Bhopal News: मंत्रालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण

Silence observed in memory

 

भोपाल | आज महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में अधिकारी-कर्मचारियों ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में दो मिनट का मौन धारण किया। मुख्य सचिव, वीरा राणा ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, विनोद कुमार, जे.एन. कंसोटिया, एस.एन.मिश्रा, मलय श्रीवास्तव, मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, संजीव कुमार झा, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ranjith Sreenivasan Murder Case: BJP कार्यकर्ता की हत्या के दोषी PFI के 15 सदस्यों को फांसी की सजा, जानिए पूरा मामला

15 PFI members convicted

 

तिरुवनंतपुरम । केरल में पीएफआई का 15 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इन्हें भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या का दोषी करार दिया था। दिसंबर 2021 में केरल के अलाप्पुझा में श्रीनिवासन की हत्या की गई थी।

मावेलिककरा अतिरिक्त सत्र अदालत ने आरोपी क्रमांक 1 से 8 को हत्या व अन्य अपराधों का दोषी पाया। वहीं शेष सात को साजिश सहित अन्य अपराधों के लिए दोषी पाया है।

सभी आरोपी प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्य हैं।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि 19 दिसंबर 2021 को भाजपा के ओबीसी मोर्चा के तत्कालीन राज्य सचिव रंजीत की अलाप्पुझा में उनके घर पर उनकी मां, पत्नी और बेटी के सामने हत्या कर दी गई थी।

Shahpura SDM Murder Case: चक्कर खाकर गिरा एसडीएम निशा का हत्‍यारा पति, रात भर पुलिस की निगरानी में अस्पताल में रहा

SDM Nisha's killer husband

 

Shahpura SDM Murder Case: शहपुरा, डिंडौरी। जिले के शहपुरा एसडीएम निशा नापित 51 वर्ष की हत्या का आरोपित पति मनीष शर्मा सोमवार की रात भर गिरफ्तारी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में ही भर्ती रहा। डॉक्टर ने बताया कि कमजोरी के चलते वह चक्कर खाकर गिर गया था। उसी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपित का बीपी और शुगर सभी नॉर्मल है।

 

अस्‍पताल से पुलिस थाने ले गई पुलिस

हत्या के आरोपित को मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे अस्पताल से पुलिस थाने ले गई है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

एसडीएम का शव अंबिकापुर ले जाया गया

एसडीएम निशा नापित के शव को सोमवार की देर शाम उनकी बड़ी बहन अंतिम संस्कार करने के लिए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ले गई है। आज वहां अंतिम संस्कार किया जाना है।

अस्‍पताल में अतिरिक्‍त पुलिस बल

बताया गया कि आरोपित की सुरक्षा के लिए अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल निगरानी के लिए तैनात किया गया था। आरोपित मनीष शर्मा ने रात में खाना भी खाया। पुलिस तीन बार आरोपित को पूछताछ के लिए अस्पताल से पुलिस थाने ले जा चुकी है।

प्रदेश भर की नजर घटनाक्रम पर

एसडीएम की हत्या का मामला होने से इस पर प्रदेश भर की नजर है। ऐसे में भोपाल से भी लगातार जानकारी ली जा रही है। आरोपित का आपराधिक रिकाार्ड जुटाने में पुलिस लगी है। पुलिस द्वारा यह भी पता किया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए किसी अन्य ने सहयोग तो नही किया है। इसकी भी जांच की जा रही है।

इनका कहना है

आरोपित मनीष शर्मा को सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था।वह चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था।बीपी,शुगर सब नार्मल था। सलाइन दिया गया, कमजोरी थी।अब वह पूरी तरह ठीक है।पुलिस अभी सुबह 8 बजे थाने ले गई है।
डॉ सतेंद्र परस्ते, सीबीएमओ,शहपुरा डिंडौरी

Sansani news: दोनों का परिचय मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुआ, हुई शादी…अब पति ने पत्नी की कर दी हत्या

डिंडौरी, रविवार को करीब चार बजे शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनीष शर्मा ही निशा नापित को लेकर गया था। वहां डॉ. रत्नेश द्विवेदी ने उनकी जांच की तो बताया कि निशा की मौत पहले ही हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो सकेगी। सोमवार को पोस्टमॉर्टम हुआ तो उसमें पता चला कि निशा नापित की हत्या हुई है। पुलिस का कहना है कि ग्वालियर निवासी 45 वर्षीय मनीष शर्मा से निशा का परिचय मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुआ था। दोनों की शादी तीन अक्तूबर 2020 को हुई थी।

दोनों ने मंडला के गायत्री मंदिर में शादी की थी। निशा और मनीष के बीच कई बातों को लेकर विवाद हो रहा था। मनीष चाहता था कि निशा अपने सर्विस रिकॉर्ड समेत अन्य जगहों पर नॉमिनी के तौर पर उसका नाम दर्ज करें। निशा इस बात को लेकर राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर रविवार को भी दोनों में विवाद हुआ था और मनीष ने निशा की हत्या कर दी थी।

देर रात अंबिकापुर से निशा की बहन नीलिमा और परिजन डिंडौरी पहुंचे। सुबह से ही बंगले में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और एफएसएल की टीम ने जांच की। सोमवार सुबह क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे अपने समर्थकों के साथ एसडीएम के परिजनों से मिलने पहुंचे। बंगले में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह,डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन भी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे।

साक्ष्य छिपाने के लिए कपड़ों को धोया था

पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों के बयान, पीएम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दावा किया कि मनीष शर्मा ने रविवार को एसडीएम निशा नापित के मुंह-नाक पर तकिया रखकर दबाया। इससे ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। साक्ष्य को छिपाने के लिए मनीष ने खून से सने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोया और उन्हें अन्य कपड़ों के साथ धोकर प्रांगण में सुखा दिया है।

गुर्दा खराब होने की बात कहकर बात को घुमाया

एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने रविवार को कहा था कि निशा का एक गुर्दा खराब था। ठंड के समय खांसी आती थी। शनिवार को उनका व्रत था। उन्होंने दो अमरूद खाए। मैंने मना भी किया। रात में उन्हें उल्टी हुई। दवा दी थी। सुबह वह सो रही थी। रविवार को कोई काम रहता नहीं इसलिए जगाया नहीं। दस बजे काम वाली बाई आई तो मैं घूमने चला गया। दोपहर दो बजे बंगले आकर मैंने पूछा तो पता चला कि मैडम नहीं उठी है। मैं कमरे में गया तो वहां वह बेसुध थी। मैंने सीपीआर देने की कोशिश की। फिर ड्राइवर को फोन लगाया। फिर हम लोग उन्हें अस्पताल ले गए।

बहन का आरोप- पति करता था प्रताड़ित, दूसरों से भी है संबंध

निशा की बड़ी बहन नीलिमा ने आरोप लगाया कि 2020 में निशा ने ग्वालियर के मनीष शर्मा से शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात मैट्रीमोनियल साइट से हुई थी। निशा ने अकेले ही शादी कर ली थी। हम लोगों को बाद में बताया। एक बार मिलने घर आई थी। पति भी साथ में था। मंडला में पोस्टिंग के दौरान भी दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। तत्कालीन एसपी ने दोनों को समझाया भी था। मनीष का कई लोगों से संबंध है। वह पैसे को लेकर निशा को परेशान करता था।

मेरी बहन को कोई बीमारी नहीं थी। सर्दी-जुकाम तो सभी को होता है। मनीष ने कुछ गडबड किया है। एफएसएल की टीम को चादर, तकिया और निशा के पहनने वाले कपड़े वॉशिंग मशीन में मिले हैं। मनीष ने साक्ष्य छिपाने की कोशइश की है। मनीष ने कर्मचारियों को निशा के कमरे तक में नही जाने दिया।

हत्या का प्रकरण दर्ज 

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर ही हत्यारे का सुराग लगा लिया। एसडीओपी शहपुरा ने मामले की जांच की। आरोपी मनीष शर्मा, उम्र 45 साल, निवासी ग्वालियरके खिलाफ अपराध आईपीसी की धारा 302,304बी, 201 के तहत आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में डीआईजी बालाघाट रेंज ने जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

आज निकली कलश यात्रा, 31 जनवरी को होगी शीतला माता की स्थापना

 

भोपाल, कोलार उपनगर के जानकी अपार्टमेंट में शीतला माता की की स्थापना की जा रही है, सोमवार का आयोजन की शुरुआत महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकलकर किया गया। सोसायटी अध्यक्ष महेश देवानी ने बताया आज से पूजा शुरू हो गई है 31 तारीख को माता की स्थापना की जाएगी।

Kolar News: रोड निर्माण में अवरोध बन रहे निर्माणों को प्रशासन ने हटाया

भोपाल, उपनगर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए रहे सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को पुलिस बल के साथ नगर निगम की मिशनरी का उपयोग करते हुए कोलार थाने से वैभव मैरिज गार्डन के सामने तक बने पुराने निर्माणों को हटाया।

हालांकि नयापुरा ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी सड़क के 30 मीटर क्षेत्र में आ रहे निर्माण पहले ही हटा चुके थे।

 

सड़क की चौड़ाई 32 मीटर की जगह 30 मीटर करने की थी मांग

जिला प्रशासन पिछले 1 माह से नयापुरा क्षेत्र में सड़क का निर्माण शुरू नही करा पा रहा था। स्थानीय निवासियों की मांग थी की जिस तरह अनेक स्थानों पर सड़क की चौड़ाई में परिवर्तन कर निर्माण किया गया है वैसे ही हमारे पुस्तैनी निर्माणों को सुरक्षित रखते हुए सड़क बनाई जाए सड़क की चौड़ाई 30 मीटर रखी जाए।

पुलिस बल की उपस्थिति से बिना विवाद निर्माण हटाए गए

अचानक पहुंचे प्रशानिक अमले से नयापुरा क्षेत्र की आबादी घबरा गई थी और कार्यवाही का विरोध करने सड़क पर उतर आई थी। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण शांतिप्रिय माहौल में जिला प्रशासन अवरोध बने निर्माण हटाने में सफल रहा। खबर लिखे जाने तक देर रात तक सड़क खुदाई का कार्य चलता रहा। सूत्रों से खबर है की 2 दिन बाद कोलार थाने से फाइन कैम्पस तरफ के अवरोध बने निर्माणों को हटाया जाएगा।

Health Tips: सर्दी के मौसम में सूखे मेवे का सेवन करना है बहुत लाभकारी, शरीर रहता है स्वस्थ

dry fruits during winter season

 

Health Tips: यह बदलता मौसम है और ऐसे में सेहत का बहुत ध्यान रखना होता है। सर्दी के तेवर तीखे होने पर सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में सूखे मेवे का सेवन बहुत लाभकारी साबित होता है।

आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. मुनिरा हुसैन के अनुसार, सर्दी में सूखे मेवे का सेवन बहुत लाभकारी होता है। सूखे मेवों में ऊर्जा मान सबसे ज्यादा होता है। सर्दी के प्रकोप से शरीर को बचाने के लिए जितनी ऊर्जा का दोहन होता है, वह सूखे मेवों के सेवन से हमें मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इस मौसम में चयपचय भी बेहतर होता है। इसलिए सूखे मेवे को सहजता से पचाया जा सकता है।

सर्दी से लड़ने की क्षमता पैदा करता है

सर्दी के दिनों में गर्म कपड़े इसलिए पहने जाते हैं कि शरीर को बाहरी ठंडक से लड़ने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़े। इसलिए सूखे मेवे भी खाए जाते हैं ताकि शरीर सर्दी से लड़ने के लिए जिस ऊर्जा का क्षय करता है उसकी भरपाई होती रहे और हम स्वस्थ रहें।

किसे कितना सेवन करना चाहिए

बात अगर सूखे मेवों के सेवन की करें तो एक वयस्क महिला-पुरुष एक दिन में अधिकतम 30 ग्राम सूखे मेवे खा सकता है। बच्चे और गर्भवती या वे लोग जो शारीरिक श्रम ज्यादा करते हैं, वे जरूर अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में सूखे मेवे खा सकते हैं। इससे पोषकीय लाभ मिलेगा। ज्यादा मात्रा में सूखे मेवे भी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। यदि इससे कम मात्रा में खाते हैं तो ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।

इनका करें सेवन

इस मौसम में तिल, मूंगफली, अखरोट, बादाम, खजूर, अंजीर, सूखे आलू बुखारे, मुनक्का, खुबानी, क्रेन बैरी, ब्ल्यू बैरी खाना बहुत लाभकारी होता है। काजू का सेवन कम ही करें। मखाने जरूर खा सकते हैं। बेर भी खाना फायदेमंद है। इनमें भी कई पोषकतत्व पाए जाते है। इनमें ऊर्जा और वसा दोनों ही संतुलित मात्रा में आपको मिलेंगे।

सूखे मेवों के सेवन से ये पोषक तत्व मिलेंगे

सूखे मेवों से आपको कैल्शियम, मैग्नेशियम, जिंक, कापर, सिलेनियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व मिलेंगे। इसके अलावा ये विटामिन ए, ई और बी, ओमेगा 3 के भी अच्छे स्रोत हैं।

MP Congress News: UGC के ड्राफ्ट पर भड़के कमल नाथ, कहा- आरक्षण समाप्त करने की है साजिश, यह अत्यंत खतरनाक प्रवृत्ति

Kamal Nath angry over UGC

 

MP Congress News: भोपाल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा योग्‍य उम्‍मीदवार न मिलने की स्थिति में अनारक्षित सीटों को आरक्षित श्रेणी में रखे जाने को लेकर तैयार ड्राफ्ट पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने आरोप लगाया है।

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आता जा रहा है। यूजीसी ने जिस तरह से विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है, वह अत्यंत खतरनाक प्रवृत्ति है।’

कमल नाथ का कहना है कि ‘ड्राफ्ट में कहा गया है कि अगर उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते तो आरक्षित सीटों को अनारक्षित कर दिया जाए। यह आरक्षण समाप्त करने की स्पष्ट साजिश है। उन्‍होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा जब भारतीय जनता पार्टी समाज के कमजोर तबके से आरक्षण छीनना चाहती है। इससे पहले मध्य प्रदेश में मेरी सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था जिसे भाजपा की सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक समाप्त हो जाने दिया।’

MP News: मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात

24 national highway projects
24 national highway projects

 

MP News: भोपाल| प्रदेश में 10 हज़ार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी, 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जनवरी को भोपाल एवं जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों से करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण। भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी, 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रूपये की लागत से 226 किलोमीटर लम्बी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एन.एच.-46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।

जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP’S पुल सर्विस रोड का निर्माण, NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेंहॅूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी, कटनी के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरीडोर तक कनेक्टिविटी आसान होगी, बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

Rajya Sabha Polls 2024: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव, अधिसूचना जारी

Elections for 56 Rajya Sabha

Rajya Sabha Polls 2024: चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्यसभा की 56 सीटों के चुनाव का ऐलान कर दिया। 15 राज्यों की इन सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा। गौरतलब है कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा कैंडिडेट की सदस्यता 2 अप्रैल को खत्म हो रहे हैं। 6 अन्य सीटें 3 अप्रैल को खाली होंगी।

इन राज्यों में होगा चुनाव

कुल 13 राज्यों में ये चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 6, बिहार में 6, पश्चिम बंगाल में 5, मध्य प्रदेश में 5, गुजरात में 4, कर्नाटक में 4, आंध्र प्रदेश में 3, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 3, ओडिशा में 3, उत्तराखंड में 1, छत्तीसगढ़ में 1, हरियाणा में 1, और हिमाचल प्रदेश में 1 सीटों पर चुनाव होना है।

राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा चुनाव

 

राज्यसभा पोल का नोटिफिकेशन जारी

8 फरवरी को राज्यसभा की सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी होंगे। 15 फरवरी तक नामांकन भरा जा सकता है। 16 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। 20 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है। 27 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। इसी दिन शाम 5 बजे से काउंटिंग होगी। 29 फरवरी से पहले चुनाव कार्य पूरे हो जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है। एक तिहाई सदस्य हर दो साल बाद रिटायर होते हैं। राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्यों की विधानसभा के जरिए किया जाता है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...