Bigg Boss 17 Grand Finale: कुछ ही देर में होगा बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले का आगाज, आखिर कौन जीतेगा इस सीजन की ट्रॉफी

Bigg Boss 17 Grand Finale

 

Bigg Boss 17 Grand Finale: टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बाॅस 17 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। फिनाले में टाॅप 5 की लिस्ट में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे शामिल हैं। हर कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब बिग बॉस 17 का विनर अनाउंस किया जाएगा। आज रात इन टॉप 5 में से किसी एक के सिर पर विजेता का ताज सजेगा। शो से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।

 

अक्टूबर से बिग बॉस 17 की शुरुआत हुई है। साढ़े तीन महीनों के बाद आखिरकार इस शो को अपना विजेता मिल जाएगा। रविवार रात बिग बाॅस 17 के विजेता की अनाउंसमेंट की जाएगी। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी काफी ड्रामा देखने को मिले हैं।

इस बार शो में टीवी सेलेब्स के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हुए हैं। 17 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ यह शो इस बार दिल, दिमाग और दम की थीम पर रखा गया था। बिग बाॅस ने इस बार साफ-साफ कह दिया था कि वे पक्षपात करेंगे।

शो में कई सेलेब्स की पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो का हर एक दिन काफी बदलाव के साथ शुरू हुआ है, जिसके कारण दर्शकों के दृष्टिकोण में भी बदलाव देखने को मिले हैं। शनिवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट को उनकी जर्नी दिखाई गई।

टॉप 5 कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए बिग बाॅस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आए। इस बार का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे चलने वाला है। यह शाम 6 बजे शुरू होगा और रात 12 बजे विनर की अनाउंसमेंट की जाएगी।

“मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मध्यप्रदेश की तारीफ

Mann Ki Baat"

 

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात के 109 वें एपिसोड मैं मालदीव में आयोजित हुए देश के पहले मल्टी स्पोर्ट बीच गेम्स मैं मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि भारत में लगातार ऐसे नए प्लेटफार्म तैयार हो रहे है, जिसमें खिलाड़ियों को अपना सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही एक प्लेटफार्म बना है बीच गेम्स का जिसका दीव के अंदर इसका आयोजन हुआ था। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में ही दीव में बीच गेम्स का आयोजन किया गया। यह भारत का पहला मल्टी स्पोर्ट बीच गेम्स था, इनमें टग ऑफ वॉर,सी स्विमिंग, पैनकेक सिल्ट, मलखम्ब, बीच वॉलीबॉल, बीच कबड्डी, बीच सोकर, और बीच बॉक्सिंग जैसे कंपटीशन हुए, इनमें हर प्रतियोगी को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिला।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि “इस टूर्नामेंट में ऐसे राज्यों से भी बहुत खिलाड़ी आए, जिनका दूर-दूर तक समुंदर से कोई नाता नहीं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैडल भी मध्य प्रदेश ने जीते, यहां कोई सी बीचेस नही है। खेलों के प्रति यही टेम्परामेंट किसी भी देश को स्पोर्टस की दुनिया का सरताज बनाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने “मन की बात” के माध्यम से देश को पुन: एक नई ऊर्जा प्रदान करने की नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और अन्य शहरों में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश को वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठानेके निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के निर्माण में रमे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि कयाकिंग-केनोइंग और रोइंग में देश को कई बड़े खिलाड़ी दे चुके मप्र में वॉटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए बड़े तालाब में इंटरनेशनल हब बनाने के प्रयास चल रहे हैं। देश में पुणे के बाद भोपाल में दूसरा बड़ा हब होगा जहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाडिय़ों की बोट पार्क हो सकेंगी। अभी दो भागों में ट्रेनिंग होती है। कुछ खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए पुणे भी जाना पड़ता है। उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। छोटे और बड़े तालाब में करीब 300 खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हैं। हब के बनने से ये सभी एक स्थान पर आ जाएंगे।

भोपाल के अलावा कई अन्य जिलों और शहर में भी वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं विकसित हो रही है। भिंड शहर के मध्य में बने गौरी सरोवर तालाब पर राज्य स्तरीय ड्रैगनबोट प्रतियोगिता होने लगी है। भिंड के लिए वरदान गौरी सरोवर में पानी पर दौड़ती ड्रैगन बोट, पहली बार करीब पांच साल पहले भिंड के गौरी सरोवर में देखी गई थी, उसके बाद से यहां केनो कयाकिंग की ट्रेनिंग शुरू हुई। कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर और पेराप्लेयर इसी गौरी सरोवर पर ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़े।

Average Flat Size: अब भारतीयों को पसंद आ रहे हैं बड़े घर, सबसे ज्यादा इस शहर में बढ़ा साइज

Indians are liking big houses

 

House Property: देश में अब लोग बड़े घर ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल के दौरान देश में घरों के औसत साइज में वृद्धि आई है. भारत के सात बड़े शहरों में घरों का औसत साइज पिछले एक साल के दौरान 11 फीसदी बढ़ गया है.

देश के सात बड़े शहरों में औसत साइज

यह रिपोर्ट तैयार की है एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के दौरान देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों का औसत साइज 2022 में 1,175 स्क्वेयर फीट था, जो एक साल बाद 2023 में बढ़कर 1,300 स्क्वेयर फीट हो गया. बीते एक साल के दौरान जहां मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोलकाता में घरों का साइज कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में घर बड़े हुए हैं.

एनसीआर में सबसे तेजी से बढ़ा साइज

रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों के आकार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एनसीआर में हुई है. एनसीआर में एवरेज फ्लैट साइज 2022 में 1,375 स्क्वेयर फीट था, जो बढ़कर 2023 में 1,890 स्क्वेयर फीट हो गया. इसका मतलब हुआ कि बीते एक साल में एनसीआर में घरों का औसत साइज 37 फीसदी बढ़ा है.

हैदराबाद में लोगों के पास सबसे बड़े घर

घरो के मौजूदा औसत साइज के हिसाब से देखें सातों बड़े शहरों में सबसे ज्यादा बड़े घर हैदराबाद में पसंद किए जा रहे हैं. हैदराबाद में अभी घरों का औसत साइज 2,300 स्क्वेयर फीट है. उसके बाद 1,890 स्क्वेयर फीट के साथ एनसीआर दूसरे नंबर पर है. बेंगलुरू में औसत साइज 1,484 स्क्वेयर फीट है, जबकि चेन्नई में यह 1,260 स्क्वेयर फीट है. पुणे में घरों का औसत आकार 1,086 स्क्वेयर फीट है.

मुंबई और कोलकाता में इतनी कमी

इस अवधि के दौरान मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में घरों का औसत आकार 5 फीसदी कम होकर 795 स्क्वेयर फीट रह गया है. साल भर पहले यह औसत 840 स्क्वेयर फीट का था. इसी तरह कोलकाता में औसत फ्लैट साइज 2022 के 1,150 स्क्वेयर फीट से 2 फीसदी कम होकर 2023 में 1,124 स्क्वेयर फीट रह गया है.

Health Tips: कान में आए घंटी जैसी आवाज तो रहे सावधान, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

ringing sound in the ears

 

Health Tips: हमारे शरीर के सभी अंग आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं, यही कारण है कि किसी एक अंग में होने वाली समस्या के कारण पूरा शरीर प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी अक्सर हृदय-फेफड़े जैसे अंगों में होने वाली समस्याओं को लेकर तो अलर्ट रहते हैं और इसे ठीक रखने के लिए प्रयास भी करते रहते हैं, पर आंख-कान जैसे अंगों की सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। हालांकि इन अंगों में होने वाली समस्याओं के कारण भी शरीर में गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है।

कानों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है क्योंकि जिन कारणों से ये समस्या विकसित होती है, उसके दीर्घकालिक जोखिम हो सकते हैं।

टिनिटस की समस्या के बारे में जानिए

कानों में आवाज आने की समस्या यानी टिनिटस के कारण आप अपने एक या दोनों कानों में घंटी बजने या शोर जैसी आवाज का अनुभव कर सकते हैं। आप जो आवाज सुनते हैं वह किसी बाहरी ध्वनि के कारण नहीं होता है और अन्य लोग इसे नहीं सुन सकते हैं।

टिनिटस बहुत आम सी समस्या है और यह लगभग 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत लोगों को प्रभावित करती है। विशेषरूप से वृद्ध लोगों में इसके होने का खतरा अधिक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टिनिटस आमतौर पर किसी अंतर्निहित समस्या के कारण हो सकती है जिसपर ध्यान देना और इलाज कराना बहुत आवश्यक हो जाता है।

कान में चोट या संक्रमण हो सकती है वजह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टिनिटस आमतौर पर किसी अंतर्निहित समस्या जैसे उम्र से संबंधित सुनने की बीमारी, कान में चोट या संक्रमण, संचार प्रणाली की समस्या के कारण हो सकती है। अगर इन स्थितियों का समय पर निदान या उपचार न हो पाए तो इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा रहता है।

टिनिटस की समस्या का कारण सर्दी जैसा ऊपरी श्वसन संक्रमण भी हो सकता है, जिसपर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है। टिनिटस का अगर समय पर इलाज न हो पाए तो इससे कानों में और भी कई तरह की दिक्कतें, यहां तक कि बहरापन भी हो सकता है।

हमेशा के लिए जा सकती है सुनने की शक्ति

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे कान के आंतरिक हिस्से में छोटी, नाजुक कोशिकाएं होती हैं जो ध्वनि तरंगें मिलने पर हिलती हैं। यदि आंतरिक कान में कुछ समस्या आ जाए तो इसके कारण भी टिनिटस हो सकता है और समय पर इसका इलाज न होने पर कानों की शक्ति भी जा सकती है। इसके अलावा कानों में संक्रमण या कान की नलिकाओं में रुकावट के कारण भी आपको ये दिक्कत हो सकती है।

कानों में संक्रमण का समय पर इलाज न होने पर इसका असर मस्तिष्क और अन्य हिस्सों में भी होने का जोखिम रहता है।

Sakat Chauth 2024: सोमवार को मनाई जाएगी सकट चौथ, भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें ये कार्य

Sakat Chauth will be celebrated

 

Sakat Chauth 2024: इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी, सोमवार को रखा जाने वाला है। सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन बप्पा की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर जातक की हर मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही यह व्रत संतान की रक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी रखा जाता है। सकट चौथ पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चालीसा का पाठ जरूर करें।

 

।।गणेश चालीसा।।

”दोहा”

जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल।

विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥

”चौपाई”

जय जय जय गणपति गणराजू।

मंगल भरण करण शुभ काजू॥

जय गजबदन सदन सुखदाता।

विश्व विनायक बुद्घि विधाता॥

वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन।

तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥

राजत मणि मुक्तन उर माला।

स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥

पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं।

मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥

सुन्दर पीताम्बर तन साजित।

चरण पादुका मुनि मन राजित॥

धनि शिवसुवन षडानन भ्राता।

गौरी ललन विश्व-विख्याता॥

प्राप्त होगा अक्षय फल

ऋद्घि-सिद्घि तव चंवर सुधारे।

मूषक वाहन सोहत द्घारे॥

कहौ जन्म शुभ-कथा तुम्हारी।

अति शुचि पावन मंगलकारी॥

एक समय गिरिराज कुमारी।

पुत्र हेतु तप कीन्हो भारी॥

भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा।

तब पहुंच्यो तुम धरि द्घिज रुपा॥

अतिथि जानि कै गौरि सुखारी।

बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥

अति प्रसन्न है तुम वर दीन्हा।

मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥

मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला।

बिना गर्भ धारण, यहि काला॥

गणनायक, गुण ज्ञान निधाना।

पूजित प्रथम, रुप भगवाना॥

अस कहि अन्तर्धान रुप है।

पलना पर बालक स्वरुप है॥

बनि शिशु, रुदन जबहिं तुम ठाना।

लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥

सकल मगन, सुखमंगल गावहिं।

नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥

शम्भु, उमा, बहु दान लुटावहिं।

सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥

लखि अति आनन्द मंगल साजा।

देखन भी आये शनि राजा॥

निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं।

बालक, देखन चाहत नाहीं॥

गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो।

उत्सव मोर, न शनि तुहि भायो॥

कहन लगे शनि, मन सकुचाई।

का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥

नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ।

शनि सों बालक देखन कहाऊ॥

पडतहिं, शनि दृग कोण प्रकाशा।

बोलक सिर उड़ि गयो अकाशा॥

गिरिजा गिरीं विकल हुए धरणी।

सो दुख दशा गयो नहीं वरणी॥

हाहाकार मच्यो कैलाशा।

शनि कीन्हो लखि सुत को नाशा॥

तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो।

काटि चक्र सो गज शिर लाये॥

बालक के धड़ ऊपर धारयो।

प्राण, मंत्र पढ़ि शंकर डारयो॥

नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे।

प्रथम पूज्य बुद्घि निधि, वन दीन्हे॥

बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा।

पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥

चले षडानन, भरमि भुलाई।

रचे बैठ तुम बुद्घि उपाई॥

धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे।

नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥

चरण मातु-पितु के धर लीन्हें।

तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥

तुम्हरी महिमा बुद्ध‍ि बड़ाई।

शेष सहसमुख सके न गाई॥

मैं मतिहीन मलीन दुखारी।

करहुं कौन विधि विनय तुम्हारी॥

भजत रामसुन्दर प्रभुदासा।

जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा॥

अब प्रभु दया दीन पर कीजै।

अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै॥

श्री गणेश यह चालीसा।

पाठ करै कर ध्यान॥

नित नव मंगल गृह बसै।

लहे जगत सन्मान॥

”दोहा”

सम्वत अपन सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश।

पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ति गणेश॥

MP News: कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

Cottage and Village Industries

 

MP News : भोपाल के लाल परेड मैदान में विगत दिवस हुई गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश की प्रगति तथा विकास हेतु संचालित योजनाओं को दर्शाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा चित्ताकर्षक झांकियां तैयार की गई थीं। सभी झांकियों में से कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की सराहना की। विभाग की ओर से आयुक्त हाथकरघा एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सूफिया फारूकी वली एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया।

पुरस्कृत झांकी में विभाग द्वारा ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ को रेखांकित कर बड़ी खूबसूरती से अलंकृत किया गया था। झांकी का डिजाइन एवं निर्माण मेसर्स बालार्क इवेंट्स द्वारा किया गया था।

Criket News: वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, कंगारू टीम पहली बार गुलाबी गेंद से हारी

West Indies won

 

AUS vs WI 2nd Test Highlights: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन टेस्ट में 8 रन से हरा दिया। तेज गेंदबाज शमार जोसेफ के 7 विकेटों के दम पर टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। साथ ही पहली टीम है जिसने कंगारू को गुलाबी गेंद टेस्ट में पटखनी दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 11 डे नाइट टेस्ट जीते थे।

स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक गया बेकार

ऑस्ट्रेलिय को जीत के लिए 216 रन का टारगेट मिला था। स्टीव स्मिथ ने 91 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिलवा पाएं। दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। पहले टेस्ट को कंगारू ने 10 विकेट से जीता था। वेस्टइंडीज की जीत के नायक शमार जोसेफ रहे। उन्होंने 11.5 ओवर में 68 रन देकर 7 विकेट लिए। यह विकेट तब लिए जब उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। वे लंगड़ा कर चल रहे थे। वे बल्लेबाजी के दौरान भी रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 289 रन पर पारी घोषित कर दी। इससे विंडीज को 22 रन की लीड मिल गई। शमार जोसेफ सीरीज में 13 विकेट और 57 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य मिला था। तीसरे दिन का खत्म खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा 10 रन और मार्नस लाबुशेन 5 रन के विकेट गंवा दिए थे। अल्जारी जोसेफ ने उस्मान को पवेलियन भेज टीम को पहली सफलता दिलाआ। इसके बाद जस्टिन ग्रीन्स ने लाबुशेन को केविन सिंक्लेयर के हाथों कैच लपकवाया। चौथे दिन स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए। शमार जोसेफेर ने कैमरून को 42 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद विंडीज ने शानदार वापसी की। शमार ने ट्रेविस हेड को 0 पर बोल्ड कर दिया। मिचेल मार्श 10 और एलेक्स कैरी 2 रन बनाकर चलते बने।

कंगारू के 6 विकेट पर 136 रन हो गए। स्टीव स्मिथ एक छोर पर डटे रहे। मिचेल स्टार्क ने चार चौके लगाकर 21 रन बनाए। शमार ने उनका विकेट लेकर टीम में टीम की पकड़ को मजबूत कर दिया। कप्तान पैट कमिंस 2 रन बना सके। नाथन लायन 9 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड 0 पर आउट हुए।

Nitish Cabinet: बिहार की NDA सरकार में नीतीश कुमार सहित 9 नाम मंत्रिमंडल में शामिल, किस पार्टी से कौन नेता बनेंगे मंत्री?

cabinet in the NDA government

 

National News: पटना: बिहार की नई एनडीए सरकार में कुल नौ नामों पर मुहर लगी है. इस गठबंधन में नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे. बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. नई मंत्रिमंडल की सूची में बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू की तरफ से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, निर्दलीय से सुमित कुमार सिंह और ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन के नाम को शामिल किया गया है.

एनडीए सरकार में ये है नई समीकरण

बिहार की राजनीति एक बार फिर नई ओर करवट ली है. नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही अब सबकुछ साफ होते दिख रहा है. इस नई सरकार में मंत्रिमंडल की भी घोषणा हो गई है, जो आज शाम शपथ ग्रहण करेंगे. इस मंत्रिमंडल की नई समीकरण में नीतीश को छोड़कर तीन जेडीयू को मंत्री मिला है और तीन मंत्री बीजेपी को मिला है. इसके अलावा एनडीए में शामिल ‘हम’ को भी जगह मिली है और एकमात्र निर्दलीय से सुमित कुमार सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है.

शाम पांच मंत्री पद की होगी शपथ

बता दें कि आज शाम पांच बजे राजभवन में नीतीश सहित मंत्रिमंडल की शपथ होगी. इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है. निमंत्रण देना भी शुरू कर दिया गया है. मंत्रिमंडल में होने वाले सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है. नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, इस बदलाव को लेकर बिहार में बयानबाजी में तेज हो गई है.

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना में झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली

Narendra singh tomar

 

Bhopal/Morena:- 75वें गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना में झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुरैना जिले के जन प्रतिनिधि, समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा मुरैना के देश की सेवा में शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों के अलावा हज़ारों की तादाद में गणमान्य नागरिक, विद्यालय छात्र. इस कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल ने सलामी दी एवं चंबल की कला संस्कृति की प्रस्तुति भी दी गई।

मुंबई में 27 से 29 जनवरी तक अखिल भारतीय पीठासीन एवं विधायी निकायों के सचिवों का सम्मेलन

MP vidhan sabha a p singh

Bhopal News: प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा ए.पी.सिंह ने मुंबई में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन एवं विधायी निकायों के सचिवों के सम्मेलन में भाग लिया । इस वार्षिक सम्मेलन में लोकसभा व राज्य सभा के महासचिव तथा देश के राज्य विधानमंडलों के प्रमुख सचिव व सचिवगण उपस्थित हैं। इस अवसर पर सिंह द्वारा प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर समिति व्यवस्था और विधानमंडलों के कार्यसंचालन में आत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग विषय पर विचार व्यक्त किये गये।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...