gajrath farri: गजरथ फेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

bhagwan das sabnani

भोपाल(नप्र)। तीन मंजिला रथ सबसे ऊपर भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमा विराजमान थी। रथ पर प्रमुख पात्र सौधर्म इन्द्र, कुबेर एवं महायज्ञ नायक बैठे थे। श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ रथ को स्पर्श कर रहे थे। यह दृष्य था आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि सुप्रभ, आराध्य, प्रणत सागर महाराज, सुहित सागर महाराज के मंगल सानिध्य में नीलबड़ जैन मंदिर के पंच कल्याणक महोत्सव के समापन अवसर पर निकली। गजरथ यात्रा का इसके पूर्व मुनिसंघ के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं हुईं। विश्व शांति की कामना और सभी के मंगलमय जीवन की विशेष प्रार्थना के साथ विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां दी गईं। गाजे-बाजे के साथ भविष्य गजरथ यात्रा में भगवान जिनेन्द्र के तीन रथ श्रद्धा, भक्ति और आस्था के मुख्य केंद्र थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश भारिल्ल ने बताया कि अनुष्ठान में जयपुर, राजस्थान से आईं भगवान जिनेन्द्र की 11 जिन प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हुईं। केसरिया ध्वज पताकाओं के तले निकली गजरथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने ही बनता था। महिलाएं दिव्य घोष के माध्यम से भगवान जिनेन्द्र की भक्ति कर रही थी चिन्मय दिव्य घोष के युवा कार्यकर्ता जयकारों से सम्पूर्ण शोभायात्रा का मार्ग गुंजायमान कर रहे थे। केसरिया…केसरिया…आज हमारो रंग भयो केसरिया…प्रभु रथ में हुये सवार, नगाड़ा बाज रहा, आया रे आया देखो प्रभुजी का रथ आया आदि भजनों पर श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में लीन थे। अयोध्या नगर बनी आयोजन स्थल की सात परिक्रामएं लगाई गईं। भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक और विशेष शांतिधारा की गई। मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि जीवन को ऐसा बनाओ कि स्वयं से पहले पर के कल्याण का सोचें। परिणामों को सहज, सरल और निर्मल बनाओ तो आज यह पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान देखना सार्थक है। आयोजन के साक्षी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, सीहोर, आष्टा, बैरसिया, रायसेन, मंडीदीप के श्रद्धालु बने। इस अवसर पर मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवानदास सबनानी, राजेश भारिल्ल, मनोज बांगा, प्रमोद हिमांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

कोलार बस्ती में गणतंत्र दिवस पर भारत माता और राम जी की महाआरती

bharat mata ki aarti

भोपाल, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जनता विनोद प्रजापति विन्नी, राकेश मालवीय द्वारा वार्ड 30 कोलार बस्ती चुना भट्टी में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।

Bhagwan das sabnani आयोजन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विधायक दक्षिण पश्चिम विधानसभा भगवान दास सबनानी की उपस्थिती में भारत माता की आरती और राम जी की आरती की गई। आरती में रहवासियों सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, महेंद्र दवे, लीलेंद्र मारण, चंद्रभान यादव महेश जोशी, उमेश यादव,विजेंद्र सिंह, महेश यादव, सुरेश घोसले संजय सेन एवं भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Bollywood Movies: इन 10 भारतीय फिल्मों ने दुनियाभर में की सबसे ज्यादा कमाई, हर किसी को आईं पसंद

10 Indian films earned the most

 

Bollywood Movies Box Office: एक समय था जब साउथ की फिल्में बॉलीवुड को पसंद करने वाले ज्यादा नहीं देखते थे और साउथ के दर्शक बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहते थे. लेकिन आज का समय बदल गया है और साउथ की फिल्में हिंदी में, वहीं बॉलीवुड की फिल्में साउथ के अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होती हैं. इन फिल्मों को ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है. पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों ने एक कमाल का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया है. कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकी लागत 500 करोड़ के अंदर है लेकिन उनकी कमाई हजार करोड़ से ज्यादा है. इसमें साउथ और बॉलीवुड दोनों की फिल्में शामिल हैं.

साउथ की तरह बॉलीवुड फिल्में भी अब ऐसे कंटेट पर फिल्में बना रहा है जो दर्शकों को पसंद आए. इस वजह से वो फिल्में अच्छी-खासी कमाई कर जाती हैं. जब बजट कम हो और कमाई कई गुना ज्यादा हो तो वो फिल्में ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं. भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर जाती हैं.

दुनियाभर में छा गईं ये हिंदी फिल्में

भारतीय सिनेमा ने दुनियाभर में जिन फिल्मों से जबरदस्त कमाई की है उसमें शाहरुख खान, आमिर खान, राम चरण, प्रभास जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं. इस फिल्मों के क्रिटिक्स रिव्यू जैसे भी हों लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों की कमाई ने सभी की बोलती बंद कर दी. यहां बताए गए कलेक्शन डाटा को Sacnilk के मुताबिक बताया गया है.

दंगल

साल 2016 में आई फिल्म दंगल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था. फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2024 करोड़ रुपये हुआ था.

बाहुबली 2

साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था. इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दुग्गुबाती जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में 1810 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

आरआरआर

साल 2022 में आई फिल्म RRR का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था. फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आए थे. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1236 करोड़ हुआ था.

केजीएफ 2

साल 2022 में आई फिल्म केजीएफ 2 का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था. इस फिल्म में यश, श्रीनिधि, संजय दत्त और रवीना टंडन अहम रोल में नजर आए थे. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1235.02 करोड़ का हुआ था.

जवान

साल 2023 में आई फिल्म जवान का निर्देशन एटली कुमार ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1162.08 करोड़ का कलेक्शन किया था.

पठान

साल 2023 में आई फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1052.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

बजरंगी भाईजान

साल 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान का निर्देशन कबीर खान ने किया था. इस फिल्म में सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 910 करोड़ का कलेक्शन किया था.

एनिमल

साल 2023 में आई फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 902 करोड़ का बिजनेस किया था.

सीक्रेट सुपरस्टार

साल 2017 में आई फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन अद्वेत चंदन ने किया था. इस फिल्म में जायरा वसीम और आमिर खान अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 858 करोड़ का कलेक्शन किया था.

पीके

साल 2014 में आई फिल्म पीके का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 743 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

 

Australian Open 2024: 43 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

43 year old Rohan Bopanna

 

Rohan Bopanna: भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैट एब्डेन ने टेनिस जोड़ी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने शनिवार को पुरुष युगल फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6, 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 का खिताब जीता।

ग्रैंड स्लेम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

इस एतिहासिक जीत के साथ रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम मेन्स डबल खिलाब जीतने वाले उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बोपन्ना 43 साल के है। उन्होंने जीन जूलियन रोजर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने 40 साल और 270 दिन के आयु में मार्सेलो अरेवोला के साथ फ्रेंच ओपन पुरुष युगत का खिताब जीता था।

रोहन बोपन्ना का लगातार दूसरा फाइनल

रोहन बोपन्ना और मैट एब्डेन के लिए ग्रैंड स्लैम में यह लगातार दूसरा फाइनल था। यह जोड़ी पिछले साल यूएस ओपन में उपविजेता रही थी। वे झांग झिझेन और टॉमस मचाक पर 6-3, 3-6, 7-6 (10-7) से सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में पहुंचे थे।

इससे पहले टूर्नामेंट में रोहन बोपन्ना पुरुष युगल में नए विश्व नंबर 1 बन गए थे। जब इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेटीना जोड़ीको 6-4,7-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। मिश्रित युगल में अपनी कनाडाई जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ 2017 फ्रेंच ओपन जीतने के बाद रोहन का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

MP CM News: उद्योगविहीन इलाकों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर करें फोकस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

setting up industrial units

 

समत्व भवन में हुई विभागीय समीक्षा

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के ऐसे इलाके जहाँ अपेक्षाकृत उद्योग कम हैं, वहाँ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर फोकस किया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर उद्योग संवर्धन संगोष्ठियां करके उद्योगपतियों एवं निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नर्मदा घाटी विकास विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, खनिज साधन, जनसंपर्क, वाणिज्यिक और आबकारी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा हुई। विभागों द्वारा प्रजेंटेशन दिए गए। बैठकों में मुख्य सचिव वीरा राणा सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित थे।

आबकारी विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग से अर्जित आय एवं वर्तमान में लागू व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष प्रजेंटेशन भी दिया गया।

नर्मदा घाटी विकास विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास की विभागीय समीक्षा करते हुए जल उपयोग के मामले में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले राज्यों विशेषकर गुजरात में हुए कार्यों का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान सिंचाई प्रतिशत, सिंचाई के विभिन्न पद्धतियों, आगामी वर्षों में सिंचाई प्रतिशत में वृद्धि के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों, किसानों के लिए सिंचाई सुविधा के उद्देश्य से जल उपलब्ध करवाने, विभिन्न बांधों के माध्यम से जल विद्युत उत्पादन, जलाशयों और बांधों की उपलब्ध जल क्षमता और उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराने की समय-सारणी निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नर्मदा नदी के बड़े घाटों और नर्मदा नदी के तट पर स्थित प्रमुख धार्मिक महत्व के स्थानों पर नदी में आवश्यक जल प्रवाह की व्यवस्था होना चाहिए। विद्युत उत्पादन और सिंचाई दोनों कार्यों के लिए जल की उपलब्धता और उसके उपयोग के संबंध में सामने आने वाली कठिनाइयों का व्यवहारिक समाधान भी निकाला जाए। बैठक में बताया गया कि आगामी दो वर्ष में सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का विस्तार करने का लक्ष्य है। नर्मदा घाटी विकास विभाग पाँच वर्ष में 19 लाख 55 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का विस्तार करेगा। अपर मुख्य सचिव एनवीडीए डॉ. राजेश राजौरा ने एनवीडीए ने प्रजेंटेशन दिया। साथ ही संकल्प 2023 के बिंदुओं पर क्रियान्वयन की जानकारी दी।

जनसंपर्क विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसंपर्क विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे प्रचार कार्य के साथ ही विषय केन्द्रित और इवेंट आधारित गतिविधियों की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जनसंपर्क आयुक्त श्री संदीप यादव ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। प्रकाशन, पत्रकार कल्याण, विभागीय प्रशिक्षण, मीडिया प्रशिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय प्रकाशन की व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के साथ ई-प्रकाशन के भी निर्देश दिए। उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रोत्साहन और पुरस्कार योजना प्रारंभ करने और राज्यों में अध्ययन दल भेजकर नवाचारों को अपनाने के लिए कहा।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे स्थानों पर उद्योग स्थापना की ठोस पहल की जाए, जहां उद्योग कम हैं। उन्होंने धार, झाबुआ जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों एवं सागर, जबलपुर जैसे नगरीय क्षेत्रों में उद्योग संवर्धन संगोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए। कृषि, पशुपालन, खनिज आधारित औद्योगिक इकाइयों को प्रारंभ करने की संभावनाओं पर विमर्श करने इनकी स्थापना के लिए भी तेज गति से कार्य करने बांस उत्पादन आधारित इकाइयों और टिंबर व्यवसाय को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में ऐसी जगहों पर इकाइयां लगाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए, जहां उन औद्योगिक इकाइयों के विकास की व्यापक संभावनाएं विद्यमान हों। इससे रोजगार सृजन में भी सहायता मिलेगी। बैठक में बताया गयाकि आगामी एक और दो मार्च को उज्जैन में व्यापार मेले 2024 के अवसर पर इन्वेस्टर्स समिट भी प्रस्तावित है। विशेष रूप से पर्यटन, कृषि और स्टार्टअप क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इसमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित स्थानीय निवेशक भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, खनिज विभाग, और ग्रामोद्योग विभाग संयुक्त रूप से ऐसी इकाइयों की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करें, जो इन विभागों के सहयोग से आसानी से संचालित हो सकती हैं। अंतर्विभागीय समन्वय से कचरा प्रबंधन एवं गोबर के उपयोग के लिए संयंत्र स्थापित करने के कार्य किए जाएं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में एमपी.आई.डी.सी. के 10 क्षेत्रीय कार्यालय कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में अधिक रोजगार सृजित करने वाले सेक्टर जैसे गारमेंट, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग आदि के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध है। जिला उद्योग केन्द्रों के माध्यम से जिला स्तर पर उद्योगपतियों के लिए जिला इन्वेस्टर्स समिट की पहल की जा रही है। विभाग द्वारा आगामी महीनों में देश के विभिन्न स्थानों में प्रस्तावित कार्यक्रमों और उनमें भागीदारी की जानकारी भी दी गई।

खनिज साधन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएं। इसके लिए संभागीय टास्क फोर्स का उपयोग किया जाए। खनिजों से राजस्व प्राप्ति के संबंध में विभाग द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए। बैठक में बताया गया कि हाल ही में मध्यप्रदेश को मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स, अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी कर रहा है। सतत जाँच के लिए गत माह संभागीय जाँच दल गठित किए गए हैं। खनिज विभाग के प्रजेंटेशन में बताया गया कि मध्यप्रदेश में 68 खनिज ब्लॉक की नीलामी का उल्लेखनीय कार्य किया है।

प्रदेश में आगामी 6 माह में 13 खदानें प्रारंभ की जाएंगी। प्रदेश में गौण खनिजों की 5895 खदानें स्वीकृत हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना लागू है, जिसके अंतर्गत 6 हजार से अधिक परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। खनिज अन्वेषण के अंतर्गत जी.एस.आई., एन.एम.डी.सी., मॉइएल, एम.ई.सी.एल, डी.जी.एम और एन.पी.ई.ए. जैसी एजेंसियां कार्यरत हैं। विभागीय पोर्टल का उन्नयन कर विभागीय कार्यों के सरलीकरण पर भी दिया गया है।

Curd Rice Benefits: वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है दही-चावल, मिलते हैं गजब के फायदे

Curd-rice is the best

 

Curd Rice Benefits: जब भी हम कुछ हल्का और हेल्दी खाने का सोचते हैं, तो सबसे पहले खिचड़ी का ही ख्याल आता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए कर्ड राइस सबसे पहले होता है। कर्ड राइस टेस्टी, हेल्दी और खाने में हल्का होता है। इसे दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा खाया जाता है। हेल्दी होने के कारण अधिकतर लोग इसका चुनाव करते हैं। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको कर्ड राइस के 5 बड़े फायदे बताने जा रहे हैं। आप दही चावल को अपने नाश्ते में या फिर डिनर में शामिल कर सकते हैं।

बैक्टीरिया से लड़े

यदि आप डेली दही चावल का सेवन करते हैं, तो आप बीमारियों से बच सकते हैं। दही चावल खाने से बीमारी का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। दही चावल पाचन तंत्र और इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के लिए फायदेमंद है।

पेट की समस्याओं से छुटकारा

पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दही-चावल एक अच्छा ऑप्शन है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही यह आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संरचना में सुधार करता है। प्रोबायोटिक पेट की समस्याओं के साथ-साथ एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करते हैं।

वेट लॉस में मददगार
वेट लॉस के लिए दही चावल एक बढ़िया ऑप्शन है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। हेल्दी गट हेल्थ बनाए रखते हैं, इससे वजन मेंटेन करने में मदद मिलती है। दही में पाए जाने वाले प्रोटीन और कैल्शियम कंटेंट भूख कंट्रोल करते हैं। इससे वेट लाॅस में आसानी होती है।

पोषण से भरपूर

दही-चावल एक हल्का भोजन है, साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। दही में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है। साथ ही कैल्शियम हड्डियों और दांत मजबूत करता है। प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। चावल में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट एनर्जी बढ़ाता है।

कैल्शियम की मात्रा अधिक

दही में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। दही के साथ चावल खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

Budget 2024: ये है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की खास टीम, इन्हीं के कंधों पर है बजट की जिम्मेदारी

special team of Finance Minister

 

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करने वाली हैं. वित्त मंत्री के इस छठे बजट को एक खास टीम ने तैयार किया है. बजट टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी और इकोनॉमिस्ट शामिल हैं. आज हम आपको निर्मला सीतारमण की कोर बजट टीम से परिचय करवाने जा रहे हैं. इस अंतरिम बजट की कमान इन्हीं खास लोगों के हाथ में होगी.

निर्मला सीतारमण

सीतारमण भारत के इतिहास में लगातार छठा बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनने वाली हैं. इससे पहले मोरारजी देसाई ने भी 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट पेश किया था. एक फरवरी को वह मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा से आगे निकल जाएंगी. इन सभी को लगातार 5 बजट पेश करने का मौका मिला था. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर सरकार का फोकस है. इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अंतरिम बजट इन्हीं मुद्दों पर केंद्रित होगा. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने वाली सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वाणिज्य और रक्षा विभाग संभाला था. वह कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं.

टीवी सोमनाथन

वित्त मंत्रालय में टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) सबसे वरिष्ठ सचिव हैं. सोमनाथन के पास वित्त सचिव की जिम्मेदारी है. तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोमनाथन ने अप्रैल, 2015 से अगस्त, 2017 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया था. वह पीएम मोदी के करीबी हैं. वित्त सचिव इकोनॉमिक्स में पीएचडी हैं. अर्थशास्त्र पर उनके 80 से अधिक पेपर्स और लेख प्रकाशित हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं. उन्होंने वर्ल्ड बैंक के डायरेक्टर के पद पर भी काम किया है.

अजय सेठ

कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सेठ (Ajay Seth) वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं. पिछले साल भारत की अध्यक्षता में हुई जी20 (G20) बैठक के दौरान वह चर्चाओं में आए थे. सेठ ने भारत के पहले सॉवरेन ग्रीन बांड जारी करने और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस सचिवालय के निर्माण की पहल भी की थी.

तुहिन कांता पांडे

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) में सचिव तुहिन कांता पांडे (Tuhin Kanta Pandey) को एयर इंडिया (Air India) के प्राइवेटाइजेशन और एलआईसी (LIC) के आईपीओ में निभाई भूमिका के लिए जाना जाता है. पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं.

संजय मल्होत्रा

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के अधिकारी संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) फिलहाल राजस्व सचिव हैं. इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग के प्रमुख थे. बजट प्रक्रिया में मल्होत्रा ​​टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. साथ ही उन पर वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण के भाग बी का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी भी है.

विवेक जोशी

विवेक जोशी (Vivek Joshi) बजट पर वित्त मंत्री के सलाहकारों के समूह में सबसे नए सदस्य में गिने जाते हैं. वह नवंबर, 2022 में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में वित्त मंत्रालय में शामिल हुए. हरियाणा कैडर के 1989 बैच के अधिकारी जोशी ने जिनेवा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है. विवेक जोशी पहले भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर थे. बैंक, वित्तीय संस्थान, इंश्योरेंस कंपनियां और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे सेक्टर जोशी की जिम्मेदारी होंगे.

वी अनंत नागेश्वरन

वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं. उन्हें एक लेखक और शिक्षक के तौर पर भी जाना जाता है. वह अर्थव्यवस्था के मसले पर सीतारमण के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक हैं. वह ग्लोबल उठापटक का भारतीय इकोनॉमी पर पड़ने वाले प्रभावों की देखरेख भी करते हैं. उन्होंने अजय सेठ के साथ G20 बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. नागेश्वरन ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है. साथ ही इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूमास एमहर्स्ट से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है. हालांकि, मुख्य आर्थिक सलाहकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी जारी करते हैं. मगर, अंतरिम बजट होने के चलते इस बार ऐसा नहीं होगा.

Shri Surya Stuti: रविवार के दिन करें सूर्यदेव से जुड़ा ये उपाय, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

remedies related to Sun God

Shri Surya Stuti: सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इससे घर में खुशियां आती हैं और हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। सूर्य देव की पूजा करते समय मंत्रों का जाप या सूर्य देव की स्तुति करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं। इस स्तुति का पाठ आप जितनी सुबह करेंगे, परिणाम उतने ही बेहतर प्राप्त होंगे। श्री सूर्य स्तुति इस प्रकार है।

 

।। श्री सूर्य स्तुति ।।

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।।

त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

भगवान सूर्य के मंत्र

1. ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:

2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।

5. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।

6. ॐ सूर्याय नम: ।

7. ॐ घृणि सूर्याय नम: ।

MP Crime News : उज्जैन में BJP नेता की पत्नी सहित हत्या, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घटना को लेकर उठाए सवाल

BJP leader along with

MP Crime News: देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता (BJP Leader) रामनिवास कुमावत (Ramnivas Kumawat) और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों को घर में घुसकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना की जानकारी तुरंत नरवर थाना पुलिस को दी गई। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया कि लूट के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची।

घर में लगे थे सीसीटीवी कैमरे

कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज देखे नहीं है। अगर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो यह हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है। मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पता था कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया।

जदयू ने माना टूट के कगार पर है इंडिया गठबंधन, कांग्रेस पर लगाया नीतीश कुमार को अपमानित करने का आरोप

JDU admitted that

पटना, बिहार में सियासी घमासान के बीच जदयू की ओर से अब बड़ा दावा किया गया है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन बिखर चुका है. उन्होंने कांग्रेस के रवैये को इसकी वजह बतायी है.”

 

बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. महागठबंधन सरकार परग्रहण लगता दिख रहा है. गुरुवार से ही सियासी अटकलों का बाजार गरम हो चुका था जोशनिवार आते-आते अब खुलकर सामने दिखने लगा है. राजद नेताओं ने जदयू व नीतीश कुमार परहमले शुरू कर दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने भी जब नीतीश कुमार को बयान देने और प्रदेश की राजनीति में असमंजस की स्थिति दूर करने का बयान दिया तो जदयू भी हमलावर हुई है. वहीं अब जदयू ने खुलकर यह माना है कि विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन अब बिखर चुका है. जदयू के कद्दावर नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी कांग्रेस की चूक को गिनाया है..बिहारमें सियासी उथल-पुथल मची हुई है. महागठबंधन में टूट की प्रबल संभावना दिखने लगी है. सरकार पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जदयू और राजद के बीच तल्खी साफ नजर आ रहीहै. वहीं अब महागठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे पर हमले भी शुरू कर दिए हैं.  इस बीचजदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान सामने आए हैं. दोनों नेताओं ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. केसी त्यागी ने बड़ादावा किया है कि अब विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में बिखराव आ चुका है और गठबंधन विघटन की ओर है.

‘तीर हमारे हाथ में..हमें कौन निशाने पर लेगा..’ ,जदयू ने राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना.जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पार्टी केसलाहकार केसी त्यागी ने  कहा कि जिस मेहनत औरइरादों से नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन बनाया था. कांग्रेस पार्टी कीगैरजिम्मेदाना और अडियल रवैये ने इसे तार-तार कर दिया. पंजाब में अकाली दल और भाजपाके साथ आने की संभावना बढ़ी है. जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़े कीसंभावना भी बढ़ी है. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव कांग्रेस के रवैये से दुखी हैंऔर कांग्रेस को उन्होंने सुझाव दिया है कि वो जिम्मेवारी के साथ पेश आएं. .बिहारमें सियासी संशय से राजद-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन,नीतीश कुमार को अल्टीमेटम देनेवाले मनोज झा के नरम हुए सुर.केसी त्यागी ने कहा कि सबसे खराब हाल पश्चिम बंगाल कीहै. जहां कांग्रेस के नेता तृणमूल कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को राष्ट्रपति शासनके हवाले करना चाहते हैं. बंगाल में टीएमसी ने राहुल गांधी की यात्रा को इजाजत नहींदेकर विवाद और बढ़ा दिया है. हमलोगों ने जो इंडिया गठबंधन तैयार किया था वो तार-तारहो चुका है और अपनी विघटन की तरफ है..इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नेभी बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसइंडिया गठबंधन की मुख्य पार्टी है. ये जो स्थिति अभी सामने आयी है उसपर कांग्रेसआत्ममंथन करे. नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार रहे. लेकिन सबको एक मंच पररखने की जिम्मेवारी कांग्रेस की थी. कांग्रेस को इस ओर पहल करना चाहिए था. उन्होंने सीट शेयरिंग में हुई देरी को लेकर भी नाराजगी जतायी और याद दिलाया कि नीतीश कुमारने कहा था कि पहले सीट बंटवारा तय कर लिजिए. लेकिन अब देख लिजिए क्या स्थिति है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...