MP CM News: राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 31 को मुरैना में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

State level employment

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 31 जनवरी को मुरैना में प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दो लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर, बड़वानी, दमोह तथा छतरपुर के एक हितग्राही से सीधा संवाद भी करेंगे। शेष जिला मुख्यालयों में इसी दिन जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

एमएसएमई विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि जिलों में होने वाले आयोजन की रूप रेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्धारित कर कार्यक्रम संपादित किया जायेगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों, जिले के बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम होगा।

जिला स्तरीय रोजगार दिवस आयोजन में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वीकृति / वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेंगें।मुरैना में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रमों में दिखाने की व्यवस्था की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि रोजगार दिवस के आयोजन का उद्देश्य केंद्र तथा राज्य शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के माध्यम से 2 लाख से अधिक युवाओं को प्रतिमाह ऋण वितरण कर स्वरोजगार स्थापित करवाने का है। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि शीघ्र डीएलसीसी की बैठक आयोजित कर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों में ऋण स्वीकृति / वितरण सुनिश्चित करे।

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ के पनपथा में बाघिन के हमले में एक महिला की मौत, दूसरा घायल

Bandhavgarh Tiger Reserve

 

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर के चंसुरा बीट में बाघिन के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के समय मौके पर पांच महिलाएं थीं जिसमें से तीन महिलाएं बाल-बाल बच गईं हैं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

मरने वाली महिला का नाम भूरी बाई पति मिजाजी कोल बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन भूरी बाई को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में अंदर की तरफ भाग गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तेरसी बाई कोल घटनास्थल पर ही पड़ी रही। घटना स्थल पर तीन अन्य महिलाएं बाघिन के हमले में बाल-बाल बच गई।

लकड़ी लेने गईं थी जंगल

बताया जाता है कि दोनों महिलाएं अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी बीच झाडि़यों में छिपी बैठी बाघिन ने हमला कर दिया। बाघिन ने पहले तेरसी बाई पर हमला किया था और बाद में उसने भूरी बाई को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वह उसे अपने मुंह में भरकर जंगल के अंदर की तरफ भाग गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर गांव के लोग पहुंच गए हैं और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद पार्क अमला मौके पर पहुंच गया और जंगल के अंदर बाघिन को तलाश रहा है। घटना स्थल पर गांव के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सभी इस घटना से भयभीत और आक्रोशित है।

बाघिन के साथ थे दो शावक

बताया गया है कि महिलाओं पर हमला करने वाली बाघिन के साथ उसके दो शावक भी थे जिनकी उम्र लगभग एक सप्ताह से पन्द्रह दिन के बीच की बताई जा रही है। हालांकि शावकों की बताई जा रही उम्र बेहद कम है और अविश्वसनीय भी।

सामान्‍य तौर पर एक सप्ताह से पन्द्रह दिन के शावकों को बाघिन अपने साथ लेकर जंगल में विचरण नहीं करती है। शावकों के दो से तीन महीने के होने के बाद ही वह उन्हें जंगल में अपने साथ लेकर निकलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जहां घटना हुई है संभवत: वहीं पर बाघिन ने अपने शावकों को जन्म दिया होगा। हालांकि अभी वन विभाग इस मामले को लेकर खुद भी कुछ ज्यादा ही असमंजस में है।

Bhopal Crime News: खड़ी कार के चालक ने गेट खोला, बाइक टकराई, ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत

bike collided, teenager

 

Bhopal Crime News: भोपाल। तलैया थाना इलाके में एक कार चालक की लापरवाही से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका पिता व सहेली गंभीर रूप से घायल हुए गए। छात्रा अपने पिता और सहेली के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। वे मोती मस्जिद के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां खड़ी एक कार के चालक ने कार को गेट खोल दिया। कार के गेट से टकराकर बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। सिर पर से टायर गुजर जाने के कारण छात्रा की वहां मौत हो गई।

मंगलवारा थाना प्रभारी चर्तुभुजसिंह राठौर ने बताया कि मंगलवारा निवासी शरीफ खान निजी काम करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह वह अपनी 15 वर्षीय पुत्री छात्रा को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। साथ में माबिया की सहेली भी थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीनों मोती मस्जिद के पास बनी पानी की टंकी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। कार के गेट से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रहे नगर निगम के मिनी ट्रक ने सड़क पर गिरे तीनो लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में माबिया का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया था। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

कार में आग लगाने को आमादा थी भीड़

हादसा होते ही मिनी ट्रक का चालक, गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। उधर भीड़ ने कार चालक को घेर लिया। उसके साथ मारपीट करना भी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर तलैया थाना प्रभारी सीएस राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ कार में आग लगाने पर आमादा थी। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने कार एवं ट्रक को जब्त कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मोहन के निर्णय बन रहे है अफसरों के लिए सख्त संदेश

भोपाल। प्रदेश में भाजपा की सरकार के नए अगुआ डॉ मोहन यादव बिगड़ैल अफसरों पर सख्त दिखाई दे रहे हैं। आमजन से बदतमीजी और अभद्रता करने वाले लगातार कार्यवाहियों के घेरे में हैं। ताजा मामला सिंगरौली के चितरंगी एसडीएम से जुड़ गया है। उन्होंने मंदिर से बाहर निकलने के बाद एक महिला कर्मचारी से जूते के लैस बंधवाए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एसडीएम को पद से हटाते हुए कहा कि अधिकारियों का ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम अग्रसर रहे हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां असहनीय हैं।

आम जनता का मन मोह रहे है मोहन

दो माह में ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुछ ऐसे निर्णय लिए है जो मुख्यमंत्री की कड़क और त्वरित कार्यवाही वाले व्यक्तिव को उभर रहे है।

गुना बस हादसे में कलेक्टर, एसपी से लेकर आरटीओ तक सभी अधिकारियों को हटाने का निर्णय 24 घंटे के भीतर हो जाना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशासन पर कसावट और लापरवाह अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास करती प्रतीत हुई।

2024 के शुरुआत के दूसरे दिन ही ड्राइवर को उसकी औकात दिखाने पर कलेक्टर को हटाकर नए मुख्यमंत्री ने सरकारी अमले को अपने मजबूत इरादे जता दिए हैं।

डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है जनता के साथ संवेदनशीलता के विरुद्ध कोई भी व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यभार संभालते ही पहला आदेश जारी किया था। आदेश में धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने संबंधी निर्देश थे। इसके साथ ही खुले में मांस की बिक्री को रोकने के लिए भी आदेश जारी किया था। जिसका व्यापक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिला है।

पीएम गतिशक्ति ने अयोध्या बाईपास परियोजना की योजना और उसके कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया है

PM Gatishakti promotes

 

अयोध्या बाईपास परियोजना कई जिलों में आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगी

पिछले दो वर्षों में 131 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के व्यापक क्षेत्र-आधारित सामाजिक-आर्थिक विकास का आकलन करने के लिए पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप-एनपीजी की 64 बैठकें आयोजित की गई हैं। 52वीं एनपीजी बैठक के दौरान अयोध्या बाईपास परियोजना का मूल्यांकन एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के रूप में किया गया था।

अयोध्या बाईपास परियोजना 67.57 किलोमीटर की ( जिसमे 4/6 लेन उत्तरी अयोध्या बाईपास का निर्माण, कुल लंबाई 35.40 किलोमीटर + 4/6 लेन दक्षिणी अयोध्या बाईपास का निर्माण; कुल लंबाई 32.172 किलोमीटर है) ग्रीनफील्ड परियोजना है जो लखनऊ, बस्ती और गोंडा जैसे प्रमुख जिलों को समाहित करेगी। यह परियोजना इन तीन जिलों में पर्यटक और तीर्थ स्थलों सहित आर्थिक, सामाजिक और आर्थिक आपूर्ति श्रृखंला प्रबन्धन के केन्द्रों के बीच सम्पर्क में सुधार की सुविधा प्रदान करेगी।

चित्र 1 अयोध्या- क्षेत्रीय सम्पर्क

 

अयोध्या दो आर्थिक केंद्रों (लखनऊ और गोरखपुर) के बीच स्थित है और चमड़ा, इंजीनियरिंग सामान, भवन निर्माण सामग्री, लोहा और इस्पात इत्यादि जैसी प्रमुख वस्तुएं इस नगर से होकर गुजरती हैं, इसलिए इस बाईपास मार्ग के निर्माण से निर्बाध माल प्रवाह की निर्बाध सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ भी कम होगी।

इस बाईपास से अयोध्या के आसपास के आठ प्रभाव क्षेत्रों में यात्री और मालवाहक वाहनों के आवागमन (2023 में 89,023 और 2033 में 216,928) में कई प्रकार की पूर्वानुमानित वृद्धि को पूरा करने की आशा है, राष्ट्रीय राजमार्ग (जैसे एनएच -27: लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर; एनएच -330ए : रायबरेली-अयोध्या; एनएच -330: सुल्तानपुर-अयोध्या-गोंडा और एनएच -135A: अकबरपुर-अयोध्या) में भी यात्रियों और विभिन्न प्रकार के सामान की निर्बाध आवाजाही को भी सक्षम बनाएगा और यात्रा में लगने वाले समय को भी महत्वपूर्ण स्तर तक कम कर देगा

यह परियोजना रेलवे स्टेशनों (अयोध्या रेलवे स्टेशन, सोहवाल रेलवे स्टेशन, एएन देव नगर रेलवे स्टेशन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन) और हवाई अड्डे (अयोध्या हवाई अड्डे पर) जैसे एकीकृत बुनियादी ढांचे के साथ बहु-विधता (मल्टी –मॉडलिटी) को बढ़ाएगी।

इस परियोजना की परिकल्पना नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप बैठकों में मूल्यांकन की गई अन्य प्रस्तावित ऐसी परियोजनाओं के साथ पूरक और समन्वयन लाने के लिए की गई है, जिसमें (i) प्रयागराज – रायबरेली परियोजना (उत्तर प्रदेश राज्य में प्रयागराज सिटी बाईपास का निर्माण (कुल लंबाई- 64.763 किमी); (ii) गोरखपुर -सिलीगुड़ी कॉरिडोर-गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) तक परियोजना विस्तार का विकास; (iii) गोरखपुर-बरेली कॉरिडोर-गोरखपुर से रामपुर तक परियोजना विस्तार का विकास शामिल है।

अयोध्या का क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा महत्व इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से भी कहीं अधिक है, जो आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास और कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल ही में अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे) के उद्घाटन ने एक ऐसे महत्वपूर्ण पड़ाव को चिह्नित किया है, जो आगंतुकों के लिए एक सुविधाजनक हवाई यात्रा विकल्प प्रदान करता है। यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देता है बल्कि अयोध्या को उस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिवहन ग्रिड से भी जोड़ता है, जिससे आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।

अयोध्या में रेलवे स्टेशन (अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन) को देश भर के प्रमुख शहरों के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक मानकों को पूरा करने के लिए उसका पुनर्विकास किया गया है। पुनर्निर्मित स्टेशन 10 हजार की वर्तमान क्षमता की तुलना में 60 हजार यात्रियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा। बेहतर रेल बुनियादी ढांचा न केवल लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाता है, बल्कि माल के ऐसे कुशल परिवहन का भी समर्थन करता है जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान भी बढ़ता है।

पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन की कुछ प्रमुख विशेषताओं में निम्नलिखित सम्मिलित हैं:

 

लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की आश्यकताओं के लिए दुकानें, क्लॉकरूम, शिशुओ की देखरेख हेतु कक्ष (चाइल्डकेयर रूम) और प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग हॉल) जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन ।
‘सभी के लिए सुलभ’ भवन
‘ भारतीय हरित भवन परिषद (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल -आईजीबीसी) से प्रमाणित हरित स्टेशन भवन (ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग)’

प्रमुख विशेषताएं :

नगर से गुजरने वाली प्रमुख वस्तुएँ-

विनिर्माण वस्तुएँ (चमड़ा, कपड़ा, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग सामान)
निर्माण सामग्री
नष्ट होने वाली किराने का सामान (मछली, डेयरी उत्पाद , फल / सब्जियां)
अन्य (तेल, गैस, लोहा, इस्पात और लकड़ी)

कॉरिडोर से उत्पन्न दक्षताएँ:

5 किमी लंबाई में कमी [चूंकि यह नेटवर्क परिधीय सम्पर्क (पेरिफेरल कनेक्टिविटी) प्रदान करेगा]
66.67% यात्रा समय में कमी (1.2 घंटे से 0.4 घंटे)
औसत गति में 250% की वृद्धि (40 किमी / घंटा से 100 किमी / घंटा)
रोजगार सृजन के 80 लाख व्यक्ति-दिन

पर्यावरण पर प्रभाव:

चूंकि यह नेटवर्क परिधीय सम्पर्क (पेरिफेरल कनेक्टिविटी) प्रदान करेगा अतः ईंधन में 50 लाख लीटर की वार्षिक कटौती I
कार्बन फुटप्रिंट में 1 करोड़ किलोग्राम प्रतिवर्ष की कमी (40 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा)
20 किमी लंबाई के निर्माण में पुनर्चक्रण योग्य/पुन: प्रयोज्य सामग्री का उपयोग

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ.यादव गणतंत्र दिवस पर विशेष भोज में शामिल हुए

Dr. Yadav attended special banquet

 

MP CM News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत शासकीय जालसेवा निकेतन उमावि सीएम राइज स्कूल में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रदीप देशपांडे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों के कड़े संघर्ष के पश्चात हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और उसके पश्चात गणतंत्र लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी महापुरूषों और क्रान्तिकारियों को नमन है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। भारत दुनिया में सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन में शामिल होने का अवसर मिला है। वर्तमान में आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आने वाले समय में हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की करे, यही कामना है। सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय-समय पर आगे बढ़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। हमारे प्रदेश के युवा पढ़-लिखकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें एवं अपने सपनों को पूरा करें। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती एवं अन्य गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Kumar: राजद ने कहा- भ्रम की स्थिति दूर करें नीतीश कुमार

Nitish Kumar should remove

 

पटना। बिहार में एक बार सरकार पलटने के संकेत मिल रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अब राजद भी भ्रम की इस स्थिति को दूर करना चाहती है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह नीतीश कुमार अब इस स्तिथि को साफ कर देना चाहिए।

बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सीएम (नीतीश कुमार) से अनुरोध करता हूं कि इस भ्रम को सुलझाएं। राजद ने कभी ऐसा ‘खेला’ नहीं किया है।

हमारी तरफ से स्तिथि स्पष्ट- मनोज झा

मनोज कुमार झा ने कहा कि हम तो गठबंधन के मुखिया माननीय नीतीश कुमार से यही आग्रह कर सकते हैं कि वह शाम तक भ्रम इस स्थिति को दूर कर दें। गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ है, इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चार जगह से झंडा फहराकर आ रहे हैं। हमारी तरफ से स्थिति स्पष्ट है। अब मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उस पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी आग्रह करूंगा हाथ जोड़कर कि वह इस पर विराम लगाने का काम करें।

Bank Holiday in Feb 2024: फरवरी में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार, कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

holidays in banks in February

 

Bank Holiday in February 2024: साल का पहला महीना अब समाप्त होने वाला है. फरवरी की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है तो बता दें कि फरवरी में छुट्टियों की भरमार है. शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती आदि के कारण फरवरी में कई दिन बैंकों में अवकाश रहेगा.

फरवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

फरवरी के 29 दिन में से बैंकों में 11 दिन अवकाश रहने वाला है. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए महीने की शुरुआत से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर देता है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो. बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. ऐसे में इसमें लंबी छुट्टी होने पर कई जरूरी काम अटक जाते हैं. ऐसे में अगर आपको फरवरी में बैंक में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करना है तो यहां बैंक अवकाश की लिस्ट को जरूर देख लें.

फरवरी 2024 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद-

4 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.

10 फरवरी 2024- महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.

11 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.

15 फरवरी 2024- Lui-Ngai-Ni की वजह से इंफाल में बैंकों में अवकाश रहेगा.

18 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी.

19 फरवरी 2024- छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण मुंबई में बैंक बंद रहेंगे.

20 फरवरी 2024- स्टेट डे के कारण आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे.

24 फरवरी 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

25 फरवरी 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे.

26 फरवरी 2024- Nyokum की वजह से ईटानगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम

बैंकों में लंबी छुट्टी होने के कारण कई बार जरूरी काम अटक जाते हैं. ऐसे में नई तकनीक ने ग्राहकों के कई काम को आसान कर दिया है. आप घर बैठे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Budget 2024: मोदी सरकार के अब तक के बजट का सफर ऐसा रहा, इन तीन वित्त मंत्रियों ने पेश की देश की आर्थिक तस्वीर

Modi government's budget

 

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करने वाली है. देश के मिडिल क्लास, किसान, उद्योग जगत, रियल एस्टेट सेक्टर, महिलाएं आदि सभी को बजट से कई तरह की उम्मीदें हैं. साल 2024 चुनावी वर्ष है, इस कारण इस बार का फरवरी का बजट एक अंतरिम बजट होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपना छठा बजट पेश करने वाली हैं. आजादी के बाद से लेकर अब तक हर साल बजट पेश किया जा रहा है. वहीं 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद से लेकर अब तक कुल तीन वित्त मंत्रियों ने देश की आर्थिक तस्वीर को बजट के जरिए पेश किया है.

मोदी सरकार में इन वित्त मंत्रियों ने पेश किया बजट

केंद्र में साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक कुल 11 बजट पेश किए जा चुके हैं और 1 फरवरी को मोदी सरकार का 12वां बजट होगा. इनमें से 10 सामान्य और 2024 के बजट को शामिल करके 2 अंतरिम बजट है. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 से 2018 के बीच तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 5 बजट पेश किए थे. वहीं 2019 का अंतरिम बजट पीयूष गोयल द्वारा पेश किया गया था. मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 से 2023 के बीच 5 बार बजट पेश किया है. वहीं 1 फरवरी 2024 को पेश किया जाने वाला बजट फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण का छठा बजट होगा और ये अंतरिम बजट होगा.

आजादी से लेकर अब तक इतने बजट किए गए पेश

भारत की आजादी से लेकर अब तक देश में कुल 91 बजट पेश किए जा चुके हैं. इनमें से सामान्य बजट की संख्या 77 और 14 अंतरिम बजट पेश किए गए हैं. 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला अंतरिम बजट (अंतरिम बजट 2024) देश का 92 वां बजट होगा. खास बात ये है कि यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट है और संसद का यह खास बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा.

Nimbu Ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं नींबू के ये टोटके, करते ही सूरज की तरह चमक उठेगा भाग्य

lemon tricks are very miraculous

 

Nimbu Ke Upay: माता लक्ष्मी की बड़ी बहन दरिद्रा हैं। ये जहां वास करती हैं। वहां दुख और क्लेश होते हैं। इनका अस्तित्व धन की देवी लक्ष्मी का अनादर करने वालों को कष्ट देना है। दरिद्रा लक्ष्मी के प्रकोप से बचने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक नींबू का टोटका है। नींबू के उपाय से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

नींबू के अचूक टोटके

नजर दोष से बचाएं नींबू

अगर किसी को नजर लग गई है, तो व्यक्ति के सिर से पैर तक 7 बार नींबू वार लें। इसके बाद नींबू के चार टुकड़े करके सूनसान जगह पर फेंक दें।

व्यापार में सफलता का उपाय

व्यापार सही से चल नहीं रहा है तो शनिवार के दिन नींबू का टोटका करें। एक नींबू को दुकान या कार्यस्थल की दीवारों पर स्पर्श कराएं। इसके बाद चार टुकड़ों में काटकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

सोई किस्मत जगाने का उपाय

अपनी सोई किस्मत को जगाने के लिए एक नींबू लें। उसको अपने सिर के ऊपर से वार कर दो टुकड़े करें। बाएं हाथ का टुकड़ा दाएं तरफ और दाएं हाथ का टुकड़ा बाईं तरफ फेंक दें।

नौकरी पाने का उपाय

एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें। फिर ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर नींबू को अपने साथ इंटरव्यू में लेकर जाएं, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...