INDIA : I N D I A गठबंधन में दरार, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस मुश्किल में

Crack in I N D I A alliance

 

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में और आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इंडिया गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया है। इससे विपक्षी एकता को तो झटका लगा ही है, यह कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। एक तरह से इंडिया गठबंधन के क्षेत्रीय दल कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

 

इससे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनका प्रस्ताव कांग्रेस ने नहीं माना, इसलिए पश्चिम बंगाल में टीएमसी सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से कांग्रेस को 2 सीट का ऑफर दिया था। जाहिर तौर पर यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई।

सीट शेयरिंग को लेकर हमने कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस ने उसे मानने से इनकार कर दिया। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस ने हमले संपर्क नहीं साधा। – ममता बनर्जी

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में AAP का कांग्रेस के साथ कुछ नहीं है। पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी के बयान पर जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी, जो अभी असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान असम में हैं। जयराम ने कहा, ममता बनर्जी ने वादा किया था कि भाजपा को सब मिलकर हराएंगे। उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें अभी भी उम्मीद है कि कोई न कोई बीच का रास्ता निकलेगा और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लंबे रास्ते में स्पीड ब्रेकर तो आते ही हैं।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 8 से 14 सीट की मांग टीएमसी के सामने रखी थी। इस पर अब ममता बनर्जी ने अपना रुख साफ कर दिया था। कालीघाट में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में देरी कर रही है। इससे नुकसान हो रहा है।

केसी त्यागी ने दिए संकेत, क्या बिहार में भी होगा खेला

ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद बिहार में हलचल तेज है। जदयू नेता केसी त्यागी ने ममता के फैसले के बाद कांग्रेस पर ही निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। जिस तरह से नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज हैं, आशंका जताई रही है कि किसी भी पल बिहार में भी बड़ा खेल हो सकता है।

कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस देशभर में 300 सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने बाकी सीटें भी क्यों छोड़ी है?

कांग्रेस की किसी भी भीख नहीं चाहिए। हम अपने दम पर बंगाल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। – अधीर रंजन चौधरी, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष

बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं थी और भाजपा ने राज्य में 18 सीटें हासिल की थी।

MP CM News: सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

protecting Sanatan culture

 

CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्री सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचे और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि उज्जैनी देवताओं और संत-महात्माओं की नगरी है। उज्जैन में संतों के माध्यम से सेवाओं के कई कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का योगदान अद्वितीय है। संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।

BCCI Awards: 4 साल बाद BCCI का अवॉर्ड फंक्शन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और यशस्वी जायसवाल को मिले पुरस्कार, देखें विनर लिस्ट

BCCI's awards function af

 

BCCI Awards Winners list 2024: हैदराबाद में आज यानी मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड फंक्शन आयोजित हुआ. इस अवॉर्ड फंक्शन में मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला. दरअसल, इन खिलाड़ियों को 2019 से 2023 तक साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. बता दें कि चार साल बीसीसीआई का अवॉर्ड फंक्शन हो रहा है. इससे पहले आखिरी बार 2019 में यह समारोह हुआ था.

देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)

जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)

रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)

मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)

रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल

इन महिला खिलाड़ियों को भी मिले अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- प्रिया पुनिया (2019-20)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- शेफाली वर्मा (2020-21)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- सब्बीनेनी मेघना (2021-22)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अमनजोत कौर (2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- दीप्ती शर्मा (2019-20 और 2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना (2020-21 और 2021-22)

Jai Shri Ram: राममय हुआ सोशल मीडिया, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स ने किया पीएम मोदी प्राण प्रतिष्‍ठा तस्‍वीर को लाइक

media became Rammay

 

Jai Shri Ram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तस्वीरों को एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। पीएम मोदी द्वारा यह पोस्ट सोमवार को की गई थी। इस पोस्ट में सात फोटोज शेयर की गई थी। पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री श्रीरामलला की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया लाइक

इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा कि अयोध्या से दिव्य क्षण। यह दिन भारतीय को याद रहेगा। प्रभु श्रीराम हम पर सदैव कृपा बनाए रखें। इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक एक लाख 72 हजार यूजर्स कमेंट कर चुके थे। जबकि एक करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। अधिकतर कमेंट जय श्रीराम और जय सिया राम के हैं।

सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है- पीएम मोदी

अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सियावर रामचंद्र की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ गूंज उठा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी का सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है। यह नए कालचक्र का उद्गम है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में रहेगे। उन्होंने कहा, यह उत्सव का क्षण है और भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का क्षण है। हमारे लिए यह अवसर विनय का है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक हजार सालों के लिए देश की नींव रखनी है। हमें मजबूत, भव्य और दिव्य भारत के निर्माण का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सूजन करता है। हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे। हम सब इस पल को घटित होते देख रहे हैं। इसे अद्भुत क्या हो सकता है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘राम आग नहीं ऊर्जा है। राम विवाद नहीं समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं है, राम को सबके हैं। राम अनंतकाल हैं।’

Health Tips: बॉडी बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, जानें जिम जानें की सही उम्र क्या है?

gym and know what

 

 

Health Tips:
आज के युग में लाइफस्टाइल बहुत तेजी से बदल रही है. युवा पीढ़ी में खासकर फिट और अच्छी बॉडी पाने का क्रेज दिखाई दे रहा है. लड़के जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग और सिक्स पैक एब्स बनाने में लगे रहते हैं. वहीं लड़कियां भी जीरो फिगर और स्लिम बॉडी पाने के लिए भारी वर्कआउट करती हैं.ऐसे में बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत जल्दी जिम जाना शुरू कर देते हैं, जोकि एक गलती हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार कम उम्र में जिम शुरू करना हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है. आइए जानते हैं कैसे ?

जानें कम उम्र जिम क्यों नहीं करनी चाहिए

शरीर का विकास और मजबूती पाने के लिए व्यायाम और एक्सरसाइज बहुत जरूरी हैं. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि 15-17 साल की उम्र यानी किशोरावस्था में बहुत भारी-भरकम वर्कआउट नहीं करना चाहिए. इस उम्र में शरीर और मांसपेशियों का विकास अभी पूरा नहीं हुआ होता है. इसलिए भारी वजनों से वर्कआउट कराने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18-20 साल की उम्र के बाद ही तेज वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है.

जिम नहीं खेल-कूद पर दें ध्यान

बचपन में शरीर का विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इस समय बच्चों को प्राकृतिक रूप से खेलना-कूदना चाहिए.घर के बाहर दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेल खेलें.पार्क में दौड़ें, कूदें, चढ़ाई करें. ये सब शारीरिक गतिविधियां युवाओं के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. लेकिन 14-15 साल की उम्र मे बच्चों को जिम भेजना सही नहीं है. जिम की भारी एक्सरसाइज से बच्चों की मांसपेशियों में चोट लग सकती है. जोकि विकास के लिए सही नहीं है. कम उम्र में लड़का हो या लड़की सभी के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है – योग और साइकिल चलाना. योग से शरीर की लचीलापन बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है. साइकिलिंग से मांसपेशियां मजबूत होंगी और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ेगी।. तैराकी भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है.

किस उम्र में जिम ज्वाइंन कर सकते हैं?

एक्सपर्ट की सलाह है कि कम से कम 18-20 साल की उम्र तक इंतजार करें. क्योंकि इस उम्र तक शरीर का विकास पूरा हो चुका होता है. इससे पहले गंभीर वर्कआउट करने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18 की उम्र के बाद जिम ज्वाइन करके फिटनेस लेवल बढ़ाया जा सकता है.

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा पर बन रहे 7 दुर्लभ संयोग, व्रती पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

7 rare coincidences

 

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा 25 जनवरी 2024, गुरुवार को है. ये मोक्षदायिनी पूर्णिमा मानी जाती है. पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से कई जन्मों का पाप धुल जाते हैं. शास्त्रों में पौष पूर्णिमा का वर्णन किया गया है, इस दिन से माघ मेले में गंगा स्नान का विधान है.

प्रयागराज कल्पवास की शुरुआत पौष पूर्णिमा से ही होती है. इस साल 2024 में पौष पूर्णिमा बहुत शुभ संयोग लेकर आ रही है. इस दिन पूजा-पाठ के अलावा शुभ चीजों की खरादारी करने का संयोग बन रहा है, इससे मां लक्ष्मी साधक पर मेहरबान होंगी. आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा 2024 के शुभ योग और महत्व.

पौष पूर्णिमा 2024 शुभ योग

पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा पर ‘गुरु पुष्य योग’ समेत 7 अद्भुत संयोग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, प्रीति योग, रवि योग, गुरुवार और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. गुरु पुष्य योग में मां लक्ष्मी की पूजा और सोना-चांदी, भूमि, वाहन, संपत्ति आदि खरीदने से उसमें समृद्धि होती है. लक्ष्मी जी घर में वास करती हैं.

गुरु पुष्य योग – 25 जनवरी 2024, सुबह 08.16 – 26 जनवरी 2024, सुबह 07.12

सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग – 25 जनवरी 2024, सुबह 08.16 – 26 जनवरी 2024, सुबह 07.12

प्रीति योग – 25 जनवरी 2024, सुबह 07.32 – 26 जनवरी 2024, सुबह 07.42

रवि योग – सुबह 07.13 – सुबह 08.1

त्रिग्रही योग – पौष पूर्णिमा पर बुध, मंगल और शुक्र तीनों ग्रह धनु राशि में विराजमान होंगे, इससे त्रिग्रही योग बनेगा. ये योग पद-प्रतिष्ठा दिलाता है और भाग्योदय करता है.

गुरुवार – पूर्णिमा पर भगवान सत्यानारायण (श्रीहरि के स्वरूप) की पूजा-कथा फलदायी मानी जाती है. ऐसे में इस दिन गुरुवार का संयोग व्रती को दोगुना लाभ देगा, क्योंकि गुरुवार श्रीहरि का दिन कहलाता है. ऐसे में मां लक्ष्मी की साधक पर कृपा बरसेगी.
पौष पूर्णिमा 2024 मुहूर्त

पौष पूर्णिमा तिथि शुरू 24 जनवरी 2024, रात 09.49
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त 25 जनवरी 2024, रात 11.23
स्नान-दान मुहूर्त सुबह 05.26 – सुबह 06.20
सत्यानारायण पूजा सुबह 11.13 – सुबह 12.33
चंद्रोदय समय शाम 05.29
लक्ष्मी जी की पूजा रात्रि 12.07 – देर रात 01.00

Suryoday Yojana Impact: बाजार डूबा मगर अक्षय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों का हुआ सूर्योदय, पीएम मोदी के ऐलान का असर

Suryoday Yojana Impact

 

 

सूर्योदय योजना

Renewable Energy Stocks: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को निवेशकों के लिए अमंगल हुआ. मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 1053 अंकों की गिरावट के साथ 70,370 प्वॉइंट और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 333 अंक गिरकर 21,238 प्वॉइंट पर बंद हुआ. बाजार के मार्केट कैप में 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इस बुरे दिन में भी अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) कंपनियों के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई. इसका श्रेय सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा घोषित सूर्योदय योजना को दिया जा रहा है.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद हुए ऐलान का असर दिखा

सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सूर्योदय योजना का ऐलान किया था. इस घोषणा का उत्साह मंगलवार को शेयर मार्केट में भी देखा गया. भारी गिरावट के बावजूद अक्षय ऊर्जा कंपनियों के शेयर ऊपर चढ़ते दिखे. टाटा पावर (Tata Power) और इरेडा (IREDA) बाजार के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए. इनके शेयर करीब 5 फीसदी ऊपर चढ़े. कुल मिलाकर अक्षय ऊर्जा कंपनियों के शेयर 18 फीसदी तक ऊपर गए हैं.

इन कंपनियों को हुआ जबरदस्त फायदा

मंगलवार को सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाली अक्षय ऊर्जा कंपनियों में बोरोसिल रेन्यूएबल्स (Borosil Renewables) टॉप गेनर रही. कंपनी के स्टॉक लगभग 19 फीसदी बढ़कर अपने 52 हफ्तों के सर्वोच्च स्तर को छू गए. दूसरे नंबर पर टाटा पावर रही. कंपनी के शेयर लगभग 6 फीसदी ऊपर गए. इसके अलावा इरेडा, स्टर्लिंग एंड विल्सन, वारी रेन्यूएबल्स, सुराना सोलर और जेनसोल इंजीनियरिंग भी लगभग 5 फीसदी ऊपर गए. इन सभी कंपनियों ने अपने 52 हफ्ते का सर्वोच्च स्तर छुआ.

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की वजह से आई बढ़त

सेक्टर में यह बढ़त प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की वजह से देखी जा रही है. इससे सोलर पैनल की डिमांड में काफी तेजी आएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम ट्वीट किया था कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद मैं एक करोड़ निम्न एवं माध्यम वर्गीय परिवारों की छतों पर सोलर पैनल देखना चाहता हूं. अयोध्या से लौटकर उन्होंने पहला निर्णय यही लिया था.

MP News: 25 जनवरी को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर मनाया जाएगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

National Voter's Day

 

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल| 25 जनवरी को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ओपी रावत, कमिश्नर भोपाल डॉ. पवन शर्मा, स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा और गोविंद नामदेव शामिल होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारियों और स्वीप गतिविधि में बेहतर कार्य करने वाले जिला पंचायत सीईओ/स्वीप नोडल अधिकारियों और निर्वाचन से संबंधित स्पर्धाओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और काफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता को शपथ दिलाई जाएगी।

MP News : कुनो में नन्हे चीता शावकों का जन्म प्रदेश के लिए सौभाग्य -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

small cheetah cubs in

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कुनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 नन्हे चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के कुनबे में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

MP CM News: खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नवाचार राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहायक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Reforms and innovations being

 

MP CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय खनन मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों ओर नवाचारों से मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। हमारी समृद्ध भू-गर्भ संपदा में अनेक संभावनाएं छिपी हैं, इन सुधारों के क्रियान्वयन और नवाचारों को अपनाने से प्रदेश आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा। खनन प्रक्रिया में लाई गई पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था से खनन क्षेत्र को लेकर समाज में विश्वसनीयता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यों के खनिज मंत्रियों के दूसरे सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की। मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसका भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 29 खनिल ब्लॉकों की नीलामी कर मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम रहा है। मध्यप्रदेश की क्रिटिकल मिनरल रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान की गई।

माइनिंग एंड बियोंड विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री जोशी ने केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियों, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री जोशी ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक बिल्डिंग ट्रस्ट-ट्रासंफोर्मिंग लाईव्ज़ का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही एवरेज सेल प्राईज सिस्टम प्लेटफार्म तथा स्टार रेटिंग ऑफ माइन्स का डिजिटल लोकार्पण किया गया। एक्सप्लोरेशन लायसेंस रूल्स का भी विमोचन हुआ। खनन क्षेत्र में हुए प्रक्रियागत सुधारों और नवाचारों पर लघु फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ।

मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और संस्कार में भी सम्पन्न है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश गान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश वन संपदा, खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध होने के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और धार्मिक रूप से भी उन्नत और सम्पन्न है। मध्यप्रदेश को राज्यों के खनिज मंत्रियों के सम्मेलन का अवसर देने के लिए राज्य सरकार केन्द्रीय मंत्री जोशी की आभारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय मंत्री जोशी के मार्गदर्शन में खनन क्षेत्र की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करते हुए खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नवाचारों से राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी, उड़ीसा द्वारा राजस्व वृद्धि के लिए अपनाया गया मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समुद्री क्षेत्र में भी खनिज की खोज कर रहा है भारत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के भू-भाग सहित समुद्री क्षेत्र की खनिज संपदा को खोजने और उसके उपयोग के लिए की गई पहल सराहनीय है। खनन से संबंधित प्रक्रियाओं सहित सम्पूर्ण शासन व्यवस्था में क्रियान्वित किए गए नवाचार और पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण व्यवस्था से प्रधानमंत्री मोदी का स्वरूप, सम्राट विक्रमादित्य का आभास कराता है। देश के विभिन्न भौगोलिक भागों में विद्यमान खनिज संपदा की सटीक जानकारी की बढ़ती उपलब्धता से देश की उन्नति के द्वार खुल रहे हैं, माइनिंग ब्लॉक्स की नीलामी जैसी गतिविधियों से खनिज संपदा का देश की उन्नति के लिए अधिक से अधिक उपयोग संभव हुआ है। माइनिंग फंड से लोगों की जिन्दगी बदलने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

पर्यावरण तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल की जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों के खनिज मंत्रियों का यह सम्मेलन खनन क्षेत्र में प्रगति के लिए निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा, खनन क्षेत्र में आ रही अंतर्विभागीय कठिनाइयों के समाधान का भी मार्ग इससे प्रशस्त होगा। साथ ही खनन क्षेत्र में पर्यावरण तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की जाएगी।

सस्टेनेबल माइनिंग से प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार ला सकते हैं – केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी

केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्यप्रदेश द्वारा खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों के विकास और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के अंतर्गत किए गए कार्यों की सराहना की। मध्यप्रदेश के मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देते हुए केन्द्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है, खनिज ब्लॉक्स की नीलामी और नवाचारों से राजस्व बढ़ा है, अन्य राज्यों को भी खनिज ब्लॉक्स की नीलामी की दिशा में पहल करना चाहिए। सस्टेनेबल माइनिंग से प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार ला सकते हैं। केन्द्र सरकार, सभी राज्यों को खनन क्षेत्र में हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।

देश क्रिटिकल मिनरल्स, रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर आगे बढ़ रहा है

केन्द्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश क्रिटिकल मिनरल्स, रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर आगे बढ़ रहा है। डाटा रिपोजिटरी अवलेबलिटी में वृद्धि हुई है, लायसेंस, लीज क्लीयरेंस को भी सरल और त्वरित किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश द्वारा खनिज मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा राज्य सरकार का आभार माना।

राज्यों को सौंपी गई क्रिटिकल मिनरल रिपोर्ट्स

राज्यों के खनिज मंत्रियों के सम्मेलन में उड़ीसा के इस्पात एवं खान मंत्री प्रफुल कुमार मलिक, कर्नाटक के खान मंत्री एस.एस. मलिकानुर्जन, उत्तरप्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, नागालैंड के विधायक तथा खनिज सलाहकार डब्ल्यू.सी. कोनयक, केन्द्रीय खनन मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव, अतिरक्त सचिव संजय लोहिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन में आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश को क्रिटिकल मिनरल रिपोर्ट्स भी सौंपी गई।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...