Bollywood News: आपके घर आने वाला है ‘ANIMAL’, OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

'ANIMAL' is coming t

 

Animal OTT Realease Date: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल जल्द ही आप टीवी और मोबाइल पर देख सकते हैं. फिल्म के डायरेक्टर संदीप वंगा रेड्डी ने बताया है कि यह फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल ने छोटा, लेकिन जबरदस्त रोल किया है, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की है.

इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ‘एनिमल’

वहीं, अब जिन लोगों से ये फिल्म थिएटर में मिस हो गई है वो अब इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग और उनके लुक की काफी तारीफ हुई है. फिल्म में रणबीर को अब तक के सबसे हटकर रोल में देखा गया. वहीं, पहली बार रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती नजर आईं.

फिल्म ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

फिल्म की कहानी की बात करें तो, इस फिल्म में एक बाप बेटे की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में अनिल कपूर नजर आए हैं. वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में है. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. ओपनिंग डे पर एनिमल ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो, इसने वर्ल्डवाइड 32 दिनों में 891 करोड़ रुपये का धासू कलेक्शन करने में सफल रही है.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

संदीप रेड्डी की एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी नजर आए थे. इस फिल्म में बॉबी देओल का रोल छोटा था लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग और लुक ने सभी का दिल जीत लिया. इस फिल्म के लिए बॉबी को खूब तारीफें मिली हैं. वहीं, तृप्ति डिमरी को भी इस फिल्म से काफी सक्सेस हासिल हुई है. फिल्म के गानों से लेकर फिल्म के डायलॉग्स और उसके हुक स्टेप लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुए हैं. अब दर्शक इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

Share Market News: 22 जनवरी को ये रहेगा शेयर मार्केट का समय, RBI ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को देख लिया निर्णय

of share market on 22nd Janu

 

Business News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए मार्केट ट्रेडिंग के समय में बदलाव कर दिया है। 22 जनवरी को मार्केट का हाफ डे रहेगा। गुरुवार को केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों में राम मंदिर के उत्साह को देखते हुए उन्हें हाफ डे दे दिया था। शायद इसी को देखते हुए आरबीआई ने भी यह फैसला किया है।

22 जनवरी को शेयर मार्केट 2:30 बजे खुलेकर 5 बजे तक बंद हो जाएगा। यानि कि ट्रेडर्स को केवल ढाई घंटे ही ट्रेड करने का मौका मिलेगा। यह भी देखने वाली बात है कि पब्लिक सेक्टर बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां, वित्तीय संस्थान और रीजनल रूरल बैंक भी 22 जनवरी को राममय हो जाएंगे। इनमें काम करने वाले कर्मचारियों का उस दिन हाफ डे होगा। आरबीआई ने एक रिलीज शेयर की, जिसमें बताया कि मार्केट ट्रेडिंग 2:30 बजे से शुरू होकर 5 बजे तक ही होगी।

22 जनवरी ऐतिहासिक दिन पूजन और सजवता की सभी वस्तु एक स्थान पर उपलब्ध

क्या आप अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने जा रहे हैं?

तो फिर हमने आपको वे सभी वस्तुएं उपलब्ध करा दी हैं जिनकी आपको उत्सव के लिए आवश्यकता होगी!

हमारे पास वाहनों में लगाने वाली ध्वजा, घरों में लगाने के लिए झंडे, भगवा पगड़ी, बैनर, दुपट्टा और वह सब कुछ है जिसकी आपको आवश्यकता होगी ।

★सभी प्रकार के झंडे, बैजेस, माताजी कि चुनरी

★भगवान की पोशाक के निर्माता एवं थोक विक्रेता

★ चुनावी गमछे, स्वागत गमछा, राम नाम एवं राधे राधे दुपट्टे, भगवा गमछा एवं सभी प्रकार के गमछे कि विशिष्ठ रेंज

★रैली एवं यात्रा के लिए ऑर्डर पर सभी साइज के झंडे एवं पटके बनाए जाते है

*अभि पूजन सामग्री* (pujan samagri)

14/A ललिता नगर मुख्य बाजार कोलार रोड, भोपाल (म.प्र)
462042

+91 9827319556
+91 7747082782

Rabri Devi News: राबड़ी देवी के आवास पर नोटिस लेकर पहुंची ED, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में फंसा लालू परिवार

ED reaches Rabri Devi's

 

Rabri Devi News: लालू परिवार के लिए रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला गले की फांस बन गया है। इसी मामले में उनको ईडी ने नोटिस दिया है। ईडी के अधिकारी राबड़ी के आवास पर पहुंच गए हैं। ईडी इस मामले में लालू सहित, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव व मीसा भारती सहित परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम आरोप पत्र में दायर किए हैं।

ईडी ने राजद के सुप्रीमो लालू यादव व बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पेश होने के लिए कहा है। लालू यादव के लिए 29 जनवरी व तेजस्वी के लिए 30 जनवरी को पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय में बुलाया गया है। रेलेवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में दोनों को पहले भी समन भेजा चुका है, लेकिन वह ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे। लालू प्रसाद यादव यूपीए की पहली सरकार में रेलवे मंत्री थे, तब का यह कथित घोटाला है।

MP CM News: गरीबों और वंचितों की सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

committed to helping the poor

 

MP CM News: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में प्रगति और उन्नति लाने के लिए इन्हें सभी जरूरी सहायता और सहयोग दिलाने की बात कही है। महिलाओं को सहयोग की सर्वाधिक आवश्यकता है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लागू जनकल्याण और विकास कार्यों का हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ लें। गरीबों और वंचितों को सहायता व सम्बल दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज समत्व भवन में पहली बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बड़वानी जिले के सेंधवा और सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत ओड़गड़ी के हितग्राहियों से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे।

19 हजार 500 ग्राम पंचायतों में हुआ शिविरों का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 19 हजार 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ है। इस यात्रा में एक करोड़ 69 लाख 22 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं तथा एक करोड़ 24 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। यात्रा के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 672 लोगों को आयुष्मान योजना तथा एक लाख 81 हजार 762 लोगों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाया गया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड एक लाख 11 हजार से अधिक लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत प्रत्येक किसान को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा हर साल 12 हजार रूपए दिये जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जीवन ज्योति कैम्प के अंतर्गत एक लाख 37 हजार लोग, हेल्थ कैम्प के अंतर्गत 27 लाख 68 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं तथा 2 लाख 37 हजार व्यक्तियों का सुरक्षा बीमा कराया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अब तक 41 लाख 35 हजार 788 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

योजनाओं के लाभ से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेंधवा के भालेराव तथा राहुल वाडिले से आत्मीय चर्चा की। भालेराव की चाय की दुकान है, जो उन्होंने मुद्रा लोन से मिली राशि से आरंभ की है। राहुल वाडिले ने बताया कि वे मोबाइल रिपेयरिंग करते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड सहित उज्जवला योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उनके परिवार की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिला है। राहुल ने बताया कि सरकार की योजनाओं से ही पक्के मकान में रहना, घरेलू गैस से खाना बनाना और आयुष्मान कार्ड की सहायता से परिजनों का प्रायवेट अस्पताल में इलाज कराना संभव हो पाया है। राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जनोन्मुखी पहल से उनके परिवार का जीवन स्तर तेजी से सुधरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सिंगरौली की ग्राम पंचायत ओड़गड़ी के श्री रामसूरत साकेत, अनीता सिंह तथा गंगाराम वैश्य ने योजनाओं के लाभ से स्वयं और परिवार के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में बात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को आगे चलकर इनका लाभ लेने के लिए बधाई दी। साथ ही अपील की कि 22 जनवरी को रामलला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उत्साह और उमंग के साथ वर्चुअली सम्मिलित हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी हितग्राहियों को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की शुभकामनाएं भी दीं।

Ram Mandir Ayodhya: रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, मनमोहक मुस्कान और चेहरे से झलक रहा तेज

charming smile and radiance

 

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी हैं। मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। इस बीच, गर्भगृह से भगवान राम की मूर्ति की पहली तस्वीर भी सामने आई गई है। देर रात जारी तस्वीर में मूर्ति पूरी तरह ढकी हुई थी। वहीं शुक्रवार दिन में जारी तस्वीर में राम लला की आंखों पर सिर्फ पट्टी बंधी है। यह पट्टी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद खोली जाएगी। भगवान राम की यह मूर्ति 51 इंच की है, जिसे ‘श्यामल’ (काले) पत्थर से बनाई गई है। इसको मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है।

 

एचडी देवेगौड़ा आएंगे अयोध्या

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक के हासन में कहा, मैं 22 जनवरी को अयोध्या जाऊंगा। मुझे आमंत्रित किया गया है। मेरे परिवार के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई है।

राम की नगरी में बढ़ने लगी भीड़

अयोध्या पहुंचने पर 9 साल के अभिनव अरोड़ा ने कहा, ‘मैं बहुत खुश, उत्साहित और गौरवान्वित हूं। देश का हर हिंदू आज यही अनुभूति कर रहा है। इतने सालों के इंतजार के बाद आखिरकार राम मंदिर बन रहा है। मेरी नजर वे भाग्यशाली हैं कि जिन्हें राम मंदिर का निर्माण होते देखने को मिला। भगवान राम अब तक एक तंबू में रह रहे थे, यह बहुत खुशी का अवसर है कि आखिरकार हमारे भगवान को अपना मंदिर मिल रहा है।’

 

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार है। भगवान राम की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। तकनीक की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को मिला निमंत्रण

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी निमंत्रण मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पटियाला जिला के संयोजक दर्शन बंसल ने हरमनप्रीत को निमंत्रण पत्र सौंपा। जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरमनप्रीत ही नहीं, यह पटियाला शहर का सौभाग्य है कि यहां से किसी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है।

स्वतंत्रता के समय राम मंदिर विवाद का मुद्दा नहीं था : राजनाथ

आजादी के आंदोलन के समय राम मंदिर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद का मुद्दा नहीं था और हर समुदाय ने किसी न किसी तरह से राम जन्मभूमि आंदोलन का समर्थन किया। 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में बन रहा नया राम मंदिर भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। अयोध्या नए भारत का प्रतीक बनेगी जो देश को एक बार फिर दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता देगी। – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लेजर शो में भगवान राम के दर्शन

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले सूरत में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के कार्यालय में भगवान राम की तस्वीरें पेश करने वाला एक लेजर शो आयोजित किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा पर श्री श्री रविशंकर का बयान

आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर अयोध्या के राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर कहा, ‘यह हमारी सभ्यता, पूरे देश के लिए एक महान क्षण है, एक ऐसा क्षण जिसका लोग पिछले 500 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह लोगों के लिए उस भावना को बाहर निकालने का समय है जिसे वे वर्षों से दबा कर रखे हुए हैं।’

बाल स्वरूप के होंगे दर्शन

राम मंदिर गर्भगृह में भक्तों को भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन होंगे। भगवानकमल पर खड़े पांच साल के बच्चे के रूप में दिखाई देंगे। मूर्ति का वजन 150 किलोग्राम है और जमीन से मापने पर इसकी कुल ऊंचाई सात फीट है। इसे स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान किया गया है।

Republic Day 2024: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

6 medals including 3 gold

 

Republic Day 2024: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के कैडेटस् ने गणतंत्र दिवस 2024 के लिये हुई घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में 9 कैडेटस् शामिल हुए और पहली बार 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। कैप्टन राहुल गुप्ता ने बताया कि पदक तालिका में एमपी-सीजी निदेशालय को तृतीय स्थान मिला है। निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता कैडेटस् को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 के लिये 4 से 16 जनवरी तक घुड़सवारी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें एसजीटी सुहाना गंभीर और कैडेट राहुल बघेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट अभिषेक को रजत, कैडेट त्रिभुवन और कैडेट अंकित खराते को कांस्य पदक मिला। कैप्टन गुप्ता ने बताया कि गर्ल्स केटेगरी में एसजीटी सुहाना गंभीर को सर्वश्रेष्ठ राइडर ट्रॉफी मिली। सर्वश्रेष्ठ टेंट पेगर ट्रॉफी कैडेट राहुल बघेल ने जीती।

एमपी-सीजी के एनसीसी कैडेटस्द्वारा हासिल उपलब्धियाँ कैडेटस्और उनके इन्स्ट्रक्टर स्टाफ के सतत् प्रयास, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र

Yadav will give appointment

 

MP News: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जनवरी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2019 एवं 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र प्रदाय के लिये सभी संबंधित विभाग सभी चयनित अभ्यर्थियों से उनके दस्तावेजों के सत्यापन, मेडिकल जाँच एवं अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण करा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को इस आशय की सूचना नहीं मिली है, वे तुरंत ही संबंधित विभाग से संपर्क करें।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल से अयोध्या जाने वाले प्रसाद-रथ को मानस भवन भोपाल से प्रस्थान कराया

Prasad Rath going from Mahakal to

 

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का जो भौगोलिक स्वरूप है उसे दो हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था, भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया। मध्यप्रदेश का विशेषकर उज्जैन का अयोध्या के लिए दो हजार साल पहले भी समर्पण रहा है। वह युग पुन: वापस आ रहा है, भगवान श्री राम पांच सौ साल के संघर्ष के बाद पुनः गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं, प्रसन्नता का विषय है कि यह सब हमारे सामने ही घटित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डू प्रसाद रथ के तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल से प्रस्थान के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “अयोध्या-मानव सृष्टि की प्रथम जन्मस्थली” पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान राम का पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रामगोपाल सोनी द्वारा लिखित “अयोध्या- मानव सृष्टि की प्रथम जन्मस्थली” पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केसरिया ध्वजा लहराकर अयोध्या के लिए प्रसाद-रथ के रूप में चार ट्रक रवाना किये। प्रत्येक ट्रक में सवा लाख लड्डू हैं। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री लिली अग्रवाल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश है कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के लिए देशवासी क्रमबद्ध रूप से अयोध्या आएं। जब मध्यप्रदेश का नंबर आएगा, तब सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य के मंचन द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के विराट स्वरूप को जीवंत करते हुए हम अयोध्या पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र को गौरान्वित कर रहे हैं और लोकतंत्र की शक्ति का सार्थक उपयोग करते हुए उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मार्ग प्रशस्त किया। उज्जैन से अयोध्या लड्डू भेजकर हम समाज में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की मिठास बनाए रखना चाहते हैं। भोपाल के मानस प्रतिष्ठान से अयोध्या के लिए लड्डू प्रसाद का प्रस्थान भी शुभ है।

भगवान श्री राम के जीवन में मर्यादा के विविध रूपों का पालन करने के प्रसंग प्रस्तुत किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भगवान राम का जीवन संघर्षों से भरा रहा, उनके जीवन ने मर्यादा के विविध रूपों का पालन करने के प्रसंग प्रस्तुत किए और महर्षि वाल्मीकि ने विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। भगवान श्रीकृष्ण मनुष्य को मर्यादा में जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम, श्रद्धा, भक्ति की प्रतिमूर्ति के रूप में ही श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, परन्तु खेद का विषय है कि कुछ लोग इस शुभ अवसर पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है।

हमारी ऐतिहासिक और पौराणिक घटनाओं की पुष्टि वर्तमान का ज्ञान और आधुनिक यंत्र भी करते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैनी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैनी में संपूर्ण सृष्टि समाहित है। विश्व के सात सागर प्रतीक स्वरूप उज्जैन के सप्त-सागर में विद्धमान है, 84 लाख योनियों का प्रतिनिधित्व उज्जैन का 84 महादेव मंदिर करता है। द्वारिका सहित हमारी कई ऐतिहासिक और पौराणिक घटनाओं की पुष्टि वर्तमान का ज्ञान और आधुनिक यंत्र करते हैं।

प्रसाद रथ के चालकों का भी किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केसारिया ध्वजा फहराकर लड्डूओं के चार ट्रकों का अयोध्या के लिए प्रस्थान कराया। उल्लेखनीय है कि यह लड्डू महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा बनाए गए हैं। लड्डूओं को विशेष पैकेट में भरकर अयोध्या भेजा जा रहा है। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही लड्डू प्रसाद उज्जैन से अयोध्या जिन प्रसाद रथों (ट्रकों) में ले जाया जा रहा है उन ट्रकों के चालकों का सम्मान भी किया गया।

डाग-वाइट की घटनाओं की जानकारी देने एवं आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत के लिए हेल्प लाइन नम्बर 155304 जारी

 

भोपाल : 18 जनवरी 2024

भोपाल शहर में डॉग बाइट की घटनाओं मे वृद्धि पर नगर निगम एवं पशुपालन विभाग द्वारा आम जनता के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है। किसी भी क्षेत्र मे डॉग बाइट अथवा श्वानो के आतंक की सूचना नगर निगम के कॉल सेंटर नंबर 155304 मे दर्ज करें। डॉग स्क्वायड द्वारा तत्पर कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण किया जा रहा है।

उप संचालक पशु चिकित्सा डा. अजय रामटेके ने बताया कि मौसम के तापमान मे गिरावट होने, ब्रीडिंग सीजन होने एवं आवारा श्वानों को खाने की कमी की वजह से डॉग बाइट की घटनायें परिलक्षित हो रही है, इसलिए आमजन को चाहिये कि बच्चों को समझाईश दें कि आवारा श्वानो से समुचित दूरी बनाकर चलें । ऐसी मादा श्वान जिसके पास उनके बच्चें हों उनसे भी दूरी बनाकर रखें अन्यथा असुरक्षित महसूस करने व अपने बच्चों को बचाने के लिए वह काट भी सकती है। कुत्तों से अनावश्यक छेड़ छाड़ न करे, उनके ऊपर पत्थर न मारें अथवा उन्हें परेशान न करें। तीव्र ध्वनि के पटाखो का इस्तेमाल न करें अन्यथा उनमे उग्र व्यवहार प्रदर्शित होता है। ऐसे श्वानों का झुंड जिसमे कोई मादा गर्मी मे है तो उनसे भी समुचित दूरी बनाकर चलें।

डा. रामटेके ने बताया कि यदि आवारा श्वान आपके शेड अथवा कार के नीचे बैठा हुआ है तो वह अपने आपको ठंड से बचाने के लिये बैठा है, उसे अनावश्यक भगायें नहीं। पशु प्रेमियों से अपील की गई है कि वह पेट एडॉप्शन मुहिम चलायें ताकि वह पेट्स का सही ख्याल रख पायें, समय पर टीकाकरण व नसबंदी करायें जिससे उन्हे समुचित रूप से खाने को मिल पाए। आवारा श्वानों को यहां वहां खाने के लिये न देकर कालोनी के सबसे कम भीड़ भाड़ वाला एक स्थल निश्चित करके वहीं पर फीडिंग करायें ताकि आने जाने वालो को परेशानी न हो, जिससे डॉग बाइट की दुर्घटना को रोका जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल नगर निगम द्वारा मुहिम चलाकर ऐसे उग्र व्यवहार वाले श्वानो को उठाकर आइसोलेशन और ऑबर्जरवेशन मे रखने का कार्य जारी है तथा श्वान नसबंदी कार्यकम मे भी तीव्रता लाई गई है। इन सभी डॉग्स को एन्टीरेबीज वैक्सिन भी लगाया जा रहा है। भोपाल शहर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानो में निःशुल्क एन्टीरेबीज टीका उपलब्ध है, जो आम जन अपने श्वानो को लगवा सकते हैं।

एडवाइजरी दी गई है कि डॉग बाइट होने पर घाव को तत्काल चलते हुए नल के पानी से धोकर उसे कार्बोलिक साबुन से अच्छे से धों ले, उसके बाद कोई एंटीसेप्टिक मल्हम लगायें तथा यथाशीघ्र नजदीकी शासकीय चिकित्सालय (स्वास्थ्य केन्द्र) मे पहुंचकर एन्टीरेबीज टीका चिकित्सक की सलाह से लगवायें। जे. पी. अस्पताल सहित और हमीदिया अस्पताल सहित सभी शासकीय अस्पताल मे एन्टीरेबीज टीका उपलब्ध है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...