भवानी चौक पर 11 हजार दीपों से बनाई रंगोली

Bhopal-news-today

भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत के साथ ही राजधानी के मंदिरों में भी कार्यक्रमों और साज सज्जा का सिलसिला शुरू हो गया है। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में सेवा संकल्प युवा संगठन के द्वारा भवानी चौक सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे मंदिर में भगवा रंग की रंगोली सजाई गई। संगठन द्वारा मंदिर परिसर में 5100 सौ दीपों की भव्य रंगोली बनाई गई। अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि जिसमें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भगवा रंग की रंगोली से अंकित रहा।

प्राइवेट बिजली नगर में निकली राम संकीर्तन प्रभात फेरी

Bhopal-news-today

 

भोपाल(नप्र)। प्राइवेट बिजली नगर कालोनी गोविंदपुरा प्रभु श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। इस के तहत प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से प्रभात फेरी श्री राम धुन संकीर्तन के साथ कालोनी के गणमन्य ,श्रद्धालु परिजनों भैया-बहनों द्वारा निकाली जा रही है। कालोनी के मंदिर प्रांण व कालोनियों के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रहवासियों से निवेदन किया जा रहा है कि अपने घर के आसपास साफ स्वच्छ रखें और द्वार के सामने रंगोली तोरण लाइटिंग दीपमाला से सजाए।

21 जनवरी को शाम को अखंड रामायण के पाठ का शुभारंभ होगा
22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधा प्रसारण ,आरती, प्रसादी एवं सायंकाल की बेला में दुर्गा मंदिर पर विशाल दीपमाला का आयोजन रखा गया है। कालोनी अध्यक्ष बीएस राजपूत जी ने सभी कालोनीवासियों से अपील की है कि श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मनाएं।

छोला दशहरा मैदान में भागवत कथा शुरू, निकली कलश यात्रा

Chola-mandir

 

भोपाल(नप्र)। जनकल्याण की भावना से छोला स्थित दशहरा मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पूर्व भागवत कथा की कलश यात्रा निकाली गई, जो खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुचीं। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। संस्था सदस्य प्रणय शर्मा ने बताया कि संस्था श्री विश्व राधा कृष्ण प्रचार समिति के तत्वावधान में जनकल्याण की भावना से प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन कराया जाता है। यह संस्था का 19वा वर्ष है। कथा 24 जनवरी तक छोला दशहरा मैदान में आयोजित की जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन तीन से शाम छह बजे तक रहेगा।

MP CM Order: सभी शासकीय भवनों में 21 से 26 जनवरी तक प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Lighting will be arranged in

 

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ने मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में चित्रकूट में कल 16 जनवरी को श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी। पांच विशेषज्ञों की समिति बनाकर कार्य आरंभ किया जाएगा, जो क्षेत्र चिह्नित है वहाँ पहले कार्य आरंभ होगा। चित्रकूट का विकास किया जायेगा और अमरकंटक का विकास व मंदाकिनी नदी का संरक्षण भी समन्वित रूप से किया जाएगा। संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदेश में सभी स्थानों पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी और कलश यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को प्रदेश में उत्सव और आयोजनों के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष कार्य योजना बनाई गई है। इसमें उज्जैन, रतलाम, देवास, सीहोर, सलकनपुर, छिंदवाड़ा, अमरकंटक, जबलपुर आदि में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में बाबा महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जा रहे हैं। प्रदेश में सभी स्थानों पर प्रभात फेरी, कलश यात्रा जैसे अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदिरों में 11 से 22 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में मंत्रीगण तथा अधिक से अधिक जन-प्रतिनिधि भाग लें।

ग्राम पंचायतों में होगा रामचरित मानस का पाठ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदिरों और नदियों में 22 जनवरी को दीपदान प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, साथ ही सभी शासकीय भवनों में 21 से 26 जनवरी तक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी व चित्रकूट, ओरछा जैसे धार्मिक महत्व के स्थानों पर संस्कृति विभाग के सहयोग से विशेष आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं भी 22 जनवरी को संभवत ओरछा में रहेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जन सामान्य को दिखाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर एल.ई.डी. की व्यवस्था की जाएं, इसके साथ ही रंगोली तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी की जाएं। प्रदेशवासियों को अयोध्या मंदिर दर्शन के लिए ले जाया जाएगा, मंत्री भी इन यात्राओं में साथ रहें। ग्राम पंचायत स्तर पर भी रामचरित मानस, रामायण पाठ, हनुमान चालीसा आदि का आयोजन किया जाए और यह सभी आयोजन प्रभावी हों। प्रयास यह हो कि वर्ष भर प्रदेश में कार्यक्रम हों तथा चित्रकूट से अयोध्या की यात्राएं भी की जाएँ, सभी देवस्थान और तीर्थ स्थलों का रखरखाव बेहतर हो। उन्होंने साल भर संचालित होने वाली सभी गतिविधियों का कैलेंडर विकसित करने के निर्देश दिये।

प्रदेश में ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगारपरक उद्योगों के साथ-साथ प्रदेश में ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार मेले और रोजगार मेलों के आयोजनों पर ध्यान दिया जाए। ग्वालियर व्यापार मेले की तरह उज्जैन में भी एक मार्च से व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा उद्योग विभाग और अन्य संबंधित विभागों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन पर भी विचार किया जा सकता है। रोजगारमूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना राज्य शासन का उद्देश्य है।

उज्जैन में है विक्रमोत्सव के आयोजन की परम्परा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव के आयोजन की परम्परा है। सम्राट विक्रमादित्य के विराट व्यक्तित्व के कई पक्ष रहे हैं, ज्ञान, वीरता, न्याय, दर्शन, साहित्य-संस्कृति के साथ-साथ व्यापार-व्यवसाय से भी जुड़ी उनकी कई किवदंतियां हैं। सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत् आरंभ करना उनके सामर्थ्य का परिचायक है। शासकीय कैलेंडर में शक-संवत् का उल्लेख होता था, जो हमारी पराजय का परिचायक रहा। विक्रम संवत् के महत्व को स्वीकारते हुए इस वर्ष के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत् को स्थान दिया गया है।

दुग्ध व्यवसाय के प्रोत्साहन के लिए अमूल के अधिकारियों से की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूध के उत्पादन और व्यापार-व्यवसाय के प्रोत्साहन के लिए भी विशेष रूप से गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस संबंध में गुजरात प्रवास के दौरान अमूल के अधिकारियों से भी उनकी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मजदूरों का हक उन्हें दिलाने के लिए हुकुमचंद मिल के समाधान के समान ही अन्य बंद पड़े उद्योगों के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। राज्य सरकार जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवदेनशील है और उनके निराकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

Leopard In Indore: इंदौर के गांव टिगरिया पहुंची मादा तेंदुआ, दो शावक भी होने का संदेह

Female leopard reached Tigriya

Leopard In Indore: इंदौर। शहर के सुपर कारिडोर स्थित साफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस में मंगलवार को तेंदुआ होने की सूचना के बाद बुधवार को इससे लगे गांव टिगरिया के ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की पुष्टि की है। उधर वन विभाग ने की सर्चिंग जारी है। उसने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा रखा था।

डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम को टिगरिया गांव के ग्रामीणों से भी सूचना मिली थी कि उन्होंने खेत के पास एक जानवर देखा है, जो दूर से तेंदुए जैसा नजर आ रहा है। ग्रामिणों का कहना है कि सुबह 8 से नौ बजे के बीच उन्होंने उसे देखा था। वन विभाग की टीम को भी वहां कुछ जानवरों के निशान मिले हैं, लेकिन वह धुंधले हैं। यह पगमार्क तेंदुए के शावक के हो सकते हैं।

एक मादा तेंदुआ और उसके साथ दो शावक हो सकते हैं। उनका कहना है कि यह जगह बच्चों को जन्म देने के लिए उपयुक्त है, तो इसलिए मादा तेंदुआ यहां आ सकती है। हालांकि वन विभाग की टीम ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। वह इस समय तेंदुए की सर्चिंग कर रही है।

उधर साफ्टवेयर कंपनी और टीसीएस ने तेंदुए के आने के बाद से अपने कर्मचारियों को परिसर में नहीं घूमने की हिदायत दी है। कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने वर्क फ्राम होम की मांग की थी, तो उन्हें अनुमति दे दी गई है।

Bhopal Crime News: बाथरूम में लहूलुहान मिला महिला इंजीनियर का शव, मुंह पर चोट के निशान, पति फ्रांस से भारत आया

Bloodied body of female engineer

 

Bhopal Crime News:भोपाल। राजधानी के अशोकागार्डन में एक महिला इंजीनियर का शव उसके घर की बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है, पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है, पुलिस की शुरूआती जांच में मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है कि हालांकि हादसा ही लग रहा है,लेकिन जब तक इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती है, तब तक पुलिस हत्या या हादसे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

अशोकागार्डन पुलिस के मुताबिक पंत नगर अशोकागार्डन में रहने वाली 26 वर्षीय पूर्वी साहू मंडीदीप रायसेन में एक कंपनी में इंजीनियर थी। तीन साल पहले उसकी शादी उज्जैन के रहने वाली आशी साहू से हुई थी।

आशीष शुरूआत से ही दिल्ली में एक एमएनसी कंपनी में काम करता था, उसे आए दिन बाहर रहना पड़ता था, इसलिए वह अक्सर मायके आ जाया करती थी, वह दिल्ली से एक माह पहले आइ थी।

बताया जा रहा है कि आशीष कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग में फ्रांस गया हुआ है। अशोकगार्डन टीआइ जितेंद्र पाठक ने बताया कि स्वजनों ने बताया कि वह बाथरूम गइ्र थी, जहां पर फिसल गई, काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खटखटाया।

जब कोई आवाज नहीं आई तो किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इधर, इस घटना को लेकर महिला के पति को सूचना दे दी है, वह फ्रांस से रवाना हो गया है, बुधवार देर रात भोपाल पहुंच जाएगा। इस मामले में पूर्वी और आशीष की शादी को तीन साल का समय हुआ है। इसलिए इसकी जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी, कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

prices of gold and silver

 

Gold-Silver Price: बिजनेस भारतीय सर्राफा बाजार में 17 जनवरी 2024 को सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 62101 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 जनवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 507 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी देखने को मिली है। चांदी का भाव 71010 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 16 जनवरी से 656 रुपये की कमी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 16 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62608 रुपये थी। 17 जनवरी की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62101 रुपये हो गई है। इसी तरह 16 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71666 रुपये थी। 17 जनवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71010 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

17 जनवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61852 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56885 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46576 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36329 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Main Atal Hoon: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’, मिला U/A सर्टिफिकेट

Main Atal Hoon

 

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी इस समय अपनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की पॉलिटिकल लाइफ पर आधारित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। राजनीति में शुरुआत करने से लेकर आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़े होने सहित अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है।

बिना किसी कट के पास हुई फिल्म

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही यह लिखा गया था, एक कवि से बढ़कर एक राजनेता से भी ज्यादा, एक प्रधानमंत्री से भी ज्यादा। इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में एक ऐसे राजनेता के जीवन को दिखाया जाएगा, जो कई लोगों के इंस्पिरेशन रह चुके हैं। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। ‘मैं अटल हूं’ को यूए (U/A) सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि फिल्म को हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है।

ये है ‘मैं अटल हूं’ की कास्ट

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, फिल्म 2 घंटा, 19 मिनट, 29 सेकंड की है। फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। मैं अटल हूं फिल्म में पीयूष मिश्रा, कृष्ण बिहारी वाजपेयी यानी अटल बिहारी वाजपेयी के पिता का रोल प्ले किया है। दया शंकर पांडे बीजेपी के अग्रदूत राजनीतिक दल जनसंघ के दिवंगत नेता दीनदयाल उपाध्याय, पायल कपूर नायर देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। एक्टर हर्षद कुमार बीजेपी नेता प्रमोद महाजन के किरदार में होंगे। फिल्म में सोनिया गांधी के रोल में पाउला मैकग्लिन नजर आएंगी।

CM Dr Mohan Yadav In Indore: इंदौर में सीएम मोहन यादव ने बड़ा गणपति मंदिर में किया पूजन, राजवाड़ा तक रोड शो

worshiped in Bada Ganpati temple

 

CM Dr Mohan Yadav In Indore: इंदौर। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने बड़ा गणपति मंदिर में पूजन करने के बाद रोड शो शुरू किया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। यह रोड शो राजवाड़ा पर पहुंचेगा, जहां सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के साथ रोड शो में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर, विधायक सहित भाजपा नेता मौजूद हैं।

सीएम आज इंदौर में एलिवेटेड कारिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। डा. यादव शाम 6:30 बजे विश्राम बाग पहुंचकर यहां स्क्रैप मटेरियल से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का लोकार्पण भी करेंगे। शाम सात बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीन विधानसभा क्षेत्रों मुख्यमंत्री का रोड शो

मुख्यमंत्री का रोड शो तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रहा है। यह विधानसभा क्षेत्र एक के बड़ा गणपति से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र तीन में आने वाले राजवाड़ा पर समाप्त होगा। रोड शो का कुछ हिस्सा विधानसभा क्षेत्र चार से लगने वाले इलाके में भी है।

MP School Education: स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में लगातार जानकारी दें – स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

children in schools

 

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक स्थाई समिति की हुई बैठक

MP Education Minister: भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति के महत्व एवं हमारी प्राचीन परंपरा के बारे में नियमित जानकारी दी जाए, जिससे बच्चों में अपने देश के प्रति सम्मान और अधिक मजबूत होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री आज मंत्रालय में पाठ्य पुस्तक स्थाई समिति को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी भी मौजूद थीं।

बैठक में प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सी-बरतूनिया ने समिति की गतिविधियों और पाठ्य पुस्तकों के स्लेबस तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदस्यों से कहा कि सड़कों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिये बच्चों को शुरू से ही स्कूलों में यातायात नियम की जानकारी देने की आवश्यकता है। शिक्षक इन्हें कक्षावार तय करके उपयोगी तरीके से यह जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार व्यवस्था भारत की पहचान है। इसके महत्व को बताने से बच्चों में पारिवारिक रिश्ते मजबूत हो सकेंगे। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अगले शिक्षण सत्र में बच्चों की पाठ्य पुस्तकें समय पर उपलब्ध हों। यह व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाएँ।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि महापुरूषों की जयंती और त्यौहारों पर बच्चों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के जनजातीय महापुरूषों पर केन्द्रित पुस्तकों के प्रकाशन पर जोर दिया।

गाय के महत्व के बारे में बताएं

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। इस महत्व के बारे में बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से बताया जाना चाहिए। इससे बच्चों का गाय के प्रति सम्मान बढ़ेगा और वे अच्छी तरह से गाय की देखभाल कर सकेंगे। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर स्कूलों में गतिविधियाँ बढ़ाए जाने के निर्देश दिये।

स्कूल की बाल सभा

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 8 तक प्रति शनिवार होने वाली बाल सभा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाल सभा में नशे की आदत के दुष्प्रभाव एवं सामाजिक बुराई के बारे में जानकारी दिये जाने की आवश्यकता है। बैठक में तय किया गया कि स्कूलों में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की सेवाएँ सुनिश्चित की जाएगी। इससे बच्चों में निराशा के भाव दूर किया जा सकेगा। बैठक में सदस्य डॉ. भागीरथ कुमरावत, डॉ. रघुवीर प्रसाद गोस्वामी, जीवन प्रकाश आर्य, डॉ. अनूप जैन, डॉ. विनय सिंह चौहान, सुषमा यदुवंशी, डॉ. मनमोहन प्रकाश श्रीवास्तव और समिति के सदस्य सचिव संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस भी मौजूद थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...