Health Tips: प्रेग्नेंसी में खाना देखते ही क्यों आती हैं उल्टियां, क्यों खाने की सुगंध तक अच्छी नहीं लगती ?

bsight of food during pregnancy

Pregnancy: प्रेगनेंसी में उल्टी आना और मतली होना आम माना जाता है. करीब-करीब हर महिला को प्रेगनेंसी के दौरान इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समय उन्हें मॉर्निंग सिकनेस होती ही है. जिससे इस दौरान कुछ भी खाने से परहेज करने लगती हैं. कुछ महिलाओं की शिकायत होती है कि प्रेगनेंसी (Pregnancy) की शुरुआत में तीन महीने तक खाने का कोई सामान देखने के बाद भी उल्टी जैसी लगती है. आइए जानते हैं क्या ये नॉर्मल है या किसी समस्या की तरफ इशारा…

 

 

प्रेगनेंसी में खाने को देखकर उल्टी क्यों आती है

​Journals.uchicago.edu में पब्लिश एक शोध के अनुसार, प्रेगनेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस होती है. इसके कुछ भायदे भी होते हैं. ये प्रेगनेंट महिला की बॉडी के डिफेंस मैकेनिज्‍म के तौर पर काम करता है. ऐसे में जो खाना मां और बच्चे के लिए नुकसानदायक होता है, उसके गंध को रिजेक्ट कर देता है. यही कारण है कि खाना देखकर या उसकी खूशबू से उल्टी जैसा फील होने लगता है.

 

क्या उल्टी और मतली का संबंध मिसकैरेज से

Jamanetwork.com में पब्लिश एक दूसरी स्टडी के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने में उल्टी या मतली जैसी समस्या होती है, उनमें मिसकैरेज और स्टिलबर्थ की समस्या काफी कम होती है. मॉर्निंग सिकनेस प्रेगनेंसी में एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो हर महिला को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है.

 

मॉर्निंग सिकनेस क्या होती है

मॉर्निंग सिकनेस प्रेगनेंट होने के पहले लक्षणों और संकेतों में से एक है. गर्भधारण करने के करीब 6 हफ्ते बाद महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस होता है. कहा जाता है कि मॉर्निंग सिकनेस और मतली के लक्षणों में दूसरी या तीसरी तिमाही तक अपने आप ही सुधार भी आ जाता है. हालांकि, कुछ महिलाओं में ये आगे भी बना रह सकता है. हालांकि, ऐसा एक या दो केस ही होता है. 100 महिलाओं में से किसी एख को ही लंबे समय तक उल्टी-मतली की समस्या होती है, जिसे हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम भी कहते हैं.

Sport News: हिटमैन रोहित शर्मा बन गए ‘डकमैन’, टी20 में वापसी कर शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

Rohit Sharma became 'Duckman'

Rohit Sharma: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है। दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद वापसी की है। उम्मीद थी कि रोहित धमाकेदार पारी खेलेंगे, लेकिन दोनों मैचों में ऐसा देखने को नहीं मिला। इस सीरीज में हिटमैन का खाता तक नहीं खुला है।

 

मोहाली टी20 में रोहित शर्मा एक गेंद खेलकर रनआउट हो गए। इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने दोनों मैच को मिलाकर सिर्फ दो गेंद खेली है। रोहित शर्मा 12वीं बार टी20 में डक पर आउट हुए।

पॉल स्टर्लिंग 13 बार डक का हुए शिकार

भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन और रवांडा के कवरे केविन इराकोज भी टी20 में 12 बार डक पर आउट हुए हैं। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग 13 बार शू्न्य पर आउट हो चुके हैं। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के बीच हुए मैच में रोहित सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा डक होने वाले खिलाड़ी

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 13

केविन इराकोज (रवांडा)- 12

केविन ओब्रायन (आयरलैंड)- 12

रोहित शर्मा (भारत)- 12

डैनियल एनेफी (घाना)- 11

जैपी बिमेनीमाना (रवांडा)- 11

रेगिस चकाब्वा (जिम्बाब्वे)- 11

आर्किड तुईसेंज (रवांडा)- 11

सौम्य सरकार (बांग्लादेश)-11

तिलकरत्ने दिलशान/दासुन शिनाका (श्रीलका)- 10

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 वेन्यू, टॉस और मैच की जरूरी जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार, 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। मुकाबले में बारिश का खतरा नहीं है। हालांकि दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है।

MP News : भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को तय होगी सजा

Punishment will be decided in th

MP News : जबलपुर । भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास संबंधी आदेश का पालन नहीं करने के मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के दो अधिकारी अवमानना के आरोप में घिरे हैं। इन्हें अवमानना के प्रकरण में सजा होगी या राहत मिलेगी, इसका फैसला मंगलवार, 16 जनवरी को होना था।

 

युगलपीठ के एक सदस्त कि अनुपस्थिति के कारण सुनवाई एक दिन टल गई। अब बुधवार को सुनवाई होगी। दरअसल, उक्त अधिकारियों ने उनके विरुद्ध लगे अवमानना के आरोपों से मुक्त करने का आवेदन कोर्ट को दिया है। कोर्ट इस पर अगली सुनवाई के दौरान विचार करेगी।

हाईकोर्ट के जस्टिस शील नागू और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ के समक्ष अवमानना मामले की सुनवाई हो रही है। इस मामले में न्यायमित्र नमन नागरथ ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने मॉनिटरिंग कमेटी के वकील को सरकार स्वीकृति नहीं दे रही है।

उन्होंने दलील दी कि कमेटी सरकार के अधीन नहीं है। कमेटी कोर्ट के आदेश पर जांच कर रिपोर्ट पेश करती है, इसलिए सरकार और कमेटी का एक ही वकील नहीं हो सकता। कोर्ट ने सरकार को इस संबंध में अगली सुनवाई पर जवाब पेश करने के निर्देश दिए।

यह है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में भोपाल गैस पीडि़त महिला उद्योग संगठन सहित अन्य की याचिका की सुनवाई की थी। गैस पीडि़तों के उपचार और पुनर्वास के संबंध में 20 निर्देश दिए थे। इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर मॉनिटरिंग कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे।

इस कमेटी को हर तीन माह में अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने पेश करने को कहा था। साथ ही रिपोर्ट के आधार पर केंद्र और राज्य सरकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने थे। मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसाओं पर कोई काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिका दाखिल की थी।

सरकारी अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। अवमानना याचिका में कहा गया कि गैस पीडि़तों के हेल्थ कार्ड तक नहीं बने हैं। अस्पतालों में आवश्यकता अनुसार उपकरण व दवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

बीएमएचआरसी के भर्ती नियम तय नहीं होने से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ स्थाई तौर पर सेवाएं प्रदान नहीं कर रहे हैं। इस कारण पीडि़तों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट की युगल पीठ ने कहा था कि कम्प्यूटीकरण और डिजिटलीकरण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की थी।

प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलमान की थी। युगल पीठ ने पूर्व में पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा कि आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग कमेटी को स्टेनोग्राफर तक उपलब्ध नहीं कराया है। बीएमएचआरसी को एम्स में नहीं बदला गया।

बीएमएचआरसी के लिए स्वीकृत 1,247 पदों में से 498 पद रिक्त पड़े हैं। राज्य सरकार के रवैये से नाराज था कोर्ट युगलपीठ ने आदेश में कहा था कि इन अधिकारियों ने गैस पीडि़तों को बेसहारा छोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में तत्परता व ईमानदारी से काम नहीं हुआ है।

गैस पीडि़तों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई गई है। इस मामले में ढिलाई बरती जा सकती है। युगल पीठ ने अवमानना के तीनों दोषियों को जवाब पेश करने के निर्देश जारी किए थे।

MP News: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीमांकन-बंटवारा मामलों में तय की समय सीमा

Verma sets time limit

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Revenue Minister Karan Singh Verma) ने सीमांकन, नामांकन और बंटवारा आदि मामालों की तय समय-सीमा निर्धारित कर दी है. मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजस्व विभाग के अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि नामांतरण प्रकरणों का 30 दिन और आविवादित बंटवारा प्रकरणों को 45 दिन में निपटाएं. इसके साथ ही राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पटवारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हैं.

 

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंत्रालय के एनआईसी रूम से राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की. इस दौरान राजस्व मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पीएम किसान योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाए, आम आदमी के साथ न्यायपूर्ण और विनम्र व्यवहार किया जाए. कलेक्टर-कमिश्रर अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और राजस्व महाअभियान की मॉनीटरिंग करें.

 

सीमांकन, नामांकन और बंटवारा के लिए समय सीमा तय

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए तय सीमा निर्धारित की है. मंत्री वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि नामांतरण प्रकरणों को 30 दिन, आविवादित बंटवारा प्रकरणों को 45 दिन में निपटाएं. मंत्री वर्मा ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि सीमांकन, नामांकन और बंटवारा आदि के प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सीमांकन की तहसीलदार करें जांच

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सीमांकन का आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित भूमि का सीमांकन करने की कार्रवाई तुरंत की जाए. सीमांकन के समय पड़ोसी किसान को सूचित किया जाए और उनकी उपस्थिति में सीमांकन की कार्रवाई पूरी की जाए. मंत्री वर्मा ने कहा कि पटवारी द्वारा किए गए सीमांकन की जांच तहसीलदार अपने स्तर पर से कराएं. सीमांकन में गलती हो, तो संबंधित पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

MP CM News: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ग्वालियर- बैंगलोर हवाई सेवा का शुभारंभ

Minister Dr. Mohan Yadav inaugurate

MP CM News: चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव श्रीरामचंद्र वनगमन पथ न्यास की पहली बैठक शुरू हुई। डेढ़ दशक बाद हो रही बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर- बैंगलोर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। कलेक्टर, संबंधित विभाग और जिलों के अधिकारी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। सीएम के आने के पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डॉग स्क्वायड से जांच की जा रही है।

 

प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है

उल्‍लेखनीय है कि श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास का काम केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है। इनमें सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले के स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, अत्रि आश्रम, शरभंग आश्रम, अश्वमुनि आश्रम, सुतीक्ष्ण आश्रम, सिद्धा पहाड़, सीता रसोई, रामसेल, राम जानकी मंदिर, बृहस्पति कुंड, अग्निजिह्ना आश्रम, अगस्त्य आश्रम, शिव मंदिर, रामघाट, श्रीराम मंदिर, मार्कंडेय आश्रम, दशरथ घाट, सीता मढ़ी शामिल हैं।

21 करोड़ से सूद्रण होगी कोलार की विद्युत व्यवस्था, नया डिवीज़न कार्यालय भी बनेगा

भोपाल, कोलार के वार्ड 80 से 85 तक के क्षेत्र में 21 करोड़ की लागत राशि से विद्युतीकरण कार्य किए जाएँगे जिसके अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, पावर क्षमता वृद्धि सहित पुराने तारों एवं पोलो को बदला जाएगा। रविवार को इन कार्यों के प्रथम चरण के कार्यों जिनकी लागत लगभग 7 करोड़ रुपए है इस कार्य का शुभारंभ विधायक रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। एसडीएम कोलार कार्यालय परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पहले कोलार में हमने नया डिवीज़न क्षेत्र घोषित कराया पहले इसका चाँदबड डिवीज़न में था जिसके लिए ओल्ड सिटी जाना पड़ता था। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार में निर्वाद विद्युत सप्लाई के क्षेत्र में बहुत काम किया गया। पहले भी 25 करोड़ की राशि से आईपीडीएस योजना के अंतर्गत खर्च किए गए। थुआखेड़ा में अशोक सिंहल पॉवर हाउस का निर्माण कराया गया।

कोलार में एक ही स्थान पर होंगे सभी कार्यालय, डिवीज़न कार्यालय भी यही बनेगा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की एसडीएम कोलार कार्यालय परिसर में गेहूंखेड़ा में ही सभी कार्यालय स्थापित किए जाएँगे। जिसे मिनी सचिवालय भी कहा जा सकता है। एक ही जगह सभी कार्यालय होने से नागरिकों को अलग अलग जगह आना जाना न पड़े जिससे उसके समय की बचत होगी। श्री शर्मा ने कहा कि यहाँ एसडीएम तहसील, नगर निगम जोन कार्यालय तो पहले से ही लग रहा है यहीं विद्युत डिवीज़न कार्यालय बनाया जाएगा साथ ही यहीं एडिशनल डीसीपी का कार्यालय भी बनाया जाएगा।

मनुआन की टेकरी पर लगा सांस्कृति मेला, भारतीय सिंधु सभा ने किया आयोजन, उमड़ी भारी भीड़

 

भोपाल। मकर संक्राति के पर्व पर जहां लोगों ने एक दूसरे को खूब बधाई दी,वहीं भारतीय सिंधु सभा और सिंधी मेले द्वारा इस दिन को भव्य उत्सव की तरह मनाया। मनुआभान की टेकरी पर समाज के लोग इख्टा होकर पारिवारिक पिकनिंक मनाने पहुंचे,और व्यजनों का भी खूब आनंद लिया।

रविवार को सामाजिक संस्थाओं का यह सातवा वर्ष था। हर वर्ष इसी दिन संस्था द्वारा पतंग उत्सव की तरह मनाती है। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक दक्षिण पश्चिम एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी मौजूद रहे। सबनानी ने पर्व की सभी को बधाई दी और आगे भी इसी तरह इस पर्व को पारिवारिक माहौल में मनाने की बात कहीं। सबनानी ने सभी से 22 जनवरी को अपने अपने घर पर एक दीपक जलाने और उत्सव की तरह मनाने की अपील भी की,क्यों की इस दिन भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने वाली है।

हर वर्ग में रहा उत्साह

सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया इसी दिन का इंतजार सिंधी समाज के लोगों को बेसब्री से रहता है। इस दिन सभी लोग पुराने खेल कूद,प्रतियोगिताओं का आनंद लेते है। साथी ही एक दूसरे को सिंधी व्यंजनों का भी खुब लुत्फ लेते है। यह सभी व्यंजन अपने अपने घरों से परिवार के लोग लेकर आते है। संस्था के उपाध्यक्ष हरीश मेघानी ने बताया कि इसी दिन युवाओ को पतंग उडाने का बडा उत्साह रहता है। इसे देखते हुए मनुआभान टेकरी पर आने वाले सभी समाज के लिए पतंग, मांझा, खाने के लिए फुड स्टाल एवं नाचने गाने के लिए आर्केस्ट्रा एवं डी.जे. की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परिवार के लिए कई सारे गेम्स जैसे तम्बोला, चेयररेस एंव फनक्विज़ साथ ही ढेर सारे इनाम भी रखे गये। इसके साथ ही प्रतिभागियो को पुरस्कृत करने का निर्णय भी समिति द्वारा लिया गया है। पारिवारिक माहौल में हुए कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए संस्था के अध्यक्ष चांदवानी एवं महासचिव राम आसुदानी, नरेश तलरेजा,ठाकुर पंजवानी, अशोक गोलानी, आदि मौजूद रहे।

Loksabha Election 2023: मध्य प्रदेश के लोकसभा समन्वयकों की दिल्ली में बैठक आज, प्रत्याशी चयन को लेकर होगा मंथन

Meeting of Lok Sabha coordinators

 

Loksabha Election 2023 भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में नियुक्त किए गए 29 समन्वयकों की बैठक आज दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।

31 जनवरी पर प्रत्याशी के नाम पर होना है चर्चा

कांग्रेस ने पूर्व और वर्तमान विधायकों को लोकसभा क्षेत्रों का समन्वयक बनाया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति ने इन्हें 31 जनवरी तक आवंटित लोकसभा क्षेत्र की बैठक करके संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर देने के लिए कहा है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। सभी समन्वयकों से कहा गया है कि एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें।

फरवरी में घोषित हो सकते हैं कुछ प्रत्‍याशी

प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ सीटों के प्रत्याशी फरवरी में घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक में समन्वयकों की चुनाव को लेकर भूमिका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा होगी।

MP News: कमलनाथ से मिलने पहुंचे CM मोहन, एक घंटे तक हुई चर्चा, लोकसभा चुनाव से पहले क्या हैं मुलाकात के मायने?

Mohan came to meet Kamal

 

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. गुरुवार (11 जनवरी) को लगभग रात 9 बजे सीएम मोहन यादव कमलनाथ के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे बातचीत होती रही. दोनों की मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया. इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की.

वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कमलनाथ से मुलाकात के एक दिन पहले ही सिंगल क्लिक से एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ी की राशि ट्रांसफर की. इस योजना के तहत प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की राशि मिलती है. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि “कांग्रेस हर बार यह बयान दे रही है कि खाते में राशि नहीं आएगी. जनता का पैसा जनता के पास पहुंच रहा है.”

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस ने कभी किसी को इतने बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद नहीं पहुंचाई है. इसी वजह से कांग्रेसी योजना को लेकर बार-बार नकारात्मक बयान दे रहे हैं.” मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “लाडली बहन योजना कभी बंद नहीं होगी. इसका लाभ और भी बड़े पैमाने पर दिया जाएगा.”

इससे पहले भी हुई थी सीएम मोहन और कमलनाथ की मुलाकात

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद के नाम का एलान होने के बाद मोहन यादव से मुलाकात की थी. कमलनाथ ने इस दौरान मोहन यादव को पुष्पगुच्छ देते हुए बधाई दी थी. साथ ही दोनों नेताओं ने बैठककर बातचीत भी की थी. बता दें कांग्रेस पार्टी के कमलनाथ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के धुर विरोधी और कांग्रेस का मुख्य चेहरा थे.

कोलार रोड में बिजली की लाइन के वायर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

भोपाल, कोलार रोड में बिजली की लाइन के लिये वायर ड्रम जानकी बंगलौ मेन गेट के पास दिनांक 07.12.2023 को सांय करीबन 06 बजे रखा था जो दिनांक 14.12.2023 को शाम करीबन साइट इंजीनियर द्वारा चैक करने पर रखे 2 केवल के ड्रम 95 एमएम एल्यूमीनियम एवं 70 एमएम वायर के ड्रम गायब थे जिसकी कीमत करीबन 04 लाख रूपये है उक्त दोनो केवल ड्रमो को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 309/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिनके पालन मे थाना चूनाभट्टी के अपराध क्र 309/23 धारा 379 भादवि मे चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग श्रीमति अंजली रघुवंशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी भूपेन्द्र कौर सन्धू थाना चूनाभट्टी भोपाल द्वारा मुखवीर तंत्र विकसित किया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः- घटना स्थल के आसपास के मकानो एवं रास्तो की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर एनालायसिस किया गया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र विकसित किया गया ।

दिनांक 09.01.2024 को मुखबिर द्वारा रात्रि करीबन 20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लोडिंग मैजिक क्रमांक MP04LD2265 से एक व्यक्ति केवल वायर बेचने की फिराक मे गोविन्दपुरा एरिया मे घूम रहा है । मुखविर की सूचना के मुताबिक लोडिंग मैजिक क्रमांक MP04LD2265 को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई जिसने अपना नाम हरिकिशोर अहिरवार उर्फ मोटू पिता नवल किशोर अहिरवार उम्र 22 साल निवासी झुग्गी नंबर 107 कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल बताया और मैजिक मे रखे 01 बंडल 95 एमएम एल्यूमीनियम की केवल के संबंध मे पूछताछ की गई जिसने जानकी बंगलौ के पास से चोरी करना बताया जिसे थाना चूनाभट्टी के अपराध क्रमांक 309/23 धारा 379 भादवि मे चोरी गये मशरूका की तस्दीक एवं पहचान होने से आरोपी के कब्जे से 01 बंडल 95 एमएम एल्यूमीनियम केवल एवं चोरी मे उपयोग वाहन क्रमांक MP04LD2265 जप्त किया गया । एवं मेमोरेण्डम लेख किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि पवन किशोर अहिरवार, रोहित सोनाने एवं मोहन साहू को पांच-पांच हजार रूपये मे लेकर गया था । उक्त तार के दोनो बंडल चोरी किये थे एवं एक बंडल केवल तार 250 मीटर जो 70 एमएम की थी उसे गोविन्दपुरा मे तनवीर कबाड़ी को बेचना बताया आरोपी को दिनांक 10.01.2024 को माननीय न्यायालय मे पेश कर 01 दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया आरोपी हरिकिशोर की निशादेही पर पवन किशोर अहिरवार पिता नवल किशोर अहिरवार उम्र 20 साल निवासी झुग्गी नंबर 107 कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल एवं रोहित सोनाने पिता बापू सोनाने उम्र 19 साल निवासी झुग्गी 240 कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक एक हजार रूपये बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार किया प्रकरण का एक आरोपी मोहन साहू फरार है ।

दिनांक 11.01.2024 को आरोपी हरिकिशोर की निशादेही पर तनवीर कबाड़ी की दुकान इंडस्ट्रीयल एरिया गोविन्दपुरा से तनवीर पिता एच के अहमद उम्र 40 साल निवासी म.न. 279 अशोका गार्डन भोपाल से हिदमत अमली से पूछताछ की गई जिसने हरिकिशोर से 70 एमएम की 250 मीटर एल्युमीनियम की केवल 40 हजार रूपये मे खरीदन स्वीकार किया जिसके कब्जे से 70 एमएम की 250 मीटर एल्युमीनियम की केवल बरामद की गई तनवीर का कृत्य 411 भादवि का पाया जाने से मामला 07 वर्ष से कम का सजा का प्रावधान होने से धारा 41 जाफौ के नवीन प्रावधानो के तहत न्यायालय उपस्थित होने का नोटिस दिया गय़ा । आरोपियो के कब्जे से 250-250 मीटर के एल्युमीनियम की केवल कीमती करीबन 4 लाख रूपये का शतप्रतिशत मशरूका बरामद किया गया एवं आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया ।

इसके अतिरिक्त थाना चूनाभट्टी के अपराध क्रमांक 01/24 धारा 379 भादवि एवं 03/24 धारा 457,380 भादवि मे हिरासत मे लिये गये विधि विरूद्ध बालक से चोरी गया मशरूका 03 मोटर पंप एवं सर्विसिंग मे उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री भी जप्त की गई थी ।

वारदात का तरीकाः- मजदूरी पर व्यक्तियो को लाकर खुले स्थान से चोरी कर कबाड़ की दुकान मे बेचना ।

भूमिकाः- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी भूपेन्द्र कौर सन्धू, उनि शेर सिंह, सउनि रामप्रसाद भारती, सउनि वीरमणि पाण्डेय, सउनि लालजी मिश्रा, प्रआर 2124 दीपक तोमर, प्रआर 1092 पवन पाठक , प्रआर 2428 राजेश सेन, आर 3597 पुष्पेन्द्र चौधरी, आर 3660 रविशंकर सिंह, आर 3307 प्रीतम सरयाम, टेकनीकल टीम मे आर 2534 मानेन्द्र तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...