धन्य हो मोदी जी जिन्होंने राममंदिर का सपना साकार किया, घर घर श्रीराम ज्योति जलाएँ- रामेश्वर शर्मा

भोपाल। हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा के निराले अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में रामेश्वर शर्मा आदिवासी लोगों के साथ तीर कमान चलाते हुए दिख रहे हैं। श्री शर्मा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल हुजूर विधानसभा के केकड़िया गांव में हिन्दू टाइगर फोर्स द्वारा ‘तीर-कमान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा इसी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यह स्पर्धा जनजातीय बंधुओं के स्वाभिमान की परिचायक है। अगले वर्ष इसे और भी उत्साहपूर्ण और भव्य स्वरूप में मनाएंगे। जिसमें नगद पुरस्कार राशि को भी बढ़ाया जाएगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि – श्रीराम मंदिर का सपना अब साकार होने जा रहा है। 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में एक दिया अवश्य जलाइए। यह दिया मंगल का होगा, आनंद का होगा, समृद्धि का होगा और हमारे गौरवशाली इतिहास और स्वाभिमान का होगा। हम सब 22 जनवरी को भगवान श्रीराम को प्रणाम कर श्रीराम ज्योति जलाएंगे, जो हमारे घर को, गांव को, शहर को मंगलमय करेगी। उन हिन्दू वीर योद्धाओं को नमन करेगी जिन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। जिन्होंने अवध में श्रीराम मंदिर के लिए प्राण न्योछावर कर दिए आज उनकी आत्मा पुण्य धाम में आनंदित होगी। पुलकित होगी और कह रही होगी कि बाबर के अपराधों की सजा कर अब अवध में राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी को धन्यवाद जिनके कारण राममंदिर का सपना साकार हुआ। इसके लिए सदियों लड़ाई लड़ी, मुगलों से लड़े, अंग्रेजों से लड़े और भारत के राजनेताओं से भी लड़े, लेकिन धन्य हैं वो चाय बेचने वाले मोदी जी जिन्होंने अवध में राम मंदिर भी बनवा दिया और हम हिंदुओं का सम्मान भी बचा दिया।

National News: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात

Conflict increased in

 

National News: बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडिया गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जदयू ने साफ कर दिया है कि 2019 में उन्होंने 16 सीटें जीती थीं। ऐसे में वह किसी भी कीमत में 16 सीटें नहीं छोड़ेंगे। अब बाकी बची 24 सीटों पर राजद-कांग्रेस और वाम दल आपस में बांट लें।

 

नीतीश कुमार के इस रुख से सबसे ज्यादा झटका राजद को लगा है। उसे यह उम्मीद थी कि नीतीश कुमार गठबंधन को साधने के लिए अपने हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। अब ऐसे में राजद के सामने बहुत बड़ी दुविधा है, क्योंकि वाम दलों ने 9 और कांग्रेस ने 10 सीटों का प्रस्ताव सामने रख दिया है। ऐसे में राजद इनकी बात मान भी ले तो उसके पास केवल 5 सीटें ही लड़ने के लिए बची हैं।

जेडीयू ने वाम दलों और कांग्रेस की मांग को देखते हुए सीट-बंटवारे की बैठक से दूरी बना ली है। वाम दलों की मानें तो उन्होंने 2019 में बेगुसराय और आरा में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे। मधुबनी और बांका में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा था।

फ्रेंडली फाइट से होगा गठबंधन का नुकसान

वाम दलों का राजनीतिक इतिहास रहा है कि अगर गठबंधन में उन्हें मनमुताबिक सीट न मिलें तो वह फ्रेंडली फाइट पर उतर आते हैं। ऐसे में वह अपने ही गठबंधन के साथियों का नुकसान कर देते हैं। 2019 में सीवान में वाम दल ने राजद के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया था।

“Sheikh Hasina” Bangladesh: आज 5वीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाएंगी शेख हसीना

Sheikh Hasina will create a new record by taki

 

“Sheikh Hasina” Bangladesh: बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत के बाद शेख हसीना आज यानी गुरुवार (11 जनवरी) को पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी. विपक्षी पार्टियों द्वारा बहिष्कार किए जाने अवामी लीग पार्टी नेलगभग तीन-चौथाई निर्वाचित सीटें जीतीं हैं. इससे पहले बुधवार को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन ने कहा कि हसीना और उनका मंत्रालय स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (1300 GMT) पद की शपथ लेगा. इन सभी को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम 7:00 बजे बंगभवन में शपथ दिलाएंगे. कैबिनेट कार्यालय द्वारा प्रसारित नामों के अनुसार पिछली कैबिनेट से लगभग 15 मंत्रियों को हटा दिया गया है. हालांकि अधिकांश वरिष्ठ मंत्रियों ने अपना पद बरकरार रखा है.

14 नये चेहरों को मिली नई कैबिनेट में जगह

रिपोर्ट के अनुसार, जिस 14 मौजूदा मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. उनमें विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन, विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम, वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल, योजना मंत्री अब्दुल मन्नान, कृषि मंत्री अब्दुर रज्जाक और वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी जैसे दिग्गज का नाम शामिल हैं. हालांकि मंत्रिपरिषद की नई सूची में 14 नये चेहरों को कैबिनेट मंत्री और 7 को राज्य मंत्री के रूप में नामित किया गया है.

बनाएगी खास रिकॉर्ड

हसीना प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. वह बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बन जाएंगी. गौरतलब है कि बांग्लादेश में बीते 7 जनवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुए. बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, विपक्ष के बहिष्कार की वजह से इस बार चुनाव में 40% वोट पड़े. इससे पहले साल 2018 के चुनाव में 80% मतदान हुआ था. यानी इस बार पड़ोसी में लगभग आधी वोटिंग हुई. मालूम हो कि देश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) समेत विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था.

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट जारी, भाव देखकर हो जाएंगे खुश

Gold price continues

 

Gold-Silver Price: बिजनेस भारतीय सर्राफा बाजार में 11 जनवरी 2024 को सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 62278 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 10 जनवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 70 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखने को मिली है। चांदी का भाव 71488 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 10 जनवरी से 48 रुपये की मामुली तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62348 रुपये थी। 11 जनवरी की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62278 रुपये हो गई है। इसी तरह 10 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71447 रुपये थी। 11 जनवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71488 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

11 जनवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62029 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57047 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46709 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36433 रुपये हो गई है।

 

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Indian Passport: बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत, अब इतने देशों में जाने के लिए नहीं होगी पहले से वीजा की जरूरत

strength of Indian passport has

 

Indian Passport: भारतीय पासपोर्ट की ताकत में एक बार फिर से इजाफा हुआ है. अब भारतीय पासपोर्ट 3 स्थान की छलांग लगाकर 80वें पायदान पर पहुंच गया है. इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि अब भारत का पासपोर्ट का दुनिया का 80वां सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है.

62 देशों का मिल रहा वीजा-फ्री एक्सेस

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के ताजे संस्करण में भारतीय पासपोर्ट को उज्बेकिस्तान के साथ 80वें स्थान पर रखा गया है. अब भारत के लोग 62 देशों का वीजा-फ्री एक्सेस पा सकते हैं. उन देशों में भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस, थाईलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस और इंडोनेशिया आदि शामिल हैं.

इन देशों में वीजा ऑन अराइवल

कई ऐसे भी देश हैं, जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है. वीजा ऑन अराइवल की सुविधा वाले देशों में कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यामां, तिमुर-लेस्टे, ईरान, बोलीविया, बुरुंडी, केप वेर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, गाबोन, मेडागास्कर, सेशेल्स, मॉरिटेनिया, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सोमालिया, समोआ, तंजानिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं.

भारत के बाद इन देशों का नंबर

इससे पहले 2023 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 83 थी. अब 2024 में भारत के बाद हेनली पासपोर्ट इंडेक्स पर भूटान, चाड, मिस्र, जॉर्डन, वियतनाम, म्यांमार, अंगोला, मंगोलिया, मोजाम्बिक, ताजिकिस्तान, मेडागास्कर, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, इक्विटोरियल गिनी, सेनेगल, अल्जीरिया, कंबोडिया और माली जैसे देशों का स्थान है.

सबसे ताकतवर इन देशों के पासपोर्ट

सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन टॉप पर हैं. इन देशों के लोग बिना वीजा के 194 देश जा सकते हैं. उनके बाद 193 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया का स्थान है. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड के पासपोर्ट 192 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.

इतना कमजोर है पाकिस्तानी पासपोर्ट

सबसे खराब पासपोर्ट में डोमिनिका, हैती, माइक्रोनेशिया, कतर, सेंट विनसेन्ट, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो और वानुआतु शामिल रहे. पड़ोसी देश पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है. इराक, सीरिया और अफगानिस्तान के पासपोर्ट भी हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में निचले रैंकिंग पर रहे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: कांग्रेस ही नहीं, ये राजनीतिक दल भी 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में नहीं होगे शामिल

Not only Congress, these

 

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल नहीं होंगे। पार्टी ने इस कार्यक्रम को आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताया है। महासचिव जयराम नरेश की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

गुजरात कांग्रेस में उठे विरोध के स्वर

बयान में कहा गया है कि भगवान श्रीराम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन बीजेपी और संघ ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। आमंत्रण अस्वीकार करने पर पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। गुजरात कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाडिया ने फैसले पर सवाल खड़ा किया है। राजुला से पूर्व विधायक अमरीश डेर ने भी कहा कि फैसला कार्यकर्ताओं को निराश करेगा।

हमारे भगवान पीडीए- अखिलेश यादव

कांग्रेस के अलावा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी राम मंदिर में 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा भेजे गए निमंत्रण का जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें (आलोक कुमार) को नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘एक-दूसरे को जानने वाले लोग ही निमंत्रण देते हैं। भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हमारे भगवान पीडीए हैं- पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक।’

टीएमसी, सीपीएम और शिवसेना (यूबीटी) शामिल नहीं होगी

ममता बनर्जी की टीएमसी ने भी संकेत दिए हैं कि वह और उनकी पार्टी के नेता समारोह में शामिल नहीं होंगे। सीपीएम ने भी खुद को राम मंदिर कार्यक्रम से अलग कर लिया है। पार्टी के नेता वृंदा करात और सीताराम येचुरी ने इसे एक धर्म को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम बताया है। शिवसेना (यूबीटी) ने भी कहा कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं लेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘यह भाजपा के वर्चस्व वाला कार्यक्रम है। हमारा कोई भी कार्यकर्ता इसमें हिस्सा नहीं लेगा।’

MP Swachh Survekshan : मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर, श‍िवराज ने भी दी बधाई

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav said - Indore is on the

 

MP Swachh Survekshan : भोपाल। इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर चुना गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा- स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर। डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर शहर को पहला और मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मवीरों और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता की इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर मैं समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम को बधाई देता हूं एवं अपील करता हूं कि स्वच्छता के लिए आपका यह जुनून कभी कम न हो।

सीएम ने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है। उल्‍लेखनीय है कि मप्र इस बार देश का दूसरा सबसे स्‍वच्‍छ प्रदेश चुना गया है।

डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर शहर को पहला और मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मवीरों और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश निरंतर अपना योगदान देता रहेगा। सभी प्रदेशवासियों को पुन: बधाई ।

शि‍वराज ने भी दी बधाई

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम श‍िवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमारे स्वच्छता दूतों के समर्पण, नागरिकों के सहयोग, अधिकारियों-कर्मचारियों के परिश्रम तथा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की विभिन्न श्रेणियों में धूम मचाई है।

उन्‍होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य बना है। साथ ही इंदौर, भोपाल, महू, अमरकंटक और बुधनी ने स्वच्छता को आदत बना, प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर श‍िवराज ने कहा क‍ि 29 की 29 सीटें जीतेंगे और उसी की रणनीति बन रही है।

नए सदस्यों को सदन में अपने विचार रखने को प्राथमिकता दी जाएगीः नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल, 10 जनवरी। मध्यप्रदेश विधानसभा एवं लोकसभा (प्राइड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित षष्टम विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कायर्क्रम का समापन बुधवार हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आगामी 7 फरवरी से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों को सदन में बाेलने की प्राथमिकता दी जाएगी। अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को सदन में बोलने का अवसर मिले इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए। तोमर ने कहा कि शून्यकाल में लिखित सूचनाओं पर बोलने का प्रावधान अभी है, किंतु आगामी सत्र में यह भी निर्धारित किया जाएगा कि शून्यकाल में महत्वपूर्ण तत्कालीन घटनाओं पर भी सदस्य अपनी बात रख सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में लोकसभा और विधानसभा सचिवालय की भूमिका को भी प्रतिपादित किया।

तोमर ने कहा कि इस बार 69 विधायक पहली बार चुन कर आए हैं। उन्हें एक पत्र भेजकर उनसे इस दो दिवसीय प्रबोधन का अनुभव लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नए विधायकों के लिए एक और प्रबोधन कार्यक्रम अगर आवश्यक लगे तो उस दिशा में विचार करना चाहिए।

समापन सत्र को संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद एवं सभापति विशेषाधिकार समिति सुनील सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, मप्र विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह, विधानसभा के सदस्यगण, अधिकारीगण एवं पत्रकार उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की शुभारंभ मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आथित्य में प्रारंभ हुआ था। प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, लोकसभ में लाभ के पदों पर गठित संयुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेश पचाैरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, झारखण्ड के सांसद एवं सभापति विशेषाधिकार समिति सुनील सिंह आदि ने संसदीय प्रक्रिया एवं सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को दिए।

Crime News: कोलार में फर्जी गोल्ड लोन का मामला, तीन सुनारों पर भी एफआईआर

 

भोपाल, आईसीआईसीआई बैंक में नकली सोना गिरवी रख 4 करोड़ 63 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले चार बैंक अधिकारियों, तीन सुनारों सहित सत्रह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, चार आरोपी गिरफ्तार

– 17 आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज ।

– अपराध क्र 06ध्24 धारा 409, 420, 120-बी भादवि पंजीबद्ध कर अपराध को विवेचना में लिया गया है ।

– आरोपियो के साथ सोने का मूल्यांकन करने वाले सुनारो की भी है मिली भगत

– बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों/सुनारों तथा ग्राहकों द्वारा रचा गया फर्जी गोल्ड लोन षडयंत्र।

शहर में फ्राड करने वाले अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अनुराग शर्मा द्वारा आरोपियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को नकली गोल्ड बैंकों में गिरवी रख कर करोडों का फ्राड करने वाले गिरोहों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

घटना का विवरणः-

आईसीआईसीआई बैंक भोपाल रीजनल हेड, सुश्री कंचन राजदेव, एम.पी. नगर, जोन-01 भोपाल, तथा एरिया मैनेजर श्री भानु उमरे द्वारा थाना कोलार रोड में शिकायत की कि उनकी कोलार रोड स्थित ब्रांच में आकस्मिक निरीक्षण/आडिट में पाया गया है कि शाखा में बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्वर्ण का मूल्यांकन करने वाले अधिकृत सुनारों (एवरेजर) की मिली भगत से संदिग्ध ग्राहकों के माध्यम से बैंक शाखा में नकली सोना (फेक गोल्ड) गिरवी रखकर करोडों का गोल्ड लोन स्वीकृत कर बैंक को लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये की हानि पहॅुचाई गई है तथा इन लोगों ने आपस में मिली भगत कर करोडों का फायदा उठाया है।

थाना कोलार में शिकायत प्राप्त होने पर उनि-मनोज रावत द्वारा प्रारंभिक जाॅच पड़ताल की गई। जिसमें प्रारंभिक रूप से जाॅच करने पर करोड़ों का घोटाला पाया जाने पर पुलिस कमिश्नर, भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जाॅच क्राइम ब्रांच भोपाल को दी गई।

क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा घोटाले की विस्तृत एवं सूक्ष्म जाॅच की गई तो पाया गया कि उन्हीं की बैंक की कोलार शाखा के चार अधिकारी/कर्मचारी सहित स्वर्ण का मूल्यांकन करने वाले अधिकृत तीन सुनारों (एवरेजर) द्वारा मिली भगत कर 10 ग्राहकों के 36 खातों में नकली सोना (फेक गोल्ड) गिरवी रख कर बैंक को 4,32,32,82/- रूपये का नुकसान पहॅुचाया गया है। इनमें से 22 खाते ऐसे है, जिनमें नकली सोना गिरवी रखकर लोन स्वीकृत किया गया तथा 14 खाते ऐसे है जिनमें आष्चर्यजनक रूप से बिना कोई सोना गिरवी रखे ही गोल्ड लोन स्वीकृत कर दिया गया तथा ग्राहकों द्वारा भारी धनराशि का फायदा उठाकर कम व्याज पर गोल्ड लोन लेकर बाजार में अधिक दर पर फायनेंस कर करोड़ों का फायदा उठाया गया है।

उक्त जाॅच के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच में 04 बैंक अधिकारियों 03 एवरेजर एवं 10 संदिग्ध ग्राहकों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध क्र0 06ध्24 धारा 409, 420, 120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वारदात में शामिल 04 आरोपियों को अभी तक क्राइम ब्रांच द्वार गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार धरपकड़ में लगाई गई है।

ऐसे होता था फर्जीवाड़ाः

आईसीआईसीआई बैंक की कोलार रोड शाखा सेल्स मैंनेजर सौरभ खरे तथा रिलेशन शिप मैनेजर पवन सेन ग्राहक लाते थे तथा उनके द्वारा बैंक में गिरवी के रूप में रखे जाने वाले गोल्ड की जाॅच बैंक के अधिकृत सुनारों (एवरेजर) राम कृष्ण, राकेश सोनी एवं जगदीश कुमार सोनी से कराकर नकली अथवा कम कैरेट के गोल्ड को अधिक प्रमाणित कराकर बैंक मैंनेजर अमित पीटर तथा डिप्टी मैंनेजर दीक्षा मीणा की मिली भगत से गोल्ड लोन स्वीकृत कराया जाता था। एक-एक ग्राहक को छः-छः सात-सात गोल्ड लोन दिये गये। 14 गोल्ड लोन बिना गोल्ड गिरवी रखे ही दिये गये।

आरोपियों का विवरणः-

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक शाखा कोलार रोड भोपाल के अधिकारी/कर्मचारी-

01 अमित पीटर पिता स्व.सी पीटर उम्र 42 साल निवासी 06 थियेटर रोड, इस्ट छाया, केन्ट सदर लेव, कंम्पाउन्ढ, जबलपुर म.प्र 482001 (ब्रांच मैनेजर आईसीआईसीआई बैक शाखा कोलार रोड भोपाल)।

02 दीक्षा मीणा पुत्री श्यामसिंह मीणा, उम्र 29 साल, निवासी डी-133, एमआईजी, थाना अयोध्या नगर, जिला भोपाल, म.प्र. (डिप्टी ब्रांच मैनेजर, आईसीआईसीआई बैक, शाखा कोलार रोड, भोपाल)।

03 सौरभ खरे पिता सतीश चंन्द्र खरे, उम्र 35 साल, निवासी म.न 08, भावना परिसर, ग्राम नीलबड, थाना रातीबड, जिला भोपाल, म.प्र. (सेल्स मैंनेजर, गोल्ड लोन, आईसीआईसीआई बैंक, शाखा कोलार रोड, भोपाल)
04 पवन सेन पिता शिवकरण सेन, उम्र 35 साल, निवासी म.न. एमआईजी बी-45, गणपति इन्क्लेव, कोलार रोड, भोपाल ( रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैक, शाखा कोलार रोड, भोपाल )

एवरेजर (सोने की जांच करने वाले बैंक के अधिकृत सुनार)

05 सुनार राम कृष्ण पिता कल्याण सिंह राजपूत, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम खैरी प्रताप सिंह, थाना बरेली, जिला रायसेन हाल निवासी म.न. 133 ए-02, राजहर्ष काॅलोनी, कोलार रोड, भोपाल।
06 सुनार राकेश सोनी पिता गोपीकिशन सोनी, उम्र 54 साल, निवासी म.न 189, अखाडा के सामने, इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज, मेन रोड, तहसील हूजूर, भोपाल, म.प्र.।
07 सुनार जगदीश कुमार सोनी पिता शिवप्रसाद सोनी, उम्र 55 साल, निवासी म.न. 1545, जैन धर्मषाला के पास, शंकराचार्य नगर, स्टेशन ऐरिया, थाना बजरिया, जिला भोपाल, म.प्र.।

आईसीआईसीआई बैंक शाखा कोलार रोड भोपाल के कस्टमर (गोल्ड लोन खाता धारक)
08 मोहम्मद उमर फारुख खान पिता रफत अजीज खान, उम्र 36 साल, निवासी बार्ड न. 898, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बैरसिया रोड, करोंद, थाना निशातपुरा, भोपाल म.प्र.।
09 शोभित कुमार जैन पिता स्व. शोभालाल जैन, उम्र 31 साल, निवास म.नं. 141, बार्ड न. 05, महावीर मार्ग,जैन मंदिर के पास, बड़ा धूवारा, तहसील जिला छतरपुर, म.प्र.।
10 हिमांशु मालवीय पिता राधेश्याम मालवीय, उम्र 22 साल, निवासी म.नं. 02, वार्ड न.02, पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन म.प्र.।
11 अक्षय कुमार जैन पिता महेश कुमार जैन, उम्र 28 साल, निवासी म.नं.-ग्राम छुवारा, बार्ड न. 05, बडा तालाब मोहल्ला, जिला छतरपुर म.प्र.।
12 करण सिंह पिता शंकर लाल सिंह जाटव, उम्र 34 साल, निवासी 36, एम.पी. नगर, चेतक ब्रज के पास, शिक्षा मंडर के पास, भोपाल, म.प्र.
13 शक्ती सिंह तोमर पिता सरदार सिंह तोमर, उम्र 27 साल, निवासी पोस्ट बरेठ, जिला विदिशा
14 श्रीमती मीना शर्मा पति संतोषीलाल शर्मा, निवासी बी-55, बारह बीघा कालोनी, विनय नगर-4, कोठेश्वर ग्वालियर रोड, ग्वालियर म.प्र.।
15 अंकित श्रीवास्तव पिता स्व.रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उम्र 35 साल, निवासी-एच.आई.जी.-133, के. सेक्टर, अयोध्या नगर, इसरो सेन्टर के पास, भोपाल।
16 रवि गुप्ता पिता कौशल प्रसाद गुप्ता, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम देवा, पोस्ट टिंगवाह, तहसील उस्मी चिंगवा मझोली, जिला सीधी म.प्र.।
17 अरुण शर्मा पिता संतोषीलाल शर्मा, निवासी 140, फ्लाॅवर सिटी के पास, होशंगाबाद रोड, मीनाक्षी प्लेनेट के पास, भोपाल म.प्र.।

गिरफ्तार आरोपीगणः-

01 सुनार राकेश सोनी पिता गोपीकिशन सोनी, उम्र 54 साल, निवासी म.न 189, अखाडा के सामने, इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज, मेन रोड, तहसील हूजूर, भोपाल, म.प्र.।
02 सुनार जगदीश कुमार सोनी पिता शिवप्रसाद सोनी, उम्र 55 साल, निवासी म.न. 1545, जैन धर्मषाला के पास, शंकराचार्य नगर, स्टेशन ऐरिया, थाना बजरिया, जिला भोपाल, म.प्र.।
03 शोभित कुमार जैन पिता स्व. शोभालाल जैन, उम्र 31 साल, निवास म.नं. 141, बार्ड न. 05, महावीर मार्ग,जैन मंदिर के पास, बड़ा धूवारा, तहसील जिला छतरपुर, म.प्र.।
04 अरुण शर्मा पिता संतोषीलाल शर्मा, निवासी 140, फ्लाॅवर सिटी के पास, होशंगाबाद रोड, मीनाक्षी प्लेनेट के पास, भोपाल म.प्र.।

सराहनीय भूमिकाः-

(01) मुख़्तार कुरैशी सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध भोपाल, (02) थाना प्रभारी अशोक मरावी (03) निरीक्षक किरण मरावी (04) उनि-मनोज रावत थाना कोलार (05) सउनि-जुबैर अहमद (06) प्रआर-संतोष परिहार (07) प्रआर-अनंत सोमवंशी (08) प्रआर-सुनील चंदेल (09) प्रआर-नीतेश सिंह (10) प्रआर-विक्रम पचवारिया (11) प्रआर-योगेन्द्र पंथी (12) ऋषिकेश त्यागी।

रावण की तरह श्रीराम विरोध की हठ अब कांग्रेस को देश से हटा देगी – विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल। कांग्रेस द्वारा श्रीराम मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार किए जाने पर भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। विधायक ने तीखे शब्दों में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि रामलला का मंदिर रामभक्तों द्वारा ही बनाया जा सकता है। रामभक्तों ने प्राणों की आहुति दी, राजा श्रीराम की कृपा हुई जिसके परिणामस्वरूप राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। रामजन्मभूमि तीर्थ न्यास ने इस संबंध में सबको न्योता भेजा है।

 

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस के मन में आज भी राम विरोध ज्यों का त्यों है। वो कल भी राजा राम को काल्पनिक मानती थी और आज भी भगवान राम का मंदिर कांग्रेस को नहीं भा रहा इसलिए वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करना चाहती है।

मैं कांग्रेसियों से यही प्रार्थना है कि जिसको राम का आशीर्वाद नहीं होगा, वह अयोध्या कभी नहीं जा सकेगा। और जो अयोध्या नहीं जा सकेगा वह दुर्भाग्यशाली होगा। कांग्रेसियों की किस्मत में न रामलला की भक्ति लिखी है, न दर्शन लिखा है, न ही सेवा लिखी है।

कांग्रेस आज रामविरोध करने के लिए रावण के रास्ते पर है। जैसे रावण ने हठ की थी वैसे ही कांग्रेस भी रामविरोध की हठ कर रही है। इसी राम विरोधी हठ में कांग्रेस ही देश से हट जाएगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...