MP Weather News: कड़ाके की ठंड की चपेट में मध्य प्रदेश, कई इलाकों में छाए बादल, कोहरे के साथ बूंदाबांदी भी

grip of severe cold, clouds covered

 

भोपाल। नए साल के पहले सप्ताह में प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठिठुरन धीरे- धीरे जोर पकड़ रही है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। कई शहरों में पड़े मावठे ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। बादलों के चलते जहां रात का तापमान ऊंचा बना हुआ है, वहीं दिन में धूप न निकलने और बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

इन जिलों में वर्षा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, देवास इंदौर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, हरदा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना सतना और रीवा में हल्की वर्षा/बूंदाबांदी हुई।

रात का तापमान बढ़ा

बादल छाए रहने के चलते रात के तापमान में बढ़त हुई है। पिछले 24 घंटो में बैतूल में 1.5 डिग्री बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भोपाल में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। दतिया में 11 डिग्री रहकर सामान्य से पांच डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बादल और बूंदाबांदी के बीच अब अधिकतम तापमान में कमी आने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है, जिससे नमी आ रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से अधिकतर शहरों में कोहरा छा रहा है। जिसके शुक्रवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

इन इलाकों में छाया कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां,ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दमोह, पन्ना और सतना में घना कोहरा छाया रहा। इसके अतिरिक्त उज्जैन, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, दक्षिणी खरगौन, रायसेन, भोपाल, विदिशा, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, में रीवा और सीधी में भी कोहरा रहा।

Wheat Production: गेहूं उत्पादन का टूट सकता है रिकॉर्ड, बढ़े हुए एमएसपी पर ज्यादा खरीद की उम्मीद में सरकार

Record of wheat production m

 

 

Wheat Production: भारत का गेहूं का उत्पादन इस साल रिकॉर्ड तोड़ सकता है. खाद्य मंत्रालय का अनुमान है कि अधिक बुवाई और सामान्य मौसम की उम्मीद के चलते देश में इस साल 11.4 करोड़ टन गेहूं पैदा हो सकता है. चालू फसल वर्ष 2023-24 में यह गेहूं का उत्पादन सब तक का सबसे अधिक होगा.

रबी सीजन की बुवाई 8 जनवरी तक हो जाएगी पूरी

फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के चैयरमैन एवं एमडी अशोक के मीणा (Ashok K Meena) के अनुसार, रबी सीजन की बुवाई 8 जनवरी तक पूरी हो जाएगी. 25 दिसंबर, 2023 तक लगभग 320.54 हेक्टेयर इलाके में गेहूं की बुवाई हो चुकी थी. फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई से जून) में गेहूं का उत्पादन लगभग 11 करोड़ टन रहा था जबकि इसके पिछले वर्ष में 10.77 करोड़ टन गेहूं उत्पादन हुआ था. अशोक के मीना के अनुसार, इस साल गेहूं की खेती और ज्यादा होगी. अगर मौसम अनुकूल रहा तो उत्पादन लगभग 11.4 करोड़ टन होगा। इसके बारे में कृषि मंत्रालय का भी यही अनुमान है.

बुवाई के रकबे में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी

गेहूं की फसल की बुवाई के रकबे में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में एक प्रतिशत की कमी है. मगर, वह भी जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा. मीणा के कहा कि पिछले साल के मुकाबले गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) 7 फीसदी बढ़ाया गया है. इस साल 2275 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद की जाएगी. इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि ज्यादातर किसान एफसीआई को ही अपना गेहूं बेचेंगे.

भारत आटा ब्रांड के लिए भी गेहूं दे रही एफसीआई

इतने बड़े पैमाने पर गेहूं का उत्पादन सरकार के लिए राहत की बात है क्योंकि एफसीआई के स्टॉक से ओपन मार्केट (Open Market) में गेहूं का वितरण किया गया साथ ही भारत आटा (Bharat Atta brand) के लिए भी गेहूं सरकार ने लिया था. इससे एफसीआई का स्टॉक घटा था. अभी तक 59 लाख टन गेहूं को ओपन मार्केट में बेच दिया गया है.

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

Fall in the price of gold an

 

दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 63344 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 258 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखने को मिली है। चांदी का भाव 73263 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 2 जनवरी से 870 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 2 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63602 रुपये थी। 3 जनवरी की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63344 रुपये हो गई है। इसी तरह 2 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74133 रुपये थी। 4 जनवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73263 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

3 जनवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63090 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58023 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47508 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37056 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

MP Cabinet News: कैबिनेट के फैसले, पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई की शौर्य गाथाएं

Cabinet decisions, bravery stories बताया कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाजसेवा करने वाली महिलाओं को प्रति वर्ष रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई लोधी सम्मान दिया जाएगा। इन वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री समेत विश्वविद्यालयों में फेलोशिप दी जाएगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगी चार हजार प्रति मानक बोरा राशि विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब चार हजार रुपये प्रति बोरा मानक राशि दी जाएगी। इससे पहले यह राशि तीन हजार और वर्ष 2003 में 1250 रुपये थी। इस व्यवस्था से प्रदेश सरकार पर 165 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना (मिलेट्स) के तहत श्री अन्न का उत्पादन करने वालों को 10 रुपये प्रति किलो राशि सीधे उनके खाते में दी जाएगी। इस कार्य से श्री अन्न के उत्पादन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि संकल्प 2023 यानि मोदी की गारंटी के तहत गरीबी दूर करने का बड़ा उपक्रम है। 32 हजार करोड़ की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी सिंचाई योजनाओं में वृद्धि को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 45 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। वर्ष 2003 में यह रकबा मात्र सात लाख हेक्टेयर था। सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बैठक में 32 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं को अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विकास का पहिया तेज गति से घुमाने के लिए 4500 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश में अब 5 लाख 11 हजार किमी सड़कें हैं। ग्वालियर मेले की भव्यता बढ़ाएंगे Cabinet decisions, bravery stories

MP Cabinet News: बुधवार को जबलपुर में आयोजित डा़ मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन में हुई कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रेसवार्ता में विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

बताया कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाजसेवा करने वाली महिलाओं को प्रति वर्ष रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई लोधी सम्मान दिया जाएगा। इन वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री समेत विश्वविद्यालयों में फेलोशिप दी जाएगी।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगी चार हजार प्रति मानक बोरा राशि

विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब चार हजार रुपये प्रति बोरा मानक राशि दी जाएगी। इससे पहले यह राशि तीन हजार और वर्ष 2003 में 1250 रुपये थी।

इस व्यवस्था से प्रदेश सरकार पर 165 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना (मिलेट्स) के तहत श्री अन्न का उत्पादन करने वालों को 10 रुपये प्रति किलो राशि सीधे उनके खाते में दी जाएगी।

इस कार्य से श्री अन्न के उत्पादन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि संकल्प 2023 यानि मोदी की गारंटी के तहत गरीबी दूर करने का बड़ा उपक्रम है।

32 हजार करोड़ की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी

सिंचाई योजनाओं में वृद्धि को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 45 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। वर्ष 2003 में यह रकबा मात्र सात लाख हेक्टेयर था। सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बैठक में 32 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं को अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विकास का पहिया तेज गति से घुमाने के लिए 4500 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश में अब 5 लाख 11 हजार किमी सड़कें हैं।

ग्वालियर मेले की भव्यता बढ़ाएंगे

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ग्वालियर मेले में इस बार भी वाहनों के विक्रय कर में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से ग्वालियर के व्यापार मेले को भव्यता मिलेगी। मेले में अकेले वाहन बिक्री से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होता है। इससे पूर्व करीब 45 मिनट तक बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर में मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, राव उदय प्रताप सिंह, करण वर्मा समेत अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ayodhya News: आज से शुरू अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत की दौड़, हफ्ते में 6 दिन होगा परिचालन

Ayodhya-Delhi Vande Bhara

 

Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. अभी से करीब 3 सप्ताह के बाद मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से अयोध्या का स्थान देश के टूरिज्म मैप पर विशिष्ट हो जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. इस सिलसिले में अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का कमर्शियल ऑपरेशन आज गुरुवार से शुरू हो रहा है.

बुधवार को छोड़ सब दिन परिचालन

अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को अप व डाउन के लिए क्रमश: 22425 और 22426 ट्रेन नंबर असाइन किया गया है. यह ट्रेन हर सप्ताह में 6 दिन अयोध्या और दिल्ली के बीच दौड़ लगाएगी. नॉदर्न रेलवे- लखनऊ डिवीजन के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह के 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन सिर्फ बुधवार को नहीं होगा.

करीब 8 घंटे में पूरा होगा सफर

इस तरह ट्रेन को दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय करने में 8 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा. रास्ते में ट्रेन कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का हाल्ट 5-5 मिनट के लिए होगा. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल 11 बजे पहुंवेगी, जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय 12 बजकर 25 मिनट है.

वापसी की ट्रेन का समय

वापसी की ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से शाम के 3 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी. यह ट्रेन रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस तरह देखें तो कह सकते हैं कि इस नई वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली के लोगों के लिए एक ही दिन में राम लला के दर्शन कर वापस लौटना संभव होगा. वापसी की यह ट्रेन शाम के 5 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन और 6 बजकर 35 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी.

पीएम मोदी ने की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ही दिन पहले अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या एयरपोर्ट को देश के नाम समर्पित किया है. उन्होंने उसके साथ-साथ 30 दिसंबर को कई नई ट्रेनों की भी शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री ने उस दिन जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, उनमें अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत भी एक थी. इसके अलावा उन्होंने 5 अन्य वंदे भारत ट्रेनों और 2 अमृत भारत ट्रेनों की भी शुरुआत की थी.

Dehli CM News: केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है ED? रास्ते बंद, स्टाफ को भी एंट्री से रोका गया

ED is going to arrest

 

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए हैं. ऐसे में इस बात की सुगबुगाहट है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. आम आदमी पार्टी (आप) भी केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर जता चुकी है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर की तरफ जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है.

आप नेताओं ने साफ कर दिया है कि ईडी अगर केजरीवाल के आवास पर पहुंचती है, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. आप नेता पार्टी के दफ्तर पहुंचना भी शुरू हो चुके हैं. बीजेपी ने ईडी के नोटिस पर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं. बीजेपी के दिल्ली यूनिट के चीफ वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होकर ये दिखा रहे हैं कि उन्हें देश की प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है.

कब-कब ईडी ने बुलाया?

दरअसल, अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कुल मिलाकर तीन बार नोटिस भेजा है. सबसे पहला नोटिस 2 नवंबर को भेजा गया था, जिसके बाद 21 दिसंबर को दूसरा नोटिस आया. हालांकि, केजरीवाल दोनों ही बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद 3 जनवरी को जांच एजेंसी के सामने पेशी के लिए दिल्ली सीएम को नोटिस गया. इस बार भी केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में पेश होने से इनकार किया.

हालांकि, बुधवार (3 जनवरी) को केजरीवाल भले ही ईडी के सामने पेश नहीं हुए, मगर उन्होंने जांच एजेंसी को एक लिखित जवाब भेजा. इसमें उन्होंने नोटिस को अवैध करार दिया. दूसरी ओर पार्टी का कहना है कि केजरीवाल को बार-बार नोटिस इसलिए भेजा जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचार से रोका जाए. केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश भी चल रही है.

ईडी-सीबीआई के जरिए विपक्ष को बनाया जा रहा निशाना: आतिशी

आप नेता आतिशी ने कहा कि ईडी के जरिए बार-बार भेजा जा रहा नोटिस बदले की राजनीति से प्रेरित है. केजरीवाल ने ईडी से पूछा है कि उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है. मगर जांच एजेंसी की तरफ से इसका जवाब नहीं दिया गया है. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने ईडी से सवाल किया है कि उन्हें पूछताछ के लिए गवाह या आरोपी, किस हैसियत से बुलाया जा रहा है. ईडी और सीबीआई को बीजेपी ने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए राजनीतिक उपकरण बना लिया है.

बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल का ईडी के समन से बचना दिखाता है, उन्हें देश की कानून-व्यवस्था पर कोई भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, विजय नायर और संजय सिंह ने भी ईडी के समन को अवैध करार दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिल पाई. मेरा मानना है कि केजरीवाल) अपनी संवैधानिक स्थिति को देखते हुए इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

Papaya Benefits: वजन घटाने के लिए बेस्ट है पपीता, सर्दियों में अपनाएं ये डाइट

Papaya is best for weight loss, adopt

 

Papaya Benefits: सर्दी का मौसम आते ही हमारी डाइट में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। इतना ही नहीं सर्दियों में कई तरह के फल बाजार में मिलते हैं। ये फल हमारे लिए इस मौसम में फायदेमंद साबित होते हैं। पपीता भी इन्हीं फलों में से एक माना जाता है। अगर आप पपीता अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, पपीता विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, सी और ई भी पाया जाता है। यह त्वचा को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी और सेल को प्रोटेक्ट रखने के लिए भी जरूरी है।

वेट लॉस में फायदेमंद

पपीता में डाइटरी फाइबर भी होता है, इस तरह यह एक लो कैलोरी फल है। पपीता में पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मददगार है। यह पाचन को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। फाइबर कंटेंट आपका पेट भरा रखता है। यह आपकी भूख को नियंत्रित करता है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

पपीते में विटामिन सी, ई और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। साथ ही यह ब्लड फ्लो में शक्कर के अब्जॉर्प्शन रेट को कम करने में मदद करता है। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स कंट्रोल करने में भी सहायक है। डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद है।

इम्यून सिस्टम करे मजबूत

पपीते में विटामिन सी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने वाला एंटीऑक्सीडेंट होता है। इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। पपीते के एंटीऑक्सीडेंट गुण सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन होता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

पपीते में आवश्यक खनिज पोटेशियम, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे आपके दिल की सेहत बेहतर होती है। पपीते में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने का काम करते हैं।

Astro News: 11 जनवरी से पिता-पुत्र ग्रह देंगे इन राशियों का साथ, व्यापार, प्रेम और नौकरी में रहेगी लाभकारी स्थिति

father and son planets will support these zodi

 

Astro News: प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि तक एक राशि में रहने के बाद राशि परिवर्तन करता है। सभी ग्रह का गोचर काल अलग-अलग होता है। कभी एक ही राशि में दो से अधिक ग्रह एक साथ आते हैं। ग्रहों की मित्रता और शत्रुता के गुणों का फल जातकों को भुगतना पड़ता है। 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

शनि देव पूरे एक साल तक कुंभ राशि में रहेंगे। 11 जनवरी को सूर्य देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दिन शनि शतभिषा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य-शनि पिता पुत्र हैं, फिर भी उनके बीच कटुता है। उनका एक साथ आना परेशानी भरा है, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए आशीष लेकर आएगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए नक्षत्र परिवर्तन की स्थिति लाभकारी रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कड़ी मेहनत से अपेक्षित सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कामकाज की वाहवाही होगी। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए समय उचित है। व्यापार में परेशानियों से राहत मिलेगी।

सिंह राशि

नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशिवालों को लाभ मिलेगा। हाथ में लिया गया काम चुटकियों में पूरा होगा। पारिवारिक स्तर पर खुशी का माहौल रहेगा। सूर्यदेव की कृपा से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। हर संकट का धैर्य से सामना करने की शक्ति मिलेगी। अनुभवी लोगों से नई जानकारियां हासिल होंगी।

तुला राशि

तुला राशि के साधकों का आत्मविश्वास प्रबल होगा। पारिवारिक स्तर पर रिश्ते मजबूत होंगे। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होगी। ऑनलाइन गतिविधियों से बेहतरीन जानकारी मिलेगी। सामाजिक सीमाएं बढ़ेंगी और व्यक्तित्व बेहतर होगा।

मन मन में बसने लगे मोहन भईया

Mohan bhaiya started settling in my mind

 

रोशन नेमा, भोपाल

एमपी में नए मुख्यमंत्री के निर्णयों की चर्चा चारों तरफ होने लगी है। वही एक खेमा नए मुख्यमंत्री की कार्यपद्धति को पुराने मुख्यमंत्री से तुलना कर रहा है।

प्रदेश में नई सरकार को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है. कुछ ऐसे निर्णय हुए है जो मुख्यमंत्री की कड़क और त्वरित कार्यवाही वाले व्यक्तित्व वाली छवि उभर रहे है।

गुना बस हादसे में कलेक्टर, एसपी से लेकर आरटीओ तक सभी अधिकारियों को हटाने का निर्णय 24 घंटे के भीतर हो जाना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशासन पर कसावट और लापरवाह अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास करती प्रतीत हुई।

2024 के शुरुआत के दूसरे दिन ही ड्राइवर को उसकी औकात दिखाने पर कलेक्टर को हटाकर नए मुख्यमंत्री ने सरकारी अमले को अपने मजबूत इरादे जता दिए हैं।

डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है जनता के साथ संवेदनशीलता के विरुद्ध कोई भी व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यभार संभालते ही पहला आदेश जारी किया था। आदेश में धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने संबंधी निर्देश थे। इसके साथ ही खुले में मांस की बिक्री को रोकने के लिए भी आदेश जारी किया था। जिसका व्यापक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिला है।

वही राजधानी में अपराधिक तत्वों को कंट्रोल करने शहर की सभी दुकानों को रात 11 बजे बंद करने का निर्णय और चुनावी रंजिश में एक युवक का हाथ काटने वाले अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने जैसे प्रशासनिक निर्णय जनता के बीच मुख्यमंत्री की जन मन को भाने वाले मोहन भईया की छवि बना रहे है।

International News: कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी पर दहला ईरान, कब्र के पास दो तेज धमाकों से 73 की मौत

Iran shaken on the fourth death

 

तेहरान। ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम की चौथी बरसी पर उसकी कब्र के पास दो धमाके हुए। इस घटना में 73 लोगों के मारे गए हैं व 140 लोग घायल हुए हैं। जनरल कासिम सुलेमानी की मौत अमेरिका की एयरस्ट्राइक में हुई थी।

 

3 जनवरी को अमेरिका ने बगदाद एयरपोर्ट को एक बड़ी एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। उसमें ईरान कुद्स फोर्स का प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। ईरान की स्टेट टीवी की खबर के अनुसार बुधवार दोपहर कासिम सुलेमानी की कब्र पर चौथी बरसी के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे, तभी दो तेज धमाके हुए। इन धमाकों में 73 लोग मारे गए हैं।

घायलों की चिंता पहली प्राथमिकता

करमान प्रांत रेड क्रिसेंट के प्रमुख रेजा फल्लाह ने कहा कि हम हालत को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान हमारी पहली प्राथमिकता घायलों की चिंता करना है। हम उनको सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

ट्रंप ने बताया था आतंकी नंबर एक

ईरान के पूर्व जनरल सुलेमानी को सुप्रीम नेता अयातुल्ला खुमैनी के बाद दूसरा सबसे ताकतवर शख्सियत माना जाता था। सुलेमानी ईरान के कई खुफिया मिशनों को लीड कर रहे थे। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत पर कहा था कि यह अमेरिका बड़ी जीत है। वह दुनिया का आतंकी नंबर एक था।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...