ICC World Test Championship : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे

s in bad shape in the

 

ICC World Test Championship : भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। इसके अगले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को टेस्ट मैच में 79 रनों से हार का स्वाद चखाया। भारत और पाकिस्तान के पराजय से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका का समीकरण बदल गया है। दोनों ही टीमों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए मैच में तीन दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच में 79 रनों से हराकर WTC की प्वाइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया। भारत पहले पांचवें स्थान पर थी। फिर स्लो ओवर रेट के कारण दो अंकों के जुर्माने के साथ एक स्थान का नुकसान हुआ। वह खिसककर 6वें स्थान पर आ गई। पाकिस्तान अब 5वें स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 38.89 और पाकिस्तान का 45.83 प्रतिशत है।

साउथ अफ्रीका पहले रैंक पर पहुंची

दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर काबिज हैं। भारत से नीचे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका है। बता दें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकिल में आखिरी में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।

Indian Superstar In 90s: 90 के दशक में ये था सबसे महंगा सुपरस्टार, एक मूवी के लिए चार्ज करता था तगड़ी फीस

most expensive superstar in the

 

Indian Superstar In 90s: इंडियन सिनेमा में आजकल सितारों की मोटी फीस की खूब चर्चा होती है. कोई एक मूवी के लिए 100 करोड़ लेता है तो कोई 150 करोड़. लेकिन 90 के दशक में इकलौता ऐसा सुपरस्टार था, जो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रजनीकांत (Rajinikanth) जैसे मशहूर सितारों से ज्यादा फीस लेकर चर्चा में आ गया था. उनका नाम है चिरंजीवी. फीस लेने के मामले में उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया था.

सुपरस्टार ने सबसे ज्यादा फीस लेने का बनाया रिकॉर्ड

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन का सिक्का चलता था. वहीं, साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत एकतरफा राज करते थे लेकिन उन्हें तब तक एक फिल्म के लिए करोड़ में फीस नहीं मिली. उस दौर में चिरंजीवी ने ये खिताब अपने नाम कर लिया था. उन्होंने साल 1992 में रिलीज हुई Aapadbandhavudu के लिए 1.25 करोड़ रुपये फीस ली थी. उस वक्त अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे सितारे लाखों रुपये में फीस लेते थे.

 

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन पर पड़े थे भारी

रिलीज के बाद Aapadbandhavudu बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुई थी और साउथ सिनेमा में उनका कद भी बड़ा हो गया था. उस वक्त अमिताभ बच्चन एक मूवी में काम करने के लिए 90 लाख रुपये की फीस चार्ज करते थे. साल 2018 में चिरंजीवी ने फिल्म इडंस्ट्री को छोड़ने का ऐलान कर अपने फैंस का चौंका दिया था. उनका कहना था कि वह अब पॉलिटिक्स में फोकस करना चाहते हैं. लगभग एक दशक तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद चिरंजीवी ने साल 2017 में खिलाड़ी नंबर 150 से बड़े पर्दे पर कमबै किया और एक बार फिर वह अपनी दमदार एक्टिंग से छा गए.

1 करोड़ फीस लेने वाले दूसरे एक्टर थे कमल हासन

साल 1994 में कमल हासन (Kamal Haasan) दूसरे एक्टर थे, जिन्होंने एक मूवी के लिए 1 करोड़ रुपये फीस चार्ज करना शुरू किया था. इसके बाद साल 1996 में इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amiatabh Bachchan) शामिल हो गए. वहीं, श्रीदेवी (Sridevi) पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं, जो साल 1996 में 1 करोड़ की फीस मेकर्स से वसूलती थीं.

Honey Benefits: सर्दियों में बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है शहद, नियमित सेवन से पास नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Honey is an excellent

 

Honey Benefits: आयुर्वेद में शहद को शानदार औषधि बताया गया है। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से शरीर को संक्रमण से बचाया जा सकता है। शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव यहां सर्दियों में शहद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर है शहद

शहद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शहद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। सर्दियों में यह त्वचा के साथ-साथ बालों को भी पोषण देता है। सर्दियों में यदि शहद का नियमित सेवन करते हैं तो गले की खराश को कम किया जा सकता है और श्वसन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है।

सर्दियों में डायबिटीज से बचाव

सर्दियों में डायबिटीज से बचाव के लिए भी शहद का सेवन करना जरूरी होता है। शहद मीठा जरूर होता है, लेकिन इसके सेवन से शरीर में शुगर बढ़ने का खतरा नहीं होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को बूढ़ा होने से रोकते हैं।

हृदय अटैक का खतरा नहीं

सर्दियों के मौसम में आमतौर पर हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। शहद का सेवन करने से हाई बीपी, हाइपरटेंशन या हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। शहद शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत

शहद के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। रोज सुबह यदि खाली पेट शहद का सेवन किया जाता है तो इससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। सर्दी, जुकाम और खांसी बीमारियां शरीर के आसपास नहीं फटकती है।

नींद की क्वालिटी में सुधार

बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल अधिकांश लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है। नींद की कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। गुणवत्तापूर्ण नींद लेने में शहद सहायक हो सकता है। रात में सोने से पहले गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

Ram Mandir Ayodhya: 30 दिसंबर को अयोध्या में पीएम मोदी, एयरपोर्ट – रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समेत 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों

PM Modi in Ayodhya on

 

Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है उससे पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में कनेक्टिविटी से जुड़ी कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें नए एयरपोर्ट का उद्घाटन शामिल है. इसके अलावा वे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ ही दो अमृत भारत ट्रेन के अलावा छह नए वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायेंगे.

30 दिसंबर, 2023 को पीएम मोदी के अयोध्या दौरे का कार्यक्रम है. सुबह 11.15 बजे वे अयोध्या में रीडेवलप किए गए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे जहां से वे दो नए अमृत भारत और छह नए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके अलावा वे दूसरे रेलवे प्रोजेक्ट्स भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अयोध्या रेलवे स्टेशन जिसे अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन कहा जाएगा इसे 240 करोड़ रुपये के लागत से तैयार किया गया है जहां लिफ्ट, एसक्लेटर, फूड प्लाजा, पूजा सामग्री की दुकानों, क्लाक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हाल जैसी सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं हैं. पीएम मोदी इस रेलवे स्टेशन से दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे जिसमें एक दरभंगा अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी और दूसरी मालदा टाउन से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु तक जाएगी.

पीएम मोदी छह नए वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायेंगे. इन छह वंदे भारत ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली, अयोध्या – आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत, कोयंबटूर – बेंगलुरु कैंट वंदे भारत , मैंगलोर -मडगांव वंदे भारत, जालना – मुंबई वंदे भारत शामिल है. प्रधानमंत्री 2300 करोड़ रुपये के अन्य रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

दिन में 12.15 बजे प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में तैयार किए गए नए नवेले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज को 1450 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया गया है. इस एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को 6500 वर्गमीटर में तैयार किया गया है जिसके सालाना 10 लाख हवाई यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता है. एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का आगे का हिस्सा अयोध्या में तैयार किए जा रहे श्री राम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है.

टर्मिनल बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्री राम के जीवन को दर्शाने वाली स्थानीय कला, पेंटिंग से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन इन्सुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग, फव्वारों के साथ वायर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर पावर प्लांट समेत कई सुविधाओं से लैस है. अयोध्या एयरपोर्ट के चलते इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. 30 दिसंबर को ही इंडिगो अहमदाबाद से अयोध्या और दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट्स ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है.

Small Saving Schemes Rate: सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों को सरकार ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, ब्याज दरों में किया बढ़ोतरी का एलान

Government gave New Year gift to

 

Small Saving Schemes Rates: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार ने नए साल पर बड़ी सौगात दी है. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए योजना के ब्याज दरों को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा 3 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज को 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया गया है. लेकिन दूसरी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. खासतौर से पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानि पीपीएफ के निवेशकों को फिर से मायूसी हाथ लगी है.

दूसरी बार सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज में बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 2023-24 की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च तक के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा कर उनकी घोषणा कर दी है. छोटी बचत योजनाओं में केवल सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दरों में ही बदलाव किया गया है. बेटियों के लिए खासतौर से चलाई जा रही मोदी सरकार की इस स्कीम के ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया है. इससे पहले भी मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दरों को 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया था. यानि मौजूदा वित्त वर्ष में इस योजना के लिए सरकार 0.6 फीसदी ब्याज दरें बढ़ा चुकी है.

 

इन स्कीमों के ब्याज दरों में बदलाव नहीं

वित्त मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक सेविंग डिपॉजिट पर 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2024 तक 4 फीसदी ब्याज मिलेगा. 1 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी, 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7 फीसदी, 5 साल के डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा. 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी ब्याज को बरकरार रखा गया है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है. किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों के 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा और ये 115 महीने में मैच्योर करेगा. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.2 फीसदी ब्याज इस तिमाही में मिलेगा. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में निवेश पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा.

पीपीएफ के निवेशकों में मायूसी

पब्लिक प्रविडेंट फंड ( Public Provident Fund) के ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को केवल 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. अप्रैल 2020 के बाद से ही पीपीएफ के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

MP Weather: मध्‍य प्रदेश के इन दो संभागों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

possibility of rain and hailstorm

 

 

MP Weather: भोपाल । पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। इस कारण शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। उधर, शनिवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही वर्षा भी होगी।

एक-दो जनवरी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है।

हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर, वातावरण में नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है।

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में घना से बहुत घना (दृश्यता 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा।

स्‍कायमेट वेदर हिंदी के अनुसार तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और ओडिशा में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है।

MP News: एक जनवरी से मध्‍य प्रदेश में लागू होगी साइबर तहसील व्यवस्था, लोकार्पण के लिए अमित शाह को किया आमंत्रित

CybCyber ​​Tehsil system will beer ​​Tehsil system will be

 

MP News: भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों में एक जनवरी 2024 से साइबर तहसील व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद रजिस्ट्री होने के 15 दिन के भीतर क्रेता के पक्ष में नामांतरण होगा। इसके लिए अलग से कोई आवेदन नहीं करना होगा। इसी तरह अविवादित नामांतरण के लिए सभी पक्षों को तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता भी नहीं होगी। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इस व्यवस्था के लोकार्पण के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंटकर आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री गुरुवार देर नई दिल्ली पहुंचे थे और शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गई संकल्प-पत्र 23 की गारंटियों की पूर्ति के लिए सरकार संकल्पित है। इसी क्रम में एक जनवरी 2024 से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है।

15 दिन के भीतर क्रेता के पक्ष में नामांतरण

इस व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिना आवेदन दिए पारदर्शी तरीके से रजिस्ट्री के 15 दिन के भीतर क्रेता के पक्ष में नामांतरण किया जाएगा और खसरा-नक्शा में भी तत्काल सुधार किया जा सकेगा। प्रथम चरण में इस प्रक्रिया को केवल ऐसे अविवादित प्रकरणों में लागू किया जा रहा है जहां विक्रय पूरे खसरे का है। इसके बाद इसे सभी प्रकार के अविवादित नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों में लागू किया जाएगा। साइबर तहसील के माध्यम से आनलाइन, पेपरलेस और फेसलेस प्रक्रिया से नामांतरण होने से शासन ‘सुशासन से सुराज’ की दिशा में आगे बढ़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने साइबर तहसील व्यवस्था लोकार्पित करने के अनुरोध को स्वीकार किया है।

दतिया और सीहोर से हुई थी शुरुआत

मध्य प्रदेश में दतिया एवं सीहोर दो जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 27 मई 2022 को साइबर तहसील शुरू की गई थी। इसके बाद छह अक्टूबर 2022 को इंदौर, हरदा, डिंडौरी एवं सागर जिले में साइबर तहसील लागू की गई। 10 अगस्त 2023 को आगर मालवा, बैतूल, उमरिया, श्योपुर, विदिशा एवं ग्वालियर छह जिलों में प्रभावशील की गई। इस तरह डेढ़ साल में साइबर तहसील व्यवस्था 12 जिलों की 442 तहसीलों में लागू हो गई। बाकी जिलों में यह एक जनवरी से लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के माध्यम से अब तक 16 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

विभाग वितरण को लेकर भी हुई चर्चा

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के विषय में भी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि अब एक-दो दिन में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे।
यह पहला अवसर है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग वितरण में इतना समय लग रहा है। सामान्यत: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग आवंटित कर दिए जाते हैं ताकि मंत्री काम में जुट जाएं। वैसे भी अभी काम करने के लिए सरकार को दो माह का ही समय मिलेगा। मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी और नीतिगत कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकेगा।

कतर जेल में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को राहत, विदेश मंत्रालय बोला- फैसले का अध्ययन कर रहे हैं

8 former marines lodged in

 

कतर अदालत ने आठ भारतीय पूर्व नौसेना अधिकारियों की मौत की सजा को कम कर दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सजाएं कम कर दी गई हैं, लेकिन जब तक विस्तृत फैसला हम नहीं देख लेते। मेरे पास बताने के लिए अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

विस्तृत आदेश की कॉपी का इंतजार

उन्होंने कहा, ‘कतर के मामले पर मैं टिप्पणी नहीं करता चाहूंगा, क्योंकि विस्तृत आदेश की कॉपी नहीं आई है। यह संवेदनशील मामला है।’ बागची ने कहा कि भारतीयों और उनके परिवार के सदस्यों के हित हमारी सबसे बड़ी चिंता है। हम कानूनी टीम और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

 

हाफिज सईद के प्रत्यर्पण पर भारत का रूख

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को सौंपने के लिए पाकिस्तान के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बागची ने कहा कि सईद भारत में कई मामलों में आरोपी है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है। उन्होंने कहा, ‘आतंकी के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को अनुरोध भेजा है।’ 26 दिसंबर को दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास हुए विस्फोट पर बागची ने कहा कि संबंधित एजेंसियां मामले को देख रही हैं। उन्हें जांच पूरी करने दीजिए।

Ram Mandir Ayodhya: टाटा और एलएंडटी ने मिलकर बनाया है अयोध्या का भव्य राम मंदिर, 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

L&T have jointly built a grand Ram tem

 

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या से अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) और वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को लॉन्च कर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत कर देंगे. इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर होगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अयोध्या के इस भव्य राम मंदिर का निर्माण देश के 150 साल पुराने टाटा समूह और दिग्गज निर्माण कंपनी एलएंडटी ने मिलकर किया है.

एलएंडटी ने कंस्ट्रक्शन और टीसीई ने मैनेजमेंट संभाला

टाटा ग्रुप ने अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेम्पल (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Temple) के निर्माण में पूरा योगदान दिया है. टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (Tata Consulting Engineers) कंपनी ने इस मंदिर के निर्माण में मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स के तौर पर काम किया है. वहीं, एलएंडटी (L&T) ने इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन वर्क संभाला है.

टाटा प्रोजेक्ट्स ने किया था नई संसद का निर्माण

टाटा ग्रुप ने हाल ही में संसद के नए भवन से लेकर राम मंदिर टेक के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. ग्रुप की टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स ने इस बड़े प्रोजेक्ट्स को बखूबी पूरा किया. रोचक बात यह है कि संसद निर्माण का प्रोजेक्ट टाटा प्रोजेक्ट्स ने एलएंडटी को पछाड़कर ही सितंबर, 2020 में हासिल किया था. कंपनी ने इसके लिए 861.90 करोड़ रुपये की बिडिंग की थी जबकि एलएंडटी ने 865 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. नई संसद के उद्घाटन के बाद कंपनी को ईएनआर का ग्लोबल बेस्ट प्रोजेक्ट्स अवार्ड भी मिला था.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बना रही टाटा प्रोजेक्ट्स

पिछले वित्त वर्ष में टाटा प्रोजेक्ट्स का रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़कर 16948 करोड़ रुपये पहुंच गया था. कंपनी लगभग 220 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. उसके पास 48 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हैं. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध घाटा 856 करोड़ रुपये रहा था. टाटा प्रोजेक्ट्स अभी तक देश में 30 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. इनमें संसद के अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है. साथ ही कंपनी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, पुणे मेट्रो और मुंबई मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है.

टाटा ग्रुप की हीरो कही जाती हैं दोनों कंपनियां

उधर, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष में 1137 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का शुद्ध लाभ 150 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने लगभग 100 करोड़ रुपये का डिविडेंड भी बांटा था. टीसीई अयोध्या राम मंदिर के अलावा हाई स्पीड रेल और सिडको के प्रोजेक्ट्स से जड़ी हुई है. टाटा ग्रुप में इन दोनों कंपनियों को हीरो का दर्जा मिला हुआ है.

JDU Meeting : नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव

Nitish Kumar becomes National Preside

 

JDU Meeting : बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष बना दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पार्टी की कमान नीतीश कुमार ने ले ली है। राष्ट्रीय कार्य परिषद की औपचारिक बैठक में यह फैसला लिया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बाहर आने के बाद के बाद केसी त्यागी और रामनाथ ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने बताया कि बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें (ललन सिंह) को चुनाव लड़ना है, इसलिए वे (नीतीश कुमार) अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करें।

अब राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर विचार होगा। नीतीश कुमार का संबोधन होगा, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बैठक ने जदयू के नेताओं ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की और नारे लगाए।

दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 11.30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसके बाद 3.30 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होना है।

तय माना जा रहा था कि ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। पार्टी का एक बड़ा धड़ा नीतीश कुमार को यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में हैं, लेकिन क्या होगा यदि नीतीश कुमार ही इन्कार कर दे।

क्या कोई बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार

यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल, इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को संजोजक बनाए जाने की मांग उठी थी, जिस पर फैसला नहीं हुआ है। और तो और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए भी उनके नाम की चर्चा नहीं की जा रही है।

ऐसे में जदयू नेताओं में असंतोष है। दूसरा, इसी मुद्दे पर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल देखी जा रही है।

इससे पहले गुरुवार को नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंचे। यहां बंद कमरे में लंबे समय तक ललन सिंह के साथ उनकी मुलाकात हुई।

जदयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। भाजपा भ्रम फैला रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...