MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

cabinet ministers, 6 ministers of state

 

MP Cabinet Expansion: भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवा रहे हैं। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

इनके बाद संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत और विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चेतन काश्यप और इंदर सिंह परमार को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार की शपथ ली।

ये बने राज्य मंत्री

नरेश शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागड़ी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

करण सिंह वर्मा और विजय शाह आठवीं बार चुनाव जीते हैं जबकि कैलाश विजयवर्गीय सात बार चुनाव जीते हैं, प्रहलाद सिंह पटेल पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। तुलसीराम सिलावट छठवीं, एंदल सिंह कंसाना और निर्मला भूरिया पांचवीं बार विधायक बने हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, महामहिम हमारे नए मंत्रीमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल गठन के साथ प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करेगा।

MP News: मप्र सरकार नए सिरे से शुरू करेगी प्लेन खरीदने की प्रक्रिया, अभी निजी विमानों से सफर करते हैं मुख्यमंत्री

Pradesh government will start the proc

 

MP News: भोपाल। पिछले दो साल से चल रही जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया अब मोहन सरकार में नए सिरे शुरू की जाएगी। इसके लिए विमानन विभाग ने वित्त विभाग से बजट की मांग की है। शिवराज सरकार में 150 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान किया गया था और अमेरिका की टेक्स्ट्रान एविएशन कंपनी से बात हुई थी। कंपनी 208 करोड़ रुपये में जेट प्लेन देने के लिए तैयार भी हो गई थी, लेकिन आचार संहिता के प्रभावी हो जाने से प्रक्रिया रुक गई थी। अब डा. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर जेट प्लेन खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।

निजी विमान से यात्रा कर रहे नए मुख्यमंत्री

शिवराज सरकार में 12 निजी विमानन कंपनियों से अनुबंध किया गया था। इन निजी विमानों का मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सरकारी यात्रा में उपयोग कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40 करोड़ रुपये बजट रखा गया है। इस बजट से विमानन कंपनियों को हवाई यात्रा के लिए भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में सरकार के पास कोई विमान नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार ने अलग-अलग विमानन कंपनियों से अनुबंध किया है। समय-समय पर इन कंपनियों से निर्धारित किराया भुगतान कर विमान उपयोग में लिया जाता है।

बता दें कि राज्य सरकार ने 13 वर्ष में 113 करोड़ 45 लाख 70 हजार 537 रुपये विमानन कंपनियों को किराया भुगतान किया है और अब इस वर्ष भी हवाई यात्रा के लिए किराए का विमान उपयोग किया जा रहा है। इधर, जेट प्लेन के उतरने और उड़ान भरने के लिए हवाई पट्टियों का उन्नयन भी किया जा रहा है।

 

कमल नाथ सरकार में खरीदा गया प्लेन ग्वालियर में हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

तत्कालीन कमल नाथ सरकार में 62 करोड़ रुपये से खरीदा गया प्लेन कोरोना संक्रमण के समय रेमडिसिविर लाते समय ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तब से प्लेन वहीं है। राज्य सरकार उसे भी विक्रय करेगी। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही राज्य सरकार किराए के विमान का उपयोग कर रही है और अब नई सरकार में जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया नए सिरे से की जाएगी।

BALCO GST Notice: वेदांता की इस सब्सिडियरी को मिला जीएसटी का नोटिस, लग सकता है इतना मोटा जुर्माना!

subsidiary of Vedanta received

 

BALCO GST Notice: वेदांता की सब्सिडियरी कंपनी BALCO यानी भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड को जीएसटी डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस मिला है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की तरफ से कंपनी को कुल 84.70 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस दिया गया है. स्टॉक मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को यह नोटिस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के ऑफिस ऑफ द कमिश्नर स्टेट टैक्स विभाग के द्वारा वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जारी किया है.

देना होगा इतना जुर्माना

BALCO को जीएसटी विभाग से मिले नोटिस में कुल 84,70,09,977 रुपये का भुगतान करने की बात कही गई है. इसके साथ ही इस राशि पर 10 फीसदी ब्याज के साथ ही जुर्माना लगाने की बात कही गई है. इस मामले पर बाल्को अलग-अलग कानूनी विकल्प को तलाश रही है, मगर कंपनी को यह उम्मीद है कि इस नोटिस से उसके ऊपर कोई बड़ा वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ने वाला है.

क्या करती है कंपनी?

बाल्को एक सरकारी कंपनी थी, जिसकी स्थापना साल 1965 में हुई थी. 2001 में सरकार ने इस कंपनी का 51 फीसदी बेच दिया था, जिसे वेदांता ने खरीदकर इसका मालिकाना हक प्राप्त कर लिया था. यह कंपनी मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा के आसपास खदानों से बॉक्साइट (Bauxite) के खनन का काम करती है.

बाल्को की वित्त वर्ष 2021-22 में कुल इनकम 2,720 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2023 में घटकर केवल 75 करोड़ रुपये रह गई थी. वहीं कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में 42 करोड़ रुपये था. वहीं इससे पहले यह 2,736 करोड़ रुपये था. पिछले एक साल में कंपनी के प्रॉफिट में भारी गिरावट देखने को मिली है.

TulsI Diwas : 25 दिसंबर को मनाया जाएगा तुलसी दिवस, इन मंत्रों का जाप बना देगा आपको धनवान

celebrated on 25th

 

TulsI Diwas : तुलसी का पौधा सनातन धर्म में पूजनीय है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की पूजा करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। हर दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही तुलसी की परिक्रमा करते हुए, मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। तुलसी दिवस पर पूजा के दौरान विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी नामाष्टक मंत्र

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।

पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।

य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

मां तुलसी पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी माता का ध्यान मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी पूजा महत्व

सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। तुलसी दिवस के दिन विधि पूर्वक तुलसी पूजन किया जाता है, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा परिवार में धन, समृद्धि और खुशियां आती हैं। इस दिन तुलसी का पौधा घर लाना शुभ होता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसलिए तुलसी दल को भगवान विष्णु के प्रसाद में शामिल किया जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मकता बनी रहती है।

Youtuber Kamiya Jani: जगन्नाथ मंदिर जाने पर विवाद के बाद यूट्यूबर काम्या जानी ने दी सफाई, बोलीं- “मैंने कभी गोमांस नहीं खाया”

visiting Jagannath temple

 

Youtuber Kamiya Jani: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कामिया जानी के ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि कामिया जानी फूड और ट्रैवल चैनल कर्ली टेल्स की संस्थापक हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि काम्या जानी को एक वीडियो में बीफ खाते देखा गया है। ऐसे में वे पवित्र श्री जगन्नाथ मंदिर कैसे जा सकती हैं। साथ ही बीजेडी नेता वीके पांडियन पर भी कामिया को मंदिर तक पहुंच देने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं, पार्टी ने कामिया जानी की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

जगन्नाथ मंदिर जाने पर गरमाया विवाद

मामले को बढ़ता देख, कामिया जानी आगे आई हैं और उन्होंने अपनी सफाई दी है। कामिया जानी ने कहा कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है। ना ही कभी उसका प्रचार किया है। कामिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, हाल ही हुआ विवाद को देखते हुए, यह जरूरी है कि मैं सही तथ्य और सच्चाई को सामने रखूं। जगन्नाथ मंदिर जाने के पीछे मेरा मकसद भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेना और मंदिर के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देना था। मैं एक अभ्यासी हिंदू हूं। मैंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है और न ही मैं इसका प्रचार करती हूं।

Pregnancy Health Tips: क्या ज्यादा उम्र में मां बनना हो सकता है ‘रिस्की’?

Can becoming a mother

 

Pregnancy Health Tips: आजकल महिलाएं लेट प्रेगनेंसी की सोच रही हैं. यह काफी कॉमन भी हो गया है. इसका कारण है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अपने करियर को ज्यादा महत्व दे रही हैं. अच्छी तरह से सेटल होने के बाद ही वे शादी कर रहीं और मां बनना चाहती हैं. लेकिन बड़ी उम्र जैसे 35-50 साल में गर्भवती होने में कई समस्याएं हैं. क्या इस वक्त तक बच्चे का इंतजार करना ठीक है. ऐसे की कई सवालों का जवाब महिलाएं जानना चाहती हैं. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि बड़ी उम्र में प्रेगनेंसी (Pregnancy) में क्या-क्या दिक्कतें होती हैं…

महिलाओं की उम्र और प्रेगनेंसी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर डॉक्टर 35 साल के आसपास की महिलाओं को एक साल तक इंतजार करने को कहते हैं ताकि वे नेचुरल तरीके से गर्भधारण कर सकें. 35 से 40 की उम्र में महिलाओं को नेचुरली कंसीव करने के लिए 6 महीने का इंतजार करने को कहा जाता है. लेकिन 40 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को इंतजार करने की बजाय फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलकर प्रेगनेंसी प्लानिंग करने की सलाह दी जाती है.

बड़ी उम्र में प्रेगनेंसी में क्या-क्या समस्याएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर लड़की के शरीर में जन्म से ही गर्भाशय के पास अंडाशय में अंडों की एक निश्चित संख्या होती है. पीरियड्स शुरू होने के बाद हर महीने इन अंड़ों की संख्या कम होने लगती है. 30-35 की उम्र के बाद अंडों की संख्या में तो कमी आने ही लगती है, उनकी क्वॉलिटी भी खराब होने लगती है. इस वजह से किसी महिला के गर्भवती होने में कई तरह की परेशानियों का सामाना करना पड़ता है. 40 से 50 साल की महिलाओं में मेनोपॉज शुरू होने वाला होता है, ऐसे में अंडों की संख्या और भी ज्यादा कम हो जाती है और क्वालिटी भी पहले जैसी नहीं होती है. ऐसे में गर्भधारण करने में मुश्किलें आती हैं. इस वजह से बच्चे में क्रोमोसोम से जुड़ी समस्याएं और बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. मिसकैरेज का रिस्क भी काफी हद तक बढ़ जाता है.

क्या 40-50 की उम्र में प्रेगनेंसी संभव है

यह ऐसी उम्र होती है, जब महिलाएं पेरिमेनोपॉज की स्थिति में होती हैं और उनके पीरियड्स साइकल को प्रेडिक्ट कर पाना काफी मुश्किल होता है. इसलिए ऐसी महिलाओं को डॉक्टर फर्टिलिटी की दवाईयां देते हैं ताकि वे सही तरह से ऑव्यूलेट कर पाएं. कई बार दवाईयां लेने के बाद महिला गर्भवती हो जाती है लेकिन कई बार यह संभव नहीं भी होता है.

अधिक उम्र में प्रेगनेंट होने वाली महिलाओं में क्या-क्या समस्याएं

बड़ी उम्र में महिलाओं के लिए कंसीव करना तो मुश्किल होता ही है. अगर वे किसी तरह गर्भवती हो भी जाती हैं तो उन्हें हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा जाता है. क्योंकि बड़ी उम्र में गर्भवती होने वाली महिलाओं में कई तरह के रिस्क होते हैं…

1. प्री-एक्लेम्प्सिया (हाई ब्लड प्रेशर का ही एक प्रकार जो प्रेगनेंसी में पैदा होता है और जानलेवा हो सकता है)
2. जेस्टेशनल डायबिटीज यानी प्रेगनेंसी में डायबिटीज होना.
3. इक्टोपिक प्रेगनेंसी
4. मिसकैरेज का खतरा
5. स्टिलबर्थ यानी गर्भ में ही बच्चे की मौत होना
6. सी-सेक्शन डिलिवरी का रिस्क
7. प्री-मैच्योर डिलिवरी का रिस्क

बड़ी उम्र की महिलाओं के जन्म लेने वाले बच्चों में होने वाली दिक्कतें

जन्मजात दोष
सीखने की क्षमता कम होना
गुणसूत्र से जुड़ी बीमारियां
जन्म से बच्चे का कम वजन

Investment Of Sachin Tendulkar : इनवेस्टमेंट की पिच पर भी शानदार बैटिंग कर रहे सचिन तेंदुलकर, 5 करोड़ के 23 करोड़ रुपये बना डाले

Tendulkar is batting

 

Investment Of Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को उनकी यादगार पारियों और ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में प्यार मिलता है. क्रिकेट में तो उनके बल्ले का तूफान रिटायरमेंट के साथ थम गया. मगर, अब उन्होंने इनवेस्टमेंट की पिच पर धाकड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने 9 महीने पहले एक कंपनी में 5 करोड़ रुपये लगाए, जो अब लगभग 23 करोड़ रुपये हो चुके हैं. इस तरह से उनका आंकड़ा 9 महीने में 360 फीसदी रिटर्न का बनता है. आइए उनके इस निवेश के बारे में पूरी जानकारी ले लेते हैं.

आजाद इंजीनियरिंग में लगाए थे 5 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सोलूशंस प्रदान करने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था. यह कंपनी एनर्जी, एरोस्पेस, डिफेंस और ऑयल एवं गैस सेक्टर में सेवाएं प्रदान करती हैं. आजाद इंजीनियरिंग ने हाल ही में बाजार में अपना आईपीओ लाया था. इसको मार्केट से जबरदस्त रिस्पोंस मिला है. सचिन तेंदुलकर के इस कंपनी में 4,38,210 शेयर हैं.

और बढ़ सकती है सचिन की रकम

हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ (Azad Engineering IPO) अगले हफ्ते बाजार में लिस्ट होगा. कंपनी ने अपने आईपीओ में इश्यू प्राइस 524 रुपये रखा है. यदि इस रेट पर लिस्टिंग होती है तो सचिन तेंदुलकर का 5 करोड़ रुपये सीधा 22.96 करोड़ रुपये हो जाएगा. आईपीओ से सचिन को मल्टीबैगर रिटर्न मिल जाएगा. हालांकि, लिस्टिंग के दिन सबकी नजर इस कंपनी के शेयर की कीमत पर होगी. उसके बढ़ने-घटने से सचिन के रिटर्न भी ऊपर-नीचे जा सकते हैं. ग्रे मार्केट में इस 740 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्रीमियम 65 फीसदी पर चल रहा है. उन्होंने 114.1 रुपये के मूल्य पर कंपनी के शेयर लिए थे.

खिलाड़ियों ने इस कंपनी पर खूब लगाया है पैसा

सचिन तेंदुलकर के अलावा यह कंपनी कई सारे खिलाड़ियों को खूब पसंद आई है. जैसे ही यह न्यूज मार्केट में आई थी कि सचिन ने आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया है, एक के बाद एक कई सारे खिलाड़ियों ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए अपने पैसे इसमें निवेश किए. सचिन की एंट्री के 5 दिन बाद ही पीवी सिंधु (PV Sindhu), साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने आजाद इंजीनियरिंग में एक-एक करोड़ रुपये डाले थे. अब उनकी रकम भी 2.3 करोड़ रुपये हो चुकी है. उन्हें अपने निवेश पर 130 फीसदी रिटर्न मिला है.

Bhopal News: रोज-रोज की किचकिच से परेशान पति ने पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले

Troubled by daily squabbl

 

Bhopal News: शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी पति-पत्नी के बीच आए दिन तकरार होती रहती थी। इससे परेशान पति ने पिछले दिनों धोखे से अपनी पत्नी को अपने अविवाहित दोस्त के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, साथ ही थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करा दी। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला। तब पता चला कि पति के दोस्त ने उसे बंधक बना रखा था। वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। नजीराबाद थाना इलाके में हुई घटना में पुलिस ने आरोपित पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मूलत: राजगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसके बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगभग रोज ही विवाद होता रहता था। इससे परेशान पति ने अपनी पत्नी को अविवाहित दोस्त राजगढ़ निवासी राजकुमार के हवाले करने की साजिश रच डाली।

बटिया पर जमीन लेने का दिया झांसा

आठ दिसंबर को उसने पत्नी से कहा कि राजगढ़ जिले में एक जमीन बटिया पर मिल रही है। उसे देखने चलते हैं। काम पसंद आने पर वहीं खेती करेंगे। उसकी बातों में आकर पत्नी, पति के साथ पैदल बस स्टैंड के लिए चल दी। योजना के तहत रास्ते में पति का दोस्त राजकुमार बाइक लेकर वहां पहुंचा। पति ने बहाने से पत्नी से बोला कि तुम राजकुमार के साथ राजगढ़ पहुंचो, मैं पीछे से आ रहा हूं। पत्नी उसकी बात मानकर राजकुमार के साथ चली गई। उधर, पति वापस घर लौट आया।

घरवालों से भी बोला झूठ

दो-तीन दिन तक बहू को घर से गायब देख सास-ससुर ने बेटे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह आयुष्मान कार्ड बनवाने का कहकर गई है। अनहोनी की आशंका होने पर सास-ससुर ने बेटे पर बहू की तलाश करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद पति ने बाकायदा थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।

काल डिटेल से मिला सुराग

पुलिस ने लापता महिला की तलाश शुरू की। पता चला कि वह मोबाइल फोन भी नहीं रखती है। संदेह के आधार पर महिला के पति को मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकलवाई गई। उसमें देखा गया कि महिला के गायब होने के समय से लेकर लगातार पति किसी राजकुमार नाम के व्यक्ति के संपर्क में रहा है। उस नंबर के आधार पर पुलिस लोकेशन पता करते हुए राजगढ़ के खुजनेर थाना क्षेत्र के एक मकान पर पहुंची, तो वहां लापता महिला मिल गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि राजकुमार ने उसे बंधक बनाकर रखा था। वह उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था। फोन पर भी बात नहीं करता था, न ही किसी से करने देता था। राजकुमार ने उसके साथ कई बार डरा-धमकाकर दुष्कर्म भी किया।

Train Cancelled : यात्रियों के लिए जरूरी खबर! रेलवे के इन जोन ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को किया कैंसिल, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

zones of Railways canceled

 

Train Cancelled : नया साल आने में कुछ दिन बचा है और स्कूलों में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां चल रही है. ऐसे में लोग बड़ी संख्या में ट्रेन में सफर करते हैं. रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार विकास कार्य करता रहता है. इस कारण रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. उत्तर से लेकर दक्षिण रेलवे ने आने वाले कुछ दिनों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो इन ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें. इससे बाद में आप असुविधा से बच जाएंगे.

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेनों को कैंसिल

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड में विकास कार्य चालू होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति पैदा हो गई है. इस कारण रेलवे ने ट्रेन नंबर 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस को 25 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. वहीं ट्रेन नंबर 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 26 दिसंबर, 2023 को रद्द कर दिया है. वहीं 25 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20475 बीकानेर-पुणे एक्सप्रेस को रिशेड्यूल किया गया है.

 

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन नंबर 09630 फुलेरा-जयपुर एक्सप्रेस को 24 से 27 दिसंबर के बीच रद्द करने का फैसला किया है. वहीं ट्रेन नंबर 14312/14322 को 25 से 27 दिसंबर के बीच रिशेड्यूल किया गया है.

उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों को टाइमिंग में किया बदलाव

उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 16367/16368 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. इस ट्रेन के टाइम में 24 दिसंबर 2023 से बदलाव किया गया है.

दक्षिण रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए दक्षिण रेलवे ने जानकारी दी है कि Tirunelveli और Tiruchendur सेक्शन में निर्माण कार्य चालू होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. आप नीचे लिस्ट को चेक कर सकते हैं.

विमान सेवाओं पर कोहरे का नहीं पड़ रहा असर

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है, लेकिन फिलहाल इसका असर विमान सेवाओं पर नहीं दिख रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक पैसेंजर्स को दिल्ली एयरपोर्ट में टर्मिनल एंट्री के 14 मिनट का वक्त लग रहा है जो सामान्य है.

The Red Sea “MV Saibaba”: कच्चा तेल ले जा रहे एमवी साईंबाबा जहाज पर भी लाल सागर में ड्रोन से हमला, 25 भारतीय सवार

Saibaba ship carrying crude oil also

 

The Red Sea “MV Saibaba”: दिल्ली। गुजरात तट के करीब इजराइल के समुद्री जहाज पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और जहाज पर ऐसी ही हमला की सूचना है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि लाल सागर में एमवी साईंबाबा जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया है।

आशंका जताई गई है कि यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों ने किया है। अच्छी बात यह है कि हमले के कारण जहाज और उसमें सवाल क्रू के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जहाज में कच्चा तेल लदा है।

अमेरिकी युद्धपोत को मिली थी कॉल

टैंकर एम/वी साईबाबा पर मध्य अफ़्रीकी देश गैबॉन का मालिकाना हक है। यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि क्षेत्र में गश्ती कर रहे अमेरिकी युद्धपोत को सबसे पहले हमले की सूचना मिली थी।

समाचार एजेंसी पीआईटी के अनुसार, ’23 दिसंबर को यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। किसी भी जहाज के बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रभावित होने की सूचना नहीं है।’

‘दोपहर 3 से 8 बजे (सना समय) के बीच यूएसएस लैबून (डीडीजी 58) दक्षिणी लाल सागर में गश्त कर रहा था। इस दौरान हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दागे गए चार मानव रहित हवाई ड्रोन को मार गिराया गया।’

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...