Crime News: रघुनाथगढ़ में सनसनसीखेज घटना, महिला पलंग पर जली मिली, हत्या की आशंका

Sensational incident in Raghunathgarh

 

Crime News: रतलाम/नामली। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगढ़ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव की 66 वर्षीय महिला अपने ही घर में पलंग पर जली हुई मृत अवस्था में मिली है। वह कैसे जली यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि उसकी हत्या कर उसे जलाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार 66 वर्षीय मांगूबाई पत्नी स्वर्गीय भागीरथ अपने 35 वर्षीय दिव्यांग पुत्र मुकेश के साथ रहती है। घर के अगले हिस्से में किराना दुकान संचालित की जाती है।रात करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच मांगूबाई घर पर अकेली थी। पुत्र गांव में दोस्तों के साथ कहीं गया हुआ था।

इसी बीच मांगूबाई के घर से धुआं निकलता देख आसपास वाले वहां पहुंचे तथा मुकेश को फोन लगाकर घर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मुकेश घर पहुंचा व लोगों के साथ दरवाजा खोलकर अंदर गया तो उसकी मां मांगूबाई पलंग पर जली हुई अवस्था में पड़ी हुई थी। इससे गांव में सनसनी फैल गई।

रात करीब दस बजे गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। रात ग्यारह बजे तक नामली थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे दल के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

हत्या करने के बाद जलाया ?

गुरुवार सुबह एसडीओपी अभिलाष भलावी, एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल व अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने बारिकी से घटना स्थल की जांच की। महिला को पेट्रोल, डीजल या केरोसिन डालकर जलाया गया या अन्य किसी पदार्थ से यह पता नहीं चल पाया।

पलंग के अलावा आसपास कोई वस्तु जली हुई नहीं मिली है। वहीं बाहर से उसके घर के दरवाजे की सांकल लगी हुई थी। इससे आशंका है कि उसे मारकर जलाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब नौ बजे कार में दो-तीन लोग कार में आए थे।कार गांव में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी जाते हुए कैद हुई है। पुलिस उस कार की तलाश कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

महिला जली हुई मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कर जलाया गया है या कोई दूसरा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

-अभिलाष भलावी, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण

MP Assembly Session: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम मोहन यादव बोले- लाड़ली लक्ष्‍मी सहित कोई योजना बंद नहीं होगी

Governor's address, CM Mohan Yadav

 

भोपाल। प्रदेश में नवगठित 16 विधानसभा के पहले सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य चर्चा के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया। यादव ने अपने संबोधन में सरकार का विजन बताया। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। मप्र में लाड़ली लक्ष्‍मी सहित कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी।

 

मोहन यादव ने राज्‍यपाल के अभिभाषण का स्‍वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्‍व का मैं धन्‍यवाद करता हूं। नेतृत्‍व ने एक मजदूर के बेटे को सीएम बनाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाले भी पीएम बनते हैं। मैं बहुत सौभाग्‍यशाली हूं। वरिष्‍ठ नेता मेरे साथ हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकता भी गिनाई। उन्‍होंने नई शिक्षा नीति के साथ सम्राट विक्रमादित्‍य का भी एकाधिक बार उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि हमारा प्रयास शिक्षा से विकास को जोड़ना है। शिक्षा विकास का मार्ग प्रशस्‍त करेगी।

मोहन यादव ने किया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। हमारी सरकार ने राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्‍त किया। डंके की चोट पर राम मंदिर बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि मप्र सरकार 22 जनवरी को राम भक्‍तों का फूल बिछाकर स्‍वागत करेगी। सीएम ने यह भी कहा कि रामभक्‍तों को किसी के सर्टिफ‍िकेट की जरूरत नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि राम की बात पूरी हो गई अब कृष्‍ण पर आ जाइये। मथुरा में अब कृष्‍ण कन्‍हैयालाल की जय जयकार कीजिये, लेकिन कांग्रेस को अब कृष्‍ण पर भी आपत्ति है।

उन्‍होंने मप्र के धार्मिक स्‍थलों के नाम गिनाते हुए इनके विकास का संकल्‍प दोहराया। सीएम ने अपने संबोधन में महाकाल महालोक का भी उल्‍लेख किया।

मोहन यादव ने कहा कि आज दुनिया सनातन संस्‍कृति को जानना चाहती है। हमारा लक्ष्‍य सर्वे भवंतु सुखिना है।हमें 5 साल में संकल्‍प पूरा करना है।

सीएम ने कहा कि उज्‍जैन में 2028 का सिंहस्‍थ पूरी गरिमा से लगेगा।इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि तय समय पर ही लाड़ली लक्ष्‍मी योजना की राशि खाते में डाली जाएगी। योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्‍त धनराश‍ि है।

हर हाल में पूरी होगी गारंटी – विजयवर्गीय

सत्तापक्ष की ओर से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम मप्र के विकास में चार चांद लगाएंगे। भाजपा का संकल्प पत्र मात्र संकल्प पत्र नहीं है। यह मोदी की गारंटी है। यह गारंटी हर हाल में पूरी होगी। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि एक मजदूर का बेटा जब मुख्यमंत्री बनता है तो सबसे पहले मजदूरों की चिंता करता है। मेरे पिताजी भी मिल में काम करते थे।

हितग्राहियों को ढूंढ-ढूंढकर देंगे लाभ

विजयवर्गीय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भी मोदी गारंटी योजना है। यह यात्रा गांव-गांव में जा रही है और गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं हैं, उनके फार्म भरवाकर लागों को उनका लाभ देने का काम मोदी के माध्यम से हमारी सरकार कर रही है। मोदी जी ने रथ भेजा है, एक कार्यक्रम भेजा है कि हरेक पंचायत में जाएं और जितने भी हितग्राही हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें ढूंढ-ढूंढकर लाभ दिलाएं।

वर्सेटाइल पर्सनेलिटी हैं मुख्यमंत्री

विजयवर्गीय ने सीएम डा. मोहन यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी बड़ी वर्सेटाइल पर्सनेलिटी हैं। वह यादव हैं, इसके अलावा वह कुश्ती प्रेमी हैं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। तलवार चलाने में भी वह माहिर हैं। इसके अलावा वह इस सदन में मेरी जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति हैं। मुझे गर्व है कि उनके नेतृत्व में यह सरकार चलेगी।

अंतिम दिन विपक्षी विधायक सदन में अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे लगी नेहरू जी की फोटो हटाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं।

शिवराज, कमल नाथ नहीं मौजूद

इस सत्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। शिवराज इस समय सपरिवार अमरकंटक प्रवास पर हैं। वहीं कमल नाथ भी बाहर हैं। उन्होंने पहले ही पत्र भेजकर इसके लिए मंजूरी ले ली थी। कमल नाथ ने तो अब तक नव-निर्वाचित विधायक के तौर पर भी शपथ नहीं ली है। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

पत्रकारों से सूत्र पूछने का अधिकार नहीं है – सीजेआई (सुप्रीम कोर्ट)

 

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर निशाना साधा और चेतवानी भी दी ।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर्ण की बेंच ने कहा कि संविधान के
आर्टिकल 19 और 22 के तहत पत्रकारों के मूल अधिकारों की स्वतंत्रता के खिलाफ पुलिस किसी भी पत्रकार के सूत्र नही पूंछ सकती है और न ही न्यायालय। तब तक जब तक कि पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच और पुख्ता सबूत के दर्ज मुकदमे और गवाही की जांच नही हो जाती है । आज कल देखा जा रहा है कि पुलिस पत्रकारों की स्वतंत्रता हनन कर रही है क्यों कि अधिकतर मामले में पुलिस खुद को श्रेष्ठ बनाने के लिए ऐसा करती है जिस संबंध में उच्च न्यायालय ने अब अपने कड़े रुख दिखाने पर कहा है अगर पुलिस ऐसा करती पाई जाती है तो फिर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है ।

जाट समाज भोपाल द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन

 

भोपाल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड का अपमान करने पर बुधवार को जाट समाज भोपाल के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर किया गया जाट समाज भोपाल के सचिव संतोष जाट ने बताया कि इस अवसर पर जाट समाज की प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा जाट समाज भोपाल के अध्यक्ष हरिकिशन डागर, पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर जिला पंचायत भोपाल के उपाध्यक्ष मोहन जाट, होडिल सिंह, मोहनलाल गोदारा, बिजेंद्र ढाका, लखन राणा ग्वालियर उमा पड़ोडे, राजा जाट लालघाटी, तुषार जाट, धर्मेंद्र तोगड़े, प्रताप जाट, करतार सिंह मलिक मीरा ढाका, अयोध्या गोदारा, रामभरोस खेरवा, छाया वर्मा, मोहनलाल गोदारा, शिवनारायण पटेल, निशि डागर , सुहाग मैडम सहित समाज के सभी प्रमुख उपस्थित रहे।

भुमफिया लील गए कलियासोत नदी कहीं 30 तो कहीं 38 मीटर बची अब अतिक्रमण हटाने लाल निशान लगाये

 

भोपाल। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा कलियासोत नदी की सीमा को नापा जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को राजस्व निरीक्षक राजू ठेपे ने अपनी टीम के साथ गुराड़ी घाट, बिलखिरिया खुर्द क्षेत्र में कलियासोत नदी के 33 मीटर दायरे कर सीमांकन किया। जहां पर कुछ अवैध निर्माण मिले हैं जिन पर टीम द्वारा लाल निशान लगवाए जा रहे हैं। इससे पहले टीम ने मंगलवार को सीमांकन की कार्रवाई शुरू की थी। तब लगभग 40 अवैध निर्माण मिले हैं। जिन्हें भी चिह्नित किया गया है। बता दें कि एनजीटी के ओदश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम को 36 किलोमीटर के दायरे में फैली कलियासोत नदी के 33 मीटर दायरे का सीमांकन कर सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी है।

कलियसोत नदी से लग क्षेत्र गुराड़ी घाट और बिलखिरिया खुर्द में लगभग तीन घंटे तक सीमांकन की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान टीन शेड बनाकर नदी की सीमा में जमीन पर कब्जा करने की तैयारी अतिक्रमणकारियों ने की है। जिन्हें फिलहाल टीम ने लाल निशान लगाकर चिह्नित किया है। टीम ने कोलार में भूमिका रेसीडेंसी से सीमांकन शुरू किया था। यहां नदी की चौड़ाई मात्र 37 मीटर ही बची है। यहां से जेके ब्रिज तक नदी किनारे मल्टी ही बनी हैं। मशीन से सीमांकन किया गया तो किसी मल्टी में दो मीटर पार्किंग तो किसी मल्टी का दस मीटर तक हिस्सा नदी में आ रहा है।

जानकारी के अनुसार सीमांकन में चार स्थान पर नदी कहीं 30 मीटर तो कहीं 38 मीटर ही बची है। टीम द्वारा दामखेड़ा पुल से सनखेड़ी, बंजारी, जेके ब्रिज और थोड़ा आगे सागर प्रीमियम तक और बिलखिरिया खुर्द तक सीमांकन किया है। यहां मल्टी, मकान, धार्मिक स्थल सहित 50 से ज्यादा छोटे बड़े अवैध निर्माण मिले हैं। जबकि जेके ब्रिज से बावड़िया कलां की तरफ आते समय पुल से 300 मीटर की दूरी पर नदी से 20 मीटर दूरी पर ही अतिक्रमण कर एक नींव डाली गई है

शीर्ष 10 घटनाएं हैं जो भारत में 2023 में इंटरनेट पर चर्चा में रही

  • Chandrayaan-3
  • Karnataka Election Results
  • Israel News
  • Satish Kaushik
  • Budget 2023
  • Turkey Earthquake
  • Atiq Ahmed
  • Matthew Perry
  • Manipur News
  • Odisha Train Accident

आपके अनुसार कौन सी घटना भारत में सन 2023 में ज्यादा चर्चित रही। वेबसाइट में नीचे दिए कॉमेंट सेक्शन में जाकर जबाव दीजिए।

फाटक रोड फ़्लाइओवर को संत नगर रेल्वे स्टेशन से भी जोड़ा जाए – रामेश्वर शर्मा

 

भोपाल। हुजूर विधानसभा से तीसरी बार चुनकर आए विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने पुराने अंदाज में क्षेत्र के दौरे-निरीक्षण फिर चालू कर दिए हैं। वह आए दिन विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का अवलोकन करने जाते हैं। बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल डीआरएम श्री देवाशीष त्रिपाठी के साथ हुजूर के संत हिरदाराम नगर में फाटक रोड थ्री-ईएमई सेंटर पर बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। विधायक शर्मा ने फ्लाईओवर के निर्माण संबंधी अवलोकन कर कार्य की प्रगति जांची। इसके साथ ही उन्होंने डीआरएम भोपाल से इस फ्लाईओवर को संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन से जोड़े जाने की प्लानिंग को लेकर चर्चा की। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, यदि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने सुझाव दिया कि फाटक रोड पर बन रहे फ़्लाइओवर को संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि – निश्चित रूप से यह सराहनीय कदम है, करोड़ों की लागत से स्टेशन का नव निर्माण हो रहा है परन्तु संत नगर रेल्वे स्टेशन की बेहतर कनेक्टिविटी न होने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि – परस्पर समन्वय के साथ रेल्वे एवं लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेंगे। जिसके तहत सर्विस रोड, स्ट्रीट लाइट के साथ इस फ़्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा।

10 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे

विभागीय अधिकारियों के अनुसार रेल्वे स्टेशन से जोड़ने के लिए यह फ़्लाइओवर 7.50 मीटर चौड़ा एवं 300 मीटर लंबा होगा । सर्विस रोड के साथ लगभग 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि इसमें खर्च होगी।

70 साल पुरानी मांग पूरी होगी

संत नगर के रहवासियों द्वारा पिछले लगभग 70 सालों से फाटक रोड पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। फ्लाईओवर न होने के कारण आर्मी वाहन और शव यात्राओं को घंटों ट्रैफिक के बीच से गुजरना पड़ता था। आम नागरिक भी रोजमर्रा की आवाजाही में ट्रेफिक से परेशान होता था। नागरिकजनों की इसी समस्या को ध्यान में रखकर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसे संत नगर रेल्वे स्टेशन से जोड़ने के लिए कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

फ़्लाइओवर के निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ साथ अपर आयुक्त विनीत तिवारी, एसडीएम आदित्य जैन, कार्यपालन यंत्री जावेद शकील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Arvind Kejriwal: ED के सामने दूसरी बार भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, विपश्यना के लिए हुए रवाना

Arvind Kejriwal will

 

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह बुधवार को ही विपश्यना के लिए निकल गए। वह 10 दिन इस विपश्यना शिविर में ध्यान करेंगे।

मंगलवार को जाना था विपश्यना

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को ही अरविंद के केजरीवाल को विपश्यना के लिए निकलना था। यह तय कार्यक्रम था, लेकिन इंडिया गठबंधन की मीटिंग के कारण वह नहीं जा सकते हैं। वह बुधवार को विपश्यना के लिए निकले हैं।

ईडी के समन की टाइमिंग पर सवाल

आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम पहले से ही तय था। ईडी ने उसी दौरान यह समन भेजा है। पार्टी के वकील ईडी के नोटिस को समझकर कानूनी रूप से जवाब देंगे।

पहले से तय था कार्यक्रम- AAP

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी की तरफ से पहले ही बताया दिया गया कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे। वह हर साल ध्यान करने के लिए विपश्यना जाते हैं। ऐसे में यह पहले ही तय कार्यक्रम था।

अरविंद केजरीवाल को शराब घाटाले मामले में ईडी ने 2 नवंबर को पहला समन भेजा था। उसके बाद दूसरा समन 21 दिसंबर को भेजा है। पहला नोटिस मिलने पर उन्होंने कहा था कि यह राजनीति से प्रेरित है। वह इस पूछताछ में शामिल नहीं होंगे।

@@@@@@@@@@@@@@@@@

Revised Criminal Law Bills: मॉब लिंचिंग पर मिलेगी फांसी की सजा, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

Revised Criminal Law Bills: दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को तीन नए आपराधिक कानून विधेयक लोकसभा में पेश किए। उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री पी चिंदंबरम साहब सरकार से पूछते थे कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार इस पर क्या कर रही है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि मॉब लिंचिंग पर अब फांसी की सजा होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पहले 484 धाराएं थीं। अब उनको बढ़ाकर 531 कर दिया है। 9 नई धाराएं और 39 नए सब सेक्शन जोड़ दिए हैं।

मॉब लिंचिंग का किया राजनीतिक इस्तेमाल

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मॉब लिंचिंग के लिए अब से फांसी की सजा तय की गई है। मैं विपक्ष में बैठे अपने साथियों से कहना चाहता हूं कि आपने मॉब लिंचिंग का राजनीतिक इस्तेमाल तो बहुत किया। आपने हमें मॉब लिंचिंग का इस्तेमाल कर गालियां तो बहुत दीं, लेकिन सरकार में रहते हुए कभी कानून नहीं बनाया।

अपराधी की अनुपस्थिति में चल सकेगा मुकदमा

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ट्रायल इन एब्सेंटिया का प्रावधान लाया गया है। देश में कई मामलों ने हमें हिलाकर रख दिया है, चाहे वह मुंबई बम विस्फोट हो या कोई अन्य। वे लोग दूसरे देशों में छिपे हुए हैं और ट्रायल नहीं हो रहे हैं। अब उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं है। अगर वे 90 दिनों के भीतर अदालत में पेश नहीं होते हैं तो उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलेगा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए एक सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा। उन्हें फांसी दे दी जाएगी। इससे उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी, क्योंकि इससे उन पर मुकदमा चलने पर दूसरे देश में उनकी स्थिति बदल जाएगी।

Advance Booking Collection Of “SALAAR”: ‘सालार’ का एडवांस बुकिंग में तहलका! ‘डंकी’ से दोगुनी हुई प्रभास की फिल्म की कमाई

Advance Booking Collection Of "SALAAR"

 

Advance Booking Collection Of “SALAAR”: पैन इंडिया एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का क्रेज देखने लायक है. फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है और रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. एडवांस बुकिंग में फिल्म धांसू कलेक्शन कर रही है. ‘सालार’ से एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने वाली है और इसकी भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी लेकिन अब ‘सालार’ ‘डंकी’ को पछाड़कर बहुत आगे निकल गई है.

‘सालार’ ने एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ को मात दे दी है. फिल्म ने लगभग ‘डंकी’ से दोगुना कमाई करके ये संकेत दे दिए हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें (5:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक) ‘सालार’ ने पहले दिन के लिए 9,62,046 टिकट बेच लिए हैं और 20.74 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं ‘डंकी’ अभी ‘सालार’ से काफी पीछे हैं.

‘सालार’ ने की ‘डंकी’ से दोगुनी कमाई

शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने अब तक 4,17,573 टिकटों की बिक्री की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 11.81 करोड़ रुपए कमाए हैं. एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देखकर कहा जा रहा है कि ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली है. बता दें कि प्रभास के फिल्म के लिए तेलंगाना में मिड नाइट शोज भी अवेलेबल होंगे. ऐसे में फिल्म को फायदा मिल सकता है.

‘सालार’ की स्टारकास्ट

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सालार’ में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा श्रुति हासन लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा मीनाक्षी चौधरी, शरण शक्ति और ईश्वरी राव भी फिल्म का हिस्सा होंगे.

Bhopal News: भाजपा ने किया तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन, राहुल व सोनिया देश से मांगें माफी

rinamool Congress

 

भोपाल। संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

इसको लेकर वीडी शर्मा ने कहा, “उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और INDI गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।….आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।..”

बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निंदा करने की बजाय उसका वीडियो बनाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...