Health Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं ये लड्डू, नहीं होता मौसमी बीमारियों का खतरा

immunity in winter,

 

Health Tips: सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में ठंड के मौसम में ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। ऐसे में डायटिशियन मीना कोरी यहां कुछ ऐसे विशेष लड्डुओं के बारे में बता रही है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं।

रागी और ओट्स लड्डू

रागी और जई को मिलाकर तैयार किए गए लड्डू विटामिन, खनिज, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पाचन को बढ़ावा देते हैं और वजन कम करने में सहायक होते हैं। ओट्स एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, वहीं रागी फाइबर से भरपूर होती है।

गोंद के लड्डू

सर्दियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले लड्डुओं में से एक है गोंद के लड्डू। इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। गोंद के लड्डू प्रोटीन, फाइबर, विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है जो जोड़ों के दर्द को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पंजीरी के लड्डू

पंजीरी लड्डू एक सर्दी के मौसम में एक आसान रेसिपी है। इसे गेहूं के आटे, सूजी, गुड़, घी और सूखे मेवों के साथ तैयार किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को सर्दियों में अच्छा पोषण मिलता है। ठंड में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

सौंठ और मेथी के लड्डू

सोंठ-मेथी के लड्डू सर्दी में स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। सोंठ और मेथी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। सर्दियों में यह शरीर में गर्म रखने में मदद करते हैं।

तिल के लड्डू

सर्दियों में तिल के लड्डू का भी आनंद लिया जा सकता है। यह शरीर पर अपने गर्म रखने में मदद करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। तिल के बीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने, सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Gold Price: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, चांदी के रेट में भी तेजी, जानिए क्या हैं भाव

Increase in the price of gold,

 

Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 20 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। सोने का भाव 62449 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 365 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 74040 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 19 दिसंबर से 388 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 19 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62084 रुपये थी। 20 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62449 रुपये हो गई है। इसी तरह 19 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73652 रुपये थी। 20 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74040 रुपये हो गई।

20 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62199 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57203 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46837 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36533 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Tata Group: टाटा समूह को मिल सकता है इस शहर का कंट्रोल, कानून बदलने की तैयारी में सरकार

Tata Group may ge

 

 

Tata Group: भारत के कारोबारी व औद्यागिक घरानों में टाटा समूह की उपस्थिति विशिष्ट है. अब टाटा समूह के साथ एक और विशेष बात जुड़ने वाली है. देश में ऐसा पहली बार हो सकता है, जब किसी शहर का पूरा एडमिनिस्ट्रेशन एक कॉरपोरेट घराने के पास हो.

टाटा समूह के संस्थापक ने बसाया शहर

यह मामला है झारखंड के सबसे प्रमुख शहरों में गिने जाने वाले जमशेदपुर का, जिसकी गिनती देश के सबसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में भी की जाती है. जमशेदपुर भारत का पहला प्लान्ड शहर है. शहर की स्थापना टाटा समूह के द्वारा ही की गई है. इस शहर को बसाने का श्रेय टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा को दिया जाता है. शहर को उनके ही कारण जमशेदपुर नाम मिला है.

बिना नगर निगम वाला अकेला शहर

झारखंड के इस प्रमुख शहर में ही देश का सबसे पहला स्टील प्लांट भी है. यह संभवत: देश का अकेला ऐसा शहर है, जिसकी आबादी एक मिलियन से ज्यादा होने के बाद वहां नगर निगम नहीं है. अभी शहर की आबादी करीब 17 लाख है. शहर की स्थापना के बाद से टाटा समूह लंबे समय तक प्रशासन संभालता रहा है, लेकिन पिछले कुछ साल से मामला कानूनी अड़चनों में अटका हुआ है.

5 साल पहले दायर हुई पीआईएल

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में करीब 5 साल पहले एक जनहित याचिका दायर की गई थी. मिंट की एक रिपोर्ट बताती है कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित पीआईएल पर अगले साल जनवरी तक फैसला आ सकता है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि मामले को लेकर बातचीत अंतिम स्टेज में है. इस बात पर बातचीत चल रही है कि एक म्यूनिसिपल काउंसिल नॉमिनेट हो, जिसमें टाटा स्टील के प्रतिनिधि, सरकार के नामित सदस्य और कुछ स्थानीय लोग शामिल हों.

इस कानूनी बदलाव से बन सकती है राह

वहीं झारखंड सरकार इस संबंध में एक कानूनी बदलाव करने की तैयारी में है. मिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्य सरकार जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दर्जा दे सकती है, जिसके बाद शहर का एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल टाटा समूह के हाथों देने की राह की कानूनी अड़चनें दूर हो जाएंगी. टाटा समूह की इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ भी बातचीत चल रही है. हालांकि इस बारे में अब तक न तो किसी सरकार की ओर से कुछ आधिकारिक तौर पर कहा गया है, न ही टाटा समूह या टाटा स्टील ने कोई बयान दिया है.

Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स हाई से एक हजार अंक फिसला

market fell, Sensex

 

Stock Market Crash: बुधवार को शेयर बाजार में उथल-पुथल रही। हरे निशान पर व्यापार करने के साथ बाजार के इंडेक्स ने छलांग गई। सेंसेक्स-निफ्टी नए मुकाम पर पहुंच गए। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार धराशाई हो गया। सेंसेक्स 800 अंक से अधिक का गोता लगा गया। निफ्टी-50 200 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट

दोपहर 3 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 866.59 अंक या 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 70,570.60 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 282.80 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 21.170 के स्तर पर व्यापार कर रहा था।

हाई लेवल से 1000 अंक फिसला

शेयर बाजार में सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 71,913 के लेवल पर था। फिलहाल अपने हाई से एक हजार अंक से ज्यादा गिरावट के साथ व्यापार कर रहा है। ऐसा ही हाल निफ्टी का रहा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21,593 के स्तर पर था। जो 52 सप्ताह का हाई लेवल था।

बीएसई पर 29 शेयर लाल रंग में

बीएसई के 29 शेयर लाल निशान पर पहुंच गए थे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में मामूली वृद्धि देखने को मिली। शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच एनटीपीसी का शेयर 2.92 फीसदी गिरकर 300.75 के लेवल पर, एचसीएलटेक का शेयर 2.97 फीसदी टूटकर 1443.90 रुपये के लेवल पर, एमएंडएम का स्टॉक 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1645.50 रुपय, टाटा मोटर्स के शेयर 3.26 फीसदी गिरकर 705.45 रुपये और टाटा स्टील का शेयर फिसलकर 130.80 रुपये पर आ गया।

National Sport Award 2023: मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न

Arjuna Award to 26 players including Moh

 

National Sport Award 2023: साल 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. बैडमिंटन के दो खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले भारत के सबसे बड़े पुरस्कार ‘खेल रत्न’ के लिए चुना गया है. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को यह बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है. वहीं, मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा. शमी उन 26 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस लिस्ट में पैरा तीरंदाज शीतल देवी का नाम भी शामिल है.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस साल बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया था. हांगझू में खेले गए एशियन गेम्स में इस जोड़ी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उधर, मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे. तीरंदाजी, बॉक्सिंग, रेसलिंग से लेकर पैरा आर्चरी और ब्लाइंड क्रिकेट तक कुल 19 अलग-अलग खेलों के 28 खिलाड़ियों को इन दो बड़े भारतीय बड़े खेल अवॉर्ड के लिए फाइनल किया गया है.

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

कब मिलेंगे अवॉर्ड?

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष आयोजन होता है. इस बार 9 जनवरी 2024 को कार्यक्रम रखा गया है. उसी दौरान यह खेल अवॉर्ड दिए जाएंगे.

आईएएस विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया

 

भाप्रसे अधिकारी मनीष सिंह (2009). वि.क.अ.-सह-आयुक्त, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम तथा प्रबंध संचालक, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया।

भाप्रसे अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया

विवेक पोरवाल, भाप्रसे (2000), सचिव, मुख्यमंत्री एवं सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

भाप्रसे अधिकारी नीरज मण्डलोई, भाप्रसे (1993), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

Crime News : युवती का अपहरण कर जीप में ले जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ा, एक भाग निकला

girl and taking her in

 

Crime News : रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकड़िया में रेलवे पुलिया के पास से युवती का अपहरण कर जीप में बैठाकर ले जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने सैलाना बायपास से गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भाग निकला। युवती को मुक्त कराकर उसके स्वजन का सौंपा गया है।

पुलिस के अनुसार, एक गांव की 18 वर्षीय युवती 18 दिसंबर को सुबह करीब दस बजे बामनिया (झाबुआ) जाने के लिए अपने गांव से पैदल पास ही स्थित भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन जा रही थी। वह आंकड़िया व भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंची थी, तभी उसके सामने एक तूफान जीप (एमपी-13/जेडजी-9608) आकर रुकी।

युवती के रिश्तेदार ने जीप का पीछा भी किया

जीप से आरोपित ईश्वर पुत्र निनामा व हेमराज पुत्र रमेश निनामा दोनों निवासी ग्राम निनामा का टापरा तथा अशोक पुत्र मांगू कटारा निवासी ग्राम बखतपुरा (शिवगढ़) उतरे और युवती का रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवती को जबरदस्ती उठाकर जीप में बैठाकर भाग निकले। युवती के एक रिेश्तेदार ने युवती को ले जाते देखा तो जीप का पीछा किया, लेकिन आरोपित ग्राम तंबोलिया की तरफ भाग गए। उसने युवती के स्वजन को सूचना दी। स्वजन आसपास तलाशते रहे।

युवती से की मारपीट

युवती के साथ मारपीट भी की गई। जीप टोल नाके से निकली तो युवती ने रोते हुए शोर मचाया। टोल नाके से पुलिस को सूचना दी गई। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान तत्काल एएसआइ हितेंद्रसिंह परिहार, आरक्षक संदीप व सतीश परमार को लेकर सैलाना बायपास पहुंचे। वहीं पंचेड़ व आसपास के रास्तों पर भी नाकाबंदी कराई। इसी बीच सूचना मिली कि जीप सैलाना बायपास तरफ जा रही है। खान ने पुलिस वाहन सड़क किनारे लगवाकर घेराबंदी कर जीप को रुकवाया तथा उसने सवार मुख्य आरोपित ईश्वर व हेमराज को पकड़ लिया।आरोपित अशोक व कालू खेतों में भागे। पुलिस ने पीछा कर अशोक को भी पकड़ लिया गया। कालू हाथ नहीं आया।

युवती को पागल बताकर गुमराह करने लगे

थाना प्रभारी खान ने बताया कि जीप रुकवाने के दौरान युवती रो रही थी। ईश्वर व उसके साथी यह कहकर गुमराह करने लगे कि युवती पागल है, इलाज कराने ले जा रहे हैं। तभी युवती ने कहा कि आरोपित झूठ बोल रहे हैं। उसकी दूसरी जगह शादी होने वाली है, वह खरीदारी के लिए जा रही थी, तभी रास्ते से उसे जबरदस्ती जीप में डाल लिया गया। उसके साथ मारपीट भी की है। घटना स्थल रावटी थाने का होने से आरोपितों को रावटी पुलिस को सौंपा गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित ईश्वर युवती से प्रेम करता है। युवती के परिजन दूसरी जगह शादी कर रहे थे, इससे वह नाराज था।

पहले भी कर चुका है परेशान

एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि यह भी पता चला है कि आरोपित ईश्वर एक वर्ष पहले भी युवती को परेशान कर चुका है। उसने युवती के घर जाकर कोई वस्तु खा ली थी, जिससे उसके मुंह से झाग निकला था। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था, युवती के बयान भी हुए थे, लेकिन तब युवती ने रिपोर्ट नहीं की थी। मामले की जांच कराई जा रही है।

Animal: तीसरे मंगलवार भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी ‘एनिमल’ की रफ्तार

'Animal' did not stop

 

Animal : रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग की थी और हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. ‘एनिमल’ को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘एनिमल’ ने जहां 18वें दिन 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो वहीं 19वें दिन फिल्म ने अब तक 3 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘एनिमल’ ने अब तक 3.41 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है और इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 521.35 करोड़ रुपए हो गया है. अब फिल्म 600 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा रही है.

रणबीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी एनिमल

‘एनिमल’ को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के साथ क्लैश हुआ था. इसके बावजूद ‘एनिमल’ के कलेक्शन पर इसका कोई असर नहीं हुआ. 500 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि जहां लोग इसपर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के कैरेक्टर को लेकर कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं.

बॉबी देओल का कमबैक

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में एक्टर का खूंखार लुक देखने को मिला है. वहीं बॉबी देओल ने भी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग और उनकी बॉडी पर फैंस दिल हार बैठे. रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी का भी फिल्म में अहम किरदार रहा.

NTPC Update: एनटीपीसी का मार्केट कैप पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार

NTPC's market cap

 

NTPC Update: देश में बिजली उत्पादन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. मंगलवार 19 दिसंबर, 2023 को एनटीपीसी के स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली है. शेयर अपने लाइफटाइम हाई 312.50 रुपये पर जा पहुंचा और बाजार बंद होने पर स्टॉक 2.13 फीसदी के उछाल के साथ 309.65 रुपये पर क्लोज हुआ है. स्टॉक में आई इस शानदार की बदौलत एनटीपीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 3 लाख करोड़ रुपये के पार 300,257 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.

2023 में 86% चढ़ा एनटीपीसी का स्टॉक

साल 2023 में भारत सरकार की दूसरी ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के समान एनपीटीसी के शेयर में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. मौजूदा वर्ष में एनटीपीसी के स्टॉक में 86 फीसदी का उछाल आया है. 2022 के आखिरी कारोबारी दिन एनटीपीसी का शेयर 166.45 रुपये पर क्लोज हुआ था. लेकिन 2023 में देसी-विदेशी निवेशकों ने एनटीपीसी के स्टॉक में जमकर निवेश किया. ब्रोकरेज हाउसेज भी एनटीपीसी के स्टॉक पर बेहद बुलिश थे.

3 साल में 200% का मल्टीबैगर रिटर्न

मौजूदा वर्ष में एनटीपीसी का शेयर 143 रुपये यानि 86 फीसदी के ज्यादा उछाल के साथ 309.65 रुपये पर जा पहुंचा है. एनटीपीसी के स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में स्टॉक में 23 फीसदी, छह महीने में 67 फीसदी, 2 साल में 147 फीसदी, 3 साल में करीब 200 फीसदी का उछाल आ चुका है.

2004 में आया था NTPC का आईपीओ

एनटीपीसी का आईपीओ साल 2004 में आया था. तब कंपनी ने 62 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से करीब 4,000 रुपये जुटाये थे. लंबे समय तक एनटीपीसी के शेयर ने बाजार में अंडरपरफॉर्म किया है. पर पिछले 2 – 3 साल में शेयर में शानदार तेजी रही है. और अब स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से पहली बार शेयर पिछले हफ्ते 300 रुपये के पार जाकर क्लोज होने में सफल रहा था. और इस हफ्ते एनटीपीसी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया.

टॉप 20 कंपनियों में शुमार

मार्केट लिहाज से एनटीपीसी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों में 20वें पायदान पर है. वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी दो कंपनियां हैं जो मार्केट कैप के मामले में टॉप 20 में शामिल हैं. बाकी 17 कंपनियों निजी क्षेत्र से आती हैं.

Triangle Sign On Palm: क्या आपकी हथेली में भी है त्रिभुज का निशान?

triangle sign on your palm t

 

Triangle Sign On Palm: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली में रेखाओं के साथ-साथ, नाखून की बनावट, नाखून का आकार, हथेली पर पर्वतों के उभार आदि को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाते हैं। इसी प्रकार हथेली पर बने त्रिभुज के पैटर्न को भी सदैव शुभ माना जाता है। हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग स्थानों पर छोटे या बड़े आकार के त्रिभुज निर्मित होते हैं, जो भविष्य के संबंध में संकेत देते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं हस्तरेखा ज्योतिष के जानकार चैतन्य मलतारे।

 

बड़ा त्रिभुज

यदि हथेली में एक बड़े आकार में त्रिभुज बनता है तो यह व्यक्ति की हृदय की विशालता को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति दिल से बेहद भावुक होते है। ये लोग हमेशा गरीबों की मदद करते हैं और मुसीबत के वक्त में रिश्तेदारों व परिजनों को मदद के लिए आगे रहते हैं।

स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो उस व्यक्ति की सेहत हमेशा ठीक रहती है। ऐसे लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं। ऐसे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली बीमारी नहीं होती है। ये लोग संतुलित जीवन जीते हैं और अपने काम का निष्ठा के साथ करते हैं।

भाग्य रेखा पर त्रिभुज

हाथ में भाग्य रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। इन लोगों को जीवन में कठिन परिश्रम से ही सब कुछ हासिल होता है। अधिकांश कार्यों में असफलता प्राप्त होती है। जीवन में पैसों की हानि उठाते हैं। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रहता है।

चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान

हाथ में चंद्र रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो ऐसे लोगों के जीवन में कई बार विदेश यात्रा के योग बनते हैं। सरकारी खर्चे पर या फिर कंपनी की तरफ से विदेश की यात्रा करते हैं। ये लोग काफी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं और हर किसी को अपनी प्रतिभा से प्रभावित कर सकते हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...