High-Court Order: जज की कार छीनने वाले छात्रों को हाइकोर्ट ने दी जमानत, सीएम के निर्देश पर सीआइडी जांच होगी

bail to the students who snatched

 

High-Court Order: ग्वालियर। जज की कार छीनने वाले छात्रों को हाइकोर्ट ने जमानत दे दी है। छात्रों की याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई की गई। झांसी के पीके यूनिवर्सिटी के कुलपति रणजीत सिंह यादव की जान बचाने के लिए हाई कोर्ट जज की कार छीनने के मामले में छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।

ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दोनों कार्यकर्ताओं को कोर्ट द्वारा मानवीय संवेदना के आधार पर जमानत देना अभिनंदनीय है। कोर्ट के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।

प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देश पर सीआईडी जांच होगी।

जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

छात्रों की जमानत याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट से रद्द कर दी गई थी। उधर छात्रों पर डकैती की एफआइआर कर इन्हें गिरफ्तार करने को लेकर छात्र संगठनों से लेकर शिक्षक तक इनके समर्थन में उतर आए थे।

अस्‍पताल में करवाया था भर्ती

उल्‍लेखनीय है कि इस मामले में छात्र हिमांशु श्रोत्रिय और सुकृत शर्मा को पड़ाव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। छात्रों को जमानत देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जमानत याचिका लगाई गई थी।

सेशन कोर्ट ने कर दिया था खारिज

इसे सेशन कोर्ट ने इस तर्क के साथ खारिज कर दिया था कि किसी की मदद के लिए बल प्रयोग नहीं किया जा सकता। इस मामले में छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव भी आए थे।

Madhya- Pradesh Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेहरू की तस्वीर हटाकर आंबेडकर की तस्वीर लगाई, निर्विरोध अध्‍यक्ष चुने जाएंगे तोमर

Nehru's picture was removed and

 

Madhya- Pradesh Vidhansabha: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज विधायकों का शपथ ग्रहण जारी है। इस बीच आसंदी के पास लगी तस्वीरों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला यहां जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर की जगह डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई। नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मप्र विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। तोमर का निर्विरोध चयन होना तय है।

 

मध्‍य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र प्रारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस सत्र में पहले दो दिन निर्वाचित सदस्यों को सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई जा रही है। बुधवार को अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर के नाम इस पद के लिए तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन होगा। सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर सकती है।

210 विधायकों ने करवाया पंजीयन

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 210 विधायकों द्वारा अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करने के साथ पंजीयन कराया जा चुका है। शेष नवनिर्वाचित विधायकों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विधानसभा सचिवालय में बनाए स्वागत कक्ष में अधिकारी उपस्थित रहेंगे और विधायकों का पंजीयन करेंगे।

रहेगी कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एक हजार पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। विधायक स्वजन के अतिरिक्त केवल एक बाहरी व्यक्ति को प्रवेश दिला पाएंगे।विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वार और दीर्घा में प्रवेश से पहले जांच होगी।खाने-पीने की वस्तु, चप्पल-जूते बेल्ट आदि सामग्री दीर्घा के बाहर रखवाई जाएगी।

पहले दो दिन विधायकों की शपथ

सत्र के दौरान पहले दो दिन विधायकों की शपथ होगी और बुधवार को अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन होगा। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी से निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है।

तोमर के रूप में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा। अभी तक अधिकतर समय विंध्य और महाकोशल अंचल से अध्यक्ष बनते आए हैं।

कमल नाथ ने अनुपस्थिति की अनुमति मांगी

उधर, छिंदवाड़ा से निर्वाचित कमल नाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से अनुपस्थिति की अनुमति मांगी है। उन्होंने सामयिक अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि वे इस सत्र में उपस्थित नहीं रह पाएंगे। अब उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

उपाध्यक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलेगा या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। दरअसल, 15वीं विधानसभा में अध्यक्ष के निर्वाचन के समय कांग्रेस और भाजपा के बीच मतभेद हो गए थे। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया था। चुनाव में कांग्रेस के एनपी प्रजापति विजयी हुए थे, लेकिन इसके बाद उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस ने विपक्ष को नहीं दिया। लांजी से विधायक रहीं हिना कांवरे को उपाध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस पर लगा था यह आरोप

मार्च 2020 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस ने यह पद परंपरा के अनुसार विपक्ष को देने की बात उठाई पर सरकार ने कांग्रेस पर परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पद नहीं दिया और स्वयं भी किसी को उपाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई। अब देखना यह है कि इस बार भी उपाध्यक्ष का पद बहुमत के आधार पर सत्तापक्ष अपने पास रखता है या फिर परंपरा का पालन करते हुए विपक्ष को देता है।

9 वर्षो में मोदी जी ने भारत का कायाकल्प कर दिया- रामेश्वर शर्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर तूमड़ा, पाटनिया एवं संत नगर में कार्यक्रम आयोजित, विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन पहुंचाने व लाभान्वितों को जोड़ने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में रविवार को हुजूर विधानसभा के तूमडा एवं संत हिरदाराम नगर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने लाभान्वितों के साथ उपस्थित नागरिकजनों को संबोधित कर यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के हर गरीब को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का उत्कृष्ट प्रयास “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना की पहुँच ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। अब “मोदी जी की गारंटी” वाली गाड़ी हर गांव गांव और मोहल्ले पहुंच रही है । मोदी सरकार ने पिछले नौ साल में हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए तमाम पहल की हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का प्रयास है कि कोई भी गरीब झुग्गियों में रहने के लिए मजबूर ना हो, सबके पास पक्की छत हो, पक्का घर हो। पिछले 9 साल में केंद्र सरकार 4 करोड़ से ज्यादा घर बना चुकी है। आज नरेन्द्र मोदी जी ने उज्ज्वला, आयुष्मान एवं अन्न योजनाओं आदि से देश के हर गरीब, पिछड़े, आवासहीन व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज जो पात्र लोग सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए आगे आए हैं उन्हें बधाई। विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

IND Vs SA 1st ODI 2023: भारत ने जीता पहला वनडे, दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सुदर्शन की फिफ्टी

India won the first ODI, defeated

 

जोहान्सबर्ग| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। भारत की तेज गेंदबाजों की जोड़ी, अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ताजा स्कोर जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गिरे विकेट्स

पहला विकेट- रीजा हेंड्रिक्स (0 रन) आउट अर्शदीप सिंह, 3-1

दूसरा विकेट- रासी वैन डेर डुसेन (0 रन) आउट अर्शदीप सिंह, 3-2

तीसरा विकेट- टोनी डी जोरजी (28 रन) आउट अर्शदीप सिंह, 42-3

चौथा विकेट- हेनरिक क्लासेन (6 रन) आउट अर्शदीप सिंह, 52-4

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका भारत पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों के बीच अब तक 91 मैच खेले गए हैं। प्रोटियाज ने उनमें से 50 जीते हैं। वहीं वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने 3 मैच जीते हैं जबकि अफ्रीका ने 3 मुकाबले जीते हैं।

टीम भारत दक्षिण अफ्रीका
मैच 91 91
जीत 38 50
हार 50 38
ड्रा 0 0
ट्राई 0 0
एन.आर. 3 3

डरबन में पहला मैच बारिश से धूलने के बाद दक्षिण अफ्रीका और भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर संतोष करना पड़ा। दूसरे मैच में हार के बाद टीम ने जोहान्सबर्ग में हुए तीसरे और आखिरी मुकाबले में सूर्या की बल्ले की चमक और कुलदीप की फिरकी के जादू के चलते हिसाब बराबर कर लिया। अब बारी है वनडे क्रिकेट की जिसमें टीम इंडिया विश्व कप फाइनल में मिली हार के दर्द को भूलाते हुए अपना पूरा दम लगाएगी।

क्विंटन डीकॉक क वनडे क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद टोनी डीजॉर्जी बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतर सकते हैं। रीजा हेंड्रिक्स उनका साथ देते नजर आएंगे। वहीं, नंद्र बर्गर टी20 डेब्यू में महंगे साबित हुए हो लेकिन टीम मैनजमेंट वनडे सीरीज में भी इस बाएं हाथ के गेंदबाज पर भरोसा जताएगा। केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, साई सुदर्शन बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। संजू सैमसन की भी मध्यक्रम में वापसी हो सकती है। अक्षर पटेल भी जोहान्सबर्ग में अपना करिश्मा दिखाने के लिए बेकरार होंगे।

रीजा हेंड्रिक्स ने बहुत लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने 2023 में पांच वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें 43.20 की औसत और 92.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दूसरे टी20 में रीजा ने मैच जिताऊ पारी खेलकर अपने बल्ले का लौहा मनवाया। कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों नाक पर दम कर दिया है। इस साल लाजवाब फॉर्म में चल रहे कुलदीप ने आखिरी टी20 में 5 विकेट झटके। उन्होंने 2023 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 48 विकेट लिए हैं।

Salaar Part 1: ‘सालार’ बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म, ‘पठान’ को भी छोड़ा पीछे

Salaar' becomes the most liked film of

 

Salaar Part 1: होम्बले फिल्म्स बिना किसी शक शानदार कंटेंट बनाते हुए, भारत की फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गया है। वहीं, उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है, यह बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाला समय बेहद रोमांचक होने वाला है। ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ के रिलीज होने में बस पांच दिन बचे हैं। इस एक्शन-पैक्ड इमोशनल ड्रामा के लिए फैंस की दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म

जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही यह टाॅक ऑफ द टाउन बन गई है। फैंस और ऑडियंस ने बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के एक्सक्लूसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट बुक माय शो की अग्रणी पोर्टल तक पहुंच गया है। यहां फिल्म ने एक मिलियन लाइक्स को पार कर लिया है। इसी के साथ यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है। अब तक कोई और फिल्म बुक माय शो पर एक मिलियन लाइक्स तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ओपन कर दिए गए हैं। एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से शुरू हो गई है।

‘सालार’ ने ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को रिलीज के दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को शानदार ओपनिंग मिल सकती है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है। ‘सालार’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में कई हिंसक कॉम्बैट सीन्स और वॉर सीन्स देखने को मिलेंगे। होम्बले फिल्म्स की ‘सालार’ में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Marathon Race Raipur: नवा रायपुर में आयोजित मैराथन दौड़ में सारडा ग्रुप के सीनियर मैनेजर की मौत

Senior manager of Sarada

 

Marathon Race Raipur: नवा रायपुर में आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान धावक की दौड़ के दौरान अचानक से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत किस वजह से हुई है।

 

राखी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लेट्स रन छत्तीसगढ़ द्वारा द ग्रेट रन छत्तीसगढ़ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर में किया गया था। प्रतियोगिता 46 वर्षी गजानंद इंगले छह किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिए थे। सुबह तकरीबन दौड़ के दौरान पीएचक्यू के पास वह अचानक से गिर गए। तत्काल वहां मौजूद अन्य धावकों ने उन्हें उठाने के प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार टाटीबंध निवासी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नामांकन किया था। सुबह लगभग वह समय पर पहुंच गए थे। अलग-अलग वर्ग में दौड़ थी। इंग्ले ने छह किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया। कुछ दूर दौड़ने के बाद वह अचानक से रूक गए और वहीं जमीन पर गिर गए।

अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिता

इस बार धावकों ने 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी ने और छह किमी दौड़ श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3.51 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार था।

Surat Diamond Bourse पीएम मोदी ने किया सबसे बड़े डायमंड बूर्स का उद्घाटन

PM Modi inaugurates the

 

Surat Diamond Bourse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सूरत में दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बूर्स का उद्घाटन किया. यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्पलेक्स भी है. इसके अलावा उन्होंने सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी तोहफा दिया. इससे सूरत में व्यापार और कारोबार को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

डायमंड बूर्स में ये आधुनिक सुविधाएं

इससे पहले पीएमओ ने शनिवार को बताया था कि पीएम मोदी रविवार को गुजरात जाएंगे, जहां वह सूरत में डायमंड बूर्स का उद्घाटन करेंगे. बकौल पीएमओ, यह डायमंड और ज्वेलरी के इंटरनेशनल बिजनेस का दुनिया का सबसे बड़ा व आधुनिक सेंटर होगा. सूरत डायमंड बूर्स में रफ और पॉलिश्ड दोनों तरह के हीरों की ट्रेडिंग होगी. सूरत डायमंड बूर्स में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक कस्टम्स क्लियरेंस हाउस, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए ज्वेलरी मॉल, इंटरनेशनल बैंकिंग सुविधाएं और सेफ वॉल्ट जैसी सुविधाएं हैं.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम

सूरत डायमंड बूर्स का नाम पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग होने का गौरव मिला है. यह बिल्डिंग 67 लाख स्क्वेयर फीट में बनी है और इसे बनाने पर करीब 3,500 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस बिल्डिंग में एक साथ करीब 4,500 डायमंड ट्रेडिंग ऑफिस काम कर सकते हैं. इस पूरी बिल्डिंग में 15-15 फ्लोर के 9 टावर हैं. इसमें 300 स्क्वेयर फीट से लेकर 1 लाख स्क्वेयर फट तक के स्पेस के ऑफिस बनाए गए हैं. इस बिल्डिंग को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से प्लैटिनम रेटिंग भी मिली है.

नए एयरपोर्ट टर्मिनल के फीचर्स

पीएम मोदी ने सूरत में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन किया. इस टर्मिनल की लागत 353 करोड़ रुपये है. इसे एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में मंजूरी मिली है. एएआई चेयरमैन संजीव कुमार का कहना है कि नए टर्मिनल से सूरत एयरपोर्ट की कैपेसिटी ट्रिपल हो जाएगी. इसमें अब पीक समय में 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता होगी. एयरपोर्ट अब प्रति घंटे 3000 पैसेंजर्स और साल में 55 लाख पैसेंजर्स को हैंडल कर सकता है.

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी का रोड शो

सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने डायमंड सिटी के नाम से मशहूर शहर में एक रोड शो भी किया. पीएम मोदी के रोड शो में लोगों की भारी भागीदारी देखी गई. इसके बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले हैं, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Spider Astrology Indications: मकड़ी का शरीर पर चढ़ना शुभ या अशुभ संकेत, पढ़ें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Spider climbing on the body

 

Spider Astrology: ज्योतिष शास्त्र का संबंध मनुष्य के जीवन से है। इस विज्ञान में भविष्य में किसी व्यक्ति के साथ किस तरह की घटनाएं घटने वाली हैं। इसका अनुमान लगाया जाता है। हमारे साथ अक्सर कई चीजें घटित होती हैं, जो भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। अक्सर हम इसको अनदेखा कर देते हैं। घर से बाहर निकलते ही कुछ चीजें दिखना, सुबह का सपना, मकड़ी का दिखना और शरीर पर छिपकली गिरना आदि हमें संकेत देते हैं। ऐसे में जानते हैं घर में नजर आने वाली मकड़ियों से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में।

अगर मकड़ी शरीर पर चढ़ जाए तो क्या संकेत है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी का होना या जाला बनना अशुभ माना जाता है। अगर मकड़ी आपके शरीर पर चढ़ जाए तो ये अच्छा संकेत है। माना जाता है कि नए कपड़े मिलने वाले हैं। यह प्रगति और आर्थिक लाभ का संकेत देता है।

मकड़ी के जाल में ऐसा चिन्ह दिखना शुभ

घर में मकड़ी का जाला अशुभ होता है। लांकि मकड़ी के जाले का आकार आपके नाम या हस्ताक्षर के अक्षरों जैसा हो यह सौभाग्य का संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

दीवार पर मकड़ी

अगर आपको मकड़ी दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर जाती हुई दिखाई दें तो यह अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द किसी काम में सफलता मिलने वाली है।

Share Market Dividend Stocks: इस सप्ताह यहां मिल सकता है कमाई करने का मौका, एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं शेयर

can get a chance to earn here this we

 

Share Market Dividend Stocks: शेयर बाजार की ताबड़तोड़ रैली के बीच 18 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान कॉरपोरेट एक्शन से कई शेयरों में कमाई के मौके मिल सकते हैं. सप्ताह के दौरान कई शेयर एक्स-डिविडेंड और एक्स-बोनस हो रहे हैं. इनके अलावा भी बड़े कॉरपोरेट डेवलपमेंट कतार में हैं.

एक्स-डिविडेंड और एक्स-बोनस का मतलब

एक्स-डिविडेंड उस तारीख को कहते हैं, जिसके आधार पर कंपनियां अगले डिविडेंड का भुगतान तय करती हैं. उस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के बुक में शेयरहोल्डर के रूप में दर्ज हो जाता है, वे डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं. इसी तरह एक्स-बोनस का भी कैलकुलेशन होता है.

एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों की लिस्ट

ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड:
इसके शेयरहोल्डर्स को 0.1 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश मिलने जा रहा है. एक्स-डिविडेंड होने की तारीख 19 दिसंबर है.

कोविलपत्ती लक्ष्मी रॉलर फ्लोर मिल्स:
यह शेयर 22 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड होगा और शेयर होल्डर्स को 2 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश मिलेगा.

आर सिस्टम्स इंटरनेशनल:

इसके शेयरधारकों को हर शेयर पर 6.8 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलने जा रहा है. यह शेयर 22 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड होने वाला है.

सार्थक मेटल्स:
कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है. शेयर 22 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं.

एक्स-बोनस शेयरों की लिस्ट

आईएफएल एंटरप्राइजेज:
कंपनी ने 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यह शेयर सप्ताह के पहले दिन 18 दिसंबर को एक्स-बोनस होने वाला है.

पॉल मर्चेंट्स:
इसके एक्स-बोनस होने की तारीख 19 दिसंबर है. शेयर होल्डर्स को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर मिलेंगे.

अल्फालॉजिक टेकसिस:
इसके शेयरधारकों को 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर मिलने वाले हैं. यह शेयर 22 दिसंबर को एक्स-बोनस होने वाला है.

अक्षिता कॉटन:
यह शेयर 22 दिसंबर को एक्स-बोनस होगा. बोर्ड ने 1:3 के अनुपात में बोनस देने की सिफारिश की है.

अन्य प्रमुख कॉरपोरेट डेवलपमेंट
अन्य कॉरपोरेट एक्शन में कई कंपनियों की ईजीएम सप्ताह के दौरान होने वाली हैं. फ्रैंकलिन इंडस्ट्रीज की ईजीएम 21 दिसंबर को होगी. कॉरपोरेट मर्चेंट बैंकर्स, जेननेक्स लैबोरेटरीज, पर्ल ग्रीन क्लब्स एंड रिसॉर्ट्स और रॉ एज इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की ईजीएम 22 दिसंबर को है. 22 दिसंबर को एसएम ऑटो स्टैम्पिंग शेयरों की पुनर्खरीद का ऐलान करने वाली है.

Rubina Dilaik ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म? एक्ट्रेस की ट्रेनर ने शेयर की गुडन्यूज

Rubina Dilaik gave birth to twin

 

Rubina Dilaik Twin Baby Girls: टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वे एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद नहीं दी है। बता दें कि शादी के पांच साल बाद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पेरेंट्स बनने वाले हैं। रुबीना मां बन चुकी हैं, इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की ट्रेनर ने किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी, लेकिन कुछ समय बाद ही पोस्ट डिलीट कर दिया।

रुबीना की ट्रेनर ने शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया पर रुबीना की ट्रेनर ज्योति पाटिल की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि ज्योति ने एक्ट्रेस के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, बधाई हो। इससे पहले जो ज्योति पोस्ट शेयर किया था, उसे एडिट किया गया। 16 दिसंबर 2023 को रुबीना दिलैक मां बनी हैं। एक सोशल मीडिया पेज बिग बाॅस तक ने भी एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने प्यारी जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। अभी तक कपल ने इस बात को कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डिलीवरी से पहले किया सेलिब्रेशन

दरअसल, रुबीना दिलैक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पति अभिनव शुक्ला और अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेशन करती दिखाई दे रही थीं। यह केक अभिनव अपनी पत्नी के लिए लेकर जाते हैं। इस केक पर ऑल द बेस्ट लिखा हुआ है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि डिलीवरी से पहले रुबीना के लिए यह सेलिब्रेशन रखा गया। वीडियो में रुबीना की बहन और पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...