IND Vs SA 3rd T20I: करो या मरो मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव! देखें संभावित एकादश और ड्रीम 11 टीम

will be a change in India's playing el

South Africa vs India 3rd T20I: पहला टी20 मैच बारिश के भेट चढ़ने के बाद सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे मुकाबले में बरसात ने खलल डाला। हालांकि इस बार फैंस को मायूसी नहीं होना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे T20I मैच में शानदार रन चेज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में दोनों टीम जोहान्सबर्ग पहुंच चुकी है। जहां टीम इंडिया की कोशिश सीरीज बराबर करने पर होगी।

गेराल्ड और मार्को टीम से बाहर

तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के दो अहम खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी और मार्को यानसेन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। यह भारतीय टीम राहत की खबर है। हालांकि अफ्रीका की टीम में आक्रमक बल्लेबाजों की भरमार है। ऐसे में एडन मार्करम की नजरे ये मुकाबला जीतकर सीरीज में भारत का सफाया करने पर होगी।

टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

दूसरे टी20 में शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल के शून्य पर आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम की डूबती नैया को संभाला। फिर रिंकू सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच में भारत की वापसी करवाई। हालांकि भारतीय गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका के सामने बिखरती दिखाई दी। ऐसे में सीरीज में मैन इन ब्लू को वापसी करने के लिए गेंदबाजों को एकजुट होकर विकेट लेने की कोशिश करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका का एक्स फैक्टर खिलाड़ी

सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक रहे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। यह दिखा दिया कि वनडे विश्व कप 2023 में उन्हें बेंच पर बैठाकर टीम ने कितनी बड़ी गलती की। हालांकि पिछले मुकाबले में अर्धशतक बनाने से चूक गए। रीजा ने 2023 में T20I में 322 रन बनाए है।

भारत का एक्स फैक्टर खिलाड़ी

रिंकू सिंह जब भी क्रीज पर होते हैं तो उनके बैट से आतिशबाजी होती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने कप्तान सूर्या के साथ अहम साझेदारी की। फिर हाथ खोलते हुए टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीत्यके, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मिहलाली मपोंगवाना, एंडिले फेहुक्वायो, नांद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, तबरेज शम्सी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, सिराज, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच ड्रीम 11 टीम (IND Vs SA 3rd T20I Dream11 Team)
विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- रीजा हेंड्रिक्स (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, डेविड मिलर, यशस्वी जयसवाल

ऑलराउंडर- एडन मार्करम, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज- तबरेज शम्सी, लिजाज विलियम्स, मोहम्मद सिराज

जोहान्सबर्ग की पिच रिपोर्ट

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मदद देती है। यहां पर जमकर रन बरसते हैं। ऐसे में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को ओवरकास्ट कंडीशन से सहायता मिल सकती है। इस स्टेडियम में 26 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 13 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

Tripti Dimri Instagram Followers:तृप्ति डिमरी के रातों-रात बढ़े इतने ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, ‘एनिमल’ फिल्म ने किया कमाल

Tripti Dimri increased so many Instagram follo

Tripti Dimri Instagram Followers: हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग भी ली थी। सोशल मीडिया पर भी ‘एनिमल’ को लेकर दर्शक तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग की सभी काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस फिल्म में इंटीमेट सीन देकर बाॅलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी चर्चा में आ गई हैं। फिल्म के इंटीमेट सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एनिमल की रिलीज के बाद से ही तृप्ति के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

तृप्ति के बड़े 2 मिलियन फॉलोअर्स

‘एनिमल’ फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज को 8 दिन बीत चुकी हैं। इतने दिनों बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में अचानक काफी बढ़ोतरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘एनिमल’ फिल्म की रिलीज के पहले एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 711k फॉलोअर्स थे। लेकिन ‘एनिमल’ फिल्म की रिलीज के बाद पिछले एक सप्ताह में तृप्ति के करीब 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।

इंटीमेट सीन ने खूब बटोरी सुर्खियां

मौजूदा समय में तृप्ति के फॉलोअर्स की संख्या टोटल 2.8 मिलियन हो गई है। अभी भी ये नंबर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, ‘एनिमल’ फिल्म में तृप्ति का छोटा सा ही रोल है। लेकिन उस सीन से उन्हें काफी ज्यादा फेम मिल गई है। सक्सेस के साथ-साथ तृप्ति को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन काफी जबरदस्त दिखाया गया है। इस वजह से वे चर्चा में आ गई हैं। ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद एक्ट्रेस ने कहा, उनको नहीं लगता कि इसमें उन्होंने कुछ गलत किया है। फिल्म के किरदार के हिसाब से सिर्फ उन्होंने अपना काम किया है।

New Job In India: अगले तीन महीने खूब मिलेंगी नौकरियां, कमर कसे बैठी हैं भारतीय कंपनियां

will be a lot of jobs in the next three months, In

 

New Job In India: भारत इन दिनों तेजी से तरक्की के रास्ते पर है. सेंसेक्स 70 हजार का आंकड़ा छू चुका है. जीडीपी को लेकर सभी ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने अच्छे अनुमान जताए हैं और महंगाई भी नियंत्रण में है. इन सकारात्मक परिस्थियों से उत्साहित होकर भारतीय कंपनियां ज्यादा से ज्यादा नौकरियां देने के लिए तैयार बैठी हैं. मार्च, 2024 तक देश में लगातार हायरिंग का माहौल बना रहेगा. सबसे ज्यादा नौकरियां फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर से निकालने वाली हैं. एक सर्वे के दौरान यह आंकड़े सामने आए हैं.

आने वाले तीन महीने नौकरियों के लिए कमाल के

जनवरी से लेकर मार्च तक नौकरियां देने के लिए तैयार बैठी कंपनियों का आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा है. कॉरपोरेट में हायरिंग की तैयारी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. लगभग 37 फीसदी कंपनियां बढ़ी हुई मांग की पूर्ती के लिए हायरिंग की तैयारियों में जुटी हैं. आने वाले तीन महीने नौकरीपेशा लोगों के लिए कमाल के रहने वाले हैं.

3100 कंपनियों की राय ली गई

यह खुशखबरी मैनपावर ग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे से निकलकर आई है. इस सर्वे में विभिन्न सेक्टरों की लगभग 3100 कंपनियों की राय जानी गई. इसमें पता चला कि भारत के नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (NEO) सारी दुनिया में सबसे ज्यादा 41 फीसदी है.

अब भारत की तरक्की सपना नहीं सच है

सर्वे में पता चला कि लोगों को नौकरी से निकालने का मन बना चुकी कंपनियों से उनका आंकड़ा ज्यादा है, जो नई नौकरियां देना चाहती हैं. मैनपावर ग्रुप के एमडी संदीप गुलाटी के अनुसार, घरेलू मांग बढ़ रही है. विदेशी निवेश भी भारत आ रहा है. राजनीतिक स्थिरता का माहौल है. अब भारत की तरक्की कोई सपना नहीं, एक सच है.

फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां

सर्वे के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड्स नौकरियां देने के मामले में सबसे आगे रहने वाले हैं. इसके बाद कोस्टारिका और अमरीका का नंबर है. इस रिपोर्ट में मेक्सिको तीसरे नंबर पर रहा है. सबसे ज्यादा नौकरियां फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में आ सकती हैं. इसके बाद आईटी, कंज्यूमर गुड्स और सर्विसेज सेक्टर का नंबर आता है. एनर्जी और यूटिलिटी सेक्टर में ज्यादा नौकरियों की उम्मीद नहीं है.

MP CM: MP सीएम मोहन यादव के सात बड़े निर्णय, अब तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर से न अजान होगी न भजन

decisions of MP CM

 

भोपाल । शपथ लेते ही नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को एक्शन में आ गए और सात घंटे के अंदर ही सात बड़े और कड़े निर्णय कर डाले। देर शाम मुख्यमंत्री पद का विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सबसे बड़ा आदेश यह दिया कि अब तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर से न तो किसी धार्मिक स्थल से अजान की जा सकेगी, न ही भजन किया जा सकेगा।

उन्होंने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों पर निर्धारित सीमा से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर और किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके लिए उड़नदस्ते बनाकर अभयान चलाया जाए।

अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने इससे संबंधित फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर किए और शासन में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा ने आदेश जारी कर दिया। उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सीधे मंत्रालय पहुंचे।

यहां उन्होंने कार्यालय में विधिवत पूजा करने के बाद पदभार ग्रहण किया। इसके बाद कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

खुले में मांस-मछली की ब्रिकी पर भी रोक

मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे कड़े आदेश में प्रदेश भर में कहीं भी बिना अनुमति मांस और मछली की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा है। उनके आदेश के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन कर खुले में बिना साफ-सफाई मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

15 दिनों में अभियान चलाकर ऐसी दुकानों को बंद कराया जाएगा। धर्म स्थलों से भी नजदीक मांस बेचना प्रतिबंधित होगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर तत्काल कार्रवाई आरंभ करें। पुलिस की भी इसमें मदद लें। मुख्यसचिव वीरा राणा प्रतिदिन इसकी समीक्षा करेंगी।

Parliament Update: पुलिस को आशंका, साजिश का मुख्य आरोपी कोई और, आतंकवाद निरोधक कानून के तहत केस

Police apprehensive,

 

Parliament Update: दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में चूक के बाद से जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। बुधवार दोपहर हुए इस सनसनीखेज घटनाक्रम में कुछ 6 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। छठे की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यूएपीए धारा के तहत मामला दर्ज किया है. जांच चल रही है। इस बीच, गुरुवार को इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हो सकता है। माना जा रहा है कि इस घटना के तार कुछ ज्यादा लंबे हो सकते हैं।

इंडिया गेट पर मिले थे सभी आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने से पहले संसद के बाहर की रेकी की थी।

सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े हैं।

लगभग डेढ़ साल पहले सभी लोग मैसूर में मिले थे। सागर जुलाई में लखनऊ से आया था, लेकिन संसद भवन में प्रवेश नहीं कर सका था।

10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को रंगीन पटाखे बांटे गए।
मुख्य आरोपी कोई और

समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि संसद भवन में दहशत फैलाने की साजिश के पीछे मुख्य आरोपी कोई और है। जांच जारी है और जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

पिता बोला- दोषी है तो फांसी दे दो

आरोपियों में शामिल मनोरंजन मैसूर का रहने वाला है और इंजीनियरिंग का छात्र है। पिता खेती करते हैं। मनोरंजन खेती में उनका हाथ बंटाता है। मामला सामने आने के बाद पिता दुखी हैं। उनका कहना है कि यदि उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे फांसी दे दी जाए।

मैं 15 साल से मैसूर में रह रहा हूं। मनोरंजन ने अपनी पूरी पढ़ाई यहां की है। वह अच्छा लड़का है। उनका इरादा बुरा नहीं है। उसका किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं है। उसने जो कुछ भी किया है, वह निंदनीय है। अगर कुछ गलत किया है तो उसे फांसी पर लटका दो। – देवराजे गौड़ा, आरोपी मनोरंजन के पिता

आज हंगामे के आसार

सुरक्षा में चूक के मामले पर संसद में आज भी हंगामे के आसार है। इसी मुद्दे पर विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने बैठक बुलाई है। हालांकि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस पर बुधवार शाम को भी लोकसभा स्पीकर के साथ सांसदों की बैठक हुई थी। जिसके बाद लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

ललित झा की तलाश जारी

घटना को अंजाम देने वालों में छठा आरोपी ललिता झा भी शामिल था। यह अभी फरार है। इसने बाहर हंगामा कर रहे अमोल और नीलम के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किए।

पांच गिरफ्तार, छठे आरोपी की तलाश जारी

पूरी घटना को बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

सागर शर्मा और मनोरंजन डी. सदन के भीतर कूदे और जूतों में छिपाकर ले जाए गए कलर स्मोक क्रैकर के जरिये हल्के पीले रंग का धुआं उड़ाया।

उसी समय संसद भवन की बाउंड्री के ठीक बाहर परिवहन भवन के सामने अमोल शिदे और नीलम ने नारेबाजी के साथ लगभग वैसा ही रंगीन धुआं उड़ाया।

ललिता झा ने इनके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए।

संसद आने से पहले ये पांचों आरोपी गुरुग्राम में विक्रम के घर पर रुके थे।

पुलिस ने विक्रम और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है।

सामने आया कारण

संसद भवन में हंगामा करने वाले आरोपियों में से एक अमोल ने बताया कि वे लोग किसानों के विरोध प्रदर्शन, मणिपुर संकट, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से नाराज थे, इसीलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

MP Govt News: गंभीर अपराधों एवं आदतन अपराधियों की जमानत कार्यवाही के संबंध में निर्देश

अपराधियों द्वारा अपराध करने पर पूर्व में सक्षम न्यायालय से प्राप्त ज़मानत (bail) को निरस्त करने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437, 438 और 439 के प्रावधानों अनुसार सक्षम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश जारी।

 

 

 

Health Tips: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर और ये कब आते हैं और इनमें से कौन सा ज्यादा खतरनाक है

Difference between cardiac arrest and

 

Health Tips: हार्ट अटैक के लक्षण 48 घंटे से लेकर 24 घंटे पहले ही नजर आने लगते हैं और इसमें जान बचाने का मौका होता है. जबकि कार्डिएक अरेस्ट में न तो लक्षण दिखाई देते हैं और ना ही जान बचाने का मौका होता है. बिगड़ती लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के बीच इन दिनों कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ये दोनों कहीं भी, कभी भी और किसी को भी अपना शिकार बना ले रहे हैं.

हाल ही में सिंकदराबाद के लालापेट में इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन खेलते-खेलते एक 38 साल के शख्स का हार्ट फेल (Heart Fail) हो गया और उसकी जान चली गई. कुछ दिन पहले की ही बात है, जब हैदराबाद की एक शादी में दूल्हे को हल्दी लगाने के दौरान डांस करते हुए एक युवक का हार्ट फेल हो गया और उसकी मौत हो गई. दरअसल, जिसे लोग हार्टअटैक (Heart Attack) समझ रहे हैं, वह कार्डिएक अरेस्ट (Cardiac Arrest) है. यह बिना लक्षण के ही आता है. दोनों के बीच काफी अंतर भी होता है. आइए जानते हैं दोनों में कौन ज्यादा खतरनाक है.

हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में अंतर

कार्डिए अरेस्ट और हार्ट अटैक में काफी अंतर होता है. जब हार्ट में खून नहीं पहुंचता तब हार्ट अटैक आता है लेकिन कार्डिएक अरेस्ट में हार्ट अचानक से ही काम करना बंद कर देता है.

जब आर्टिरीज में ब्लड फ्लो रुक जाता है या खत्म हो जाता है, तब ऑक्सीजन की कमी से हार्ट का वह भाग डेड होने लगता है. वहीं, दूसरी तरफ कार्डिएक अरेस्ट में दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है. ऐसा होने पर कुछ भी हो सकता है.

कार्डियक अरेस्ट के लक्षण

कार्डिएक अरेस्ट में बिल्कुल भी लक्षण नहीं दिखाई देता है, ये हमेशा अचानक से ही आता है.

मरीज जब भी गिरता है तो कार्डिएक अरेस्ट की वजह से ही गिरता है, इसे पहचानने के कई तरीके हैं.

जब भी मरीज गिरता है, तब उसकी पीठ और कंधों को थपथपाने के बाद कोई रिएक्शन नहीं मिलता है.

मरीज की दिल की धड़कन अचानक से काफी तेज हो जाता है और वह नॉर्मल सांस नहीं ले पाता है.

पल्स और ब्लड प्रेशर रूक जाता है.

ऐसी स्थिति में दिमाग और शरीर के बाकी हिस्सों में खून नहीं पहुंच पाता है.

कार्डिएक अरेस्ट या हार्ट अटैक कौन ज्यादा खतरनाक

अगर दोनों में से ज्यादा खतरनाक की बात की जाए तो वह कार्डिएक अरेस्ट है. क्योंकि इसमें किसी तरह का लक्षण दिखाई नहीं देता है. जबकि हार्ट अटैक का संकेत 48 से लेकर 24 घंटे पहले ही मिलने लगता है. हार्ट अटैक में मरीज को संभलने और जान बचाने का मौका मिलता है. जबकि कार्डिएक अरेस्ट में कोई मौका नहीं मिलता है.

कार्डिएक अरेस्ट से बचने इन बातों का रखें ख्याल

रोजाना एक घंटे फिजिकल एक्टिविटीज करें और वजन न बढ़ने दें.

कार्डियो एक्सरसाज करें, जैसे- साइकिलिंग, जॉगिंग या क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबालॅ खेलें.

जितना हो सके जंक फूड से दूर रहें और फ्रूट्स और अंकुरित अनाज लें.

खाने में सलाद जरूर रखें. हाई फाइबर सब्जियां, प्रोटीन और दालों को भी शामिल करें.

भरपेट खाना खाने से बचें और ज्यााद देर तक भूखें भी न रहें.

रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठें.

मोबाइल और टीवी से जितना हो सके परहेज करें.

स्ट्रेस लेने और अकेलेपन से बचने की कोशिश करें.

30 साल के बाद कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच शुरू करें.

Pran Pratishtha: जानें क्या होती है प्राण प्रतिष्ठा, हिंदू धर्म में क्यों है इसका विशेष महत्व

Know what Pran Pratishtha is

 

Pran Pratishtha Date:सनातन धर्म में जब भी देवी या देवता की मूर्ति घर या मंदिर में स्थापित की जाती है तो पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को हैं और इसके लिए सभी धार्मिक अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोगों में मन में यह जिज्ञासा हो सकती है कि आखिर प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक महत्व क्या है और यह क्यों किया जाता है। यहां प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित प्रभु दयाल दीक्षित।

जानें क्यों की जाती है प्राण प्रतिष्ठा

घर या मंदिर में जब भी किसी देवी या देवता की मूर्ति स्थापित की जाती है तो मूर्ति को जीवित करने के अनुष्ठान को ही प्राण प्रतिष्ठा कहा जाता है। सनातन धर्म में प्राण प्रतिष्ठा की परंपरा सांस्कृतिक मान्यता से जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा-आराधना वास्तव में मूर्ति की नहीं, बल्कि उसमें निहित दिव्य शक्ति और चेतना की होती है।

प्राण प्रतिष्ठा मतलब ईश्वरत्व की स्थापना

किसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से तात्पर्य उसमें ईश्वरत्व को स्थापित करने से है। जब भी किसी प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाती है तो मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।

घर में कभी नहीं रखते पत्थर की प्रतिमा

सनातन धर्म में यह भी मान्यता है कि घर में कभी भी पत्थर की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है क्योंकि पत्थर की मूर्ति की रोज पूजा की जाती है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, देव प्रतिमा की स्थापना हमेशा मंत्रोच्चार के साथ ही करना चाहिए।

ऐसे की जाती है मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा

सबसे पहले देव प्रतिमा को पवित्र नदियों के जल से स्नान कराएं।

मूर्ति को साफ मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

प्रतिमा को सुंदर वस्त्र धारण कराएं और स्वच्छ जगह पर विराजित करें।

भगवान की प्रतिमा पर चंदन का लेप आदि लगाने के बाद फूलों से सिंगार करें।

बीज मंत्रों का पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा करें।

आखिर में देव स्तुति, आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ मानो जूतिर्जुषतामाज्यस्य बृहस्पतिर्यज्ञमिमं

तनोत्वरिष्टं यज्ञ गुम समिमं दधातु विश्वेदेवास इह मदयन्ता मोम्प्रतिष्ठ ||

अस्यै प्राणाः प्रतिष्ठन्तु अस्यै प्राणाः क्षरन्तु च अस्यै

देवत्व मर्चायै माम् हेति च कश्चन ||

ॐ श्रीमन्महागणाधिपतये नमः सुप्रतिष्ठितो भव

प्रसन्नो भव, वरदा भव ||

MP CM Oath Ceremony: प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की पीठ थपथपाई, मोदी-मोदी और मामा-मामा के लगे नारे

Prime Minister smilingly

 

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के नए मुखिया के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भले ही कोई भाषण नहीं दिया, पर उनके हाव-भाव में भी जन संदेश छुपा था। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डा. मोहन यादव उनके पास पहुंचे तो मोदी ने खड़े होकर मुस्कुराते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला से भी वह गर्मजोशी से मिले। सफेद कुर्ता-पाजामा और काले रंग की जैकेट पहने मोदी मंच के बीचोंबीच बैठे। माेदी के दायीं और राज्यपाल मंगुभाई पटेल और फिर नए मुख्यमंत्री मंचासीन थे। इनके दाहिनी ओर बड़ी संख्या में संत उपस्थित थे।

संतों के लिए अलग मंच बनाया गया था। बायीं ओर सामने की पंक्ति में राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश के अन्य नेता इनके पीछे की पंक्ति में थे। प्रधानमंत्री ने खुद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों व राज्यपाल के साथ मंच पर फोटो खिंचवाया। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर आए मोदी-मोदी के खूब नारे लगे। बीच में शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों ने मामा-मामा के नारे लगाए।

 

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम

Mohan Yadav took oat

 

Chief Minister Mohan Yadav Oath Ceremony: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व समेत कई दिग्गज नेता भी इस समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे. मुख्यमंत्री पद पर मोहन यादव के शपथ लेने के बाद राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. बीजेपी ने देवड़ा और शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं, ऐसे में उनके गृह नगर उज्जैन से भी भारी तादात में लोग और कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड पांचवीं बार सत्ता में आने से रोक दिया. शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे मोहन यादव को सोमवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...