Lok Sabha: लोकसभा के अंदर और बाहर हंगामा करने वालों की पहचान उजागर

Identity of those who created

 

दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 1 युवक विजिटर्स गैलरी से कूद कर सांसदों की ओर भागने लगे। युवक लोकसभा में पीछे की बैंचों पर कूदते हुए आगे की ओर जाने लगा। इससे हड़कंप मच गया। तत्काल कार्यवाही रोक दी गई। यह हरकत ऐसे दिन की गई है जब 2001 में आज ही के दिन संसद भवन पर हमला हुआ था।

 

युवक अपने जूते में छिपाकर स्मोक बम लाया था। उसने पीले रंग का धुआं छोड़ा। मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के जरिए पास बनाकर युवक संसद भवन तक पहुंचा थ। आरोपी युवक का नाम सागर है। जबकि एक महिला और एक युवक ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। युवक का नाम अमोल शिंदे है जो महाराष्ट्र के रहने वाला है। युवती की पहचान नीलम के रूप में की गई है जो हरियाणा की रहने वाली है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वालों से पूछताछ कर रही है।

लोकसभा में हंगामा करने वालों की पहचान उजागर

सागर शर्मा: स्मोक स्टिक लेकर विजिटर्स गैलरी से नीचे कूदा। बैंचों पर छलांग लगाते हुए आगे की तरफ बढ़ने लगा। सांसदों ने दबोचा। पुलिस के हवाले किया।

मनोरंजन: लोकसभा में सागर शर्मा के साथ मौजूद थे। ये भी विजिटर्स गैलरी से नीचे कूदा था।

अमोल शिंदे: महाराष्ट्र के रहने वाला। जब अंदर हंगामा चल रहा था, तब इन्होंने बाहर स्मोक बम फोड़ा और नारे लगाए।

नीलम कौर: हरियाणा के हिसार की रहने वाली। संसद भवन का बाहर हंगामा किया। मणिपुर में हिंसा रोको, महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोको, जय भीम, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए।

जिस समय यह घटनाक्रम सामने आया, उस समय लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। जैसे ही शख्स टेबलों पर कूद कर आगे जाने लगा, सांसद डर गए। आरोपी के हाथ में पटाखे जैसे कुछ था, जिससे पीला धुआ निकल रहा था।

घबराए सांसद भागने लगे। कुछ ने उसे रोकने की कोशिश की। बाहर आकर सांसदों ने आपबीती सुनाई। सांसदों के मुताबिक, 3 युवकों ने यह हरकत की। युवक जूते में छुपाकर पटाखा लाया था। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इसे संसद पर एक और हमला बताया।

CM MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहली नस्ति पर हस्ताक्षर किए

 

गृह मंत्रालय से आदेश जारी।

धार्मिक स्थलों तथा अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए।

Hello Daddy Movie: हेलो दददू वेब सिरीज 13 दिसम्बर को, जियो सिनेमा में रिलीज होगी

 

हेलो दददू वेब सिरीज जियो सिनेमा पर 13 दिसम्बर 2023 को रिलीज होने जा रही है। हेलो दददू का निर्माण राज टी.वी. एण्ड फिल्म मेकर्स भोपाल द्वारा किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल श्रीवास्तव है। फिल्म की कहाँनी गाँव के लड़के की है जो कि बड़े शहर (मुम्बई) में नौकरी करने जाता है और लड़की से दोस्ती करता है और लिविंग रिलेशन में रहने लगता है। ये फिल्म पारिवारिक फिल्म होने के साथ-साथ वर्तमान समय में नौकरी के लिए बड़े शहरो में जाने वाले लड़के, लड़कियों पर आधारित है और दोस्ती, प्यार, लिविंग रिलेशन में रहने लगते हैं। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन है और पारिवारिक फिल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार आभांश कुमार, जीनल जोशी, अब्दुल अली, रूहाना, बर्ग, शौर्य पी. सिंह है।

कोलार थाना पुलिस को मिला पुरुस्कार

भोपाल, राजधानी में न्यू मार्केट टी.टी.नगर समन्य भवन में पुलिस प्रशासन विभाग मप्र और महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र और यूनिसेफ भोपाल द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति के कोलार थाना क्षेत्र के थाना संयोजक महेश चन्द्र भटनागर को Ad.S.P. विनीत कपूर, श्रीमति अद्धैता मराठे बाल संरक्षण अधिकारी यूनिसेफ मध्यप्रदेश ने शील्ड व प्रंशसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम भोपाल के सभी थाने की महिला पुलिस एवं थाना कोलार की डेस्क महिला पुलिस एस.आई. संगीता कामले, महिला पुलिस हेड चमेली पवार, नेहा चौहान को बाल एवं महिला हिंसा रोकथाम अभियान में योगदान एवं सहयोग के लिए शील्ड व प्रंशसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IPO Business: 18 दिसंबर को खुलने जा रहा है मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ, 960 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में कंपनी

IPO is going to open

 

Muthoot Microfin IPO: साल 2023 के खत्म होने से पहले मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) भी अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ 18 दिसंबर 2023 को खुलेगा और निवेशक 20 दिसंबर तक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. कंपनी आईपीओ के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. आने वाले दिनों में कंपनी आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा करेगी.

अक्टूबर महीने शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ( Securities and Exchange Board of India) ने मुथूट माइक्रोफिन को आईपीओ लॉन्च करने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी थी. मुथूट माइक्रोफिन मुथूत फाइनेंस की सब्सिडियरी कंपनी है. एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 15 दिसंबर को खुलेगा. मुथूट माइक्रोफिन 760 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर और 200 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी.

मुथूट माइक्रोफिन देश की पांच बड़ी एनबीएफसी – एमएफआई कंपनियों में शुमार है जिसका 9200 करोड़ रुपये का एसेट है. मुथूट माइक्रोफिन ने 2018 में ही आईपीओ लॉन्च करने के लिए डॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. सेबी से उसे मंजूरी मिल गई थी. लेकिन बाजार के सेंटीमेंट खराब होने के चलते तब कंपनी ने आईपीओ लेकर नहीं आई.

कंपनी के प्रमोटर्स में थॉमस जान मुथूत, थॉमस मुथूत, थॉमस जॉर्ज मुथूत, प्रीति जॉन मुथूत, रेमी थॉमस और नीना जॉर्ज ऑफर फॉर सेल के जरिए आईपीओ में 150 करोड़ रुपये से शेयर्स बेचेंगे. जबकि ग्रेटर पैसेफिक कैपिटल ऑफर फॉल सेल के जरिए 50 करोड़ रुपये के शेयर्स ऑफलोड करेगी. मुथूत माइक्रोफाइनेंस समेत प्रमोटर्स की कंपनी में 69.08 फीसदी हिस्सेदारी है. जबकि 28.53 फीसदी शेयर्स पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है. कंपनी ने आईपीओ में एम्पलॉय के लिए शेयर्स रिजर्स रखे हैं.

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 203 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. मार्च 2023 कंपनी का ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो 9200 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी के 2.77 मिलियन कस्टमर्स हैं. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनैंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स है.

Aadhaar Card Update: फिर से बढ़ गई डेडलाइन, अब अगले साल की इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार

extended again, now you can update

 

 

Aadhaar Card Update: सभी आधार कार्ड धारकों को मंगलवार के दिन बड़ी खुशखबरी मिली है. विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने फ्री में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन एक बार फिर से बढ़ा दी है. आधार को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन 14 दिसंबर को समाप्त हो रही थी.

इस तारीख तक बढ़ गई डेडलाइन

आधार प्राधिकरण यूआईडीएआई ने एक आधिकारिक अपडेट में डेडलाइन को बढ़ाने की जानकारी दी. प्राधिकरण ने बताया कि नागरिकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए आधार अपडेशन की डेडलाइन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. अब माई आधार पोर्टल के जरिए बिना कोई शुल्क दिए 14 मार्च 2024 तक आधार को अपडेट किया जा सकेगा. प्राधिकरण ने कहा कि डेडलाइन को 15 दिसंबर 2023 से अगले 3 महीने यानी 14 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

ऑफलाइन में लग रहा इतना चार्ज

आधार के डिटेल्स को अपडेट करने की नि:शुल्क सुविधा माई आधार पोर्टल पर मिल रही थी. अगर कोई यूजर ऑनलाइन के बजाय आधार सेंटर जाकर ऑफलाइन आधार को अपडेट कराता है तो उसे 25 रुपये का शुल्क भरना होता है. अब डेडलाइन बढ़ने के बाद भी वही व्यवस्था बरकरार रहेगी. यानी नि:शुल्क आधार अपडेशन की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन के मामले में मिलेगी.

इन मामलों में आधार का अपडेट जरूरी

इसके लिए यूजर को myAadhaar portal यानी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा. आधार के डिटेल्स को कई मामलों में अपडेट करना जरूरी हो जाता है. जैसे- अगर आपका एड्रेस बदला है तो उसे अपडेट करा लेना चाहिए. आधार प्राधिकरण उन यूजर्स से भी आधार को अपडेट कराने के लिए कह रहा है, जिन्हें विशेष पहचान को बनवाए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं.

ऑनलाइन आधार अपडेट करने का प्रोसेस

आधार पोर्टल पर विजिट करें.

लॉग इन करने के बाद Name/Gender/Date of Birth & Address Update पर क्लिक करें.
Update Aadhaar Online पर क्लिक करें.
एड्रेस/नाम/जेंडर जो भी अपडेट करना हो, उसे सेलेक्ट कर प्रोसीड करें.
अपडेटेड प्रूफ की कॉपी अपलोड करें.
अभी कोई पेमेंट नहीं करना है. 14 मार्च के बाद 25 रुपये देने होंगे.
पेमेंट ऑप्शन के पूरा होते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा.

Dhiraj Sahu case: धीरज साहू लग्जरी गाड़ियों का शौकीन, करप्शन किंग, रेड में मिले 354 करोड़

luxury cars, corruption kin

 

Dhiraj Sahu Raid case: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में 354 करोड़ रुपये की नगदी बरामद हो चुकी है. किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी की ओर से की गई कार्रवाई में यह अब तक बरामद हुई सबसे बड़ी रकम है. जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पता चल रहा है कि भ्रष्टाचार के इस महाराज का टशन भी कुछ कम नहीं है. धीरज साहू की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें किसी में वह चीते के साथ खड़ा है तो किसी में हथियारों के साथ. उसे महंगी गाड़ियों का भी शौक है. झारखंड के लोहरदगा में उसका आलीशान मकान है, जहां इंदिरा गांधी भी कई बार ठहर चुकी हैं.

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के नौ ठिकानों पर छापेमारी के बाद इतनी भारी रकम बरामद हुई है, जिससे लोगों की आंखें फटी रह गई हैं. तीन बैंकों के 80 स्टाफ नोट काउंटिंग की 40 मशीनों के साथ 7 दिनों तक गिनती करते रहे. तब जाकर कैश किंग के घर छुपाकर रखी गई नोटों की गड्डियों की गिनती पूरी हुई है. 300 करोड़ तो अकेले ओडिशा के बलांगीर के उसके दफ्तर से मिली.

लोहरदगा के पुश्तैनी आवास का नाम – व्हाइट हाउस

हालांकि कई राज्यों में अपने साम्राज्य का विस्तार करने वाले धीरज साहू के ब्लैक मनी कारोबार का कंट्रोल रूम झारखंड के लोहरदगा में स्थित उसका वह ख़ानदानी आवास है, जिसे उसने व्हाइट हाउस नाम दे रखा है. उसके शौक कम नहीं हैं. लोहरदगा के आलीशान मकान की बानगी ऐसी है कि यहां 30 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं. सभी उसकी फेवरेट हैं और किसी की भी कीमत करोड़ों से कम नहीं है. उसके घर से 11 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं. घर से धीरज की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह कहीं बंदूक लेकर खड़ा है तो कहीं बाघ चीता और शेर के साथ बैठा हुआ है. काली कमाई के इस किंग के घर का रंग सैकड़ों सालों से सफेद रहा है.

स्वतंत्रता सेनानी थे पिता

जांच में पता चला है कि धीरज साहू के पिता बलदेव साहू खुद एक स्वतंत्रता सेनानी थे. देश की आजादी की लड़ाई के समय उसका घर स्वतंत्रता सेनानियों का ठिकाना हुआ करता था. देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से बलदेव साहू के रिश्ते बेहद मधुर थे. स्थानीय लोग बताते हैं कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर जब इंदिरा गांधी का जब भी झारखंड का दौरा हुआ तो वह साहू परिवार के व्हाइट हाउस में ही आकर ठहरती थीं.

स्थानीय लोगों के लिए मसीहा है साहू परिवार

भले ही आज देश के लिए धीरज साहू करप्शन का किंग बनकर उभरा है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए वह मसीहा है. लोग बताते हैं कि कोई भी उसके घर से खाली नहीं जाता. जिसकी जो जरूरत है, पूरी की जाती है. फिलहाल धीरज साहू के पास कितनी काली कमाई है इसकी जांच जारी है. इनकम टैक्स के बाद अब सीबीआई और ईडी की टीम भी जांच में जुट गई है.

New CM Mohan Yadav Oath Ceremony LIVE: मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा मोहन ‘राज’, भोपाल में शपथ ग्रहण करेंगे नए मुख्यमंत्री

CM Mohan Yadav Oath Ceremon

 

MP Chief Minister Oath Ceremony : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व समेत कई दिग्गज नेता भी इस समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल आए हैं. मध्य प्रदेश की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भोपाल में होगा.

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं, ऐसे में उनके गृह नगर उज्जैन से भी भारी तादात में लोग और कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड पांचवीं बार सत्ता में आने से रोक दिया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रहे मोहन यादव को सोमवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था. मोहन यादव के अलावा परेड ग्राउंड पर राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला भी किया.

मोहन यादव तीसरी बार विधायक के तौर पर निर्वाचित हो विधानसभा पहुंचे हैं. वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के करीबी माने जाते हैं. वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है. मोहन यादव साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे. उन्होंने 2018 और फिर 2023 में भी उन्होंने इसी सीट से ताल ठोकी और जीत भी हासिल की. मालूम हो कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस के खाते में इसबार 66 सीटें ही गईं.

राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी शपथ ग्रहण करेंगे. मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने बताया कि राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

‘ऐतिहासिक होगा डॉ. मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह’- वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘हमारे नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनका मंत्रिमंडल बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ लेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इसका आयोजन होगा और यह ऐतिहासिक होगा.’

लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह, उज्जैन से पहुंच रहे हैं लोग

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं. वो लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं.

पीएम मोदी और अमित शाह भी होंगे MP CM के शपथ ग्रहण समारोह में

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के दिग्गज जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेता समारोह में शामिल होंगे.

MP Congress : 15 दिसंबर के बाद होगा मप्र कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन

Congress Legislature

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन 15 दिसंबर के बाद होगा। इसके लिए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री बाला बच्चन और उमंग सिंघार के नाम दावेदारों में प्रमुखता से सामने आए हैं।

66 सीटों पर जीती कांग्रेस

230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 66 उम्मीदवार चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। दल का नेता विधायक चुनेंगे। इसके लिए विधायक दल की बैठक होगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय संगठन से विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक भेजने का अनुरोध किया है।

 

एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं

दरअसल, पार्टी नेता चाहते हैं कि कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाए कि सभी एकजुट हैं, इसलिए आम सहमति के आधार पर निर्णय पर जोर दिया जा रहा है। विधायक दल के नेता के लिए नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। विंध्य अंचल में वैसे भी पार्टी की स्थिति कमजोर है। इस बार केवल पांच सीटें ही पार्टी जीत सकी है। उधर, जातीय समीकरणों के हिसाब से ओबीसी वर्ग से आने वाले रामनिवास रावत और आदिवासी वर्ग से बाला बच्चन और उमंग सिंघार के नाम भी दावेदारों में हैं।

कमल नाथ प्रदेश संगठन में करेंगे परिवर्तन

उधर, लोकसभा चुनाव को देखते हुए कमल नाथ अभी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे पर उनकी टीम यानी प्रदेश कांग्रेस संगठन में परिवर्तन होगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कई पदाधिकारियों के निष्क्रिय रहने की शिकायतें हैं। पार्टी अध्यक्ष को संगठन की रचना और आगामी दिशा तय करने के लिए अधिकृत किया गया है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने सभी चुनाव जीतने व हारने वाले उम्मीदवारों से संगठन की रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, कुछ उम्मीदवारों ने संगठन का साथ नहीं मिलने और भितरघात की शिकायत की है। इसके अतिरिक्त जिला प्रभारी, संगठन मंत्री और पर्यवेक्षकों से भी चुनाव में संगठन पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर जानकारी मांगी गई है।

Animal Worldwide Box Office Record: ‘एनिमल’ ने तोड़ा ‘गदर 2’ की कमाई का रिकॉर्ड

'Animal' broke the

 

पिछले 12 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का कब्जा है. हर दिन ये फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रही है. अब ‘एनिमल’ ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इस बार रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने ‘गदर 2’ (Gadar 2) के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है.

‘एनिमल’ ने तोड़ा ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ देश-विदेश में छप्परफाड़ कमाई कर रही है. अब इस फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 691 करोड़ रुपये किया था. वहीं, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 10 दिनों में 717 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

11 दिनों में फिल्म ने कर ली 700 करोड़ से ज्यादा कमाई

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है. इसकी रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं और 11 दिन में ‘एनिमल’ ने 737.98 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है. जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है उससे साफ जाहिर है कि अगले कुछ दिनों ये 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. हालांकि, भारत में अभी तक ‘एनिमल’ की कमाई लगभग 450 करोड़ रुपये हो चुकी है. रणबीर कपूर की फिल्म तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

रणबीर कपूर के करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (Animal) उनके करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है. इसमें उनके एक्शन अवतार को बहुत पसंद किया जा रहा है. ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म में रणबीर कपूर ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे का रोल किया है. वहीं, रश्मिका ने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है. फिल्म में रणबीर कपूर के बाद सबसे ज्यादा तारीफ बॉबी देओल (Bobby Deol) की खलनायकी की हो रही है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...