छठ महापर्व में शामिल हुए विधायक रामेश्वर शर्मा

 

सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विधायक रामेश्वर शर्मा छठ महापर्व में सम्मिलित हुए एवं छठ माई के लिए व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Road accident: महिला निगमकर्मी को अज्ञात कार ने रौंदा, मौत

भोपाल, राजधानी भोपाल में महिला सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बताया जा रहा है।
सुबह 6:00 बजे रोड पर सफाई कर रही माया बाई को वाहन ने कुचला, मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बवाडिया क्षेत्र में हुई घटना, परिजनों ने जेपी अस्पताल में किया हंगामा।

भारतीय सफाई मजदूर संघ कर रहा 5 लाख रुपए मुआवजा और नगर निगम से सरकारी नौकरी की मांग।

भोपाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू डागर भारतीय सफाई मजदूर संघ ने बताया भारतीय सफाई मजदूर संघ ने परिवार जनों को तत्काल सहायता राशी दिलवाई।

Vinod Thomas Death: फिल्म अभिनेता का शव कार में मिला

 

कोच्चि, एजेंसी ।

मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विनोद थॉमस का कोट्टायम के पंपडी के पास एक होटल परिसर में कार के अंदर शव मिला है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लंबे समय से परिसर में कार में एक शख्स मौजूद था। जिसकी जानकारी पुलिस को होटल प्रबंधन ने दी। इसके बाद उन्होंने शव की शिनाख्त शुरू की। शिनाख्त के दौरान उन्हें पता चला कि यह डेड बॉडी 47 वर्षीय मलयाली एक्टर विनोद थॉमस की है। फिलहाल एक्टर की डेड बॉडी को कोट्टायम पंपडी तालुक हॉस्पिटल में रखा गया है। पुलिस ने कहा है कि वह कार के अंदर मिले, जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्टर का निधन कैसे हुआ। विनोद थॉमस के निधन की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद एक्टर का शव उनके परिवार को दे दिया जाएगा

शुभमन गिल 4 रन बनाकर OUT, मिशेल स्टार्क ने बनाया अपना शिकार

Shubman Gill out

 

IND vs AUS Final, World Cup 2023: 2019 के सेमीफाइनल के हार का हिसाब बराबर किया। अब बारी है 2003 के फाइनल में मिली शिकस्त का बदला लेने की। 20 साल बाद एक बार फिर खिताबी जंग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। इस बार कहानी 2003 से अलग है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में गजब का खेल रही है। जो भी उनके सामना आ रहा है। उसे रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद वापसी की है। अब जीत के रथ पर सवार दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के सामने चैंपियन का ताज अपने सर सजाने के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं।

शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल 4 रन पर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने गिल को एडम जम्पा के हाथों कैच आउट कराया।

 

रोहित शर्मा ने कहा

भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता। पिच अच्छी लग रही है। बड़ा खेल है और स्कोर बोर्ड पर स्कोर जरूरी है। फाइनल में कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है।

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने कहा

पैट कमिंस ने कहा कि हमने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। विकेट सूखा लग रहा है। ओस एक बड़ा फैक्टर है। इस पर बाद में बैटिंग करना फायदेमंद होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत कठिन हुई। उसके बाद कोई गलती नहीं हुई।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया टीम

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

 

रोहित ने टीम में नहीं किया बदलाव

भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Sholay में इस एक्टर ने निभाए थे दो किरदार, क्या आपको पता है?

15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ को इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है. ‘शोले’ उन फिल्मों में से है जिसके गाने, डायलॉग, किरदार और किरदारों के कपड़े तक जनता को अच्छे से याद रहते हैं. लेकिन इस फिल्म में एक एक्टर ने दो किरदार निभाए थे. आपको याद है?

अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और जया भादुड़ी (अब जया बच्चन) जैसी जोरदार कास्ट. ‘अंदाज’ और ‘सीता और गीता’ जैसी दो बड़ी हिट फिल्में बना चुके रमेश सिप्पी. और ‘यादों की बारात’ ‘जंजीर’ जैसी कितनी ही जोरदार एंटरटेनमेंट देने वाली फिल्में लिख चुके सलीम-जावेद.

ये कॉम्बिनेशन जब एकसाथ आएगा तो यकीनन एक शानदार फिल्म बनेगी, ये तब भी लोग सोच सकते थे. मगर वो फिल्म, इंडियन सिनेमा की शक्ल बदल डालेगी और इतिहास बना डालेगी ये उस वक्त भी किसी ने नहीं सोचा होगा. उस फिल्म का नाम था ‘शोले’.

हर उम्र, हर पीढ़ी, हर प्रांत और समाज के हर तबके से आने वाले लोगों में ‘शोले’ इस कदर घुल चुकी है, कि पानी की टंकी के रंग से लेकर जय-वीरू के कपड़ों तक, लोगों को फिल्म का एक-एक फ्रेम याद रहता है. 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई, फिल्म ‘शोले’ को लेकर शायद ही कुछ ऐसा हो जिसपर जनता का ध्यान न गया हो. मगर फिर भी एक चीज ऐसी है, जो शायद बहुत लोगों को न याद हो।

शोले में एक एक्टर ने एक नहीं, दो किरदार निभाए थे. क्या आपको वो एक्टर और वो दो किरदार याद हैं? अगर याद हैं, तो मतलब आप पक्के वाले ‘शोले’ फैन्स में से हैं. और नहीं भी याद हों तो टेंशन लेने की बात बिल्कुल नहीं है, हम बता देते हैं।

ये कमाल करने वाले एक्टर थे मुश्ताक मर्चेंट. दो दशक लम्बे करियर में ”जवानी दीवानी’ और ‘सागर’ समेत लगभग 80 फिल्मों में काम करने वाले मुश्ताक ने, ‘शोले’ में एक नहीं, दो किरदार निभाए थे।

पहला किरदार

‘शोले’ में मुश्ताक अहमद के दोनों किरदार आपको फिल्म के पहले 20 मिनट में ही मिल जाएंगे. फिल्म का मशहूर ट्रेन वाला सीन तो याद होगा ही, जिसमें ठाकुर बलदेव सिंह जय और वीरू को हथकड़ी लगाए हुए, ट्रेन के गार्ड केबिन में लेकर जा रहे हैं. उसी सीक्वेंस में जय वीरू का सामना पहली बार गब्बर एंड कम्पनी से होता है.

इस सीन में ट्रेन चला रहे ड्राइवर का रोल मुश्ताक ने निभाया था. डाकुओं से फाइट करने के दौरान एक सीन में जय डाकुओं पर गोलियां दाग रहा है और वीरू ट्रेन के ड्राइवर के साथ मौज काट रहा है. सीन में धर्मेन्द्र के साथ मुश्ताक हैं।

दूसरा किरदार

साइड कार वाली मोटरसाइकिल पर गाना गाते जय वीरू कसम खा रहे हैं ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’. धरती और आसमान के साथ, जय-वीरू की दोस्ती की गवाह रही तीसरी चीज मोटरसाइकिल ही थी. लेकिन ये मोटरसाइकिल चोरी की थी. जय वीरू जिस आदमी से ये मोटरसाइकिल चुराते हैं, उसका किरदार भी मुश्ताक ने ही निभाया था. हालांकि, फिल्म के इस सीन में उनकी बस एक झलक मिलती है, वो भी पीछे से.

भारतीय सिनेमा की इस ऐतिहासिक फिल्म को फैन्स कई-कई बार देख चुके हैं. लेकिन हर बार नई सी लगने वाली ‘शोले’ से शायद ही कभी किसी का मन भर सके।

कांग्रेस पार्टी ने 15 जघन्य मामलों की शिकायत निर्वाचन आयोग से की

प्रदेश में 17 नवंबर को हुए मतदान के लिए कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी मुख्यालय से कंट्रोल रूम संचालित किया। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ताओं की टीम ने प्रदेश भर से शिकायतों को सुना और अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने के लिए संवाद किया।
इस दौरान 200 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिनकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी ने 15 जघन्य मामलों की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है जो मामले इस प्रकार हैं।

1) An attempt was made on the life of Congress MLA from Rajnagar, Chhatarpur, Shri Vikram Singh. In fact, in this attack, Shri Vikram Singh’s driver, has already lost his life.

2) A Sundaria Tribal in Rewa, Madhya Pradesh was brutally attacked by BJP supporters. At present, the victim of the attack is fighting for his life in the hospital.

3) More shockingly, in Dimani, from where the BJP leader and Candidate Narendra Tomar is contesting, two people were shot at in broad daylight and injured.

4) INC candidate from Sidhi was attacked and his vehicle was damaged.

5) INC polling agents were removed by force from polling booth no.105 Baharpur Gaon at Khurai Constituency

6) INC workers were attacked in Jeet Nagar, Indore falling under Rau Constituency.

7) INC workers were threatened at Bargi Constituency by supporters of BJP Candidate.

8) BJP supporters threatened INC candidate from Indore 1 constituency right inside the police station.

9) BJP supporters threatened and manhandled INC supporter at Vijayraghavgarh Constituency and video was made viral

10) Stones were pelted at the Vehicle of INC candidate from Jhabua by BJP workers

11) INC supporters were threatened at Prithvipur Constituency by BJP goons who had entered Madhya Pradesh from Uttar Pradesh no action was taken by the police

12) INC member was threatened by BJP Candidate for Shujalpur Constituency in front of police

13) INC workers were attacked with swords at Dr.Ambedkarnagar Mhow Constituency

14) BJP workers pelted stones at INC workers at Joura Constituency of Morena

15) INC candidate from Biaora Constituency was attacked by BJP workers

भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच देखने जाएंगे पीएम मोदी, कई बॉलीवुड सितारे भी रहेंगे मौजूद

Modi will go to watch

 

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने जाएंगे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी के मैच देखने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया.

पीएम मोदी के अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी मौजूद रहेंगे. साथ ही फाइनल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी आने की संभावना है.

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची है. इंडिया ने टॉस जीत कर चार विकेट पर 397 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई थी. इससे पहले भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर जीता था.

विश्व कप के फाइनल में पहुंचने तक का सफर

भारत ने लगातार सारे मैच जीत हैं. इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में छह विकेट से हराया था. दूसरे मैच में भारत ने दिल्ली में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया था. वहीं तीसरा मैच इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया.

साथ ही इंडिया ने चौथे मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया. फिर भारत ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी. छठे मैच में इंडिया ने लखनऊ में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. भारत ने इसके अलावा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया है.

बालाघाट के नक्सल क्षेत्र में भारी उत्साह, मप्र के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत वोटिंग

Huge enthusiasm in Naxal area

 

बालाघाट। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं

राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दें कि जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा बैहर, परसवाड़ा और लांजी में 900 से ज्यादा मतदान केंद्र हैं। इस बार 34 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 47 केंद्र ऐसे हैं, जो घोर नक्सल क्षेत्र में आते हैं और जहां पूर्व में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। 1675 मतदान केंद्रों में से 1100 में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है। 500 केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो मतदान केंद्र और आसपास की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।

‘मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है, मैं शिवराज नहीं हूं कि…’, जानें वोटिंग से पहले क्या बोले कमलनाथ

entire state, I am no

 

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है. इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा (Chindwara) से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ (Kamal Nath) ने बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला बोला है. कमलनाथ ने कहा कि, ‘मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है कि, जनता सच्चाई का साथ देगी. मुझे जनता पर, मतदाताओं पर भरोसा है. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं कि, कह दूंगा कि हम इतनी या उतनी सीटें जीतेंगे, सीटों की संख्या जनता तय करेगी.’

वहीं कमलनाथ ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है. अभी कुछ और घंटों तक उनके पास यह रहेगा. कल, मुझे कई फोन कॉल आए, किसी ने मुझे एक वीडियो भेजा जिसमें दिखाया गया है कि, शराब और पैसा बांटा जा रहा है. लगभग दो महीने से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे मध्य प्रदेश में आज मतदान का दिन है. सूबे के साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता ढाई हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. साथ ही साथ लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना योगदान दे रहे हैं.

64,626 पोलिंग बूथ पर हो रहे हैं मतदान

बता दें कि, पिछले दो महीने से सूबे की जनता अपने-अपने उम्मीदवारों को टटोलने में लगी है, तो वहीं राजनीतिक पार्टियां लगातार वोटर्स को लुभाने के प्रयास में जुटी हुई थीं. आज उनकी किस्मत के फैसले के दिन है. विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में 64,626 पोलिंग बूथ बने हैं. मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ही है, लेकिन कुछ सीटों पर वोटिंग सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक ही होगी. ये सीटें बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले में हैं.

भोपाल जिले में दोपहर 03 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान, हुजूर में 39 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

32.44 percent voting till 1 pm i

भोपाल । जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में आज कुल 20 लाख 87 हजार 32 मतदाता मतदान करते हुए नई सरकार चुन रहे हैं। इसके लिए जिले में 2049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 03 बजे तक तीन चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दोपहर 3:00 बजे तक भोपाल में कुल 44 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। मतदान प्रक्रिया श्याम 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इस तरह आप दो चरण और शेष रह गए हैं। अभी तक सबसे अधिक मतदान हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रतिशत, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 35% और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में 34% हुआ है। नरेला क्षेत्र में सबसे कम 27.85 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

विधानसभा क्षेत्र – मतदाता – मतदान प्रतिशत

गोविंदपुरा – 3,93,213 – 35.3

दक्षिण- पश्चिम – 2,32,953 – 29.15

मध्य। – 2,47,454 – 30.03

हुजूर। – 3,70,806 – 39

उत्तर – 2,45,386 – 31.02

नरेला – 3,49,123 – 27.85

बैरसिया। -2,48,097 – 34.33

कुल – 20,87,032 – 32.44

चार घंटे में हुआ था 17.02% मतदान

इससे पहले सुबह 11 बजे तक यानी शुरुआती चार घंटे में 17.02% मतदान हुआ। सुबह 09 बजे तक 7.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इसके साथ ही सात विधानसभा क्षेत्र के कुल 96 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद तीन दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना की जाएगी।

कई केंद्रों पर सुबह से लगी कतार

मतदान को लेकर भोपाल शहर में इस बार सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया। सुबह 6:30 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर लाइन लग गई थी। महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है, तारा सेवनिया केंद्र गोविंदपुरा सीट पर मतदान कर निकलीं हरीबाई ने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे से लाइन में लग गई थीं और 9:00 बजे उनका नंबर आया। यही स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र, सेंट थॉमस स्कूल केंद्र में भी देखने को मिली।

मतदाताओं का फूटा गुस्सा

भोपाल शहर में कई जगहों पर मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद लोग मतदान कर पा रहे हैं। इसको लेकर कुछ जगहों पर मतदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मतदान दलों के कर्मचारियों से पूछने पर बताया गया कि ईवीएम की प्रोसेसिंग स्लो है, इसलिए समय लग रहा है। मतदाताओं ने इस बाबत निर्वाचन आयोग को भी शिकायत करते हुए खामियों को दुरुस्त करने की गुहार लगाई।

ईवीएम में आई खराबी

जगदीशपुर के मतदान क्रमांक 262 पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी। मशीन में मतदाता द्वारा बटन दबाने के बाद देर से आ रही थी बीप की आवाज। इसके बाद दोनों पार्टियों के एजेंट्स को बुलाकर उनके सामने मशीन को किया रिसेट। फिर शुरू हुआ मतदान।

मतदाताओं में उत्साह

मतदान को लेकर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग सुबह मार्निंग वाक करने के साथ सीधे मतदान केंद्र पहुंच गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ-साथ पहली बार वोट डाल रहे युवा भी मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूरज चढ़ने के साथ ही जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी होती जा रही है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर भी बड़ी संख्या में केंद्रों में पहुंच कर मतदान कर रहे हैं।

भाजपा नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सुबह वैशाली नगर के मतदान क्रमांक 61 पर मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।

कलेक्टर ने किया मतदान

भोपाल कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने पत्नी के साथ किया मतदान। इसके उपरांत उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपने केंद्रों पर मतदान करने की अपील की।

मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भी सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपनी पत्नी स्मिता राजन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदान करने की अपील की।

तीन पीढ़ियों ने किया साथ मतदान

95 वर्ष की श्रीमती विद्यावती दुबे जी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। वह अपने बेटा-बहू और पोती के साथ मतदान करने पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

रामेश्वर शर्मा ने पंचशील नगर में किया मतदान

हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने पंचशील नगर की कोलार कॉलोनी में विश्वरैया भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं अन्य परिजनों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें हर नागरिक को बढ़-चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए। हमारा एक वोट तय करता है कि हमें राष्ट्र और प्रदेश में आने वाले समय में किस प्रकार की सरकार चाहिए।

हर विधानसभा में एक पीडब्ल्यूडी और युवा मतदान केंद्र

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में 300 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इसके साथ ही 111 महिला मतदान केंद्र हैं और एक-एक पीडब्ल्यूडी (पर्सन विद डिसएबेलिटी ) एवं युवा मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। महिला मतदान केंद्रों पर पूरी तरह महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, वे ही पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न करा रही हैं। एक मतदान दल में चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्गाें को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।

510 संवेदनशील मतदान केंद्र, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

जिले के दो हजार 49 मतदान केंद्रों में से कुल 510 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।इसके अलावा पहली बार एक हजार 44 मतदान केंद्रों की बेवकास्टिंग और 125 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। जिले में 46 वल्नरेबल अर्थात संवेदनशील मतदान केंद्र भी है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 510 माइक्रो आब्जर्वर और 185 सेक्टर अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।सभी मतदान केंद्रों पर 100 मीटर के दायरे में वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...