कांग्रेस कर रही है संविधान को बदलने के विषय में झूठ बोलने का काम: रामदास अठावले

भोपाल, केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय विभाग भारत सरकार रामदास अठावले ने सोमवार को भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम का जाल फैलाने का प्रयास करती है झूठ बोलने का काम निरंतर कांग्रेस कर रही है संविधान को बदलने के विषय में जो झूठ बोलने का काम लगातार कांग्रेस कर रही है इसे तत्काल बंद करना चाहिए। यह देश बाबा साहब के संविधान से चलता आया है, चलता रहेगा और वर्तमान में चल रहा है कांग्रेस का झूठ जनता जान चुकी है कांग्रेस की दुर्गति केवल इसीलिए हुई है माननीय मोदी जी योजनाओं के बारे में चाहे कृषि का क्षेत्र हो चाहे रोजगार का मामला हो निरंतर जनता को कैसे भ्रमित कर वोट हासिल करने का काम कांग्रेस करती आई है कांग्रेस इसी भ्रमजाल को मध्य प्रदेश के चुनाव में भी फैलाकर जीत हासिल करना चाहती है लेकिन मध्य प्रदेश की समझदार जनता बहुत भली भांति जानती है किस ढंग से कांग्रेस ने झूठ, तुष्टिकरण की नीति और नेतृत्व के सहारे सरकारें चलाई है।मोदी सरकार हर क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कम कर रही है ,चाहे उज्जवला गैस की बात हो, चाहे आयुष्मान कार्ड की बात हो ,चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, पर्यटन का क्षेत्र हो, प्रत्येक क्षेत्र में माननीय मोदी जी की सरकार बहुत प्रभावी ढंग से जनता के हित में काम कर रही है और इन्हीं सभी कामों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में चुनाव जीतने जा रही हैं । पत्रकार वार्ता में भाजपा दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवानदास सबनानी,नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ,वरिष्ठ नेता रामदयाल प्रजापति उपस्थित थे।

हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का ताबड़तोड़ जनसंपर्क जारी

भोपाल। गांव गरीब और किसान कल्याण के लिए विगत 18 वर्षों में जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है उतना काम पहले किसी सरकार ने नहीं किया इस कारण से सम्पूर्ण प्रदेश सहित हुजूर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव तक स्वास्थ्य शिक्षा और सड़क पहुंची है। इसलिए हम आपका वोट अधिकार के साथ एक बार फिर मांगने आए हैं। अतः 17 नवंबर के दिन कमल का बटन दबाकर हुजूर और मध्य प्रदेश में भाजपा को पुनः विजयी बनाना है। यह बात जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कही। भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि विकासपरक सोच के साथ जन भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ा जाए। यही वजह है कि आज जनता का आशीर्वाद निरंतर मुझ पर बना हुआ है। क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। मैंने एक सेवक के रूप में हुजूर परिवार का मन जीता है। इसलिए अब परिवारजन मुझे विजयी बनाएगें।

इन स्थानों पर रहा जनसंपर्क

हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से भेंट कर अन्य चुनावी गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उनके द्वारा फंदा मंडल कार्यालय का शुभारंभ, वार्ड क्रं. 83 व 84 बूथ की बैठक के साथ साथ अन्य बैठकों में सम्मिलित हुए।

*सोमवार को इन स्थानों पर हुआ जनसम्पर्क*

हुजूर प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के नवीन बस्ती, बैरागढ़ कलां, फंदा, तूमड़ा, वैभव मैरिज गार्डन, महाबली नगर, कोलार, श्रद्धा मैरिज गार्डन, सीटीओ, प्रताप वार्ड, वार्ड क्र. 01, अर्जुन वार्ड, गोंडबस्ती, नई बस्ती सेक्टर -3 (बंजारा बस्ती), शहीद भगत सिंह, ऋषि विलास कालोनी, पतंजली कालोनी, द ब्लेयर कालोनी, कटारा हिल्स, भगवती नगर, स्वामी विवेकानंद परिसर, गौरीशंकर परिसर, सिल्वर स्टेट, पार्क सिटी, रजत गोल्डन नेस्ट, गोल्ड विला, स्प्रिंगवैली ड्यू, स्प्रिंगवैली जुनिपर, स्प्रिंगवैली, प्राईड सिटी, आमरीन होम्स, सागर गोल्डन पॉम, एटलांटिस सिटी, हेवंस लाईफ, कस्तूरी रॉयल पार्क, सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, सिग्नेचर सिटी, श्री कृष्णा हाईटस, रामायण साउथ एवेन्यू, त्रिभुवन विहार, रामायण साउथ एवेन्यू फेस-1 स्थानों पर जनसंपर्क कर नागरिकजनों से भाजपा को जिताने की अपील की।

नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे पर ED कार्रवाई क्यों नहीं ? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी से पूछे तीखे सवाल

there no ED action against

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ दो हथियार हैं- एक ईडी और दूसरा सीबीआई. ये दो घोड़े पर चलते हैं. एक ईडी का घोड़ा और दूसरा सीबीआई का घोड़ा. मोदी सरकार इसका भरपूर इस्तेमाल कर रही है.

कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे का रविवार (5 नवंबर) शाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करोड़ों का व्यापार हो रहा है. इस पर ईडी और सीबीआई की जांच करवाईए. पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बेमतलब, बिना कारण राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जा रहा है. लेकिन, आपके ही के मंत्री के बेटे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी कार्रवाई होती है तो हकीकत कहते हैं और जब बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई होती है तो साजिश करार देते हैं.

‘पीएम मोदी सिर्फ करते हैं पाखंड’

जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कार्रवाई को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”ईडी और सीबीआई का ये दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा है.” जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि कि प्रधानमंत्री मोदी प्रतिशोध की राजनीति पर विश्वास रखते हैं. कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ पाखंड करते हैं. वह एक साल तक लगातार रेवड़ी-रेवड़ी कह कर आलोचना करते रहे, लेकिन अचानक ही ये रेवड़ी नहीं मोदी की गारंटी बन गई. आज ये मोदी की गारंटी तो ठीक है, लेकिन उनके पाखंड की कोई सीमा नहीं है.

‘मोदी सरकार योजनाओं का रीब्रांडिंग में माहिर’

मोदी सरकार पर योजनाओं को कॉपी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केन्द्र की मौजूदा मोदी सरकार का योजनाओं की री-ब्रांडिंग, री-पॉलिशिंग, री-नेम करने में उनका कोई तोड़ नहीं है. राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत 80 करोड़ की आबादी को अगले 5 साल मुफ्त राशन देने का ऐलान करने वाले पीएम मोदी ने 2006 में बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री इसका पुरजोर विरोध किया था. यही नहीं कांग्रेस की निर्मल भारत योजना को स्वच्छ भारत करने वालों ने कई योजनाओं को कॉपी कर श्रेय लिया है.

‘प्रदेश की जनता में है अंडर करेंट’

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रदेश की जनता में अंडर करेंट है. लोग परिवर्तन चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कहा कि राजनीति में अब गारंटी शब्द ज्यादा चलन में है. हमने इसका इस्तेमाल कर्नाटक में किया और सफल रहे. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस वचन में गारंटी दी गई है महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश में 18 साल सरकार चलाने वालों ने प्रदेश को कहां से कहां पहुंचा दिया? महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश नम्बर वन है. वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहाल हैं.

जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन पर क्या कहा?

इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की नाराजगी के सवाल पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है. राज्यों के चुनावों के लिए नहीं. राज्यों के चुनावों के लिए सभी शामिल दलों को अधिकार है कि वे अपने हिसाब से चुनाव को देखें.

रमा एकादशी व्रत 9 नवंबर को, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त व पौराणिक महत्व

Rama Ekadashi fast on

 

रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत रखने से ब्रह्महत्या सहित कई पापों से मुक्ति मिल जाती है। रमा एकादशी का व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे से जानें इस एकादशी व्रत के बारे में विस्तार से –

 

जानें कब है रमा एकादशी व्रत

पंचांग के अनुसार, रमा एकादशी व्रत 9 नवंबर को रखा जाएगा, जो सुबह 8.23 मिनट पर शुरू होगा और 9 नवंबर को सुबह 10.41 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग के मुताबिक, उदया तिथि में होने के कारण रमा एकादशी का व्रत 9 नवंबर को रखा जाएगा। पारण का समय 10 नवंबर को सुबह 6.39 मिनट से लेकर 8.50 मिनट के बीच होगा।

रमा एकादशी पर ऐसे करें पूजा

सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक कराएं।
रमा एकादशी व्रत का संकल्प लें।
भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान के साथ करें।
पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प अर्पित करें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
रमा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें।
ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद दान दें।

दंतेवाड़ा में पूजा-पाठ कर मतदान दलों को किया गया रवाना, एक लाख 92 हजार मतदाता कल डालेंगे वोट

dantewada

 

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में नई सरकार चुनने के लिए कल पहले चरण की वोटिंग होगी, इसमें दंतेवाड़ा विधानसभा भी शामिल है। नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट होने के कारण यहां शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना काफी चुनौतीपूर्ण होती है। इधर, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को उनके केंद्रों तक पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह छह से मतदान दलों को भेजने का सिलसिला शुरु हुआ था, जो दोपहर तक चला। विधानसभा में सिर्फ एक दल को ही हेलीकाप्टर से भेजा गया है।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा विधानसभा में एक लाख दो हजार 312 महिला व 90 हजार 126 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 273 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें 155 अति संवेदनशील, 67 संवेदनशील व 51 सामान्य केंद्र है। वहीं विधानसभा में एक तृतीय लिंग मतदाता भी है। यहां इस बार सात प्रत्याशी मैदान में है। सोमवार सुबह दंतेवाड़ा स्थित स्ट्रांग रूम से पहले अधिकारियों ने वाहनों में श्रीफल तोड़ कर पूजा अर्चना की। इसके बाद जवानों के साथ मतदान दलों को रवाना किया गया।

एक दल को भेजा गया हेलीकाप्टर से

सुरक्षा के मद्देनजर बस्तर के अंदरूनी इलाकों में मतदान दलों को हेलीकाप्टर से रवाना किया जा रहा है। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर सिर्फ एक दल को ही हेलीकाप्टर से भेजा गया। बुरगुम मतदान दल को हवाई मार्ग से पोटाली कैम्प तक पहुंचाया गया। यहां से मतदानकर्मी करीब पांच किलोमीटर पैदल चल मतदान केंद्र बुरगुम बोझापारा पहुचेंगे। सालों बाद बुरगुम गांव में मतदान होने जा रहा है। आज भी इस गांव तक पहुंचने वाली सड़क को नक्सलियों ने काट रखा है।

कैंपों में रुकेंगे मतदानकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर मतदान दल रात में जवानों के कैम्प में रुकने के बाद सुबह मतदान केंद्रों तक पहुचेंगे। दंतेवाड़ा के संवेदनशील मतदान केंद्रों को तीन लेयर में सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मतदानकर्मियों ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, कोई भय नहीं लग रहा है। अपनी सुरक्षा को लेकर कर्मचारी आश्वस्त दिखे।

सर्दियों में करें पालक का सेवन, इन बीमारियों में सेहत को होता है फायदा

Consume spinach in winter

 

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां बाजार में खूब आती है। हरी सब्जियां जहां सेहत के लिए फायदेमंद होती है, वहीं पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इन सब्जियों में पालक की सब्जी काफी ज्यादा पौष्टिक होती है और इसका इस्तेमाल सूप, दाल, पराठे, पूड़ी, करी के साथ-साथ कई तरह के पकवान बनाने में किया जाता है।

जानें क्यों सुपरफूड है पालक

हेल्थ एक्सपर्ट और डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, पालक एक सुपर फूड है, जिसमें कम कैलोरी होने के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखती है पालक
पोषक तत्वों से भरपूर पालक पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। पालक फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जो गैस, कब्ज आदि की समस्या को दूर रखती है। इसके अलावा इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे की समस्या नहीं होती है।

दिमागी सेहत

यदि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो आपको पालक का सेवन ज्यादा करना चाहिए। काम के दबाव और बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल हर कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है। नियमित रूप से पालक खाने से मेमोरी बूस्ट होती है।

तेज होती है आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी पालक फायदेमंद है। पालक का सेवन करने से आंखों के लिए जरूर पोषक तत्व मिलते हैं। पालक को सूप, सब्जी, साग आदि के रूप में सेवन करना चाहिए। पालक में नाइट्रेट भी काफी ज्यादा होता है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। नाइट्रेट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखता है।

ED समन पर बवाल के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई AAP विधायकों की बड़ी बैठक

Amidst the uproar over ED summons

 

ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के राष्ट्रीय संजोयक केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है. केजरीवाल गुरुवार (2 नवंबर) को केंद्रीय जांच एजेंसी के समन पर पेश नहीं हुए.

केजरीवाल ने पत्र लिखकर ईडी के समन को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है. इसी दिन वो मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर रोड शो करने पहुंच गए.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें तो ईडी गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन हजारों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेगी. हजारों केजरीवाल की सोच वाले लोगों को ईडी कैसे गिरफ्तार करेगी.

उन्होंने रविवार (5 नवंबर) को हरियाणा के रोहतक में भी कहा, ‘‘आप मुझे गिरफ्तार करें, मोदी जी मुझे गोली मार दें, केजरीवाल मर जाएगा, लेकिन नींद में भी आपको मेरी आवाज सुनाई देगी और मेरी आवाज आपके कानों में गूंजेगी, आपको शांति से सोने नहीं देगी.’’

क्या आरोप है?

ईडी का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति में शराब व्यापारियों के फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली गई है. वहीं इस आरोप को आप खारिज करते हुए कह रही है कि यह सब राजनीतिक बदले की भावना के तहत किया जा रहा है. इसका पलटवार करते हुए बीजेपी कह रही है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है.

बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कैद में हैं.

दिल्ली एनसीआर में भूकंप, 5.6 रही तीव्रता, 3 दिन में दूसरी बार लगे झटके

Earthquake in Delhi NCR

 

दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके। दिल्ली एनसीआर में चार दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप 4 बजकर 18 मिनट पर महसूस हुआ है।

शुक्रवार की रात को भूकंप आया था, जिसका केंद्र नेपाल था। यह भूकंप करीब 11 बजे आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। नेपाल में इस भूकंप की वजह से 157 लोगों की जान चली गई थी। भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व बिहार तक में महसूस हुए

भूकंप के आने के कारण

पृथ्वी में इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट नाम चार परतें हैं। यह प्लेट्स पृथ्वी के नीचे मौजूद होती हैं। यह प्लेट्स घूमती रहती हैं। यह प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो पृथ्वी में सतह के नीचे कंपन होने लगता है। इन प्लेट्स के अपनी जगह को छोड़ने से भूकंप के झटके महसूस होते हैं। प्लेट्स जहां जगह को छोड़ती है वहां भूकंप का असर ज्यादा होता है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने पर झटके काफी दूर तक महसूस होते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा आज इंदौर और धार में करेंगी सभा

Priyanka Gandhi Vadra

 

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी।

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी। शाम चार बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ होंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा आज धार जिले डही में

धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही कस्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार दोपहर एक बजे आम सभा को संबोधित करेंगी। आम सभा डही के पुलिस ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। हेलीपेड डही-अराडा मार्ग के डूब घाटा में बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ उपस्थित रहेंगे।

प्रियंका धार जिले के कुक्षी, गंधवानी, मनावर, सरदारपुर सहित पड़ोसी जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगी।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सख्त एक्शन लेगी एथिक्स कमेटी, संसद से अयोग्य घोषित करने की तैयारी

Ethics Committee will take strict action

 

बीजेपी नेता विनोद कुमार सोनकर के नेतृत्वा वाली लोकसभा की एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में मंगलवार को बैठक करने वाली है. कमेटी टीएमसी सांसद के खिलाफ लोकसभा में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने का आरोपों पर एक ड्राफ्ट रिपोर्ट भी पेश करेगी. कमेटी मोइत्रा के खिलाफ सख्त एक्शन की सिफारिश कर सकता है. इसमें वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में उनकी अयोग्य घोषित करना भी शामिल है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैनल 2005 में सामने आए कैश फॉर क्वेरी को एक उदाहरण के तौर पर देख सकता है. इस केस में उन सभी 11 सांसदों को संसद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिन्होंने पैसे लेकर सदन में सवाल उठाए थे. हालांकि, ये मामला सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया था. दो साल तक चली सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने जनवरी 2007 में इन सभी आरोपी सांसदों की अयोग्यता पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद इनकी वापसी हुई.

एथिक्स कमेटी ने जारी किया नोटिस

एथिक्स कमेटी की तरफ से रविवार (5 नवंबर) को बैठक को लेकर नोटिस अपलोड किया गया. इसमें कहा गया, ‘सांसद निशिकांत दुबे के जरिए 15 अक्टूबर, 2023 को सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दी गई. महुआ के खिलाफ संसद में कैश फॉर क्वेरी मामले से जुड़े होने का कथित आरोप है. एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा के कथित तौर पर इस मामले से जुड़े होने की जांच को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट रिपोर्ट पर विचार कर रही है और उसे अपनाने वाली है.’

बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर हमला बोलना जारी रखा है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी इससे पहले कि फर्जी कहानी सुनाने के लिए महिला सांसदों को आगे करे. उन्हें याद रखना चाहिए कि मेरे पास एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है. कमेटी के चेयरमैन के सस्ते घिनौने अप्रासंगिक सवाल, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध- सब कुछ आधिकारिक तौर पर काले और सफेद रंग में है. बेशरम और बेहुदा.’

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...