मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  पर कमल नाथ का तंज, बोले- नौजवान बिना काम के, शिवराज किस काम के

 

मंदसौर-नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ शुक्रवार को मंदसौर और नीमच जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने जनसभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के, शिवराज किस काम के। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मंदसौर ने हमारा साथ नहीं दिया, फिर भी बिना पक्षपात के एक लाख एक हजार किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने किसानों की दोबारा कर्जमाफी का वादा भी किया।

प्रदेश को चौपट राज्य बना दिया

मंदसौर में गांधी चौराहा पर कमल नाथ ने लोगों से सवाल किया कि मेरा क्या गुनाह था, जो मेरी 15 महीनों की सरकार गिरा दी गई। कमल नाथ ने कहा कि मैंने 40 साल चुनाव लड़ा, लेकिन ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा, यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास सिर्फ कमीशन और घोटालों का हुआ है। जगह-जगह जब मैं लोगों से पूछता हूं कि प्रदेश का क्या हाल है, तो लोग कहते हैं पैसे दो और काम लो। यहां 50 एकड़ जमीन वाला व्यक्ति भी गरीबी रेखा में नाम दर्ज करवा लेता है। कमल नाथ ने नीमच के अंबेडकर सर्किल पर आयोजित जनसभा में कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को चौपट राज्य बना दिया है। मध्य प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है।

सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा फैसला, पूरे देश में कीमतें बढ़ने के कारणों का लगाएगी पता

Competition Commission of India

 

सीमेंट की कीमतों में तेज उछाल से कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सीमेंट की कीमतों में उछाल को लेकर लगातार कार्टलाइजेशन की बात सामने आती रही है. अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India ) सीमेंट सेक्टर को लेकर हरकत में आ गया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पूरे देश में सीमेंट सेक्टर को लेकर पैन-इंडिया मार्केट स्टडी करने का फैसला किया है.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपने बयान में बताया कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माने जाने वाले हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए सीमेंट को सबसे अहम इनपुट माना जाता है. इन सेक्टरों के साथ कई प्रकार की दूसरी इंडस्ट्रीज भी जुड़ी है. जिससे इस सेक्टर पर अर्थव्यवस्था के विकास की राह को प्रभावित करने की क्षमता है. प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स के लिए सीमेंट के महत्व को देखते हुए, बेहतर तरीके काम करने वाला और कॉम्पिटिटिव सीमेंट मार्केट का होना बेहद जरुरी है. सीमेंट सेक्टर में मिलीभगत की अपार संभावनाएं हैं जो इसे सवेंददनशील बनाती है इसी को ध्यान में रखते हुए सीमेंट बाजार की संरचनात्मक विशेषताओं को देखते हुए देश के सभी क्षेत्रों में सीमेंट बाजार के कामकाज और प्रतिस्पर्धा की स्थिति को समझने की कोशिश की जाएगी.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सीमेंट सेक्टर को लेकर किए जाने वाले अध्ययन से कमीशन के सामने चल किसी मामले की सुनवाई से कोई लेना-देना नहीं होगा. आयोग सीमेंट प्राइस, उसके ट्रेंड, उत्पादन लागत, कैपेसिटी, कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और मुनाफे का अध्ययन करेगा. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीमेंट की कीमतों में बदलाव के कारणों का अध्ययन करेगा.

दरअसल सितंबर महीने में सीमेंट कंपनियों की तरफ से 12 से 13 फीसदी तक दामों में बढ़ोतरी की खबर आई थी. कंपनियों ने लागत में बढ़ोतरी को इसके लिए जिम्मेदार बताया था. बारिश का मौसम खत्म हो चुका है ऐसे में सीमेंट की मांग में बढ़ोतरी आ सकती है. जिसके चलते कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को इंदौर आकर रतलाम जाएंगे, एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुकेंगे

Modi will come to Indore

 

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को इंदौर आकर रतलाम जाएंगे। वे इंदौर एयरपोर्ट पर पांच मिनट ठहरेंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं से मिल सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर 2.15 बजे इंदौर आएंगे। एयरपोर्ट पर वे पांच मिनट रुकेंगे। इसके बाद 2.20 मिनट पर रतलाम के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से वे शाम 17.15 बजे इंदौर लौटेंगे और रवाना हो जाएंगे। शनिवार को एसपीजी ने इंदौर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे की जांच की। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई। भाजपा के नगरा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सूची पुलिस विभाग को सौंपी है।

रविवार को भी आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को भी इंदौर आएंगे। वे दोपहर 2.55 बजे इंदौर एयरपोर्ट आकर पांच मिनट बाद 3 बजे महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना हो जाएंगे। वे 5.50 बजे इंदौर आएंगे और 5.55 बजे दोबारा उड़ान भरेंगे।

नेपाल में भूकंप से 128 लोगों की मौत, हजार से अधिक घायल, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

Nepal earthquake

बीती रात शुक्रवार (3 नवंबर 2023) को 11:54 मिनट पर नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया है. खबर लिखे जाने तक 128 लोगों की मौत की खबर है और 1000 से अधिक लोग घायल हो गये हैं. नेपाल सरकार के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है. सरकार के प्रवक्ता के मुताबकि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रभावित इलाकों का शनिवार (4 नवंबर 2023) को दौरा करने वाले हैं.

नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था.

नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है. भूकंप के झटके दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए, जिसके चलते ऊंची इमारतों में रहने वाले कई लोग बाहर निकल आए. नोएडा सेक्टर-76 में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासी ने कहा, वास्तव में बहुत तेज झटके महसूस हुए. यह एक बेहद डरावना एहसास था.

भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बस्ती, बाराबंकी, फिरोजाबाद, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, भदोही, बहराइच, गोरखपुर और देवरिया जिलों के अलावा बिहार के कटिहार, मोतीहारी तथा पटना में भी महसूस किए गए.

नेपाल के जाजरकोट भूकंप में नलगढ़ नगर पालिका की डिप्टी मेयर सरिता सिंह समेत 128 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. नेपाल पुलिस के मुताबिक, भूकंप के कारण पुराने मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.

रुकुम पश्चिम जिला आठबिसकोट नगर पालिका 11 की लक्ष्मी बिक और उनकी 4 नाबालिग बेटियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. भूकंप से नेपाल के जाजरकोट के खलंगा में एक शख्स की ‘मौत’ हो गई है. जजरकोट के मुख्य जिला अधिकारी सुरेश सुनार ने कहा कि उन्हें मौत की जानकारी मिली.

Huzur Vidhan Sabha:- कांग्रेस की रणनीति कोलार पर ज्यादा मेहनत हो

 

भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP election 2023) के मतदान में अब मात्र 14 दिन शेष है और अब जनता भी आसपास पूछने लगी है “क्या माहौल है?”

वैसे तो हुजूर की सियासत का रोमांच का एक एपिसोड 2 नवंबर तक चला जिसमें पूर्व विधायक जितेंद्र डागा (jitender daga) केंद्र बिंदु रहे। डागा के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा (rameshwar sharma) के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath), दिग्विजय सिंह ( digvijay singh) की चर्चा बहुत सुर्ख रही। आखिर में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी नरेश ज्ञानचन्दानी (naresh gyan chandani) द्वारा जितेन्द्र डागा का पांव छूते वीडियो और नामांकन वापसी के बाद नरेश ज्ञानचंदानी के आंसू पोछते फ़ोटो सोशल मीडिया सहित प्रिंट मीडिया में खूब देखा गया।

आइये अब बात करते है जनता के बीच पार्टियों की जमावट की, देखने मे आया है की 29 अक्टूबर से शुरू हुआ कांग्रेस का कोलार क्षेत्र में जनसंपर्क आज 3 नवंबर तक चलता रहा है बताया जा रहा अभी 2 दिन कोलार में जनसंपर्क रहेगा। यानी 8 दिन में नगर निगम सीमा के 5 वार्डों में जनता को जोड़ने में समय दे रही है कांग्रेस।

राजनीति के जानकारों का इस विषय पर कहना है की कांग्रेस पिछली हार से सबक लेकर कोलार और होशंगाबाद रोड-रायसेन रोड से जुड़ें क्षेत्र में ताकत झोंक रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इसी क्षेत्र में स्थानीय सीनियर नेताओं से रोजाना स्थिति का फीडबेक ले रहे है और जल्द ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के जिम्मेदारो की बैठक कर सकते है।

राजनीति की जानकारों का कहना है कांग्रेस ने सर्वे से भाप लिया है की बैरागढ़ में सिंधी समाज, ग्रामीण की नाराजगी और पूरी विधानसभा में पारंपरिक काँग्रेस वोट मजबूत है और काँग्रेस के पक्ष में रहेगा।

वही भाजपा चार पहर का चुनाव प्रचार पूरी विधानसभा में करती दिख रही है। भाजपा बूथ सम्पर्क, रात्रिकालीन प्रचार कार्यकर्ताओं के माध्यम से कर रही है। वही विधायक रामेश्वर शर्मा सामाजिक संगठनों, कॉलोनियों-सोसाइटी में बैठक कर चर्चा-मेल मुलाकात कर रहे है। भाजपा की महिला विंग भी पूरी विधानसभा में सक्रिय हो गई है। भाजपा क्षेत्र विषय पर फोकस न करते हुए पूरे हुजूर में हुए विकास कार्यो को अपनी ताकत बना रही है। हुजूर भाजपा का गढ़ माना जाता है।

कांग्रेस की कोलार में सक्रियता से भाजपा चौकन्नी है, जनता और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और सकारात्मकता बनाये रखने पूर्णकालिक सदस्यों को भी सक्रिय कर दिया है।

हर क्षण हुजूर को दिया, जरूरत पड़ने पर प्राण भी दे दूंगा – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का चुनाव प्रचार दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रोजाना जनसंपर्क के साथ ही अब हुजूर में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए चुनाव कार्यालयों के शुभारंभ का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री शर्मा ने हुजूर के गांधीनगर भाजपा मण्डल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – हुजूर की जनता पिछले दो बार से नेता नहीं बल्कि अपने बेटे को चुन रही है, विधायक नहीं बल्कि सेवक चुन रही है। इसलिए जनता की सुविधा का हर काम पूरा हो रहा है। आज हुजूर विकास में अग्रणी हो रहा है क्योंकि यहां के परिवारजनों का आशीर्वाद निरंतर मेरे साथ रहा है। इसी आशीर्वाद के बल पर मैं हर चुनौती का डटकर सामना करता हूँ। कभी पीछे नहीं हटता, चाहे जो हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं हुजूर वासियों के लिये हर समय खड़ा रहा हूँ। चाहे दिन हो या रात, सर्दी-गर्मी या बरसात, मैं तत्परता के साथ सेवा के कार्य में संलग्न रहता हूँ। मैंने अपना हर क्षण हुजूर को दिया है, जरूरत पड़ने पर प्राण भी देने में पीछे नहीं हटूंगा।

इन स्थानों पर जनसंपर्क किया

शुक्रवार को प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने हुजूर के इंडस टाउन, हरिगंगा नगर और अनुजा विलेज में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के घर-घर जाकर नागरिकों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उनके जनसंपर्क को जनता का भी खूब समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह सैकड़ों लोग रामेश्वर शर्मा के साथ पांव-पांव चलते नजर आते हैं।

 बेहद बोल्ड कपड़े पहनने पर गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद

Urfi Javed arrested

 

अपने अतरंगी फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद हमेशा लोगों को हैरान कर देती हैं। उर्फी को अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ती है। इसके बावजूद वे अपने मन की करती हैं। अब एक बार फिर उर्फी चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी को पुलिस कस्टडी में लेते हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उर्फी को उनके कपड़ो की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

उर्फी को लिया गया पुलिस हिरासत में

उर्फी जावेद का यह वीडियो पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी एक काॅफी शाॅप से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। उस दौरान ही कुछ पुलिस वाले उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने के लिए आए। वीडियो में दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी जावेद को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहते हुए नजर आ रही हैं। इस पर जब उर्फी ने उनसे सवाल किया कि उन्हें कस्टडी में क्यों लिया जा रहा है, तो महिला ऑफिसर ने गुस्से में कहा, “इतने छोटे कपड़े पहनकर कौन घूमता है।”

छोटे कपड़े पहनने पर उर्फी गिरफ्तार

बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान टूटे दिल वाला बैकलेस टॉप और जींस पहनी हुई थी। हालांकि, उर्फी को सच में उनके छोटे कपड़ों की वजह से पुलिस ने हिरासत में लिया है या फिर ये उनका कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है, इस बारे में अभी तक सच्चाई सामने नहीं आई है। लेकिन बता दें कि उर्फी जावेद इससे पहले भी बांद्रा पुलिस स्टेशन जा चुकी हैं। इससे पहले भी उर्फी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वे बहन के साथ इवेंट अटेंड करने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान कुछ ऐसा कर दिया था कि उन्हें काफी शर्मसार होना पड़ा।

कांग्रेस का आरोप, पटवारी भर्ती घोटाले का राजफाश होने के बाद भी परीक्षा कराती रही सरकार

alleges that the government

 

भोपाल । प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में तेजी आने के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पटवारी भर्ती में धांधली को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि चार अप्रैल को ग्वालियर में इस संदर्भ में क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन 25 अप्रैल तक परीक्षा चलती रही। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए शिवराज सरकार ने जांच आयोग तो गठित किया, पर अब तक उसकी रिपोर्ट ही नहीं आई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि पटवारी भर्ती घोटाला भाजपा सरकार की जानकारी में हुआ और इसे रोकने के स्थान पर चलने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने भर्ती घोटालों की जांच कराई जाएगी और दोषी कोई भी हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

भर्ती परीक्षा को लेकर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सुरजेवाला ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि यह चार अप्रैल 2023 को ही पता चल गया था कि पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला किया जा रहा है। वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरों के बिठाने का काम भी हुआ। कुछ आरोपितों से लैपटाप, बायोमेट्रिक मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। इससे प्रश्न यह उठता है कि जब चार अप्रैल 2023 को ही घोटाले के प्रमाण मिल गए थे, तो भी परीक्षा जारी रखकर इसे क्यों होने दिया गया।

सरकार के संरक्षण में हुआ घोटाला

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में यह पूरा घोटाला हुआ था, इसलिए प्रदेश स्तर पर व्यापक जांच नहीं कराई गई। गुपचुप चालान भी प्रस्तुत कर दिया गया। परीक्षा में 9,78,266 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 30 जून 2023 को परिणाम जारी किया गया, जिसमें 8,600 अभ्यार्थियों का चयन हुआ। प्रावीण्य सूची में दस में से सात अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र एक ही कालेज में था। कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिट थे, जबकि उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में खुद को दिव्यांग बताया और दिव्यांग कोटे में उनका चयन हुआ।

23 भर्ती-प्रवेश परीक्षाओं में घोटाला

सुरजेवाला ने कहा कि व्यवसायिक परीक्षा मंडल (नया नाम कर्मचारी चयन मंडल) के माध्यम से भाजपा सरकार ने 23 भर्ती-प्रवेश परीक्षाओं में घोटाला किया। पहला मामला खंडवा, छतरपुर, भोपाल, इंदौर में प्राथमिकी दर्ज हुई। कुल 23 भर्ती-प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ियां की गईं। मेडिकल और डेंटल टेस्ट के नाम पर निजी मेडिकल और डेंटल कालेजों में सीटें बेची गईं। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआइ ने शपथ पत्र देकर कहा था कि डीमेट घोटाला व्यापमं से भी बड़ा है। फर्जी नर्सिंग कालेज घोटाले पर तो न्यायालय की टिप्पणियां आंख खोलने वाली हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से बड़ा खेल खेला गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- राम को काल्पनिक बताने वाले राम की माला जप रहे, यही कांग्रेस का चरित्र

call Ram imaginary are

सतना। आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा ही अपने परिवारों की चिंता की है। सोनिया गांधी ने बेटा राहुल और बेटी प्रियंका को ही स्थापित करना चाहा है। इसी परंपरा को मध्य प्रदेश में कमल नाथ जी निभा रहे हैं। वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। कमल नाथ ने तो अपने बेटे नकुल से टिकट भी अनाउंस करवा दिया। इसके बाद दिल्ली से कांग्रेस ने टिकट घोषित किया। यह आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को सतना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा सिर्फ कमल नाथ ही नहीं, दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है। इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है।

आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। अब कांग्रेस भी बिखर रही है। यही कारण है कि अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।

बिखरी कांग्रेस नहीं कर सकती भला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है। सीएम शिवराज ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के नाम लिये बगैर कहा कि एक फिल्म आई थी “मेरे अपने” जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। मित्रों, यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर निशाना

सीएम शिवराज ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी। इन्होंने तो कोर्ट में इसका एफिडेविट भी दिया था। ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे। बताओ कौन से कमरे में राम का जन्म हुआ? यह वो कांग्रेस थी, जो राम जी को काल्पनिक बताती थी। आज जब वह देख रही है देखिए राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता।

अब राम नाम की माला जप रहे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। यही तो कांग्रेस का चरित्र है।

दिग्विजय की चक्की ने कमल नाथ को पीसा

कमल नाथ के चक्की पीसने वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं, फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।

कांग्रेस ने विंध्य से अन्याय किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया, लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया।

चाहे दिग्विजय सिंह जी का शासन काल हो या उससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हों। विकास की दृष्टि से हमेशा पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने कहा कि मैं कमल नाथ से पूछता हूं कि वे बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया? कितने बार विंध्य के दौरे किए, विंध्य को क्या दिया।

हम हिसाब देने को तैयार

सीएम शिवराज ने कहा कि हम हिसाब देने को तैयार हैं। विंध्य का जो विकास हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।

सतना में बनेगा ग्लोबल स्किल पार्क

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अभी भोपाल में सिंगापुर की मदद से एक ग्लोबल स्किल पार्क बना है। अभी मैंने उसका उद्घाटन किया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां स्किल्ड मैनपॉवर तैयार करके यहां के बच्चों को रोजगार ठीक से मिले क्योंकि रोजगार के लिए स्किल जरूरी है। अब सतना में भी ऐसा ही ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा।

विंध्य के विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अपने सपना कोई अगर देख ले तो यह बड़ा कस्बा नहीं बढ़ते हुए महानगर का स्वरूप धारण कर रहा है। मैं विस्तार से काम नहीं गिनाना चाहता कम बोलते हैं। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, एलीवेटेड कॉरिडोर हो, सतना बाणसागर समूह जलप्रदाय योजना हो, रामनगर माइक्रो इरिगेशन की स्कीम हो, सीएम राइज स्कूल हो। सांस्कृतिक दृष्टि से अगर देखेंगे जहां विंध्य में एक तरफ मां शारदा लोक बनाने का हमने फैसला किया है।

वहीं वनवासी राम लोक चित्रकूट में बनेगा। वेंकटेश मंदिर के प्रांगण में भी आपने देखा जो काम हुआ है संतोषी माता तालाब का निर्माण, मैं काम नहीं गिना रहा हूं कामों की सूची आपके पास है। लेकिन मैं गणेश सिंह जी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने सतना के लिए अपना विजन जो कुछ हुआ है आपके सामने है। लेकिन भविष्य में हम क्या करेंगे उसका विजन जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नामांकन को रद्द करने की मांग की गई है

Sanjay Shukla submitted a

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर से मुश्किल में पड़ सकते हैं. दरअसल कांग्रेस कैलाश विजयवर्गीय के नामांकन को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है. इस मामले में कैलाश विजयवर्गीय पर दो मामलों को छुपाने का आरोप लगा है. उन्होंने जब नामांकन दाखिल किया और उसमें अपने ऊपर चल रहे आरोपों की जानकारी दी तो बताया जा रहा है कि उन्होंने दो आरोप छुपा लिए. हालांकि इधर कैलाश विजयवर्गीय ने मामले में सफाई पेश की. उनका कहना है कि आप कहां किसे याद रहता है कि उस पर कितने केस दर्ज हैं.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने हाई कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है इस मामले में कैलाश विजयवर्गीय का नामांकन स्वीकार करने वाले रिटर्निंग अधिकारी को लेकर भी कांग्रेस हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है और कांग्रेस का कहना है कि दो लंबित मामलों की जानकारी कैलाश विजयवर्गीय ने छुपाई है.

इधर इंदौर में एबीपी लाइव से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कहा कि इंदौर एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी है शिकायत में यह मांग की गई है कि झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के लिए विजयपथ का नामांकन रद्द किया जाए आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा: 1 से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

कैलाश विजयवर्गीय पर चुनावी शपथ पत्र में दो प्रकरणों का उल्लेख नहीं करने का आरोप लगाया गया है. इन दोनों मामलों में से एक मामला पश्चिम बंगाल में सामूहिक बलात्कार की शिकायत से जुड़ा है तो उधर दूसरा छत्तीसगढ़ अदालत द्वारा जारी स्थाई वर्णन से संबंधित है बीते मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन की जांच करते हुए इन्हें पास कर दिया था जब बंगाल के मामले के बारे में कैलाश विजयवर्गी से पूछा गया तो उनका कहना था कि किस याद रहता है कि उसे पर कितने कैसे हैं इधर छत्तीसगढ़ के मामले में भी उनका जवाब सामने आया और उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई समन नहीं मिला है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...