पथरिया सीट से बसपा की यह दबंग विधायक पांच साल में लखपति से बनीं करोड़पति, 4 मुकदमे भी दर्ज

powerful BSP MLA from Patharia

 

मध्य प्रदेश में बीएसपी की एकमात्र दबंग विधायक रामबाई अहिरवार की 5 सालों में न केवल संपत्ति बढ़ी है, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता में भी इजाफा हुआ है. राम बाई अहिरवार ग्रहणी पांच साल में गृहणी से एक कंपनी की शेयर होल्डर भी बन चुकी हैं. वहीं, उनके खिलाफ विधायक के कार्यकाल के दौरान कई मुकदमे भी दर्ज हुए हैं.

यहां बताते चलें कि साल 2018 में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा की विधायक बनीं रामबाई की चल-अचल संपत्ति में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने साल 2018 के चुनाव में नामांकन फॉर्म के साथ जो ब्योरा दिया था, उनमें वे गृहिणी थीं.अब 2023 के चुनाव के नामांकन के लिए दिए हलफनामे के मुताबिक अब वह कृषक-व्यवसायी हो गई हैं. 2018 के पहले राम बाई कक्षा चौथी तक पढ़ीं थीं. अब वे दसवीं पास हो चुकी हैं. इसी साल उन्होंने बारहवीं का एग्जाम भी दिया था. हलफनामे के अनुसार राम बाई अहिरवार एक फर्म में शेयर होल्डर भी हैं.

5 साल में लगभग 1 करोड़ की चल संपत्ति बढ़ी

गौरतलब है कि साल 2018 में रामबाई की चल संपत्ति 30.30 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.29 करोड़ रुपए की हो गई है. इसी तरह अचल संपत्ति साल 2018 में 35 लाख रुपए थी,जो अब बढ़कर 93 लाख रुपए हो चुकी है.साल 2018 में रामबाई की चल संपत्ति 30.30 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.29 करोड़ रुपए की हो गई है. इसी तरह अचल संपत्ति साल 2018 में 35 लाख रुपए थी,जो अब बढ़कर 93 लाख रुपए हो चुकी है.रामबाई के खिलाफ कलेक्टर से विवाद, पथरिया अस्पताल और बटियागढ़ कृषि उपज मंडी में विवाद तथा बिजली कंपनी में प्रदर्शन से जुड़े चार आपराधिक मामले भी दर्ज है.

लखन पटेल 2300 मतों से पराजित किया था

बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर पथरिया सीट से राम भाई अहिरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है.वही उनके खिलाफ बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे लखन पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया है. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राव ब्रजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में बसपा की रामबाई सिंह परिहार ने बीजेपी के लखन पटेल 2300 मतों से पराजित किया था. निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राव ब्रजेन्द्र सिंह तीसरे और कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार गौरव पटेल चौथे स्थान पर रहे.

कोच्चि ब्लास्ट के आरोपी मार्टिन पर पड़ोसियों का हैरान करने वाला खुलासा, बोले- बच्चों को पढ़ाता था

Neighbors' shocking revelation on Kochi

 

कोच्चि। केरल के कोच्चि में ईसाई प्रार्थना सभा में बम ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के बाद से हर कोई परेशान है। यह बम धानके एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी के कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इन धमाकों की आवाज ने थम्मनम क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया है। कोच्चि ब्लास्ट का आरोपी डोमिनिक मार्टिन थम्मनम क्षेत्र में ही रहता था।

थम्मनम क्षेत्र के लोगों ने यह सुना कि डोमिनिक मार्टिन ने कोच्चि बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है तो सब चौंक गए। उनको एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ कि इतना शांत और मृदुल भाषी व्यक्ति कैसे प्रार्थना सभा में लोगों को मार सकता है। मार्टिन तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार है। 50 से ज्यादा लोग हमले में घायल हुए हैं।

बच्चों को पढ़ाता था अंग्रेजी

मार्टिन के मकान मालिक जलील ने कहा कि मार्टिन पिछले पांच से साल से उनके मकान में रह रहा था। वह काफी मिलनसार था। उसने कभी किराया देने में देरी नहीं की। उसने बिना कहे किराए में 1 हजार रुपये की वृद्धि कर दी थी। जलील ने बताया कि मार्टिन ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था। उसने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की थी, लेकिन उसने भाषाओं पर पकड़ अच्छी कर ली थी। वह पड़ोस के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाता था।

सीएम शिवराज सिंह ने भरा नामांकन, कहा तीन कारण है जिससे भाजपा की सरकार बनना चाहिए

filed nomination

सीएम शिवराज सिंह ने भरा नामांकन, कहा तीन कारण है जिससे भाजपा की सरकार बनना चाहिए

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की दोपहर बुधनी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र जमा किया, उन्होंने बुधनी तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अफसर आरएस बघेल के सामने नामांकन फार्म जमा किया, उनके प्रस्तावक के रूप में विदिशा लोकसभा सांसद रमाकांत भार्गव रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे, जहां नामांकन फार्म जमा करने से पहले कुलेदेवी और हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चन की और मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं कोई भी शुभ कार्य करने से पहले अपनी कर्मभूमि और मां विजयासन का आशीर्वाद लेता हूं। इस अवसर पर उन्होंने कहा मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि, वो माटी जिसके आशीर्वाद से में इतना काम कर पाया, जनता की सेवा कर पाया। आज में प्रणाम करने आया हूं। जनता की शुभकामानाएं और बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर मैं आज नामांकन फार्म जमा करूंगा। इसके बाद यहां का चुनाव जनता लड़ेगी, मैं तो वोट डालने आऊंगा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन की पूजा अर्चना करते के बाद कहा कि मां नर्मदा और मां विजयासन श्रद्धा, आस्था केंद्र है, जिनकी कृपा सब पर बरसती है। तीन चीज हैं जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी चाहिए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का जिस तरह से विकास हो रहा है वह अद्भुत व अद्वितीय है, जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है, मोदी जी के नेतृत्व में वह सब देख रहे हैं। हमारा देश दुनिया को दिशा दिखाएगा यह हमारा विश्वास है। आज राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार पिछले 18 वर्षों से है, जिसने मध्य प्रदेश का कायाकल्प किया है और आज हम विकसित राज्यों की अग्रश्रेणी में खड़े हैं। जनकल्याण की दृष्टि से एक नहीं अनेक योजनाएं चलाई गई है, जिसमे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। इसलिए मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। सब कामों को आगे बढ़ाने के लिए बुदनी विजयासन देवी लोक बन रहा है। संस्कृति उत्थान पूरे मध्य प्रदेश में हुआ है। चाहे महाकाल लोक, हनुमानजी का लोक हो और चाहे वनवासी राम का लोक हो। हमने केवल सड़क, स्कूल, पुल-पुलिया नहीं भारत की सांस्कृतिक, परंपरा और सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और बुधनी विकास में अग्रणी विधानसभा है, जो इन कामों को आगे बढ़ता है। इसलिए भैय्या की और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी है।

माता विजयासन का आशीर्वाद लेकर हम नामांकन फार्म भरने जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुदनी के दशहरा मैदान पहुंचे, जहां लोगों को संबोधित किया और उसके बाद रैली के साथ अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर दोपहर नामांकन फार्म जमा किया|

वीवो 7 नवंबर को लॉन्च करेगी IQOO 12 Series के दो नए स्मार्टफोन, ब्लैक और वाइट कलर में जीता दिल

Vivo will launch two

 

दिल्ली। iQOO 12 Series के दो नए स्मार्टफोन iQOO 12 और iQOO 12 Pro जल्द मार्केट में आने वाले हैं। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को 7 नवंबर को लॉन्च करेगी। iQOO 12 Series चीन में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने दोनों स्मार्ट फोन को ब्लैक और वाइट कलर में रखा है। वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन दोनों ही स्मार्टफोन को देखा जा सकता है।

कंपनी ने iQOO 12 Pro को वाइट कलर में दिखाया है। iQOO 12 को ब्लैक रेस एडिशन में दिखाया है। दोनों स्मार्ट फोन की डिजाइन भी शानदार है। iQOO 12 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। कंपनी ने परफोर्मेंस और चिपसेट के बारे में बताया है। कंपीनी ने iQOO 12 सीरीज को Snapdragon 8 gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। iQOO 12 को AG glass मटीरियल के साथ कंपनी ला रही है। AG glass की वजह से स्मार्ट फोन में प्रीमियम फील आएगी। iQOO 12 Pro को ग्लास मटीरियल के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह हैं खूबियां

कंपनी iQOO 12 को 1.5k रेजोल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी।
कंपनी iQOO 12 Pro फोन को 2k रेजोल्यूशन कर्व्ड एज-एमोलेड पैनल के साथ लॉन्च करेगी।
iQOO 12 सीरीज के दोनों फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे।
कंपनी iQOO 12 फोन को 5000 mAh बैटरी और प्रो मॉडल को 5100 mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी।

आज खुल रहा सेलो वर्ल्ड का आईपीओ, 1900 करोड़ के इस इश्यू में निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Cello World's IPO

 

घरेलू सामान और स्टेशनरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ सोमवार 30 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाला है. आज खुदरा निवेशकों के लिए खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से शुक्रवार को कुल 567 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. इस आईपीओ का साइज 1900 करोड़ रुपये का है. अगर आप भी इसमें न निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं इस बारे में.

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ के जरूरी डेट्स-

सेलो वर्ल्ड का आईपीओ आज यानी 30 अक्टूबर को खुल रहा है. इसमें आप 1 नवंबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 617 से 648 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अपने 1900 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए ही बेचने वाली है और इस इश्यू में एक शेयर भी फ्रेश जारी नहीं किए जा रहे हैं. ऐसे में इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम सीधे कंपनी के प्रमोटर राठौड़ परिवार को जाएगी. इस इश्यू में कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के शेयरों को कर्मचारियों के लिए रिजर्व कर रखा है. शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को होगा. वहीं असफल निवेशकों को 7 नवंबर को रिफंड मिल जाएगा. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 9 नवंबर को BSE और NSE पर की जाएगी.

इन एंकर निवेशकों ने लगाया पैसा

सेलो वर्ल्ड आईपीओ के एंकर राउड में कई दिग्गज कंपनियों जैसे मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, नोमुरा, एचएसबीसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्ट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, HSBC, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने हिस्सा लिया है.

कितना है आईपीओ का लॉट साइज

इस आईपीओ में कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व कर रखा है. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. वहीं आप इस इश्यू में कम से कम 23 इक्विटी के शेयरों में पैसे निवेश कर सकते हैं. ऐसे में रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,904 रुपये निवेश करना होगा. वहीं अधिकतम की सीमा 299 शेयर तय की गई है. ऐसे में अधिकतम रिटेल निवेशकों द्वारा 1,93,752 करोड़ रुपये तय किए जा सकते हैं.

कैसी हैं कंपनी की वित्तीय हालत?

साल 2018 में स्थापित हुई सेलो वर्ल्ड स्टेशनरी और घरेलू प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के मुताबिक इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह इस वित्त वर्ष में 30 फीसदी तक बढ़ गया है. वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू की बात करें तो यह 1,796.66 करोड़ रुपये रहा है.

विश्व कप में भारत का अजेय रथ जारी, इंग्लैंड को 100 रन से हराया, सेमीफाइनल में हुई एंट्री

India's invincible chariot continues

 

लखनऊ। भारत ने विश्व कप 2023 में छठी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने विश्व कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद पटखनी दी है। टीम आखिरी बार 2003 में 82 रन से जीती थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 229 रन बनाए। 230 रन को चेज करने उतरी इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने 100 रनों से जीता मैच

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम शुरुआत से लड़खड़ाती नजर आई। टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। लियम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। शमी ने 4 और बुमराह ने 3 विकेट झटके।

आंध्र प्रदेश रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी-13 की मौत, इंसानी गलती के चलते टकराईं दोनों ट्रेनें

rail accident

 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार (29 अक्टूबर) को दो पैसेंजर ट्रेनों में टक्कर हो गई. इस रेल हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 के करीब यात्री घायल हुए हैं. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है. मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है.

रेलवे ने बताया है कि ट्रेन हादसे में शामिल ट्रेनों के नाम 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल था. इस टक्कर की वजह से कई सारी ट्रेनों के रूट बदलने पड़े हैं. जिस लाइन पर ये ट्रेन हादसा हुआ है, उसे हावड़ा-चेन्नई लाइन के तौर पर जाना जाता है. फिलहाल रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम किया जा रहा है. ऐसे में आइए आंध्र प्रदेश में हुए इस रेल हादसे के बारे में अब तक के सभी अपडेट्स जानते हैं.

रेलवे ने बताया है कि विजयनगरम जिले के कांतकपल्ले में विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने शाम 7 बजे के करीब विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. इसकी वजह से उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के पीछे की वजह मानवीय गलती को बताया गया है.

भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि ये ट्रेन एक्सीडेंट अलामंदा और कंटकपल्ली रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. हादसे की वजह से इलेक्ट्रिक लाइन उखड़ गईं, जिसके चलते पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों को इसकी वजह से परेशानी भी हुई है.

विजयनगरम जिले में हुए इस रेल हादसे के बाद रेलवे ने 13 ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या टर्मिनेट किया है. रेलवे ने कहा है कि हादसे की वजह से ट्रैक ब्लॉक हो गए हैं, जिन पर अभी मरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से यहां से ट्रेन गुजर नहीं सकती है.

रेल हादसे के बाद विजयनगरम जिले की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के जरिए अपने ऑफिस में एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. इस कंट्रोल रूम का टोल-फ्री नंबर 9493589157 है. इसके अलावा यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8978080006 भी जारी किया गया है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. सीएम रेड्डी ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय लागू करने का निर्देश दिया है. विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली जिलों से एम्बुलेंस को सेवा में लगाया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सरकार ने रेल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री रेड्डी ने भी पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने अपने राज्यों के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. जबकि अन्य राज्यों के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हालात का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का ऐलान भी किया.

पीएम मोदी ने PMNRF से रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को ट्रेन की बोगियों में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए देखा गया है. पूरी रात राहत-बचाव का काम जारी रहा है. अभी तक रेलवे पूरी तरह से ट्रैक साफ नहीं कर पाया है. ऐसे में अभी रेस्क्यू जारी रहने वाला है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन, मंगलवार को होगी जांच

last day of nomination

 

भोपाल । प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन कराने का अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक जो अभ्यर्थी रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में उपस्थित होंगे, उनके नामांकन पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और दो नवंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को छह दिन मिले हैं।

अभी तक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार 343 अभ्यर्थियों द्वारा एक हजार 548 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। शुक्रवार 27 अक्टूबर को 676 अभ्यर्थियों ने 763 नामांकन पत्र जमा किए थे। सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने के लिए दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थियों को रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में पहुंचना होगा।

दो नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया होने तक दोनों ही दलों द्वारा बागी कार्यकर्ताओं को मनाने का काम चलेगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय नामांकन पत्र जमा किए हैं।

दिग्विजय सिंह दतिया में भरवाएंगे नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती का नामांकन पत्र जमा कराएंगे। वह पहले पीतांबरा मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध के आवास जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव खरगोन में पार्टी के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा कराने के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

Huzur Vidhan Sabha: कोलार में नरेश ज्ञानचंदानी का जनसंपर्क

भोपाल, हुजुर विधानसभा मे आने वाले भोपाल नगरीय क्षेत्र के उपनगर कोलार में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञान चंदानी ने जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क सर्वधर्म बी सेक्टर से चालू हुआ।

वार्ड 82 में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने प्रमुख मार्गों से होते हुए जनसंपर्क किया। सर्वधर्म में छोटी बच्ची में उन्हें पेंटिंग भेंट की, बंजारी गांव के नजदीक खेल रहे बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला और दानिश कुंज बाजार में चाय बनाते भी देखें गये। वही आसपास लगी सब्जी की दुकान पर ग्राहकों के साथ प्याज की कीमत और महंगाई पर भी चर्चा करते दिखे।

कोलार में क्षेत्र धूल की समस्या, ट्रैफिक और प्रॉपर्टी टैक्स जैसे विषयों पर जनता को समाधान का वचन देते दिखाई दिए नरेश ज्ञानचंदानी।

जनसंपर्क के दौरान मीडिया जे बातचीत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह मीणा ने बताया की सभी कार्यकर्ता एकजुट है और पूरे दमखम के साथ भाजपा से मुकाबला करने मैदान में आ गये है। इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

जनसंपर्क में शामिल थे बहादुर सिंह तोमर, नीतू पटेल, राहुल सिंह राठौड़, मंजीत मारण, आर के पटेल, बृजलाल साहू, विनोद पाटीदार, रामराज्य तिवारी, राजकुमार सिंह, कपिल मीना, दिनेश मीना, सत्यम मीना, अजय बैरागी आदि

नरेश ज्ञानचंदानी जीते तो बनेंगे मंत्री हुजूर में चली बात

 

भोपाल,  सोशल मीडिया ने भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ का अहसास करना शुरू कर दिया है हाल ही हिरदाराम नगर में हुई ब्लाक कांग्रेस की हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश मिश्रा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हम एक जुट होकर पार्टी का कार्य करें व कांग्रेस उम्मीदवारों की विजय बनाए। इस बार चार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। अगर आप मेहनत कर हुजूर विधानसभा उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को चुनाव में विजय बनाकर विधायक बनाते है तो प्रदेश के कमलनाथ सरकार में मंत्री अवश्य बनेगे क्योंकि ज्ञानचंदानी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व अवश्य मिलेगा। ये बयान सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...