बिग बॉस में बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री देख उड़े ईशा के होश, अभिषेक का भी टूटा दिल, बिलख-बिलखकर रोए एक्टर

Isha was shocked to see boyfriend

 

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में जहां एक तरफ कई रिश्ते बन रहे हैं तो वहीं, पहले से बने हुए रिश्तों में दरार आती नजर आ रही हैं. एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच भी काफी कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है. इस बीच ईशा और अभिषेक को एक तगड़ा झटका लगने वाला है.

दरअसल, शो में एक वाइल्ड कार्ट एंट्री होने वाली है. वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ईशा मालवीय के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल हैं. शो के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में इसकी खुलासा हुआ है, जिसे सुनने के बाद तो पूरे घर का माहौल ही बदल गया है.

‘बिग बॉस 17’ में हुई ईशा के रुमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ की वाइल्ड कार्ड एंट्री

प्रोमो में दिखाया गया है कि, ईशा एक्टिविटी रूम में बैठी हुई हैं, इसके बाद वहां समर्थ की एंट्री होती है. ये देख ईशा का मुंह खुला का खुला रह जाता है. वहीं, बिग बॉस कहते सुनाई दे रहे हैं कि- ” मेरे इस मोहल्ले में स्वागत है समर्थ का, इनके मुताबिक ये ईशा के करंट बॉयफ्रेंड हैं” ये सुन ईशा हक्की-बक्की रह जाती हैं, दूसरी तरफ अभिषेक काफी मायूस दिख रहे हैं.

समर्थ और ईशा को देख टूटे अभिषेक

ईशा, समर्थ से कहती हैं कि तू ये बोलकर क्यों आया है. जिसके बाद समर्थ उनसे पूछते हैं कि तो मैं क्या हूं. ईशा कहती हैं कि तू दोस्त है. ये बात सुनकर समर्थ जोर-जोर से हंसने लगते हैं और कहते हैं कि वाह क्या बात है. इधर ये सब देख अभिषेक एक दम टूट जाते हैं और बिलख-बिलखकर रोने लगते हैं. सभी घरवालें अभिषेक को संभालते नजर आ रहे हैं.

पहले दिन ही अभिषेक से भिड़े समर्थ

इस बीच ईशा भी अभिषेक को चुप कराती दिख रही हैं. लेकिन वहीं, समर्थ कहते सुनाई दे रहे हैं कि, सबका रोना-धोना हो गया है तो मैं कुछ बताना चाहता हूं, ये लड़की जो आप लोगों के बीच है ये एक नबंर की झूठी है. पहले ये अभिषेक को अपना दोस्त बताती है और मैं इसका दोस्त हूं. ये सुनकर ही अभिषेक का पारा हाई हो जाता है और दोनों एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान समर्थ ईशा को बेवकूफ लड़की भी कहते सुनाई दे रहे हैं.

छिंदवाड़ा के जुन्‍नारदेव में अमित शाह बोले- जनजातीय समाज का विश्वास भाजपा के साथ है

trust of the tribal

 

छिंदवाड़ा। गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में भाजपा प्रत्याशी नाथन शाह की नामांकन सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे। जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा इस सीट को चुनौतीपूर्ण सीट मान रही है, इसी वजह से अमित शाह एक बार पहले भी यहां आ चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री 7 महीने में दूसरी बार छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर हैं।

 

भाजपा का लक्ष्य कमल नाथ को उनके ही क्षेत्र में घेरने का

शनिवार दोपहर 4.30 बजे वह विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव पहुंचे, जहां भाजपा प्रत्याशी नत्थन शाह के समर्थन में जनसभा कर रहे हैं। जुन्नारदेव के दशहरा मैदान में उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रणनीति के तहत भाजपा के बड़े नेता छिंदवाड़ा का दौरा कर रहे हैं। चुनाव में भाजपा का लक्ष्य कमल नाथ को उनके ही क्षेत्र में घेरने का है। चुनाव में भी भाजपा यह संसदीय सीट जीतना चाहती है। इस दौरान वे भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक

अमित शाह आज जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में महाकोशल अंचल में 38 विधानसभा सीट आती हैं। इसी क्षेत्र में भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों और एक सांसद को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

बुंदेलखंड में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए प्रियंका गांधी का दांव, दमोह में कर रहीं चुनावी रैली

give Congress lead in Bundelkhand

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार (28 अक्टूबर) को एक बार फिर चुनावी दौरे के लिए मध्य प्रदेश आई हैं. प्रियंका दमोह में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगी. ये पांच महीनों के अंदर प्रियंका गांधी का पांचवां दौरा है. प्रियंका की रैली के बहाने कांग्रेस बुंदेलखंड में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. इस दौरान कांग्रेस की कुछ नई गारंटियों का ऐलान भी कर सकती हैं.

कांग्रेस द्वारा बताया गया है कि प्रियंका गांधी सुबह 11.45 बजे दमोह हेलीपैड पर उतरेंगी.यहां से वे सीधे सभा स्थल पहुंचेंगी. सभा स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल मैदान पर होगी.सभा के दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.10 एकड़ में फैले मैदान में करीब 30 हजार वर्ग फीट का डोम बनाया गया है. दोपहर 1 बजे प्रियंका गांधी यहां जबलपुर के लिए उड़ान भरेंगी.

2018 में बुंदेलखंड में बीजेपी का रहा शानदार प्रदर्शन

बुंदेलखंड मध्य प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है. बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा, पलायन जैसी समस्याएं बुंदेलखंड में प्रदेश के बाकी इलाकों से ज्यादा है.बुंदेलखंड में दिखावे के लिए हर बार चुनाव तो इन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाता है लेकिन मतदान के ठीक पहले जाति वाला मामला हावी होने लगता है. कहते हैं कि बुंदेलखंड में दल से ज्यादा जातियों का जोर रहता है.जातियों में बंटे वोटर अपने-अपने जाति-समाज के कैंडिडेट के साथ खड़े नजर आते है.कमोबेश नवम्बर 2023 के चुनाव में भी यही सीन रह सकता है. जातीय समीकरणों के चलते इस इलाके में बीजेपी और कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी एवं बसपा भी अपनी ताकत दिखा रही हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

वैसे, प्रियंका सबसे पहले 12 जून को जबलपुर में रैली करके चुनाव अभियान का आगाज कर चुकी हैं. इसके अलावा 21 जुलाई को ग्वालियर, 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा और 12 अक्टूबर को मंडला में प्रियंका गांधी की सभा हो चुकी हैं. प्रियंका के भाई और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहडोल के ब्यौहारी में सभा को संबोधित कर चुके हैं.अब प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को छतरपुर में हुंकार भरेंगी. दरअसल,कांग्रेस प्रियंका गांधी की इस रैली के बहाने मुख्य रूप से दलितों लिए आरक्षित 35 सीटों सहित उनके प्रभाव वाली 54 सीटों तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है

पीएम मोदी भी आए थे बुंदेलखंड

ऐसा प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश का बुन्देलखण्ड क्षेत्र (जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है) विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के लिए युद्ध का मैदान बनता जा रहा है.दरअसल,12 अगस्त को सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास के मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखने के बाद अगले माह यानी 14 सितंबर को पीएम मोदी एक बार फिर इसी जिले की बीना रिफायनरी के विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे.

वैसे, 22 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी सागर में एक पब्लिक मीटिंग कर चुके हैं.इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड के दलित बहुल वोटरों को साधने के लिए जातिगत जनगणना का चुनावी दांव भी चला था.वहीं,12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर में पब्लिक मीटिंग करने के साथ 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर और स्मारक का भूमि पूजन किया था.

संत रविदास के इर्द-गिर्द घूमती है यहां की राजनीति

बीजेपी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दलित वोटरों को साधने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर क्यों लगा रहा है?राज्य के एक दलित नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति (दलित) की कुल आबादी में से 68 प्रतिशत संत रविदास की जाति (चमड़े के कारोबार से जुड़ी) से हैं. इसमें खासकर सतनामी, अहिरवार, जाटव, चौधरी जाति आती है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक एमपी में दलितों की आबादी 1.13 करोड़ से ज्यादा थी. इसी वजह से इस चुनाव में दलित राजनीति संत रविदास के आसपास घूम रही है.

साल 2018 में बुंदेलखंड की छह एससी आरक्षित सीटों में से भाजपा ने पांच सीटें जीत ली थी. बीना, नरयावली, जतारा, चंदला और हट्टा सीट बीजेपी के खाते में गई थी.जबकि कांग्रेस ने पिछली बार केवल गुन्नौर सीट जीती थी. इसी तरह साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बुंदेलखंड के छह जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह और पन्ना में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था.दलितों की अच्छी संख्या वाली बुंदेलखंड की 26 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 9 सीट पर संतोष करना पड़ा था.एक सीट समाजवादी पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी.

गौरतलब है कि पिछली बार मध्य प्रदेश में दलितों के लिए आरक्षित 35 सीटों में से बीजेपी ने 18 और कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं.2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 2013 की तुलना में 13 सीटें (एससी आरक्षित) अधिक जीतीं थी.भाजपा को 10 सीटों के नुकसान के कारण मध्य प्रदेश में 15 महीने के लिए विपक्ष में बैठना पड़ा था.

बुरहानपुर में बोले सीएम शिवराज सिंह- झूठ की दुकान खोलने आज कांग्रेस की एक नेत्री दमोह में आई हैं

Burhanpur - A Congress leader

 

बुरहानुपर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने बुरहानपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा के दमोह दौरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज झूठ की दुकान खोलने आज कांग्रेस की एक नेत्री दमोह में आई हैं। काठ की हांड़ी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं, किसानों के कर्ज माफ का फिर झूठ बोल रहे हैं।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसी भगवान राम के पोस्टर निकालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं, करोड़ों लोगों के दिल में राम बसे हैं उन्हें कैसे निकलोगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने दिलाया संकल्प

पीएम मोदी और भाजपा ने हर घर नल से जल पहुंचाया, कांग्रेस ने जनता का हक मारा, योजनाओं से वंचित किया। उन्होंने कहा कि हम आवास योजना के वंचित लोगों को भी आवास देंगे। भविष्य में भाजपा सरकार का संकल्प है एक परिवार एक रोजगार। सीएम शिवराज ने लोगों को संकल्प दिलाया।

कन्याओं के साथ्‍ज्ञ रोटी भाजी चटनी भी खाई

बुरहानपुर जिले में सीएम शिवराज सिंह ने मंच पर आने से पहले कन्याओं के साथ रोटी भाजी और चटनी खाई। मंच पर आकर कहा कि चटनी रोटी खाकर ऐसा लगा कि देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन क्या कर पाते होंगें, उन्होंने कहा कि इसमें मेरी बहनों का प्यार मिला था, इसलिए इतना स्वादिष्ट था। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने मंजू दादू से कहा था कि उनका सम्मान सुनिश्चित करुंगा आज वह प्रत्याशी है। इसी तरह सुमित्रा कास्डेकर को वचन देता हूं।

51,000 से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे अपॉइंटमेंट लेटर

appointment letters

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 51 हजार नवनियुक्तों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए हैं. यह नवनियुक्त अलग-अलग विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयन हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह रोजगार मेला ने पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाया है. इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का समय रोजगार मेला के तहत कम हो गया है.

रोजगार मेला ऑनलाइन आयोजित किया गया था और प्रधानमंत्री डिजिटल के माध्यम से सभी से जुड़े थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार मेला ने युवाओं की भर्ती चिंता को दूर किया है और अब जल्द से जल्द इनकी नियुक्ति हो जाती है. उन्होंने कहा कि कई सेक्टर का विकास तेजी से हो रहा है, जिससे युवाओं के लिए नौकरी के अवसर पैदा हो रहे हैं.

युवाओं को किन विभागों में मिली नौकरी 

रोजगार मेला शनिवार को देश के 37 स्थानों पर आयोजित किया गया था. इस रोजगार मेला के तहत केंद्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के लिए विभागों में नवनियुक्त कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए. इन युवाओं को रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी मिली है.

रोजगार मेला मोदी सरकार की खास पहल 

पीएमओ के मुताबिक, रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राधमिकता देने की प्रधानमंत्री के पहल को पूरा करने की दिखा में खास कदम है. उम्मीद है कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार देने में एक अहम भूमिका निभाएगा. साथ ही उनके विकास में एक सार्थक भूमिका भी निभाएगा.

खुद को प्रशिक्षित करने का भी मौका 

सरकार ने नवनियुक्त कर्मचारियेां के लिए आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल डेवलप किया है. यह पोर्टल युवाओं को खुद से प्रशिक्षित करने का अवसर भी देता है. यहां कहीं भी किसी डिवाइस से ​सीखने का मौका मिलता है. इस पोर्टल पर 750 से ज्यादा के ई-लर्निंग पाठ्यक्रम मौजूद हैं.

प्याज रुलाने को तैयार, एक हफ्ते में दोगुना हुए दाम, जल्द 100 रुपये किलो हो सकती हैं कीमत

soon reach Rs 100 per kg

 

पिछले दिनों प्याज और टमाटर की कीमत आसमान छू गई थी। वहीं, एक बार फिर प्याज जनता को रुलाने के लिए तैयार है। प्याज के दामों में अचानक तेजी आ गई है। अब मार्केट में प्याज 60 से 70 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्याज की कीमतों में और वृद्धि होगी। ये कीमत 100 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली की गाजीपुर मंडी के एक प्याज व्यापारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि प्याज की आमद काफी कम है। जिसके कारण कीमतें अधिक हैं। शनिवार को प्याज की कीमत 350 रुपये प्रति पांच किग्रा है। यह दाम शुक्रवार को 300 रुपये थी। कुछ दिनों पहले कीमत 200 रुपये थी। व्यापारी ने कहा कि एक सप्ताह से कीमतों में तेजी दिखाई दी है।

क्या है प्याज के दाम बढ़ने की वजह?

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी मे कहा कि मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी के कारण फसल कम हुई और आवक में भी देरी हुई। अधिकारी ने कहा, ताजा खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भंडारित रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आगे में देरी के कारण आपूर्ति की स्थिति खराब है। जिसके कारण खुदरा और थोक दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ रही है। सरकार ने 2023-24 में प्याज के लिए बफर स्टॉक को डबल किया है। इससे आने वाले दिनों में बढ़ती कीमतों पर लगाम लगेगा।

MP election 2023:- जानिये किस सीट पर कौन है बागी, बीजेपी और कांग्रेस के बागी बने सिरदर्द

सुमावली –
कुलदीप सिकरवार कांग्रेस से बसपा में गए, प्रत्याशी भी बने ( टिकट बदलने से नाराज )

बिजावर –
पूर्व विधायक रेखा यादव बीजेपी से सपा में गईं, प्रत्याशी भी घोषित, पहले कांग्रेस के मनोज यादव को मिला था टिकट

ग्वालियर दक्षिण –
केदार कंसाना कांग्रेस से बसपा में गए, प्रत्याशी भी बने ( टिकट नहीं मिलने से नाराज )

नागौद –
पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह कांग्रेस से बसपा में गए, उम्मीदवार भी बने ( टिकट नहीं मिलने से नाराज )
भाजपा के गगनेंद्र सिंह भी बागी- पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे

मुरैना –
पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह और बेटे राकेश सिंह बसपा में गए, राकेश सिंह प्रत्याशी बने ( टिकट नहीं मिलने से नाराज )

भिंड –
विधायक संजीव सिंह कुश्वाह बीजेपी से फिर बसपा में वापस, उम्मीदवार बने ( बीजेपी से नहीं मिला टिकट )
बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन सपा से चुनाव लड़ेंगे ( बीजेपी को नुकसान )

लहार –
पूर्व विधायक रसाल सिंह बीजेपी से बसपा में, बसपा के अंबरीश शर्मा बीजेपी में दोनों चुनाव मैदान में ( रसाल सिंह से बीजेपी को नुकसान )

त्योंथर –
देवेंद्र सिंह बीजेपी से बसपा में गए, उम्मीदवार भी बने ( बीजेपी को नुकसान )

अटेर –
पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया बीजेपी से बसपा में शामिल, उम्मीदवार भी बने ( बीजेपी को नुकसान )

कालापीपल –
चतुर्भुज तोमर कांग्रेस से आप में शामिल, उम्मीदवार भी बने
ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बीजेपी से की बगावत, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

शुजालपुर –

बंटी बना कांग्रेस से बागी, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

चाचौड़ा –
पूर्व विधायक ममता मीणा बीजेपी से आप में शामिल, प्रत्याशी भी घोषित ( बीजेपी को नुकसान )

जौरा –
पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ बसपा से सपा में शामिल, प्रत्याशी भी बने ( बीजेपी-कांग्रेस दोनों को नुकसान पहुंचाएंगे )

सतना –
रत्नाकर चतुर्वेदी- बीजेपी से बागी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ( बीजेपी को नुकसान )

टीकमगढ़ –
पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और बीजेपी नेता राजेंद्र तिवारी हुए बागी, दोनों में से कोई एक चुनाव लड़ेगा पार्टी तय नहीं, निर्दलीय भी लड़ सकते हैं।

खरगापुर –
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव हुए बागी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव ( कांग्रेस को नुकसान )
भक्ति तिवारी कांग्रेस से सपा में शामिल, प्रत्याशी बने ( कांग्रेस को नुकसान )

जतारा –
अनीता खटीक कांग्रेस से आप में शामिल, प्रत्याशी बनीं ( बीजेपी-कांग्रेस दोनों को नुकसान )
आरआर बंसल कांग्रेस से सपा में शामिल, प्रत्याशी भी घोषित ( कांग्रेस को नुकसान )

भोपाल उत्तर –
कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील निर्दलीय चुनाव मैदान में

गोविंदपुरा –
कांग्रेस की दीप्ती सिंह भी निर्दलीय मैदान में उतर सकती हैं ( कांग्रेस को होगा नुकसान )

हुजूर –
पूर्व विधायक जितेंद्र डागा कांग्रेस से नाराज, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव ( कांग्रेस को नुकसान )

बैरसिया –
रामभाई मेहर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव ( कांग्रेस को नुकसान )

भगवानपुरा –
बीजेपी के पूर्व विधायक जमनसिंह सोलंकी हुए बागी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव ( बीजेपी को नुकसान )

राजनगर –
घासीराम पटेल बीजेपी से बसपा में शामिल, उम्मीदवार भी बने ( बीजेपी को नुकसान )

बिजावर –
गोविंद विक्रम सिंह कांग्रेस से सपा में शामिल, उम्मीदवार भी बने ( कांग्रेस को नुकसान )

सेवढ़ा –
दामोदर यादव कांग्रेस से भीम आर्मी पार्टी में शामिल, उम्मीदवार घोषित ( कांग्रेस को नुकसान )

सीधी –
बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ( टिकट कटने से नाराज, बीजेपी को नुकसान )

सागर –
मुकेश जैन ढाना – बीजेपी से आप में शामिल, प्रत्याशी भी बने ( बीजेपी को नुकसान )

बंडा –
सुधीर यादव बीजेपी से आप में शामिल, प्रत्याशी भी बने ( बीजेपी को नुकसान )

छतरपुर –
डीलमणी सिंह कांग्रेस से बसपा में शामिल, प्रत्याशी भी बने ( कांग्रेस को नुकसान )

रैगांव –
पुष्पराज बागरी बीजेपी से बागी

बुरहानपुर –
हर्षवर्धन सिंह चौहान बीजेपी से बागी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

मनावर –
पूर्व मंत्री रंजना बघेल बीजेपी से हुईं बागी, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

आलोट –
प्रेम चंद गुड्डू कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

झाबुआ –
जेवियर मेढा कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लड़ेंगे
देवतालाब –
सीमा जयवीर सिंह कांग्रेस से सपा में शामिल, प्रत्याशी भी बनीं

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का छतरपुर जिले का दौरा, महाराजपुर के नौगांव, बिजावर, छतरपुर में किया रोड शो

भोपाल, गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने बुंदेलखंड के छतरपुर जिले का दौरा किया। उन्होंने छतरपुर की 3 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और जनता से वोट मांगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सबसे पहले महाराजपुर विधानसभा के नौगांव नगर पहुंचे। नौगांव में उन्होंने आप प्रत्याशी राम जी पटेल के समर्थन में रोड शो किया। तहसील चौराहे से शुरू होकर रोड शो कोठी चौराहे पर जाकर खत्म हुआ। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। लोगों ने फूल बरसाकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत किया।

भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस 4 साल तक जनता को लूटते हैं और आखिरी के 1 साल में लॉलीपॉप देते हैं लेकिन अबकी बार इनके झांसे में नहीं आना। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार मुफ्त बिजली दे रही है। अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल बनवाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी देने पर तंज कसते हुए कहा कि जब बजने लगी भाजपा के लिए खतरे की घंटियां तो मोदी जी को याद आई गारंटियां। उन्होंने कहा कि अबकी बार मध्य प्रदेश में भी जनता परिवर्तन चाह रही है।
वहीं भगवंत मान आप प्रत्याशी राम जी पटेल का नामांकन दाखिल कराने तहसील कार्यालय भी पहुंचे। तहसील कार्यालय में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

महाराजपुर के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने छतरपुर में आप प्रत्याशी भागीरथ पटेल के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो बस स्टैंड से शुरू होकर चौक बाजार में खत्म हुआ। रोड शो में शामिल हजारों लोगों में खासा उत्साह नजर आया। भगवंत मान ने आप प्रत्याशी भागीरथ पटेल को भारी वोटों से जिताने की जनता से अपील की।
भगवंत मान ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने कुछ भी नहीं किया। प्रदेश की जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों को ऐसा बना दिया कि एक ठेले वाले और जज का बेटा दोनों एक साथ एक डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है।

छतरपुर के बाद बिजावर में भी पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने आप प्रत्याशी अमित भटनागर के समर्थन में रोड शो किया और आम सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने जनता से आप प्रत्याशी अमित भटनागर को जिताने की अपील की। रोड शो गल्ला मंडी प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड पर खत्म हुआ। बस स्टैंड पर रोड शो एक सभा में बदल गया। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग और कार्यकर्ता शामिल थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार, अरे इंजन में दम हो तो एक ही इंजन काफी होता है। उन्होंने कहा कि अब मार्केट में केजरीवाल नाम का इंजन आ गया है। इंजन में बहुत दम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बिजली मुफ्त कर दी। दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया। गरीबों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर दी। उन्होंने कहा कि एमपी की जनता बदलाव चाहती है और अबकी बार ये बदलाव होकर रहेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने भरा नामांकन

 

भोपाल, हुजूर विधानसभा से कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने गुरुवार को तहसील ऑफिस पहुँचकर नामांकन फॉर्म दाखिल किया। राहुल बबेले ने जानकारी देते हुए बताया की पर्चा दखले के दौरान आनंद सबधाणी, जितेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र मीणा एवं भगवानदेव इसरानी उपस्थित रहे।

कतर की अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को दी मौत की सजा, विदेश मंत्रायल ने कहा- फैसले से लगा सदमा

Qatar court gave death s

 

दिल्ली। कतर में एक साल से ज्यादा समय से हिरासत में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई गई है। कतर की अदालत के फैसले से भारत सरकार हैरान है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कहा कि हम अदालत के विस्तृत फैसले का इंतजार कर कदम उठाएंगे।

भारत सरकार ने कहा कि कतर की अदालत के फैसला चौंकाने वाला है। हमें उनके फैसले से गहरा सदमा लगा है। भारत अदालत के फैसले के बाद कानूनी विकल्पों को तलाश रहा है। हालांकि, पूर्व आठ भारतीय नौसैनिकों पर क्या आरोप है यह भारत सरकार और कतर की सरकार ने आधिकारिक बयान नहीं दिया।

कानूनी विकल्प की कर रहे तलाश

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें अदालत के फैसले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है। कतर की अदालत ने अल दहरा कंपनी के आठ कर्मचारियों को मौत की सजा दी है। हम कानूनी टीम के संपर्क में हैं। हम सभी कानूनी विकल्प तलाशेंगे।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...