बुरहानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा

candidate arrived in

 

बुरहानपुर। आपने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए देखा होगा। इधर बुरहानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर प्रियंक सिंह गधे पर बैठकर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पर पहुंचे।

प्रियंक ने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवाद का शिकार हो गए है और जनता को गधा बना रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।

गुरुवार को शुभ मुहूर्त होने के कारण भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए हैं। नामांकन फार्म जमा करने के लिए कुछ प्रत्याशियों ने अजब-गजब वाहन चुने थे।

भाजपा से टिकट की मांग करने वाले ठा. प्रियांक सिंह गधे पर बैठ कर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचे तो कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन जमा करने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस व भाजपा के बागी और स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बिना किसी भीड़ भाड़ के सादे तरीके से नामांकन फार्म जमा किए।

ठा. सुरेंद्र सिंह की बेटी लयसिंह ठाकुर ने भी नामांकन फार्म जमा किया है। अर्चना चिटनिस के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे नामांकन जमा कराने पहुंचे थे। शेरा के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक मौजूद थे। नामांकन फार्म जमा करने के बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब नामांकन फार्म की वापसी संभव नहीं है। उनके लिए जन भावनाएं सर्वोपरि हैं।

जनता को समझ रखा है गधा

हिंदूवादी नेता प्रियांक सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों में परिवारवाद हावी है। कई दशक से चुनिंदा परिवारों ने सत्ता पर कब्जा जमा रखा है। हर बार टिकट भी उनके ही परिवार को मिलता है। ऐसे नेताओं ने आम मतदाताओं को गधा समझ रखा है। उन्हें हर बार विकास के झूठे सपने दिखाते हैं और वोट लेने के बाद खुद की संपत्ति बढ़ाने में लग जाते हैं। इसलिए उन्होंने गधे पर ही सवार होकर नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने जन कल्याण और विकास के साथ जनता के बीच जाने की बात कही। ठा. सुरेंद्र सिंह ने भी अपनी जीत का दावा किया है।

बागियों पर संगठन करेगा कार्रवाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ने बागियों के सवाल पर कहा कि उनके खिलाफ प्रदेश संगठन कार्रवाई करेगा। जो भी नेता अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करेगा उसकी जानकारी वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने अभी संगठन में किसी तरह की बगावत होने से इनकार किया है। यदि दो नवंबर के बाद ऐसी स्थिति नजर आई तो संगठन द्वारा कार्रवाई की बात कही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने हषवर्धन के सवाल पर कहा कि वह परिवार के सदस्य हैं और मान जाएंगे।

हर्ष ने किशोरी देवी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने पहुंचे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने चुनाव में प्रतिद्वंदी रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह की भाभी किशोरी देवी के पैर छूकर आशीर्वादा मांगा। उन्होंने का कि बड़ी मां मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मुझे आशीर्वाद दीजिए। किशोरी देवी ने भी उन्हें जीत का अशीर्वाद दिया। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय के सामने लगी ठा. सुरेंद्र सिंह के बड़े भाई व पूर्व सांसद ठा. शिवकुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

भाजपा की ओर से अर्चना चिटनिस ने भरा नामांकन

बुरहानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस भी नामांकन फार्म जमा करने रिटर्निंग आफिसर कार्यालय पहुंच गई है। उनके साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पहुंचे।

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा

बुरहानपुर में भाजपा के बागी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा किया है। नामांकन दाखिले से पहले हर्षवर्धन ने कहा कि ना तो उनके पिताजी ने जाति और समाज की राजनीति की और ना ही वे इस तरह की राजनीति करेंगे।

वह हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेर की भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग रोमांस करती दिखीं Sussanne Khan, एक्स हसबैंड Hrithik Roshan ने यूं किया रिएक्ट

romancing with boyfriend Arslan

 

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आज अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने सुजैन को एक स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने सुजैन की अपने सोशल मीडिया पर सुजैन संग बिताए हर वह लम्हा शेयर किया है, जो उनके दिल के बेहद करीब है.

अर्सलान ने शेयर किया स्पेशल नोट

वहीं इसे शेयर करते हुए अर्सलान ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है. इस स्पेशल पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘सबसे पहले तो मं तुमसे माफी मांगना चाहता हूं कि मैं इस वक्त तुम्हारे साथ नहीं हूं. लेकिन मुझे हमारी ये जर्नी देखकर मज आ रहा है. हमने कुछ खोया तो बहुत सारी खूबसूरत यादें भी बनाई. अर्सलान आगे लिखते हैं कि मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं और वादा करता हूं कि ‘मैं तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दूंगा.”

ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट

वहीं इस पोस्ट पर सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने भी रिएक्ट किय है. उन्होंने कमेंट में लिखा कि ‘स्वीट. हैप्पी बर्थडे.’वहीं सुजैन ने भी ‘मॉय लव मॉय जानू. मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब महिला हूं जो मुझे तुम मिले हो.’

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2004 में बड़ी धूमधाम से की गई थी. लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी. फिर 14 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. उनके इस फैसले से पूरे देश में हंगामा मचा दिया था. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक ने सुजैन से अलग होने के लिए एलिमनी के तौर पर करीब 380 करोड़ रुपए दिए थे. जिसके बाद ये तलाक बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक कहा जा सकता है. हालांकि दोनों की तलाक की असली वजह कभी भी सामने नहीं आई.

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किया नामांकन, बोले-राम मंदिर भाजपा का नहीं देश का मंदिर

Kamal Nath filed nomination

 

छिंदवाड़ा। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का कहना है, “वे राम मंदिर के बारे में ऐसे बात कर रहे हैं जैसे कि यह भाजपा का है। राम मंदिर हमारे देश का मंदिर है। यह हमारा बहुत बड़ा प्रतीक है। क्या यह किसी एक पार्टी का है? पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सांसद नकुल नाथ , बहू प्रिया नाथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना मौजूद रहे। नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के पूर्व अपने निज निवास शिकारपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कमल नाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर विश्वास है। प्रदेश का हर वर्ग महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और घपलों से परेशान है। मध्य प्रदेश में सीट जीतने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान नहीं हूं जो घोषणा करूँ। उन्होंने सीट बदलने के सवाल पर कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए सीटों में बदलाव किया गया है।

जहां भाजपा को फायदा होगा वहां कैसे हम उन्हें सीट दे देते

इंडी गठबंधन के प्रश्न के प्रत्युत्तर में कमल नाथ ने कहा कि कौनसी सीटों की बात थी यह पूछा गया , जहां भाजपा को फायदा होगा वहां कैसे हम उन्हें सीट दे देते। राम मंदिर के उद्घाटन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मंदिर भाजपा का नहीं पूरे देश का है। राजस्थान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर ईडी की रेड पर कमलनाथ ने कहा कि ये चाहे जो करे, मतदाता सबकुछ देख रहे हैं।

त्योहारों में कहीं बिगड़ न जाए डाइजेशन, फायदेमंद है इन चीजों का सेवन

Digestion does not get spoiled

 

फेस्टिव सीज़न में मिठाईयां और ऑयली खाना बढ़ जाता है. जिसका असर हमारी पेट की सेहत पर पड़ता है और डाइजेशन (Digestion) खराब हो जाता है. ऐसे में फेस्टिवल में गड़बड़ खानपान से पाचन का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है. अभी-अभी नवरात्रि और दशहरा का समापन हुआ है, तो दिवाली (Diwali 2023) की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इस बीच करवा चौथ, गोवर्धन पूरा, धनतेरह, भैया दूज और छठ समेत कई त्योहार आने वाले हैं

चुकंदर (Beetroot)- बॉडी डिटॉक्स करने में चुकंदर का कोई तोड़ नहीं होता है. फाइबर से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है. यह पाचन को भी बेहतर बनाने का काम करता है. इसलिए चुकंदर खाना फायदेमंद माना जाता है. खाने के साथ सलाद या किसी और तरीके से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं.

दही (Curd)- दही पेट के लिए सबसे सर्वोत्तम फूड माना जाता है. इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है. दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट के लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर डाइजेशन को सुधारने का काम करते हैं. दही के कई फायदे सेहत को मिलते हैं. ऐसे में दही खाना अच्छा माना जाता है.

चिया सीड्स (Chia Seeds)– डाइजेशन के लिए चिया सीड्स भी काफी अच्छा माना जाता है. यह फाइबर से भरपूर होता है. इसलिए कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है. ऐसे में अपने खानपान में चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं. इसका असर भी जल्दी देखने को मिलता है.

सौंफ (Fennel)- सौंफ में भी फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है, जो गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल में सुधार का काम करती है. इसके सेवन से कब्स से राहत मिलती है और पेंट का ऐंठन भी कम हो सकता है. इसलिए खाने के बाद सौंफ खाने की सलाह दी जाती है. यह पेट की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है.

शरद पूर्णिमा पर इस बार 6 शुभ योग में पधारेंगी मां लक्ष्मी, जरुर करें ये उपाय, भर जाएगी तिजोरी

Sharad Purnima, Goddess Lakshmi

 

साल की 12 पूर्णिमा में से शरद पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. ये पूर्णिमा तन, मन और धन तीनों के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है. शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की उपासना कर कोजागर पूजा की जाती है, ये पूजा सर्वसमृद्धिदायक मानी गई है.

पूर्णिमा पर सत्यनारायरण की कथा करने से घर में सुख-शांति स्थापित होती है और सबसे खास शरद पूर्णिमा का चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है जो अपनी किरणों के जरिए अमृत की बरसात करता है. इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 को है. इस दिन 6 शुभ योग का संयोग बन रहा है. जानें.

शरद पूर्णिमा 2023 मुहूर्त

अश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू – 28 अक्टूबर 2023, सुबह 04.17

अश्विन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 29 अक्टूबर 2023, सुबह 01.53

स्नान-दान – सुबह 04.47 – सुबह 05.39

सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – सुबह 07.54 – सुबह 09.17

चंद्रोदय समय – शाम 05.20

शरद पूर्णिमा 2023 शुभ योग

शरद पूर्णिमा के दिन बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, गजकेसरी योग, शश योग, रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. इन 6 शुभ योग में मां लक्ष्मी का आगमन पृथ्वी पर होगा. ऐसे में व्रती को पूजा का विशेष लाभ मिलेगा.

रवि योग – सुबह 06.30 – सुबह 07.31 (28 अक्टूबर 2023)
सिद्धि योग – 28 अक्टूबर 2023, रात 10:52 – 29 अक्टूबर 2023, रात 08:01

शरद पूर्णिमा क्यों मानी गई है सर्वश्रेष्ठ

आरोग्य, धन, सुख प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा सबसे खास है. शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी का धरती पर आगमन होने से भक्तों के धन-धान्य से भरपूर रहने का आशीर्वाद मिलता है. वहीं इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, जो स्वास्थ के लिए औषधीय का काम करती है. यही वजह है कि शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर रखी जाती है और फिर इसका सेवन किया जाता है. कहेत हैं ये खीर अमृत के समान हो जाती है. मानसिक शांति के लिए भी इस दिन चंद्रमा की पूजा अचूक मानी गई हैं. इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों संग महारास रचाया था, जिसे देखने के लिए मनुष्य क्या देवी-देवता भी विवश हो गए थे.

शरद पूर्णिमा उपाय

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुईं थी. कहते हैं देवी लक्ष्मी इस दिन रात्रि में धरती पर विचरण करने आती है, मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर निशिता काल मुहूर्त में देवी को खीर का भोग लगाने से आर्थिक सुख में वृद्धि होती है लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ऐसे में ग्रहण के बाद यानि 29 अक्टूबर, देर रात 02.22 के बाद ही लक्ष्मी पूजा करें.

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को 5 पान के पत्ते उनके चरणों में अर्पित करें. अगले दिन इन पान के पत्तों को आप सुखाकर एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. कहते हैं इससे तिजोरी कभी खाली नहीं होगी. धन आगमन बढ़ता जाएगा.

शेयर बाजार में 22 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों टूटा बाजार-कहां तक गिरेगा, कहां निवेश रहेगा सेफ

22 lakh crore wasted in the stock market

शेयर बाजार में 22 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों टूटा बाजार-कहां तक गिरेगा, कहां निवेश रहेगा सेफ

भारतीय शेयर बाजार की आज की स्थिति बेहद मुश्किल लग रही है और लगातार छह दिन से स्टॉक मार्केट में कमजोरी का माहौल देखा जा रहा है. घरेलू शेयर बाजार के सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही है और बाजार की ओपनिंग के समय से ही ट्रेडिंग सुस्त है. बाजार लगातार छह दिन से गिर रहा है और इसमें त्योहारी सीजन भी उत्साह नहीं भर पा रहा है. ग्लोबल कारणों के साथ-साथ घरेलू कारण भी इसकी वजह बन रहे हैं.

आज कैसा दिख रहा है बाजार का हाल

आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 857.53 अंक या 1.34 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 63,191 के लेवल पर है और इंट्राडे में इसमें 63,119 के निचले लेवल देखे जा चुके हैं. वहीं एनएसई का निफ्टी 243.80 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 18,878 के लेवल पर कारोबार कर रहा है और इंट्राडे में इसमें 18,849 तक के निचले लेवल देखे जा चुके हैं.

आज मिडकैप-स्मॉलकैप में भारी गिरावट

आज निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1.88 फीसदी की भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.57 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ कारोबार करते देखे जा सकते हैं.

आज 5.78 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुए स्वाहा

घरेलू बाजार में बाजार का समय आगे बढ़ने के साथ-साथ गिरावट गहराती जा रही है और बीएसई का मार्केट कैप 5.78 लाख करोड़ रुपये गिर चुका है. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखें तो ढाई घंटे में ही निवेशकों की संपत्ति साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो चुकी है.

क्यों गिर रहा है भारतीय शेयर बाजार

इसके 2-3 कारण समझ आ रहे हैं जिसमें से पहल कारण है इजरायल-हमास युद्ध के चलते इंवेस्टर सेंटीमेंट खराब होना. भारतीय शेयर बाजार में एफआईआई लगातार निवेश निकाल रहे हैं. बीते ट्रेडिंग सेशन यानी बुधवार के कारोबार में एफआईआई ने कुल 4,237 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

ग्लोबल बाजारों से घरेलू मार्केट को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है और एशियाई बाजार तो टूट ही रहे हैं, अमेरिकी बाजारों की कमजोरी का असर भी भारत के इक्विटी मार्केट पर देखा जा रहा है. यूएस में ट्रेजरी यील्ड के लगातार बढ़ने का असर भी भारत के बॉन्ड मार्केट पर देखा जा रहा है और विदेशी निवेशक इससे खिंच रहे हैं.

ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में लगातार उछाल आता जा रहा है और ये 90 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर आ चुका है. कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर भारत के इंपोर्ट बिल पर नकारात्मक रहता है और ये बढ़ जाता है. इस खबर के असर से भी इंडियन इक्विटी मार्केट में निराशा देखी जा रही है.

बाजार की गिरावट में 22 लाख करोड़ रुपये की वेल्थ हुई हवा
पिछले छह ट्रेडिंग सेशन में बीएसई के मार्केट कैप में 22 लाख करोड़ रुपये या 22 ट्रिलियन रुपये की गिरावट आई है. वहीं आज का कारोबार देखें तो बीएससी मार्केट कैपिटलाइजेशन 303.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और इसके हिसाब से कल से लेकर आज तक मार्केट कैप में 5.78 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है. कल का मार्केट कैप 309.22 लाख करोड़ रुपये पर था.

क्या कहते हैं शेयर बाजार के जानकार
DRS FINVEST के डॉ रवि सिंह की राय

डीआरएस फिनवेस्ट के फाउंडर डॉ रवि सिंह का कहना है भारतीय शेयर बाजार के लिए अभी मौजूदा गिरावट का दौर कुछ और समय तक जारी रह सकता है. इसके पीछे कुल पांच प्रमुख कारण हैं-

1. इजरायल-हमास युद्ध का असर

7 अक्टूबर से जारी इजरायल-हमास युद्ध के चलते वैश्विक बाजारों में तनाव का माहौल बना हुआ है और इसका असर ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट पर आ रहा है. सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं गिर रहे हैं, और कई बाजारों पर भी असर देखा जा रहा है. ग्लोबल टेंशन के समय एफएआईआई भी स्टॉक मार्केट में निवेश की मात्रा कम कर रहे हैं जिसका असर इक्विटी मार्केट की गिरावट के तौर पर सामने आ रहा है.

2. क्रूड ऑयल के चढ़ते दाम

ग्लोबल कच्चे तेल के चढ़ते दाम से भारत के ऊपर दोहरा दबाव आ रहा है और देश में महंगाई बढ़ने का खतरा सामने आ रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार चला गया है और इसके और भी बढ़ते जाने की आशंका है. भारत में कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर शेयर बाजार पर निगेटिव रूप में देखा जा रहा है.

3. एफआईआई की लगातार घटती खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशक या एफआईआई हर दिन भारतीय शेयर बाजार से कम से कम 2000 करोड़ रुपये निकाल रहे हैं और इसके असर से इक्विटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है. इसका एक चेन रिएक्शन भी देखा जाता है और एफआईआई खरीदारी घटने से डॉलर इंडेक्स में तेजी आती है, डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से रुपये की कीमत में भी गिरावट देखी जाती है जिसका घरेलू शेयर बाजार पर कमजोरी का असर आता है.

4. चीन के प्रॉपर्टी बाजार में बड़े डिफॉल्ट

पड़ोसी देश चीन के प्रॉपर्टी बाजार में इस समय घबराहट छाई हुई है और यहां की दो बड़ी प्रॉपर्टी कंपनियां डिफॉल्ट कर रही हैं. चीन के प्रॉपर्टी मार्केट के क्रैश करने से अन्य रियल्टी इंडेक्स पर भी असर देखा जाता है. इससे आगे चलकर ना सिर्फ यूरोजोन बल्कि भारत के रियल्टी मार्केट के लिए भी खतरा बन सकता है और इससे रियल्टी शेयरों मे गिरावट आ रही है.

5. भारत में कंपनियों के दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे

देश में इस समय तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है और इस समय कई ऐसी कंपनियां कमजोर नतीजे पेश कर चुकी हैं जो पहली तिमाही में शानदार परिणाम दे चुकी हैं. उदाहरण के लिए डी मार्ट, इंफोसिस, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू और आईसीआईसीआई बैंक जैसों के कमजोर तिमाही नतीजों से शेयर बाजार में निराशा आई है और निवेशकों के लिए इन कंपनियो में इंवेस्ट के लिए वैसा उत्साह नहीं रहा है.

किन सेक्टर्स में दिखेगी गिरावट- किन सेक्टर्स में दिखेगी तेजी

डॉ रवि सिंह का कहना है कि जिस तरह के मौजूदा हालात हैं, उनमें सभी सेक्टर्स में ही गिरावट देखी जाएगी. चाहे वो रियल्टी, ऑटो, टेक, एफएमसीजी, पावर, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक हो या ऑयल एंड गैस शेयर हों. हां- फार्मा सेक्टर ऐसा सेक्टर है जो कि स्थिर दिख सकता है या इसमें तेजी भी देखी जा सकती है क्योंकि इसका निफ्टी के साथ निगेटिव को-रिलेशन है. यानी निफ्टी में गिरावट होगी तो फार्मा सेक्टर में तेजी या स्थिरता आ सकती है.

कब तक जारी रहेगी शेयर बाजार में गिरावट- कहां तक गिरेंगे लेवल

डॉ रवि सिंह का कहना है कि इस गिरावट के अभी थोड़े और समय तक जारी रहने की आशंका है. बाजार की इस कमजोरी में निफ्टी के 18500 तक नीचे जाने के आसार लग रहे हैं जबकि सेंसेक्स के 63,000 तक नीचे जाने की संभावना लग रही है.

बाजार में क्या होनी चाहिए स्ट्रेटेजी

डॉ रवि सिंह के मुताबिक इस समय बाजार में वेट एंड वॉच की रणनीति अपनानी चाहिए और बाजार में सतर्क अप्रोच रखनी चाहिए. अगर आप 100 रुपये निवेश करना चाहते हैं तो इस समय केवल 20 रुपये का ही निवेश करें. किन सेक्टर्स को देखा जाए जिसमें पैसा लगाया जा सकता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एफएमसीजी, फार्मा, डिफेंस और पावर स्टॉक्स में पैसा लगाया जा सकता है.

CNI Research के किशोर ओस्तवाल की क्या है राय

सीएनआई रिसर्च के सीएमडी किशोर ओस्तवाल का कहना है कि स्टॉक मार्केट का करेक्शन बॉन्ड्स, अरनिंग्स के लिए ज्यादा नहीं रहेगा. इस गिरावट के दौर में कमजोर दिल वालों को शेयर बाजार से दूर रहना चाहिए जैसा कि मार्च 2023 में देखा गया था. इस समय उम्मीद रखनी चाहिए कि अच्छा समय फिर लौटेगा और निवेशकों को क्वालिटी स्टॉक्स खरीदने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है.

किशोर ओस्तवाल के स्टॉक रिकमंडेशन

किशोर ओस्तवाल का कहना है कि करेक्शन के दौरान क्वालिटी स्टॉक्स को जरूर खरीदना चाहिए. बाजार में जो मंदी है वो अस्थाई है और तेजी स्थाई है. स्टॉक मार्केट में कैश मैनेजमेंट सबसे बड़ा टास्क है. इस समय अगर शेयरों में खरीदारी के लिए देख रहे हैं तो आपको बीएचईएल, टाटा पावर, टाटा कम्यूनिकेशन्स, टाटा मोटर्स, टिस्को, मफतलाल, माइंडटेक, केल्कॉम विजिन और रीबा टेक्सटाइल्स के शेयर क्लास स्टॉक्स हैं.

सस्‍पेंस खत्‍म, कांग्रेस में शामिल होंगी निशा बांगरे, क्‍या मिलेगा चुनाव का टिकट

Nisha Bangre will join Congress

 

छिंदवाड़ा। एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शाम‍िल होंगी। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री के शिकारपुर स्थित निवास पर नाथ ने बुधवार दोपहर को निशा बांगरे से कुछ देर चर्चा की। माना जा रहा है कि निशा ने आमला से अपने टिकट को लेकर कमल नाथ से चर्चा की।

निशा का नाम बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर सामने आया था। इस सीट पर कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है। उन्होंने कुछ महीने पहले विवाद के चलते एसडीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद राज्य शासन ने उनका इस्तीफा सोमवार को मंजूर किया है। दोनों की मुलाकात के बाद फिलहाल ज्यादा कुछ सामने नहीं आ सका है। अब उम्‍मीद यह जाहिर की जा रही है कि न‍िशा को कांग्रेस अपना उम्‍मीदवार बना सकती है।

हनुमानजी को साष्टांग प्रणाम कर विधायक रामेश्वर शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

भोपाल । हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार की दोपहर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इसके पूर्व वे सुबह घर से निकलकर सीधे चार इमली हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां हनुमानजी को साष्टांग प्रणाम कर पूजा अर्चना की।

Latest photo of Rameshwar sharma

तत्पश्चात बंगले से रवाना होने के पूर्व श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता शर्मा ने उन्हें विजय तिलक किया और दही खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इसके बाद वह क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने हुजूर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शुभ मुहूर्त में हुजूर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने आज नामांकन पत्र के दो अलग अलग सेट दाखिल किए। इस दौरान तहसील कार्यालय में उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील वासवानी, रमेश वर्मा, भागीरथ पाटीदार, बालाराम मीणा, रमेश जनयानी, ओमप्रकाश मेवाड़ा, हरिनारायण पटेल, प्रकाश अहिरवार, रघुनाथ सिसोदिया, श्रीमती चंद्रेश सुरेश राजपूत, धन्नालाल बघेल, सुमारैया जामोद, सरदार बारमेया मौजूद रहे।

जनसेवा का सनातन संकल्प सदैव निभाऊंगा : रामेश्वर शर्मा

नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब से राजनीति में आया मैंने जन सेवा का सनातन संकल्प लिया है। सनातन संकल्प कभी खाली नहीं जाता। इसे सदैव निभाऊंगा। पिछले 10 वर्षों में भी विधायक रहते हुए मैंने क्षेत्र की सेवा और जनकल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस बार पुनः विधायक बनकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर में खुशहाली आए, सबको रोजगार मिले और हुजूर विधानसभा सिर्फ भोपाल में ही नहीं अपितु पूरे मध्य प्रदेश में नंबर वन बनकर उभरे इस हेतु कार्य करूंगा।

हुजूर का राजनीतिनामा : आज भरेंगे उम्मीदवार नामांकन

 

भोपाल, गुरुवार । हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा दोपहर 12 बजे हुजूर तहसील ऑफिस पहुँचकर नामांकन फॉर्म भरेंगे। इसके बाद ठीक दोपहर 1.30 बजे कांग्रेस से उम्मीदवार नरेश ज्ञानचन्दानी भी अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। आज ही समाजवादी पार्टी से दावेदार शिशुपाल यादव की नामांकन फॉर्म जमा करने पहुँच रहे है।

सूत्रों को अनुसार 29 या 30 अक्टूबर को कांग्रेस के असंतुष्ट भी नामांकन जमा करेंगे।

आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Fire broke out in train Patalkot

आगरा। आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस में धुआं निकलने की सूचना मिली है। इंजन से चौथे कोच जीएस कोच में धुआं देखा गया है। ट्रेन को तुरंत रोका है। उके बाद कोच को अलग कर दिया है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

पातालकोट एक्सप्रेस मथुरा से झांसी जा रही थी। ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए निकली। कैंस से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जनरल में बोगी में धमाके के साथ आग लग गई। यात्रियों का दम घुटने लगा। यात्री चीखने लगे, तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिये। ट्रेन जैसे ही रुकी, तो यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। यात्रियों के कूदने से पहले दोनों बोगियों में आग पूरी तरह लग चुकी थी।

फायर ब्रिगेड बुझा रही आग

रेलवे कर्मियों ने आग को देख ट्रेन के दूसरे डिब्बों को अलग कर दिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने आग को काबू करना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड दोनों बोगियों में लगी आग को बुझा रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...