हमीदिया अस्पताल से भागा मत्युदंड की सजा प्राप्त कैदी बुधनी के जंगल से गिरफ्तार

prisoner who escaped from Hamidia Hospital

 

भोपाल। हमीदिया अस्पताल से 14 अक्टूबर की सुबह हथकड़ी खोलकर फरार हुए बंदी रजत सैनी को पुलिस ने बुधनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। उसने ग्वालियर जेल से मिली पेरोल के बाद फरार होने के बाद वर्ष 2022 में खजूरी सड़क थाना इलाके में एक निर्दोष युवक अमन दांगी की नृशंस हत्या कर दी थी। उस मामले में रजत को फांसी की सजा सुनाई गई है।

हमीदिया अस्पताल से भागा

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक रजत को 12 अक्टूबर को उपचार के लिए सेंट्रल जेल से लाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत के फरार होने के बाद पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लगभग 350 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उनसे रजत के नादरा बस स्टैंड से नर्मदापुरम की तरफ जाने का सुराग मिला था।

पुलिस टीम ने भोपाल से नर्मदापुरम तक के सभी क्षेत्र में उसकी फोटो के आधार पर जानकारी जुटाना शुरू की थी। शुक्रवार को मूलत: राघौगढ जिला गुना निवासी 29 वर्षीय रजत सैनी को बुधनी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

सोने के दाम में जोरदार बढ़त, एमसीएक्स पर चांदी 1800 रुपये से ज्यादा उछली

rise in gold prices

 

ग्लोबल लेवल पर कीमती मेटल्स की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की बढ़त के साथ 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, “विदेशी बाजार में मजबूत बढ़त के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई.” चांदी की कीमत भी 500 रुपये की मजबूती के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. ग्लोबल बाजारों में सोना तेजी के साथ 1980 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंताओं के कारण कमोडिटी बाजार में हाजिर सोना शुक्रवार को लगभग चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

MCX पर सोने और चांदी के दाम में जोरदार उछाल

कमोडिटी बाजार में आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 741 रुपये या 1.23 फीसदी की उछाल के साथ 61059 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ है. इसके ये रेट दिसंबर वायदा के लिए हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम भी उछले

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में तो जबरदस्त उछाल देखा गया है और ये 1800 रुपये से ज्यादा उछाल के साथ रही है. चांदी के रेट आज 1807 रुपये यानी 2.52 फीसदी की उछाल के साथ 73423 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर बंद हुआ है.

ग्लोबल बाजार में आज कैसे रहे गोल्ड और सिल्वर के रेट

ग्लोबल बाजार में आज कॉमैक्स पर गोल्ड 1994 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है और चांदी 23.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है.

रिटेल बाजार में सोना चमका

रिटेल बाजार में भी सोना जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहा था और इसमें 820 रुपये तक के उछाल देखे जा रहे हैं जो इसे 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ले जा सकते हैं|

आज से प्रत्याशी भर सकेंगे नामांकन, इस बार एक नहीं 5 साल का देना होगा रिटर्न ब्यौरा

file nomination from today

विधानसभा चुनाव-2023 के लिए प्रत्याशियों के लिए दावेदारी के दरवाजे शनिवार से खुलेंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से सदस्य चुनने के लिए निर्वाचन की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से 21 अक्टूबर शनिवार को जारी कर दी जाएगी। सूचना जारी होने के साथ ही 11 बजे से कलेक्ट्रेट के कक्षों में दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय रहेगा।

सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार के अवकाश के कारण नहीं लिए जाएंगे। इस बार प्रत्याशियों को एक साल का नहीं बल्कि पांच साल का आइटी रिटर्न ब्यौरा नामांकन पत्र में देना होगा।

कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

प्रशासन व पुलिस ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए हैं। निर्वाचन की सूचना संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर जारी करेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर 30 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। नाम-निर्देशन पत्रों की संमीक्षा (जांच) 31 अक्टूबर को होगी और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 17 नवंबर को होगा।

रिटर्निंग आफीसर कक्ष में उम्मीदवार समेत केवल पांच को मिलेगा प्रवेश

रिटर्निंग आफीसर की तयशुदा जगह के 100 मीटर के दायरे में उम्मीदवार समेत अधिकत्तम पांच लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। नामांकन पत्र, उम्मीदवार द्वारा खुद अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा अधिकतम चार नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार को दस हजार रूपये की सुरक्षा निधि (निक्षेप राशि) जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को इसकी आधी रकम अर्थात पांच हजार रूपये ही जमा करने होंगे।

मान्यता प्राप्त दल के उम्मीदवार के लिये संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का एक ही मतदाता उसका प्रस्तावक बन सकता है। यदि उम्मीदवार किसी पंजीकृत पर गैर मान्यता प्राप्त दल अथवा निर्दलीय है तो उसके लिए प्रस्तावकों की संख्या 10 निर्धारित की गई है।

नवरात्र का सातवां दिन देवी कालरात्रि को समर्पित, पूजा विधि, मंत्र और भोग

Goddess Kalratri,

 

हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। नवरात्र इस साल 15 अक्टूबर से शुरू हुए हैं। साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर को होगा। नवरात्र के सभी नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का सातवां दिन माता कालरात्रि को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कालरात्रि की पूजा से सभी फल प्राप्त होते हैं। तंत्र मंत्र साधक विशेष रूप से मां कालरात्रि की पूजा करते हैं। मां काली की पूजा करने से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है। माना जाता है कि मां काली अपने भक्तों को अकाल मृत्यु से भी बचाती हैं।

मां कालरात्रि पूजा विधि

आप अन्य दिनों की तरह ही नवरात्र की सप्तमी तिथि को भी पूजा कर सकते हैं, लेकिन देवी काली की पूजा के लिए मध्य रात्रि को सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। ऐसे में सबसे पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें और चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कालरात्रि की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पूजा के दौरान मां कालरात्रि को रातरानी के फूल चढ़ाएं। गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद कपूर या दीपक से माता की आरती करें। इसके बाद लाल चंदन की माला से मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें।

इन चीजों का लगाएं भोग

मां कालरात्रि को गुड़ बेहद प्रिय होता है। माना जाता है कि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं।

मां कालरात्रि मंत्र

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।

वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥

कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में किया बड़ा उलटफेर, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी

changed candidates on 3 seats

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आमला की सिर्फ एक सीट होल्ड पर रखी गई है, जिसमें नौकरी से इस्तीफा दे चुकी डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पार्टी मैदान में उतारना चाहती है. कांग्रेस ने गुरुवार 19 अक्टूबर को जो अपनी लिस्ट जारी की थी उसमें न केवल तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं बल्कि बीजेपी से आने वाले चार नेताओं को टिकट भी दी है. इसमें रीवा जिले के अभय मिश्रा ने तो एक दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था.

दूसरी लिस्ट किया बड़ा फेरबदल

कांग्रेस की नई सूची में तीन चौंकाने वाले फेरबदल देखने को मिले हैं. कमलनाथ सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे नर्मदा प्रसाद प्रजापति को नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें पहली लिस्ट में घोषित उम्मीदवार पूर्व विधायक शेखर चौधरी का नाम काटकर अंतिम समय में टिकट दी गई है. दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भी उम्मीदवार कांग्रेस ने बदल दिया है. यहां से पूर्व में घोषित उम्मीदवार अवधेश नायक की जगह पार्टी ने अब राजेंद्र भारती पर भरोसा जताया है. इसी तरह तीसरी सीट पिछोर की है, जहां से शैलेंद्र सिंह की जगह अब अरविंद सिंह लोधी को टिकट दे दी गई है. यह भी कहा जा रहा है कि दतिया और पिछोर सीट पर स्थानीय कार्यकर्ता पार्टी के पहले घोषित उम्मीदवारों का विरोध कर रहे थे.

बीजेपी से आए 4 नेताओं को दिया टिकट

पहली सूची की तरह ही कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में भी बीजेपी से आए 4 नेताओं दीपक जोशी, अभय मिश्रा, समंदर पटेल और भंवर सिंह शेखावत को टिकट दी है. इनमें समंदर सिंह शेखावत को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता रहा है. वही,दीपक जोशी भी मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम है. उनके पिता कैलाश जोशी सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे बीजेपी के दिग्गज नेता थे. रीवा जिले से आने वाले अभय मिश्रा की तो और बड़ी लॉटरी लगी है उन्होंने एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस का दामन थामा था. इसके पहले में अगस्त में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे. अभय मिश्रा को रीवा जिले की सिमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दी है. कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में भी बीजेपी के 5 बागियों को टिकट दे दिया था.

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को भी मिला टिकट

इसी तरह कभी विधानसभा में कांग्रेस को धोखा देते हुए पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव गिराने वाले चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के भी अच्छे दिन आते दिख रहे हैं. साल 2011 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिराने वाले उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को कांग्रेस ने टिकट दिया है. कांग्रेस ने सागर सीट को फैमिली सीट में बदल दिया है. यहां बीजेपी के विधायक और चुनाव में उम्मीदवार शैलेंद्र सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को कांग्रेस ने टिकट दी है. कांग्रेस ने गुरुवार देर रात जो दूसरी लिस्ट जारी की थी, इसमें कुल 88 नाम हैं. इस लिस्ट में 11 महिलाओं को जगह दी गई है. 6 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. अब 229 घोषित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 30 हो गई है. इस लिहाज से कुल उम्मीदवारों में महिलाओं को सिर्फ 13% टिकट दिए गए हैं.

जेल से रिहा हुआ मोनिंदर सिंह पंढेर, किसी से बात किए बगैर कार से रवाना

Moninder Singh

 

नोएडा। साल 2006 के निठारी कांड में बरी होने के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर को आज जेल से रिहा कर दिया गया। 17 साल पुराने इस केस में बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी कर दिया था। दोपहर 1.40 बजे जब मोनिंदर पंढेर को जेल से रिहा किया गया तो उस समय जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेल से निकलने के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर ने किसी से बात नहीं की। अपने वकील के साथ वह जेल से बाहर आया और फिर कार में बैठकर जेल से रवाना हो गया। सुरक्षा के लिहाज से कुछ पुलिस जवान उनके पीछे गए।

निठारी कांड ने देश को हिला दिया था

गौरतलब है कि 17 साल पहले हुए नोएडा में निठारी गांव के जघन्य हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया था। इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को मुख्य आरोपी बनाया गया था लेकिन अभियोजन पक्ष सबूतों के अभाव में सजा दिलाने में असफल रहा। बीते सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली निर्दोष करार देते हुए CBI कोर्ट गाजियाबाद की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा को रद कर दिया था।

सीबीआई कोर्ट ने दी थी फांसी की सजा

CBI कोर्ट ने मोनिंदर पंढेर और कोली को 12 हत्याओं के मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट ने कहा कि यदि किसी अन्य मामले में वांछित न हो तो दोनों अभियुक्तों को सबूतों के अभाव में रिहा किया किया जाए। हाई कोर्ट ने करीब 14 साल तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ ने फैसला 14 सितंबर को सुरक्षित कर लिया था। CBI के अधिवक्ता के मुताबिक, फैसले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की जा सकती है।

सपा-कांग्रेस की तकरार पर शिवराज ने साधा निशाना

SP-Congress dispute

 

भोपाल। एक ओर भाजपा विरोधी अनेक दल अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए केंद्रीय स्तर पर गठबंधन करते हुए मजबूत मोर्चा बनाने में जुटे हैं, वहीं मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में इसी साल हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए साझा मंच पर आने को तैयार नहीं। मप्र में कांग्रेस और सपा की गठबंधन की कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकी हैं। आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस और विपक्ष को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, ऐसा कहीं होता है? अखिलेश यादव कह रहे हैं कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक साल तक धोखे में रखा। जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने (अखिलेश यादव) किया है, उससे उनके मन की स्थिति को समझा जा सकता है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस, सपा और AAP तीनों लड़ रहे हैं। ये किस बात का गठबंधन है? जनता आश्चर्य के साथ इस गठबंधन को देख रही है कि आज जब ये आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश का भविष्य कैसे होगा?

यह कहा था अखिलेश यादव ने

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी, जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात 1 बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम 6 सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर I.N.D.I. का कोई गठबंधन नहीं है तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा।

कांग्रेस की दूसरी सूची पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार देर रात जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जो सूची जारी हुई, उसमें कुछ टिकट कमल नाथ ले गए, कुछ दिग्विजय ले गए, बाकी हाथ मलते रह गए। अब आपस में लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है, दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है। दुगर्ति कांग्रेस के अंदर भी है। I.N.D.I. गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया। इसका कोई भविष्य है ही नहीं। ये घंमडिया लोग बिखर गए हैं और ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि ये गठबंधन कैसा है।

गिरधर परिसर में हुआ 1100 कन्याओं का पूजन एवं भंडारा

भोपाल, उपनगर कोलार में शारदीय नवरात्र पूजा की धूमधाम से हो रही है, इसी क्रम में आज आज शुक्रवार को सेवा भारती माधव मंडल भोपाल द्वारा गिरधर परिसर हनुमान मंदिर पर 1100 कन्याओं का पूजन एवं भंडारा किया गया जिसमें गिरधर परिसर, गिरधर गार्डन, शिल्पी कॉलोनी, गिरधर हाइट्स 1,2, सर्वजन कालोनी, लीला परिसर, स्वीट होम, अवंतिका आदि सोसाइटी के द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया जिसमें 150 परिवारों कन्याओं ने पूजन किया और गोपेश सोनी ने बताया की यह आयोजन सफल रहा है। माता बहनों की भजन प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।

Kanya bhoj kolar road

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की सियासत का शिकार हुए मोनू सक्सेना

भोपाल, मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र ने राजधानी में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चौका दिया है। बताया जा है दक्षिण पश्चिम से पूर्व मंत्री पी सी शर्मा का विधानसभा टिकट होने से टिकट के अन्य दावेदार संजीव सक्सेना नाराज हो गए थे। जिन्हें मानने के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना को हटा कर वर्तमान में पार्षद प्रवीण सक्सेना का जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस घटना क्रम पर एक्स पर टिप्पणी लिखी है।

ये क्या….?

दिग्विजय समर्थक मोनू सक्सेना को भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया…

दिग्विजय समर्थक पीसी शर्मा को भोपाल दक्षिण पश्चिम से टिकट के बदले खोना पड़ा अपने समर्थक का पद…

संजीव सक्सेना का टिकट काटा गया….

उनको नाराज़गी दूर करने के लिये उनके भाई प्रवीण सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया…

डील जारी….

अजब कांग्रेस – ग़ज़ब कांग्रेस…

 

 

 

Huzur Vidhan sabha latest :- हुजूर विधानसभा में शुरू हुआ मुकाबला, निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे निर्णायक

भोपाल, मध्यप्रदेश में चुनाव की तपिश बढ़ गई है प्रमुख दल भाजपा 136 और काँग्रेस 229 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।

भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश की पांच बढ़ी सीटों में शुमार करती है।

हुजुर विधानसभा से प्रमुख दावेदार है।

– रामेश्वर शर्मा

भाजपा से दावेदार है। प्रखर हिन्दूवादी छवि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रामेश्वर शर्मा को विकास पुरुष का नाम दिया, क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते है, क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, हुजूर विधानसभा में अनेकों विकास कार्य शुरू करें। जिससे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी, क्षेत्र में मकानों की कीमत, जमीन की कीमत बढ़ी, पानी की समस्या का समाधान हुआ। कालेज खुले, स्कूलों में सुधार कार्य हुए। क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा बढ़ी। सैकड़ो स्थानों पर स्ट्रीट लाइट आई।

– नरेश ज्ञानचन्दनी

कांग्रेस से उम्मीदवार नरेश ज्ञानचन्दनी समाजसेवी है, हुजूर विधानसभा सिंधी समाज बहुल है समाज का समर्थन मिलता रहा है। 2018 के चुनाव में वर्तमान विधायक को कड़ी टक्कर दी थी। हार जीत का अंतर 15000 से कम कर दिया था। परिणाम के बाद क्षेत्र में सक्रिय रहे। कोरोना काल मे अनेकों सामाजिक काम करें। पिछले वर्ष हुई बारी बारिश में जलभराव क्षेत्रों में मदद करते देखें गये। चर्चित है की बैरागढ़ में बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज जो की व्यापारिक क्षेत्र को प्रभावित कर रहा था उसके लिए आंदोलन किया। जब 18 माह की कांग्रेस सरकार की आई तब क्षेत्र में सक्रिय रहे। जनसमस्याओं की सुनवाई करते थे।

– शिशुपाल यादव

समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार समाजवादी नेता शिशुपाल यादव लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय है। समाजवादी पार्टी के अनेकों आंदोलन में पिछले वर्षों में शामिल रहे हैं।

– रविकांत द्विवेदी

आप पार्टी से उम्मीदवार रविकांत द्विवेदी सरकारी अधिकारी रहे है। मीडिया में भी चर्चित रहे है। रविकांत द्विवेदी का दावा है क्षेत्र में ब्राह्मण वोटर उनकी ताकत है। आप पार्टी का वोटर प्रदेश में लगातर बढ़ रहा है जिसका लाभ उन्हें मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार जानकारी आ रही है की पूर्व में विधायक रहे जितेंद्र डागा जो की कांग्रेस के टिकट दावेदार थे वो भी ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ और अपने विधायकीय कार्यकाल में करें कार्यो के दम पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतर सकते है।

वही तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहे विष्णु विश्वकर्मा ने भी शुक्रवार को अपने समर्थकों को मीटिंग के लिए बुलाया है, विष्णु विश्वकर्मा 30 से ज्यादा बूथों पर पकड़ रखते है। वो भी निर्दलीय चुनाव लड़ हुजूर की सियासत को रोजक बना सकते है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...