गाजा में अस्पताल पर हुए हमले ने किया आग में घी का काम, और बिगड़े हालात

attack on the hospital in Gaza

 

इजरायल और हमास के बीच बुधवार को 12वें दिन भी जारी जंग जारी है। इस बीच, गाजा में एक अस्पताल पर हुए हमले ने आग में घी का काम किया है। हमास का आरोप है कि इजरायल की दागी मिसाइल अस्पताल पर गिरी है, जिससे 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं इजरायल का कहना है कि यह हमास का ही दागा रॉकेट था, जो मिस फायर हो गया। इस घटना के बाद से अरब देशों में इजरायल के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है। यहां लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बुधवार का दिन इसलिए बहुत अहम है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल आ रहे हैं और यहां तेल अवीव शहर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति को इजरायल दौरा

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज इजरायल जा रहे हैं। यहां तेल अवीव में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्यूह से होगी। रवाना होने से पहले बाइडन ने गाजा सिटी में अस्पताल पर हुए हमले की निंदा की। हमले का असर है कि बाइडन का जॉर्डन दौरा रद्द कर दिया गया है। अरब देशों के भड़कने से अमेरिका के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति बहाल करने का प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है।

अस्पताल के हमले के बाद भड़के अरब देश

अस्पताल पर हमले की खबर दुनिया में आग की तरह फैल गई। ईरान, तुर्किये, मिस्त्र और कतर ने अस्पताल पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
यहां लाउडस्पीकर से एलान कर लोगों को इजरायल और अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर उतरने को कहा गया।
जॉर्डन ने इसे नरसंहार करार दिया। फलस्तीनी अथॉरिटी के प्रेसिडेंट महमूद अब्बास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की।
लेबनान और मिस्त्र में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किए गए।

क्या है गाजा में अस्पताल पर हमले का मामला

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय मंगलवार को उस समय सनसनीखेज दावा किया कि गाजा सिटी के अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 500 लोग मारे गए।
अगर इस दावे की पुष्टि हुई तो 2008 के बाद लड़े गए पांच युद्धों में यह इजरायल का सबसे घातक हमला होगा।
वहीं इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, हम विवरण हासिल करेंगे और लोगों को अपडेट करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह इजरायली हवाई हमला है या नहीं।
हमास का कहना है कि मरने वालों में मरीज, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बच्ची के रोने से नाराज चाची ने घोटा मासूम का गला, शव को सोफे के नीचे छिपाया

Angered by the child's crying

 

जबलपुर। हनुमानताल के संजय गांधी वार्ड में दो साल की मासूम की हत्या उसी की चाची ने की थी। पुलिस ने चंद घंटे में ही हत्या का राज उजागर कर दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची को उसकी ही चाची ने गला दबाकर पहले मौत के घाट उतारा और फिर शव को घर के ही सोफे के नीचे छुपा दिया था। मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संजय गांधी वार्ड निवासी शकील मंसूरी मैकेनिक है। उनकी दो वर्षीय बेटी अलीजा सोमवार दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार रात ही अलीजा का शव उसके ही घर में सोफे के नीचे मिला। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने बालिका की हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।

पुलिस को पहले ही दिन से किसी अनहोनी का संदेह था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जब शकील के छोटे भाई अतीक मंसूरी की पत्नी अफसाना से पूछताछ की। पहले तो अफसाना ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अलीजा की हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

रोने से हुई नाराज, दबा दिया मुंह

आरोपित अफसाना ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोपहर लगभग एक से डेढ़ के बीच वह प्रथम तल स्थित अपने कमरे में थी। तभी अलीजा उसके पास पहुंची। अलीजा को भूख लगी थी। अफसाना ने उसे कमरे में रखी कुछ चीजें खिला दी। इसके बाद अफसाना ने अलीजा को गोद में उठाया और उसे नीचे उसकी मां के पास छोड़ने जाने लगी। लेकिन अलीजा चाची के पास ही रहना चाहती थी।

अलीजा जोर-जोर से रोने लगी। अलीजा के रोने से अफसाना को इतना गुस्सा आया कि उसने अलीजा को चांटा मार दिया इससे वह और तेज आवाज में रोने लगी। यह बात अफसाना को नागवार गुजरी और उसने अलीजा का मुंह और नाक जोर से दबा दिया। जिस कारण अलीजा की सांस वहीं थम गई। अलीजा की मौत के बाद अफसाना ने उसके शव को घर के ही सोफे के नीचे छुपा दिया। किसी को उसे पर संदेह न हो इसलिए वह सबके साथ अलीजा को ढूंढने का नाटक करने लगी थी।

समाजवादी पार्टी का एमपी की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान, जनता से किया जातीय गणना कराने का बड़ा वादा

Samajwadi Party

 

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को अपने पक्के वादों (घोषणापत्र) का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण सपा मध्य प्रदेश की 10-12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही है. सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक बयान में बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘पक्के वादे’ जारी कर दिये हैं. उन्होंने कहा कि, यह चुनाव घोषणापत्र नहीं है बल्कि वादों की सूची है. पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद सपा प्राथमिकता के आधार पर उन वादों पर अमल कराने को प्रतिबद्ध रहेगी.

वहीं इस सवाल पर कि क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के तहत कांग्रेस से तालमेल की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं. इस पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिये है और राज्य विधानसभा चुनावों में इस पर अमल करने में दिक्कत हो रही है. चूंकि, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं, इसलिए सपा भी अब 10-12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने पर विचार कर रही है.

पिछड़ों को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अपना प्रभाव रखने वाली सपा ने राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं. इनमें निवारी और छतरपुर की दो सीटें तथा दतिया और सीधी जिले की दो सीटें भी शामिल हैं. राजेन्द्र चौधरी ने आगे कहा कि, सपा ने आज मध्य प्रदेश की जनता से ‘पक्का वादा’ किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) एवं आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा. जाति जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी. पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी.

पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल

राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गयी ‘1090 सेवा’ की तर्ज पर एक तुरंत प्रतिक्रिया तंत्र बनाने, मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार की गारंटी देने आदि के वादे भी किये हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिये आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसम्बर को की जाएगी|

कच्चे तेल के दाम में उछाल के बाद आज कहां पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

prices of petrol and diesel

 

देश में रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं और आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के दाम में अच्छी तेजी देखी जा रही है. 2 फीसदी की उछाल के साथ कच्चा तेल मजबूती पर बना हुआ है.

कच्चे तेल के दाम जानें

नायमैक्स पर कच्चा तेल उछाल के साथ बना हुआ है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.01 फीसदी चढ़कर 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.70 फीसदी की उछाल के साथ 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर है.

देश के चार प्रमुख महानगरों में जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये पर स्थिर है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर और डीजल 94.24 रुपये लीटर पर बिक रहा है. (9 पैसे का बदलाव)

देश के अलग-अलग शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल के रेट

चंडीगढ़ में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर है.

गोवा में पेट्रोल 0.17 पैसे चढ़कर 97.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे चढ़कर 90.10 रुपये प्रति लीटर पर है.

अहमदाबाद में पेट्रोल 9 पैसे की गिरावट के साथ 96.42 रुपये और डीजल 8 पैसे गिरकर 92.17 रुपये प्रति लीटर पर है.

पटना में पेट्रोल 34 पैसे की गिरावट के साथ 107.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.04 रुपये प्रति लीटर पर है.

बेंगलुरू में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.89 रुपये प्रति लीटर पर है.

कैसे चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को सुबह 6 बजे अपडेट कर देती है. आप जब चाहें तो केवल एक मैसेज के जरिए इसे चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक शहरों के हिसाब से कीमत जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज दें. वहीं HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेजें. कुछ ही मिनट में आपको अपने शहर के फ्यूल रेट्स की ताजा जानकारी मिल जाएगी|

latest hd Movie Downlod: Filmy4wap क्या है? Free में मूवी कैसे डाउनलोड करें ?

bold scene

Filmy4wap 2023, latest hd hindi, tamil, telugu movies available for download (Safe or not)

 

Filmy4wap 2023 एक पायरेटेड टोरेंट वेबसाइट है, जिसे अवैध रूप से फिल्में डाउनलोड करने के लिए एक ब्लॉग के रूप में लॉन्च किया गया है। यह वेबसाइट अब उन लोगों के लिए एक केंद्र बन गई है जो इंटरनेट से अवैध रूप से नवीनतम बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में डाउनलोड करना चाहते हैं।

Filmy4wap: टीवी शो और फिल्में हर किसी के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। जहां कुछ लोग मनोरंजन के लिए Hot-star और Netflix जैसे तमाम मनोरंजन ऐप्स की कानूनी रूप से सदस्यता लेना चुनते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो torrent या पायरेसी साइटों के माध्यम से फुल HD वाली फिल्में फ्री में डाउनलोड करते हैं। आजकल दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए पायरेसी एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

आज इंटरनेट पर ऐसी कई वेबसाइट मौजूद हैं, जहां से आप फ्री में फुल HD हिंदी बॉलीवुड मूवीज डाउनलोड ( Free Full HD Hindi Bollywood Movies Download) कर सकते हैं, लेकिन कोई भी मूवी डाउनलोड करने से पहले आपको उस फ्री मूवीज डाउनलोड वेबसाइट के बारे में जनना बेहद जरुरी है।

दरअसल इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइटें हैं जो मुफ्त में फिल्में डाउनलोड करती है, लेकिन इसमें से कई सारी वेबसाइटें सुरक्षित नहीं हैं। यदि आप इन वेबसाइटों का उपयोग करके कोई भी मूवी मुफ्त में डाउनलोड करते हैं, तो वे आपके मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप आदि पर कोई भी वायरस भेज सकते हैं, इसलिए सुरक्षित वेबसाइटों का ही उपयोग करें। हालांकि, इस तरह फिल्में डाउनलोड करना गैर-कानूनी है। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक वेबसाइड के बारे में बताने जा रहा है, जिससे आप फ्री में कोई भी फुल HD हिंदी बॉलीवुड, हॉलीवुड,बंगाली, दक्षिण मूवीज डाउनलोड ( Free Full HD Hindi Bollywood Movies Download) कर सकते हैं। ये वेबसाइट काफी हद तक सेफ मानी जाती है।

दरअसल बात कर रहें है Filmy4wap 2023 की। Filmy4wap एक Free HD Movies Download Websites है । Filmy4wap एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो अपने उपयोगकर्ताओं को लगभग सभी प्रकार की फिल्मों की लेटेस्ट और हाई क्वालिटी की लगभग सभी प्रकार की फिल्में डाउनलोड करने के लिए अग्रणी वेबसाइट है। जहां से उपयोगकर्ता लेटेस्ट बॉलीवुड, हॉलीवुड, तेलुगु, तमिल (Bollywood, Hollywood, Telegu, Tamil Movies Download) फिल्में मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्मों के अलावा, यह कुख्यात वेबसाइट मुफ्त डाउनलोड के लिए मुफ्त Amazon Prime, Voot,Netflix,Ullu, Hulu और अन्य मनोरंजन OTT सामग्री भी उपलब्धि करती है।

इस वेबसाइट में आप कोई भी बॉलीवुड फिल्मे, गुजराती फिल्में, हिंदी डब कार्टून फिल्में, अंग्रेजी टीवी शो, हॉलीवुड फिल्में, पंजाबी डब फिल्में, पंजाबी फिल्में, मलयालम फिल्में, मराठी फिल्में, तमिल डब फिल्में और WWE shows भी मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही एक अवैध वेबसाइट होने के बावजूद लोग 1080p, 720p, 2160p, 480p, HD, 60fps, SDR, ds4k, MkV जैसी हाई क्वालिटी में वीडियो डाउनलोड करने के लिए Filmy4wap 2023 वेबसाइट को पसंद करते हैं।

Filmy4wap वेबसाइट हिंदी फिल्मों सहित विभिन्न देशों की विभिन्न प्रकार की फिल्में प्रदान करती है। हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह वेबसाइट अवैध है और पायरेटेड सामग्री प्रदान करती है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Filmy4wap.com का आधिकारिक डोमेन वर्तमान में काम नहीं कर रहा है। इसके बावजूद, अन्य लिंक भी उपलब्ध हो सकते हैं जो वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।

Filmy4wap मूवी प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय वेबसाइट है, लेकिन इसका उपयोग मूवी डाउनलोड करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को हॉलीवुड, बॉलीवुड और कॉलीवुड सहित विभिन्न देशों की नवीनतम फिल्मों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। यह वेबसाइट आगामी फिल्मों को ऑनलाइन लीक करने और हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, दक्षिण और तमिल सहित विभिन्न भाषाओं में पुरानी और नई फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए लिंक प्रदान करने के लिए जानी जाती है।

Filmy4wap 2023 – से डाउनलोड करें लेटेस्ट बॉलीवुड-हॉलीवुड मूवीज

  • HOLLYWOOD MOVIES
  • Hollywood movies new
  • Hollywood 300MB movies
  • Hindi subtitle movies
  • Hindi TV shows
  • Dhokha Movie Free Download in Hindi
  • Hevc 720p Bollywood movies
  • Hevc 720p movies
  • 1080p Hollywood movies DVDrip BRRip
  • Hollywood movies new HD
  • Hollywood Dual Audio Hindi 720p HEVC
  • English TV shows
  • Hindi dubbed cartoon movies
  • Hindi dubbed TV shows
  • Dual Audio Hindi English movies MKV 100 MB
  • Dual Audio Hindi English movies MKV 1080p
  • Dual audio Hindi English movies MKV 720p
  • Dual Audio Hindi English movies
  • Dual Audio Hindi English movies 300MB
  • BOLLYWOOD MOVIES NEW
  • Bollywood movies new HD
  • Bollywood HEVC movies 100 MB MKV
  • Bollywood movies
  • Bollywood movies 300 MB
  • Bollywood movies 600 MB
  • 720p BRRip DVDrip
  • 1080p Bollywood movies DVDrip BRRip
  • 720p Bollywood movies DVDrip BRRip
  • 720p HEVC
  • 300 MB movies dubbed in Hindi
  • Dual Audio Hindi Tamil movies
  • Award shows
  • 720p Hollywood movies DVDrip BRRip
  • Arrow season 1 Hindi dubbed
  • 100 MB Hindi dubbed
  • Family time with Kapil Sharma
  • Cartoon
  • Gujarati movies
  • Beyond season 1
  • WWE Wrestling
  • Hot Movies

Filmy4wap 2023 से फ्री में मूवीज कैसे करें डाउनलोड

Filmy4wap.in 2023 वेबसाइट से फिल्में डाउनलोड करने के लिए आपको Filmy4wap.com वेबसाइट लिंक सर्च करना होगा। आपको पता होना चाहिए कि Filmy4wap एक बहुत अच्छा डाउनलोडिंग विकल्प है, जहां से आप किसी भी मूवी को बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।आज हम आप लोगों को स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि किस तरह फिल्में डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और अपनी मूवी डाउनलोड करें।

• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Filmy4wap पर जाएं।
• अब, सर्च बटन पर क्लिक करें और मूवी का नाम दर्ज करें।
• अब मूवी लोड करने के लिए मूवी क्वालिटी चुनें और उस पर क्लिक करें।
• उसके बाद आपको वहां कुछ डाउनलोड लिंक उपलब्ध मिलेंगे, उन पर क्लिक करें।
• टाइमर शुरू हो जाएगा और आपको कुछ सेकंड तक इंतजार करना होगा।
• टाइमर ख़त्म होते ही आप पूरी मूवी डाउनलोड कर पाएंगे।

Note : आपको बता दें कि Filmy4wap 2023 एक पायरेटेड टोरेंट वेबसाइट है, जिसे अवैध रूप से फिल्में डाउनलोड करने के लिए एक ब्लॉग के रूप में लॉन्च किया गया है। यह वेबसाइट अब उन लोगों के लिए एक केंद्र बन गई है जो इंटरनेट से अवैध रूप से नवीनतम बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में डाउनलोड करना चाहते हैं।

नवरात्र के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए सही विधि, मंत्र और भोग

Worship Goddess Kushmanda

 

18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कूष्मांडा देवी को ब्रह्मांड की आदिशक्ति माना जाता है। मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप सबसे उग्र माना गया है। मां कुष्मांडा सूर्य के समान तेज देती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब संपूर्ण संसार में अंधकार का छा गया था, तब मां कुष्मांडा ने अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। माना जाता है कि कुष्मांडा माता की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है। देवी कुष्मांडा की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद उनकी आरती के साथ पूजा समाप्त होनी चाहिए।

मां कूष्मांडा पूजा विधि

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनें। पूजा के समय देवी को पीला चंदन ही लगाएं। इसके बाद कुमकुम, मौली, अक्षत चढ़ाएं। पान के पत्ते पर थोड़ा सा केसर लेकर ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का जाप करते हुए देवी को अर्पित करें। अब ॐ कुष्माण्डायै नम: मंत्र की एक माला जाप करें और दुर्गा सप्तशती या सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। मां कूष्मांडा को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पूजा में देवी को पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां और पीली मिठाई अर्पित करें। देवी कुष्मांडा को पीला कमल प्रिय है। मान्यता है कि इसे देवी को अर्पित करने से साधक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

इस चीज का लगाएं भोग

मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। इससे बुद्धि, यश और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। मालपुए का भोग लगाने के बाद स्वयं खाएं और ब्राह्मण को भी दें।

मां कूष्मांडा मंत्र

– ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

– या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्मांडा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

– ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’

आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन को मिला नेशनल अवॉर्ड, फिल्म RRR को मिला पुरस्कार

National Award

 

दिल्ली। 69th National Film Awards 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा एक महीने पहले हुई थी। आज (शुक्रवार) दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विनर्स को अवॉर्ड दिए गए। इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट, कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी कैपिटल सिटी पहुंचे। तीनों कलाकारों को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई सितारे मौजूद रहे। अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। वो दक्षिण के पहले एक्टर हैं। जिन्हें ये अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट फिल्म का पुरस्कार सरदार उधम सिंह को मिला है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में कई स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनर्स को सम्मानित किया।

 

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री: नॉम्बी इफेक्ट

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्टा (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)- काल भैरव

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)- श्रेया घोषाल

बेस्ट डायरेक्टर- निखिल महाजन (गोदावरी- द होली वॉटर)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आरआरआर

बेस्ट कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित (आरआरआर)

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी

समानांतर फिल्मों को नया आयाम दिया स्मिता पाटिल ने

Smita Patil gave

 

जन्मदिवस 17 अक्टूबर के अवसर पर ..

मुंबई, 17 अक्टूबर | बॉलीवुड में स्मिता पाटिल को ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है,जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से समानांतर सिनेमा के साथ. साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनायी । 17 अक्तूबर 1955 को पुणे शहर में जन्मी स्मिता पाटिल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई महाराष्ट्र से पूरी की ।उनके पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे जबकि उनकी मां समाज सेविका थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मराठी टेलीविजन में बतौर समाचार वाचिका काम करने लगी ।इसी दौरान उनकी मुलाकात जाने माने निर्माता. निर्देशक श्याम बेनेगल से हुयी ।श्याम बेनेगल उन दिनों अपनी फिल्म ..चरण दास चोर ..बनाने की तैयारी में थे ।

श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल में एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया और अपनी फिल्म ..चरण दास चोर ..में स्मिता पाटिल को एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर दिया । भारतीय सिनेमा जगत में चरण दास चोर को ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर याद किया जाता है क्योंकि इसी फिल्म के माध्यम से श्याम बेनेगल और स्मिता पाटिल के रूप में कलात्मक फिल्मों के दो दिग्गजों का आगमन हुआ। श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल के बारे मे एक बार कहा था ..मैंने पहली नजर में ही समझ लिया था कि स्मिता पाटिल में गजब की स्क्रीन उपस्थिती है और जिसका उपयोग रूपहले पर्दे पर किया जा सकता है । फिल्म ..चरण दास चोर .. हालांकि बाल फिल्म थी लेकिन इस फिल्म के जरिये स्मिता पाटिल ने बता दिया था कि हिंदी फिल्मों मे खासकर यथार्थवादी सिनेमा में एक नया नाम स्मिता पाटिल के रूप में जुड़ गया है । इसके बाद वर्ष 1975 मे श्याम बेनेगल द्वारा ही निर्मित फिल्म ..निशांत.. मे स्मिता को काम करने का मौका मिला । वर्ष 1977 स्मिता पाटिल के सिने कैरियर मंे अहम पड़ाव साबित हुआ । इस वर्ष उनकी भूमिका और मंथन जैसी सफल फिल्मे प्रदर्शित हुयी ।

दुग्ध क्रांति पर बनी फिल्म ..मंथन ..में स्मिता पाटिल के अभिनय ने नये रंग दर्शको को देखने को मिले । इस फिल्म के निर्माण के लिये गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रति दिन की मिलने वाली मजदूरी में से ..दो-दो.. रूपये फिल्म निर्माताओं को दिये और बाद में जब यह फिल्म प्रदर्शित हुयी तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी । वर्ष 1977 में स्मिता पाटिल की ..भूमिका ..भी प्रदर्शित हुयी जिसमें स्मिता पाटिल ने 30..40 के दशक में मराठी रंगमच की जुड़ी अभिनेत्री ..हंसा वाडेकर .. की निजी जिंदगी को रूपहले पर्दे पर बहुत अच्छी तरह साकार किया ।फिल्म भूमिका में अपने दमदार अभिनय के लिये वह राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी। मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र .निशांत .आक्रोश .गिद्ध.अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा । वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया 1इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी । अस्सी के दशक में स्मिता पाटिल ने व्यावसायिक सिनेमा की ओर भी अपना रूख कर लिया । इस दौरान उन्हें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ ..नमक हलाल ..और ..शक्ति जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला जिसकी सफलता के बाद स्मिता पाटिल को व्यावसायिक सिनेमा में भी स्थापित कर दिया । अस्सी के दशक में स्मिता पाटिल ने व्यावसायिक सिनेमा के साथ.साथ समानांतर सिनेमा में भी अपना सामंजस्य बिठाये रखा । इस दौरान उनकी सुबह.बाजार.भींगी पलकें.अर्थ.अर्द्धसत्य और मंडी जैसी कलात्मक फिल्में और दर्द का रिश्ता.कसम पैदा करने वाले की.आखिर क्यों .गुलामी.अमृत.नजराना और डांस डांस जैसी व्यावसायिक फिल्में प्रदर्शित हुयी जिसमें स्मिता पाटिल के अभिनय के विविध रूप दर्शको को देखने को मिले। वर्ष 1985 में स्मिता पाटिल की फिल्म ..मिर्च मसाला ..प्रदर्शित हुयी। सौराष्ट्र की आजादी के पूर्व की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म मिर्च मसाला ने निर्देशक केतन मेहता को अंतराष्ट्रीय ख्याति दिलाई थी। यह फिल्म सांमतवादी व्यवस्था के बीच पिसती औरत की संघर्ष की कहानी बयां करती है। यह फिल्म आज भी स्मिता पाटिल के सशक्त अभिनय के लिये याद की जाती है। वर्ष 1985 में भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुये वह पदमश्री से सम्मानित की गयी ।हिंदी फिल्मों के अलावा स्मिता पाटिल ने मराठी.गुजराती.तेलगू.बंग्ला.कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी कला का जौहर दिखाया । इसके अलावा स्मिता पाटिल को महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ भी काम करने का मौका मिला । मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित टेलीफिल्म ..सदगति ..स्मिता पाटिल अभिनीत श्रेष्ठ फिल्मों में आज भी याद की जाती है लगभग दो दशक तक अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली यह अभिनेत्री महज 31 वर्ष की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को इस दुनिया को अलविदा कह गयी । उनकी मौत के बाद वर्ष 1988 में उनकी फिल्म ..वारिस ..प्रदर्शित हुयी जो स्मिता पाटिल के सिने कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है ।

आचार संहिता का असर, 30 कर्मचारी 24 घंटे रख रहे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, इंटरनेट मीडिया पर नजर

Effect of code of conduct

 

 

भोपाल। विधानसभा चुनाव के दौरान सभी तरह के प्रचार-प्रसार, विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए मीडिया मानिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन सेल का गठन किया गया है। इसका कार्यालय जनपद पंचायत फंदा के सभागार में बनाया गया है। यहां से 24 घंटे 30 कर्मचारी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, इंटरनेट मीडिया के जरिए होने वाले प्रचार-प्रसार पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। इस दौरान यदि प्रचार-प्रसार में आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेड एवं फेक न्यूज की सतत निगरानी

एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद कार्यालय फंदा के सभागार में बनाई गई एमसीएमसी सेल में 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि पेड एवं फेक न्यूज की सतत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता एवं इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का वायलेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा, साथ ही कर्मचारियों को कहा गया है कि मीडिया की निरंतर निगरानी करें और किसी भी प्रकार की संदर्भित गतिविधि या खबर, भाषण पाए जाने पर तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बिना अनुमति नहीं कर सकेंगे विज्ञापन जारी

विधानसभा चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन जारी करने के पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी से अनुमति लेना होगा।एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज की निगरानी कर सत्यापन करते हुए व्यय लेखा की जानकारी प्रस्तुत करेंगी।एमसीएमसी पेड न्यूज के मामलों में रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से अभ्यर्थी को नोटिस प्रदान किया जाएगा। उनका निर्धारित समय के भीतर प्राप्त उत्तर संतोषजनक होने पर पेड न्यूज का प्रकरण निराकृत माना जाएगा। अभ्यर्थी का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर तथा जांच करने पर सही पाए जाने पर पेड न्यूज का खर्च उनके व्यय लेखा में जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस के वचन पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया महाझूठ पत्र

Congress's promissory note

 

 

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना वचन पत्र जारी किया। इसमें प्रदेशवासियों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख दुर्घटना बीमा समेत अनेक वादे किए गए हैं। इसमें 1290 वचन हैं। कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से नौ वचन भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं।

 

कांग्रेस के सारे वचन झूठे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के नौजवान पूछ रहे हैं कि 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा। उन्होंने एक नहीं अनेक वचन दिए थे, सारे के सारे झूठे निकले। और आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया।
कांग्रेस फिर लेकर आई झूठे वचनों का पुलिंदा…

लेकिन सच तो यह है कि…

भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे।

भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी।

क्योंकि हम जो कहते हैं, वो करते हैं…

भाजपा जो नहीं कहती, उसे भी पूरा करती है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है और जो नहीं कहती, उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन हमने लागू की। लेकिन कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, वह भ्रम में नहीं आने वाली।

यही कांग्रेस का असली चेहरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमल नाथ के एक वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें वह शिवपुरी से केपी सिंह को कांग्रेस की ओर प्रत्याशी बनाए जाने पर असहमति जता रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा दिग्विजय सिंह व जयवर्धन सिंह की वजह से हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि ये कांग्रेस का असली चेहरा है। एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है “जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।” ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नही समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं..? अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट नकुल नाथ घोषित करेंगे और नकुल नाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे। दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए।

क्या सबकी कांग्रेस अलग-अलग?

इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सोनिया गांधी की कांग्रेस अलग है? कमल नाथ की कांग्रेस अलग है? नकुल नाथ की कांग्रेस अलग है? कांग्रेस कितनी है..,कांग्रेस किसकी है.. और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है..।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होने कहा कि, ‘कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जो इस्तीफों की झड़ी लगी थी उसे भूलाने के लिए यह वचनपत्र आया है। यह झूठ का पुलिंदा है। यह भ्रम फैलाने की कोशिश है, यह लालच की राजनीति है। परिवारवाद और तुष्टिकरण उनकी सूची में और लालच और भ्रम उनके घोषणापत्र में है।’

कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस के घोषणापत्र को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। तोमर ने कहा कि ‘कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है। पहले भी वे किसानों, बेरोज़गार युवाओं को लेकर वादा कर चुके हैं लेकिन उन्होंने उसे पूरा नहीं किया। उनके वचनपत्र को मध्य प्रदेश की जनता झूठ ही मानेगी।’

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...