पाकिस्तान पर भारत की जीत का सिलसिला जारी, विश्व कप में 8वीं बार हराया

India's winning streak over Pakistan

 

31 ओवर में 192 रन

विश्व कप में पाकिस्तान को आठवीं बार भारत के खिलाफ हार मिली। टीम इंडिया ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मैन इन ग्रीन को 7 विकेट से हराया। भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए। अपनी शानदार पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 गंगनचुंबी छक्के जड़े। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रनों की साझेदारी की। श्रेयस 53 रन पर नाबाद रहे। वहीं, विश्व कप के दो शुरुआती मैच मिस करने वाले शुभमन गिल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 16 और केएल राहुल 19* रन जीत टीम की झोली में डाल दी।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के एसपी भाई को हटाया गया, BJP ने की थी शिकायत

SP brother of Congress MLA Kunal

 

आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग एमपी में पूरी तरह से एक्शन मोड में है. चुनाव प्रभावित न हो इसके लिए कुछ अफसरों को हटाया जा रहा है. बीते दिनों खरगोन-रतलाम के कलेक्टर हटाए गए थे तो वहीं जबलपुर-भिंड एसपी भी हटाए गए थे. इसी क्रम में अब कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के एसपी भाई को हटाया गया है. विधायक कुणाल चौधरी के एसपी भाई को हटाने के लिए बीजेपी ने शिकायत की थी, कि ये चुनाव प्रभावित कर सकते हैं.

बता दें चुनाव आयोग ने खरगोन और रतलाम में नए कलेक्टर व भिण्ड-जबलपुर में नए एसपी नियुक्त कर दिए हैं. तीन दिन पहले इन जिलों से चुनाव आयोग के निर्देश पर कलेक्टर-एसपी हटाए गए थे. खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को बनाया गया है. बता दें कर्मवीर शर्मा 2010 बैच के है. वे अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन विभाग एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा मप्र भोपाल में अतिरिक्त प्रभार का कार्यभार देख रहे थे. इसी तरह रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्ष्कार को बनाया गया है.

भास्कार लक्षकार 2010 बैच के हैं. वे वि.क.अ.-सह आयुक्त सह संचालक, संस्थागत वित्त एवं अपर सचिव मप्र शासन विभाग विभाग का कामकाज देख रहे थे. इसी तरह जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह व भिंड एसपी आसित यादव को बनाया गया है.

रेल एसपी हटाए गए

इधर बीजेपी की शिकायत के बाद रेल एसपी हितेश चौधरी को हटा दिया गया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि रेल एसपी हितेश चौधरी कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी के भाई है, हितेश चौधरी चुनाव प्रभावित कर सकते हैं. बीजेपी की शिकायत पर रेल एसपी हितेश चौधरी को भी हटाया गया है|

कांग्रेस ने 60 और नाम किए फाइनल, घोषणा कल नवरात्र के पहले दिन

Congress finalizes 60 more names

 

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची नवरात्र के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को जारी करेगी। चूंकि कई दिनों से पार्टी विचार-मंथन कर रही है और चुनाव आचार संहिता लागू भी हो चुकी है, इसलिए बताया जा रहा है कि पहली सूची में डेढ़ सौ से अधिक प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।

प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। दो दौर की चर्चा में 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर लग गई। बाकी सीटों पर भी दो दिन में फाइनल निर्णय हो जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि श्राद्ध पक्ष के बाद हमारी पहली सूची जारी होगी।

यह बोले रणदीप सुरजेवाला

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ऐसे ही संकेत दे दिए। कांग्रेस हाईकमान की तैयारी नवरात्र प्रारंभ होने के तीन-चार दिन के भीतर प्रदेश की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की है। इसी लिहाज से मंथन चल रहा है।

गुरुवार को वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया और शुक्रवार को पहले केंद्रीय चुनाव समिति हुई, जिसमें 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए। इसके पहले 140 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है। समिति ने कुछ सुझाव दिए थे, उन्हें शामिल करते हुए नामों पर विचार किया गया।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह और समिति के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम उपस्थित थे।

हार वाली सीटें भी पहली सूची में संभव

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 15 अक्टूबर को जो पहली सूची घोषित की जाएगी, उसमें विधायकों के साथ उन 66 सीटों के प्रत्याशियों को भी शामिल किया जाएगा, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ ऐसी सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी पहली सूची में शामिल किए जा सकते हैं, जिनको लेकर सर्वसम्मति है। जिन सीटों पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं, उनको लेकर स्क्रीनिंग कमेटी में विचार होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी इस प्रयास में हैं कि प्रत्याशी चयन आम सहमति के आधार पर हो, ताकि विरोध जैसी स्थिति कम से कम बने।

नवरात्र में विजय की शुरुआत : सुरजेवाला

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणवीर सिंह सुरजेवाला ने बताया कि शुक्रवार को 60 सीटों के प्रत्याशियों को लेकर विचार हुआ। नवरात्र पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की विजय की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में जहां विवाद की स्थिति है, वहीं कांग्रेस में आत्मविश्वास है ।

चिंता में काँग्रेस के हुजूर विधानसभा के दावेदार, भाजपा खोल रही है चुनावी कार्यालय

 

रोशन नेमा

भोपाल, शनिवार को श्राद्ध काल का अंतिम दिन था। राजनीति में रुचि रखने वालों के बीच भाजपा-कांग्रेस में चल रही चुनावी बैठकों की चर्चा और विधानसभाओं से भावी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा दिन भर होती रही है।

बात करें हुजूर विधानसभा की तो भाजपा अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। भाजपा उम्मीदवार और विधायक रामेश्वर शर्मा शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हुजूर विधानसभा के सबसे तेज विकसित होते शहरी आबादी बहुल उपनगर कोलार के महाबली नगर के गेट के पास चुनावी दफ्तर का उद्घाटन करने जा रहे है।

दिन भर हुजूर से काँग्रेस उम्मीदवार के नाम पर चर्चा

जैसा की प्रचलित किया गया है सुपर हिंदुत्व वाली काँग्रेस पार्टी नवरात्र के पहले दिन चुनावी रणबांकुरों को मैदान में भेजेगी। इसी आशा में हुजूर के काँग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच दिन भर प्रत्याशी नाम को लेकर चर्चा होती रही। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व में विधायक रहा चुके जितेंद्र डागा के नाम पर रही है। वही हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बैगवानी कांग्रेस भवन में सक्रिय रहे। ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय और काँग्रेस के संगठन के जानकारों के बीच अवनीश भार्गव का नाम प्रमुखता से लिया गया। पुराने राजनीति के जानकारों के बीच सामाजिक समीकरण के हिसाब से मखमल मीणा का नाम भी समाने आया है। पूर्व में प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचन्दनी को सूची से बाहर बताया जा रहा है। विष्णु विश्वकर्मा श्रीराम की शरण में है, विधानसभा क्षेत्र के सभी श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अनेकों स्थान पर कुल 51000 श्री हनुमान चालीसा पाठ कर चुके है। बताया जाता है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रभावित होकर श्रीराम मार्ग को चुना। महिला दावेदारों में संगीता शर्मा का नाम भी लिया जा रहा है वे वर्तमान में काँग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता का कार्य देख रही है। वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना विष्णु विश्वकर्मा की दावेदारी की चर्चा ने भी जोर पकड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है बैरसिया से महिला दावेदार का नाम काटता है तो हुजूर से महिला उम्मीदवार उतरेगी काँग्रेस।

कोलार थाना परिसर में नगर सुरक्षा समिति की मीटिंग हुई

 

भोपाल, उपनगर स्थित कोलार थाना क्षेत्र में आगामी त्यौहारों दुर्गा उत्सव,रामनवमी, दशहरा, दीपावली पर्व पर शान्तिपूर्ण त्योहार मनाने के लिए नगर सुरक्षा समिति की बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता ए.एस.आई. नवीन कुमार पांडेय, संचालन समिति के संयोजक महेश चन्द्र भटनागर ने किया।अचार सहिंता में दुर्गा की झांकी बीच सड़क पर न बैठाए, बिजली का कनेक्शन अस्थाई रूप से लें, लाउडस्पीकर रात्रि 10 बजे के बाद न बजाए, झांकी में एक अथवा दो व्यक्ति रात्रि में भी आवश्यक रूप से रहे, फिल्मी गीत का प्रयोग न करें। झांकी में जुआ नशा लडाई झगड़ा न करें। घटनास्थल पर कोई अप्रिय घटना पर तुरंत थाने में सूचित करें। महेशचंद्र भटनागर ने बताया हम जनता से अपील करते है सभी त्योहार शान्तिपूर्ण मनाएं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे कोलार मे शान्तिपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। बैठक में ए.एस.आई. नवीन पांडेय, ए.एस.आई. प्रमोद गौतम जी, मुकेश मालवीय, जीवन मालवीय सुनील सचदेवा, नारायण शुक्ल, राम मनोहर, राकेश दुबे, संतोष विश्वकर्मा, चन्द्रकांत, जीतू विश्वकर्मा उमेश सैन आदि उपस्थित थे।

हार्दिक पंड्या ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता, इमाम-उल-हक को बनाया अपना शिकार

Hardik Pandya gave

 

अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच (World Cup 2023 IND vs PAK) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। भारत को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने 8 ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल्ला शफीफ को LBW आउट किया। हार्दिक ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इमाम-उल-हक (36 रन) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

13 ओवर के बाद पाकिस्तान टीम का स्कोर 73/2। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर है।

इमाम ने जड़े एक ओवर में 3 चौके

इमाम-उल-हक ने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में तीन चौके जड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जसप्रीत ने 5वां ओवर मेडन फेंका। इससे पहले रन आउट का मौका भी बना। रवींद्र जडेजा ने डायरेक्ट हिट मारी। इमाम क्रीज पर पहुंच गए।

ईशान की जगह शुभमन खेलेंगे

टीम इंडिया ने शुभमन गिल की वापसी हुई है। वे ईशान किशन की जगह वापसी करेंगे। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर बुलंद हौसले के साथ इस मैच में कदम रखा है। इतिहास को देखें तो भारत एक बार फिर जीत का परचम लहराता दिख रहा है। बाबर की सेना इस मैच की अहमियत अच्छे से जानती है, इसलिए वह इस मुकाबले में सबकुछ झोंकने को तैयार रहेगी।

बाबर आजम शफीक पर जताएंगे भरोसा

अब्दुल्ला शफीक को श्रीलंका के खिलाफ फखर जमान की जगह टीम में लिया गया था। बाबर आजम का ये दांव फायदेमंद साबित हुआ। शफीक ने 113 रन की शानदार पारी खेल डाली। वहीं, पाकिस्तान की झोली में एतिहासिक जीत डाल दी। हालांकि टीम की गेंदबाज पिछले मुकाबले में काफी ठंडी नजर आई। ऐसे में भारत के सूरमा पाक के गेंदबाजों की नींद उड़ा सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान के एक्स फैक्टर बल्लेबाज

रोहित शर्मा जब अपने पूरे रंग में होते हैं, तब उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने का मजा ही कुछ और है। हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगी दी। वनडे विश्व कप में रोहित के खाते में अब सबसे ज्यादा शतक दर्ज है। भारतीय टीम को बाबर आजम से नहीं बल्कि मोहम्मद रिजवान से चौंकाना रहना होगा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया। फिर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 131 रन बनाकर मैच का रूख बदल डाला। अगर रिजवान इस फॉर्म में रहे तो टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

भारत बनाम पाकिस्तान के एक्स फैक्टर गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से विश्व कप में आग उगल रहे हैं। ना सिर्फ विकेट ले रहे हैं, बल्कि पावरप्ले में 3 से भी कम इकॉनोमी में गेंदबाजी कर विरोधी टीम को रनों के लिए तरसा रहे हैं। भारत के पास बुमराह नामक ब्रह्मास्त्र है, तो पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी जैसा शस्त्र है। शाहीन लगातार 18 वनडे में शिकार के लिए निकले हैं तो कभी खाली हाथ नहीं लौटे। यह कारनामा दूसरा कोई पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं कर पाया है।

भारत बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। इस मैदान में रनों की बरसात होती है। यहां पर बॉल बैट पर अच्छी तरह से आती है। जिसका फायदा बैट्सैमन खूब उठाते हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को टर्न मिलता है। अब तक इस मैदान में 29 वनडे मैच हुए हैं। जिसमें से 16 बार पहले बल्लेबाजी और 13 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी का औसत 237 और दूसरी पारी का 206 रन है।

अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर को उत्तरी गुजरात जिलों और अहमदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

pitra moksha amavasya :- पितृ मोक्ष अमावस्या का महत्व : पंडित पी डी तिवारी

पंडित पी डी तिवारी

वैदिक काल एवं सनातन की रीति से पितृ मोक्ष अमावस्या का महत्व वर्ष भर की अमावस्याओं से अलग होता है क्योंकि इस दिन श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है एवं ऐसा वैदिक मत है कि इस दिन अपने पूर्वजों का, रिश्तेदारों का, एवं मित्रों का यदि आप किसी कारणवश तर्पण नहीं कर पाए तो आप पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन किसी जलाशय या नदी के तट पर तर्पण कर सकते हैं साथ ही जिनको अपने पूर्वजों की तिथि दिवंगत होने की पता नहीं है उनको भी विधान अनुमति देता है कि आप इस दिन तर्पण कर सकते हैं ऐसा विद्वानों का मत है कि पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन हम सभी पुरखों को वर्ष भर के लिए विदाई करते हैं जो की भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विनी मास की अमावस्या को समाप्त होता है इन 16 दिनों में समूचा भारत वर्ष अपने पुरखों को चावल,जवा, काली तिल एवं दूध से नित्य प्रतिदिन तर्पण करते हैं। आज के दिन चावल, दही एवं शक्कर मिलाकर पुरखों को भोजन अर्पण करते हैं इसके पीछे यह मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में खट्टी मीठी यादें पुरखों के साथ बनी रहे इस वर्ष बड़ा संजोग है कि शनिवार को पितृ मोक्ष अमावस्या होने जा रही है यह विलक्षण संयोग वर्षों में एकाध बार बनता है इसका फायदा सभी को धर्म लाभ के रूप में लेना चाहिए। तर्पण विशुद्ध रूप से वैज्ञानिक प्रक्रिया है हम सूर्य को साक्षी मानकर जल अर्पण करते हैं इससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है एवं ठीक पितृ मोक्ष अमावस्या के 1 दिन बाद नवरात्रि शुरू होते हैं इन नौ दिनों में हम सभी भारतवासी मां दुर्गा की आराधना शक्ति के रूप में करते हैं पितृ पक्ष के पहले 10 दिनों में गणेश स्थापना होती है वहां भक्ति की आराधना करते हैं, इस प्रकार हम भक्ति, ऊर्जा और शक्ति तीनों का आवाहन कर जीवन को मंगलमय बनाते हैं एवं नवीन ऊर्जा से अपने जीवन चक्र को संचालन करने योग्य बनाते हैं । तर्पण क्रिया – कर्मों से सिद्ध होता है की हमें जन्म देने वालों को हम लोगों ने भुलाया नहीं है बल्कि आदर सम्मान में समूचा हिंदू समाज वर्ष में एक बार पूरा पखवाड़ा पूर्वजों की यादों को नवीन व ताजा करने का निमित्त मात्र है।

सभी धार्मिक सज्जनों को पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देना चाहिए एवं सांय काल में घी का दीपक जलाकर परिवार सहित उसके सम्मुख बैठकर पूर्वजों की याद में ओम शांति का पाठ करना चाहिए इससे भविष्य एवं संतान की गुणवत्ता बढ़ती है ऐसा वैदिक मत है। जीवन कल्याण मय होकर पूर्वजों की सद्गति व मोक्ष का साधन बनता है। श्राद्ध पक्ष का एक और लौकिक एवं वैदिक मत है की इन दिनों में जो मनुष्य मृत्यु को प्राप्त होते हैं उनको स्वर्ग के द्वार खुले हुए मिलते हैं ऐसी हिंदू समाज में मान्यता है जिसकी पुष्टि लोकगीतों में आज भी देखने को मिलती है।

 

विदेशी मुद्रा भंडार 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर पर

Foreign exchange

 

मुंबई 13 अक्टूबर | विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 06 अक्टूबर को को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह गिरता हुआ 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर रहा गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 06 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 70.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 519.5 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.4 अरब डॉलर की कमी के साथ 42.3 अरब डॉलर पर आ गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी सरताज सिंह को श्रद्धांजलि

paid tribute to Sartaj Singh

 

भोपाल, 13 अक्टूबर | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सरताज सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्व सिंह के भोपाल स्थित निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया व शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 रनों का लक्ष्य, मुशफिकुर रहीम ने खेली 66 रन की पारी

Bangladesh gave a

 

विश्व कप 2023 का 11वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। कीवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ओपनर तंजीद हसन 16 रन पर आउट हुए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने कॉनवे के हाथों कैच कराया।

बांग्लादेश के स्पिनर्स करेंगे कमाल

बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 13 ओवर 102 रन देते हुए 8 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मेहदी हसन और शोरफुल इस्लाम ने जहां मिलकर 7 विकेट लिए। वहीं, लिटन दास और मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक जड़े, लेकिन इन चारों खिलाड़ियों की मेहनत रंग नहीं लाई।

डेवोन कॉनवे को रोकना होगा मुश्किल

डेवोन कॉनवे इस साल वनडे क्रिकेट में 4 शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेरा है। विश्व कप के दो मैचों में उन्होंने 200 रन बना डाले हैं। अब ये कीवी बल्लेबाज अपने आईपीएल टीम के गढ़ चेन्नई के चिंदबरम स्टेडियम में उतरेगा। जहां उनके बल्ले को रोक पाना बांग्लादेशी टाइगर्स के लिए मुश्किल होगा। बांग्लादेश की टीम में अगर कोई डेवोन की चुनौती को स्वीकार कर सकता है तो वह मेहदी हसन मिराज है। चेपॉक की धीमी पिच पर मिराज की फिरकी का जादू चल सकता है। 2021 से अब तक मिराज 54 विकेट ले चुके हैं।

न्यूजीलैंड के पास सैंटनर तो बांग्ला टाइग्स को मिराज पर भरोसा

मिशेल सैंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी फिरदी का जाल बूनते हुए 5 विकेट झटक लिए। इसके साथ स्टेनर वनडे विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने। वहीं, मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के लिए किसी विश्व कप में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले शाकिब हसन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए।

लॉकी फर्ग्यूसन अपने वर्ल्ड कप करियर में पहली बार किसी मैच में 1 भी विकेट लेने में नाकाम रहे। इसके साथ लॉकी के लगातार 9 विश्व कप मैचों में विकेट झटकने के सिलसिले पर विराम लग गया। आंकड़ों पर नजर डाले के न्यूजीलैंड और बांग्लादेश वर्ल्ड कप इतिहास में 5 बार टकराए हैं। सभी मैच कीवी ने जीते हैं।

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने वनडे में 41 बार एक-दूसरे का सामना किया है। जिसमें कीवी ने 30 बार और बांग्ला टाइगर्स ने 10 बार जीत हासिल की है। केवल एक मैच बिना किसी परिणाम के रहा।

कुल मैच- 41

न्यूजीलैंड ने जीते मैच- 30

बांग्लादेश ने जीते मैच- 10

कोई परिणाम नहीं- 1

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश पिच रिपोर्ट

चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम की सतह स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों के लिए जानी जाती है। धीमी पिच हो सकती है। बल्लेबाज निश्चित रूप से स्थिर पारियों की तलाश करेंगे। पहले गेंदबाजी करना समझदारी भरा फैसला होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...