इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दिल को भी सेहतमंद रखता है शहद, ऐसे करें सेवन

Along with increasing

 

आयुर्वेद में शहद को सेहत के लिए अमृत के समान बताया गया है। शहद कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यदि आप शुद्ध शहद का इस्तेमाल करते हैं तो कई बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रख सकते हैं। शहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। शहद में कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों में काफी फायदेमंद होता है। लंबे समय से यदि आप कफ के कारण परेशान है तो शहद को दवा के रूप में सेवन कर सकते हैं। अदरक व हल्दी के साथ शहद का पेस्ट तैयार कर लें। इसे दिन में 3 बार सेवन करना चाहिए।

हार्ट ब्लॉकेज की संभावना कम

शहद के सेवन से कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड लेवल नियंत्रित रहता है। इससे हार्ट ब्लॉकेज की संभावना कम होती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की बीमारी को दूर करते हैं। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा रहता है तो नियमित शहद का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन में सहायक

शहद पाचन से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है। यदि आप अपच, कब्ज या एसिडिटी आदि समस्याओं से परेशान रहते हैं तो सुबह का नाश्ता करने से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे तत्काल राहत मिलती है। शहद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन घटाने व बेहतर नींद के लिए शहद

अच्छी नींद के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। रोज रात में दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे सुकून भरी नींद आती है। इसके अलावा शहद वजन कम करने में भी मददगार होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। स्किन केयर के लिए आप रोजाना चेहरे पर शहद से मसाज करें और करीब 30 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे की स्किन मुलायम बनी रहती है।

69 वर्ष की हुयी रेखा

Rekha turns 69

 

मुंबई, 10 अक्टूबर | बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा आज 69 वर्ष की हो गयी। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा (मूल नाम भानुरेखा गणेशन) को अभिनय की कला विरासत में मिली।रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रतनम’ से की। रेखा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म ‘गोदाली सी.आई.डी 999’ से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा.राजकुमार ने निभाई थी।हिंदी फिल्मों में रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की। अरसे बाद यह फिल्म दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुयी। फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। बतौर अभिनेत्री के रुप में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म ‘सावन भादो’ से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो अनजाने’ उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। सही मायनों में अभिनेत्री के रूप में उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।

वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘घर’ रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘खूबसूरत’ रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।वर्ष 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित हुयी। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास ‘उमराव जान’ पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिलसिला’ रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।

वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘खून भरी मांग’ रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोड़ियों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।

हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्टर, दो युवकों की मौत, एक महिला गंभीर घायल

Harvester hits bike

 

सीहोर। मंगलवार दोपहर बिलकिसगंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं उनके साथ जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। हालांकि चोट अधिक लगने से महिला कुछ बोल नहीं पा रही है।

जानकारी के अनुसार बिलकिसगंज थाना के तहत मंगलवार की दोपहर ग्राम जताखेड़ा से बिलकिसगंज की ओर तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी कुलास के पास बने वेयर हाउस के नजदीक मोड़ पर एक हार्वेस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे जताखेड़ी निवासी कृपाल वर्मा पिता प्रेमनारायण उम 40 वर्ष, रउफ खां पिता रसीद खां उम्र 32 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक सवार रामकली वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस की दी।

मोड़ पर अक्सर होते हैं हादसे

मालूम हो कि बिलकिसगंज मार्ग पर कई जोड़ व मोड़ बने हुए है, जहां संकेतक नहीं होने व एक तरफ से मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आए दिन हादसे होते हैं।
बिलकिसगजं के थाना प्रभारी विजयराज ने बताया कि मंगलवार दोपहर में जताखेड़ा से बिलकिसगंज तरफ एक बाइक पर तीनो आ रहे थे, जिन्हें हार्वेस्टर ने टक्कर मारी है। घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाजपा के लिए आदिवासी सिर्फ ‘वनों के वासी’, कांग्रेस देगी वास्तविक हक – राहुल

For BJP, tribals are

 

ब्यौहारी (शहडोल), 10 अक्टूबर | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आदिवासी सिर्फ ‘वनों के वासी’ हैं, जबकि कांग्रेस उन्हें जमीन का मालिक मानते हुए उन्हें उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री गांधी मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल जिले शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

कल मध्यप्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राहुल गांधी की प्रदेश में ये पहली चुनावी सभा थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को सदा आदिवासी बोलती है, जबकि भाजपा उनके लिए ‘वनवासी’ शब्द का उपयोग करती है। आदिवासी का अर्थ है, जो हिंदुस्तान में सबसे पहले रहते थे और जो यहां की जमीन के मालिक हैं, जबकि वनवासी का मतलब है, जो सिर्फ वनों में रहते हैं और उनका जमीन पर कोई हक नहीं है। इसी दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के लिए पहले वनवासी शब्द का इस्तेमाल करते थे, लेकिन उन्होंने मोदी से कहा कि ”वे इस शब्द का इस्तेमाल कर आदिवासियों का अपमान ना करें”, उसके बाद से प्रधानमंत्री ने वनवासी शब्द का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पेसा कानून लेकर आई, लेकिन भाजपा ने उसे रद्द कर दिया। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में आदिवासियों को जमीन के पट्टे दिए थे, लेकिन बाद में आई भाजपा सरकार ने आदिवासियों को डरा कर उनकी जमीन छीन ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर आदिवासियों को उनका जमीन का हक वापस किया जाएगा। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना के मुद्दे को भी एक बार फिर उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश से जुड़े सभी निर्णय 90 अधिकारी लेते हैं। इनमें से ओबीसी वर्ग के तीन अधिकारी हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार अगर एक रुपए के बजट का फैसला लेती है तो उसमें से 10 पैसे के बजट का फैसला भी आदिवासी अधिकारी नहीं करते। इस स्थिति को दूर करने के लिए कांग्रेस जातिगत जनगणना कराना चाहती है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, बताए इजरायल के ताजा हालात

Benjamin Netanyahu

 

इजरायल और हमास के बीच जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर अपने देश के ताजा हालात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी।

इसके बाद पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके फोन कॉल और मौजूदा स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस कठिन समय में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं।’

वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने सीरिया में असद शासन को हमास-इजरायल युद्ध में हस्तक्षेप न करने या सीरियाई धरती से इजरायल पर हमलों की अनुमति न देने की चेतावनी दी है।

जाहिर तौर पर इसके बाद यदि सीरिया ऐसा कुछ करता है, तो तनाव बढ़ेगा। वहीं इजरायल के समर्थन में अन्य पश्चिमी देशों को एकजुट करने के लिए अमेरिका ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमेरिका कई देशों से सीधे सम्पर्क में है, क्योंकि उसे आशंका है कि युद्ध लंबा चलेगा और इसमें किसी भी वक्त ईरान की एंट्री हो सकती है।

हमास ने कहा- हम लंबी जंग के लिए तैयार इजरायल के हमलों और धमकियों के बीच हमास ने कहा है कि वो भी लंबी जंग के लिए तैयार है। इस बीच, उन सैकड़ों लोगों की जान आफत में है, जिन्हें हमास के आतंकियों ने बंधक बना रखा है। हमास ने धमकी दी है कि यदि इजरायल ने उसके नागरिकों पर हमले किए, तो वह एक-एक कर बंधकों को मारना शुरू कर देगा। आने वाले दिनों में यह सबसे बड़ा संकट बन सकता है, क्योंकि बंधकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अमेरिका की ईरान को चेतावनी, ‘इजरायल-हमास जंग में मत कूदना’

अमेरिका के शीर्ष जनरल ने ईरान को हमास-इजरायल विवाद से दूर रहने की सलाह दी है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन ने ईरान को चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका नहीं चाहता है कि संघर्ष बढ़े, लेकिन यदि ईरान खुले तौर पर जंग में शामिल होता है तो इसके परिणाम बुरे होंगे।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, इजरायल के समर्थन में उतरे पश्चिम देश

Security increased in Delhi

 

इजरायल और हमास के बीच जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि संयुक्त अरब अमीरात ने सीरिया में असद शासन को हमास-इजरायल युद्ध में हस्तक्षेप न करने या सीरियाई धरती से इजरायल पर हमलों की अनुमति न देने की चेतावनी दी है।

जाहिर तौर पर इसके बाद यदि सीरिया ऐसा कुछ करता है, तो तनाव बढ़ेगा। वहीं इजरायल के समर्थन में अन्य पश्चिमी देशों को एकजुट करने के लिए अमेरिका ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमेरिका कई देशों से सीधे सम्पर्क में है, क्योंकि उसे आशंका है कि युद्ध लंबा चलेगा और इसमें किसी भी वक्त ईरान की एंट्री हो सकती है।

दिल्ली में इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस ने इजरायल-हमास संघर्ष के मद्देनजर यहां इजराइली दूतावास और चबाड हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली में दूतावास और मध्य दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित चबाड हाउस के आसपास तैनात पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

अमेरिका में व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज़, इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक इजरायल के प्रति अपना दृढ़ और एकजुट समर्थन व्यक्त करते हैं। हम हमास और उसके आतंकवादी कृत्यों की स्पष्ट निंदा करते हैं।

“हमास की आतंकवादी कार्रवाइयों का कोई औचित्य नहीं है। इसकी सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए। हमास के आतंकवादियों ने घरों में घुसकर बेकसूर नागरिकों का नरसंहार किया, संगीत समारोह का आनंद ले रहे 200 से अधिक युवाओं की हत्या कर दी, और बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवारों का अपहरण कर लिया, जिन्हें अब बंधक बनाया गया।”

हमास के अभूतपूर्व हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर भीषण हमला अभी शुरू किया है। इसी गूंज वर्षों तक सुनाई देगी। हम अपने दुश्मनों के साथ ऐसा सूलूक करेंगे कि उसका असर कई पीढ़ियों तक रहेगा। – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

युद्ध में मरने वालों की संख्या 1600 हुई

युद्ध में दोनों ओर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,600 हो गई है। शनिवार सुबह के हमास के अचानक किए गए हमलों के बाद इजरायल के दक्षिणी शहरों में अभी भी शवों का मिलने जारी है। इस बीच, हमास ने धमकी दी है कि यदि इजरायल ने उसके नागरिकों को निशाना बनाया, तो वह बंधकों को मारना शुरू कर देंगे।

कालोनी की बाउंड्री वाल पर चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ, रहवासियों में दहशत

Leopard seen

 

भोपाल। जंगल से सटे इलाकों में जनआबादी क्षेत्र विकसित करने का नतीजा यह है कि ऐसे इलाकों में जंगली जानवरों के घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल के बोरदा इलाके में रविवार को सामने आया, जहां एक तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला। कासमास कालोनी की दीवार पर चहलकदमी करता तेंदुआ कैमरे में कैद किया गया है। थोड़ी देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

युवक ने मोबाइल पर बनाया वीडियो

कालोनी के ही एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुए के मूवमेंट से कासमास कालोनी व आसपास के लोगों में दहशत है। रविवार रात को तेंदुआ का देखा गया था। यहां के किसी युवक ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पहले भी देखा गया तेंदुए का मूवमेंट

गौरतलब है कि कोलार रोड पर बसी कालोनियों से आगे ही जंगल है। यहां पर तेंदुआ, बाघ जैसे हिंसक वन्यप्राणियों का मूवमेंट रहता है। कुछ माह पर यहां के स्वर्णजयंती पार्क में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। इससे कई दिनों तक इलाके में लोग दहशत में रहे। वन विभाग ने तब तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों तक पार्क में पिंजरा और नाइट विजन कैमरे भी लगाए थे। लेकित बाद में तेंदुआ नहीं दिखा। कासमास कालोनी से सटे क्षेत्र में भी जंगल है। तेंदुए के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू की है। वहीं कालोनी के लोगों को सावधान रहने की समझाइश दी गई है।

आज करें ये खास उपाय, 7 पीढ़ियों के पितर हो जाएंगे तृप्त

Do these special measures today

 

indira ekadashi पंचांग के अनुसार आज 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होती है। आज के दिन कुछ खास उपाय करने से 7 पीढ़ियों के पितर तृप्त हो जाते हैं और घर-परिवार में कभी भी अन्न-धन, सुख-समृद्धि की कमी नहीं देखनी पड़ती।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पंचांग के अनुसार आज 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होती है। आज के दिन कुछ खास उपाय करने से 7 पीढ़ियों के पितर तृप्त हो जाते हैं और घर-परिवार में कभी भी अन्न-धन, सुख-समृद्धि की कमी नहीं देखनी पड़ती। मान्यताओं के अनुसार पितरों को प्रसन्न करने के लिए ये दिन बहुत ही शुभ होता है। तो चलिए देर न करते हुए जानते हैं पूर्वजों और श्री हरि को एक साथ प्रसन्न करने के लिए इंदिरा एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए-

वंश वृद्धि के लिए

वंश वृद्धि के लिए आज के दिन दोपहर के समय पीपल के वृक्ष की पूजा करें। इसके बाद शाम के समय पितृ सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति की चाह पूरी हो जाती है और पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धन प्राप्ति के लिए

शास्त्रों के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत धन-वैभव, सुख-समृद्धि सब प्रदान करता है। धन की प्राप्ति के लिए आज के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से धन और संपत्ति में जल्द ही वृद्धि देखने को मिलती है।

घर की खुशहाली को बरकरार रखने के लिए

आज के दिन सूर्यास्त के समय तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद इस मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें।

शादीशुदा जीवन में शांति बनाए रखने के लिए

पति-पत्नी के बीच अगर मन-मुटाव रहता है तो इसे दूर करने के लिए आज के दिन मंदिर में फल दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन फिर से खुशहाल हो जाता है और जीवन में खुशियों का मार्ग अपने आप खुलने लगता है।

Maruti Suzuki की इन 4 कारों का हो रहा बेसब्री से इंतजार, जानें कब होंगी लॉन्च

4 cars of Maruti Suzuki

 

Maruti Suzuki Upcoming Cars: मारुति सुजुकी कई नई कारें तैयार कर रही है, जो ऑटोमोटिव उद्योग के लिए उसके दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतीक है. 2024 की शुरुआत में हमें नई पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान देखने को मिल सकती है. दोनों के नए मॉडलों में नया डिजाइन और बेहतर फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति भी कंपनी अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए 2025 में eXV कॉन्सेप्ट-बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी लाएगी. इसके अलावा, कार प्रेमी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड 7-सीटर एसयूवी की उम्मीद भी कर सकते हैं, जिसके आने वाले सालों में बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है. चलिए, इन सभी के बारे में जानकारी देते हैं.

NEW-GEN MARUTI SWIFT/DZIRE

अगली पीढ़ी की सुजुकी स्विफ्ट और डिजायर में डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के मामले में बड़े बदलाव मिलेंगे. दोनों मॉडलों में 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो टोयोटा की स्ट्राॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से लैस भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दोनों 2024 में भारत में लॉन्च हो सकती है और इनका माइलेज 35-40 किमी प्रति तक हो सकता है.

MARUTI EVX ELECTRIC SUV

मारुति सुजुकी eVX कॉन्सेप्ट बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी देश में इंडो-जापानी ऑटोमेकर की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी. इसे भारत में 2025 में किसी समय (संभवतः जनवरी या फरवरी 2023 में) लॉन्च किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण इनोवेटिव बोर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. इसकी लंबाई 4300 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी और ऊंचाई 1600 मिमी होने का अनुमान है. ईवी में 60kWh का बैटरी पैक हो सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की रेंज दे सकता है.

MARUTI 7-SEATER SUV

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी नई थ्री-रो एसयूवी का निर्माण कर रही है, जिसका कोडनेम फिलहाल Y17 है. यह ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एसयूवी हो सकती है. संभावना है कि मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5L K15C पेट्रोल इंजन और टोयोटा का 1.5L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल पावरट्रेन होगा|

तो हुजूर में फिर रामेश्वर,,,

 

भोपाल, सोमवार को विधानसभा चुनाव 2023 की चुनाव तारीख आने के साथ ही भाजपा की आई 57 उम्मीदवारों के नाम वाली चौथी सूची।भाजपा ने हुजुर विधानसभा से तीसरी बार फिर फायर ब्रांड हिन्दूवादी रामेश्वर शर्मा को मैदान में उतारा है।

विरोधियों ने मौन धारण किया

सोमवार शाम सवा चार बजे के लगभग सोशल मीडिया में सूची जारी होते ही पूरी हुजूर विधानसभा में विधायक रामेश्वर शर्मा के समर्थकों के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ तो वही विरोधियों के चहरों पर बारह बज गए। वही विपक्षी दल के नेता भी यहाँ वहां फोन लगाकर सूची की विश्वसनीयता पूछने लगे। सूची कंफर्म होते ही मौन हो गए।

पहली बाजी भाजपा के नाम

चुनाव तारीख आते ही हुजूर में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने पहली बाजी जीत ली है। भाजपा में अब कोई भी संशय नहीं है, विकास पुरुष के विकास के प्रयासों पर ही चुनाव लड़ा जायेगा, मुख्य मुद्धा स्वर्णिम हुजूर ही रहेगा। जातिवाद-समाजवाद से भाजपा ने हुजूर में दूरी बना ली है। काँग्रेस की सूची आने में अभी समय है। क्षेत्र की जनता कह रही है काँग्रेस बहुत मुकाबले में पिछड़ रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...