भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा

cave temple area of ​​Bhopal.

 

भोपाल , 06 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नगर पालिक निगम भोपाल और भोपाल विकास प्राधिकरण के 566 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का गुफा मंदिर परिसर लाल घाटी में भूमि-पूजन किया। इसके अंतर्गत गुफा मंदिर परिसर में 35 करोड़ की लागत से बनने वाले मानस भवन सहित मिसरोद-बर्रई-बगली सड़क, रक्षा विहार चरण-3, नगर विकास योजना, एयरोसिटी चरण-2 नगर विकास योजना, एयरोसिटी चरण-1 में 43 एमआईजी, 61 एलआईजी तथा 96 मल्टीयूनिट प्रकोष्ठों के निर्माण, सीएम राइज स्कूल परियोजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्रई और सरदार वल्लभ भाई पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करोंद के भवन निर्माण का भूमि-पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश शास्त्री जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गुफा मंदिर में मानस भवन का निर्माण तो होगा ही, इसके साथ ही गुफा लोक भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुफा लोक की योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पुराने भोपाल में पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से मोती मस्जिद के पास स्थित शीश महल में पार्किंग बनाई जाएगी। इससे पुराने भोपाल के बाजारों के व्यापारियों एवं खरीददारों को सुविधा होगी और व्यापार व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुफा मंदिर में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित संतगण तथा बटुकों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश शास्त्री जी महाराज को शाल-श्रीफल व तुलसी जी का पौधा भेंटकर कृतज्ञता ज्ञापित की व आशीर्वाद प्राप्त किया।

हमारी सरकार विकास गतिविधियों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेशवासियों का कल्याण और विकास गतिविधियां संचालित करने के साथ ही धर्म और संस्कृति के संरक्षण तथा प्रोत्साहन के लिए कार्य करना राज्य सरकार का दायित्व है। इस कर्तव्य पूर्ति के तहत ही महाकाल लोक, श्री रामराजा लोक, आदि गुरु शंकर्राचार्य प्रतिमा स्थापना जैसे पुनीत कार्य राज्य सरकार द्वारा संपादित किए गए हैं। भारतीय संस्कृति प्राणियों में सद्भाव और सभी के सुखी व निरोग रहने के विचार के विस्तार की संस्कृति है, हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। गुफा मंदिर में बनने वाला मानस भवन धर्म और संस्कृति के प्रसार तथा प्रोत्साहन में योगदान देगा। हमारी सरकार विकास गतिविधियों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगी।

कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी, उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय तथा अनिल अग्रवाल लिली, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा सुमित पचौरी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, संतगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामाजिक संगठनों के सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ लगाए पौधे

saplings along with members of social

 

भोपाल, 06 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, पीपल और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ग्वालियर के लेखक उदयभान रजक, कवि हेमंत शर्मा, सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था की पुष्पा पटेल, ओम हरि पटेल, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के प्रेमनारायण, परमानंद जी और अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पोद्दार वर्ल्ड स्कूल भोपाल के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों और शाला के शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रद्धेय प्यारेलाल जी खंडेलवाल की पुण्य-तिथि पर किया नमन

revered Pyarelal ji

 

भोपाल , 06 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व सांसद प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले कुशल संगठनकर्ता और पूर्व सांसद श्रद्धेय प्यारेलाल जी खंडेलवाल के योगदान का स्मरण किया। खण्डेलवाल ने अपने त्याग तपस्या और समर्पण से समाज उत्थान तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अवसान 06 अक्टूबर 2009 को हुआ।

गोरेगांव की 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 45 लोग झुलसे, 6 की मौत

massive fire broke out in a 7-storey building in Goregaon

 

मुंबई। मुंबई में गोरेगांव की 7 मंजिला इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। 45 लोग झुलसे हैं, जबकि 6 की मौत हो गई है। घायलों में कुछ की हालत गंंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। जिस इमारत में आग लगी, वह पांच मंजिला है। यहां लेवल 2 की आग लगी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बचाए गए छह लोगों की हालत गंभीर थी, जिनकी मौत हो चुकी है।

आग की चपेट में आने से 30 वाहन भी खाक हो गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी। शुरुआत जांच में शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

अमृतसर में भी भीषण आग, 4 की मौत

इसी तरह अमृतसर में भी भीषण आग लग गई। यहां 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। यह आग एक दवा फैक्टरी में लगी, जिसके बाद केमिकल ड्रमों में धमाका हुआ। जिस यह आग लगी, उस समय 1600 कर्मचारी काम कर रहे थे।

तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे इमरान

Imran reaches Islamabad High Court

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की खान मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह ट्रायल कोर्ट के फैसले को निलंबित करने के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे हैं। एक महीने पहले हाई कोर्ट ने इमरान को राहत देते हुए निचली अदालत के तीन साल के फैसले को निलंबित कर दिया था। अब इमरान चाहते हैं कि हाई कोर्ट फैसले को भी निलंबित कर दे।

पीटीआई के प्रमुख इमरान खान को अगस्त में गिरफ्तार कर लिया था। निचली अदालत ने तोशखाना मामले में इमरान खान को भ्रष्टाचार का दोषी माना था। कोर्ट ने इमरान खान को तीन साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद इमरान को अटक जेल में भेज दिया था।

गोपनीय राजनयिक केबिल लीक मामले में गिरफ्तार

इमरान ने दलील पेश करते हुए कहा था कि निचली अदालत ने सजा से पहले उनकी दलील को नहीं सुना था। सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की दलीलों को सही माना। उसके बाद इस्लामाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की सजा को निलंबित कर दिया। इमरान और सेना के बीच तनातनी जगजाहिर है। सेना इमरान को किसी भी कीमत पर जेल से बाहर नहीं देखना चाहती है। हाईकोर्ट ने इमरान की सजा निलंबित की, तो तुरंत गोपनीय राजनयिक केबिल लीक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शुभमन गिल को हुआ डेंगू, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Shubman Gill has dengue

 

आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्वकप (ICC ODI World Cup 2023) में रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) से होना है। चेन्नई में होने वाले इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। इस तरह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है। Shubman Gill का हालिया फॉर्म देखते हुए यह कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए तगड़ा झटका है।

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को धोया

इससे पहले 5 अक्टूबर से आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Shubman Gill ODI record in 2023

शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा है। युवा बल्लेबाज ने इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे गेम में 92 गेंदों पर अपना छठा वनडे शतक लगाया। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। यह इस साल उनका पांचवां शतक था।

गिल ने कुल मिलाकर अपने वनडे करियर में अब तक 35 वनडे में 1917 रन बनाए हैं। 208 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। उन्होंने 6 शतक और 9 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Sanatan culture has

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया

भोपाल, 05 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन में आज 242 करोड़ 35 लाख रुपए के श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि द्वितीय चरण के लोकार्पण से अब महाकाल मंदिर का परिसर 2.87 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टयर हो गया है। श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना 856 करोड़ रुपए की है। परियोजना के प्रथम चरण में 351 करोड़ रुपए के कार्यों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। 242 करोड़ 35 लाख रुपए लागत से दूसरे चरण के विकास कार्य किए गए। उन्होंने 284 करोड़ रुपए की लागत के यूनिटी मॉल और 250 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री महाकाल की कृपा से उज्जैन में विकास कार्यों के लिये तीन हजार करोड़ रुपए अलग से आ रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विश्व का कल्याण हो यह सनातन संस्कृति की देन है। हमारी सनातन संस्कृति में सब के सुखी, निरोगी और कल्याण की कामना की गई है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सभी जीवों में एक ही चेतना है। सनातन का न कोई आदि है न अंत है। इसे कभी कोई समाप्त नहीं कर सकता। सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में कई काम हो रहे हैं। अभी हाल ही में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की एकात्मता प्रतिमा का अनावरण किया गया है। प्रदेश के चित्रकूट, ओरछा, सलकनपुर आदि स्थानों पर लोक एवं धाम निर्माण के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक सनातन की सेवा करते रहें। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन पूरा बदल गया है, अर्थ-व्यवस्था बदल गई। यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आ रहे हैं। सबका जीवन सफल और सार्थक हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण में अद्भुत कार्य हुए हैं। इनमें गंगा पथ, नूतन घाट, रूद्रसागर का जीर्णोंधार, सिद्धि विनायक पथ, शक्ति पथ, प्रमुख सवारी मार्ग, सीसीटीवी लगाने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण और नीलकंठ वन एवं महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अखाड़ा परिषद की ओर से सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने श्री महाकाल महालोक परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिसर में भ्रमण के दौरान पुजारियों के साथ मजीरा बजाया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान,साधु-संत और पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच पर पुष्प वर्षा कर साधु संतों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री महाकाल महालोक पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्मार्ट सिटी पुस्तक का विमोचन किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की लागत से देश के सबसे बड़े अन्न क्षेत्र का निर्माण हुआ है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों द्वारा प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा सकेगा। एक साथ 2 हजार श्रद्धालुओं को भोजन करा सकें, इतना बड़ा भोजन कक्ष है। अन्न क्षेत्र में अन्य सुविधाओं जैसे, 2 विशाल आधुनिक रसोई, दो विशाल भोजन कक्ष, प्रतीक्षालय, वीआईपी भोजन कक्ष, दो लिफ्ट एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है। 6.73 करोड़ रुपए की लागत से श्री महाकाल मंदिर के पश्चिम भाग में आपातकालीन प्रवेश और निर्गम मार्ग का कार्य हुआ है। इस मार्ग का निर्माण महाकाल मंदिर के पश्चिमी द्वार से शुरू होकर धर्मशाला के प्रवेश तक जाएगा।

शिखर दर्शन एवं कोटि तीर्थ क्षेत्र का विकास कार्य 16 करोड़ 10लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुआ है। अन्न क्षेत्र एवं प्रवचन हॉल को हटाकर वैदिक थीम आधारित लैंडस्केपिंग कर शिखर दर्शन को सुगम बनाया गया है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 52 हजार वर्ग फीट है।

श्री महाकाल मंदिर परिसर में 25 करोड़ रुपए की लागत से टनल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, जिसमें दर्शनार्थियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए एक अतिरिक्त मार्ग न्यू वेटिंग हॉल से गणेश मण्डपम तक अंडर ग्राउंड कवर्ड पाथवे का निर्माण किया गया है, जिसकी लम्बाई 300 फीट एवं चौड़ाई 30 फीट है।

द्वितीय चरण में नीलकंठ वन का विकास कार्य 6 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इस स्थान पर हरित क्षेत्र विकास, विक्रय स्थल, लैंडस्केप प्लाजा, पथ, ग्रास लॉन एवं अत्याधुनिक जन-सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है। श्री महाकाल महालोक में पूर्व दिशा में प्रवेश मार्ग का निर्माण 22 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यूनिटी मॉल बड़ा कदम है। एक जिला एक उत्पाद के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए देश के सभी राज्यों में 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से यूनिटी मॉल बनाए जा रहे हैं। यूनिटी मॉल परियोजना के तहत उज्जैन जिले में 284 करोड़ रुपए की लागत से यूनिटी मॉल बनाया जाएगा। इसके साथ ही एकात्म लोक कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। मॉल में गेम जोन, फूड जोन, रोस्तरां, मल्टीप्लेक्स, मिलेट लोक, डॉरमेट्री भी बनाई जाएगी।

उज्जैन मेडिकल कॉलेज लगभग 250 करोड़ रुपए लागत से 25 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। 100 एमबीबीएस सीट प्रत्येक वर्ष में होंगी। श्री महाकाल लोक परिसर के द्वितीय चरण का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्यता एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों के कल्याण का कार्य किया है। पर्यटन एवं संस्कति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

inaugurate monuments

 

कामदगिरि परिक्रमा पथ, अटल स्मारक, पशुपतिनाथ लोक, रानी अवंतीबाई स्मारक, मां नर्मदा महालोक और नागलवाड़ी लोक का होगा भूमिपूजन

भोपाल , 05 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक, म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 कार्यों का भूमि पूजन किया जायेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए रीक्रिएशनल जोन पचमढ़ी में 2 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से बने हाट बाजार, कैफेटेरिया और लैंड स्कैपिंग के कार्य, शाही किला बुरहानपुर में 5 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बने लाइट एंड साउंड शो और सोन तलैया भांडेर जिला दतिया में 2 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्मित विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यों में मुख्य रूप से चित्रकूट जिला सतना में 31 करोड़ 53 लाख रूपये से निर्मित होने वाले कामदगिरि परिक्रमा पथ (श्रीराम चंद्र पथ गमन), ग्वालियर में 20 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का अटल स्मारक, मंदसौर में 25 करोड रूपये की लागत से बनने वाला पशुपतिनाथ लोक, जबलपुर में 10 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले रानी अवंती बाई स्मारक, अनूपपुर में 5 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में एक करोड़ की लागत से बनने वाला नागलवाड़ी लोक शामिल है।

भोपाल में 9 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से बनने वाले राजा भोज म्यूजियम मोती महल की कंजर्वेशन और मूलभूत सुविधा विकास कार्य, विदिशा में 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में जन उपयोगी सुविधाओं का विकास, जबलपुर में ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी पर 8 करोड़ 63 लख रुपए की लागत से बनने वाले वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन शो की स्थापना, काकड़ापुरा तालाब महू में 6 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्य शामिल है। इसके साथ ही धार में 6 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जहाज महल पहुंच मार्ग, पन्ना में 394 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से सिद्धनाथ मंदिर का सौदार्यीकरण, छतरपुर में 5 करोड रुपए की लागत से बिजावर के जटाशंकर मंदिर के समीप पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य और उज्जैन में 81 करोड़ की लागत से श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में जनसुविधा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा।

Hyundai की कार में मिलेगी जबरदस्त सेफ्टी, सभी मॉडल में मिलेंगे 6 एयरबैग

Hyundai cars w

 

दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई की सभी कारों में अब 6 एयरबैग होंगे। साथ ही कंपनी ने गाड़ियों की सुरक्षा के लिए एनसीएपी के तहत रेटिंग कराने की घोषणा की। हुंडई के इस एलान ने दूसरी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है।

सुरक्षा मानकों पर काम ध्यान देती हैं कंपनियां

भारत में कार बनाने वाली कंपनियों पर आरोप लगता कि वह दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कार सेफ्टी मानकों पर ध्यान कम देती है। बीते दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था, ‘कार में 6 एयरबैग लगाने को लेकर नियम नहीं बनाया जाएगा। यह काम कंपनियों को खुद करना होगा।’

हुंडई के सीईओ ने कहा

हुंडई कंपनी के एमडी और सीईओ अनसू किम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कंपनी ने भारत में सेफ्टी को सबसे प्रमुख मंत्र बना लिया है। सुरक्षा मानकों को लेकर हुंडई अग्रणी वाहन कंपनी बनेगी। हमें उम्मीद है कि दूसरी ऑटो कंपनियां भी इसका पालन करेंगी। उन्होंने कहा, ‘कारों के सभी मॉडलो और वैरिएंट में छह एयरबैग मिलेगा।’

कार कंपनियों को रेटिंग कराने की सुविधा

बता दें भारत एनएसीपी हाल ही में लॉन्च की गई हैं। जिसके कार कार कंपनियों को अपने गाड़ियों को रेटिंग कराने की सुविधा दी गई है। इसमें सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर शून्य से पांच रेटिंग की व्यवस्था है। हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि देश में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण और स्पीड लिमिट को बढ़ने के साथ सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले-ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा ना ही कांग्रेस के मंत्री का खजाना भरने दूंगा

Congress minister to be filled.

 

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो पैसा गरीब के लिए जाना था, वह घोटाले में जाता था। 11 करोड़ लोगों के सरकारी योजनाओं में फर्जी नाम हमने हटाए। ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा ना ही कांग्रेस के मंत्री का खजाना भरने दूंगा। आज जो परियोजना का शुभारंभ हुआ, वह देश की दशा और दिशा बदलेंगे। माताओंं व बहनों को रसोई घर के धुंए से मुक्ति मिलनी चाहिए। मोदी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर रसोई सिलेंडर ₹ 500 रुपये सस्ता कर दिया है। उज्‍ज्‍वला योजना में मोदी सरकार के आने के पहले हजारों करोड़ों के घोटाले होते आए हैं। आगे बोले- जबलपुर में जोश है, महाकौशल में मंगल है।

प्रधानमंत्री रथ पर सवार होकर जनता के बीच से मंच तक आए

जबलपुर में सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रथ पर सवार होकर जनता के बीच से मंच तक आए। कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 12 हजार 600 करोड़ रुपये की सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मंच के करीब एसी की गैस लीक हुई। इससे तेज आवाज़ आई। गैरिसन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा। 15 हजार से ज्यादा लोग सड़क पर।

100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर शहर में व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चाैकस कर दिया गया। गैरिसर ग्राउंड के आस-पास से आवाजाही पर पैनी नजर है। जगह-जगह बैरीकेट लगा दिए गए हैं।

व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी नजरों से बचकर जा पाए

कार्यक्रम से पहले राज्य स्तर के आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा किया। प्रशासन, पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसी व्यवस्था कर रखी हैं कि परिंदा भी नजरों से बचकर जा पाए।

अब आगे विकसित, समृद्ध मध्य प्रदेश आने वाली पीढ़ी को देना है

मध्य प्रदेश ऐसे मुहाने पर है जहां विकास में हो रहा है। अब विकास की गति को रुकने नहीं देना है। 25 वर्षों में हमने नया प्रदेश देखा है। अब आगे विकसित, समृद्ध मध्य प्रदेश आने वाली पीढ़ी को देना है। औद्योगिक विकास में भी हमारे एमपी को नंबन वन बनना चाहिए। विकास हो रहा है। एशियाई खेल में भाारत का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। यह समय युवाओं का है। भारत का जी-20 सम्मेलन गर्व के साथ हो रहा है। चंद्रयान वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच पाया।

प्रभारी मंत्री भार्गव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवानी

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबलपुर प्रवास के दौरान उनकी अगुवानी की। उन्हें मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत वे रहली प्रस्थान करेंगे।

उज्‍ज्‍वला योजना में मोदी सरकार के आने के पहले हजारों करोड़ों के घोटाले होते आए हैं

मोदी ने कहा कि मैंने रानी दुर्गावती की जयंती को देशभर में बनने का आव्हान किया था। मानता हूं कि स्मारक बनने के बाद देशभर से लोग यहां देखने आएंगे। 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूं। दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती को भुलाया गया है। भाषण सुनने के लिए लोग कुर्सी पर खड़े हो गए। 30 हजार लोग हैं मोदी का उद्बोधन शुरू हुआ तो लोग मोदी मोदी चिल्लाने लगे।

चौराहे से गैरिसन मैदान तक के रास्ते को छावनी में तब्दील

सर्किट हाउस क्रमांक एक के पास स्थित चौराहे से गैरिसन मैदान तक के रास्ते को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी प्रकार से वैलांकिनी माता चौक से भी गैरिसन मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के आस-पास दो किलीमीटर की परिधि में विशेष नजर रखी जा रही हैं। डुमना से गैरिसन तक के रास्ते में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सैनिक तैनात हैं।

राज्य के चार जिलों की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के लगभग 1575 गांवों को लाभ होगा

व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के जरिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के तहत मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएंगी। प्रधानमंत्री सिवनी जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। राज्य के चार जिलों की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के लगभग 1575 गांवों को लाभ होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...