सोना 60 हजार के नीचे, पांच महीने में 3200 रुपये सस्ता

Gold below Rs 60 thousand

 

इंदौर। वर्ष के सबसे बड़े त्योहारों के ठीक पहले सुनहरी धातु में खरीदी का लाभदायक मौका बनता दिख रहा है। शुद्ध (24 कैरेट) सोने के दाम 60 हजार के नीचे फिसल गए हैं। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोना तो 54000 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ चुका है। मई में सोने के दाम शिखर पर पहुंचे थे। नवरात्र-दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के ठीक पहले सोना खरीदने का अहम मौका माना जा रहा है।

इंदौर सराफा में सोमवार को सोने (24 कैरेट) के दाम 59 हजार 50 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। इसी तरह जेवराती सोना (22 कैरेट) 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिका। देखा जाए तो साल की शुरुआत से तेजी दिखाने वाला सोना अपने उच्च स्तर से 3200 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। 5 मई को ही सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस दिन इंदौर में सोने के दाम इंदौर सराफा में 62 हजार 275 रुपये (24 कैरेट) और 57 हजार 960 रुपये (22 कैरेट) तक पहुंच गए थे। ऐसे में घटे दामों पर सोना खरीदने का यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं

इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय लाहोटी के अनुसार दामों के मौजूदा स्तर के बाद अब बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं मानी जा रही। आसार है कि जल्द ही सोने में फिर तेजी आएगी। कारोबारी और एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से अभी सोने के दाम नर्म पड़े हैं। त्योहार आते ही भारत के बाजारों में बढ़ी मांग भी फिर से दामों में उछाल को प्रोत्साहित करेगी। दशहरा-दीपावली के बाद वैवाहिक सीजन शुरू होगा ऐसे में ज्वेलरी की मांग बनी रहेगी और दाम फिर तेजी की ओर जाएंगे।

आगे गिरावट नहीं

चार्टर्ड अकाउंटेंट और सेबी पेनालिस्ट सुमितसिंह मोंगिया के अनुसार सोने की कीमत देश में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार ही तय करता है। अमेरिका में अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है। वहां के केंद्रीय बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर नहीं बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में महंगाई स्थिर होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम घटे हैं। जो सोना 62 हजार रुपये के पार बिका था, वह यदि अब 60 हजार से नीचे है तो निश्चित ही फिर से अपने पूर्व के स्तर पर पहुंचेगा। यदि भारत के रुपये में आगे गिरावट आती है तो भी सोने का आयात महंगा होने से दाम यहां बढ़ेंगे। दीर्घ अवधि के निवेश में सोना हमेशा से अच्छा रिटर्न देने वाला माना जाता है। पितृपक्ष ने मौका दिया है कि सोना खरीद लिया जाए तो आगे दाम बढ़ने और अच्छा रिटर्न मिलना तय है।

राघव और परिणिति की शादी : शादी की रस्मों के बीच हुए थे कई फनी गेम

Raghav and Parineeti's wedding

 

राघव और परिणिति की शादी के चर्चे पुरे सोशल मीडिया में छाये हुए हैं ऐसे में परी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफइल में एक फोटो शेयर की है तस्वीर में परी ने टी शर्ट और जीन्स पहना है जिसमें ब्राइड लिखा है। सभी ने इस तरह के ही ड्रेस पहने हुए हैं। राघव ने भी परी को टक्कर देने के लिए कुछ ऐसा ही आउटफिट पहना है। दोनों की ही टीम के लोगों ने भी जींस और टीशर्ट पहनकर इस गेम को एंजॉय किया था।

परी ने हाल ही में क्रिकेट मैच की फोटो शेयर की थी। टीम चोपड़ा और टीम चड्ढा के बीच मस्ती भरे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरें के पीछे हुई मस्ती को दिखाया है, जिसमें हरभजन सिंह के अलावा चोपड़ा और चड्ढा परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चेयर रेस स्पून रेस जैसे भी कई फनी गेम्स दोनों परिवार वालों के बीच हुए। यह एक ऐसी शादी थी जिसमें शाही आयोजनों और उत्सवों के साथ-साथ आने वाले लोगों के लिए कई तरह के फनी गेम रखे गए थे।

इंटरनेट मीडिया ने बदला प्रचार का ट्रेंड, इंफ्लूएंसरों की बढ़ी मांग

Internet media

 

अब चुनाव प्रचार का तरीका काफी बदल गया है। चुनाव आयोग की ओर से जनसभा, पदयात्रा, रैली, रोड शो पर कई प्रकार के नियम-कायदे और खर्च संबंधी पाबंदियां लगाने के चलते आजकल उम्मीदवार इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसके लिए अभी से उम्मीदवारों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इन दिनों रील्स और छोटे वीडियो की बहुत मांग है। इन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं। कई रील और वीडियो स्टार के फालोअर की संख्या लाखों में है। ऐसे लोगों से दावेदार संपर्क कर रहे हैं।

इंदौर और आसपास के जिलों में सैंकड़ों की संख्या में रील स्टार और वीडियो कटेंट क्रिएटर हैं। आल इंडिया इंफ्ल्यूएंसर एसोसिएशन से जुड़े वीर शर्मा ने बताया कि अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं है, पर कई दलों से संपर्क करने लगे हैं।
उम्मीदवार चाहते हैं कि हम उनके पक्ष में प्रचार करते हुए रील या वीडियो बनाकर अपने इंटरनेट मीडिया अंकाउट पर शेयर करें। वीर ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश भर के इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसरों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात हुई थी।

मालवी और निमाड़ी की भी मांग

आजकल स्थानीय भाषाओं में बने कंटेंट की भी खूब मांग रहती है। मालवी भाषा में वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक करने वाली प्रतीक्षा नैयर जैन मालवी भाभी से भी कई लोग अभी से संपर्क कर रहे हैं। वे नगर निगम चुनाव में अपने वीडियो से चर्चा में आ चुकी हैं। इसी तरह धार जिले के राजेश जामोदिया उर्फ राजू सेठ के मालवी वीडियो भी काफी पंसद किए जाते हैं।

उनसे भी धार जिले के अलावा मालवा के अन्य जिलों के दावेदार अभी से संपर्क कर रहे हैं। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अधिकतर युवा ही हैं। इनकी चुनाव में अहम भूमिका मानी जाती है। युवा मतदाता अधिकांश रील और वीडियो इंन्फ्लूएंसरों को फालो करते हैं। इन मतदाताओं पर इनका अधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाला कंटेंट ज्यादा मायने रखता है।

इंन्फ्लूएंसर फालोअर इंस्टाग्राम

राबिल जिंदल 73 लाख
पारुल अहिरवार 17 लाख
वीर शर्मा 11 लाख
राजू सेठ 3.73 लाख
विपिन शर्मा 3.31 लाख

इन  चीजों में छुपी है डायबिटीज की दवा, घर पर तैयार करें असरदार नुस्खा

Diabetes medicine i

 

अनियमित जीवनशैली और खानपान में लापरवाही के कारण डायबिटीज आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इससे हर उम्र के लोग प्रभावित होने लगे हैं। यदि समय रहते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं किया जाता है तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। नियमित व्यायाम करने के साथ आप इन असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

कई गुणों से भरपूर होते हैं तुलसी के पत्ते

तुलसी की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं। तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।

दालचीनी के फायदे

दालचीनी में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को विकसित करते हैं।

मैंगनीज से भरपूर होता है लौंग

लौंग मैंगनीज का एक अच्छा सोर्स है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी औषधि का काम करता है। लौंग में सूजन-रोधी और बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

औषधीय गुणों से भरपूर है हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी आपको कई बीमारियों से बचाती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्लड शुगर को कम करने में मददगार होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मैथी भी जड़ी बूटी से कम नहीं

डायबिटीज के मरीजों के लिए मैथी भी किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। मैथी में फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीते हैं तो डायबिटीज की समस्या होने की आशंका नहीं रहती है।

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

first three top states

 

भोपाल, 02 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वच्छता में मध्यप्रदेश नंबर एक है। मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में भी टॉप पर लाने की गारंटी से अवगत कराते हुए यह बताना जरूरी है कि मध्यप्रदेश इस समय देश के 10 टॉप राज्यों में शामिल है। इसे प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश को 19 हजार करोड़ लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना और अच्छी कानून व्यवस्था से प्रत्येक क्षेत्र में विकास आसान हो जाता है। किसान हों या कारोबारी या फिर साधारण नागरिक सभी फलते-फूलते हैं। एक समय था जब मध्यप्रदेश विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल क्राइम और करप्शन का शिकार था। लेकिन अब यहां जीवन सुगम हो रहा है। समृद्धि का मार्ग आसान हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में भी अन्याय और अत्याचार के स्थान पर विकास की ललक देखने को मिल रही है। सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ लोगों की समस्याओं को हल करने और उनकी सुनवाई के माध्यम मजबूत बनाए हैं। आज के युवाओं ने दुरावस्था का वह समय नहीं देखा, प्रगतिशील मध्यप्रदेश ही देखा है। ग्वालियर अंचल में अनेक कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों को 19 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश को अनेक क्रांतिवीर देने वाले ग्वालियर अंचल की धरती एक प्रेरणा स्थल है। यहां राष्ट्र रक्षा के लिए देशभक्तों ने अपने को खपा दिया। इस धरती से करीब सवा दो लाख हितग्राहियों को दीवाली और धनतेरस के पहले ही गृह प्रवेश का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर खुलेंगे। भारत विश्व में एक ताकत बन रहा है। शीघ्र ही भारत विश्व की तीन प्रथम अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

सपनों के अनुरूप मिल रहा मकान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया है। करीब चार करोड़ लोगों को अपना घर मिला है। मध्यप्रदेश में भी लाखों लोगों को अपने मकान का सपना पूरा करने का अवसर मिला है। आवास निर्माण में महत्वपूर्ण बात यह है कि हितग्राही को अपने सपनों के अनुरूप मकान बनाने का अवसर मिला है। जैसे-जैसे मकान के निर्माण का र्का पूर्ण होता जाता है, हितग्राही के खाते में राशि डालने का कार्य भी होता है। इन मकानों के साथ टॉयलेट सुविधा, बिजली और उज्जवला गैस कनेक्शन एवं नल से जल का लाभ भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में घरों की रजिस्ट्री ज्यादातर महिलाओं के नाम हो रही है। उम्मीद की जाना चाहिए कि इन घरों में आने के बाद सभी परिवार बच्चों को पढ़ाएंगे और उन्हें कौशल सिखाएंगे।

नारी सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का कार्य राष्ट्र निर्माण के रूप में एक समर्पित मिशन है। पूर्व में बहनों के लिए एक तिहाई आरक्षण की बात की गई, लेकिन इस बारे में कानून के निर्माण को रोक दिया गया। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सच्चाई है। विकास की गाथा में मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़े, इस दिशा में आगे जाना है।

किसी ने नहीं पूछा, उन्हें हम पूछते और पूजते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उस वर्ग को हम पूछते हैं और पूजते भी हैं। कुछ साल पहले तक दिव्यांगों को बेसहारा छोड़ दिया गया था। दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। सांकेतिक भाषा के माध्यम से दिव्यांग सुविधाएं प्राप्त करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर में प्रारंभ होगा, जो ग्वालियर का नाम रोशन करेगा। यही नहीं आज ग्वालियर से सुमावली ब्राड गेज के कार्य का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में 50 बिस्तर के क्रिटीकल हेल्थ केयर हेल्थ ब्लॉक शिलान्यास भी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज ग्वालियर अंचल के साथ ही प्रदेशभर के कई स्थानों में नई योजनाओं का शिलान्यास और पूर्ण कार्यों का लोकार्पण हो रहा है। जहां उज्जैन में विक्रमपुरी औद्योगिक टॉउनशिप का लोकार्पण हुआ है, वहीं इंदौर के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास भी हुआ है। दिल्ली-वड़ोदरा एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 244 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का लोकार्पण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मालनपुर बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के रतलाम टर्मिनल पर अतिरिक्त सेवाओं का लोकार्पण महत्वपूर्ण है। सड़क परियोजनाओं में राघवगढ़-इंदौर-हरदा, बांकानेर घाट निर्माण, जीरापुर-पचोर, आष्टा बायपास और खिलचीपुर बायपास के कार्यों के लिए भूमिपूजन भी हुआ है। इसके साथ ही आई.आई.टी इंदौर के अकादमिक भवन के लोकार्पण के साथ हॉस्टल भवन एवं लैब कॉम्प्लेआक्स के शिलान्यास से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर और श्योपुर जिलों की जल जीवन मिशन परियोजनाओं के भूमिपूजन को इस अंचल के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कार्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज सहित बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, आगर-मालवा और शाजापुर में 50 बिस्तर क्षमता के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक बनाने के लिए भूमिपूजन हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नागरिकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हृदय सम्राट हैं – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हृदय सम्राट हैं और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मध्यप्रदेश की धरती पर अभिनंदन हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। आज मोदी जी गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। इसके साथ ही आज शास्त्री जयंती भी है और शास्त्री जी ने देश में अन्न की कमी के दौर में सप्ताह में एक दिन व्रत का आव्हान नागरिकों से किया था। आज देश के अन्न भंडार भरे हैं। मध्यप्रदेश 22 लाख टन गेहूँ के निर्यात करने वाला प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सम्पन्न शक्तिशाली, वैभवशाली और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। कोविड के समय भारत में 200 करोड़ डोज वैक्सीन लगाकर चमत्कार किया। जल जीवन मिशन सहित कई योजनाएं लोगों के लिए लागू हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा‍कि सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के क्षेत्र में 20 वर्ष में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली 44 हजार करोड़ रूपए लागत की केन-बेतवा परियोजना मंजूर हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान दिया है। मध्यप्रदेश में आवास योजना में 35 लाख से अधिक मकान निर्मित किए गए हैं। प्रदेश में जरूरतमंदों को जमीन का पट्टा देकर मालिक बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को घर से दूर पानी भरने नहीं जाना पड़े इसके लिए 65 लाख परिवारों तक नल से जल की सुविधा प्रदान की गई है। अगले डेढ़ साल में सभी घरों में यह सुविधा हो जाएगी। मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश अब बीमारू और पिछड़ा नहीं है।

ग्वालियर से सुमावली के लिए मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम से हरी झण्डी दिखाकर ग्वालियर से सुमावली के लिये मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झण्डी दिखाते ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सुमावली के लिये ट्रेन रवाना हुई। लगभग 48 किलोमीटर लम्बे इस नए रेलमार्ग का निर्माण 411 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। यह रेलमार्ग ग्वालियर से श्योपुर तक निर्माणाधीन ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का एक हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भेंट की तानसेन की लघु प्रतिमा और चितेरावली पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संगीत सम्राट तानसेन की मूर्ति और ग्वालियर की सुप्रसिद्ध मराठा शैली की चितेरावली चित्रकला की सतरंगी पेंटिंग सौंपी। तानसेन की मूर्ति का निर्माण ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक वर्मा ने किया है। चितेरावली चित्रकला प्रमुखत: शुभ अवसरों पर लोगों द्वारा अपने घरों में उकेरी जाती है। इस कला का शुभारंभ सन् 1657 से माना जाता है और यह कला ग्वालियर के मोतीमहल में आज भी चित्रित है, जिसे सन् 1757 ईसवी में चित्रित किया गया था।

खुले वाहन में सवार होकर जन समूह के बीच जन दर्शन करने पहुँचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा के साथ खुले वाहन पर सवार होकर संगीत एवं कला की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के मेला मैदान में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए जन दर्शन के दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद जनसमूह ने करतल ध्वनि और नारे लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं सहित सम्पूर्ण जन समूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में लिखी हुईं तख्तियाँ लहराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना आभार जताया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य सरकार के मंत्रिगण नरोत्तम मिश्र, गोपाल भार्गव, तुलसीराम सिलावट, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेन्द्र शुक्ला, प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, अरविंद भदौरिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भारत सिंह कुशवाह, सांसदगण विवेक नारायण शेजवलकर, संध्या राय और के.पी. सिंह यादव उपस्थित थे।

‘मैं ट्रांसजेंडर से हार गई’, Swapna Barman ने भारत की ही नंदिनी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Swapna Barman made sensational allegation on India's Nandini

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एथलीट स्वप्ना बर्मन (Swapna Barman) एशियन गेम्स में महिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर बाधा दौड़ में पदक जीतने में नाकाम रही। अब उन्होंने इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय एथलीट अगसारा नंदिनी (Agasara Nandini) को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

स्वप्ना बर्मन ने सोमवार को अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि मैं एक ट्रांसजेंडस से अपना पदक हार गई। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पदक वापस चाहिए। साथ ही फैन्स से सपोर्ट करने की मांग भी की।

मैंने चीन के हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक ट्रांसजेंडर महिला के कारण अपना एशियाई खेलों का कांस्य पदक खो दिया है। मैं अपना पदक वापस चाहती हूं, क्योंकि यह हमारे एथलेटिक्स के नियमों के खिलाफ है। कृपया मेरी मदद करें और मेरा समर्थन करें।

क्या हुआ था Asian Games 2023 heptathlon में
इस स्पर्धा में स्वप्ना बर्मन चौथे नंबर पर रही थीं। स्पर्धा का गोल्ड चीन की निनाली झेंग ने जीता था, जिन्होंने कुल 6149 अंकों हासिल किए थे। उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना 6056 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर ही थीं और रजत पदक हासिल किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं स्प्ना की रोते हुए तस्वीरें

स्पर्धा में हार के बाद स्वप्ना काफी निराश नजर आई और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। सोशल मीडिया पर उनके रोने का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था।

मौसम बदलने से बार-बार होती है एलर्जी तो करवाएं टीकाकरण

changing weather,

 

Health Tips- वर्तमान में जिस तरह का मौसम है, उसमें संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल हो जाती है। यह संक्रमण फंगस, धूल में व्याप्त जीवाणु, हवा में फैले परागकण, दूषित पानी और मच्छर के जरिए फैलता है। दूषित पानी की वजह से पीलिया, टाइफाइड व पेट से संबंधित अन्य रोग भी हो सकते हैं। एलर्जी से संबंधित समस्या भी बहुत बढ़ जाती है। टीकाकरण के जरिए कई रोगों से बचा जा सकता है और कुछ जाचों के माध्यम से रोग की जड़ तक पहुंचकर उसका उचित निराकरण किया जा सकता है।

एलर्जी हो तो ये जांच करवाएं

छाती व दमा रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद झंवर के अनुसार, एलर्जी के कारण की जांच के लिए एलर्जी टेस्ट, लंग फंग्शन टेस्ट, इंपल्स आसिलोमेट्री टेस्ट, फीनो टेस्ट, नाक का सिटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे कराया जा सकता है। धूल के जीवाणु, परागकण और फंगस कण से होने वाली एलर्जी से बचाव के लिए अब टीके भी लगाए जा रहे हैं। यदि किसी को हर बार मौसम बदलने से संक्रमण होता है तो उन्हें उससे बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ टीकाकरण को भी अपनाना चाहिए।

इन्हें अपनाकर बचें रोगों से

बच्चों के लिए इंफ्लूएंजा टीका और 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग निमोकोकल टीका लगवा सकते हैं। इंफ्लूएंजा टीका वर्ष में एक बार लगाया जाता है, जबकि निमोकोकल टीका जीवन में एक या अधिकतम दो बार ही लगवा सकते हैं। पौष्टिक आहार, पर्याप्त पानी पीने, भरपूर नींद लेने, व्यायाम कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे कई रोगों से बचा जा सकता है।

सर्दी-खांसी की शुरुआत हो तो ये करें

यदि सर्दी-खांसी की शुरुआत हो तो गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें, भाप लें और चिकनाईयुक्त भोजन करने से बचें। अस्थमा पीड़ित या जिन्हें किसी भी तरह की एलर्जी है वे किसी चिकित्सक द्वारा दी गई दवाई और इनहेलर का उपयोग चिकित्सकीय सलाह से करें।

दिल्ली पुलिस ने पकड़े ISIS के तीन आतंकवादी, पेशे से सभी हैं इंजीनियर, मौके से विस्फोटक सामग्री की बरामद

ISIS terrorists, all are engineers by

 

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस्लामिक स्टेट (ISIS) के तीन आतंकवादियों को पकड़ा है। आतंकियों का नाम मोहम्मद शाहनवाज सफीउज्जमा आलम उर्फ ​​अब्दुल्ला, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी है। वह दिल्ली का ही रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। शाहनवाज पर 3 लाख रुपए का इनाम था।

आतंकवादियों के पास से मिली विस्फोटक सामग्री

एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पकड़ने जाने पर दिल्ली पुलिस के स्पेशन कमिशनर एचजीएस धालीवाल ने कहा कि मुहम्मद शहनवाज, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी को अरेस्ट किया है। तीनों आतंकवादी इंजीनियर हैं। उन्होंने पश्चिमी भारत और दक्षिणी भारत में कई स्थानों पर रेकी की थी। उनके पास सामग्री खरीदने से लेकर विस्फोटकों के लिए कंटेनर और पाइप थे। उन्हें आईएसआईएस तत्वों ने समर्थन और प्रचारित किया था।

पुणे केस में था वांटेड

अधिकारियों के अनुसार, शाहनवाज पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। दिल्ली में स्लीपर सेल की भर्ती कर रहा था। सूचना मिली थी कि मोहम्मद शाहनवाज सफीउज्जमा आलम उर्फ ​​अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्ला फैयाज शेख दिल्ली में हैं। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। ये तीनों ‘पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले’ शामिल थे।

तीनों की तलाश में पहले भी छापे मारे गए थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को 19 हजार करोड की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्‍यास कर सौगात दी

worth Rs 19 thousand crores.

 

ग्वालियर। जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूछा और उसे पूजा भी। 2014 से पहले कोई भी दिव्यांग शब्द को नहीं जानता था। लेकिन अब दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं हैं। उनके लिए ग्वालियर में स्पोर्ट सेंटर बनाया गया है। दुनिया में जहां भी दिव्यांगों के खेल की बात होगी तो वहां पर ग्वालियर का नाम जरूर लिया जाएगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेला मैदान में कही। वे प्रदेश को 19 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए आए थे।

ग्वालियर की मिट्टी को नमन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ग्वालियर की इस ऐतिहासिक धरती को मेरा शत शत नमन, यह धरती साहस, स्वाभिमान, गौरव, संगीत, स्वाद और सरसों का प्रतीक है। ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। ग्वालियर चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए हमारी सेना के लिए अपनी वीर संताने दीं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी को ग्वालियर की धरती ने गढ़ा है। ग्वालियर की मिटटी अपने आप में प्रेरणा है, इस मिटटी से जो भी निकला उसने अपना जीवन खपा दिया ,राष्ट्र के नाम कर दिया। हम जैसे करोड़ों भारतीयाें को देश की आजादी के लिए लड़ने का सौभाग्य नहीं मिला लेकिन भारत को विकसित,समृद्व बनाने का दायित्व हम सबके कंधों पर है। आज भी इस मिशन को आगे बढ़ाएं, फिर एक बार मैं आपके बीच ग्वालियर आया हूं। अभी यहां लगभग 19 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्याें का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ है।

विकास कार्यों की झड़ी लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं देख रहा था एक के बाद लाेकार्पण व शिलान्यास के कर्टेन खुल रहे थे, इतनी बार कर्टेन खुले कि आप ताली बजाते थक गए। एक साल में सरकार जितने शिलान्यास व लोकार्पण नहीं कर सकती वह एक दिन में किए जा रहे हैं, आज आप थाली बजाते थक जाते हैं। दशहरा, दीपावली से पहले मप्र के करीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं, आज कनेक्टिविटी के कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ, लाजिटिक्स पार्क इंदौर-उज्जैन के कार्य नए अवसर पैदा करेंगे। आज आइआइटी इंदौर में बहुत काम नए शुरूहुए हैं। आज ग्वालियर के साथ साथ विदिशा, बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, नरसिंहपुर,दमोह और शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र भी मिले, यह केंद्र आयुष्मान भारत इंफ्रा मिशन के तहत बने, इनमें गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा है।

डबल इंजन सरकार की वजह से हुआ विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा साथियों यह जो इतने सारे काम हैं, यह डबल इंजन सरकार के साझा सरकारों का प्रयास है, जब दिल्ली और भोपाल दोनों जगह समान सोच वाली जनता को समर्पित सरकार होती है, तब ऐसे काम और तेज गति से होते हैं। इसलिए आज मप्र का भरोसा डबल इंजन की सरकार पर है। डबल इंजन यानी एमपी का डबल विकास, बीते सालों में हमारी सरकार मप्र को बीमारू राज्य से देश के टाप टेन राज्यों में ले आई है। यहां सिर्फ हमारा लक्ष्य मप्र को देश के टाप तीन राज्यों में ले जाने का है। एमपी टाप थ्री में जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए, बड़े गर्व के साथ तीन तक पहुंचना है या नहीं। ये काम कौन कर सकता है, आवाज आई मोदी मोदी, ये गारंटी कौन दे सकता है, आपका जवाब गलत है, ये गारंटी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट मप्र को नंबर तीन पर ले जा सकता है। डबल इंजन को दिया आपका हर वोट एमपी को टाप थ्री में पहुंचाएगा।

विरोधी दलों के पास न सोच न रोड मैप

प्रधानमंत्री ने कहा एमपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो कोई नई सोच है न विकास का रोडमैप है। इन लाेगों का सिर्फ एक ही काम है,देश की प्रगति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं। आज आप देखिए, पूरी दुनिया भारत का गौरव गान कर रही है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है या नहीं, आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है, लेकिन जो राजनीति में उलझे हुए हैं, कुर्सी के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता है। भारत नौ सालों में दसवें नंबर से पांचवे नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है। लेकिन ये विकास विरोधी लोग सिद्व करने में लगे हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं है।

विरोधी एक ही परिवार का करते हैं गाैरव गान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मोदी ने गारंटी दी हैकि अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की टाप तीन इकानामी में एक नाम हमारे हिंदुस्तान का होगा। इससे भी सत्ता भूखे लोगों के पेट में दर्दहो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए थे, साठ साल कम नहीं होते हैं, अगर नौ साल में इतना काम हो सकता है तो साठ साल में कितना हो सकता था। यह उनकी नाकामी है, वो तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे आज भी वही खेल खेल रहे हैं,वो तब भी जात पता के नाम पर समाज को बांटते थे आज भी वहीं पाप कर रहे हैं, वो तब भी भ्रष्टाचार में डूबे रहते थे, आज घोर भ्रष्टाचारी हो गए हैं। वो तब भी एक ही परिवार का गौरव गान करते थे आज भी उसी में अपना भविष्य देखते हैं। इसलिए उन्हें देश का गौरव गान पसंद नहीं आता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब,दलित,आदिवासी परिवारों को पक्के घर की गारंटी दी है। लाखों घर गरीबों को दिए जा चुके हैं।

आज सीधे खाते में पैसा आता है, कोई भ्रष्टाचार नहीं होता है

आपको पता है न पीएम आवास योजना के घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम भी होती है, इससे करोड़ों बहनें लखपति हुई हैं। जिनके नाम पर कुछ नहीं था उनके नाम पर घर हो गए हैं। भाइयों बहनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गारंटी पूरी की है मैं आपसे एक गारंटी चाहता है, मैंने पूरी की आप मुझे गारंटी देंगी, मुझे गारंटी चाहिए घर मिलने के बाद अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाना है, कौशल सिखाना है। आपकी यह गारंटी मुझे काम करने की ताकत देगी। नारी सशक्तिकरण राष्ट्र कल्याण का समर्पित मिशन है। कई सरकारें आईं, 33 प्रतिशत आरक्षण के वादे किए गए संसद में कानून बनाने से रोका गया लेकिन मोदी ने गारंटी दी थी बहनों को, आज नारी शक्ति अधिनियम बन चुका है,आगे के लिए भी मैं चाहूंगा कि विकास की गाथा में मातृ शक्ति की भागीदारी हो।

ग्वालियर चंबल अवसरों की भूमि बना

ग्वालियर चंबल आज अवसरों की भूमि बन रहा है, जो कईदशक तक सरकार में रहे उनके नेता बड़ी बातें करते हैं, जो पहली बार वोटर हैं उन्होने अपने जीवन में भाजपा की सरकार देखी है। विरोधी नेता जो बड़बाेले हैं उन्हें मौका मिला था उनके काल में अत्याचार बढ़ा, कमजोर की दलित की सुनवाईनहीं होती थी। जनता का आना जाना मुश्किल हो गया था। मप्र के ये पांच साल बहुत अहम हैं। ग्वालियर में नया एयरपोर्ट, एलिवेटेड रोड, हजार बिस्तर अस्पताल, स्टेशन पूरे ग्वालियर की तस्वीर बदल रही है। ऐसे ही हमें पूरे मप्र की तस्वीर बदलना है। आज आठ लेन एक्सप्रेस वे का भी लोकार्पण हुआ है, किसी समय में टू लेन को मप्र तरसता था। रेलवे से सुमावली सेक्शन के काम को भी पूरा कर लिया है,ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। जहां विकास विरोधियों की सरकार आती है, वहां ,राजस्थान में सरेआम गले काटे जाते हैं, वहां सरकार देखती रहती है। बीते सालों में विकास विरोधियों के राज्यों में क्राइम करप्शन बढ़ा है, मप्र के लोगों को इनसे सावधान रहता है। जिनको किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूछता है, मोदी पूजता है।

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का टीजर रिलीज

Tejas teaser released

 

मुंबई, 02 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म तेजर के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनती हुई एक जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। इस दौरान वॉइसओवर में कहा जाता है ‘जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।’ सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेजस’ रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...