मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लगभग 100 करोड़ की सेमरी जलाशय नल-जल प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

Water Supply

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेगमगंज में सभा को किया संबोधित

भोपाल, 02 अक्टूबर| रायसेन जिले का बम्होरी और सुल्तानगंज अब तहसील बनेगा । बेगमगंज में जनपद का नया भवन तथा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। बेगमगंज और बम्होरी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन स्वीकृत किए जाएंगे। बेगमगंज नगर पालिका, गैरतगंज, सिलवानी और रायसेन में विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज रायसेन में लगभग 100 करोड़ की सेमरी जलाशय नल-जल प्रदाय योजना का किया शुभारंभ करने के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रायसेन जिले के बेगमगंज में 99 करोड़ 96 लाख की लागत से सेमरी जलाशय आधिरत समूह नल-जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। उन्होने 24 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत के 93 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा शिलान्यास और 28 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 25 निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना से बेगमगंज के 46 व गैरतगंज के 49 इस प्रकार कुल 95 ग्राम लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के 12 हजार 61 परिवारों की 76 हजार 400 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 7 करोड़ 96 लाख की लागत से बाड़ी जिला रायसेन में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, 3 करोड़ 36 लाख की लागत से मरेठी से सेमराखास चैनेज 9760 मीटर पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 75 लाख की लागत से ग्राम चुनैटिया ब्लॉक सिलवानी जिला रायसेन में आदिवासी कन्या आश्रम, 2 करोड़ 57 लाख की लागत से एन.एच.-12 कस्बा देवरी से टिमरावन चैनेज 2500 मीटर पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 44 लाख की लागत से बेगमगंज जिला रायसेन में आउट डोर स्टेडियम निर्माण कार्य और 6 करोड़ 23 लाख की लागत से 88 अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को रायसेन जिले के बेगमगंज में 100 करोड़ रुपए लागत की सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना का शुभारंभ सहित 153 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 13 करोड़ 36 लाख की लागत से सुल्तानगंज से सुनवाहा सहजपुरी सड़क निर्माण, 3 करोड़ 37 लाख की लागत से पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज के भवन निर्माण, 3 करोड़ 83 लाख की लागत से कस्बा देवरी से टिमरावन सड़क निर्माण और 7 करोड़ 86 लाख की लागत के 22 अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेगमगंज नगर पालिका, गैरतगंज, सिलवानी और रायसेन में विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जाएंगे। बेगमगंज और बम्होरी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन स्वीकृत किए जाएंगे। बीना सिंचाई परियोजना में विकासखंड बेगमगंज के अंतर्गत डूब प्रभावित भाई-बहनों को मुआवजे की राशि का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन की व्यवस्था की जाएगी और बेगमगंज में जनपद का नया भवन तथा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पक्के मकान बनाने की योजना तैयार की जाएगी। क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आरंभ किया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंहराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दोनों महान विभूतियों द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान का स्मरण भी किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

जनता की सेवा करने वाली सरकार है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करने वाली सरकार है, जनकल्याण और विकास के लिए संसाधनों की व्यवस्था करना सरकार का दायित्व है, परन्तु पिछली सरकार ने बहुत से विकास और जनकल्याण के कार्य बंद कर दिए थे। हमारी सरकार द्वारा बहन-बेटियों, विद्यार्थियों, युवाओं वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए हरसंभव योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमारी सरकार तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है। बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस कनेक्शन बहनों के नाम पर कराये जाएं। बिजली के बड़े बिलों को शून्य किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिन्दगी में बदलाव आया है, परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। मैं हर कार्यक्रम का आरंभ बहन-बेटियों के पैर पखार कर तथा उन्हें सम्मान देकर इसलिए करता हूँ ताकि लोग यह समझें कि हमें दिन प्रतिदिन के आचार व्यवहार में बहन-बेटियों का सम्मान करना चाहिए।

जीवन की सार्थकता, जनता की सेवा में है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुआ बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन की सार्थकता भी जनता की सेवा और उनके दुख दर्द दूर करके भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता उनकी भगवान है और उनके जीवन की सार्थकता इनका कल्याण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोई भी नही सोच सकता था कि लाडली बहना जैसी योजना भी मूर्त रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह पैसा से ज्यादा बहनों का मान सम्मान और इज्ज़त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने बहनों को बच्चो की इच्छाएं और अन्य छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसों की कमी से मजबूर होते देखा है। उन्होंने कहा कि अभी 1250 रुपए राशि की है और इस बार दो चार दिन में राशि डाली जाएगी।

सरकार नहीं परिवार चलाते है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे सरकार नहीं परिवार चलाते है और बच्चों के मामा के साथ वे बहनों और भाइयों के भाई भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वहायता समूह, आजीविका और लाड़ली बहनें संगठित हों। उन्होंने फिर दोहराया कि वे बहनों की मासिक आमदनी 10 हजार रुपए करके ही रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले की सरकार में योजनाओं को बंद करने और हमेशा धन की कमी का रोना रोने वाली बताते हुए कहा कि उनकी सरकार में धन की कोई कमी नहीं है और हर तरह के विकास कार्यों के साथ जनकल्याण की योजनाएं भी चल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चो में पढ़ाई के प्रति रुचि और प्रतियोगिता बढ़ाने के लिए ही मुफ्त साइकिल, स्कूटी, लैपटाप जैसी योजनाओं के साथ ही मेडिकल, आईआईएम जैसी पढ़ाई की मेधावी विद्यार्थियों की फीस सरकार भरती है।

सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना से 12 हजार परिवार लाभान्वित

लगभग 100 करोड़ रू लागत की बेगमगंज-गैरतगंज समूह जल प्रदाय योजना में बेगमगंज के 46 और गैरतगंज के 49 कुल 95 ग्रामों में सेमरी जलाशय से प्रतिदिन स्वच्छ जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। इस योजना से 12061 परिवार और 76400 नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। सुचारू जलापूर्ति हेतु 32 उच्च स्तरीय आरसीसी टंकी का निर्माण कराया गया है, जिनकी क्षमता एक लाख लीटर से 5.20 लाख लीटर तक है।

सभा को विधायक रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बेगमगंज में विकास की स्वर्णिम गाथा लिखी गई है और इस सबका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को है।उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेलपत्र, कदम्ब और जामुन के पौधे रोपे

saplings of Belpatra,

 

भोपाल, 02 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बेलपत्र, कदंब और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनप्रतिनिधि जितेंद्र चौरसिया और विवेक भास्कर ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। कुमारी अमायरा चौहान ने अपने जन्म दिवस पर पिता अल्पेश चौहान के साथ तथा कुमारी देशना जैन ने अपने परिजनों सर्व संदीप जैन, संतोष जैन, सोनल जैन, इंदिरा जैन, ऋषिका जैन आदि के साथ पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन किया

birth anniversary

 

भोपाल , 02 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया लाड़कुई में 154 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Bhoomi Pujan and

 

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीहोर जिले के लाड़कुई में 154.47 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक क्रांति का अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आम नागरिकों का जीवन बदलने का मिशन चल रहा है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांवों में शानदार सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई-बहनों को जूते- चप्पल, पानी की कुप्पी, साड़ी आदि सामग्री दी जा रही है। जनता की सेवा ही पूजा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब लाड़कुई के शासकीय महाविद्यालय में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करेंगे। उन्होने कहा कि उन्होने यह महाविद्यालय शुरू करवाया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों ने कभी सोचा नहीं होगा कि ऐसा भी एक दिन आएगा कि भैया उनके खाते में सीधे पैसा डालेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तेंदुपत्ता संग्राहकों को हितलाभ प्रदान किया।

वन मंत्री कुंवर विजय शाह और सांसद रमाकांत भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होने 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा-रतनपुर से लाचौर मार्ग, 03 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाड़कुई झाली, 71 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

परिवार की भांति चल रही सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों हर महीने धनराशि डाली जा रही है। अक्टूबर से हर माह 1250 रुपए कर दिए हैं। धीरे-धीरे यह राशि 3 हजार रुपए तक कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे भाई-बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सर्वे कर मकान बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पांचवीं और आठवीं पास कर दूसरे गांव पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को साइकिल 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले 3-3 छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में हितलाभ वितरण

इस वर्ष मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में सीहोर जिले के 20,956 संग्राहक परिवारों में प्रत्येक परिवार के मुखिया सदस्य को 19,602 जूते, 17,856 महिलाओं को चप्प्ल 20,956 परिवारों को पानी की बोतल तथा परिवार की प्रत्येक महिला सदस्या को 38,016 साड़ियों का वितरण किया जा रहा है।

इस योजना में लगभग 2 करोड़ 98 लाख रूपये खर्च किये गये हैं। वर्ष 2023 में तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 19055.035 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण कराया गया, जिसमें कार्डधारी 17, 399 संग्राहक परिवारों को 61, 784 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि लगभग 5 करोड़ 71 लाख का भुगतान किया गया है। वर्ष 2023 में संग्रहण वर्ष 2021 तेंदूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 3 करोड़ 07 लाख का भुगतान किया गया है और संग्रहण वर्ष 2022 तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 5 करोड़ 58 लाख का भुगतान किया जा रहा है।

सितंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.62 लाख करोड़ रुपए

GST revenue

 

दिल्ली, 01 अक्टूबर | माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष सितंबर में 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है जो पिछले वर्ष सितंबर में संग्रहित जीएसटी 147686 करोड़ रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अगस्त में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 18 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त मंत्रालय ने आज यहां जीएसटी राजस्व संग्रह का आंकड़ा जारी किया जिसमें सितंबर 2023 में संग्रहित राजस्व 162712 करोड़ रुपये रहा है। इस वर्ष सितंबर में संग्रहित राजस्व में सीजीएसटी 29818 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 37657 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 83623 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयात पर संग्रहित कर 41145 करोड़ रुपये शामिल है। उपकर संग्रह 11613 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयात पर संग्रहित कर 881 करोड़ रुपये शामिल है। सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी में से सीजीएसटी में 33736 करोड़ रुपए और एसजीएसटी में 27578 करोड़ रुपये दिये है। इस तरह से अगस्त में सीजीएसटी 63555 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 65235 करोड़ रुपये रहा है।

कान की सफाई के लिए ना करें किसी वस्तु का उपयोग

Do not use any

 

अकसर लोग कान के मैल को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोग गाड़ी की चाबी तो कई लोग किसी स्टिक का उपयोग कान का मैल साफ करने के लिए करते हैं। किंतु सावधान, ऐसा करना बहुत खतरनाक है। जरा सी असावधानी के चलते इससे कई बार तकलीफें बढ़ सकती हैं।

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ ने बताया कि कान का मैल हमारे शरीर से निकलने वाला एक प्राकृतिक रिसाव है। कान का आकार ही ऐसा होता है कि उसमें स्वयं ही मैल साफ हो जाता है। अत: हमें ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी कानों में उंगलियां डालकर या अन्य किसी वस्तु से कान का मैल नहीं निकालना चाहिए। कई बार कान में ज्यादा मैल जम जाने के कारण दर्द होने लगता है।

फंगस की समस्या हो सकती है

ऐसे में हमें डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए और डाक्टर द्वारा ही कान को व्यवस्थित ढंग से साफ करवाना चाहिए। कई लोग कान की सफाई के लिए बिना डाक्टर की सलाह के ही मेडिकल स्टोर से ड्राप लाकर उसका इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे भी समस्याएं हो सकती हैं। बारिश के दिनों में यदि कान में पानी चला जाता है, तो इससे फंगस होने की आशंका होती है।

सर्दी के कारण भी कई बार कान से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें कान की सेहत का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। कई लोग लंबे समय तक ईयरफोन का उपयोग करते हैं। यह ठीक नहीं। इससे सुनने में समस्या होने लगती है। एक निर्धारित समय तक इसका उपयोग करना ठीक है, लेकिन अधिक उपयोग परेशानियां खड़ी कर सकता है।

बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, मिलेगा दोगुना फल

Sankashti Chaturthi

 

इस बार 2 अक्टूबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने से साधक के यहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर इस बार कई दुर्लभ शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। आइए, जानें कि कौन-से शुभ योग बन रहे हैं और इनका क्या लाभ होगा।

संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की चतुर्थी 2 अक्टूबर को सुबह 7:36 बजे शुरू होकर अगले दिन (3 अक्टूबर) को सुबह 6:11 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के मुताबिक विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।

हर्षण योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन हर्षण योग बन रहा है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। हर्षण योग में शुभ कार्य करने चाहिए। हालांकि, पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए हर्षण योग में गणेश जी की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। सोमवार को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी है।वहीं, सोमवार का दिन भगवान शिव को भी समर्पित माना जाता है। इस दिन शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की पूजा करने से हर मनोकामनाएं पूरी होती है।

संकष्टी चतुर्थी दुर्लभ संयोग

ब्रह्म मुहूर्त – 04:37 मिनट से 05:26 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02:29 मिनट से 02:56 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:06 मिनट से 06:31 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – 11:44 मिनट से 12:30 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:47 मिनट से 12:34 मिनट तक

अमृत काल – दोपहर 01:49 मिनट से 15:21 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 06 मिनट पर

चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का कीर्तिमान बनाएं

100% voting in

 

भोपाल , 1 अक्टूबर | राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से आहवान किया है कि आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का कीर्तिमान बनाएं। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आदर्श प्रस्तुत करें। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवाओं से कहा है कि लोकतंत्र के उत्सव को जिद, जोश और जुनून के साथ मनाने के वरिष्ठ नागरिकों के भाव और भावनाओं से प्रेरणा लेकर आगामी निर्वाचन में मतदान के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सबसे पहले करें मतदान उसके बाद कोई दूसरा काम।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ मतदाताओं पांचो बाई पाल और चन्द्र भूषण श्रीवास्तव का उनके पास जाकर सम्मान किया। आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, ओ.पी. रावत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और भोपाल जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मज़बूती और जीवंतता का आधार निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता की सक्रिय सहभागिता है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की मज़बूती के लिए जितना जरूरी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है, उतना ही महत्वपूर्ण मतदान में मतदाताओं की अधिकतम सक्रिय भागीदारी भी है। उन्होंने समाज के वंचित समुदाय के मतदाताओं में मतदान को पवित्र कार्य मानने के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गुजरात के नगरीय चुनावों के दौरान मतदान से पूर्व रात्रि में एक परिवार के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। परिवार ने मतदान को जरूरी जिम्मेदारी मानते हुए पार्थिव देह का अंतिम संस्कार प्रातः साढ़े सात बजे से पहले संपन्न कर दिया जिससे समुदाय के सभी व्यक्ति मतदान कर सकें। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहे अमीर-गरीब हो, शिक्षित-अशिक्षित हो, इसी समर्पण के साथ मतदान करना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को यह समझना जरूरी है कि लोकतंत्र में सबसे पवित्र और मूल्यवान कार्य मतदान है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं के कर्तव्य पालन का ही प्रतिफल है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के गौरव के साथ सबल, समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत निर्माण के पथ पर हम आज तेज गति से आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के निर्माण और उसके विकास में वरिष्ठ नागरिकों की सेवाओं के प्रति आभार और सम्मान प्रदर्शन की सराहनीय पहल है। उन्होंने सम्मानित सभी 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए, स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए सराहना की।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, ओ. पी. रावत ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता देश का भाग्य विधाता है, जिसके द्वारा चुनी गई सरकार देश का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में ही संभव है कि भोपाल का सामान्य व्यक्ति, देश का राष्ट्रपति बन सकता है। इस व्यवस्था का संरक्षण और संरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने फेक न्यूज़ के बढ़ते संकट को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए वरिष्ठ मतदाताओं से युवाओं का मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया। रावत ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के ऐप ई-विजिल की जानकारी देते हुए बताया कि ऐप पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी और गलती के फोटो अथवा विडियो डालकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आयोग द्वारा यह प्रावधान किया गया है कि प्रथम क्षेत्राधिकारी द्वारा सौ मिनटों के भीतर शिकायत की जाँच की जाएगी। अग्रिम कार्रवाई की सूचना भी शिकायतकर्ता को मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐप की व्यवस्था से पूर्व जहाँ प्राप्त शिकायतों में से 99.99 प्रतिशत गलत निकलती थीं, वहीँ ऐप पर प्राप्त करीब 90 प्रतिशत शिकायतें सही पायी गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, अनुपम राजन ने अपने स्वागत उद्बोधन में निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन के लिए उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं की जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की शारीरिक क्षमताओं और आवागमन के दृष्टिगत जिला स्तर पर उनके घर पर सम्मान की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में भोपाल जिले के मतदाताओं को प्रतिनिधि स्वरूप कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित ‘मैं भारत हूँ’ गीत और वरिष्ठजन मतदाताओं पर केन्द्रित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

जागेश्वरी माता मंदिर लोक विकसित किया जायेगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Jageshwari Mata

 

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज अशोकनगर के चंदेरी जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद के.पी. यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में आम-जन उपस्थित थे।

मैं जनता से दूर नहीं रह सकता हूँ – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमने जनता के कल्याण की योजनाओं को लागू किया है। पिछली सरकार ने हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं थी। हमारी सरकार ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। बहनों के दुख दर्द दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे।

मैंने बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान बढ़ाया है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान, इज्जत और मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

बेटा-बेटियों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए निजी स्कूलों से भी बेहतर सीएम राइज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पांचवी और आठवीं पास करके दूसरे गांव जाने वाले बच्चों को साइकिल, बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हर घर में परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।

चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चंदेरी में आज चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात दी है। चंदेरी क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। यहां का किला और साड़ी विश्व में प्रसिद्ध हैं। चंदेरी में राजघाट परियोजना से पीने का पानी पहुंचाया है। मध्यप्रदेश में बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश में महिलाओं, बेटा-बेटियों, किसानों, युवाओं, गरीबों सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत दो हजार पट्टे वितरित किए गए।

गाँवों का विकास ही असल भारत का विकास है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Development of villages

 

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और समृद्ध बनाना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंहजेल रोड पर विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विकास भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गाँव की तस्वीर बदलने के लिए नई उमंग, उत्साह और विकास की नई आकांक्षाओं के साथ नए भवन में कार्य करें। प्रदेश के गाँवों को शैक्षणिक, व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने की नीतियाँ बनाएँ। प्रदेश के गाँवों को ऐसे विकसित करें कि गाँव से शहर का पलायन रुके और शहर के लोग भी गाँव में बसे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना कि उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की पीड़ा को समझा और नए भवन की सौगात देकर सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

विकास भवन सह ई-गवर्नेस सेंटर

विकास भवन सह ई-गवर्नेस सेंटर 78 करोड़ 42 लाख रुपए से निर्मित किया गया है। इसका निर्माण 2 लाख 51 हजार 500 वर्गफुट क्षेत्रफल में किया गया है। 6 मंजिला भवन के बेसमेंट में पार्किंग के लिए 2 तल रखे गए है। इसमें 1000 से भी अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था रखी गई है। भवन की प्रमुख विशेषताओं में केन्द्रीकृत वातानुकूलित प्रबंधन, फायर सेफ्टी, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 600 लोगों की बैठक क्षमता वाला विशाल ऑडिटोरियम, आर्टिफिशियल लॉन और पावर बैकअप शामिल है।

विकास भवन में विकास आयुक्त कार्यालय, पंचायत राज संचालनालय, म.प्र. राज्य रोजगार गारंटी परिषद, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, म.प्र. स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद, राजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन और म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय संचालित होंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...