मप्र में अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना तक बढ़ा, आदेश जारी

teachers increased

 

भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। अब अब वर्ग-01 के अतिथि शिक्षक को 9000 रुपये के बजाय 18000 रुपये, वर्ग-02 के अतिथि शिक्षकों को 07 हजार के बजाय 14 हजार और वर्ग-03 को 5000 रुपये से बढ़कर 10000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। शिवराज कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसी महीने की शुरुआत में राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अतिथि शिक्षक महापंचायत में शिक्षकों का मानदेय दोगुना तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

अतिथि शिक्षकों को यह भी सौगातें

सीएम शिवराज ने 02 सितंबर को आयोजित अतिथि शिक्षक महापंचायत में अतिथि शिक्षकों के हित में कुछ और घोषणाएं भी की थीं। सीएम ने कहा था कि अब अतिथि शिक्षकों के साथ महीनों के लिए नहीं, बल्कि साल भर के लिए अनुबंध होगा। महीने की निश्चित तारीख को मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने यह घोषणा भी की थी कि अतिथि शिक्षकों को अब शिक्षकों की भर्ती में 25 के बजाय 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यह व्यवस्था अगली शिक्षक भर्ती से ही लागू की जाएगी। अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रतिवर्ष 04 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे, ताकि उनका अधिकतम चयन हो सके।

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आवश्यक – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

adopt a healthy

 

भोपाल, 29 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, मौलश्री और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी, कटनी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, शहडोल के जन-प्रतिनिधि अनिल द्विवेदी, छिंदवाड़ा की शिवानी पटले, प्रेमलता पटले और रंजना तिवारी ने भी पौधे लगाए। बबीता मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पति चंद्रमौलि मिश्रा के साथ पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल द्वारा विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य जन-जागरूकता के लिए हार्ट अवेयरनेस व्हीकल को 19 जिलों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए आवश्यक सावधानियां और हृदय रोग से बचाव संबंधी उपाय के बारे में जागरूकता बहुत आवश्यक है। लोग सावधानी बरतें, समय-समय पर जरूरी जांच करवाते रहें और प्रारंभिक लक्षण आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। हृदय जागरूकता वाहन 19 जिलों में 30 दिन में 2500 किलोमीटर की यात्रा करते हुए जनता में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर सेज ग्रुप के सीएमडी संजीव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक रिंकी अग्रवाल, सलाहकार हितेश वाजपेई तथा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ संजीव अग्रवाल तथा उनकी टीम ने पौधे-रोपण किया।

ग्वालियर की संस्था ” फिर एक प्रयास” ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ग्वालियर की संस्था “फिर एक प्रयास” के पं. अंकित शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पं. अंकित शर्मा ने अपनी पुस्तक “मेरी नजर में सुंदरकांड” भेंट की। श्री टी.पी. सिंह तथा संतोष सिंह व रीना सिंह साथ थीं।

अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

pledge to protect your

 

भोपाल, 29 सितम्बर | राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि देश को युवाओं से अनेक आशा और अपेक्षाएं हैं। युवा देश के कर्णधार हैं। कश्मीरी युवा मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें। राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को “वतन को जानो” कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्रालय के सहयोग से नेहरु युवा केंद्र ने जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू और कश्मीर के 6 जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों पर आधारित ब्रोशर का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि कश्मीरी युवा स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लें। उनके आदर्शों का अनुसरण करें। युवाओं के सतत प्रयास और सक्रिय भागीदारी से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के लिए “वतन को जानो” कार्यक्रम देश को जानने और नए दोस्त बनाने का एक सुअवसर है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश से वापस जाने के बाद भी पारस्परिक संवाद कायम रखने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि संवाद के लिए परस्पर मोबाइल नंबर और पते का साझा करें। कश्मीर लौटने पर अपने परिवार और समाज के लोगों को प्रदेश की साझा संस्कृति, रीति-रिवाज और विविधता में रची-बसी एकता की ताकत के बारे में बताएं।

सुखद बदलावों को समझकर प्रेरणा लें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रतिभागी “वतन को जानो” कार्यक्रम का उपयोग वैश्विक नज़रिए से समाज, देश और भविष्य के सकारात्मक चिंतन को सुदृढ़ बनाने में करें। उन्होंने कहा कि पारस्परिक सांस्कृतिक परंपराओं, भावनात्मक मान्यताओं, जीवन दर्शन और नैतिक मूल्यों की अद्भुत एकता को समझें।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि कश्मीरी युवा मध्यप्रदेश के खान-पान, रहन-सहन, भाषायी अनेकता अभिन्नता के अटूट बंधनों की विरासत को सहेजने और मजबूत बनाने का प्रयास करें। देश की समकालीन संस्कृति और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं में हो रहे, सुखद बदलावों को समझें और उनसे प्रेरणा लें।

कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मणिशंकर शर्मा ने कश्मीरी युवाओं से कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और लगन आदि नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की। नेहरु युवा केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि कश्मीरी प्रतिभागियों को वायु सेना के एयर शो और भोपाल के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलो का भ्रमण भी कराया जाएगा। उप निदेशक अरविन्द शुक्ल ने आभार माना।

CI चौराहे से दानिश कुंज होते हुए बंसल अस्पताल 4 लेन रोड का भूमिपूजन हुआ

भोपाल। हुजूर की विकास यात्रा निरंतर बढ़ती ही जा रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा रोजाना क्षेत्र को करोड़ की सौगाते दे रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने कोलार को एक ऐसी ही सौगात दी। कोलार में भोपाल की पहली सबसे बड़ी सिक्स लेन सीसी रोड कि निर्माण कार्य प्रगति पर है इसी बीच विधायक रामेश्वर शर्मा एक नई फोर-लेन का निर्माण कराने जा रहे हैं। यह फोर लेन सिक्स लेन पर बने CI चौराहे से लेकर कोलार के दानिश कुंज होते हुए सीधे बंसल अस्पताल को जोड़ेगी। यह सड़क 30 करोड़ की लागत से बनायी जा रही है जिससे सीधे तौर पर क्षेत्र में लगभग 5 लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। इस सड़क के संपूर्ण मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। गुरुवार को स्थानीय जनता के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमिपूजन कर सड़क का काम प्रारंभ करा दिया। गौरतलब है कि इस सड़क को लेकर स्थानीय नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे, जिसकी पूर्ति करते हुए विधायक शर्मा ने सड़क का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारे नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हुजूर विधानसभा मेरा परिवार है। और अपने परिवार के उत्थान के लिए मैं 24 घंटे तत्परता के साथ लगा रहता हूं। हुजूर की जनता ने मुझे दो बार आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सेवा का अवसर दिया है। तब से लेकर आज तक मैंने हुजूर के हर कौने की तस्वीर बदली है। आज हुजूर कि हर क्षेत्र विकास की अभूतपूर्व गाथा गा रहा है। कोलार में ही भोपाल की पहली सबसे बड़ी सिक्स लेन सीसी रोड का निर्माण कार्य जारी है, और आज एक और नवीन फोर लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन हो चुका। ऐसी अनेकों सौगातें कोलार को दी गई हैं। अब हमारा कोलार पुराना कोलार नहीं है। और विकास के साथ तरक्की का कलेवर अपनाया है। यह सब केवल हुजूर की जनता के कारण संभव हुआ है।

दानिश पर अतिरिक्त पुल भी बनेगा।

विधायक रामेश्वर ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन के साथ दानिश पुल पर एक और अतिरिक्त पुल का निर्माण भी किया जाएगा यह पुल कालीबाड़ी दानिश पुल के समानांतर बनेगा। 80 मीटर लंबे इस पुल से यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी ।

5 लाख आबादी को सीधा लाभ, पूर्ण सीसी 6 किलोमीटर लंबे 24 मीटर चौड़ा रोड स्ट्रीट लाइट से चमकेगा

कोलार सिक्स लेन के सी आई चौराहे से दानिश कुंज होते हुए बाबड़िया से बंसल अस्पताल को जोड़ने वाले लगभग 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई 24 मीटर रहेगी, पूर्ण सीसी इस सम्पूर्ण मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, 1.5 मीटर डिवाइडर के साथ 7-7 मीटर चौड़ी सीसी सड़क दोनों ओर 1.5-1.5 मीटर पेव शोल्डर के साथ ड्रेनेज का निर्माण भी किया जाएगा । इस सड़क निर्माण से सीधे तौर पर लगभग 5 लाख आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण करेगा।

 

21 सौ लोगों को बांटे आवासीय पट्टे

गुरुवार के दिन कोलार की जनता को दोगुनी सौगातें मिली।पहले विधायक रामेश्वर शर्मा ने फोर लेन रोड का शुभारंभ किया। इसके बाद कोलार की जनता को 21 सौ आवासीय पट्टे भी वितरित किये। ये पट्टे लोगों को जमीन का मालिकाना हक देंगे। पट्टे मिलने के बाद लोगों को काबिज भूमि का मालिकाना हक मिलेगा साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास लेने की पात्रता भी मिलेगी। इसके अलावा पट्टा का दस्तावेज बैंक से ऋण लेने के लिये भी मान्य होगा। इस सौगात के बाद स्थानीय जनता ने विधायक रामेश्वर शर्मा का आभार जताते हुए जोरदार नारेबाजी की।

ये रहे उपस्थित
भूमि पूजन में पार्षद एवं एमआईसी रवींद्र यति, पार्षद ज्योति मिश्रा, पार्षद बबिता डोंगरे, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष मनोहर मीना, भाजपा नेता बीएस वाजपेयी, पवन बोराना, सुनील अहिरवार, महेश मीना, सतीश वर्मा, ताराचन्द्र मारण, राज शर्मा, संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर को, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों पर होगी चर्चा

Committee meeting

 

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर इसमें फैसला लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ समिति के अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे।

एमपी चुनाव के लिए 17 अगस्त को जारी हुई थी पहली सूची

इसके पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 सितंबर को हुई थी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की थी जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई थी।

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्रियों को बनाया उम्मीदवार

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

निवास विधानसभा सीट से लड़ेंगे फग्गन सिंह कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिमनी और प्रहलाद पटेल को नरिंहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट पर उतारा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज हरदा, खरगोन और अलीराजपुर में, विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

development works

 

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज 29 सितम्बर को हरदा, खरगोन और अलीराजपुर में अनेक विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।

नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात देंगे। मध्‍य प्रदेश में दो नए लोक विकसित किए जाएंगे। इसके माध्‍यम से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवी अहिल्या लोक और भादवा माता लोक के भूमि-पूजन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

महेश्वर में होगा देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को महेश्वर में देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे 3673.35 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। खरगोन जिले के निवासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी निकट भविष्य में प्राप्त होगी।

हरदा में होगा किसान सम्मेलन और हितग्राहियों को हितलाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को हरदा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम विभिन्न योजनाओं में किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा।

अलीराजपुर में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज अलीराजपुर में माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यहां विभिन्न ग्रामों से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा जल कलश लाकर पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही लाड़ली बहनों सहित अन्य नागरिक विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में वे भागीदारी करेंगे।

भादवा माता लोक में तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच जिले में भादवा माता लोक के लिए भूमि-पूजन करेंगे। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही नीमच में 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जावद बॉयोटेक्नालॉजी पार्क का भूमि-पूजन भी होगा।

72 घंटे में एक हजार सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तब मिला आरोपित

1000 CCTV footage in 72 hours

 

उज्जैन । सतना की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। एसआइटी के सदस्यों ने लगातार 72 घंटे तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लगे एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे।

सुराग के आधार पर गिरफ्तार कर लिया

इसके बाद मिले सुराग के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को सजा दिलाने के लिए एफएसएल जांच के अलावा डीएनए भी करवाया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जाएगा।

यह है घटनाक्रम

सतना की आठवीं कक्षा की छात्रा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के समीप मिली थी। अस्पताल में उपचार के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही पुलिसकर्मी आरोपित की तलाश में जुट गए थे।

28 सदस्यों की एसआइटी बनाई

उज्‍जैन एसपी सचिन शर्मा ने 28 सदस्यों की एसआइटी का गठन किया था। 72 घंटों तक पुलिसकर्मियों ने लगातार बड़नगर रोड, मुरलीपुरा, चिंतामन बायपास, हाटकेश्वर विहार कालोनी, तिरुपति ड्रीम्स कालोनी, शांति पैलेस बायपास, देवासगेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों में लगे एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे।

कालोनियों के रहवासियों से जानकारी एकत्र की

बायपास पर स्थित कालोनियों के रहवासियों से जानकारी एकत्र की गई थी। इसके अलावा तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए थे। 100 से ज्यादा निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ की गई थी। कई आटो व ई रिक्शा चालकों, बस आपरेटर्स, बस ड्रायवर, क्लिनर सहित दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की थी। उसी दौरान रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली कि आटो चालक भरत सोनी जिसकी आटो पर अर्जुन लिखा है वह बालिका को अपने साथ ले गया था। इस पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया था।

36 घंटों से सोए नहीं, जुलूस भी निकलवाए

एएसपी जयंत राठौर ने बताया कि बालिका के मिलने के बाद से ही आरोपित की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। इस दौरान ला एंड आर्डर भी बनाए रखना महत्वपूर्ण था। 36 घंटों से टीम का कोई सदस्य सोया नहीं था। इस दौरान अनंत चर्तुदर्शी व ईद का जुलूस भी शांतिपूर्ण तरीके से निकलवाना था। टीम के सभी लोगों ने काफी मेहनत की है। इस कारण आरोपित गिरफ्त में आया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, दिलाएंगे सजा

एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि मामला काफी संवेदनशील है। इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। एफएसएल जांच तथा डीएनए जांच करवाई जा रही है। सभी बिंदुओं को शामिल कर आरोपित को सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

आटो व ई रिक्शा चालकों पर बढ़ेगी निगरानी

एसपी शर्मा के अनुसार श्री महाकाल महालोक बनने के बाद शहर में आटो व ई रिक्शा की संख्या काफी बढ़ गई है। इन सभी का डेटा बेस बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी करेंगे। आपराधिक प्रवृति के चालक वाहन नहीं चला सकेंगे। वहीं सभी चालकों को समझाइश दी जाएगी कि वह देर रात को अकेली मिलने वाली महिलाओं व बालक, बालिकाओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें और उनकी मदद करें। अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

मामले का खुलासा करने में एएसपी गुरुशरण पाराशर, जयंत राठौर, सीएसपी कोतवाली ओपी मिश्रा, दीपिका शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक योगेशसिंह तोमर, महाकाल टीआइ अजय कुमार वर्मा, नीलगंगा टीआइ विवेक कनोड़िया, महिला टीआइ मधुबाला राठौर, एसआइ वीरेंद्र बंदेवार, कविता मंडलोई, प्रतिक यादव, एसआइ विनोद राठौर, राम वाजपेयी, सुरेंद्रसिंह पंवार, प्रधान आरक्षक सुमित, सुनिल पाटीदार, राजपालसिंह , महेश जाट, कुलदीप भारद्वाज, रूपेश बिड़वान, अनिस, बलरामसिंह गुर्जर, गुलशन चौहान, पंकज पाटीदार, नीरज कुशवाह, प्रियंका परिहार, सुजाता, सुषमा, अनिता व सैनिक विशाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांग्रेस ने उठाई त्वरित न्याय की मांग

मामले में कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के साथ त्वरित न्याय की मांग उठाई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व तराना विधायक महेश परमार ने कहा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट विवेक गुप्ता ने डीजीपी मध्यप्रदेश को ईमेल भेज कर मांग की कि त्वरित न्याय हो, जिससे महिला सुरक्षा और महाकाल की नगरी उज्जैन की छवि बरकरार रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गणेश प्रतिमा का सपरिवार किया विसर्जन, बोले- बप्‍पा हमेशा हमारे साथ रहते हैं

immersed the Ganesh idol

 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के प्रेमपुरा घाट में विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया।

परिवार के साथ कर्मचारी-अधि‍कारी भी रहे शाम‍िल

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा स्टाफ उनके निवास से प्रेमपुरा घाट तक बैंड दल और भजन कीर्तन के साथ चल समारोह में शामिल हुए।

गणपति बप्पा आज विदा हो गए हैं। परिवार के सदस्य के रूप में 11 दिनों तक बप्पा हमारे साथ रहे।
बप्पा की विदाई से हृदय भावुक है, पर बप्पा कहीं जाते नहीं हैं, वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही ये बात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्‍यप्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्‍होंने कहा कि गणपति बप्पा आज विदा हो गए हैं। परिवार के सदस्य के रूप में 11 दिनों तक बप्पा हमारे साथ रहे। बप्पा की विदाई से हृदय भावुक है, पर बप्पा कहीं जाते नहीं हैं, वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं और आशीर्वाद देते हैं। गणेश जी महाराज हर वर्ष आते रहेंगे और अपने साथ खुशियां, उत्साह और उल्लास लाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गणेश महोत्सव उत्साहपूर्वक और आनंद के साथ पूरे मध्‍य प्रदेश में मनाया गया। कामना है कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे, सब सुखी हों, निरोगी रहें, सबके कष्ट दूर करें। मध्‍य प्रदेश और देश आगे बढ़े और दुनिया को भी दिशा दिखाए। भगवान गणेश हमें सदमार्ग पर चलाएं।

प्रत‍िमा विसर्जन चल समारोह सीएम निवास से पॉलेटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट, माता मंदिर से होते हुए प्रेमपुरा घाट पहुंचा। चल समारोह पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान सीएम ने भजन गाए।

asian paints founder Ashwin Suryakant Dani died: कंपनी को सबसे बड़ी पेंट फर्म बनाने में था बड़ा योगदान

asian paints founder Ashwin Suryakant Dani died

Ashwin Dani: देश की सबसे बड़ी पेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के को-फाउंडर 79 वर्षीय अश्विन दानी (Ashwin Dani)का निधन हो गया है. वे एशियन पेंट्स के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर थे साथ ही कंपनी के बोर्ड के सदस्य भी थे. 1968 में एशियन पेंट्स में उनकी यात्रा की शुरूआत हुई थी और बाद के वर्षों में उन्होंने कंपनी का नेतृत्व भी किया था. एशियन पेंट्स आज भारत की सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी है तो उसमें अश्विन दानी का बड़ा योगदान माना जाता है. फोर्ब्स (Forbes) के डेटा के मुताबिक 2023 में अश्विन दानी का नेटवर्थ 7.1 बिलियन डॉलर है.

अश्विन दानी 26 सितंबर 1944 को मुंबई में हुआ था. 1966 में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी (Mumbai University) से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की. उसके बाद वे अमेरिका (USA) चले गए जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ एकरॉन से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. उन्होंने केमिस्ट के रूप में डेट्रोएट में अपने करियर की शुरूआत की. 1968 में उन्होंने अपने एशियन पेंट्स जो कि उनका फैमिली बिजनेस था उसे ज्वाइन कर लिया.

वित्त वर्ष 2022-23 में एशियन पेंट्स का रेवेन्यू (Revenue) 34,488 करोड़ रुपये रहा था जिसपर कंपनी को 4101 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा ( Net Profit) हुआ था. आज की तारीख में एशियन पेंट्स का मार्केट कैपिटलाईजेशन 303,341 करोड़ रुपये है. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में एशियन पेंट्स का स्टॉक 4.21 फीसदी की गिरावट के साथ 3162 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

एशियन पेंट्स की शुरुआत 1942 हुई थी. चार दोस्तों ने मिलकर एशियन पेंट्स कंपनी की शुरुआत की थी और 1967 में कंपनी देश की सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी बन चुकी थी. आज की तारीख में एशियन पेंट्स का नाम दुनिया की टॉप 10 पेंट्स कंपनियों में शुमार है. एशिया में दूसरा और पूरे विश्व में कंपनी आठवें पायदान पर है. एशियन पेंट्स 15 देशों से ऑपरेट करती है और 60 देशों में उसकी मौजूदगी है. कंपनी की 27 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है.

सोना लगातार हो रहा सस्ता Gold Silver Price: 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर चेक करें प्राइस

Gold Silver Price
Today Gold Silver Price

सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड का भाव (gold price) 58,000 के करीब आ गया है. इसके अलावा गुरूवार को चांदी की कीमतों (silver price) में तेजी देखने को मिल रही है. आज चांदी की भाव 70,000 के करीब है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले 10 ग्राम गोल्ड का भाव चेक कर लें. इस समय सोने की कीमतों में लगातार गिरावट है तो सस्ती ज्वैलरी खरीदने का यह अच्छा मौका है.

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर आज गोल्ड 0.18 फीसदी की गिरावट के सात 58180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इसके अलावा चांदी 70610 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा मुंबई में 54,500 रुपये, कोलकाता में 54,500 रुपये, चेन्नई में 54,800 रुपये और बैंगलोर में 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1890 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी 22.70 डॉलर प्रति औंस पर है. बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है फेड रिजर्व की ऊंची ब्याज दर को लेकर जारी किए गए बयान का असर बाजार में दिख रहा है.

इस तरह चेक करें रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...