वृद्धि, समानता, मूल्य स्थिरता में संतुलन ही आर्थिक नेतृत्व की कुशलता निहित है – डॉ रंगराजन

economic leadership

 

दिल्ली, 28 सितम्बर | जाने माने अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ सी रंगराजन ने कहा है कि वृद्धि, समानता और मूल्य स्थिरता के बीच संतुलन साधने में ही आर्थिक नेतृत्व की कुशलता निहित होती है। डॉ. रंगराजन ने बुधवार को यहां ‘भारत के विकास, राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीतिः आर्थिक झटकों से कैसे उबरें’ विषय पर चुनिंदा लेखों के एक ई-संग्रह के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि विकास की रणनीति को बहुआयामी रखना आवश्यक है क्यों कि केवल नीतियों में सुधार मात्र ही आर्थिक विकास की गारंटी नहीं है।

कट्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित इस संग्रह को डॉ रंगराजन और ईएंडवाई के मुख्य नीतिगत सलाहकार और मद्रास स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स के पूर्व निदेशक, डॉ डी के श्रीवास्तव ने संयुक्तरूप से संपादित किया है। कट्स व्यापार, विनियम और सुशासन पर पर अग्रणी वैश्विक सार्वजनिक नीति विचारक और कार्य करने वाली संस्था है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह ई-संकलन लेखों का संग्रहण है जो कोविड-19 और उसके बाद के वर्तमान कठिन समय के दौरान सामने आने वाली आर्थिक चुनौतियों पर गहरी अन्तर्दृष्टि प्रदान करता हैं। कट्स इंटरनेशनल के महासचिव प्रदीप महता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सूक्ष्म आर्थिक और व्यापक आर्थिक दोनों मुद्दों पर डॉ रंगराजन की गहन अन्तर्दृष्टि की सराहना की। डॉ रंगराजन डॉ रंगराजन पूर्व में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कोविड-19 महत्वपूर्ण आर्थिक नतीजों को जन्म देने वाला पिछली एक सदी का पहला गैर-आर्थिक संकट बताया। उन्होंने कहा,‘आर्थिक वृद्धि हमारी कई सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का जवाब है। इसे लम्बे समय तक कायम नहीं रखा जा सकता, जब तक कि इसमें निष्पक्षता को भी शामिल नहीं किया जाए।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने आर्थिक और गैर-आर्थिक दोनों कारकों पर ध्यान देकर निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “मजबूत निर्यात और मजबूत विनिर्माण वृद्धि उत्पादन बढ़ाने और रोजगार उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण है।” डॉ श्रीवास्तव ने न केवल कोविड-19 संकट के दौरान, बल्कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण भी आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण नीति निर्माताओं के सामने आने वाली विकट चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था पर दबाव पडा और नीति निर्माताओं को दुविधा का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने जिम्मेदार आर्थिक प्रबन्धन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक उपाय अपनाए, जिम्मेदार आर्थिक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का समापन करते हुए कट्स इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक बिपुल चट्टोपाध्याय ने कहा “अब, चुनौती यह है कि आर्थिक वृद्धि को और अधिक मानव-केन्द्रित कैसे किया जाए?”

अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया आश्वस्त

delegation of officers and employees

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के लिए आवश्यक हुआ तो समिति गठित की जाएगी।

कर्मचारी कल्याण निर्णयों के लिए आभार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को उनसे भेंट करने आए अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। राजेश गुप्ता, राजेंद्र जैन और सुभाष वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अब तक लिए गए कर्मचारी कल्याण निर्णयों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

महेश्वर के देवी अहिल्या लोक और नीमच के भादवा माता लोक के लिए होगा भूमि-पूजन

Ahilya Lok of Maheshwar a

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को हरदा, खरगोन और अलीराजपुर जाएंगे

भोपाल, 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को हरदा, खरगोन और अलीराजपुर में अनेक विकास कार्यों की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात देंगे। प्रदेश में दो नए लोक विकसित होंगे, जो धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाने का कार्य करेंगे। देवी अहिल्या लोक और भादवा माता लोक के भूमि-पूजन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

खरगोन जिले के महेश्वर में देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को महेश्वर जिला खरगोन में देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही 3673.35 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा। खरगोन जिले के निवासियों को मेडिकल कॉलेज सुविधा भी निकट भविष्य में प्राप्त होगी। कॉलेज के भूमि-पूजन की तैयारियाँ की जा रही हैं।

हरदा में किसान सम्मेलन और हितग्राहियों को हितलाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को हरदा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं में किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा।

अलीराजपुर में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को अलीराजपुर में माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। विभिन्न ग्रामों से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा जल कलश लाकर पूजन होगा और लाड़ली बहनों सहित अन्य नागरिक विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

भादवा माता लोक के भूमि-पूजन की तैयारियाँ पूर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच में भादवा माता लोक के लिए भूमि-पूजन करेंगे। जन आस्था के इस केंद्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नीमच में 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जावद बॉयोटेक्नालॉजी पार्क का भूमि-पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में मेपकॉस्ट द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यक्रम के संबंध में हुई वीसी बैठक में उपस्थित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम,विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से भी चर्चा की।

40 की उम्र के बाद आंखों का रखें ज्यादा ध्यान

eyes after the age of 40

 

उम्र के 40 की आयु पार करने के बाद आंखों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। 40 वर्ष की उम्र के बाद आंखों में कुछ बदलाव आते हैं और कई बार नजदीक का देखने के लिए भी चश्मा पहनने की आवश्यकता पड़ती है, जिन्हें कंप्यूटर, लैपटाप पर अधिक कार्य करना पड़ता है उनकी आंखों में रूखापन आ जाता है।

इस समस्या से बचने के लिए स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें। प्रयास करें कि मोबाइल की स्क्रीन के बजाय बड़ी स्क्रीन का उपयोग हो। दिन में दो-तीन बार आंखों को ठंडे व स्वच्छ पानी से धोएं। यदि आंख में रूखापन आ रहा है तो चिकित्सक की सलाहनुसार लुब्रिकेंट आइड्राप का उपयोग करें। यह आंखों को रूखा होने से बचाएगा। स्क्रीन पर कार्य करने वाले हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर तक देखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।

40 की उम्र के बाद ग्लूकोमा की भी जांच कराएं क्योंकि इसके होने की आशंका हो जाती है, इसलिए तकलीफ नहीं होने पर भी जांच कराते रहें। जिनके परिवार में किसी को मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोग है वे वर्ष में एक बार जरूर आंखों की जांच कराएं। यदि किसी को मधुमेह, रक्तचाप या कोई अन्य रोग है तो वह हर छह माह में आंखों की जांच कराएं।

आंख का पर्दा यदि एक बार क्षतिग्रस्त हुआ तो उसे बेहतर बनाने के लिए उपचार करना जरूरी होता है। देखने में यदि किसी भी तरह की समस्या होने लगे तो उसे अनदेखा नहीं करें क्योंकि इससे आंखों की नसों पर जोर पड़ता है और वे क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। आंख में किसी भी तरह की दवाई चिकित्सकीय परामर्श के बिना नहीं डालें। घर से बाहर जाएं तो चश्मा लगाकर जाएं। हेलमेट का उपयोग करें और उसका ग्लास लगाकर रखें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्वालियर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की समीक्षा

preparations for Prime Minister

 

भोपाल , 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि गरिमामय आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर ग्वालियर और संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आवास योजनाओं से प्रदेश में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को अपना मकान मिला है। इस उपलब्धि का श्रेय संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी जाता है। ग्वालियर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लगभग 2 लाख हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर के मेला ग्राउंड परिसर में आवासों के गृह-प्रवेश कार्यक्रम एवं अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ भूमि-पूजन भी करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वर साम्राज्ञी लताजी की जयंती पर किया स्मरण

empress Lataji on her birth

 

भोपाल , 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी, दीदी लता मंगेशकरजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अद्वितीय, दिव्य और मधुरता का पर्याय, दीदी लता मंगेशकर की अनुपम आवाज ने संगीत जगत को नव शक्ति और नव प्राण प्रदान किए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की पावन माटी में जन्मी, स्वर कोकिला के गीत सुनकर यह अनुभूति होती है कि आसपास की वस्तुएँ भी मानो सजीव हो उठी हों। दीदी की आवाज हमारे जीवन और इस दुनिया को अधिक सुन्दर एवं मधुर बनाये रखने का कार्य करेगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर होगा अमल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर होगा अमल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 

भोपाल , 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के लिए आवश्यक हुआ तो समिति गठित की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज उनसे भेंट करने आए अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। राजेश गुप्ता, राजेन्द्र जैन और सुभाष वर्मा के नेतृत्व में इन प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अब तक लिए गए कर्मचारी कल्याण निर्णयों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया महाराणा प्रताप स्मारक का भूमिपूजन, बोले- विकृत तरीके से पढ़ाया गया इतिहास

Bhoomi Pujan of Maharana Pratap

 

भोपाल। राजधानी में भव्य महाराणा प्रताप स्मारक की स्थापना की जाएगी। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में करीब चार एकड़ एरिया में वीर पराक्रमी राजपूत शासक के नाम पर यह स्मारक विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को टीटी नगर स्टेडियम रोड पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महाराणा प्रताप स्मारक की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमें इतिहास विकृत तरीके से पढ़ाया गया, अकबर महान हो गये। महाराणा प्रताप की जीवनी भी हमें ठीक ढंग से नहीं पढ़ाई गई। हम इतिहास बदल देंगे। जो सही है, वो आने वाली पीढ़ियों के सामने लाएंगे। सरकार का काम केवल पुल-पुलिया बनाना नहीं है, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना और सही ढंग से इतिहास पढ़ाना भी है।

भूमिपूजन कर लगा, मानो जीवन सार्थक हो गया – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चेतक पर चढ़ जिसने,भाले से दुश्मन संघारे थे। मातृभूमि के खातिर, जंगल में कई साल गुजारे थे।। झुके नहीं वो मुगलों से, अनुबंधों को ठुकरा डाला। मातृभूमि की भक्ति का एक नया प्रतिमान बना डाला।। ऐसे थे हमारे वीरता, शौर्य और पराक्रम के धनी वीर योद्धा महाराणा प्रताप। मेवाड़ की शान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के भव्‍य स्मारक का भूमिपूजन कर ऐसा लग रहा है… मानो जीवन सार्थक हो गया। मुगल जिनके नाम से कांपते थे, अकबर की सेना को जिन्‍होनें घुटनों पर ला दिया था, 72 किलो का कवच पहन कर और 80 किलों का भाला लिए दुश्‍मनों को चारों खाने चित करने वाले…वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराणा प्रताप जी भारत के मुकुटमणि हैं। उनका नाम लेते ही रोम-रोम पुलकित हो जाता है।

ऐसी होगी महाराणा प्रताप स्मारक की संरचना

महाराणा प्रताप का स्मारक और महाराणा प्रताप लोक की संरचना कुम्भलगढ़ दुर्ग से प्रेरित होगी। इसमें महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगेगी। इसके साथ ही उनके जीवन चरित्र की भी प्रदर्शनी लगेगी। महाराणा प्रताप की 20 मिनट की फिल्म और उसके प्रदर्शन के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनेगा। मेवाड़ एवं महाराणा प्रताप जी के जीवन पर प्रदर्शित गैलरी बनेगी। लैंड स्केप एरिया में खुली गैलरियों के माध्यम से महाराणा प्रताप द्वारा वन में व्यतीत किए गए कालखंड का पूरा प्रदर्शन किया जाएगा। चितौड़ में महाराणा कुम्भा द्वारा बनाए गए विजय स्तम्भ की प्रतिकृति भी लगेगी। 2000 लोगों के बैठने के लिए एक आकाशीय मंच होगा, जहां महाराणा प्रताप जी के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो भी होगा। निकास मार्ग पर प्रमुख युद्धों के भित्ति-चित्रों की प्रदर्शनी होगी। त्रिडी कलाकृतियों का चित्रण होगा और आने-जाने वाले लोगों के लिएकैफेट एरिया और अन्य चीजे जो आवश्यक है वो बनाई जाएगी।

महाराजा छत्रसाल का भी बनेगा स्मारक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेला वीर महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल छतरपुर के मउसहानिया में उनका एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की। लाइट एंड साउंड शो भी वहां होगा। इसके साथ-साथ धुबेला में स्थापित वर्तमान संग्रहालय का सुसज्जीकरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित महाराणा प्रताप स्मारक के स्वरूप को लेकर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसके अलावा लोक कलाकार रामरत पांडेय ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति के जरिए महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का वर्णन किया। टीटी नगर स्टेडियम के पास ही स्मार्ट सिटी के भूखंड पर यह महाराणा प्रताप स्मारक बनकर तैयार होगा।

कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश शासन के अनेक मंत्री मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राजपूत समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महाराणा प्रताप जयंती पर की थी घोषणा

गौरतलब है कि इसी साल 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर लाल परेड मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजधानी में भव्य महाराणा प्रताप लोक बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ-साथ सीएम ने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप जी की शूरता और वीरता की कहानियां पढ़ाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया

Bhagat Singh by garlanding him.

 

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शहीद भगत सिंह के बलिदान का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, गूलर और जामुन के पौधे लगाए

planted banyan

 

 

भोपाल , 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, पत्रकारों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्मार्ट उद्यान में नागरिकों के साथ बरगद, गूलर और जामुन के पौधे लगाए। ग्वालियर बंजारा समाज के संत कुमार बंजारा, उत्तम सिंह बंजारा, बंटी बंजारा, भूरे सिंह बंजारा, परमार सिंह और आशीष ने भी पौधरोपण किया।

बालिका अंशिका ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पिता अमकेश्वर मिश्रा, माँ अंजली और भाई अंशुल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधरोपण किया। साथ ही पत्रकार सैयद जाहिद मीर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पत्नी मेहबूब जहाँ मीर के साथ पौधरोपण किया।

आगामी नेशनल गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले कोच पंकज पाराशर, खिलाड़ी आशु कुमार, रितिका कुशवाहा, निहारिका राजपुरोहित, श्वेता कुमारी, अरविश मकरानी, तनु सेन और पंकज पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें नेशनल गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...