होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने लॉन्च किया एसपी125 स्पोर्ट्स संस्करण

Honda Motorcycle

 

दिल्ली 26 सितम्बर | त्योहारों की सीज़न की तैयारी के बीच होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एसपी 125 स्पोर्ट्स संस्करण लाँच करने की घोषणा की है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 90,567 रुपये है। कंपनी ने आज यहां कहा कि एसपी125 स्पोर्ट्स संस्करण स्पोर्टी यूथफुल कैरेक्टर एवं राइडिंग के आरामदायक अनुभव का बेहतरीन संयोजन है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह देश भर में सीमित अवधि के लिए होंडा की सभी रैड विंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीखो कमाओ योजना की 10 हजार वीं हितग्राही को प्रदान किया अनुबंध पत्र

contract letter

 

भोपाल, 26 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की 10 हजार वीं हितग्राही कुमारी अजीता राठौर और 10001 वीं हितग्राही कुमारी आकांक्षा चौहान को अनुबंध पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। श्री चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम के साथ आरंभ हुई।

कुमारी अजीता राठौर बनी 10 हजार वीं और कुमारी आकांक्षा चौहान रहीं 10001 वीं हितग्राही

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की हितग्राही कुमारी अजीता राठौर ने भोपाल के एलएनसीटी विश्वविद्यायल,भोपाल से एमसीए किया है, उन्हें सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत एक्सट्रा नेट टेक्नालॉजी प्राइवेट लि. भोपाल में साफ्ट वेयर डेवेलपर के रूप में जुड़ने का अवसर मिला है।

कुमारी अजीता का कहना है कि इससे उन्हें कौशल उन्नयन का अवसर मिलेगा तथा कार्य अनुभव के साथ-साथ प्रमाण पत्र व मानदेय भी प्राप्त होगा। इससे उनके अन्य बड़ी कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे। कुमारी अजीता ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार योजना की 10001वीं हितग्राही कुमारी आकांक्षा चौहान भोपाल की कैरियर एजूकेशन सोसायटी में कस्टमर केयर सेक्शन में कार्य सीख रही हैं और अनुभव प्राप्त कर रही हैं।

युवाओं के साथ प्रतिष्ठानों के लिए लाभप्रद योजना

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं के साथ-साथ प्रतिष्ठानों और राज्य सरकार के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना से अब तक 19 हजार 598 प्रतिष्ठान जुड़ चुके हैं और 75 हजार से अधिक पद प्रकाशित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्‍य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन द जॉब ट्रेनिंग की सुविधा देने के लिए ”मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना” लागू की गई है। इस योजना अंतर्गत प्रतिष्ठान में कार्यरत कुल कर्मचारियों के 15 प्रतिशत तक युवाओं को प्रतिष्ठारन में रखा जा सकता है। योजना में 12वीं पास को रुपए 8000/- प्रतिमाह, आईटीआई पास को रुपए 8500/- प्रतिमाह, डिप्लोमाधारी को 9000/- प्रतिमाह और स्नातक एवं उच्च योग्यता प्राप्त को रुपए 10000/- प्रतिमाह न्यूनतम स्टाइपंड देने की व्यवस्था है। योजना में चयनित युवा को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी”कहा जाएगा।

युवाओं को मिल रहे नवीनतम तकनीक सीखने के अवसर

योजना में छात्र-शिक्षणार्थी को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रक्रिया के माध्यम से सीखने के अवसर, व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेण्ड, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट कॉन्सिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इससे छात्र प्रशिक्षणार्थी नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित कर सकेंगे।

युवा एवं सरकार सभी के लिये लाभप्रद

योजना में प्रतिष्ठा न को सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें युवाओं को दिये जाने वाले कुल निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेण्ड का केवल 25 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा। राज्य शासन द्वारा 75 प्रतिशत स्टाइपेण्ड का भुगतान किया जायेगा। यह योजना प्रतिष्ठादन, युवा एवं सरकार सभी के लिये लाभप्रद है। इसमें प्रतिष्ठातनों को बहुत ही कम स्टाइपेण्ड भुगतान करने पर काम करने के लिये युवा मिल जायेंगे, युवाओं को काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के युवा नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में सहयोगी होंगे।

अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं ने योजना के पोर्टल पर पंजीकृत किया है, जो युवाओं में सीखने के रूझान को दर्शाता है। योजना के तहत प्रतिष्ठान प्रतिदिन अनुबंध सृजित कर रहे है और युवा उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवा उत्साहपूर्वक प्रतिष्ठानों में सीखने जा रहे हैं।

सेंधवा जनपद सीईओ को 5 लाख की रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

taking bribe of Rs 5 lakh

 

बड़वानी। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सेंधवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद सीईओ को पांच लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जनपद पंचायत सेंधवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविकांत ऊइके को लोकायुक्त की टीम ने 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त टीम इंदौर के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि रोजगार सहायक सुनील ब्राह्मण की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है कार्रवाई कर विवेचना जारी है। लेखापाल राकेश पंवार की कार में ली गई रिश्वत की राशि बरामद होने से लेखपाल भी संदेह के घेरे में आ रहा है।

वित्तीय अनियमित एवं भ्रष्टाचार में सदा सुर्खियों में रहने वाले जनपद पंचायत सेंधवा में लोकायुक्त टीम इंदौर द्वारा आज प्रातः 10 बजे के लगभग एक बड़ी कार्रवाई की गई, लोकायुक्त टीम इंदौर के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया की ग्राम पंचायत अंजनगांव के प्रभारी सचिव सुनील ब्राह्मणे ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेंधवा रविकांत उइके द्वारा पंचायत में मनरेगा संबंधित काम नहीं होने के कारण शोकाज नोटिस दिया गया तथा निलंबित करने की बात भी कही थी कार्रवाई न करने के एवाज में सीईओ के द्वारा 10 लख रुपए की मांग की गई जो 5 लाख में तय हुई।

इसकी शिकायत पर सत्यापन करवाया गया, जिसमें जनपद सीईओ द्वारा रिश्वत मांगने की बात की पुष्टि की गई। टीम द्वारा आज प्रातः11 बजे जनपद पंचायत सेंधवा के कार्यालय में सहायक पंचायत सचिव सुनील ब्राह्मण को 5 लाख रुपए लेकर जनपद पंचायत कार्यालय भेजा।

जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी उईके द्वारा ब्राह्मणे से ली गई रिश्वत की राशि जनपद पंचायत सेंधवा के लेखपाल राकेश पंवार की कार क्रमांक एमपी 09 जेड वी 6193 की डिक्की में चार लाख 80 हजार रुपए रखे गए।

लोकायुक्त की टीम ने तत्काल पहुंचकर कर दी गई रिश्वत की राशि जप्त कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविकांत उइके के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की। लोकायुक्त टीम के डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि लेखपाल के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए या नही।

उल्लेखनीय है कि सेंधवा जनपद पंचायत भ्रष्टाचार एवं रिश्वत के मामले में मध्य प्रदेश में सदा सुर्खियों में रहा है नियम अनुसार रोजगार सहायकों को एक पंचायत से अधिक का प्रभार नहीं दिया जाना चाहिए परंतु सुनील ब्राह्मणों को दो पंचायत का प्रभार दिया गया है जो नियमों के विपरीत है।

सीईओ द्वारा लगभग 6 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के एवज मे 10 लाख की रिश्वत मांगना अनेक शंकाओ को जन्म देता है। अगर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए तो कहीं चौंकाने वाले मामले उजागर हो सकते हैं।

दोपहर तक की कार्रवाई के बाद लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि लेखपाल पर भी कार्रवाई की जाए या नहीं। अचानक हुई लोकायुक्त की कार्यवाही से सभी विभागों में हड़कंप सा मचा हुआ है।

औषधि से कम नहीं कच्चा दूध, टैनिंग दूर करने के लिए ऐसे करें उपयोग

Raw milk

 

सेहत के लिए दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कच्चा दूध भी किसी औषधि से कम नहीं है। कच्चे दूध में भी विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव के मुताबिक, आयुर्वेद में कच्चे दूध का विशेष महत्व बताया गया है और इन बीमारियों में कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं।

चेहरे से दूर करें टैनिंग

यदि आप चेहरे पर टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कच्चे दूध के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 4-5 चम्मच कच्चा दूध लें और 1 चम्मच शहद डालकर फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को रुई के जरिए हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

चेहरे की झुर्रियां दूर करें

कच्चा दूध और हल्दी का फेस पैक लगाकर आप चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 3-4 चम्मच कच्चा दूध लेकर एक चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें। इसके पानी ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती है।

कच्चा दूध के साथ मुल्तानी मिट्टी

पिंपल और दाग-धब्बे की समस्या होने पर कच्चे दूध के साथ मुल्तानी मिट्टी लगाना चाहिए। कच्चे दूध में थोड़ी सीृ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर तब तक लगाकर रखें, जब की मुल्तानी मिट्टी सूख न जाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।

त्वचा में निखार के लिए

यदि आप चेहरे पर थकान महसूस करते हैं तो चेहरे पर निखार लाने के लिए कच्चे दूध के साथ दही का इस्तेमाल करें। कच्चे दूध में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर जल्द निखार आता है।

टीम इंडिया ने रचा एक और इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड

after 41 years

 

दिल्ली। चीन में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी लगातार अपना शानादार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। यहां घुड़सवारी के ड्रेसेज मिक्स इवेंट में भारत के अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति और हृदय छेदा की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीत लिया। जानकारी के मुताबिक 41 साल बाद भारत को घुड़सवारी में गोल्ड मिला है। एशियन गेम्स में भारत को यह तीसरा गोल्ड मेडल मिला है।

घुड़सवारी में चीन को पछाड़ा

टीम इंडिया ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल कर चीन को ही पछाड़ दिया। चीन 204.882 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर और हांगकांग 204.852 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रहा। 41 वर्ष बाद भारत को घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इसके पहले भारत को 1982 में ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल मिला था।

भारत को मिला तीसरा गोल्ड

चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद भारत के पास यह तीसरा गोल्ड आ गया है। एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल शूटिंग टीम ने दिलाया था। 10 मीटर की एयर राइफल प्रतियोगिता में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश पवार और रूद्रांक्ष पाटिल ने निशाना साधकर गोल्ड जीता। भारत को दूसरा गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया था। इसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

एक्ट्रेस नहीं, डॉक्टर बनना चाहती थीं वहीदा रहमान

Waheeda Rehman

 

दिल्ली। गुजरे जमाने की अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस वर्ष के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।’

वहीदा रहमान 1950, 60 और 70 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने न केवल अपने सदाबहार अभिनय और कमाल की खूबसूरती से, बल्कि अपने अद्भुत नृत्य कौशल से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

सुपरहिट प्लेलिस्ट

वहीदा रहमान के नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं, जिससे वह अपने समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं।
बहुत कम लोगों को पता है कि वहीदा रहमान का कभी भी अभिनेत्री बनने का इरादा नहीं था, बल्कि वह एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद आजीविका कमाने के लिए उन्हें सिनेमा की ओर रुख करना पड़ा था।

दीक्षांत शपथ और उपदेश को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

convocation oath

 

भोपाल, 26 सितम्बर | राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षित वही है, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी होते हैं। विद्यार्थी जीवन में विश्वविद्यालय से प्राप्त होने वाले संस्कार जीवन के हर कदम पर आपके पथ प्रदर्शक होते है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक आगे बढ़ने के लिय प्रेरित करता है। जीवन की सफलताओं में कभी भी अपने माता-पिता और गुरुजनों को नहीं भूलें। उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षक, युवा वर्ग को दृढ़ संकल्पवान बनाएं। उन्हें समस्याओं से जूझना सिखाएं ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी एपका आत्मबल बना रहें। विद्यार्थी वंचित वर्गों के प्रति भी संवेदनशीलता के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहें।

स्वच्छता दिवस पर सक्रियता से भाग लें विद्यार्थी

राजपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता दिवस पर होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर और उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कुलपति राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, प्रो. एस. सूर्यप्रकाश भी उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय शिक्षा की ऐतिहासिकता और गौरवशाली विरासत की महत्ता पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेश कुमार जैन ने बताया कि 165 विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किये गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने दीक्षित विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश दिया और दीक्षांत शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल, गुलमोहर और सामिया केसिया के पौधे रोपे

planted saplings

 

भोपाल, 26 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और सामिया केसिया के पौधे रोपे। गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अखिल भारतीय रजक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल रजक तथा अशोक रजक, दीपक रजक, डॉ. गोपाल सिंह रजक तथा बृजेश मालवीय ने पौधे लगाए। बालक दिव्यांश सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर अपने परिजन अशोक सोनी तथा लक्ष्य सोनी के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ऋषि यादव, डी.पी. सिंह किरार, राम लखन गुर्जर और बृजेंद्र सिंह परमार भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

भोपाल, भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की सूची के बाद एक नाम अमरवाड़ा विधानसभा मोनिका बट्टी का जारी किया है।

 

 

 

Bjp list

मजदूर और उनके परिवार के सदस्य को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

family members

 

भोपाल । मुख्यमंत्री संबल योजना में पंजीकृत मजदूर और उनके परिवार के सदस्य राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर अब सरकार प्रोत्साहन राशि देगी।

ये निर्णय भी हो सकते हैं

राज्य स्तर पर किसी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खेल प्रतियोगिता समकक्ष पैरा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आज कैबिनेट बैठक

इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर निर्णय होगा

इसके अतिरिक्त बैठक में कोटवार और अतिथि विद्वानों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर निर्णय होगा। जबलपुर में पोंडा और कटंगी, मऊगंज में देवतालाब, ग्वालियर में पिछोर तहसील के गठन, मुरैना की तहसील पोरसा को राजस्व अनुविभाग बनाने, लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटरीकृत परियोजना प्रबंधन प्रणाली की स्थापना, मध्य प्रदेश आइटी, आइटीइएस एवं इएसडीएम निवेश संवर्धन नीति 2023 जारी करने सहित अन्य प्रस्तावों पर निर्णय किया जाएगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...