एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर मेडल

India gets 2 silver

 

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत का खाता खुल गया है। अब तक दो रजत पदक मिल चुके हैं। गेम्स के पहले दिन पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश महिला टीम का मुकाबला खेला जा रहा है।

एशियन गेम्स में आज भारत का कार्यक्रम
क्रिकेट (महिला), भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 6.30 बजे
फुटबाल (पुरुष), भारत बनाम म्यांमार, शाम 5 बजे
फुटबाल (महिला), भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1.30 बजे
निशानेबाजी (महिला), 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत एवं टीम), सुबह 6 बजे

आप भी कर रहे हैं डाइटिंग, तो बेझिझक हो कर पीएं ये 5 पेय पदार्थ

If you are also dieting

आप भी कर रहे हैं डाइटिंग, तो बेझिझक हो कर पीएं ये 5 पेय पदार्थ

वजन नियंत्रित करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन कभी-कभी यह काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसा खासतौर पर तब लगता है, जब आपको अपने पसंदीदा पेय पदार्थ पीने को नहीं मिलते. हालांकि, ऐसे बहुत सारे स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाले पेय भी हैं, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये पेय आपको हाइड्रेटेड भी रखते हैं. आइए आज हम 5 ऐसे पेय जानते हैं, जिनका आनंद डाइटिंग के दौरान भी ले सकते हैं|

 

ग्रीन टी

वजन कम करने वाले लोगों के लिए ग्रीन टी एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि यह पेय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जो वजन घटाने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं. अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित में रखना चाहते हैं तो रोज सुबह ग्रीन टी में बिना चीनी मिलाएं इसका सेवन करें|

ऐपल पंच

100 ग्राम सेब में केवल 50 कैलोरी होती है, इसलिए यह डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक कटोरे में सेब का रस डालें, फिर उसमें नींबू का रस, 2 दालचीनी की छड़े, आधा टुकड़ा अदरक और लौंग डालकर मिलाएं. आखिर में इस पेय में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और कुछ पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें|

फ्रूटी लेमोनेड

यह पेय एंटी-ऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी भी कम होती है, इसलिए यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. एक गिलास नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत करने से मेटबॉलिज्म भी तेज हो सकता है. ऐसे में इस नींबू पानी में कटे हुए सेब, गाजर, चुकंदर और मूली जैसी सब्जियां भी शामिल होती है, जिससे यह पेय अधिक पौष्टिक बन जाता है|

छाछ

छाछ का सेवन वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा हो सकता है. यह दही से बनती है, जो प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है. यह शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को तेज करने और पेट में जमी वसा को पिघलाने में मदद करती है. रोजाना एक गिलास छाछ के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या और गर्मी को मात भी दी जा सकती है|

नारियल का पानी

डाइटिंग करने वाले लोग नारियल के पानी का सेवन भी बेझिझक कर सकते हैं. यह प्राकृतिक पेय पोटैशियम, मैंगनीज और अमीनो एसिड सहित खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत होती है, इसलिए यह वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है|

भोपाल के जलाशय लबालब, कोलार डैम में चार, कलियासोत में ढाई फीट बढ़ा जलस्तर

Bhopal's reservoir is full,

 

भोपाल, मानसून सीजन बीतता जा रहा था, ऐसा माना जा रहा था कि यदि अब वर्षा नहीं हुई तो राजधानी के जलाशयों की प्यास पूरी तरह नहीं बुझेगी। लेकिन वर्षा का पूरा मौसम गुजरते -गुजरते शुक्रवार-शनिवार को हुई झमाझम वर्षा ने इस अंदेशे को झूठा साबित कर दिया। दरअसल वर्षा की वजह से 20 साल बाद ऐसा मौका आया कि सीधे सितंबर महीने में भदभदा डैम के गेट खोले गए हैं। जबकि पिछले साल तो जुलाई महीने में ही गेट खोल दिए गए थे।जानकारी के अनुसार बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फिट है, लेकिन यह एक सप्ताह पहले लगभग तीन फिट खाली था। इसी बीच जब सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुक्रवार तड़के शुरू हुए झमाझम वर्षा के दौर ने कोलांस नदी का जलस्तर बढ़ा दिया।कोलांस नदी से लगातार बड़ा तालाब में पानी आता रहा।इससे शनिवार तड़के तीन बजे बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल पर पहुंच गया तो पहला गेट खोला गया। इसके बाद भी जलस्तर कम नहीं हुआ तो दोपहर 12 बजे एक और गेट खोला गया।

एक हफ्ते की बारिश में बदली स्थिति

भोपाल और सीहोर जिले में शुक्रवार रात और शनिवार तड़के हुई झमाझम वर्षा की वजह से जिले के तीन प्रमुख जलाशय कोलार, केरवा और कलियासत के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। कोलार डैम में शनिवार तक चार, कलियासोत में ढाई और केरवा में तीन फीट तक जलस्तर बढ़ गया है। जबकि एक सप्ताह पहले 16 सितंबर को कोलार डैम 10 फीट, कलियासोत आठ फीट और केरवा छह फीट खाली था। अब यदि आगामी दिनों में भोपाल और विशेष तौर पर सीहोर में शुक्रवार की तरह वर्षा होती है तो उम्मीद जताई जा रही है कि यह बांध भी छलक सकते हैं।

केरवा को तीन, कलियासोत को पांच और कोलार को चाहिए छह फीट जल

कोलार और कलियासोत डैम को अपनी जलभराव क्षमता तक पहुंचने के लिए अभी पांच से छह फीट जल की आवश्यकता है। कोलार डैम की जलभराव क्षमता 1516.40 फीट है जो कि अब 1510.03 फीट हो गया है।जिसे अभी छह फीट जल की और आवश्यकता है। इसी तरह कलियासोत डैम की जलभराव क्षमता 1659 फीट है, जो अब 1654.52 फीट हो गई है। इस तरह डैम को अभी पांच फीट जल की और आवश्यकता है। इसी तरह केरवा डैम की जलभराव क्षमता 1673 फीट है, जिसमें अब 1670.40 फीट जल जमा हो चुका है।इस डैम को भी तीन फीट जल की आवश्यकता है।

पिछले साल जुलाई में खोले गए थे केरवा के छह गेट

जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई महीने में केरवा डैम छलक उठा था।जलभराव क्षमता 1673 फीट पूरी होते ही डैम के छह गेट खोले गए थे। जबकि वर्ष 2021 में सितंबर के महीने में केरवा डैम के आठ में से पांच गेट खोले गए थे।जबकि इस बार वर्षा का मौसम गुजरने को है और केरवा डैम तीन फीट खाली है।

जलाशय – जलभराव क्षमता – वर्तमान जलभराव

केरवा डैम – 1673 फीट – 1670.40 फीट
कलियासोत डैम – 1659 फीट – 1654.52 फीट
कोलार डैम – 1516.40 फीट – 1510.03 फीट

पीएम मोदी आज दिखाएंगे 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

9 Vande Bharat

 

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी।

इन 9 वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को फायदा होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी है।

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस।

महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार

देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता रही है। इन ट्रेनों का संचालन उसी सोच के अनुसार किया जा रहा है।

मसलन राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी।

पीएमओ के बयान में कहा गया, चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थयात्रा केंद्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

 

रायसेन के उदयपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों में नहीं रखेंगे कोर कसर- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Udaipur area

 

भोपाल, 23 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र में जनकल्याण और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना के भूमिपूजन, 61 अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन और 4 कार्यों के लोकार्पण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि रायसेन जिले के देवरी, उदयपुरा और बरेली क्षेत्र के लिए दो-दो करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उदयपुरा में नर्मदा नदी पर नया पुल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देवरी में कॉलेज प्रारंभ करने और बरेली नगरपंचायत को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उदयपुरा में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्न हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार के समय कार्य अवरूद्ध हुए किन्तु अब प्रत्येक क्षेत्र में विकास ओर जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। आज जिन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन हुआ है उनसे 3 लाख 26 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। रायसेन के साथ ही नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले के कुल 441 ग्राम लाभान्वित होंगे। आज छह हजार करोड़ से अधिक के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना की लागत 5839 करोड़ है।

नई योजना पहुंचाएंगी पाइप लाइन से पानी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नहर से पानी न जाने की स्थिति में पाइप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य संभव होगा। किसानों की खेती सिंचित होने से उत्पादन बढ़ेगा1 अब ऊंची नीची जमीन पर पानी पहुंचाना असान हो गया है। नागरिकों की तकलीफें दूर की जा रही हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए लैपटॉप, स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को यह सुविधा दी जाएगी।

दुनिया की अनूठी योजना मध्यप्रदेश में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। यह दुनिया की अनूठी योजना मध्यप्रदेश में है। प्रदेश में 1.32 करोड़ बहनों को अब हर महीने 1250 रुपए मिलेंगे। इससे एक वर्ष में 16 हजार करोड़ रुपए की राशि हर साल खर्च होगी। वित्तीय प्रबंध होते ही योजना की राशि में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है।

सबके लिए मकान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आवास योजनाओं से छूटे लोगों को नई आवास योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। पूर्व सरकार ने किसानों को कोई राहत नहीं दी। सिंचाई क्रांति किसानों की जिंदगी बदलने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के मुरझाए चहरे देखकर भगवान महाकाल को प्रार्थना की थी। अब झमाझम बारिश हो रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एमबीबीएस के लिए नीट परीक्षा परीक्षा देने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा हिंदी माध्यम से दिलवाने की व्यवस्था की गई है। गरीबों के एक किलोवाट तक बिजली के उपयोग के विद्युत व्यय, सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद राव उदय प्रतापसिंह, दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुंदरी देवी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विंध्य क्षेत्र से आये आचार्यगणों को किया संबोधित

Vindhya region.

 

भोपाल, 23 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि रीवा में रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही संस्कृत विद्यालयों में कर्मकाण्ड की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विंध्य क्षेत्र से आये आचार्यगणों को निवास कार्यालय में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदगुरू वैदेही वल्लभ देवाचार्य, मानस पीठाधीश्वर जगदगुरू रामललाचार्य जी तथा विनय शंकर ब्रह्मचारी जी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. देवेंद्र प्रसार मिश्र की पुस्तक “यजुर्वेद में वैश्विक चिंतन तथा नंदकुमार चरितम्” महाकाव्य का विमोचन भी किया।

संस्कृत व संस्कृति का सम्मान हमारा कर्तव्य है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से ही संतों का साथ मिलता है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निवास पधारे आचार्यगण के सानिध्य से मन आनंद से भरा है। राज्य शासन विकास और जनकल्याण के कार्य तो करता ही है पर इसके साथ ही प्रदेशवासियों का जीवन सही दिशा में चले इसकी चिंता करना भी सरकार का दायित्व है। इस दायित्व निर्वहन में आचार्यगण महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। प्रदेश में महाकाल महालोक का निर्माण, आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना से प्रदेश में अद्भुत अलौकिक वातावरण निर्मित हुआ है। वसुधैव कुटुमबकम् और सभी प्राणियों में सद्भाव के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संस्कृत व संस्कृति का सम्मान तथा उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है।

विंध्य क्षेत्र ने संस्कृत को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया : जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल

जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल ने कहा कि जब संस्कृत, संक्रमण के दौर से गुजर रही थी तब विंध्य क्षेत्र ने संस्कृत को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया। रीवा में संस्कृत परिषद के लोग क्षेत्र में संस्कृत पर केंद्रित संस्थान स्थापित करने के लिए लगातार सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर संस्कृत के संरक्षण के हुए कार्य अद्भुत हैं। विंध्य क्षेत्र में संस्कृत को समर्पित विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम में डॉ. अंजनी प्रसाद पाण्डेय, पं. रामायण प्रसाद तिवारी, डॉ. रामरंगीले द्विवेदी, डॉ. प्रभाकर शंकर चतुर्वेदी, श्री योगेन्द्र द्विवेदी, डॉ. प्रेमलाल पाण्डेय, डॉ. कृष्णकुमार पाण्डेय, श्री रामबिहारी शर्मा, श्री गणेश प्रसाद द्विवेदी, डॉ. रामगोविन्द द्विवेदी, डॉ. सत्यजीत पाण्डेय, डॉ. नर्मदा प्रसाद शर्मा, डॉ. बाबूलाल त्रिपाठी, डॉ. राजीव लोचन त्रिपाठी, अंजनी शास्त्री, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, माण्डवी शरण त्रिपाठी, कीर्ति कुमार त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, डॉ. दीनानाथ सन्तोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. नीरज शर्मा, अरूण मिश्रा, कौशलेश मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, डॉ. पंकज मिश्रा, विद्यावारिध तिवारी, अमिताभ मिश्रा, सतीश सिंह, डॉ. धनेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. प्रवीण शर्मा, श्री आचार्य गंगाधर, आचार्य विनय त्रिपाठी, राजीवन शुक्ल, आचार्य प्रशान्त शुक्ल तथा सोम कार्तिक तिवारी उपस्थित थे।

रविवार को इंदौर में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट

Indore on Sunday,

 

टीम इंडिया रविवार को इंदौर में सीरीज जीतने के लिए उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है। शुक्रवार को मोहाली में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाए।

पहले वनडे में श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 3 रन पर रनआउट हो गए। ऐसे में श्रेयस इंदौर वनडे में रन बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि आर अश्विन विकेट लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम ने कंगारू के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। शमी और सूर्यकुमार का फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक बात है।

श्रेयस अय्यर के पास फॉर्म में लौटने का मौका

चोट से वापसी करने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर पर्याप्त समय नहीं बिता सके। वह एशिया कप के कुछ मैच नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 8 बॉल का सामना कर 3 रन पर आउट हो गए। वर्ल्ड कप से पहले अपना मनोबल बढ़ाने के लिए श्रेयस अगले दो मैचों में रन बनाने की कोशिश करेंगे।

आर अश्विन को लेने होंगे विकेट

अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके। अक्षर पटेल फिट नहीं हुए तो अश्विन वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं। हालांकि टीम प्रबंधन को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, टीम के पास ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर भी विकल्प है। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी अपने फॉर्म में सुधार करना चाहेंगे। पहले वनडे में उन्होंने 10 ओवर में 78 रन पिटवा दिए। उनके प्रदर्शन में कमी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

डेविड वार्नर का अच्छा फॉर्म जारी

ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी पहले वनडे में नहीं खेल सके। इनमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी 27 सितंबर को होने वाले मैच में खेल सकते हैं। डेविड वार्नर का अच्छा फॉर्म जारी है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर वनडे रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम ने होलकर में एक भी वनडे मैच नहीं हारा है। जबकि अब तक 6 मैच जीते हैं। मेन इन ब्लू ने चार बार टॉस जीता है और दो हारे हैं। होलकर स्टेडियम में पहला वनडे अप्रैल 2006 को खेला गया था।

टंकी से पेट्रोल की जगह निकलने लगा पानी

nstead of petrol

 

जांजगीर-चांपा।चित्रगुप्त पेट्रोल पंप से अचानक पेट्रोल की जगह पानी निकलने से ग्राहक परेशान हुए।उन्होंने इसकी शिकायत टंकी संचालक से की उसके बाद वहां पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गई।कोसमंदा के ग्रामीणों ने जब चित्रगुप्त पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाया तो पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा था।, पेट्रोल डलवाने के बाद इनकी गाड़ी चलना बंद हो गया।तब लोगों को इस परेशानी के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद लोगों ने पेट्रोल पंप आकर इस समस्या की जानकारी दी। शाम के समय अपरा तफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने अपनी परेशानी से अन्य ग्राहकों को भी अवगत कराया। वीडियो बनाकर भी मोबाइल पर प्रसारित किया गया।इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से भी की गई। कई लोगों को गैरेज में जाकर टँकी की सफाई करानी पड़ी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस को भी दी।हालाकि पंप संचालक ने इस समस्या के निराकरण के बाद ही पेट्रोल बिक्री की बात कही है। अत्यधिक वर्षा के कारण टंकी में पानी घुसने की बात कही जा रही है।वहीं कुछ ग्रामीण टंकी लिक होने की बात कह रहे हैं।

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला जलाया गया

 

भोपाल, शनिवार को कोलार उपनगर में कांग्रेस काआक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह से जानकारी देते हुए बताया बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन की गरिमा को छलनी करते हुए संविधान को अपमानित किया गया है। उनके इस संविधान विरोधी कृत्य की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दो में भ्रत्सना करती है। इस संविधान विरोधी कृत्य के विरोध स्वरूप आज दिनांक 23 सितंबर 2023 शाम 6.00 बजे बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन 80 फिट रोड, बांसखेडी, कोलार पर किया गया।

Kolar congress

इस विरोध प्रदर्शन की अगुआई राजकुमार सिंह प्रदेश प्रतिनिधि, कैलाश बेगवानी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव, रामराज तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी द्वारा की गई। इस प्रदर्शन में गायत्री शर्मा, विवेक जोहरी, श्रीमती मुबीना, गिरीश वर्मा, राजा श्याम कुमार, नीरज गुप्ता यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष गोपिल कोटवाल ,अशोक सोलंकी, जगमोहन बाबरा, अरुण द्विवेदी, सुजीत पांडा संगठन समन्वयक, धीरज अहिरवार और अनेक कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ में आएंगे प्रधानमंत्री, तीन मंत्री करेंगे अगवानी

come to workers Mahakumbh

 

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल आएंगे। वे यहां भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। उनकी अगवानी और विदाई के लिए सरकार ने तीन मंत्रियों को नामांकित किया है। राजा भोज विमानतल पर गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा अगवानी करेंगे। वहीं, हेलीपैड पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह और कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास को देखते हुए शुक्रवार को तीन मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित करने के आदेश जारी किए। प्रधानमंत्री राजा भोज विमानतल से हेलीकाप्टर से सीधे जम्बूरी मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल आएंगे। यहां से वे सीधे विमानतल पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा को कांग्रेस पर आशंका

वहीं कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर भाजपा को डर है कि जन आशीर्वाद यात्रा में 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस व्यवधान खड़ा कर सकती है। भाजपा ने इसके लिए यात्रा वाले सभी जिलों की टीम को अलर्ट किया है। भाजपा ने कहा है कि समापन में आए लोगों पर नजर रखें कि वे किसी गलत मंशा के साथ तो नहीं आए। शक्ति प्रदर्शन के लिए जो विधायक या अन्य पार्टी पदाधिकारी भीड़ लेकर आ रहे हैं, उनसे कहा गया है कि सिर्फ उन लोगों को ही लाया जाए, जिन्होंने केंद्र या राज्य सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ लिया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...