राधा अष्टमी पर्व आज, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Radha Ashtami festival today,

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बार हर साल राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व राधा रानी के जन्म के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी आती है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की उपासना का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा मध्याह्न काल में की जाती है। इस दिन राधा रानी की उपासना करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए, जानते हैं राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग।

राधा अष्टमी शुभ मुहूर्त

इस साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 22 सितंबर दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और 23 सितंबर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में राधा अष्टमी का पर्व 23 सितंबर 2023, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मध्याह्न काल में राधा जी की उपासना का विधान है। यह मध्याह्न काल सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

राधा अष्टमी शुभ योग

राधा अष्टमी का पर्व बेहद ही शुभ संयोग में मनाया जाने वाला है। इस दिन सौभाग्य योग रात्रि 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग बनेगा। इस दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। यह योग दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से 24 सितंबर सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इन सभी मुहूर्त में राधा रानी की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होगा।

राधा अष्टमी पूजा विधि

राधा अष्टमी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद पूजा घर की अच्छी तरह से सफाई करें। एक चौकी पर राधा जी की धातु या पाषाण की प्रतिमा स्थापित करें। राधा जी को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें नए, सुंदर वस्त्र पहनाएं। पूजा काल में मंडप के अंदर तांबे या मिट्टी से बने पात्र में राधा जी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद राधा जी को धूप, दीप, पुष्प आदि अर्पित करें। अंत में राधा रानी की आरती करें। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, धन या वस्त्र दान करने चाहिए।

गणेश विसर्जन को लेकर निगम तैयार, बाहर से बुलाई 200 फीट की छह क्रेन

Ganesh immersion

 

भोपाल। गणेश विसर्जन को लेकर नगर निगम की ओर से घाटों में सभी आवश्यक सुविधाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान पानी में नहीं उतरना पड़े, इसके लिए बाहर से 200 फीट की छह क्रेन मंगाई गई है। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसके लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि 13 सितंबर 2019 काे गणेश विसर्जन के दौरान छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर दो नाव पलटने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से नगर निगम हर वर्ष घाटों पर विसर्जन की व्यवस्थाएं में निरंतर सुधार कर रहा है। इस वर्ष भी नई व्यवस्था की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। निगम इस बार सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को घाट किनारे तक जाने की अनुमति देगा। वहीं बड़ी प्रतिमाओं के लिए तीन घाट ही रहेंगे। ताकि विसर्जन में परेशानी न हो। गौरतलब है कि राजधानी के खटलापुरा घाट सहित प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डेम, शाहपुरा और आर्च ब्रिज के पास प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।

इस बार विसर्जन घाटों पर नई व्यवस्था रहेगी। इसके तहत प्रेमपुरा विसर्जन घाट पर तीन टेलीस्कोपिंग, रिवालविंग क्रेन की व्यवस्था की गई है। वहीं रानी कमलापति घाट पर दो, खटलापुरा विसर्जन घाट पर एक, संत हिरदाराम नगर घाट पर दो, हथाईखेड़ा विसर्जन घाट पर दो, मालीखेड़ी विसर्जन घाट पर एक और ईंटखेड़ी विसर्जन घाट पर एक क्रेन की व्यवस्था की है।

छोटी प्रतिमाओं के लिए बनाए जा रहे विसर्जन कुंड

छोटी प्रतिमाओं के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विसर्जन कुंड बनाए जा रहे हैं। लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, भवानी चौक पीर गेट मंदिर, नादरा बस स्टैंड, पांच नंबर स्टाप पेट्रोल पंप के पास, शाहपुरा चौराहा झील, सर्व-धर्म चौराहा, आशिमा माल, अवधपुरी चौराहा, आनंद नगर चौराहा, अयोध्या बायपास, मिनाल चौराहा और प्रभात चौराहा समेत 40 से अधिक स्थानों पर विसर्जन कुंड की व्यवस्था रहेगी।

भोपाल में झमाझम, जबलपुर और इंदौर में शनिवार को बारिश के आसार

Heavy rain in Bhopal

 

भोपाल। झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से लगातार नमी आ रही है। उधर, दिन का तापमान बढ़ा रहने के कारण प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।

जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग वर्षा होने के आसार

शनिवार को जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 43, मंडला में 33, बैतूल में 24, नौगांव में 17, मलाजखंड में 12, खंडवा में चार मिलीमीटर वर्षा हुई। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सीहोर में 107, मलाजखंड में 99.2, भोपाल में 69.4, नर्मदापुरम में 54.4, खरगोन में 50, बैतूल में 38.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

सीहोर एवं भोपाल में भारी वर्षा होने के कारण राजधानी के आसपास शुक्रवार सुबह बाढ़ के हालात बन गए थे। बाणगंगा नदी का पानी ईंटखेड़ी में पुल से ऊपर बहने लगा था। पातरा नदी भी जगदीशपुर के पास पुल के ऊपर से बहने लगी थी।

झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसके बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद है। तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। एक प्रति चक्रवात के बनने से 25 सितंबर से राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत होने के भी आसार हैं।

छह जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा

सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में हुई झमाझम वर्षा के कारण सूखे का खतरा टल गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में 921.3 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (927.5 मिमी.) की तुलना में सिर्फ एक प्रतिशत कम है।

उधर, पांच सितंबर को प्रदेश के 52 में से 22 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा की स्थिति बनी हुई थी। 22 सितंबर तक सिर्फ छह जिलों सीधी, रीवा, सतना, दमोह, अशोकनगर एवं गुना में 23 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

आसानी से नहीं दिखते लो बीपी के लक्षण, जानलेवा हो सकती है जरा सी लापरवाही

Symptoms of low BP

 

आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत आम हो गई है। खास तौर पर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर आपको लो ब्लड प्रेशर है, तो भी इसे हल्के में मत लें। ब्लड प्रेशर ज़्यादा कम होने पर हार्ट अटैक से लेकर ऑर्गन फेलियर जैसी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दुनिया भर में बहुत संख्या में लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। परेशानी की बात ये है कि अक्सर इसके लक्षणों के बारे में लोगों को पता नहीं चलता है और वो इसे शारीरिक कमजोरी या अन्य चीजों से जोड़ लेते हैं। आइये आपको इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपाय के बारे में बताएं।

क्या होता है लो बीपी?

मेडिकल मापदंडों के अनुसार, किसी भी सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। जब किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर 90/60 से नीचे चला जाता है, तो इस अवस्था को लो बीपी या हाइपोटेंशन कहते हैं। किसी को लो बीपी होने से कई कारण हो सकते हैं, जैसे – शरीर में पानी की कमी, दवाई का असर, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक समस्या, तनाव, ड्रग्स का सेवन, ज्यादा समय तक भूखा रहने या अनियमित खान-पान आदि।

लो बीपी के लक्षण

कम बीपी वाले मरीजों को अक्सर चक्कर, बेचैनी और सिरदर्द की शिकायत रहती है। इसके अलावा मितली होना या जी मिचलाना, बेहोशी, थकान या शरीर भारी लगना, आंखों के सामने अंधेरा छाना, धुंधला दिखाई देना, हाथ-पैर ठंडे होना, चेहरा सफेद पड़ना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि भी इसके संकेत हैं। दरअसल ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर के दूसरे बॉडी पार्ट तक ठीक से ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में जब दिमाग में सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, तो चक्कर आने लगता है।

क्या करें उपाय?

अगर लो बीपी की वजह से चक्कर आ रहा हो, तो मरीज को फौरन चीन और नमक मिला पानी पिलाएं। इसमें मौजूद सोडियम ब्रेन को एक्टिव रखता है और ब्लड फ्लो तेज करता है। वहीं चीनी से शरीर को फौरन एनर्जी मिलती है।
कम बीपी के मरीज को गर्म दूध या कॉफी पिलाएं। दूध के पोषक तत्वों से बीपी फौरन बढ़ता है। वहीं कॉफी में मौजूद कैफीन सेभी ब्लड फ्लो तेज होता है और ब्रेन सक्रिय हो जाता है।

-लो बीपी के मरीजों को दिनभर में कम से कम ८ ग्लास पानी या अन्य लिक्विड लेना चाहिए, जैसे – दूध, मट्ठा, जूस, लस्सी, आदि ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

-ऐसे लोगों को अत्यधिक मानसिक या शारीरिक स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। साथ ही सिगरेट, शराब या अन्य किसी तरह के नशे का सेवन न करें।

41 हजार 68 संग्राहक परिवारों को मिली 10 करोड़ 11 लाख की बोनस राशि

received bonus amount of Rs 10 crore 11 lakh

 

भोपाल, 22 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खण्डवा जिले के हरसूद में खण्डवा, खरगोन, बुरहानपुर, एवं बड़वानी जिलों के 4। हजार 68 संग्राहक परिवारों को 10 करोड़ 11 लाख की बोनस राशि का वितरण किया। इन जिलों में वर्ष 2023 के कुल 29 हजार 520 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के 82 हजार 74 से अधिक सदस्य शामिल किए हैं। इन जिलों मे इस वर्ष 38 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। बहनों के जीवन में खुशियाँ लाने के लिए भरपूर कोशिश करूंगा। जनता की सेवा ही सच्चा धर्म है। सामाजिक क्रांति के माध्यम से जनता की जिंदगी में आयेगा बदलाव। अनेक विकास कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों की घर-परिवार में इज्जत बढ़ी है। इस योजना में मिल रही राशि बहनों का सम्मान है। अब एक हजार रुपए से बढ़ाकर बारह सौ पचास रूपए कर दिए गए हैं। जो अविवाहित बहनें इस योजना से छूट गई हैं उन्हें शामिल किया जाएगा। योजना में ढाई-ढाई सौ रुपए बढ़ाकर तीन हजार कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाली बहनों को चप्पल, पीने के पानी की कुप्पी, साड़ी भी दे रहे हैं। उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। आने वाले पाँच साल में प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्न हितलाभ वितरित किए। उन्होंने चरण पादुका योजना में भाइयों को जूते और बहनों को चप्पल पहनाई और पानी की कुप्पी, साड़ी वितरित की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रहने के लिए जमीन का पट्टा देने की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे गरीबों के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना का लाभ मिलेगा। किसानों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटा-बेटियों को नि:शुल्क साइकिल, लैपटॉप की राशि दी जा रही है। बारहवीं कक्षा में अपने गाँव की शाला में टॉप करने वाले एक-एक छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जा रही है। आगे चलकर तीन-तीन छात्र-छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में भी करवाई जाएगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस राज्य सरकार भरवाएगी।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिये चरण पादुका योजना

चरण पादुका योजना में तेंदुपत्ता संग्राहकों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। इसमें परिवार के एक पुरूष सदस्य को एक जोड़ी जुता, परिवार की एक महिला सदस्य को एक जोड़ी चप्पल, परिवार की सभी महिला सदस्यों को एक-एक साड़ी तथा प्रत्येक परिवार को पानी की बाटल उपलब्ध करायी जा रही है।

संग्राहकों को मिली ये सामग्री

45 हजार 427 जोड़ी जूते, 46 हजार 21 जोड़ी चप्पल, 46 हजार 25 जोड़ी बोतल, 59 हजार 603 साड़ियाँ।

इस वर्ष 261 करोड़ रुपए की सामग्रियाँ वितरित की जायेंगी

प्रदेश में योजना के तहत 15 लाख 20 हजार परिवारों को 261 करोड़ रूपये की सामग्री वितरित की जायेगी। 5 लाख 20 हजार जोड़ी जूते, 5 लाख 20 हजार जोड़ी चप्पल, 20 लाख 48 हजार साड़ी, 5 लाख 29 हजार पानी की बॉटल और 5 लाख 20 हजार परिवारों को छाते के लिए 200 रुपए की राशि।

उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र बन रहा है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

becoming a center of industries - Chief Minister Shi

 

भोपाल , 22 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन क्लस्टरों में 01 हजार 937 करोड़ के निवेश से 552 इकाईयों की स्थापना होगी और लगभग 28 हजार 300 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 932 करोड़ 22 लाख के निवेश वाली 1708 इकाईयों का लोकार्पण भी किया। इससे लगभग 16 हजार 375 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश की 307 औद्योगिक इकाईयों का भूमि पूजन भी किया गया, 556 करोड़ 41 लाख के निवेश की इन इकाईयों से 6 हजार 310 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा 159 करोड़ 99 लाख से निर्मित सात विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध प्रबंधन समिति के 500 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले फेसेलिटी सेंटर का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेघदूत पार्किंग और संभागीय आईटीआई का लोकार्पण भी किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अत्याधुनिक सुविधायुक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास के नाम और लोगो का विमोचन भी किया।

महालोक के दूसरे चरण का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अध्यात्म का केंद्र उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र भी बनने जा रहा है। महाकाल महाराज की कृपा से उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में एक के बाद एक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उज्जैन की पूरी अर्थ व्यवस्था ही बदल गई है। सावन के महीने में सवा दो करोड़ भक्त आए और महाकाल महाराज की पूजा में शामिल हुए। उज्जैन में प्रतिदिन डेढ़ लाख भक्त आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, प्रसादी और पूजन सामग्री आदि की मांग निरंतर बढ़ रही है। आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं। उज्‍जैन में 3 हजार करोड़ रूपया अतिरिक्त आने वाला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि महाकाल महालोक के बाद महालोक के दूसरे चरण का लोकार्पण भी होगा। अवंतिका अब तीन लोक से न्यारी होगी। उज्जैन विकास के पथ पर बढ़ गया है, उज्जैन वैभव से सम्पन्न होगा। बड़ी संख्या में काम-धंधे आरंभ होंगे। मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी जल्दी होगा।

सरकार विकास में पैसे की कमी नहीं आने देगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में महाकाल की कृपा बरस रही है। प्रदेश में 15 दिन पहले सूखे की स्थिति निर्मित हो रही थी। उज्जैन धर्म, आराधना और तपस्या का बड़ा केंद्र है। उज्जैन में विकास के काम निरंतर जारी रहेगा। विकास के काम में पैसे के कमी नहीं आयेगी।

जो कहा वह करेंगे, यह शिवराज की गारंटी है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का दौर है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से हमने बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया है। यह योजना नहीं बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। योजना में बहनों को दी जा रही राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया है। इसे धीरे-धीरे तीन हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा, “जो कहा है वह करेंगे यह शिवराज की गारंटी है”।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि योजना में मिल रही राशि से बहनों का आत्मसम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ी है। इससे परिवार सशक्त होंगे और परिवार सुखी होगा तो वह प्रगति भी करेगा। सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था, प्रोत्साहन और प्रतियोगी भाव जगाने के लिए लेपटॉप और स्कूटी आदि देने के साथ-साथ नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था हर परिवार के लिए घर और पट्टें की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के अंतर्गत हर गरीब को रहने के लिए जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा, शहरी क्षेत्र में माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीबों को बसाया जाएगा। इसके साथ ही मल्टी स्टोरी बनाकर भी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

उज्जैन में हुआ प्लास्टिक क्लस्टर का भूमि पूजन और औद्योगिक ईकाईयों का लोकार्पण

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सूक्ष्म,लघु मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुर सिंह, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भक्त निवास और फेसेलिटी सेंटर पर केंद्रीत दो लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गईं। उज्जैन में हुए भूमि पूजन के अंतर्गत ग्राम नीमनवासा में 1.33 हेक्टर क्षेत्र फल में विकसित होने वाले प्लास्टिक क्लस्टर तथा खाचरोद तहसील स्थित औद्योगिक क्षेत्र फर्ना खेड़ी में 58 इकाइयों का भूमि पूजन तथा 10 करोड़ लागत की सी पी पेंटस, 50 करोड़ की पैकर्स प्रा.लि और 45 करोड़ की आरिबा फूडस प्रा. लि. का लोकार्पण भी हुआ, इनसे लगभग 400 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

preparations for the Prime Minister's

 

भोपाल, 22 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितम्बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पंडाल, बैठक, स्वच्छता, पार्किंग, आवागमन, भोजन व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रत्येक बिंदु की माइक्रो लेवल पर योजना बनाकर व्यवस्थाएं की जाएं तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, सांसद वी .डी. शर्मा,विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, हितानंद शर्मा सुमित पचौरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वर्चुअली दिये निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित भोपाल आगमन पर अन्य जिलों से भोपाल आने वाले नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था के संबंध में भोपाल संभाग के जिला अधिकारियों को निवास कार्यालय से वर्चुअली दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोपे बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे

sycamore saplings

 

भोपाल,22 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी श्री जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त चिराग पवार ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता विशाल यादव और नेहा यादव ने पौधे लगाए। शिवांश शर्मा और आयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, कविता चौहान, जयावती चौहान प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

तीनो फॉर्मेट में नंबर-1 बनी भारतीय टीम, मोहाली में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Australia by 5 wickets in Mohali after 27

 

मोहाली। टीम इंडिया ने तीन मैचों के वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम क्रिकेट के टीनों फॉर्मट में में नंबर-1 बन गई है। भारत ICC की टी20 और टेस्ट रैंकिंग में पहले से टॉप पर थी। भारत दूसरी टीम है जिसने एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक हासिल की है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया

भारत ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 27 साल बाद हराया है। इससे पहले टीम को आखिरी बार 1996 में जीत मिली थी। मोहाली में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 276/10 रन बनाए। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

Unemployment In India: स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023 की रिपोर्ट में हुआ खुलासा 25 वर्ष से कम उम्र के 42% फीसदी युवा हैं देश में बेरोजगार

Unemployment In India

पहले आरबीआई (RBI) की रिपोर्ट आई कि 50 सालों में लोगों की बचत निचले स्तर पर जा पहुंची है और लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है. अब देश में बेरोजगारी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जो परेशान करने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25 साल से कम उम्र के 42.3 फीसदी युवा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं. 2019-20 में देश में बेरोजगारी दर 8.8 फीसदी थी, जो 2020-21 में घटकर 7.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2022-23 में 6.6 फीसदी पर आ गई है. लेकिन पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी (Azim Premji University) की स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया (State of Working India) 2023 के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 22.8 फीसदी बेरोजगारी दर 25 से 29 वर्ष युवाओं के बीच है. उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं बेरोजगारी दर 21.4 फीसदी है जो सबसे ज्यादा है. 35 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्नातकों में बेरोजगारी दर पांच फीसदी से कम है. जबकि 40 साल या उससे अधिक उम्र वाले ग्रेजुएट लोगों में बेरोजगारी दर महज 1.6 फीसदी है.

रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल से कम आयु के अनपढ़ युवाओं में बेरोजगारी दर 13.5 फीसदी पाई गई है. जबकि 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के अनपढ़ वर्ग में बेरोजगारी दर 2.4 फीसदी है. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी का ये रिपोर्ट सरकारी आंकड़ों पर आधारित है. एनएसओ के रोजगार-बेरोजगारी सर्वे, लेबर वर्क फोर्स सर्वे, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण, जनसंख्या जनगणना जैसे आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार किया गया है. ग्रामीण कर्नाटक और राजस्थान में इंडिया वर्किंग सर्वे के नाम से एक विशेष सर्वेक्षण भी किया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में बेरोजगारी दर में भले की कमी आई हो लेकिन इनकम लेवल स्थिर बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की इनकम कोरोना महामारी के दस्तक देने के पहले से घटने लगी थी. 2004 के बाद से महिला रोजगार दर में या तो गिरावट आ रही थी या वो स्थिर बनी हुई थी. 2019 के बाद से, महिलाओं के रोजगार में बढ़ोतरी आई है. महामारी के बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्व-रोजगार को अपनाया है. कोरोना महामारी के पहले 50 फीसदी महिलाएं स्व-रोजगार में थीं और महामारी के बाद से आंकड़ा बढ़कर 60 फीसदी हो गया है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...