मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना तत्काल आरंभ होगी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Krishak Mitra Scheme

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा की नमिता रनवे का फार्म भराकर पंजीयन की शुरूआत की
नमिता बनी पहली हितग्राही

भोपाल, 20 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 200 मीटर तक की दूरी की 11के.वी. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं।

योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य और इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जाएगा।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा जिले के ग्राम जिनवानिया की नमिता रनवे और भैंरूदा सीहोर के श्री प्रेमनारायण पंवार के आवेदन भरवाकर योजना में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन तत्काल आरंभ किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित थे। प्रदेश के सभी जिले कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। अतिथिगणों को तुलसी का पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता के साथ-साथ हमारे प्राणदाता भी हैं। वे यदि खेतों में ना खपें तो हमारा जीवन दो-चार दिन भी नहीं चल पायेगा। किसानों की मेहनत, त्याग और तपस्या ने ही मध्य प्रदेश को कृषि क्षेत्र में देश में अव्वल बनाया है। हमारे शरबती गेहूं, चिन्नोर चावल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। प्रदेश में 2002-03 में खाद्यान्न उत्पादन 159 लाख मैट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 619 लाख मैट्रिक टन हो गया है।

सरकार ने किसानों के लिए 0% ब्याज पर ऋण के साथ-साथ पर्याप्त बिजली और सिंचाई की व्यवस्था की है। हर किसान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हो गई है, इससे प्रदेश में सिंचाई का रकबा और बढ़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वर्षा से यदि कहीं नुकसान हुआ है तो किसान चिंता ना करें, उन्हें सर्वे करा कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे किसानों को नई सौगातों के संबंध में जल्दी मिलेंगे। किसान के सुख-दु:ख की चिंता करना हमारा धर्म है। मैं शीघ्र ही पुन: किसानों से मिलने वाला हूँ, उनके खातों में मुख्यमंत्री किसान निधि से दो-दो हजार रुपये जारी करना हैं, बीमा की राशि जारी करनी है, इसके साथ ही किसानों और भी सौगातें देना है। प्रदेश में पर्याप्त वर्षा हुई है, पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, विद्युत आपूर्ति भी आवश्यकतानुसार हो रही है। अत: चिंता की कोई बात नहीं है। अन्नदाता सुखी रहेगा और सरकार किसानों की सेवा करती रहेगी।

हर खेत को पानी देंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एक जमाना था जब केवल तीन से चार घंटे बिजली मिलती थी। एक जमाना था जब फसलें खेत में सूखतीं थीं। प्रदेश में बिजली का कुल उत्पादन मात्र 2900 मेगावाट था। आज प्रदेश में 29 हजार मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है। सिंचाई क्षमता 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हो चुकी है, 65 लाख हेक्टेय़र से अधिक क्षेत्र को संचित करना हमारा लक्ष्य है। हम अपने संकल्प के अनुरूप हर खेत को पानी देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले वर्षा न होने के कारण चिंता की स्थिति बनी थीं, पानी की कमी के काऱण खेत में दरारें पड़ गईं थी, बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही थी। ऐसा लग रहा था मानों हम अकाल की तरफ बढ़ रहे हैं। इस परिस्थिति में मैंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की, आप सब भी इस प्रार्थना में शामिल रहे। भगवान की कृपा से हमारे तालाब, बांध आदि सब भरें हैं, अब कोई चिंता नहीं है। यह सत्य है कि “धर्मात्मा सरकार चलाते हैं तो परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं”

वरदान सिद्ध होगी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना – मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। किसान भाई योजना का लाभ लें और कृषि उत्पादन बढ़ायें। मंत्री तोमर ने योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुलमोहर, जामुन और मौलश्री के पौधे रोपे

planted saplings of

 

भोपाल, 19 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, जामुन और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ झाबुआ के भूपेश सिंगोड़ और ललिता ने अपने विवाह वर्षगांठ पर तथा बालिका सान्वी बघेल, विभूति सिंह और हर्ष तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। अशोक नगर के सामाजिक कार्यकर्ता शालिकराम शर्मा, गजेन्द्र सिंह यादव, भगवती प्रसाद, राजा सिंह कौरव, शेर सिंह आदिवासी, नीतेश मिश्रा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आगर-मालवा के समाज सेवी राधेश्याम विश्वकर्मा, धीरज पटेल, सरदारनाथ राठौर, गिरिराज गुप्ता और राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी पौध-रोपण किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा आज, 27 साल बाद आज लोकसभा में पारित हो सकता है कानून

Discussion on Nari Shakti Vandan

 

दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर लोकसभा में आज चर्चा होगी। बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandana Adhiniyam) नाम दिया गया है। इस दौरान लोकसभा में हंगामा भी हो सकता है, क्योंकि कांग्रेस भी इसका श्रेय लेने की होड़ में है।

 

आज लोकसभा में पारित हो जाएगा Women Reservation Bill

सबकुछ ठीक रहा तो आज ही लोकसभा में बिल पारित हो जाएगा। सदन की कार्यवाही के आखिरी में वोटिंग होगी। पूरी उम्मीद है कि सभी दल एकजुट होकर बिल का समर्थन करेंगे।

इसे भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन बताया जा रहा है। इसके साथ ही 27 वर्षों से अधिक के इंतजार को समाप्त कर सकता है।

बुधवार को लोकसभा सांसद सुबह 11 बजे महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करेंगे। विधेयक को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है और यह संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित हो सकता है।

 

क्या I.N.D.I.A. गठबंधन में आएगी दरार

-कांग्रेस न केवल महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है, बल्कि इसका श्रेय भी लेने की कोशिश में है।

-उद्धव ठाकरे की शिव सेना गुट और आम आदमी पार्टी भी समर्थन में है।

-लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बिल में सब-कोटा लाने में अड़ी हुई है। माना जा रहा है कि वह इस बिल को समर्थन नहीं देंगे।

 

अधीर रंजन बोले, अस्तित्व में है मनमोहन काल का विधेयक

महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने के बाद मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सदस्यों से विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया तो सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान लाया गया और राज्यसभा से पारित विधेयक अभी भी अस्तित्व में है।

उनके इस दावे का तुरंत ही सत्ता पक्ष की ओर से विरोध किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा में जो विधेयक पारित किया गया था, वह 15वीं लोकसभा के साथ ही लैप्स हो गया था।

उज्जैन में राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम अब 22 को

State-level employment

 

भोपाल , 20 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में 22 सितंबर शुक्रवार को होगा। पहले यह 20 सितंबर को निर्धारित था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 307 एमएसएमई इकाइयों, 17 क्लस्टर एवं 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

कनाडा ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों से भारत छोड़ने को कहा

Canada issued advisory

 

भारत-कनाडा राजनयिक संबंधों में सबसे बड़ी खटास

टोरंटो। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के संबंध (India Canada Relations) बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि कनाडा ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइरी में कहा गया है-

-आतंकवादी हमलों के खतरे के कारण भारत में अत्यधिक सावधानी बरतें।

-कुछ सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और स्थिति तेजी से बदल सकती है।

-हर समय बहुत सतर्क रहें, स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

-आपको इस देश की पारिवारिक या व्यावसायिक यात्रा करने की अपनी आवश्यकता के बारे में सोचना चाहिए।

-यदि आप पहले से ही भारत में हैं, तो सोचें कि क्या आपको वास्तव में वहां रहने की आवश्यकता है।

-यदि आपको वहां रहने की आवश्यकता नहीं है, तो आपको छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए।

-जम्मू-कश्मीर न जाएं। वहां आतंकवाद, उग्रवाद, अशांति और अपहरण का खतरा है।

जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद मचा बवाल

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में दिए अपने बयान में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों का हाथ होने का आरोप लगाया। इसके बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में खटास आ गई है।

कनाडा ने भारत के राजदूत को निष्कासित किया तो दिल्ली ने भी कनाडाई डिप्लोमैट को 5 दिन में भारत छोड़ने का आदेश दे दिया।

 दर्शक ने की तारीफ तो अमिताभ बच्चन ने उपहार दे दी अपनी जैकेट

gifted his jacket

जबलपुर। संस्कारधानी निवासी अभय दुबे ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ शो की दर्शकदीर्घा में अपनी पत्नी रश्मि दुबे के साथ बैठे थे। उन्होंने ब्रेक के दौरान अपने आदर्श अभिनेता अमिताभ बच्चन से बातचीत करने की जुगत भिड़ाई। इसके लिए उनकी जैकेट की तारीफ कर दी। फिर क्या था, अमिताभ बच्चन ने चिर-परिचित हंसी के साथ वादा कर दिया कि शो खत्म होते ही यह जैकेट आपको भेंट कर देंगे।

शो के बाद मिला बच्चन से उपहार

अभय दुबे ने बताया कि जैसे ही शो खत्म हुआ हमें अमिताभ बच्चन की वेनिटी के समीप बुलाया गया। वहां अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों से जैकेट उपहार कर दी। साथ ही कहा-देखिए अपना वादा निभा रहा हूं। इससे मुझे व मेरी पत्नी को अत्यधिक खुशी मिली। उस समय जो महसूस हुआ उसे अभिव्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन का जबरदस्त फैन हूं।

दरअसल, मैंने पाया कि नजदीक से अमिताभ बच्चन से मुलाकात का आनंद एकदम अलहदा है। वे स्क्रीन से भी अधिक हकीकत में आकर्षक हैं। उनका बोलचाल का लहजा, बेहद सम्मोहक है। गोरेगांव फिल्मसिटी में जिसने भी यह दृश्य देखा वह अपने प्रशंसकों के प्रति अमिताभ बच्चन के सद्व्यहार की तारीफ किए बिना नहीं रहा।

इस तरह हुआ संवाद

अभय दुबे : सर आपकी जैकेट बहुत अच्छी लग रही है।

अमिताभ बच्चन : सर, कंपनी का है।

अभय दुबे : आपके कारण अच्छी लग रही है।

अमिताभ बच्चन : अभी जब खेल खत्म होगा, भाई साहब ये हम उतारकर आपको दे देंगे, वचनबद्ध हैं हम। जितने पुरुष यहां पर हैं, सोच रहे हैं, हमें पूछना चाहिए था, हमें मिल जाती जैकेट।

आरक्षण बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह विधेयक संसद में विशेष सत्र में पेश हो रहा है।महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का विधेयक सबसे पहले एच.डी. देवगौड़ा सरकार द्वारा 1996 में पेश किया गया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने 2008 में इस कानून को फिर से पेश किया। यह कानून 2010 में राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था, लेकिन यह लोकसभा में पारित नहीं हो सका और 2014 में इसके विघटन के बाद यह समाप्त हो गया।

मंगलवार 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन के बीच कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट की इस मीटिंग में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक के बाद सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई। संसद में सरकार इसी सत्र में बिल को पास कराने की पूरी कोशिश करेगी।

वैसे कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न दो दिवसीय कार्य समिति की, जो कि पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, उसने अपनी बैठक में अपने प्रस्ताव में महिला आरक्षण विधेयक को संसद के विशेष सत्र में पारित करने की मांग की थी। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने विशेष सत्र में विधेयक पारित करने की मांग की। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 सितंबर, मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह हमारा है।’ मंगलवार सुबह संसद पहुंचने के बाद सोनिया गांधी ने तीखा जवाब दिया। जब उनसे महिला आरक्षण विधेयक दोबारा संसद में लाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह हमारा है, अपना है।’

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी की कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ये बिल महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई प्रतिनिधित्व देगा। हाल ही में बेंगलुरु में चंद्रयान 3 के सफल लॉन्च के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ‘नारी शक्ति जीवन का शिखर और परिवर्तन का उत्प्रेरक है।’

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, ‘यदि सरकार महिला आरक्षण विधेयक लाती है तो ये कांग्रेस और यूपीए सरकार के घटक दलों की जीत होगी। याद है, यूपीए सरकार के दौरान ही ये बिल राज्यसभा से नौ मार्च 2010 को पास हुआ था। उम्मीद है कि ये बिल इस सत्र में पेश किया जाएगा और इसी सत्र में पास किया जाएगा।’

इस प्रकार हम देखते हैं कि कमोबेश सभी दल यह चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल इस विशेष सत्र में पास हो जाए। सभी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में यह बिल बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा । यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी सरकार को निश्चित रूप से इसका श्रेय मिलेगा।

मध्यप्रदेश भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था राज्य महिला आयोग से जुड़ी रही वरिष्ठ महिला नेत्री राजो मालवीय ने चर्चा में बताया

भारत की नवीन संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया गया जो भारत की संसद लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण से संबंधित अधिनियम है भारत की सरकार का देश की मातृशक्ति के प्रति उठाया गया अत्यंत सम्मानजनक कदम है जो देश की महिलाओं के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन करेगा क्योंकि अब बहनें अनिवार्य रूप से उस सदन की सदस्य बनेगी जिस सदन में राष्ट्र को चलाने के नियम कानून बनाए जाते हैं अनेक विघ्न बधाओं को पार करते हुए आज का दिन भारत के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है और इस महत्वपूर्ण कार्य का श्रेय ईश्वर ने मोदी जी को दिया है हम संपूर्ण मातृशक्ति की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही अपेक्षा करते हैं की सभी राजनीतिक दल इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करेंगे।

Knowledge Area

– What is Nari Shakti bill?

The Nari Shakti Vandan Adhiniyam, commonly known as the women’s reservation bill, was introduced in the Lok Sabha on September 19 during the special session of Parliament. The Bill seeks to reserve one-third of seats in the Lower House and state legislative Assemblies.

– What is the status of women’s reservation bill?

The Rajya Sabha passed the bill on 9 March 2010. However, the Lok Sabha voted on the bill. The bill lapsed since it was still completed in Lok Sabha and the Lok Sabha expired during this two times in 2014 and 2019.

 

 

 

 

लाड़ली बहना योजना से मध्यप्रदेश में हुई सामाजिक क्रांति – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Social revolution

 

भोपाल-बीना-खुरई-सागर मार्ग इंडस्ट्रिल हब के रूप में विकसित होगा

भोपाल , 19 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुरई के 100 बिस्तर के सिविल अस्पताल का 150 बिस्तर के अस्पताल में उन्नयन, बरोदियां कला में एक शासकीय कॉलेज, बांदरी में शासकीय आईटीआई, बीना के भानगढ़ में शासकीय कॉलेज, खुरई के रजवांस में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल-बीना-खुरई-सागर मार्ग को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सागर जिले के खुरई में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, बीना के विधायक महेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए 216 करोड़ 46 लाख के विकास कार्यों का रिमोट से शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही लाड़ली बहना योजना, केवल योजना नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है। यह महिलाओं को उनके अधिकार देने की योजना है। मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि मैं 1.32 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई हूं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को मिल रही राशि को धीरे-धीरे बढाकर 3 हजार रू. किया जाएगा। सरकार के पास धनराशि की कोई कमी नहीं है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीना रिफाइनरी परिसर में 50 हजार करोड़ से पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स की आधार शिला रखी गई। इसके पूरा होने से बीना, खुरई, विदिशा, सागर की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने युवाओें से कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर अपना उद्योग स्थापित करें, मध्यप्रदेश सरकार उनकी मदद करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कम समय में अपने प्रदेश को उंचाइयों तक पहुंचाया है। खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए सोपान स्थापित हुए हैं। नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश के नगरों के विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। खुरई की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जितना प्यार और दुलार इस क्षेत्र की जनता ने दिया, हमने भी विकास कार्यो की सौगात खुरई को दी है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने लैपटाप, साईकिल, वितरण, संबल और मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना सहित कई योजनाएं बंद कर दी थी, जिन्हें इस सरकार ने पुनः शुरू किया। मध्यप्रदेश की धरती पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी भाषा में हो रही है। सरकारी स्कूल के जो विद्यार्थी नीट की परीक्षा पास करेंगे, उनके लिए मेडिकल में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाने का निर्णय लिया गया है। गरीबों को 3.61 करोड़ का आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड यदि देवभूमि है तो बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का दिल हमेशा जनता के लिए धडकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक ताकत बढ़ी है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व का सिरमौर और शक्तिशाली बनाने का कार्य कर रहे है। वर्ष 2003 की तुलना में आज का मध्यप्रदेश विकसित और समृध्द है। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री धामी में सागर में बिताए बचपन के दिनों का भी जिक्र किया।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के लिए ईश्वर का वरदान है। खुरई विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए जो मांगा गया उन्होंने कभी इंकार नहीं किया। खुरई की जनता उनका यह ऋण कभी नहीं चुका सकती।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की

flooded Ganesh temple

भोपाल,19 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को विदिशा भ्रमण पर बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने इस अवसर पर नागरिकों को गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। उन्होंने जैन धर्म के पर्युषण पर्व प्रारंभ होने पर जैन धर्मावलंबियों को भी शुभकामनाएं दी।

शरीर में होने वाला दर्द हो सकता है फैटी लिवर, इन लक्षणों से पहचानिये

fatty liver

 

लिवर हमारी बॉडी के लिए बहुत ही अहम हिस्सा होता है। यह खून से हानिकारक पदार्थों को फिल्टर करने का काम करता है. इसलिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल खराब खानपान की वजह से लोगों को लिवर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें फैटी लिवर की दिक्कत भी शामिल है। फैटी लिवर वह समस्या है जब बॉडी में फैट की दिक्कत अधिक हो जाती है तो यह एक समस्या बन जाता है और व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से भी पीड़ित हो जाता है। बता दें फैटी लिवर की दिक्कत होने पर व्यक्ति को भूख न लगने, वजन कम होना और थकान जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि फैटी लिवर की दिक्कत होने पर बॉडी में कहां-कहां दर्द होता है?

पेट के ऊपरी हिस्से में होता है दर्द

अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसा आपको पेट के ऊपरी और दाहिने हिस्से में होता है। इसलिए अगर आपको भी पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है तो आप इसे गलती से भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि ऐसा करने पर दिक्कत बढ़ सकती है।

पैरों में दर्द

फैटी लिवर के कारण से पैरों और जोड़ों में भी सूजन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको पैरों में दर्द की शिकायत होती है। वैसे तो कभी-कभी हर किसी के पैरों में दर्द होता है लेकिन अगर यह दिक्कत आपको हमेशा रहती है तो आपको अपनी जांच करनी चाहिए।

कंधों में दर्द

फैटी लिवर की दिक्कत होने पर आपको कंधों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बढ़ा हुआ लिवर उन नर्व को स्टिमुलेट करता है जो कंधों की नसों से जुड़े होते हैं। ऐसे में फैटी लिवर की वजह से दर्द हो सकता है। इसलिए कंधों के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...