जवान ने वर्ल्डवाईड 600 करोड़ रूपये की कमाई की

Jawan earned Rs 600 crore worldwide

 

मुंबई, 13 सितंबर| बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत में जवान का कुल कारोबार करीब 345 करोड़ रूपये हो गया है।जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है।जवान ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

केरल में निपाह वायरस से दो की मौत, कोझिकोड जिले में सात गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

Nipah virus in Kerala,

 

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थय महकमा अलर्ट हो गया है। जिले में सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहीं के दो लोगों की निपाह से मौत हो चुकी है। सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए हैं।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों और दफ्तरों को बंद करवा दिया है। इनके इलाकों में चार लोगों के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसमें एक नौ वर्ष का बालक भी शामिल है।

निपाह का बांग्लादेश वैरिएंट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने विधानसभा में बताया कि यह निपाह वायरस का बांग्लादेश वैरिएंट है। यह इंसानों से इंसानों में तेजी से फैलता है और इसकी मृत्यु दर भी अधिक है। हालांकि यह कम संक्रामक है।

130 लोगों की जांच की गई

इसके पहले केरल में 2018 और 2021 में निपाह वायरस के मामले सामने आए थे। केरल स्वास्थय मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि निपाह की जांच के लिए कोझिकोड जिले में अब तक 130 लोगों की जांच की गई है।

कोझिकोड मेडिकल कालेज में मोबाइल लैब

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी पुणे की टीम केरल आकर कोझिकोड मेडिकल कालेज में एक मोबाइल लैब भी लगाने जा रही है। इससे वायरस के लिए टेस्ट करने में आसानी होगी। यह टीम चमगादड़ों में भी इस वायरस के लिए जांच करेगी।

कंटेनमेंट जोन में जाने पर रोक, यहां जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेंगी

कोझिकोड की जिला अधिकारी गीता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें से किसी को भी बाहर आने और वहां जाने की अनुमति नहीं है। इन इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

कंटेनमेंट जोन में आने वाले क्षेत्रों में जरूर सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति है। वहीं दवा दुकाने और हेल्थ सेंटर्स को खोलने और बंद करने के लिए समय की कोई रोक-टोक नहीं है। यहां बैंक, आंगनबाड़ी, शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

CM शिवराज सिंह ने स्व. रुद्रपाल सिंह को दी श्रृद्धांजलि

Tribute paid to Rudrapal Singh

 

 

भोपाल, 13 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के मँझले भ्राता स्व. रुद्रपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के ग्राम केवट पिपलिया पहुँचकर विधायक रामपाल सिंह तथा परिजनों को सांत्वना दी और ढाँढस बंधाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए

planted saplings

 

भोपाल : बुधवार, 13 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी रीमा गुर्जर ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया। सुश्री रीमा गुर्जर ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में कराटे में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किए। सुश्री गुर्जर ट्रैफिक पुलिस थाना भोपाल में पदस्थ हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ हर्ष जाट, दिनेश वर्मा और रेहटी के पवन शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। ग्वालियर, बैतूल और रेहटी के जन-प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

जलस्त्रोतों में क्रूज व मोटर बोट पर एनजीटी की रोक, बड़ा तालाब में भी होगी बंद

NGT ban on cruise and motor boats

 

भोपाल। राजधानी के बड़ा तालाब समेत प्रदेश के अन्य जलस्त्रोतों में अब क्रूज व मोटर बोट का संचालन नहीं किया जा सकेगा। इसको लेकर मंगलवार को एनजीटी ने रोक लगाने संबंधी आदेश दिया है। यही नहीं, एनजीटी ने यह भी कहा कि जलाशयों के किनारे बफर जोन में किसी तरह का कोई निर्माण भी नहीं किया जा सकेगा। यदि पूर्व से कहीं कोई पक्का निर्माण है तो उसे भी तोड़ना होगा। हाथ व पांव की मदद से चलाई जाने वाली नावों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। एनजीटी के इस आदेश के बाद हनुमंतिया, बरगी बांध, तवा जलाशयों में चलाई जाने वाली मोटर बोट व क्रूज का संचालन नहीं हो सकेगा।

बता दें कि याचिकाकर्ता सुभाष सी पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने आदेश दिया है कि यदि क्रूज एक बड़ी संख्या के मनोरंजन के लिए चलाई जाती है तो माना जाएगा कि उद्योग चल रहा है। यह ट्रेड की सीमा में आएगा। जलस्त्रोतों में प्रदूषण नियमों की निगरानी और सहमति के बिना इनका संचालन संभव नहीं है।

वर्तमान में बड़ा तालाब में जो क्रूज चल रहा है, वो एयर एक्ट 1981, वाटर एक्ट 1974, अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2000, एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 और वेटलैंड रुल्स 2016 का उल्लंघन है। प्रतिवदियों द्वारा इसमें पर्यावरणीय नियमों पालन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, इसीलिए इनके द्वारा भोज वेटलैंड सहित मप्र राज्य की सभी वाटर बाडी में मोटर बोट और क्रूज चलाना अवैध है। ऐसे में इन नियमों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

विदेश की तरह फोर स्ट्रोक इंजन बोट का संचालन संभव

एनजीटी ने आदेश में कहा है कि प्रदेश के वो जलाशय जो वेटलैंड नहीं हैं, ऐसी समस्त वाटर बाडी में फोर स्ट्रोक इंजन की बोट चलाई जा सकेगी, जैसा कि तीन दर्जन देशों मे चल भी रही है, लेकिन यह पर्यावरणीय नियमों के अनुकूल होना चाहिए। प्रतिवादियों को सुनिश्चित भी करना होगा कि वोट संचालन के समय उसकी फिटनेस, मेंटेनेंस, इससे निकलने वाली आवाज और लीकेज समेत अन्य बारीकियों का परीक्षण प्राथमिकता से करें। साथ ही इनमें चलने वाली बोट में ग्रीन फ्यूल का इस्तेमाल अनिवार्य हो।

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और सीपीसीबी बनाए एसओपी

मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन विभाग संयुक्त रूप से तय करें कि यदि कहीं रिजर्व फारेस्ट, नेशनल पार्क व ईकोसेंसटिव जोन है, तो इनके अंदर ऐसी गतिविधियों का संचालन न किया जाए, जिससे वन्य जीव प्रभावित हो। यदि संचालन होता है, तो सुनिश्चित किया जाए कि उससे नुकसान न हो। वहीं वेटलैंड नियमों का पालन कराने के लिए एनजीटी ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर एसओपी तैयार करें।

तीन माह में देनी होगी रिपोर्ट

बड़ा तालाब के अलावा प्रदेश के अन्य जलस्त्रोतों पर भी यह आदेश समान रूप से लागू किया होगा, साथ ही आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। एनजीटी ने सभी प्रतिवादी को आदेश दिया कि वो सभी मोटर बोट का संचालन तुरंत बंद कर दें। भोज वेटलैंड रामसर साइट है, लेकिन मोटर बोट या क्रूज का संचालन सभी वेटलैंड में प्रतिबंधित होगा। इसके लिए पीसीबी और वन विभाग मौके का परीक्षण कर तीन माह में अपनी रिपोर्ट एनजीटी के रजिस्ट्रार को सौंपेंगे।

मप्र और गुजरात के बीच क्रूज संचालन नहीं होगा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार की नर्मदा नदी में बड़वानी के राजघाट से गुजरात के केवड़िया में स्थित सरदार सरोवर बांध (स्टेच्यू आफ यूनिटी) तक 100 सीटर क्रूज चलाने की योजना थी। इसका संचालन पीपीपी मोड पर होना था, लेकिन एनजीटी के प्रतिबंध के बाद अब इसके संचालन पर भी प्रतिबंध लग गया है|

17 सितंबर की रात 12 बजे खुलेंगे उज्‍जैन में सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर के पट

Saubhagyeshwar Mahadev Temple

 

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार 18 सितंबर को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। महिलाएं अखंड सौभाग्य व युवतियां उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार रहकर शिव पार्वती का पूजन करेगी। हरितालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पूजन का विधान है। पुजारी परिवार के अनुसार 17 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे।

पुजारी पं.प्रवीण पंड्या व पं.राजेश पंड्या ने बताया श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में हरितालिका तीज पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 17 सितंबर को रात 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। अभिषेक पूजन के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 18 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा।

प्रशासन द्वारा महिलाओं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हरितालिका तीज पर मालवा की लोकपरंपरा अनुसार महिलाएं घरों में भी बालू रेत से शिव व पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना करेंगी। इस दिन रात्रि जागरण की विशेष मान्यता है। इसलिए भजन कीर्तन कर रात बिताएंगी। 19 सितंबर को सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मूर्ति विसर्जन कर व्रत को पूर्णता प्रदान की जाएगी।

देश में पहली बार ऐसा प्रयोग – ऐशबाग में फ्लाईओवर के साथ होगा फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण

first time in the country

 

भोपाल | चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐशबाग फाटक पर फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। 2008 के पहले क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाया करती थी। इससे निजात के लिये संपूर्ण नरेला में 10-10 फ्लाईओवर की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि ऐशबाग से बरखेड़ी की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों को फुटओवर ब्रिज बन जाने से बेहद लाभ होगा। उन्हें अब 1.5 किलोमीटर घूमकर नहीं जाना होगा।

देश में पहली बार फ्लाईओवर के साथ फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण

मंत्री सारंग ने कहा कि ऐशबाग क्षेत्र में निवासरत रहवासियों की मांग पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। यह देश में पहली बार हो रहा है जब फ्लाईओवर के साथ फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एफओबी का निर्माण लगभग 3 करोड़ की लागत से करीब 8 माह में पूर्ण हो जायेगा। इस पैदल पुल के निर्माण में लगभग 85 टन स्टैनलेस स्टील से किया जायेगा। इसकी चौड़ाई 10 फीट होगी। वहीं, लंबाई 60 मीटर रहेगी। पुल के डेक स्लैब की लंबाई 36.20 मीटर एवं 30 मीटर होगी। इसकी सीढ़ियां दोनों ओर से लगभग 17.0 मीटर लंबी एवं 1.80 मीटर चौड़ी रहेगी।

ऐशबाग में आरओबी के साथ एफओबी क्यों है आवश्यक

मंत्री सारंग ने बताया कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण से क्षेत्र में वाहनों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। परन्तू स्थानीय रहवासियों को पैदल पटरी पर करने हेतु लगभग 1.5 किलोमीटर चक्कर लगाकर पटरी क्रॉस करनी होगी। इसी कठिनाई को मद्देनजर रखते हुए बंद हो चुके ऐशबाग फाटक पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

रहवासियों ने जताया आभार

वार्ड 39 ऐशबाग में फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री सारंग का इस सौगात के लिये भव्य स्वागत किया। यहां रहवासियों ने भव्य आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा भी की। रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से इस फुटओवर ब्रिज की मांग की जा रही थी। वहीं अब सभी में खुशी की लहर है।

आईएनडीआईए समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीट शेयरिंग पर बनेगा फॉर्मूला

First meeting of INDIA

 

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक बुधवार को दिल्ली में होने जा रही है। यह I.N.D.I.A. गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक है। इस समिति का गठन पिछले दिनों मुंबई में बैठक में किया गया था।

यह बैठक इस लिहाज से अहम है कि यहां लोकसभा चुनाव 2024 में तमाम दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर मंथन होगा। बता दें, कई राज्यों में ये दल अब तक एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं।

अगले आम चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए साथ आए हैं, लेकिन कोई सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। I.N.D.I.A. के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है। इसी का हल निकाला जाएगा।

विपक्षी नेताओं ने कहा कि सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला पिछले चुनावों में पार्टियों के प्रदर्शन और हर राज्य में मौजूद सबसे बड़ी पार्टी की ताकत पर आधारित होगा।

इससे पहले गठबंधन ने 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित बैठक के बाद कहा था कि विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे पर मंथन तुरंत शुरू किया जाएगा और सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।

नीतीश ने कहा था, सीट शेयरिंग पर जल्द फैसला हो
इससे पहले नीतीश कुमार समेत अन्य नेता कह चुके हैं कि सीट शेयरिंग पर जल्द से जल्द सहमति बन जाए।
नीतीश के साथ ही कम से कम 3 बड़े नेताओं, मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव ने चुनाव नजदीक होने का हवाला देते हुए मुंबई की बैठक के दौरान भी सीटों पर तत्काल चर्चा के लिए दबाव डाला था।

समन्वय समिति में शामिल हैं ये नेता

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, डीएमके नेता टीआर बालू, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, ‘AAP’ नेता राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान, जेडीयू नेता ललन सिंह, सीपीआई नेता डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी।

MP Police SI & ASI Transfer list: पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के स्थानन्तरण

Transfer of MP Police SI & AS

MP Police Transfer News: पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन उपरांत निम्नलिखित उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों को स्वयं के व्यय पर आगामी आदेश तक स्थानांतरित किया गया है। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल में मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

Mp police transfer list

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को किया सम्मानित

Lahari Bai of Dindori.

 

भोपाल, 12 सितम्बर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को आज श्रीअन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ प्रदान किया। लहरी बाई को कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के सी. सुब्रामण्यम ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे।

डिंडोरी जिले की बजाग तहसील निवासी लहरी बाई ने बैगा समुदाय की सहायता से कोदो, कुटकी, सांवा, काग, सिकिया, मडुआ जैसे दुर्लभ श्रीअन्न प्रजातियों का सीड बैंक विकसित किया है। दिल्ली में 12 से 15 सितंबर, 2023 तक चलने वाली वैश्विक संगोष्ठी में लहरी बाई ने अपने सीड बैंक की प्रदर्शनी भी लगाई है।

कृषि मंत्री पटेल ने दी बधाई

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने लहरी बाई की अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स संरक्षण के लिए लहरीबाई द्वारा अदभुत कार्य किया गया है। उनके कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” में कर चुके हैं। लहरी बाई ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...