लोक अदालत में हुआ 86 करोड़ 86 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह

Revenue collection

 

भोपाल, 10 सितम्बर| नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित करो में समझौते के माध्यम से नगरीय निकायों को 86 करोड़ 86 लाख 29 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें नगर पालिक निगमों को 78 करोड़ 71 लाख 27 हजार, नगर पालिकाओं को 5 करोड़ 66 लाख 7 हजार और नगर परिषदों को 2 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा है कि इस राशि से नगरीय निकायों में जरूरी विकास कार्य करने में मदद मिलेगी। नगरीय निकायों को संपत्ति कर के 74 करोड़ 46 लाख 42 हजार, जल कर के 10 करोड़ 70 लाख 38 हजार और स्वच्छता कर के एक करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

इंदौर को 34 और भोपाल को 11 करोड़ मिले

राष्ट्रीय लोक अदालत में नगरीय निकाय इंदौर को 34 करोड़ 42 लाख 53 हजार, भोपाल को 11 करोड़ 43 लाख 55 हजार, ग्वालियर को 9 करोड़ 29 लाख 49 हजार, जबलपुर को 8 करोड़ 86 लाख 21 हजार, उज्जैन को 2 करोड़ 67 लाख 27 हजार, सतना को 3 करोड़ 62 लाख 21 हजार, खंडवा को एक करोड़ 75 लाख 70 हजार, देवास को 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार, कटनी को एक करोड़ 44 लाख 77 हजार, रतलाम को 73 लाख 50 हजार, रीवा को 58 लाख 99 हजार , सागर को 45 लाख 39 हजार, बुरहानपुर को 41 लाख 86 हजार, सिंगरौली को 20 लाख 62 हजार, छिंदवाड़ा को 16 लाख 75 हजार और मुरैना को 15 लाख 88 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित हुई थी।

एशिया कप 2023: पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

Pakistan won the toss

 

बारिश डाल सकती है खलल

कोलंबो। एशिया कप सुपर-4 का अहम मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी बताई गई है। टॉस के दौरान आसमान साफ रहा, हालांकि बारिश की आशंका बनी हुई है।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच एशिया कब का पहला मुकाबला कैंडी में बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि टीम इंडिया में श्रेयर अय्यर के स्थान पर केएल राहुल को शामिल किया गया है।

इससे पहले जारी विदेर रिपोर्ट में कोलंबो में बारिश की 90% से अधिक संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। आकाश साफ होने का कोई संकेत नहीं है। आर्द्रता लगभग 81% तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि हवा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों को मदद करती रही है, लेकिन इसकी तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत कठिन है, लेकिन मौसम को देखते हुए संभावना है कि टॉस जीतने वाला पहले गेंदबाजी चुनेगा, क्योंकि अगर बारिश मैच को प्रभावित करती है तो डीआरएस फैक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

रोजगार पर चर्चा से कोसों दूर भोपाल के मतदाता

 

भोपाल, भोपाल जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जातिगत, सामाजिक समीकरण हावी है। रोजगार जैसे मुद्दे जमीन से गायब! महंगाई की चर्चा पर सब मौन!

बात करें औद्योगिक क्षेत्र भेल की तो यहाँ से प्रभावित होने वाले विधानसभा क्षेत्र नरेला, गोविंदपुरा भी रोजगार से ज्यादा जातिगत समीकरण आधारित राजनीति के घेरे में है जहां गोविंदपुरा का वोटिंग समीकरण पिछड़ी जातियों पर निर्भर है वही नरेला में मुस्लिम आबादी निर्णयक भूमिका में है।

बात हुजूर विधानसभा की करें तो इसके एक किनारे में बैरागढ़ का बाजार है तो दूसरे छोड़ पर मंडीदीप औधोगिक क्षेत्र लगा हुआ है यहाँ भी वोट सिंधी, मीणा, लोधी, विश्वकर्मा समाज मे बांटा हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा पढ़े-लिखे नौकरी पेशा आबादी का सघन क्षेत्र है परन्तु यहाँ भी राजनीतिक समीकरण कायस्थ और ब्राह्मण वोट पर निर्भर है।

मध्य विधानसभा क्षेत्र ने सबसे ज्यादा प्रभुत्वशाली लोगो का निवास है यहां बड़े बड़े बिजनेस मैन, प्रोफेशनलर्स रहते है वही सबसे ज्यादा स्वरोजगारमुखी निवास करते है यहाँ हिन्दू-मुस्लिम आबादी मिक्स समीकरण है।

बैरसिया विधानसभा पूणतः कृषि आधारित आबादी क्षेत्र है SC आरक्षित सीट है, यहाँ भी जाति आधारित राजनीति का प्रभाव है, गुर्जर, दांगी, ब्राह्मण मतदाता परिणाम तय करेंगे।

उत्तर विधानसभा मुस्लिम बहुल सीट है यहाँ राजधानी का 25 प्रतिशत से ज्यादा व्यापार होता है, रोजगार यहाँ चुनावी मुद्धा नही होता।

भगवान कृष्ण की कथा में जाकर धुर्वे नारायण सिंह ने आशीर्वाद लिया

 

भोपाल, मध्य विधानसभा में भाजपा से विधायक प्रत्याशी धुर्वे नारायण सिंह शनिवार को वार्ड 34, बैंक कॉलोनी, जहांगीराबाद में भाजपा महाराणा प्रताप मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव(लाला) द्वारा आयोजित भगवान कृष्ण की कथा स्थल पर पहुंच कर कथावाचक के श्रीचरणों को छूकर आशीर्वाद लिया।

 

New Jobs:- BPCL Recruitment 2023 Last Date 30/09/2023

BPCL Recruitment Various Posts 2023

BPCL Recruitment 2023 Notification of different level posts: Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) is one of leading refinery company in India, A Government of India Enterprise. The BPCL career opportunity for both fresher and experienced engineering graduates, Diploma holders, ITI and Professionals.

Name of Post – No of Vacancy

– Junior Executive, Associate Executive Posts, Last Date 30/09/2023

BPCL Job Openings 2023 Vacancy Notification of Various Posts: Bharat Petroleum (BPCL) recruitment notification for Entry Level profiles Engineering, Finance, HR and Qhality Assurance. The BPCL Entry Level Vacancy 2023 online registration start from 6th September 2023 to 30th September 2023.

BPCL Recruitment 2023 Age Limit:

✔️ Junior Executive (Engineering): 29 years
✔️ Associate Executive (Engineering): 29 years
✔️ Junior Executive (Accounts): 30 to 35 years
✔️ Junior Executive (Quality Assurance): 29 years
✔️ Associate Executive (Human Resources): 30 years

✅ BPCL Recruitment 2023 Salary:

✔️ Junior Executive: JG A0 ₹ 30,000 – 1,20,000/- (Basic Pay ₹ 30,000/- per month)
✔️ Associate Executive: JG A ₹ 40,000 – 1,40,000/- (Basic Pay ₹ 40,000/- per month)

✅ BPCL Recruitment 2023 Eligibility Criteria:

✔️ Junior Executive (Engineering): 03 years Diploma in Engineering.

✔️ Associate Executive (Engineering): 04 years B.Tech / B.E. / B. Sc (Engineering).

✔️ Junior Executive (Quality Assurance): 03 years B. Sc (Chemistry) OR 03 years Diploma in Chemical Engineering.

✔️ Associate Executive (Human Resources): 02 years MBA (HR) / MA (PM&IR) / Post-Graduate Diploma in HR / PM&IR / MMS (HR/ Personnel)/ Masters in Labour Studies courses.

✅ BPCL Recruitment 2023 PQ Experience:

✔️ Junior Executive: 05 years
✔️ Associate Executive: 03 years

✅ BPCL Recruitment 2023 Selection Process: The BPCL selection will be made through multi-stage selection process may comprise of various shortlisting tools like Application Screening (on basis of number of years of relevant work-experience, educational qualification, etc.)

– Written Test / Computer Based Test
– Case Based Discussion
– Group Task
– Personal Interview

✅ How to Apply BPCL Recruitment 2023:

➢ Eligible candidates should apply online through BPCL IBPS Online Application Portal ibpsonline.ibps.in/bpclaug23/
➢ The candidates are required to fill basic, personal and educational details.
➢ The candidates should upload relevant documents / certificates etc.
➢ The Candidates are advised to submit only one application.
➢ The last date for registration of online applications is 30/09/2023.
➢ For full details check out BPCL Official Notification 2023 Here. https://ibpsonline.ibps.in/bpclaug23/

 

लाड़ली बहनों को सावन माह की रसोई गैस 450 रुपये में मिलेगी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

gas for the month of Sawan for Rs 450 -

 

भोपाल, 09 सितम्बर | प्रदेश में लाड़ली बहनों को अब सावन माह की रसोई गैस 450 रुपये में मिलेगी। उज्जवला बहनों की सूची के अलावा गैर-उज्जवला सूची में भी पंजीयन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सभी गैस कनेक्शनधारी महिलाओं और गैर उज्जवला योजना में गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को श्रावण मास में 450 रूपये गैस रिफिल के लिये दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवास देने की प्रक्रिया तीन दिनों में प्रारम्भ की जाएगी। प्रदेश की यह पहली योजना होगी जो सर्वे के साथ प्रारम्भ होगी। इस योजना के माध्यम से पीएम आवास और आवास प्लस में पक्के आवास से छूटे व्यक्तियों को लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खरगोन जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हर जरूरतमंद को पक्का मकान देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ हो रही है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चें चाहे मेडिकल में एडमिशन ले या इंजीनियरिंग में उनकी फीस सरकार भरेगी। अब हायर सेकेंडरी स्कूलों में टॉप करने वाले एक-एक विद्यार्थी को नहीं तीन-तीन को स्कूटी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अब से प्रदेश में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी लैपटॉप योजना का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयुष्मान योजना में छूटे हुए व्यक्तियों को भी जोड़ा जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना में जो भी व्यक्ति छुटे हुए है उन्हें भी इस योजना में जोड़ा जाएगा। इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है। हर जरूरतमन्द व्यक्ति को इससे लाभ देने के प्रयास किए जाएंगे।

ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सनावद और बड़वाह के विकास तैयारी कर ली गई है। जैसे उज्जैन में महाकाल लोक से लोगों को रोजगार मिले है इसी तरह ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक बनाया जाएगा। इससे सनावद और बड़वाह की जनता को भी लाभ होगा। यहाँ पर्यटन के कारण सनावद और बड़वाह में व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

 

भारत मंडपम के जी20 शिल्प बाज़ार में मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प और जनजातीय कला का प्रदर्शन

Display of Handicrafts and Tribal Arts of Madhya Pradesh

 

भोपाल, 09 सितम्बर| जी20 शिखर सम्मलेन में भाग ले रहे विदेशी प्रतिनिधियों और अन्यों के लिए भारत मंडपम के शिल्प बाज़ार में मध्यप्रदेश के समृद्ध हस्तशिल्प और जनजातीय कलाकृतियों की विस्तृत श्रंखला का प्रदर्शन किया जा रहा है। 9 और 10 सितम्बर, 2023 को हो रहे इस शिल्प बाज़ार के मध्यप्रदेश पेवेलियन में प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत प्रसिद्ध और लोकप्रिय शिल्प का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। पेवेलियन में चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी, बाघ और बुटिक प्रिंट, सीधी की दरियाँ, लौह शिल्प और मेटल की कलाकृतियाँ, गोंड पेंटिंग्स, जूट से निर्मित कैरी बैग्स, फाइल कवर्स, लेदर बैग्स, बाँस चटाई, ज़री वर्क इत्यादि के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गयी है। डिजिटल भुगतान के लिए पेवेलियन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्ड स्वाइप की सुविधा है। खरीदे गये उत्पादों की पेकिंग इको-फ्रेंडली पेपर बैग में की जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से फोरेक्स काउंटर भी शिल्प बाज़ार में स्थापित किया गया है।

प्रदेश के पेवेलियन में वर्ष 2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पवन झारिया द्वारा तारापुर की सुप्रसिद्ध हस्तथप्पा छपाई कला नान्दना ब्लाक प्रिंट्स की 12 विभिन्न प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

शिल्प बाज़ार में ट्राईफेड के ट्राइब्स इंडिया पेवेलियन में भी मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग्स, महेश्वरी साड़ियां और भील आभूषण प्रदर्शित किये जा रहे हैं। वर्ष 2023 के पद्म श्री पुरस्कार विजेता परेश राठवा इस पेवेलियन में भील, भिलाला, नायक और राठवा जनजातियों की अनुष्ठानिक पिथौरा पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं।

बृजलाल साहू बने भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष

Brij lal sahu

 

भोपाल, चुनावी वर्ष में कांग्रेस लगातार अपने संगठन को मजबूत करते हुए सक्रिय कांग्रेस सदस्यों को विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठ में नियुक्त कर रही है।

Latter of congressहाल में काँग्रेस में वापसी करने वाले कोलार क्षेत्र निवासी बृजलाल साहू को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मप्र कांग्रेस तैलिक साहू राठौर समाज समन्वय प्रकोष्ठ का भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अक्षय कुमार जन्मदिन पर श्री महाकालेश्वर की शरण में

Shri Mahakaleshwar

उज्जैन, 09 सितंबर| प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

मंदिर समिति सूत्रों ने बताया कि अक्षय कुमार तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी पूजन में शामिल हुए। अक्षय कुमार ने पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के साथ जन्मदिन का केक काटा। मंदिर के आशीष पुजारी ने अक्षय कुमार को महाकाल मंदिर से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी। इनके साथ ही क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी आज अपने माता-पिता के साथ महाकाल मंदिर पहुंची।

जी-20 के ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ को आम सहमति से मिली स्वीकृति

received unanimous approval

 

दिल्ली, 09 सितंबर| जी-20 शिखर सम्मेलन के संयुक्त वक्तव्य में सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर शनिवार को आम सहमति बन गई और ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया। जी- 20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने आज यहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 प्रतिशत सर्वसम्मति के साथ ऐतिहासिक और पथप्रदर्शक जी 20 घोषणा पत्र।

भू-राजनीतिक मुद्दों पर नए वाक्य आज की दुनिया में विश्व, लोग, शांति और समृद्धि के लिए एक शक्तिशाली आह्वान है। आज की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व को प्रदर्शित करता है।” अमिताभ कांत ने कहा,“ ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ को जी -20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया है। आज के युग को मानव-केंद्रित वैश्वीकरण के स्वर्ण युग के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जी- 20 अध्यक्षता में इस लक्ष्य की दिशा में अथक प्रयास किया गया है।” उन्होंने कहा,“ भारत की जी-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक, कार्य-उन्मुख और यथास्थिति को चुनौती देने में निडर रही है। श्री मोदी के नेतृत्व में हमने जी-20 को आखिरी छोर तक ले जाने के लिए नेताओं से कदम उठाने का पुरजोर आह्वान किया है।”

अमिताभ कांत ने कहा,“ भारत की अध्यक्षता जी-20 अध्यक्षों के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी रही है। कुल 112 परिणामों और अध्यक्षीय दस्तावेज़ों के साथ, हमने पिछले अध्यक्षीय काल की तुलना में मूल कार्य को दोगुने से भी अधिक कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ के प्रमुख बिन्दु – मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...