सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, संसद के विशेष सत्र का एजेंडा सार्वजनिक करने की मांग

Sonia Gandhi wrote a letter

 

दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद के विशेष सत्र का एजेंडा सार्वजनिक करने की मांग की है। बता दें, केंद्र सरकार ने 18 से 23 दिसंबर तक पांच दिन के लिए यह सत्र बुलाया है।

सरकार की ओर से यह नहीं बताया गया है कि इस विशेष सत्र में वह किन-किन मुद्दों को लाएगी। यही कारण है कि विपक्ष में बेचैनी है। कहा जा रहा है कि सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने, महिला आरक्षण, जनसंख्या बिल. एक देश एक चुनाव जैसे प्रमुख बिल ला सकती है।

सोनिया गांधी ने चिट्ठी में उठाए 9 मुद्दे

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में 9 बिंदुओं का जिक्र किया है। लिखा गया है कि सरकार संसद के विशेष सत्र का एजेंडा सार्वजनिक करे।

चिट्ठी में बताया गया है कि कांग्रेस किन मुद्दों पर चर्चा चाहती है। सोनिया गांधी ने मांग की है कि अदाणी मुद्दे पर जेपीसी का गठन किया जाए। वहीं संसद के विशेष सत्र में मणिपुर हिंसा और नूंह हिंसा पर चर्चा हो। चीन सीमा विवाद पर भी सरकार ने रुक साफ करे।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता में कहा, ”सोनिया गांधी ने लिखा है कि विपक्ष के साथ बिना किसी चर्चा के सत्र बुलाया गया है। किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह पहली बार है कि हम एजेंडे के लिए कोई विवरण नहीं है।’

गणेश चतुर्थी के दिन नये संसद भवन में होगा कामकाज शुरू

Ganesh Chaturthi

 

दिल्ली, 06 सितंबर| संसद के आगामी विशेष सत्र में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से नये संसद भवन में कामकाज शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आयी है, लेकिन तैयारियों एवं चर्चा के हिसाब से बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को संसद के विशेष सत्र की शुरूआत पुराने भवन से होगी। संसद के नए भवन में मंगलवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से कामकाज शुरू हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि नये संसद भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही उद्घाटन इसी वर्ष 28 मई को किया था। इस नये संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने किया है और इस पर 862 करोड़ की लागत आयी है। चूंकि नये संसद भवन में सरकार कामकाज की शुरुआत किसी ऐतिहासिक एवं बड़े कार्य से करना चाहती है। इसलिए चर्चा है कि महिला आरक्षण विधेयक, एक देश एक चुनाव विधेयक और समान नागरिक संहिता विधेयक लाया जा सकता है। यह भी चर्चा है कि संविधान में देश के नाम में इंडिया शब्द हटा कर केवल भारत शब्द रखने संबंधी विधेयक लाया जाये।

मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में भव्य रैली आयोजित

voter awareness

 

हनुवंतिया बैंड और पुलिस बैंड ने बांधा समा

भोपाल,06 सितम्बर| भोपाल में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प की पूर्ति के लिए बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्निवाल और वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुए इस रैली को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद पांडे और अरुण गोयल तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में हजारों की संख्या में कॉलेज और स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेटियर्स, रेपिड एक्शन फोर्स, मध्यप्रदेश सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल के जवानों, बाइकर्स, साइकिल रैली, प्राइड वीमन वोटर की सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन इस रैली में शामिल हुए।

रैली में सबसे आगे प्राइंट वीमन वोटर्स का दल रवाना किया गया। इसके बाद रेपिड एक्शन फोर्स, एसएएस, जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला-पुरूष हाथों में मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियाँ लेकर चले। पुलिस बैंड उनका लगातार उत्साह वर्धन करता रहा। रैली की शुरूआत गणेश वंदना और हनुवंतिया बैंड के ढोलों की प्रस्तुति से की गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वोट करेगा भोपाल के नारों से पूरे वातावरण में जोश और जूनून के साथ भाग लिया।

रैली अटल पथ से डिपो चौराहा काटजू चौराहा रंग महल चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग होते हुए टीटी नगर स्टेडियम में रैली का गरिमा पूर्ण समापन हुआ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे एवं अरुण गोयल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा कार्निवाल में डेमोक्रेसी वॉल पर हस्ताक्षर भी किए गए।

विभिन्न चरणों में 12 से 28 सितम्बर तक होंगी खेल प्रतियोगिता

Sports competitions

 

“खेलो एमपी यूथ गेम्स” 2023

भोपाल,06 सितम्बर| प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें खेलों की तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये प्रदेश में कई अभिनव पहल किये जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में पहली बार हुए खेलों इण्डिया यूथ गेम्स की सफलता के बाद घोषणा की थी कि “खेलो इण्डिया यूथ गेम्स” की तर्ज पर मध्यप्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स” का आयोजन भी किया जाएगा। इस कड़ी में 12 से 28 सितम्बर तक प्रदेश में विभिन्न चरणों में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश के सभी 52 जिलों के 313 विकासखण्डों में किया जाएगा। यूथ गेम्स 4 चरणों, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉकस्तरीय चयन स्पर्धा 12 से 14 सितंबर के मध्य किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर, संभागस्तरीय 20 से 23 सितंबर तथा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 से 28 सितंबर तक किया जाएगा। राज्यस्तर पर प्रदेश के 8 संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन एवं शहडोल की टीमें सहभागिता करेंगी। 24 खेलों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएँ प्रदेश के 7 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, रीवा एवं जबलपुर में किये जाएंगे।

जिला एवं संभाग स्तर पर प्रदेश में प्रचलित 18 खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस और शतरंज का आयोजन किया जाएगा।

राज्यस्तर पर 6 खेल ताइक्वांडो, फैंसिंग, रोइंग, क्याकिंग-कनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तर पर एथलेटिक्स, शूटिंग प्रतियोगिताएँ स्पोर्टस कॉम्पलेक्स शिवपुरी में होंगी। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में बॉक्सिंग, ताक्वांडो, जूडो, फैंसिंग, टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, शतरंज प्रतियोगिताएँ होंगी। भोपाल की बड़ी झील में क्वाकिंग-कनोइंग और रोइंग तथा प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता की जाएंगी। इंदौर के बॉस्केटबॉल काम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएँ तथा एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल में टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे। ग्वालियर में मध्यप्रदेश बेडमिंटन अकादमी बेडमिंटन और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी कम्पू ग्वालियर में हॉकी की प्रतियोगिताएँ होंगी। स्पोर्टस कॉम्पलेक्स उज्जैन में मलखम्ब और योगासन, जबलपुर के रानीताल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खो-खो एवं तीरंदाजी तथा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स रीवा में कबड्डी के मुकाबले खेले जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जन-प्रतिनिधियों के साथ लगाए पौधे

saplings along with public representatives

 

भोपाल, 06 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और जामुन के पौधें रोपें। प्रदेश महामंत्री भाजपा भगवानदास सबनानी ने अपने जन्म दिवस पर धर्मपत्नि सीमा सबनानी, पुत्री दीपांशी व परिवारजन के साथ पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पूर्व उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल भागीरथ कुमरावत और राजेश विश्वकर्मा ने अपने जन्म दिवस पर पौधे रोपे। जनप्रतिनिधि रवि जायसवाल, राजा राम शिवहरे, विजय सिंह तथा साथी पौध-रोपण में शामिल हुए।

इंदौर के 228 साल पुराने मंदिर में मां यशोदा की गोद में बैठे हैं नंदलाल

sitting on mother Yashoda's lap

 

इस मंदिर में निसंतान दंपती संतान की कामना से माता यशोदा की गोद भराई करते हैं

आपने भगवान श्रीराम, हनुमानजी, विष्णु, शिव और श्रीकृष्ण के कई मंदिर देखे होंगे, जहां लोग अपनी मनोकामना के लिए जाते हैं। लेकिन इन भगवान को पाल-पोसकर बड़ा करने वाली माताओं के मंदिर शायद ही आपने कहीं देखे होंगे। भगवान कृष्ण को पालने वाली माता यशोदा का मंदिर जरूर इंदौर में बना है। इस मंदिर में मां यशोदा नंदलाल को गोद में लेकर बैठी हैं। यहां देशभर से निसंतान दंपती संतान प्राप्ति की कामना लिए आते हैं।

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में 228 साल पुराना यशोदा माता मंदिर है। यह मंदिर कृष्ण भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। माता यशोदा की गोद में विराजित कान्हा के दर्शन के लिए निसंतान दंपती का तांता लगा रहता है। यहां संतान की कामना से गोद में कान्हा को लिए माता यशोदा की मूर्ति के पूजन के लिए देशभर से लोग आते हैं। गुरुवार को महिलाएं मां यशोदा का पूजन करती हैं और चावल, नारियल और अन्य सामग्री से उनकी गोद भरती हैं।

रोजाना होता है श्रृंगार

मंदिर में मां यशोदा की कान्हा को अपने आंचल में समेटे हुए बहुत ही खूबसूरत मूर्ति है। यशोदा मैया की गोद में कृष्ण का बाल रूप विराजमान हैं। जिनका रोज़ाना साज-श्रृंगार होता है। इनके अलावा मंदिर में नंदबाबा और राधा-कृष्ण की मूर्तियां भी हैं।

जयपुर से बैलगाड़ी में आई थी मूर्ति, इंदौर आने में लगे थे 40 दिन

मंदिर के पुजारी महेंद्र दीक्षित बताते हैं कि इस मंदिर में विराजित मूर्ति जयपुर से बैलगाड़ी में लाई गई थी। इसे लाने में 40 दिन लगे थे। जन्माष्टमी पर मंदिर आकर्षक साज-सज्जा की गई है। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगेगा। भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आएंगे।

चाइना ओपन 2023: प्रणॉय और सेन की हार से भारतीय एकल चुनौती समाप्त

China Open 2023

 

बीजिंग 05 सितंबर| विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन चाइना ओपन 2023 बैडमिंटन में मंगलवार को पुरुष एकल मुक़ाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज़ भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय को 66 मिनट तक चले मैच में मलेशियाई शटलर एन जी योंग से 12-21, 21-13, 18-21 से हार मिली। विश्व रैंकिंग के 22वें नंबर के मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले गेम को जीत कर भारतीय शटलर पर दबाव क़ायम किया। हालांकि, दूसरे गेम में प्रणॉय ने वापसी की और मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

बच्चों को मैदान में खेलने भेजें, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

immunity will increase

 

बदलते मौसम के कारण वायरल के साथ ही डेंगू का खतरा भी बढ़ा है। मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में उनकी विशेष देखभाल करने की आवश्यकता होती है। अभी मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है, जिससे बच्चों को डेंगू हो सकता है। ऐसे में घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई का ध्यान रखें। कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें।

शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि वायरल से बचने के लिए बच्चों को भीड़ वाली जगह पर नहीं लेकर जाना चाहिए। जब भी वे बाहर से घर के अंदर आएं, तो उनके हाथ-पांव अच्छी तरह धुलवाएं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को वर्ष में एक बार फ्लू वैक्सीन अवश्य लगवा लेनी चाहिए। इससे वायरल होने से बचा जा सकता है।

बच्चों के खानपान का रखें विशेष ध्यान

इस मौसम में बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें बाहर का बिल्कुल खाने नहीं देना चाहिए। घर पर बना खाना ही खिलाएं। वैसे उन्हें केवल इस मौसम में ही नहीं, बल्कि हमेशा ही शुद्ध खाना और पानी देना चाहिए। बच्चों को खुले मैदान में खेलने के लिए अवश्य भेजना चाहिए। इससे उनका व्यायाम हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यदि मैदान में मच्छर काटने का डर हो तो आजकल ऐसे मच्छर रिपेलेंट आते हैं, जिनकी कुछ बूंदें कपड़ों पर लगा देने से मच्छर आसपास नहीं फटकते।

बच्चे को वायरल है तो स्कूल न भेजे

बच्चों के भोजन में दाल, रोटी, हरी सब्जियां, फल शामिल करना चाहिए। यदि बच्चे को वायरल है, तो स्कूल न भेजें क्योंकि इससे दूसरे बच्चे भी संक्रमित हो सकते हैं। बच्चों का इलाज हमेशा विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही करवाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में कोई भी व्यक्ति बीमार हो तो बच्चों को उनसे दूर रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोलर सिटी सांची का आज करेंगे लोकार्पण

inaugurate Solar City Sanchi

 

तीन मेगावाट बिजली बनेगी, सात करोड़ रुपये खर्च बचेगा

लगभग 2.3 लाख वयस्क पेड़ों के बराबर है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को प्रदेश की पहली सांची सोलर सिटी का लोकार्पण करेंगे। सांची में पहाड़ी पर लगभग 5.5 हेक्टेयर लगे सोलर सिस्टम से सांची नगरीय क्षेत्र की जरूरत अनुसार बिजली का उत्पादन हो सकेगा। सांची शहर को दो मेगावाट बिजली की जरूरत है जबकि सोलर सिस्टम से तीन मेगावट बिजली का उत्पादन होगा। यहां से सोलर ऊर्जा सलामतपुर ग्रीड सप्लाई की जाएगी वहां से बिजली कंपनी सांची में हर एक घर में बिजली उपलब्ध कराएगी। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 लाख वयस्क पेड़ों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

जनता के बीच जाने के लिए सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर विकास रथ रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री आवास से विकास रथ का शुभारंभ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे है तो जनता को ये भी बताएं कि विकास और जन कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किए हैं।

14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिखाएंगे बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण कार्य को हरी झंडी

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना आ रहे है। बीना स्थित रिफाइनरी में पचास हजार करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है और तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

एक राजा की विनती दूसरे राजा ने सुनी

🖋️ पी डी तिवारी

एक राजा की विनती दूसरे राजा ने सुनी बात बनी मध्य प्रदेश भर में वर्षा पानी कहावत है यदि राजा प्रजा के लिए दिल से सहायता की पुकार करें तो ईश्वर स्वयं चलकर पृथ्वी पर आ जाते हैं ऐसा ही कुछ घटित हुआ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के साथ कि उन्होंने महाकाल में अपनी अर्जी लगाई और महाकाल ने उनकी अर्जी पर कार्यवाही करते हुए इंद्रदेव को आदेशित किया कि प्रदेश के जो बदहाल हैं अनावृष्टि से, उसको तत्काल प्रभाव से इंद्रदेव के द्वारा मेघों के माध्यम से जलवृष्टि की जाए ताकि जो किसान बारिश न होने के कारण परेशान है उनको राहत मिले और अच्छी फसल होने का संकेत मिले ताकि आशंकित नुकसान से बचा जा सके सर्व विदित है कि समूचा मध्य प्रदेश अनावृष्टि से जूझ रहा है ऐसे में जो राजा का कर्तव्य होता है वह प्रदेश के मुखिया ने ये बखूबी निभाया और प्रदेश का मौसम तेजी से बदला कहावत पुरानी है राजा ने राजा से मांगा मेघो के द्वारा पानी है

लेखक पी डी तिवारी साईनाथ वार्ड 80, कोलार रोड निवासी

 

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...