इस मौसम में बढ़ रहे पेट के रोग, पानी उबालकर ही पिएं

Stomach diseases

 

बारिश के शुरुआती दिनों में और बारिश न होने के कारण पेट रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सभी उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में टायफाइड, हेपेटाइटिस आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका एक कारण दूषित पानी है। इसलिए घर के अलावा बाहर का पानी बिल्कुल न पिएं। घर पर भी पानी को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए। इससे हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

पेट रोग विशेषज्ञ डा. राकेश शिवहरे का कहना है कि घर का बना हुआ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घर के खाने में भी तला हुआ कम खाएं। हमेशा पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। खाने में सलाद और फलों को भी शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भी यदि हम बाहर का कुछ खा रहे हैं तो ध्यान रखें कि जिस दुकान से भी हम खा रहे हैं, वहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।

देर रात खाना न खाएं

जिस पानी का उपयोग वह कर रहे हैं, वह अच्छा होना चाहिए। वहीं पेट से संबंधित कोई बीमारी हो रही है तो मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर नहीं खाना चाहिए। हमेशा विशेषज्ञों की सलाह से ही दवाई लें, ताकि जल्द ही स्वस्थ हो सकें। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना समय पर खाएं। क्योंकि देर रात को खाना खाने के कारण भी पेट संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओरछा में पौधरोपण किया

planted saplings in Orchha

 

भोपाल, 04 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री राम राजा लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नीमच प्रस्थान करते समय हेलीपैड के समीप पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उनके साथ वन राज्य मंत्री राहुल सिंह, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल सिंह यादव भी उपस्थित थे।

81 करोड़ की लागत से ओरछा में होगा श्री राम राजा लोक का भव्य निर्माण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया भूमि-पूजन

श्री रामराजा से की प्रदेश में वर्षा के लिये प्रार्थना

भोपाल,04 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री रामराजा लोक का भूमि-पूजन किया और निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। भगवान श्री राम की नगरी ओरछा में 81 करोड़ की लागत से श्री रामराजा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र मिलाकर श्री राम राजा लोक का भव्य निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि निवाड़ी जिले में ओरछा का प्रमुख केन्द्र श्री रामराजा मंदिर है। इसका निर्माण तत्कालीन बुन्देला शासकों ने किया था। ओरछा को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

ओरछा का केन्द्र बिन्दु श्रीराम राजा मंदिर है। जहाँ बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों का आगमन होता है। श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों की भावनाओं तथा सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये ओरछा में श्री रामराजा मंदिर में श्री रामराजा लोक का विकास किया जाएगा। श्री रामराजा मंदिर परिसर लगभग 2.86 एकड़ में स्थित है। मंदिर के आसपास लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में श्री रामराजा लोक विकसित किया जायेगा। श्री रामराजा लोक का प्रारंभ प्रवेश द्वार पर भव्य दरबार गलियारे से होगा।

मंदिर परिसर में 41 करोड़ की लागत से श्री रामराजा लोक प्रवेश द्वार के साथ प्लाजा का विकास, प्रसादालय, कतार परिसर, श्री जानकी मंदिर परिसर का विकास, फूड प्लाजा, आसपास की दुकानों की पुर्नस्थापना जनसमूह प्रबंधन, दुकानों का सौन्दर्यीकरण और श्रीराम के बाल स्वरूप श्री रामराजा के दरबार के वर्णन सहित गलियारे एवं प्रागंण का विकास होगा जिसमें बाल काण्ड का वर्णन होगा।

 

प्रांगण में रामायण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाएगा। सुन्दर कमल नयन से प्रेरित कमल स्तम्भ और पुष्पक विमान देखने को मिलेंगे। इस लोक में स्थानीय वास्तुकला मंदिर प्रांगण और ऐतिहासिक इमारतों का अनूठा स्वरूप बखूबी देखने को मिलेगा। श्री रामराजा लोक की वास्तुकला बुंदेलखंड की प्रमाणिकता और अखडण्ता का उदाहरण होगी।

“सूखे से डरने की जरूरत नहीं है – हम हर परिस्थिति का मिलकर सामना करेंगे”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगों से आव्हान किया कि वे अपने-अपने गाँवों के मंदिरों में वर्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि प्रार्थना-पूजा के साथ ही हम कर्म भी करेंगे। वर्षा के अभाव में यदि कोई संकट आता है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ गई है, बांध नहीं भरे हैं, पर हम हर तरह के संकट से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार किसानों और सभी प्रदेशवासियों को हर तरह के संकट से पार निकाल ले जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अछरू माता का जयघोष कराते हुए कहा कि “सूखे से डरने की जरूरत नहीं है – हम हर परिस्थिति का मिलकर सामना करेंगे”।

केन बेतवा नदियों के जुड़ने से बुंदेलखण्ड के हर खेत को पानी मिलेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहाकि लाड़ली बहना योजना से बहनों का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ा है। इस माह की 10 तारीख को बहनों के खातों में ग्वालियर से एक-एक हजार रूपए डाले जाएंगे। अक्टूबर माह से बहनों को प्रतिमाह 1250 रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। इस राशि को क्रमबद्ध रूप से तीन हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बहनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब प्रदेश में टोल नाकों का संचालन भी बहनें कर रही हैं और इसके संचालन से होने वाली आय का 30 प्रतिशत बहनों को दिया जा रहा है। बहनों को राशि उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा और राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पिछली सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई थीं। केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की दिशा में कार्य जारी है। इस परियोजना से बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा।

स्मारकों का संरक्षण

श्रीराम के बाल स्वरूप एवं राजा राम के दरबार के वर्णन सहित गलियारे एवं प्रांगण का विकास 6.25 करोड़ की लागत से होगा और 20 करोड़ की लागत से श्रीराम राजा मंदिर पुरातत्व महत्व के भवनों का संरक्षण किया जायेगा। इसमें श्रीराम राजा मंदिर, श्री पाताल हनुमान मंदिर, श्रीजानकी माता के मंदिर परिसरों में जरूरी कार्य होंगे और 9 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था और 4.75 करोड़ की लागत से जन सुविधाओं का विकास कार्य होगा।

श्री राम राजा लोक में बाल काण्ड प्रांगण श्री राम की बाल लीलाओं के दर्शन होंगे। उत्तर काण्ड को चित्र प्रस्तुतियों से प्रदर्शित किया जायेगा। श्री राम भगवान के राजा के रूप में कथाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। श्री रामराजा लोक में जनसमूह प्रबंधन तथा सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने के चौक को शॉपिंग प्लाजा की तरह विकसित करते हुये व्यवस्थित दुकानों का निर्माण किया जायेगा।

पर्यटकों मिलेंगी सुविधाएँ

ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के संरक्षण तथा आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास के लिए 19.72 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गये हैं। इसमें तुलसी घाट का विकास-बोट क्लब, चेंजिंग रूम, लॉकर, जनसुविधाएँ पर 1.05 करोड़, ’स्मारकों के समीप आंतरिक मार्ग एवं पाथवे तथा किले के चारों और पैदल पथ, जनसुविधाएं, साइनेज तथा घाट के समीप बोट क्लब 4.07 करोड़ की लागत से, किला काम्प्लेक्स के समीप सौन्दर्यीकरण’ पर 1.50 करोड़ की लागत से, स्मारकों के समीप लाइटिंग आदिपर 5.75 करोड़,चतुर्भज मंदिर के समीप इन्टरप्रेटेशन सेन्टर पर एक करोड़, कंचना घाट/छतरियों के समीप घाट उन्नयन, जन सुविधाएँ, साइनेज फूड स्टाल तथा क्राफ्ट बाजार के विकास पर 1.40 करोड़, लक्ष्मी मंदिर के समीप जनसुविधाओं, साईनेज तथा इन्टरप्रटेशन सेन्टर का विकास पर एक करोड़ तथा अन्य कार्यों पर 3.95 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

स्वीकृत राशि से 70 एकड़ के क्षेत्रफल में फैले स्मारकों के संरक्षण, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, छतरियों, तुलसीघाट के आसपास स्मारकों का पुनर्निर्माण कर जनसुविधाएँ कर उपयोगी बनाना तथा आंतरिक पहुँचमार्ग, लाइटिंग, इन्टरप्रेटेशन सेंटर के कार्य एवं कंचना घाट के उन्नयन तथा आसपास पर्यटको की सुविधा तथा स्थानीय जनों के रोजगार के वृद्धि के लिए फूड मार्केट, क्राफ्ट बाजार के विकास होगा। श्री रामराजा मंदिर के अतिरिक्त बुन्देला शासकों द्वारा स्थापित स्मारक के सरंक्षण के लिए राज्य पुरातत्व बजट से लगभग 7.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

निवाड़ी बना प्रदेश का दूसरा “हर घर जल” जिला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में 11 करोड़ 83 लाख की लागत के सिविल अस्पताल, 21 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के जेरोर और ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास, 280 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 5 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा तरिचरकलां को नगर परिषद बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि “उज्जैन बदल गया श्री महाकाल लोक से और अब ओरछा बदलेगा श्री राम राजा लोक से।”

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेशवासियों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए उठाए गए कदमों और धार्मिक पुर्नउत्थान के कार्यों की प्रशंसा की। अब बिहार की बहनें भी लाड़ली बहना योजना लागू करने की मांग कर रही हैं। उनके नेतृत्व में समाज में विश्वास के भाव का संचार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने वितरित किए हितलाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सुश्री पूजा अहिरवार, कमलेश अहिरवार, लक्ष्मी प्रजापति और सीता अहिरवार को 6 करोड़ रूपए का चेक प्रदान किया।

ट्रेड आई.टी. आई भवन लोकार्पित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेला शासकों द्वारा स्थापित स्मारकों के संरक्षण के लिए 7 करोड़ 50 लाख रूपए के कार्यों, दो करोड़ की लागत से अछरू माता मंदिर में जनसुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा 182 करोड़ 44 लाख रूपए से निर्मित निवाड़ी-पृथ्वीपुर समूह जल प्रदाय योजना, 84 करोड़ 97 लाख लागत की निवाड़ी-पृथ्वीपुर-दो समूह जल प्रदाय योजना, 6 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित आवास गृह भवनों, शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में 3 करोड़ 86 लाख की लागत सेनिर्मित कक्षों और पृथ्वीपुर में 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बने ट्रेड आई.टी.आई भवनों का लोकार्पण भी किया।

लोक निर्माण विभाग और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, पशुधन कुक्कट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा, जिला पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष सरोज प्रेमचंद्र राय उपस्थित थे।

महेन्द्र सिंह धोनी बने स्वराज ट्रेक्टर के ब्रांड एंबेसडर, नये ट्रेक्टर लाँच

Mahendra Singh Dhoni

 

दिल्ली 04 सितंबर| महिंद्रा समूह के स्वराज ट्रैक्टर्स ने पूर्व क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा के साथ आज 40 से 50 एचपी श्रेणी में ट्रैक्टरों की नई रेंज पेश की। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने नये ट्रेक्टर लाँच करने के मौके पर कहा कि हरित क्रांति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और भारत के पहले स्वदेशी ट्रैक्टर के लिए प्रसिद्ध नई स्वराज रेंज भारत के कृषि मशीनीकरण को आगे बढ़ाने और भारतीय किसानों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वराज ट्रैक्टर्स के समर्पण का प्रतीक है। नई रेंज भारत के तेजी से बढ़ते और प्रमुख 40-50 एचपी ट्रैक्टर सेगमेंट में स्वराज के उत्पाद पोर्टफोलियो की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रति समर्पण के साथ, यह रेंज इस सेगमेंट में प्रदर्शन के नए मानक स्थापित करती है।

ये ट्रैक्टर नवीनतम सुविधाओं और प्रौद्योगिकी के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए बेजोड़ शक्ति, विश्वसनीयता और स्टाइल की पेशकश करते हैं। उन्होंने कहा कि भारी और नवीनतम उपकरणों को आसानी से संभालने के लिए डिज़ाइन की गई, नई रेंज कृषि कार्यों को नए सिरे से परिभाषित करती है, जिससे सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य भी आसान हो जाते हैं। ये ट्रैक्टर आधुनिक कृषि की मांगों को पूरा करते हुए मौजूदा और उभरते अनुप्रयोगों में असाधारण क्षमता और बेहतर उत्पादकता का दावा करते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्वराज डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चव्हाण ने नए ट्रैक्टरों के लॉन्च पर कहा, “इस नई ट्रैक्टर रेंज के साथ, हम मौलिक क्षमता, विश्वसनीयता को बढ़ाकर और भविष्य की कृषि यंत्रीकरण आवश्यकताओं के लिए इसे तैयार करके ब्रांड को भविष्य में आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शन से परे, यह नई रेंज उभरते अनुप्रयोगों के लिए आराम, बहुपयोगिता पर जोर देती है और इसकी आधुनिक लेकिन प्रामाणिक स्टाइल ग्राहकों को आकर्षित करने वाली है।” उन्होंने कहा कि नई स्वराज रेंज अब पूरे भारत में सभी स्वराज डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.9 लाख रुपये से लेकर 9.95 लाख रुपये तक है। किसानों को समर्थन देने के लिए, स्वराज ट्रैक्टर नवीनतम स्वराज ट्रैक्टर रेंज की आसान सुलभता सुनिश्चित करने के लिए वित्तपोषण विकल्प भी प्रदान करेगा। इसके अलावा, इन ट्रैक्टरों पर छह साल की वारंटी है, जो गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति स्वराज ट्रैक्टर्स के अटूट समर्पण को रेखांकित करती है, जो कृषक समुदाय के लिए विश्वसनीयता और मानसिक शांति का आश्वासन देती है।

ताइवान में टाइफून हाइकुई ने मचाई तबाही

Typhoon Haikui

 

150 से 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

ताइवान के तटीय इलाकों में हाइकुई तूफान (Typhoon Haikui) का लैंडफॉल हो चुका है और तबाही मचा रहा है। ताइवान के मौसम विभाग के अनुसार, तूफान में अधिकतम 137 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बढ़ कर 173 km प्रति घंटे तक पहुंच गईं। इस द्वीप पर पिछले 4 सालों में ये पहला बड़ा तूफान है। इस टाइफून के चलते द्वीप के दक्षिण और पूर्व में बाढ़ आने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने करीब 3000 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा तमाम घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हाइकुई के ताइवान तट से टकराने के बाद चीन के फुजियान प्रांत की ओर बढ़ने की संभावना है।

चली हवाएं

हाइकुई तूफान रविवार दोपहर तीन बजे के करीब प्रशांत महासागर के पूर्वी तट पर ताइतुंग काउंटी में पहुंचा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 190 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। तेज़ हवाओं और तेज़ बारिश के कारण कई घर गिर गये और पेड़ उखड़ गए। कुछ निचले इलाकों में बाढ़ की भी खबर है। वैसे कोई सामूहिक निकासी नहीं हुई थी, लेकिन दर्जनों लोगों ने स्कूल व्यायामशालाओं और सार्वजनिक बैठक हॉलों में शरण ली थी।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि ताइवान में 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। ताइवान ने कक्षाओं और बाहरी कार्यक्रमों के साथ-साथ रेल परिवहन और बोट सर्विस को भी निलंबित करने की घोषणा की। अधिकारियों ने टाइफून हाइकुई की आशंका में श्रमिकों से घर पर रहने का आग्रह किया। ताइवान की दो मुख्य घरेलू एयरलाइंस, UNI एयर और मंदारिन एयरलाइंस ने सभी उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि आसपास के द्वीपों के लिए बोट सर्विस भी रद्द कर दी गई है। मध्य ताइचुंग क्षेत्र में एक हॉट एयर बैलून इवेंट, कई आउटडोर म्यूजिक प्रोग्राम, आर्ट इवेंट और एक बेसबॉल फेस्टिव रद्द कर दिया गया। सिंचू सिटी इंटरनेशनल पतंग महोत्सव, जो 2 और 3 सितंबर को आयोजित होना था, उसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 9 और 10 सितंबर तक कर दिया गया है।

तूफान साओला

इससे पहले चीन के हांगकांग और गुआंग्डोंग में तूफान साओला ने कहर मचाया। ने 1 सितंबर को सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं और लगभग 8,00,000 लोगों को निकाला गया। टाइफून साओला के कारण बिजनेस, स्कूलों और वित्तीय बाजारों को बंद करना पड़ा। बता दें कि साओला उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में बने तीन ट्रॉपिकल चक्रवातों में से एक है। दोहरे तूफानों के बावजूद, चीन की सेना ने स्व-शासित लोकतंत्र ताइवान को डराने-धमकाने का अभियान जारी रखा।

एशियन गेम्स – 2022 में म.प्र. के 43 खिलाड़ियों का चयन

Asian Games - 2022

 

अकादमी के 19 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल, 04 सितम्बर| आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो मे 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरूआत होगी। इस बार एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था।

चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं ऐशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11, स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3, मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी जो अकादमी के एसोसिएट मेम्बर है भारतीय टीम में शामिल है।

एशियन गेम्स के चयनित म.प्र. अकादमी के खिलाड़ी

इस वर्ष चीन के हांग्जो में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज्यादा वाटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें केनो सलालम – शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा। सेलिंग – नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर। कयाकिंग-कनोईंग – अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पेरा केनो)। रोईंग – रूक्मणी दांगी। घुड़सवारी में मध्यप्रदेश अकादमी के राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला का चयन एशियन गेम्स के लिये किया गया है। शूटिंग ईवेंट में मध्यप्रदेश अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जुडो (ब्लाईंड जूडो केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेम्बर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी (अकादमी के बाहर के)

इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स मे अकादमी के बाहर के 11 मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी साप्ट टेनिस), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), दमिता देवी (क्याकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट), भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जुडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम (कयाकिंग – कनोईंग) मे चयन हुआ है।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम मे चयन हुआ है। इसमें महिला हॉकी टीम मे मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरूष हॉकी मे विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में केन्द्रीय निर्वाचन दल भोपाल में

Election Commissioner

 

प्रदेश के मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनुपम राजन ने किया स्वागत

भोपाल, 4 सितम्बर| केन्द्रीय निर्वाचन दल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में सोमवार को भोपाल पहुँचा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पुष्प-गुच्छ के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एवं उनके दल का स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन सुश्री डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल आए हैं।

केन्द्रीय निर्वाचन दल 6 सितंबर तक प्रदेश में रहेगा। दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेगा। साथ ही स्वीप गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेगा।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन, चंद्रयान को विदा करते समय की थी उल्टी गिनती

N. Valaramathi passed

 

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के दौरान उल्टी गिनती करने वाली इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन हो गया है।
चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी अहम सदस्य एन. वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती की थी। एन. वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी और शनिवार शाम को उनका निधन हो गया था। एन. वलारमथी ने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी।

एन. वलारमथी के निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकट कृष्ण ने दुख जताया है।

‘श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम।’

चंद्रयान-3 मिशन में खास सदस्य थी वलारमथी

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर उतरा था। इस सफलता के साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। वहीं भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराई है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में न आएं बच्चे-बूढ़े, जानिए कारण

Banke Bihari temple

 

साल में एक बार होती है मंगला आरती।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाने वाली है। जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन में जमकर धूम देखने को मिलती है। हर कोई इस त्योहार की धूम देखने के लिए मथुरा और वृंदावन पहुंचते हैं। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में साल में सिर्फ एक बार मंगला आरती होती है। यह आरती जन्माष्टमी पर ही की जाती है। मंगला आरती के लिए इस दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जन्माष्टमी उत्सव तीन दिन तक ब्रज में चलेगा। करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के ब्रज में आने की उम्मीद की जा रही है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बांकेबिहारी मंदिर ने सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांगजन को न लाएं। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी और अगले दिन 8 सितंबर को नंदोत्सव पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जिसे देखते हुए रविवार देर शाम मंदिर प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया है कि गर्मी के समय व्रत रखने पर स्वास्थ्य खराब हो जाता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर ही मंदिर आएं।

साथ ही प्रबंधन ने किसी भी प्रकार का कीमती सामान या बैग अपने साथ न लाने की भी सलाह दी है। श्रद्धालुओं को लपकों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने को कहा है। मंदिर के अंदर जेबकतरों और मोबाइल चोर से भी सावधान रहें। निर्धारित द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकास मिलेगा। प्रवेश मार्गों पर बनाए गए जूता घर में जूते-चप्पल उतारें। इसके बाद मंदिर की ओर आगे बढ़ें। बीते साल बांकेबिहारी मंदिर में प्रबंधक ने बताया कि अधिक भीड़ संभावना को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। सूर्य उदय में अष्टमी होने पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। रक्षाबंधन के आठवें दिन कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री चौहान ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान

ujjain-mahakal

 

उज्जैन, प्रदेश में समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। श्रावण-भादव माह में इस अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्त्री, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल और पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय उपस्थित थे।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...