आधार इंट्रोड्यूसर चैनल: स्थायी पता नही होने के कारण आधार कार्ड से वंचितों के लिए

aadhar-card

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा ऐसे व्यक्तियों के लिए जिनका स्थायी पता नहीं होने के कारण आधार कार्ड नही बन सक रहे है उनके लिए आधार इंट्रोड्यूसर चैनल की व्यवस्था क्रियान्वित की गई है। जिले में ऐसे व्यक्ति जो बेसहारा, बेघर है जिनकी जानकारी सर्वे के माध्यम से चिन्हित की गई है। इनका स्थायी पता नही होने के कारण आधार कार्ड नही बन सक रहे है ऐसे सभी व्यक्तियों के लिए इंट्रोड्यूसर विकल्प का उपयोग किया जाना उपयुक्त होगा।

इंट्रोड्यूसर ऐसा कोई व्यक्ति हो सकता है जिसकी पहचान रजिस्ट्रार द्वारा यूआईडीएआई पोर्टल पर की जाती है। रजिस्टार से अभिप्राय ऐसे व्यक्ति से है जो कि आधार कार्ड नम्बर बनाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत है। इंट्रोड्यूसर इनमें में से कोई व्यक्ति हो सकता है- रजिस्ट्रार के अंतर्गत कार्य करने वाला कर्मचारी, स्थानीय निकाय के निर्वाचित सदस्य, स्थानीय प्रशासनिक निकायों, सदस्य, डाक्टर, शिक्षक, पोस्टमैन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाडी, आशा कार्यकर्ता, एनजीओ के प्रतिनिधि आदि। इंट्रोड्यूसर आधारित आधार कार्ड बनाते समय इंट्रोड्यूसर की निम्न जानकारियों का उपयोग किया जाए। इंट्रोड्यूसर का नाम, इंट्रोड्यूसर का आधार नम्बर, इंट्रोड्यूसर का बायोमैट्रिक डेटा। इंट्रोड्यूसर 18 वर्ष उम्र से अधिक होना चाहिए। इंट्रोड्यूसर का अपराधिक रिकार्ड नहीं होना चाहिए।

रक्षाबंधन का बम्पर उपहार, गैस सिलेंडर 200 रुपए हुआ सस्ता

gas cylinder price in Bhopal

भोपाल में ₹908, जयपुर में ₹906 हुई कीमत; उज्ज्वला सिलेंडर पर अब कुल ₹400 की रियायत

 

नयी दिल्ली, सरकार ने ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार पर देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए प्रति सिलेंडर दाम 200 रुपये कम करने और 75 लाख नये उज्ज्वला कनेक्शन जारी करने की मंगलवार को घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा,“रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की बहनों को तोहफे के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे वर्ष 2023-24 में सरकारी खजाने पर 7680 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें 200 रुपये की मौजूदा सब्सिडी के साथ ही 200 रुपये की कमी का भी फायदा होगा। उन्हें अब 400 रुपये बचेंगे।ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में 75 लाख नये उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी करने का फैसला किया है। इस तरह से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

MP Board Exam result: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Board Exam result madhya pradesh

भोपाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सोमवार को कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। वहीं 10वीं की पूरक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा करीब दो महीने पहले हुई थी।

विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

जून के अंतिम सप्ताह में 10वीं-12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा करवाई गई थी। छात्र-छात्राओं की कापियां प्रत्येक जिले में मंडल ने जंचवाने के निर्देश दिए। कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां देरी से पहुंची। इसकी वजह से मूल्यांकन कार्य समय पर शुरू नहीं हुआ था। इसलिए रिजल्ट घोषित होने में समय लगा। अभी 10वीं की पूरक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।

12वीं की पूरक परीक्षा देने के बाद कुछ विद्यार्थियों ने कालेज में अस्थायी प्रवेश ले लिया था। पूरक परीक्षा का रिजल्ट नहीं आने के कारण वे परेशान थे, क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को 10 सितंबर तक अंकसूची की फोटोकापी कालेज में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई

raksha-bandhan

Bhopal News, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों विशेषकर बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रक्षा-बंधन भाई-बहन के स्नेह, पवित्र बंधन का प्रतीक पर्व है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के समाज और देश में महत्व को रेखांकित करता है। रक्षा-बंधन का दिन हमें अपनी बहनों के साथ-साथ प्रदेश और देश की सभी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। प्रदेश की बहनों की आय कम से कम 10 हजार रुपए मासिक हो, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की सभी बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। बहनों को हर माह दी जा रही एक हजार रुपए की राशि को क्रमशः बढ़ाते हुए 3000 रुपए तक करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि रक्षा-बंधन के अवसर पर बहनें भाइयों की दीर्घायु की प्रार्थना के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी रक्षा-बंधन की बधाई

mangubhai-patel

 

भोपाल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक रक्षा-बंधन पर्व पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। पर्व को सभी भाई-बहन पारस्परिक सम्मान, विश्वास और कल्याण की मंगल कामना के साथ मनाते हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि भारतीय संस्कृति के इस पर्व से सामाजिक सद्भाव, नारी सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता भावना भी मजबूत होगी।

आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, देशभर में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला

appointment letters

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में बयान जारी किया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि रोजगार मेला कार्यक्रम से गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है।

बयान में यह भी कहा गया है कि पीएम मोदी मोदी 28 अगस्त, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नए भर्ती किए गए लोगों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसमें कहा गया है कि देशभर से चुने गए नए रंगरूट गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), उप-निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) और गैर सामान्य ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में सहायता करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। बयान में कहा गया है कि रोजगार मेले से रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में काम करने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है|

सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमाश क्रैश, तीन नौसैनिकों की मौत

plane crashes

 

ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास कर रहा अमेरिका सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उत्तरी क्षेत्र डार्विन के पास हुआ। विमान में 23 नौसैनिक सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह मेलविले द्वीप पर एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन 2023 के दौरान हुई। हादसे में तीन सैनिकों की जान चली गई।

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई लोगों को बचाया गया है। यूएस मरीन के एक अधिकारी ने कहा कि जहाज पर 23 कर्मी सवार थे। तीन की मौत की पुष्टि हुई है। पांच को गंभीर हालत में रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के कारण की जांच जारी

बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच नौसैनिको को गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर जाया गया। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। उत्तरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री नताशा फाइल्स ने मर्फी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों का रॉयल डार्विन अस्पताल में सर्जरी चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री का बयान आया
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि सैन्य अभ्यास के दौरान बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अभ्यास में यूएस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पूर्वी तिमोर की सेनाएं शामिल थीं।

श्रावण मास की आखिरी सवारी सोमवार को, आठ रूपों में दर्शन देंगे महाकाल

last ride of Shravan month

 

पूजन के बाद शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार को श्रावण मास में भगवान महाकाल की आखिरी सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ भक्तों को एक साथ आठ रूपों में दर्शन देंगे। भगवान चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ पर शिवतांडव, नंदी पर उमामहेश, रथ पर होलकर, घटाटोप, जटाशंकर व श्री रूद्ररूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

महाकाल मंदिर से सवारी निकलेगी

सवारी में सबसे अगे महाकाल मंदिर का प्रतिनिधि रजत ध्वज रहेगा। पीछे पुलिस का अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी मार्च पास्ट करते चलेगी। इसके ठीक पीछे भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य शिव प्रिय वाद्य झांझ व डमरू की मंगल ध्वनि करते चलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की पालकी व अन्य मुखारविंद शामिल होंगे। परंपरागत नौ भजन मंडलियां भी सवारी का हिस्सा रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भगवान महाकाल के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भी सपरिवार महाकाल दर्शन करने आए थे। उस दिन वे सवारी में भी शामिल हुए थे।

CM शिवराज सिंह आज गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में करेंगे 2000 बिस्तर अस्पताल का लोकार्पण

inaugurate 2000 bed hospital

 

भोपाल, 28 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज 28 अगस्त को गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में 482 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित 2000 बिस्तरीय अस्पताल एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का लोकार्पण और 17 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत के नवीन ओ.पी.डी. भवन, 27 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत के नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल एवं ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम हमीदिया चिकित्सालय परिसर गांधी चिकित्सा महाविदयालय में शाम 4 बजे होगा।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, विधायक विष्णु खत्री, विधायक आरिफ अकील, पूर्व महापौर आलोक शर्मा उपस्थित रहेंगे।

world athletics championship 2023: भारत ने जीता पहली बार गोल्ड, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा

 

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम कर लिया. पूरे मैच में इससे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक सका.

यह चैम्पियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में हुई. मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (27 अगस्त) को खेला गया. इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे. उनका बेस्ट थ्रो रहा, जो उन्होंने तीसरे थ्रो में हासिल किया था.

भारत के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के ट्रेक एंड फील्ड कैटेगरी में पहला गोल्ड आया है. नीरज इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जम्प में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जबकि नीरज ने 2022 चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था.

नीरज पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा. जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी मेडल के लिए उतरे थे. मगर किशोर पांचवें और मनु छठे नंबर पर रहे.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...