भारत में नागरिकों की औसत आय बढ़ रही है

indians-annual-income-increment

भारत में लगातार मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति का असर अब देश के नागरिकों की औसत आय में वृद्धि के रूप में भी देखने को मिल रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक मध्यम वर्ग की श्रेणी में एवं मध्यम वर्ग की श्रेणी के नागरिक उच्च वर्ग की श्रेणी में स्थानांतरित हो रहे है। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से सम्बंधित आय कर विवरणियों के आंकड़ों का एक विशेष अध्ययन किया गया है एवं इस अधय्यन के उपरांत उक्त निष्कर्ष निकाले गए हैं। इस संदर्भ में जारी किए गए एक प्रतिवेदन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 से सम्बंधित आय कर विवरणियों की संख्या रिकार्ड स्तर 7 करोड़ तक पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2046-47 के लिए अनुमान लगाया गया है कि भारत में 48.2 करोड़ नागरिक आय कर विवरणियां फाइल कर रहे होंगे। वित्तीय वर्ष 2012 से वित्तीय वर्ष 2023 के बीच निम्न स्तर की आय दर्शाने वाले नागरिकों में से 13.6 प्रतिशत नागरिक मध्यम श्रेणी की आय दर्शाने वाली श्रेणी में शामिल हो गए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2024 से वित्तीय वर्ष 2047 के बीच निम्न स्तर की आय दर्शाने वाले नागरिकों में से 25 प्रतिशत नागरिक मध्यम श्रेणी की आय दर्शाने वाली श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2014 में आय कर विवरणियां दाखिल करने वाले नागरिकों की औसत आय 4.4 लाख रुपए थी जो वित्तीय वर्ष 2023 में तीन गुना से भी अधिक बढ़कर 13 लाख रुपए हो गई है एवं वित्तीय वर्ष 2047 में और अधिक बढ़कर 49.7 लाख रुपए हो जाएगी। इसका कारण यह बताया गया है कि देश में हो रहे आर्थिक विकास का लाभ अब आम नागरिकों की आय में वृद्धि के रूप में दिखाई देने लगा है, जिसके चलते निम्न आय की श्रेणी के नागरिक उच्च आय की श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। दूसरे, आय कर विवरणियां दाखिल करने वाले नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार, देश में आय कर विवरणियां दाखिल करने योग्य नागरिकों में से केवल 22.4 प्रतिशत नागरिक ही आय कर विवरणियां दाखिल कर रहे हैं जबकि वित्तीय वर्ष 2047 में यह संख्या बढ़कर 85.3 प्रतिशत होने जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपए प्रतिवर्ष (2500 अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है जबकि वित्तीय वर्ष 2047 में यह बढ़कर 14.9 लाख रुपए प्रतिवर्ष (12,400 अमेरिकी डॉलर) होने जा रही है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न आर्थिक कार्यक्रमों जैसे ‘स्किल इंडिया’ आदि के चलते प्रति व्यक्ति आय में उक्त वृद्धि होने जा रही है। साथ ही, भारत के लिए कई नए क्षेत्रों जैसे ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स’, ‘इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स’, ‘स्पेस टेक्नॉलजी’ डिफेन्स के क्षेत्र, आदि में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं और इन क्षेत्रों में भारत का दबदबा बढ़ने की सम्भावना है।

दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में अन्य राज्यों से श्रमिकों का पलायन हो रहा है क्योंकि यह राज्य उद्योग प्रधान राज्य हैं। श्रमिकों के पलायन से इन राज्यों को सीधे सीधे लाभ हो रहा है क्योंकि इससे इन राज्यों के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दृष्टिगोचर है एवं इससे इन राज्यों से आय कर विवरणियां भी अधिक संख्या में फाइल हो रही हैं। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2012 में कुल आय कर विवरणियां फाइल करने वाले नागरिकों में से 84.1 प्रतिशत नागरिकों ने कर निर्धारित की जाने वाली राशि से कम राशि (शून्य कर देयता राशि) की आय कर विवरणियां फाइल की थीं जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में यह संख्या घटकर 64 प्रतिशत हो गई है, इससे भी यह झलकता है कि अब नागरिकों की औसत आय में वृद्धि हो रही है।

चीन में आर्थिक विकास की दर अब लगातार कम हो रही है, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है, चीन में विशेष रूप से कन्स्ट्रक्शन एवं बैंकिंग के क्षेत्र में विकराल समस्याएं आ रही हैं, इस क्षेत्र में कार्य कर रही बड़ी बड़ी कम्पनियों के डूबने का खतरा मंडरा रहा है। चीन का निर्यात लगातार कम हो रहा है। चीन की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने इतना अधिक कर्ज लिया है कि अब इस कर्ज पर ब्याज चुकाने के लिए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है। चीन में युवाओं की आबादी कम होकर बुजुर्गों की आबादी लगातार बढ़ रही है। चीनी युवाओं का ही चीन की अर्थव्यवस्था पर अब भरोसा नहीं रहा है। इस माहौल में विदेशी निवेशकों ने चीन में निवेश करने से मुंह मोड़ लिया है। अब विदेशी निवेशक जापान, ताईवान एवं भारत जैसे देशों की ओर रूख कर रहे हैं। जापान में चूंकि युवाओं की आबादी बहुत कम है एवं बुजुर्गों की आबादी अधिक होती जा रही है अतः विदेशी निवेश को सम्हालने की ताकत जापान में अब पहिले जैसे नहीं रही है। इसके साथ ही ताईवान एक छोटा देश है अतः अत्यधिक बढ़ी राशि के विदेशी निवेश ताईवान में करने की अपनी सीमाएं हैं। जबकि भारत में युवाओं की आबादी विश्व में सबसे अधिक है एवं भारत में उत्पादित वस्तुओं के लिए विश्व का सबसे बड़ा उपभोग बाजार उपलब्ध है। इस प्रकार कुल मिलाकर अब विदेशी निवेशकों को निवेश की दृष्टि से केवल भारत ही एक आकर्षण का केंद्र नजर आ रहा है।

विश्व बैंक के एक अनुमान के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या वर्तमान के 140 करोड़ के स्तर से वर्ष 2027 में 161 करोड़ के स्तर पर पहुंच जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में 53 करोड़ नागरिक, कार्यशील जनसंख्या (15 से 64 वर्ष के बीच) की श्रेणी में शामिल है जबकि वित्तीय वर्ष 2047 में यह संख्या बढ़कर 72.5 करोड़ हो जाएगी। अर्थात, वित्तीय वर्ष 2023 में भारत की कुल जनसंख्या का 37.9 प्रतिशत भाग ही कार्यशील जनसंख्या की श्रेणी में शामिल है जो वित्तीय वर्ष 2047 में बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा। साथ ही, कार्यशील जनसंख्या में से वित्तीय वर्ष 2023 में आय कर अदा करने की श्रेणी में 31.3 करोड़ नागरिक शामिल थे जो वित्तीय वर्ष 2047 में बढ़कर 56.5 करोड़ हो जाएंगे। यह वित्तीय वर्ष 2023 में कुल कार्यशील जनसंख्या का 59.1 प्रतिशत था और वित्तीय वर्ष 2047 में यह बढ़कर 78 प्रतिशत हो जाएगा।

युनाईटेड नेशन्स के एक अन्य अनुमान के अनुसार भारत में कार्यशील जनसंख्या (15 से 64 वर्ष के बीच) वर्ष 2040 तक बढ़ती रहेगी एवं अपने उच्चत्तम स्तर पर पहुंच कर इसके बाद घटनी शुरू होगी। वर्ष 2047 में भारत की कुल कार्यशील जनसंख्या का 22 प्रतिशत भाग ही कृषि क्षेत्र पर निर्भर रहेगा। वर्ष 2047 तक भारत की कुल कार्यशील जनसंख्या का अधिकतम हिस्सा (78 प्रतिशत) उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत होगा जिससे इस वर्ग की औसत आय और अधिक तेजी से बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

कोलार पुलिस ने जैन मंदिर में चोरी कर भागने वाले चोर को पकडा

 

भोपाल, रविवार को फरियादी विकास जैन पिता स्व. श्री आनन्द कुमार जैन उम्र 39 साल निवासी म.न.डीके/03 /196 दानिशकुन्ज कोलार रोड भोपाल ने थाना उपस्थित आकर जवानी रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 27/08/2023 को 07/00 बजे करीबन की बात है मैं एवं मेरे समाज के समस्त लोग श्री 1008 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दानिश कुंज कोलार पर प्रतिदिन की तरह पूजन अभिषेक कर रहे थे, एक अज्ञात व्यक्ति जैन मंदिर में आया और चोरी की नियत से एक जोड़ी चमर व दो चांदी के छत्र चुराकर भागने लगा जब हम लोगों ने उसे रोकना चाहा तो उसने वहां पर बैठे लोगों को गंदी –गंदी गालियां देने लगा सभी लोगों ने उसको गाली देने से मना किया तो उसने विकास और महेश जैन के साथ धक्का मुक्की की तथा जान से मारने की दमकी देकर चिल्लाता हुआ भाग गया । अज्ञात व्यक्ति मंदिर में रखा एक जोडी चमर करीबन 40,000 रूपये का चोरी किया है । रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 700/23 धारा 379,294,323,506 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

की गई कार्यवाही

प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा तत्काल जैन मंदिर मे चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की पतारशी कर मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया । आदेश के पालन मे चोरी गये मशरूका की पतारशी हेतु फरियादी से पूछताछ की गई जो फरियादी के बताये हुलिया व तथा मो.सा. पल्सर मोटर साईकल क्र MP04.MV-0768 से चोरी कर अमरनाथ रोड तरफ भागना बताये जाने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई जो अमरानाथ रोड पर पहुचे तो देखा की वहां रोड के किनारे एक आदमी मोटर साईकल छुपा रहा था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर हमराह स्टाप व साक्षीगणों के मदद से पकडा तथा उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम रविशंकर खोरे पिता अमृत लाल खोरे उम्र-35 साल निवासी राजहर्ष कालोनी कोलार रोड भोपाल का होना बताया तथा उक्त व्यक्ति के मोटर साईकल पर एक मटमैले रंग का केरी बैग लटका था जो इसके संबध में उससे पूछा तो उसने 02 छालर टाईप के चमर जिसके उपर मुठ लगा हुआ था दिखाया इस संबध मे उसने बताया की यह मैने थोडी देर पहले दानिश कुंज जैन मंदिर से चुराया था आरोपी के जूर्म स्वीकार करने पर एक काले रंग की पल्सर मोटर साईकल क्र MP04.MV-0768 एक जोड(02 नग)चमर जिसकी मुठ पर चांदी सी धातू लगी हैं को समक्ष साक्षी गवाहन जप्त किया गया ।

जप्त मशरूका– एक जोड(02 नग)चमर जिसकी मुठ पर चांदी सी धातू लगी कीमती 40000 रूपये

नाम आरोपी– रविशंकर खोरे पिता अमृत लाल खोरे उम्र-35 साल निवासी राजहर्ष कालोनी कोलार रोड भोपाल I

सराहनीय भूमिका– थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय,उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह प्रआर संतोष मालवीय , आर कपिल कौशिक की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है

सूर्यास्त के बाद पृथ्वी के बेहद करीब आया शनि ग्रह, साल में एक बार होती है खगोलीय घटना

Saturn comes very close to Earth

 

रविवार की शाम सूरज के अस्त होने के बाद शनि ग्रह पृथ्वी के बेहद करीब नजर आया। सूर्यास्त के बाद पूरब दिशा में शनि ग्रह तारे की तरह टिमटिमाता दिखाई दिया। बता दें साल में एक बार होने वाली इस खगोलीय घटना को सैटन अपोजिशन कहा जाता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोली विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडेय ने कहा कि इस स्थिति में सूर्य, पृथ्वी और शनि एक सीध में आते हैं। रविवार को शनि ग्रह पृथ्वी के करीब 33 करोड़ किमी नजदीक आ गया था।

शनि ग्रह की पृथ्वी से अधिकतम दूरी 1.64 अरब किलोमीटर रहती है। वहीं, करीब आने पर 1.31 अरब किमी रहती है। अब अगले एक महीने तक शनि पृथ्वी के करीब रहेगा, लेकिन दूरी प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। रविवार को पृथ्वी से नजदीक होने के कारण शनि काफी चमकदार और बड़ाई दिखाई दिया।

31 अगस्त को नजर आएगा ब्लू मून

31 अगस्त को ब्लू मून रहेगा। पहला फुल मून एक अगस्त को था। 30 अगस्त के दिन चांद पृथ्वी के ओर नजदीक आ जाएगा। दोनों ग्रहों के बीच का फासला 357,344 किलोमीटर का रह जाएगा। यह एक ही महीने में दूसरा फुल मून होगा।

प्रदेश में रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड बनेगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Rani Avanti Bai

 

भोपाल, 27 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि लोधी समाज का स्वाधीनता आंदोलन में और मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोधी समाज देश का गौरव है। वीरांगना रानी अवंतीबाई ने राष्ट्र के लिए रक्त की अंतिम बूंद दे दी। उनके बलिदान दिवस पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की पहल भी की गई है। लोधी-लोधा-लोध समाज के कल्याण के लिए रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र में अटल पथ के पास लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा द्वारा दिए गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आग्रह पर प्रदेश में मदिरा दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुश्री उमा भारती द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन का भविष्य में भी प्रदेश हित में लाभ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रारंभ में वीरांगना रानी अवंती बाई के प्रति पुष्प सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में लोधी समाज के संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया पौध-रोपण

planted saplings

 

भोपाल, 27 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज सामजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्मार्ट उद्यान में पीपल, मौलश्री और सारीका इंडिका के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ संत किशन दास महाराज, लक्ष्मण कृष्ण प्रताप सिंह, राजन त्रिपाठी, सुरेश आर्य ने पौध रोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सुशांत कौशल, इति कौशल, पर्वातारोही आशीष सिंह, विपेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता उत्कर्ष चौहान, नीलेश चौहान, वसुंधरा चौहान, अभिनव चौहान, अंजली चौहान, राजेश यादव, माया यादव, श्री रवि मांझी, श्री दिलीप मांझी, मनीषा मांझी और प्रीति बाथम ने भी पौधे लगाए। अपने जन्म दिवस के अवसर पर शताक्षी चौहान और चहक यादव ने भी पौधरोपण किया।

कॉलेज लेवल काउंसलिंग का छठवां चरण 28 अगस्त 2023 से प्रारंभ

college level counseling

 

1 सितंबर तक कर सकेंगे नवीन पंजीयन

भोपाल, 27 अगस्त| मध्यप्रदेश की शासकीय /अनुदान प्राप्त अशासकीय /निजी अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश का छठवां कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण 28 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। आवंटित महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 15 सितंबर तक किया जा सकेगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया में वर्तमान में पांच कॉलेज लेवल काउंसलिंग संचालित की जा चुकी है और अब तक लगभग 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इसमें 28 अगस्त से 1 सितंबर तक विद्यार्थी नवीन पंजीयन और सभी विद्यार्थी चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन 29 से 4 सितम्बर 2023 तक कर सकते हैं। प्रावीण्य सूची 6 सितंबर को महाविद्यालय की सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। विद्यार्थी आवंटित महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान कर आवश्यक होने पर प्रवेश के लिए इच्छित महाविद्यालय में पाठ्यक्रम /विशेष समूह के अपग्रेडेशन 6 से 12 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थान गुणानुक्रम के आधार पर शेष आवेदकों को आवंटन पत्र 13 सितंबर को जारी किया जाएगा। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर आवंटित आवेदकों को महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 13-15 सितंबर 2023 की मदद करना होगा।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा पूरक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दो दिवस में घोषित किया जाना है जिसमें लगभग 1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से 30 नवीन महाविद्यालय आरंभ किए गए हैं। इन महाविद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस चरण को आरंभ करने के लिए निर्देशित किया है।

प्रवेश प्रक्रिया का यह अंतिम चरण होगा जिसमें पूर्व पंजीकृत आवेदक तथा नवीन आवेदक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे और अपनी पसंद के महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस वर्ष 1367 शासकीय महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल है जिनमें विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

‘मन की बात’ पर सौ घंटे चलने वाली संगोष्ठी का आज होगा समापन, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

'Mann Ki Baat'

 

बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई संगोष्ठी का समापन रविवार सुबह 11 बजे होगा। लगातार सौ घंटे चलने वाली यह दुनिया की अनूठी संगोष्ठी है।

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से देश बदल रहा है। लोकल के लिए वोकल के उनके मंत्र से रोजगार सृजन के रास्ते तो खुले ही, साथ ही हमारे देश के सुदूर क्षेत्रों में क्षेत्रीय स्तर पर अपने उत्पाद बनाने वाले मजदूरों, युवाओं को प्रोत्साहन मिला। यह तब संभव हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मन की बात में 140 करोड़ भारतीयों की बात करते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शुक्रवार को भोपाल में मन की बात कार्यक्रम के सौ भाग पूरे होने पर आयोजित लगातार सौ घंटे की संगोष्ठी में बोल रहे थे। बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई संगोष्ठी का समापन आज सुबह 11 बजे होगा। लगातार सौ घंटे चलने वाली यह दुनिया की अनूठी संगोष्ठी है।

शनिवार को मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी लोकेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह मरकाम, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश महामंत्री भाजपा भगवान दास सबनानी, मप्र ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू गोलकर आदि ने संबोधित किया।

भोपाल में आज लाड़ली बहना सेना सम्मेलन, 1250 रुपये का उपहार दे सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

give a gift

 

भोपाल। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक करोड़ 31 लाख बहनों को मासिक किस्त में वृद्धि का उपहार दे सकते हैं। आज जंबूरी मैदान पर प्रस्तावित लाड़ली बहना सेना के सम्मेलन में मुख्यमंत्री बहनों को हर माह दिए जाने वाले एक हजार रुपये को बढ़ाकर 1250 रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं।

इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कांग्रेस के हाथ से रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने का मुद्दा छीन सकते हैं। राज्य सरकार सवा करोड़ महिलाओं को जून से एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है।

मुख्यमंत्री ने 10 अगस्त को रीवा में लाड़ली बहना कार्यक्रम में कहा था कि मैं बहनों के रक्षाबंधन को खास बनाने वाला हूं। इसके दूसरे ही दिन उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बात भरोसे की है, लाड़ली बहनों को अभी एक हजार दे रहे हैं, जल्दी ही तीन हजार रुपये भी देंगे।

रसोई गैस सिलेंडर भी पांच सौ रुपये में देने की हो सकती है घोषणा

कांग्रेस सरकार में आने पर रसोई गैस के दाम पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर करने की घोषणा कर चुकी है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि रविवार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपये में देने की भी घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना को लेकर पहले से परेशान है। इसकी काट के लिए वह नारी सम्मान योजना लाई है, जिसके आवेदन भी भरवाए गए हैं। अब सिलेंडर का मुद्दा भी उसके हाथों से छिनता नजर आ रहा है।

देश की प्रगति के लिए अभियंता और वैज्ञानिक दोनों आवश्यक – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

engineers and scientists are necessary for the progress

 

भोपाल, 26 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि देश की प्रगति के लिए अभियंता और वैज्ञानिक दोनों आवश्यक हैं। जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीब आठ वर्ष पूर्व खोला गया इंजीनियरिंग कॉलेज वर्ष 2019 में बंद करने के आदेश दे दिए गए। वर्ष 2020 में पुन: मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे संज्ञान में यह बात आयी और मैंने महाविद्यालय पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आज लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लाभ 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज झाबुआ में 34 करोड़ 65 लाख की लागत के नवनिर्मित यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, सांसद जी.एस. डामोर के साथ ही विधायक निर्मला भूरिया और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

भारत की गौरव गाथा गा रहा है चंद्रयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि झाबुआ का यह महाविद्यालय भवन पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। भारत ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान उतारा है। इससे प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री ने डॉ. कलाम का सपना साकार करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रवासियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इंजीनियरिंग के साथ पढ़ाएंगे हेप्पीनेस और जीवन मूल्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि झाबुआ के इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के अध्ययन के साथ ही कम्युनिटी इंगेजमेंट, हेप्पीनेस और जीवन मूल्य विषय भी विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी क्षमताएँ होती हैं, उन्हें अध्ययन के पूरे अवसर मिलना चाहिए।

हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाएं भी महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रभाषा के सम्मान के साथ ही योग्य विद्यार्थियों को भी आसानी से शिक्षा उपलब्ध करवाना है। जापान, जर्मनी और फ्रांस सहित कई देशों में अंग्रेजी में अध्ययन के स्थान पर उन देशों की भाषाओं में ही शिक्षा दी जाती है। क्षेत्रीय भाषाएं और हिन्दी विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में योग्य बना सकती हैं।

विद्यार्थियों को कई तरह के प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अन्य ग्राम में पढ़ने के‍लिए जाने पर साइकिल के लिए राशि, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप और अपने गाँव में सर्वाधिक अंक लाने वाले बेटा-बेटी को स्कूटी प्रदान की जा रही है। सरकार ने उच्च शिक्षा महंगी होने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क देने की पहल की। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिल रहा है। सीएम राइज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभिन्न सुविधाओं के साथ प्रदान कर रहे हैं। आने वाले समय में प्रत्येक 15 से 20 ग्रामों के लिए एक सीएम राइज विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। आई.टी.आई. उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीखो-कमाओ योजना में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्य सीखने के साथ ही प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम विश्‍वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्‍थान

झाबुआ में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2015 में स्‍थापित डॉ. ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम विश्‍वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्‍थान झाबुआ, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय भोपाल का घटक संस्‍थान है। इस संस्‍थान में चार इंजीनियरिंग ब्रांच होंगी, जिसमें से वर्तमान में दो ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा कम्‍प्‍यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग 60-60 सीटों के साथ संचालित है। कॉलेज का नवनिर्मित विशाल परिसर ग्राम गडवाडा जिला झाबुआ में 14.44 हेक्‍टेयर भूमि (लगभग 36 एकड़) पर लगभग 34 करोड़ 65 लाख की लागत से तैयार किया गया है। कॉलेज परिसर में प्रशासनिक/शैक्षणिक भवन तथा बालक/बालिकाओं के लिए पृथक से 108-108 सीट के दो छात्रावास बनाए गए हैं। साथ ही ऑडिटोरियम, वर्कशॉप, गर्ल्स कॉमन रूम, कम्प्यूटर रूम, लायब्रेरी, फेकल्टी रूम, एचओडी रूम, लेब, डायनिंग हॉल, किचन, टी.वी. रूम, केरम रूम आदि की भी व्यवस्था है। वर्तमान में संचालित दो ब्रांच के अतिरिक्त आगामी सत्र से सिविल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग ब्रांच भी प्रारम्भ होंगी। इस इंजीनियरिंग कॉलेज से जिले एवं आसपास के लगभग 1000 विद्यार्थी प्रत्‍येक वर्ष लाभान्वित होंगे। जिले में कुल 168 छात्रावास है जिसमें 12 हजार 665 बालक/बालिकाएं निवासरत हैं। कॉलेज से पाँच (05) बैच में उत्‍तीर्ण छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होकर रोजगार, उच्‍च अध्‍ययन तथा स्‍टार्टअप के लिये अग्रसर हैं। वर्तमान में लगभग 500 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। संस्‍था में शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास तथा औद्योगिक ज्ञान के लिए विशेषज्ञ लेक्चर, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप तथा इत्यादि गतिविधियां भी संपन्न करवाई जाती हैं। साथ ही जिले में आधुनिक शोध कार्यों द्वारा नवाचार किया जा रहा है जिससे जिले की विकास गति में वृध्दि होगी। इसके अतिरिक्त जिले में 07 महाविद्याओं में कुल 15 हजार विद्यार्थी अध्यनरत हैं। साथ ही जिले में एक पॉलिटेक्निक महाविद्यालय है जिसमें 04 ब्रांच में कुल 400 विधार्थी अध्यनरत हैं। झाबुआ जिले में 05 आईटीआई हैं जिनमें 09 ट्रेड्स चल रहे हैं और 756 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...