घर पर आसानी से बनाएं पोषक तत्वों से युक्त काजू कतली

Make Nutrient Cashew Katli easily at home

 

भारत में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, जिनका स्वाद अलग-अलग होता है. फिर भी इनमें काजू की कतली कुछ ज्यादा ही खास होती है, और सबको बहुत पसंद आती है. इसकी पहली वजह तो ये है कि ये पोषक तत्वों से युक्त महत्वपूर्ण ड्राई फ्रूट्स में से एक काजू से बनी होती है. दूसरा कारण है इसका स्पेशल जायका जो सबकी जुबान पर चढ़ जाता है. शायद ही कोई हो जिसे ये पसंद न हो. इसे फंक्शन की शान माना जाता है. हालांकि इनकी कीमत अन्य मिठाइयों की तुलना में काफी ज्यादा होती है.

लेकिन अगर आप इसे बाजार से नहीं खरीदना चाहते हैं, तो घर पर भी तैयार किया जा सकता है. आज हम आपको घर और काजू कतली तैयार करने के बारे में बताएंगे, और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं है. आइए जाने आसान विधि |

सामग्री

काजू-1 कप
चीनी -1/2 कप
इलायची पाउडर- चम्मच
घी चिकनाई के लिए
चांदी का वर्क- आवश्यकता अनुसार

विधि

सबसे पहले काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाइए. इसमें चीनी और पानी डालकर उबाल लें|

चीनी और पानी को तब तक चलाते रहिए जब तक की चीनी घुल ना जाए. जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक की ये गाढ़ा और चिपचिपा ना हो जाए|

अब आंच धीमी कर दें और काजू पाउडर और इलायची पाउडर इस मिश्रण में डाल दें. इसे खूब अच्छे से मिला लें. मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक की यह बड़ा गट्ठा जैसा ना होने लगे. इसमें करीब 7 मिनट लगेंगे|

गैस बंद कर दें और इसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे थोड़ा गूथ लें ताकि यह नरम हो जाए. अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा हो जाता है तो दूध की कुछ बूंद डालकर गूथ लें|

अब एक परात के पीछे की ओर घी लगाकर चिकना कर लें. चिकनी सतह पर तैयार मिश्रण डालें और हथेलियों व बेलन पर घी लगाकर चिकना कर लें|

मिश्रण को बेलन से बेल लें. अब इसे चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें. इसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें. टुकड़ों को अलग करें. इसे चांदी के वर्क से सजा सकते हैं. काजू कतली 20-25 दिन तक खा सकते हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ISRO वैज्ञानिकों से मिले , बोले- ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’

Prime Minister Narendra Modi met ISRO scientists

अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से लौटे पीएम मोदी

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस यात्रा खत्म कर एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। यहां एचएएल हवाई अड्डे के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय पहुंचे। यहां इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ समेत अन्य वैज्ञानिकों से मिले और लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया को समझा। पीएम मोदी ने सभी को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी।


Prime Minister Narendra Modi met ISRO scientists
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह करीब 7.15 बजे सुबह इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) के मिशन संचालन परिसर पहुंचे। जब चंद्रयान-3 का लैंडर माड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरा उस वक्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ कर विज्ञानियों का उत्साहवर्धन किया था।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एचएएल हवाई अड्डे के बाहर और जलाहल्ली क्रास के नजदीक पीएम का स्वागत किया।

CM शिवराज सिंह आज मेट्रो मॉडल कोच का करेंगे अनावरण

unveil Metro model coach today

 

भोपाल, 26 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सुबह 9:45 बजे स्मार्ट सिटी पार्क भोपाल में मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण करेंगे। मेट्रो मॉडल कोच मेट्रो ट्रेन का वास्तविक मॉडल है। अनावरण के बाद मॉडल कोच को बच्चों एवं आमजन के अवलोकन के लिये खोला जायेगा।

मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के 3 कोच से मिल कर बनती है। भोपाल में 5 किलोमीटर एवं इंदौर में 6 किलोमीटर लम्बाई के मेट्रो ट्रॉयल रन की तैयारी तेजी से की जा रही है। सितम्बर में ट्रॉयल रन का शुभारंभ किया जायेगा।

भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज एवं ब्लू लाइन निर्माणाधीन है, जिसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर और लागत 7 हजार करोड़ रूपये है। ऑरेंज लाइन करोंद चौराहा से एम्स तक 17 किलोमीटर और ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 14 किलोमीटर की लम्बाई की है। ऑरेंज लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है।

इंदौर मेट्रो में येलो लाइन निर्माणाधीन है। इसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर एवं लागत 7500 करोड़ है।

भोपाल-इंदौर मेट्रो ट्रेन की मुख्य विशेषताएँ

भोपाल-इंदौर मेट्रो को विश्व की अग्रणी तकनीक (ग्रेड ऑफ ऑटोमेशन-4) से संचालित करने के लिये डिजाइन किया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स का भी उपयोग किया गया है। इस तकनीक से मेट्रो की सेफ्टी सुनिश्चित करने तथा ऊर्जा संरक्षण में काफी फायदा होगा।

सीसीटीवी कैमरा प्रणाली

सभी कोच के अंदर 6 इंटरनल कैमरे लगे हैं, जो किसी भी इमरजेंसी या अन्य कारणों के लिये हैं। साथ ही साथ रेल के दोनों इमरजेंसी डोर पर भी कैमरे होंगे।

डिस्प्ले यूनिट

ट्रेन में विभिन्न प्रकार की डिस्प्ले यूनिट लगी रहेंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेन के रूट, गेट खुलने की दिशा, अगला स्टेशन इत्यादि जानकारी मिलती रहेगी।

एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम

भोपाल-इंदौर मेंट्रो में रेल में बहुत ही अत्याधुनिक किस्म का एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगेगा, जिसकी एयर कूलिंग पैसेजर के लोड के हिसाब से बदलती रहेगी। इसमें वायु निस्पंदन में रोगाणु नियंत्रण की सुविधा है।

लाइटिंग

लाइटिंग के लिये मेट्रो रेल सेवा में अत्याधुनिक प्रणाली इस्तेमाल में लाई जा रही है। इसके तहत रेल की लाइटिंग लेवल प्राकृतिक रोशनी के हिसाब से बदलती जायेगी। साथ ही रेल की खिड़कियों पर अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को रोकने की फिल्म रहेगी।

पीईसीयू (पेसेंजर इमरजेंसी कम्युनिकेशन यूनिट)

हर कोच में इसके 4 यूनिट लगे रहेंगे, जिसकी सहायता से किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की चालक से बात हो सके। जीओए-4 व्यवस्था (चालक रहित) में यात्री कंट्रोल यूनिट से सीधे बात कर सकेंगे।

फायर अलार्म, स्मोक अलार्म सिस्टम एवं फायर एक्सटिंग्विशर

प्रत्येक कोच में 4 फायर एवं स्मोक अलार्म लगे रहते हैं, जो किसी भी इमरजेंसी/आपातकाल के समय कंट्रोलिंग यूनिट को सूचित/सावधान करते हैं। साथ ही हर कोच में फायर एक्सटिंग्विशर भी लगे रहेंगे। यात्री की आग से सुरक्षा के लिये सबसे सुरक्षित स्तर यानी HL-3 लेवल से डिजाइन किया गया है।

दरवाजे

प्रत्येक कोच में कुल 8 दरवाजे होंगे, जिसमें चार एक तरफ और चार दूसरी तरफ होंगे। इसके साथ ही ट्रेन में दोनों डीएमसी कोच में सामने की तरफ एक इमरजेंसी गेट होगा, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों के आपातकालीन निकास के लिये प्रयोग में लाया जा सकेगा।

आज शिवराज कैबिनेट का विस्‍तार, सुबह पौने नौ बजे तीन मंत्री लेंगे शपथ

Shivraj cabinet expansion

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार रात राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर उन्हें शपथ दिलाए जाने वाले विधायकों की सूची सौंपी

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जबलपुर से विलंब से लौटने के कारण शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। अब पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को शनिवार सुबह पौने नौ बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें लोधी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। बाकी दोनों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। नियमानुसार अभी चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं का सोच किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाने का था, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी। शपथ कार्यक्रम टलने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर जाने का अपना कार्यक्रम ऐन वक्त पर टाल दिया।

अब वे सुबह विशेष विमान से ग्वालियर जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को छिंदवाड़ा के जामसावली गए थे और रात्रि विश्राम बैतूल के सारणी में किया। शुक्रवार को उन्हें जबलपुर से लौटते हुए नौ बज गए। इसके कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय शनिवार सुबह पौने नौ बजे के लिए आगे बढ़ा दिया गया। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल एक सादे समारोह में शपथ दिलाएंगे।

राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं। पहली बार के विधायक होने से उनके नाम पर कुछ दिग्गज असहमत थे, लेकिन उमा भारती के दबाव में राहुल का नाम ही तय किया गया। ग्वालियर से लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में आया था, लेकिन उनके नाम पर भी सहमति नहीं बनी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 503 करोड़ की जबलपुर ग्रामीण समूह जल-प्रदाय योजना का भूमि-पूजन किया

performed Bhumi Pujan of 503 crore

 

बहन-बेटियों को दिए सरकार चलाने के सूत्र – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कटंगी और पौंडी को तहसील बनाया जाएगा। शीघ्र ही इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे। पाटन जनपद मुख्यालय के हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल के रूप में उन्नत किया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज कटंगी-जबलपुर के महिला सम्मेलन में बहनों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहन बेटियों को सरकार चलाने के सूत्र दिए हैं। उनकी जिन्दगी बदलने का अभियान जारी है। बहन-बेटियां आत्मविश्वास और सम्मान से जीवन जिये। हर स्तर पर उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए योजनाएँ क्रियान्वित की गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सवा करोड़ बहनों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। बहनों की राखियां स्नेह, प्यार और आत्मीयता का मजबूत बंधन है। लोक निर्माण मंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, क्षेत्रीय विधायक तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पाटन में दो सीएम राइज स्कूल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 548 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन किया। इसके अंतर्गत 503 करोड़ रुपये की जबलपुर ग्रामीण समूह जल-प्रदाय योजना, 45 करोड़ 78 लाख रुपये से निर्मित होने वाले 19.80 कि.मी. लम्बे पाटन-पौंडी मार्ग तथा 10 लाख की राशि से निदान फाल का सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पाटन में दो सीएम राइज स्कूलों का कार्य आरंभ हो गया है। प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर 38 से 40 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 27 अगस्त को मनाएंगे रक्षा-बंधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मेलन स्थल पहुँचने पर लोक नृत्य और गुदुमबाजा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मेलन में आयी बहन – बेटियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जनप्रतिनिधियों ने विशाल पुष्प माला से स्वागत किया। लाड़ली बहना सेना ने प्रतिमाह एक हजार रुपये उपलब्ध कराने के लिए “धन्यवाद भैया जी” और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने “लखपति दीदी बनाने के लिए शिवराज भैया का आभार” लिखी तख्तियाँ लहरा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बहनों ने राखियां भेंट कीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल कलश यात्रा निकालने वाली बहनों को जल-संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के उपयोग का जल संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे बहनों के साथ भोपाल में रक्षा-बंधन का कार्यक्रम होगा जिसमें बहनें अपने गाँव तथा वार्ड से शामिल होंगी।

बहन-बेटियों के दु:ख दर्द दूर करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम सबने परिवारों में बेटा-बेटी के बीच के भेदभाव को देखा भी है और अनुभव भी किया है। बेटा-बेटी को बराबर माना जाए, बेटी को बोझ न समझा जाए, इस उद्देश्य से ही लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई, जिससे जो भी बेटी पैदा हो, वह लखपति हो। बेटियों की पढ़ाई के लिए उचित व्यवस्था और आर्थिक प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई। बहनें पंचायतें और नगरीय निकाय चलाने में भूमिका निभाएं, इसलिए नगरीय और पंचायत राज निकायों में बहनों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बहनों की आय 10 हजार रुपये प्रतिमाह हो। जब तक मैं बहन-बेटियों के दु:ख दर्द दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में मिलेगा आवास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की जिन्दगी बदलने का अभियान चला रही है। किसान परिवारों को केन्द्र सरकार से 6 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 6 हजार रुपये प्रति वर्ष उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के हर जरूरमंद परिवार के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। इस योजना में जिनका नाम नहीं होगा उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर पढ़ाई की सुविधा के लिए सीएम राइज स्कूलों की व्यवस्था की जा रही है, जिनमें स्मार्ट क्लास रूम, लेब, लायब्रेरी, खेल मैदान और विशेषज्ञों से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था होगी।

पढाई से आजीविका तक बेहतर व्यवस्था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अच्छे नम्बर आने पर लेपटॉप और कक्षा बाहरवीं में शाला में प्रथम आने पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विधि संकाय के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा करने की व्यवस्था की गई है। पढ़ाई के बाद कौशल उन्नयन के लिए सीखो-कमाओ योजना संचालित है, जिसमें कौशल सीखने की अवधि में भी आजीविका के लिए स्टायपेंड की व्यवस्था है। हमारी सरकार युवाओं द्वारा स्व-रोजगार आरंभ करने के लिए बैंक गारंटी दे रही है। सरकार ने पढ़ाई से लेकर आजीविका तक की बेहतर व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग के लिए बधाई दी तथा प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ- विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकास और प्रगति के पथ पर साथ-साथ अग्रसर होने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के हितग्राहियों को हितलाभ तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अनुबंध-पत्र वितरित किए।

आज जबलपुर में जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। जनदर्शन के पूरे मार्ग में पुष्प-वर्षा और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के घोष के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रथ आगे बढ़ता रहा। जनदर्शन में लोग घरों की छतों, स्वागत मंचों से पुष्प-वर्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वागत और सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी समान रूप से उत्साहित थे। लाड़ली बहनों, हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और “धन्यवाद भैया” लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। जनदर्शन में सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, रानू तिवारी और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

देर रात खुले पब में हो रहे विवाद, युवाओं के साथ हो रही मारपीट

fighting with youths

 

थानास्तर पर इन पब में निगरानी और चेकिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं

भोपाल। राजधानी में देर रात की पार्टी और नाइट कल्चर का चलन बढ़ना शुरु हो गया है। देर रात खुलने वाले इन आधुनिक चकाचौंध वाले पब में मारपीट, गाली गलौच और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं पर पुलिस एफआइआर तो दर्ज कर रही है,लेकिन देर रात की इन पार्टी में क्या क्या युवाओं को परोसा जा रहा है, उसको लेकर पुलिस की कोई निगरानी नहीं कर रही है।इसी का नतीजा है कि देर रात नशे में युवा निकल रहे और विवाद का कारण बन रहे हैं। इधर, पुलिस कमिश्नर ने घटनाओं को लेकर थानास्तर पर इन पब में निगरानी और चेकिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हम बता दें कि सात दिन में तीन घटनाएं सामने आइ हैं, इनमें गुना की व्यूटीशियन के साथ एमपीनगर जोन 2 के ड्रिंक एंड डंस में महिला बाउंसरों ने जमकर मारपीट की और बाद में ब्यूटीशियन के बाल पकड़कर पब से बाहर कर दिया गया था और उसके साथ आए दोस्तों के साथ पब में जमकर मारपीट की गई थी, इसके बाद ब्यूटीशियन की शिकायत पर पब के तीन कर्मचारियों पर मापीट की एफआइआर दर्ज कर दी हैं,लेकिन इस एफआइआर में पुलिस ने आरोपितों को बचा लिया और उनकी पहचान तक नहीं हुई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी और नोटिस भी नहीं दिया गया है।

इस तरह से 21 अगस्त को रात तीन बजे पब से निजी कालेज की प्राध्यापक अपनी कार से घर लौट रही थी, उसी समय एक बाइक सवार मनचला अपने साथी के साथ पब से उनके पीछे लग गया था। उसकी हिम्मत इतनी थी कि रात के समय उसने चूनाभट्टी के डागा मोटर्स के पास उनकी कार के सामने बाइक अड़ाकर उनके साथ छेड़खानी की, आरोपित और कुछ करता उससे पहले उसी समय एक अनजान राहगीर ने मनचलों से भिड़ गया। इसमें राहगीर के सिर पत्थर से फोड़कर आरोपित फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की ,दो आरोपित के नाम भी दर्ज किए,लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पब में भिड़ी दो युवतियां

इसी तरह से बुधवार रात में आशिमा माल में बुधवार दो समूह में विवाद हो गया और दो युवतियाें में जमकर विवाद हुआ। दोनों ओर से गालियां दी गई। इसका वीडियों भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ।इसमें युवती गाली देती नजर आ रही थी। इन घटनाओं से साफ है कि शहर में नाइट कल्चर पनपना शुरु हो गया है,लेकिन पुलिस इन पर निगरानी नहीं कर रही है।

इनका कहना है

रात के समय खुलने वाले पब में घटनाएं सामने आ रही है। इसको लेकर पुलिस अभियान चलाकर चेकिंग करेगी। थाना प्रभारियों को इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल

रियलमी ने 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ उतारी किफायती 5जी सीरीज

Realme launches affordable 5G series

 

स्मार्टफोन प्रदाता कंपनी ‘रियलमी’ ने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर 5जी सिगमेंट में 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ किफायती कीमतों पर स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। रियलमी इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर बाजुल कोछर ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रियलमी ने अपने स्मार्टफोन और एआईओटी पोर्टफोलियो में रियलमी 11 सीरीज 5जी और रियलमी बड्स एयर 5 सीरीज पेश किए हैं, जिनके मूल्य क्रमशः 17499 रुपये और 3699 रुपये से शुरू होते हैं। रियलमी 11 5जी अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 108 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ है जिसमें 3एक्स इन-सेंसर ज़ूम और सेगमेंट का सबसे बड़सेंसर है। इसमें 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी और सेगमेंट का सबसे तेज़ 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग सॉल्यूशन है। उन्होने कहा कि इसमें 16जीबी तक के डायनामिक रैम विकल्प और 128जीबी स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग और दैनिक काम बहुत आसान हो जाते हैं।

रियलमी 11 5जी दो खूबसूरत रंगों: ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक में उपलब्ध है, और यह दो स्टोरेज वैरिएंट 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है। रियलमी 11एक्स 5जी में 2एक्स इन-सेंसर ज़ूम को सपोर्ट करने वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। कोछर ने बतया कि रियलमी बड्स एयर 5 शानदार अनुभव प्रदान करते हैं, और सेगमेंट में सर्वाधिक 50डेसिबल एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन, 4000हर्ट्ज़ अल्ट्रा-वाइड बैंड नॉइज़ कैंसिलेशन और 6-माइक कॉल नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ आते हैं। रियलमी 11 5जी (8जीबी+128जीबी) की फ़्लिपकार्ट.कॉम पर 23 अगस्त से 28 अगस्त के बीच प्रि-बुकिंग कराने पर यूज़र्स को 500 रुपये का कूपन, 1000 रुपये के बैंक ऑफर मिलेंगे या वो 1000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।

कृति सैनन ने नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर जतायी खुशी

National Film Award

 

मुंबई, 25 अगस्त| बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म ‘मिमी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर खुशी जतायी है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। कृति सैनन ने अपनी इस कामयाबी पर सभी को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा मैं अभी भी इसमें डूबी हुई हूं। खुद को पिंच कर रही हूं कि क्या ये सब सच में हुआ है।

मिमि के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ज्यूरी को शुक्रिया, जिन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को इस अवॉर्ड के लायक समझा। यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। डीनो मैं आपका धन्यवाद कैसे करुं… आपने मुझपर इतना विश्वास किया और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मुझे यह फिल्म दी… इसके लिए मैं आपकी जीवन भर शुक्रगुजार हूं। लक्षमण सर आप हमेशा मुझे कहते थे कि मिमि देखना आपको इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। मिल गया सर… और यह आपके बिना मुमकिन नहीं था। मॉम, डेड, नूप्स आप सभी मेरी लाइफलाइन हैं। हमेशा चीयरलीडर बनने के लिए थैंक्यू।

कृति सैनन ने आलिया भट्ट को भी नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई देते हुए कहा बधाई हो आलिया आप ये डिजर्व करती हैं। मैं हमेशा आपके काम की सराहना करती हूं। मैं इस मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। ये…. बिग हग… चलो सेलिब्रेट करते हैं।आंखें नम हैं और दिल भरा हुआ है। मिमि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

जानलेवा बीमारियों को बढ़ावा देता है माइग्रेन का दर्द

Migraine pain promotes fatal diseases

 

आज के समय में जिस प्रकार से लोगों का जीवन भाग दौड़ में व्यस्त हैं इसके चलते शरीर में तमाम समस्या और बीमारी का होना बहुत सामान्य सी बात है जिसमें खासतौर पर माइग्रेन बहुत सामान्य सी न्यूरोलॉजिकल समस्या है जिसमें अचानक से सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होने लगता है। इस दर्द के अनुभव के साथ धड़कनों में तेजी, मतली, उल्टी और ध्वनि-प्रकाश के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता का भी अनुभव हो सकता है। माइग्रेन का सिरदर्द, सामान्य सिरदर्द की तुलना में अधिक तीव्रता वाला होता है, इसपर गंभीरता से ध्यान देने की भी आवश्यकता होती है क्योंकि कुछ स्थितियों में ये साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर के कारण होने वाली समस्या भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के की मानें तो, दुनियाभर में, स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण है। भारत में सालाना 1.85 लाख से अधिक लोग स्ट्रोक के शिकार होते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि माइग्रेन से पीड़ित लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा अधिक हो सकता है। माइग्रेन और इस्केमिक स्ट्रोक के बीच संबंधों को लेकर कई अध्ययनों में भी स्पष्ट किया गया है, क्योंकि ये दोनों रक्त वाहिकाओं की आपूर्ति से संबंधित समस्याएं हैं।

माइग्रेन को ट्रिगर होने से बचें

यह दर्द गंभीर और दीर्घकालिक तौर पर मस्तिष्क क्षति के खतरे बढ़ाने वाला हो सकता है। कुछ स्थितियों में इसके कारण कार्डियोवस्कुलर समस्याओं का भी जोखिम रहता है। इससे बचने के लिए कुछ उपायों को अपना कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ आहार का सेवन करने और किसी समय भोजन न छोड़ना इसमें फायदा मिलता है ।कैफीन की अधिकता कुछ लोगों में माइग्रेन का खतरा बढ़ा सकती है, ऐसे में इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप चाय-कॉफी जैसी चीजों का सेवन कम से कम करें।

सावन पुत्रदा एकादशी रविवार को, इस व्रत से जातक को संतान की प्राप्ति होती है

Sawan Putrada Ekadashi

 

हिंदू धर्म में सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखने से जातक को संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में उन्नति प्राप्त होती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में पुत्रदा एकादशी को पवित्रोपना या पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन पुत्रदा एकादशी व्रत इस बार 27 अगस्त 2023, रविवार को रखा जाएगा। गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर माह 2 एकादशी होती है। एक एकादशी व्रत शुक्ल पक्ष में होता है, वहीं दूसरा एकादशी व्रत कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। इस प्रकार पूरे साल में 24 एकादशी व्रत होते हैं, लेकिन अधिक मास होने पर 26 एकादशी तिथि आती है।

सावन माह की पुत्रदा एकादशी का महत्व

सावन माह की पुत्रदा एकादशी को बहुत ज्यादा पौराणिक महत्व है, क्योंकि यह एकादशी संतान प्राप्ति का वरदान देने वाली मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत रखने से भगवान शिव और विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

इन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि – धार्मिक यात्रा जा सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य मे रूचि बढ़ेगी। भाग्य की वृद्धि के योग बनेंगे। तीर्थ यात्रा पर               जा सकते हैं।
वृषभ राशि – कार्यक्षेत्र में उन्नति, व्यापार में उछाल, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
सिंह राशि – अचानक धन का लाभ होगा। रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा।
धनु राशि – भाग्य का उदय होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं।
मीन राशि- शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में उन्नति होगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...