पांढुर्णा प्रदेश का 55वां जिला बनेगा- CM शिवराज सिंह

Pandhurna will become the 55th district

छिंदवाड़ा के जामसांवली हनुमान मंदिर में “श्री हनुमान लोक” का निर्माण किया जाएगा

भोपाल, 24 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि पांढुर्णा प्रदेश का 55वां जिला बनेगा। इस नवीन जिले में पांढुर्णा, सौंसर तहसील और नांदनवाड़ी उप तहसील को मिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि श्री महाकाल लोक की तर्ज पर जामसांवली हनुमान मंदिर में “श्री हनुमान लोक” का निर्माण किया जाएगा। लगभग 26.50 एकड़ क्षेत्र में प्रथम चरण में 35 करोड़ रुपये से अधिक लागत से “श्री हनुमान लोक” के निर्माण का कार्य आरंभ होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाम सांवली में श्री हनुमान लोक का विधि-विधान से भूमि पूजन कर यह घोषणा की तथा मंदिर में श्री बजरंगवली के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कृषि मंत्री तथा छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी कमल पटेल साथ थे।

मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित होगा भव्य प्रवेश द्वार – हनुमान जी के बाल स्वरूप का होगा मनोहारी चित्रण

उल्लेखनीय है कि में छिंदवाड़ा में बन रहे “श्री हनुमान लोक” में प्रथम चरण में मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित भव्य प्रवेश द्वार से भगवान के विराट स्वरूप की छवि दिखेगी। मुख्य प्रवेश द्वार से प्रथम प्रांगण तक 500 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ बनेगा। चिरंजीवी पथ और प्रथम प्रांगण के 90 हजार वर्गफुट क्षेत्र में कलाकृतियों के माध्यम से अंजनी पुत्र हनुमान जी के बाल स्वरूप का मनोहारी चित्रण होगा। लगभग 62 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मूर्तियों एवं कलाकृतियों के माध्यम से भक्त – शिरोमणी हनुमान जी के भक्ति स्वरूप का चित्रण। रामलीला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए जलाशय के तट पर 12 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मुक्ताकाश मंच बनेगा, संजीवनी बूटी लाने वाले भगवान के संकटमोचक स्वरूप से प्रेरणा लेकर परिसर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाया जाएगा।

नदी तट के सौंदर्यीकरण के साथ ही जनसुविधाओं की होगी उचित व्यवस्था

श्री हनुमान लोक समीप बहने वाली नदी तट के सौंदर्यीकरण एवं लैंडस्केपिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं के बैठने आदि की व्यवस्था बनाई जाएगी। कम्युनिटी सेंटर, जन सुविधाएं, ट्रस्ट ऑफिस, प्रशासनिक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम आदि 37 हजार वर्गफुट में निर्मित किया जाएगा। प्रसाद-पूजन सामग्री और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए 120 दुकान एवं फूड कोर्ट बनेंगे। लगभग 400 चार पहिया एवं 400 दो पहिया वाहनों की क्षमता के लिए डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जाएगी।

द्वितीय चरण में होगा संजीवनी पथ का विकास

द्वितीय चरण में रामटेकरी पर्वत की परिक्रमा के लिए संजीवनी पथ का विकास, अष्टसिद्धि केंद्र एवं संस्कृत विद्यालय, योगशाला प्रवचन हॉल एवं ओपन एयर थियेटर, जाम नदी पर घाट निर्माण, वॉटर फ्रंट पाथ वे एवं सिटिंग एरिया, भक्त निवास, भोजनालय तथा गौशाला का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिला जन-प्रतिनिधियों के साथ किया पौध-रोपण

women public representatives

 

भोपाल, 24 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मौलश्री, नीम, कदम्ब और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन, सांसद दर्शना सिंह, राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साल्वी शलाका, योगिनी देशपांडे सहित महिला मोर्चा की अन्य सदस्यों ने पौधा-रोपण किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पूरन चौरसिया और क्षमा त्रिपाठी ने परिजनों के साथ अपने जन्म-दिवस पर पौध रोपे।

CM शिवराज सिंह ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जेटली की पुण्य-तिथि पर किया नमन

Amar Shaheed Rajguru and former Union Minister Late. Tribute to Jaitley

 

भोपाल, 24 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद राजगुरु तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. जेटली के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म 1908 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ा में हुआ। वाराणसी में अध्ययन के दौरान उनका संपर्क क्रांतिकारियों से हुआ। वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की नृशंसता से बहुत व्यथित और क्रोधित थे। अंग्रेज पुलिस अधिकारी साण्डर्स का वध करने में क्रांतिकारी राजगुरु ने शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव का पूरा साथ दिया था। क्रांतिकारी राजगुरू ने 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर हँसते-हँसते झूलकर स्वतंत्रता संग्राम के प्रति लोगों के मन में अलख जगाई।

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरूण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे भारत सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर रहे थे।वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरूण जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

छिंदवाड़ा में आज हनुमान लोक का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौंसर – छिंदवाड़ा आ रहे है

– कमलनाथ के गढ़ में हुंकार भरेंगे सीएम शिवराज
– हनुमान लोक का भूमिपूजन कर रखेंगे आधारशिला
– पूजन और दर्शन के बाद रवाना होंगे छिंदवाड़ा
– छिंदवाड़ा में रोड शो कर जनता से मांगेगे आशीर्वाद
– करीब डेढ़ किमी का होगा सीएम का रोड शो
– रोजगार दिवस मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे
– महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे शिवराज
– लाडली बहनों से संवाद करेंगे सीएम शिवराज
– मचागोरा जल प्रदाय योजना का करेंगे भूमिपूजन
– विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, सभा में साथनीय जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

FRV स्टॉफ पर जानलेवा हमला करने वाले गुंडों का निकला जुलूस, गुंडे बोले पुलिस हमारी बाप

 

भोपाल, FRV स्टॉफ पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ अयोध्या नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को त्वरित किया गिरफ्तार

दिनांक 22-23 दरमियानी रात क़रीबन 00.30-1.00 बजे अयोध्या नगर में FRV भ्रमण के दौरान शराब की दुकान का शटर आधा खुला हुआ मिला एवं जिसके बाहर कुछ लोग जो कि दुकान के कर्मचारी आदि थे खुले स्थान पर स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर रखकर शराब पी रहे थे।

मौक़े पर FRV स्टाफ द्वारा उपरोक्त अवैधानिक कृत्य को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमे शराब पीने वालो ने आक्रोशित होकर पुलिस स्टाफ एवं ड्राइवर पर लाठी डंडे से सर पर जानलेवा हमला कर दिया, उपरोक्त घटनाक्रम में आरक्षक कल्याण एवं FRV चालक को हाथ एवं सर में गंभीर चोट आयी है, उपरोक्त घटनाक्रम में पुलिस द्वारा आरोपी अमित, अजीत एवं सचिन के विरुद्ध धारा 294,353,332,333,506,186,307,427 एवं 34 आईपीसी के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज कर तत्काल 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है शेष आरोपियो की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु विशेष टीम कार्यरत है।

सॉफ्ट लैंडिंग के 2.5 सेकंड बाद मिली खुशखबरी, समझें क्या होता है मून बाउंस

Good news received after 2.5 seconds of soft landing

 

पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर साकार किया

भारत का चंद्रयान-3 शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर सफलतापूर्वक पहुंच गया। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण भी इसरो की ओर से किया गया। पूरे देश के साथ-साथ दुनियाभर की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई थी और खुशखबरी का इंतजार कर रही थी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल जरूर था कि चंद्रयान मिशन के सफल होने की सूचना उन्हें कितनी देर में मिल जाएगी। चांद से धरती पर सिग्नल आने में कितना समय लगता है?

जानें क्या होता है मून बाउंस

पृथ्वी से चंद्रमा और फिर चंद्रमा से वापस पृथ्वी तक किसी रेडियो सिग्नल के पहुंचने की प्रोसेस को मून बाउंस कहा जाता है। पृथ्वी-चंद्रमा-पृथ्वी (EME) संचार के लिए रेडियो संचार तकनीक का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर पृथ्वी से चंद्रमा तक किसी सिग्नल को पहुंचने और फिर वापस आने में 2.4 से 2.7 सेकंड का समय लगता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में यह समय कुछ ज्यादा भी हो सकता है। धरती और चंद्रमा के बीच का मून बाउंस टाइम कम से कम 2.4 सेकंड का है। इस ट्रांसमिशन के लिए शक्तिशाली रेडियो ट्रांसमीटर और संवेदनशील रिसीवर की आवश्यकता होती है।

2.4 सेकंड बाद ही मिल गई खुशखबरी

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम जब चांद की सतह पर उतरा तो उसके करीब 2.4 से 2.7 सेकंड बाद इसरो को सूचना मिली। लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर लैंड करने के दौरान वहां काफी धूल उड़ी है, ऐसे में रोवर प्रज्ञान को बाहर आने के लिए थोड़े समय का इंतजार करना होगा। करीब दो घंटे बाद जब धूल पूरी तरह से सतह पर जमा हो जाएगी, उसके बाद रोवर प्रज्ञान, लैंडर विक्रम के पेट से बाहर निकलेगा और चांद की सतह पर अपनी यात्रा करना शुरू करेगा।

सबसे पहले बच्चों की पढ़ाई की चिंता है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

first concern is the education

 

भोपाल, 23 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज शहडोल में राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 2022-23 में प्रथम स्थान पाने वाले 7 हजार 790 विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए राशि प्रदान की।

प्रदेश में बढ़ती शिक्षा सुविधाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे भांजे-भांजियों की पढ़ाई लिखाई और उन्हें आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होने कहा कि वे मध्यप्रदेश को परिवार मानकर सरकार चला रहे हैं। परिवार में सबसे पहले बच्चों की चिंता की जाती है। इसीलिए प्रदेश में बड़ी संख्या में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल स्थापित हुए। विश्व स्तरीय मापदंड और सुविधाओं वाले सीएम राइज स्कूलों का निर्माण हो रहा है। विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी तक उपलब्ध कराई जा रही है।

शहडोल के पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखिलावन पटेल, सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह, क्षेत्रीय विधायकगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चंद्रयान-तीन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा वैज्ञानिकों को बधाई दी।

शहडोल के विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शहडोल में नगरपालिक निगम स्थापित होगा, साथ ही यहां शीघ्र ही एयर पोर्ट निर्मित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में उद्योग स्थापना और निवेश को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। शहडोल में एक और महाविद्यालय आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शीघ्र ही शहडोल से नागपुर की सीधी रेल सेवा आरंभ हो रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। इन कार्यों से निश्चित ही शहडोल के विकास को गति मिलेगी।

एशिया की सबसे बड़ी स्पोटर्स क्लाइम्बिंग वॉल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने क्रीड़ा परिसर विचारपुर में 6 करोड़ 43 लाख रूपए लागत से बनी एशिया की सबसे बड़ी आईएससी प्रमाणित स्पोटर्स क्लाइम्बिंग वॉल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके साथ ही 96 करोड़ 62 लाख रूपए के कार्यों का भूमि-पूजन किया तथा 6.43 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतीक स्वरूप शहडोल संभाग के छह विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यक्रम स्थल पर परम्परा तरीके से जनजातीय पगड़ी तथा विशाल पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने युवा अन्नदूत योजना, एसएसजी क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। इस अवसर पर शहडोल जिले में विद्यालयीन स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

विद्यार्थी बिना हेलमेट के न चलाएं स्कूटी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में पन्द्रह-सौलह साल पहले शालाओं के अभाव में प्राय: बेटियां 5वीं अथवा 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती थीं, माता पिता दूसरे गांव में बेटियों को पढ़ने के लिए नहीं भेजते थे। इस स्थिति में बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए साइकिल उपलब्ध कराने की योजना आरंभ की गई है। कोई भी बेटा-बेटी प्रतिभा, क्षमता और योग्यता होते हुए पढ़ाई से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से हमारी सरकार ने अनेकों योजनाएं आरंभ की हैं। विद्यार्थियों में परस्पर प्रतिस्पर्धी भाव बढ़ाने के उद्देश्य से लैपटॉप और अब शाला में प्रथम आने वालों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वाहन नियमानुसार ही चलाएं और स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनना अवश्य सुनिश्चित करें।

दूरदराज इलाकों के बच्चों को उपलब्ध होंगी शिक्षा की विश्व स्तरीय सुविधाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में उपलब्धि और सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है। कोई भी विद्यार्थी पैसे के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विधि क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने पर विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माता-पिता से भी आव्हान किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखें। राज्य सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे सीएम राइज स्कूलों का निर्माण 38 से 40 करोड़ रुपए तक की लागत से हो रहा है। इनमें लाइब्रेरी,खेल मैदान, लेब, स्मार्ट क्लास और स्विमिंग पूल आदि तक की व्यवस्था है। हमारा उद्देश्य है कि वंचित परिवारों और दूर दराज इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विश्व स्तरीय सुविधाएं उलब्ध हों। पढ़ाई के साथ-साथ कौशल सीखकर निश्चित रोजगार प्राप्त करने में सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना भी आरंभ की गई है।

बहन-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियों का आशीर्वाद , दुलार और स्नेह मेरे साथ है। इस माह की 27 तारीख को लाड़ली बहनों के साथ राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनों की कठिनाइयां दूर करने और उन्हें अपनी मर्जी व जरूरत के अनुसार पैसा खर्च करने की क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना आरंभ की गई है। यह उनका अधिकार है। इस योजना से बहनों की आत्म-निर्भरता और आत्म-सम्मान बढ़ेगा। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जा रही एक हजार रुपए की राशि को क्रमबद्ध रूप से बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।

निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 11 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 7.35 मीटर लम्बे धनपुरी से बम्होरी मार्ग, 27-27 करोड़ की लागत से जयसिंह नगर व बुढार के सीएम राईज स्कूल और 31 करोड़ की लागत से बनने वाले कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का वर्चुअली भूमि-पूजन किया।

अब चुनाव आयोग के लिये बल्लेबाज़ी करेंगे सचिन

Election Commission

 

दिल्ली, 23 अगस्त| मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मतदाताओं को जागरूक और शिक्षित बनाने के लिये बुधवार को चुनाव आयोग के ‘नेशनल आइकन’ (राष्ट्र की पहचान) के रूप में एक नयी पारी की शुरुआत की। चुनाव आयोग ने दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न तेंदुलकर के साथ तीन साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र एवं अरुण गोयल उपस्थित रहे।

तेंदुलकर ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में युवा आबादी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जो दिल खेलों में ‘इंडिया-इंडिया’ के शोर के साथ भारतीय टीम के लिये धड़कते हैं, वे हमारे बहुमूल्य लोकतंत्र को आगे ले जाने के लिये भी इसी तरह धड़केंगे। उन्होंने कहा कि स्टेडियमों में भीड़ उमड़ने से लेकर मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ने तक, राष्ट्रीय टीम के साथ खड़े होने से लेकर वोट डालने के लिये समय निकालने तक, हम जोश और उत्साह बनाये रखेंगे। जब देश के कोने-कोने से युवा चुनावी लोकतंत्र में बड़ी संख्या में भाग लेंगे तो हम अपने देश का एक समृद्ध भविष्य देखेंगे। यह सहयोग विशेष रूप से 2024 में होने वाले आगामी आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये युवा आबादी के साथ तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी के ज़रिये चुनाव आयोग का लक्ष्य नागरिकों और विशेषकर युवा एवं शहरी आबादी को चुनावी प्रक्रिया के करीब लाना है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि तेंदुलकर न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित प्रतीक हैं। उनके पास एक विरासत है जो उनकी क्रिकेट प्रतिभा से कहीं आगे तक फैली हुई है। श्री कुमार ने कहा कि उनका शानदार करियर उत्कृष्टता, टीम वर्क और सफलता की निरंतर खोज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनका प्रभाव खेल से कहीं अधिक है, जिससे वह चुनाव आयोग के लिये मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये आदर्श विकल्प बन गये हैं। इस साझेदारी के तहत तेंदुलकर विभिन्न टीवी कार्यक्रमों और डिजिटल अभियानों आदि में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देंगे। वह इसके जरिय मतदान के महत्व और देश की नियति को आकार देने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों ने लोकतंत्र की मजबूती में मतदान के महत्व पर एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग मतदाताओं को लोकतंत्र के त्योहार में भागीदारी के लिये प्रेरित करने के लिये विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों के साथ साझेदारी करता आया है। पिछले वर्ष आयोग ने प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकॉन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान महेनद्र सिंह धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन रहे चुके हैं।

उज्जैन में हैं ऋणमुक्तेश्वर महादेव, यहीं राजा हरिशचंद्र ऋण से हुए थे मुक्त

King Harishchandra

 

उज्जैन। जूना सोमवारिया के समीप श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव का अत्यंत प्राचीन मंदिर है। वर्षभर भक्त यहां भगवान के दर्शन पूजन करने आते हैं। श्रावण मास में बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर का इतिहासश्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर अत्यंत प्राचीन है। मान्यता है राजा हरिशचंद्र यहां ऋण मुक्त हुए थे। भगवान श्रीकृष्ण ने यहां सुदामाजी को श्री शिव सहस्त्रनामावली सुनाई थी।

मंदिर की विशेषता

ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर एक वृक्ष ने नीचे स्थित है। इस मंदिर के समीप हनुमानजी का एक मंदिर है, यहां हनुमानजी के पुत्र मकरध्वज की मूर्ति के दर्शन भी होते हैं। भक्त ऋण मुक्ति के लिए भगवान ऋणमुक्तेश्वर को पीली पूजन सामग्री अर्पित करते हैं।

कार सेफ्टी की दिशा में भारत सरकार का बड़ा कदम, ऐसा करने वाला बना 5वां देश

became the 5th country to do

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के तहत देश में बनने और बेची जाने वाली गाड़ियों का क्रैश टेस्ट कर सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी, ताकि सुरक्षा और बेहतर हो सके। फिलहाल जिन कारों की मैन्युफैक्चरिंग और सेलिंग की जा रही है। उन्हें ग्लोबल एनसीएपी एजेंसी सेफ्टी रेटिंग देती है। इसके लिए गाड़ियों को विदेश भेजना पड़ता है, या एजेंसी खुद वाहनों को लेकर जाती है।

1 अक्टूबर 2023 से होगा देश में लागू

भारत दुनिया का 5वां देश बन गया है। जिसके पास क्रैश टेस्ट रेटिंग प्लेटफॉर्म है। ग्लोबल MCAP ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त रूप से NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग का एलान किया। न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के तहत क्रैश रेटिंग को 1 अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने स्टीकर और लोगो का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत NCAP के लोगो और स्टीकर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ पूरे समाज के लिए बेहद जरूरी है। गडकरी ने कहा, ’30 मॉडलों के क्रैश टेस्ट के रिक्वेस्ट मिल चुके हैं। इस समय देश में सड़क दुर्घटना और वायु प्रदूषण है।’

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हर साल देश में 5 साल दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें करीब 1.5 लाख मौत हो जाती है। हर दिन देश में करीब 1,100 हादसे के मामले आ रहे हैं। वहीं, हर घंटे हादसों में 18 लोग अपनी जान गंवाते हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...