कोलार में बनेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसी झांकी, विराजमान होंगें लालबाग के राजा

भोपाल, उपनगर में गणेश उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। उपनगर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया इस बार कोलार बीमा कुंज में लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति के द्वारा वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। प्रेम मंदिर में विराजमान होंगे लालबाग के राजा श्री गणेश, आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया इस बार सभी भक्तों, धर्मप्रेमी बंधुओं को घर घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाएगा। समिति की बैठक में भाजपा सहकारिता विभाग के सहसंयोजक उमाकांत दीक्षित, कोलार मंडल महामंत्री गुड्डू भदौरिया, दीपक दयाल माथुर,
आचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, समिति के कोषाध्यक्ष संजय असोलकर, विपिन जैन, अभिमन्यु राठौर, राज प्रजापति, रविकांत, दिव्यांशु, गोलू, गजेंद्र, अनिरूद्ध, अन्नू शर्मा, नरेश शर्मा, रणवीर, रविन्द्र, हरिओम सहित समस्त लालबाग के राजा समिति सदस्य उपस्थिति रहे।

पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, दो बच्चे जान बचाकर भाग निकले

Husband commits suicide

 

बड़नगर-उज्जैन। बड़नगर तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम बालोदाआरसी में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। एक पिता ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला रेत लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। दो बच्चों ने छत से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तफ्तीश शुरू की है। उज्जैन से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है।

घर में कुत्ता घुसने पर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुुसार ग्राम बालोदाआरसी में दिलीप सिंह नाम का शख्स अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर में कुत्ता घुसने और दिलीप द्वारा उस मारने पर पत्नी गंगाबाई ने उसे रोका था। इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर दिलीप ने गंगाबाई का गला काट दिया।

बीच-बचाव करने आए बच्चों को मार दिया

बीच-बचाव करने आए पुत्र योगेश और बेटी नेहा को भी मार डाला। यह देख दो बच्चे देवेंद्र और बुलबुल घर की छत पर पहुंचे और वहां से कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच दिलीप ने अपना गला भी काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में गांव के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी कारण आए सामने

पुलिस के अनुसार दिलीप ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी। उसके तीस लाख रुपये आए थे। वह सट्टा भी खेलता था और बीते दिनों बड़ी रकम हार गया था। इसी बात को लेकर भी घर में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घर में महसूस हो अकेलापन तो ऐसे दूर करें नकारात्मक ऊर्जा, ये है वास्तु उपाय

remove negative energy

 

किसी इंसान के लिए उसका घर ही सबसे सुकून देने वाला स्थान होता है। व्यक्ति अपनी सुख-सुविधा के लिए लिए घर में सभी इंतजाम करता है ताकि वह सुखपूर्वक रह सके लेकिन कई बार जीवन में होने वाली कुछ नकारात्मक घटनाएं व्यक्ति को हतोत्साहित कर देती है और घर में वास्तु दोष होने के कारण व्यक्ति को अकेलापन महसूस होने लगता है और अपने ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का आभास होने लगता है। ऐसे परिस्थिति में इन वास्तु उपायों का आजमा सकते हैं –

कैसे पहचानें कि घर में है नकारात्मक ऊर्जा

यदि किसी व्यक्ति को घर से बाहर रहना अच्छा लगता है और वह बार-बार अपने ही घर से बाहर भागने लगे तो समझिए तो घर में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर के निर्माण में वास्तु के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है। वास्तु नियमों के अनदेखी के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

ऐसे घरों में दब जाती है सकारात्मक ऊर्जा

घर में वास्तु संबंधी कुछ मूलभूत नियमों का पालन करके भी घर में सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय किया जा सकता है। तत्काल किसी वास्तु विशेषज्ञ से मिलकर दोष का पता लगवाना चाहिए।

इन उपायों से घर में लाएं पॉजिटिविटी

– सबसे पहले घर की पूर्व दिशा को ठीक कीजिए। घर की पूर्व दिशा भगवान सूर्यदेव की दिशा है और यहीं से घर में पॉजिटिव एनर्जी सक्रिय होती है।

– घर की पूर्व दिशा को हमेशा खुला और साफ रखें। इस दिशा में टॉयलेट या गंदगी है तो उसे दूर करें।
– पूर्व दिशा में क्रिस्टल की बॉल लगा दें। ऐसा करने से सूर्य की किरणें बॉल पर पड़ेंगी और इससे निकलने वाली किरणें पूरे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देंगी।

– ईशान कोण में जल स्थान बनाएं। यह देव स्थान भी होता है इसलिए ईशान कोण में देव स्थान बनाएं, सुगंधित फूलों के पौधे लगाएं किंतु ध्यान रखें कंटीले पौधे न लगाएं चाहे वह फूलों के ही क्यों न हों।
– घर में रोज कर्पूर जरूर जलाएं। पूजा स्थान में कर्पूर से आरती करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

नागपंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन करें ये उपाय

Nagpanchami

 

पिछले महीने 17 जुलाई को श्रावण में पुरुषोत्तम माह प्रारंभ होने के एक दिन पहले सोमवार को हरेली अमावस्या का संयोग बना था। अब नागपंचमी भी सोमवार को पड़ रही है। काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन भगवान शिव और उनके गण नागदेवता की पूजा का महत्व है। इस बार नागपंचमी पर मुद्रा, शुक्ल और शुभ योग का संयाेग बन रहा है।

शास्त्रों में नागपंचमी के दिन प्रसिद्ध नाग विनेतकी, करकट, अनंत, तक्षक, कालिया, वासुकी की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है, साथ ही नागों से भय नहीं रहता।

1999 और 2019 में बना था संयोग

सोमवार के दिन नागपंचमी का संयोग इससे पहले 2019 और उससे 1999 में भी बना था। इस साल श्रावण में पुरुषोत्तम मास का भी संयोग बना था।

जीवित नाग नहीं, प्रतिमा काे पूजें

नागदेवता का पूजन हमेशा मंदिर में शिवलिंग के साथ ही नाग प्रतिमा का करना चाहिए। जीवित नागों को नहीं पूजना चाहिए। प्रतिमा पर दूध अर्पित करें, लेकिन जीवित नागों को दूध ना पिलाएं क्योंकि नाग दूध नहीं पीते।

ऐसे करें पूजा

– शिवजी के साथ शिवलिंग के उपर छाया दे रहे नाग प्रतिमा की ही पूजा करें

– चांदी,जस्ता का दो सर्प बनाकर पूजा करें

– नाग प्रतिमा पर हल्दी, रोली, चावल, फूल, चना, खील, बताशा, कच्चा दूध अर्पित करें।

– द्वार पर गोबर, गेरू, मिट्टी से सर्प की आकृति बनाकर पूजें।

– ‘ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा’ अथवा ‘ऊं नागेंद्रहाराय नम:’ का जाप करें।

ये ना करें

– नागपंचमी के दिन भूमि ना खोदें, हल न चलाएं।

– सुई धागे से सिलाई ना करें

– शाक ना काटें

नीम से दूर रहेंगी डायबिटीज व स्किन से जुड़ी बीमारियां, ऐसे करें नीम का उपयोग

use neem like this

 

प्रकृति ने हमें अद्भुत गुणों वाले कई पौधे दिए हैं, जिनमें एक नीम का पेड़ भी शामिल है। अपने औषधीय गुणों के कारण नीम पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से उपयोग किया जा रहा है। नीम के पेड़ के हर हिस्से का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।

नीम में जीवाणुरोधी गुण

नीम अपने मजबूत जीवाणुरोधी और एंटी फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के रोगजनकों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके उपयोग से त्वचा संक्रमण और मुंह से जुड़े रोग नहीं होते हैं।

सूजन रोधी होती है नीम

नीम में सूजन को भी कम करने में मदद करता है। यह गठिया जैसी सूजन संबंधी स्थितियों और एक्जिमा या सोरायसिस जैसे त्वचा विकारों को कम करने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

नीम में क्वेरसेटिन, कैटेचिन और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी होती है, जो कई पुरानी बीमारियों को जड़ से खत्म करती है। व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकती है।

अच्छा इम्यून बूस्टर है नीम

नीम संक्रमण और बीमारियों के प्रति प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करता है। यह एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है। इसके अलावा नीम डायबिटीज के रोगियों के लिए रामबाण दवा के समान काम करता है। नीम पाचन में सुधार लाता है और शरीर में अम्लता को कम करने करने में मदद करता है। नीम को अलग-अलग रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम का तेल, नीम की पत्तियां, नीम पत्तियों का पाउडर भी बीमारियों में अलग-अलग तरह से उपयोग किया जा सकता है।

रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई की

Rajinikanth's film Jailer

 

मुंबई, 20 अगस्त| दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर ली है। रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को प्रदर्शित हुयी है। जेलर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का देश के साथ विदेशों में भी डंका बज रहा है। जेलर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म जेलर का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का सॉन्ग ‘कावाला’ फिल्म की रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया था। ‘जेलर’ में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, विनायकन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

इस दिन सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी सगाई के वक्त से ही काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशन को सीक्रेट रखने के बाद, सगाई के बंधन में बंधकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब दोनों की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है और अब दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

फाइनल हुई परिणीति-राघव की वेडिंग डेट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल 13 मई को सगाई की थी। कपल ने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। इस फंक्शन में कपल के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, अब सगाई के बाद फैंस परिणीति और राघव की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अभी तक वेडिंग डेट को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शादी के 10 दिन पहले यह कपल सभी तरह की तैयारियां शुरू कर देगा।

शाही अंदाज में शादी करेंगी परिणीति

परिणीति और राघव की वेडिंग काफी ग्रैंड होने वाली है। शादी में परिवार के लोगों के साथ खास दोस्त, बाॅलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति जगत के लोग शामिल होंगे। खबरें आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा राजस्थान में शादी कर सकते हैं। कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा की तरह ही परिणीति भी राॅयल वेडिंग करेंगी। बता दें कि परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से साथ पढ़ाई की है। वहीं, फिल्म चमकीला के सेट से परिणीति और राघव के प्यार की शुरुआत हुई। सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल सगाई की।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

report card of 20 years

 

भोपाल। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को मप्र प्रवास पर हैं। वह दोपहर करीब सवा 12 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी आत्मीय अगवानी की। यहां से केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह सीधे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिशन को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसी कार्यक्रम में शाह द्वारा ‘गरीब कल्याण महाअभियान’ की भी शुरुआत की जाएगी। यहां के बाद शाह ग्वालियर जाएंगे, जहां वह मध्य प्रदेश के मन में मोदी का उद्घोष करेंगे।report card of 20 years

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को 20 साल में विकसित राज्य के रूप में आगे ले जाने काम किया है। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की नींव इन वर्षों में रखी गई। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से 2003 तक कांग्रेस का शासन रहा। मध्य प्रदेश को 53 साल में बीरारू राज्य बनाया । आने वाले अमृतकाल का समय मध्य प्रदेश के लिए बेमिसाल साबित होगा। हर क्षेत्र में एमपी आगे बढ़ रहा है। एमपी के सभी अंचलों तक विकास पहुंचाया है।

अमित शाह ने भरोसा जताया कि 2024 में लोकसभा की पूरी सीट हमें जनता देगी। उन्होंने कहा कि 2003 में बंटाधार की सरकार को हटाकर उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में 20 साल में विकास के कार्य हुए हैं। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। मैं मध्य प्रदेश की जनता को कहने आया हूं कि यह गरीबी से मुक्ति का चुनाव है। आबादी के 10 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

दिग्विजय- कमल नाथ जवाब दें कि अजा- अजजा के मात्र एक हज़ार करोड़ रुपये खर्च करते थे, आज हमारी सरकार इस वर्ग पर 64 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ से बढ़कर 16 हजार करोड़ हुआ। सर्व शिक्षा अभियान का बजट बढ़ा है। पहले सड़कों में गड्ढे थे या गड्ढे में सड़क थी, समझ में नहीं आता था। कांग्रेस ने किसानों को गुमराह किया। जिसने खेत नहीं देखा, वो कमल नाथ एमएसपी की बात करते हैं। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार हो गई है।

उन्होंने ललकारते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे रिपोर्ट कार्ड का जवाब दे और हिम्मत है तो पचास साल का हिसाब दे। मनमोहन सरकार ने मात्र एक लाख 95 हज़ार करोड़ रुपये दिये और मोदी सरकार ने आठ लाख 31 हज़ार करोड़ दिये। राशन कांग्रेस के चट्टे-पट्टे ही खा जाते थे।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने योजना बनाने में कटौती नहीं की और बजट देने में भी कमी नहीं की। पहले टुकड़े-टुकड़े में विकास होता था। अब समुचित विकास होता है। 80 लाख शौचालय बन चुके है, 10 लाख 87 हजार सिलेंडर वितरित किए हैं। 31 हजार करोड़ की लागत से नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया है।

क्या किया कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में। हमारी सरकार की योजनाओं को लंगड़ा कर दिया था कमल नाथ सरकार ने। 46 लाख बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। प्रदेश में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 24 तक पहुंच चुकी है। ट्राइबल के लिए पेसा कानून लागू किया है। मोदी और शिवराज सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस ने किया।

अमित शाह ने कहा कि 14 देशों ने सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान नहीं किया बल्कि हमारी विकासगाथा का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित राज्य बनाने का बीड़ा उठाया है। कांग्रेस ने जब सत्ता पाई तब सिर्फ़ घोटाला किया । बोफ़ोर्स से लेकर फाक्सवेगन तक दो दर्जन घोटालों की लिस्ट शाह ने सुनाई।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नंबर वन बना है। एमपी की जनता को चुनना है कि घोटालों की, बंटाढार की सरकार चाहिये या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास में आप सहभागी बनेंगे। महान भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने में आप सहयोग करें।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मप्र के विकास को मिली गति – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक समय था, जब मप्र को बीमारू राज्य कहा जाता था। डबल इंजन की सरकार ने विकास के कीर्तिमान गढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 2014 से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिली है। आजादी के अमृत काल में 2047 तक देश को गौरवशाली वैभवशाली बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है उसे पूरा करने में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में चमत्कार हुआ है। दोगुनी गति से एमपी प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व काम हुआ । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमग़ा दिया था। यह शब्द राजीव गांधी ने दिया था।

लघु फिल्म से बताईं 20 वर्ष की उपलब्धियां

कार्यक्रम के मंच से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गरीब कल्याण महाअभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। गरीब कल्याण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 20 वर्षों की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई।

भोपाल और ग्वालियर में शाह देंगे चुनावी विजय का मंत्र

– गरीब कल्याण के मुद्दे पर 2023 का रास्ता तय करेगी भाजपा, सरकार की योजनाएं ही बनेंगी मुद्दा

– राजनीति के नजरिए को बदल रही भाजपा

– अब जातिवाद, परिवारवाद नहीं बल्कि गरीबों की राजनीति का है युग

– कांग्रेस को चुभ सकता है गरीबों का कल्याण, भाजपा का एक ही लक्ष्य- गरीब कल्याण

– अमित शाह का फरमान- गरीब कल्याण ही भाजपा की रीति और नीति में सर्वप्रथम

– मप्र चुनाव में मोदी इफेक्ट, भाजपा की तैयारी चुनाव लड़ने के लिए परफेक्ट

– केंद्रीय संगठन का साथ, प्रदेश संगठन का प्रयास, जनता का विश्वास, फिर जीतेंगे शिवराज?

एक माह पहले से बनाया जा रहा था रिपोर्ट कार्ड

एक माह पहले से रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में अधिकारी जुटे हुए थे। वर्ष 2003 से लेकर 2018 और मार्च 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में हुए कार्य का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा। इसमें 2003 तक रही कांग्रेस सरकार और उसके बाद भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना भी रहेगी। 15 भागों में तैयार किए गए इस रिपोर्ट कार्ड में अग्रणी मध्य प्रदेश, गरीब कल्याण, महिला सम्मान, किसान कल्याण, सर्वजन कल्याण, स्वास्थ्य, सशक्त युवा, शिक्षा, उद्योग व अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था, कामकाजी व कर्मचारी वर्ग कल्याण, मध्य प्रदेश सरकार का जनभागीदारी माडल, संस्कृति व सुशासन के क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का विवरण दिया जाएगा।

ग्वालियर में शाह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह ग्वालियर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। शाह दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। आप 3ः35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। शाह 3.55 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुचंकर वृहद पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। 5ः20 बजे पिंटो पार्क गायत्री नगर ग्वालियर में संपर्क अभियान में भाग लेंगे। शाम 5.50 बजे होटल आदित्याज में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाह शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सारिका इंडिका, कदम्ब और नीम के पौधे रोपे

Sarika Indica, Kadamba and Neem.

 

भोपाल, 20 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सारिका इंडिका, कदम्ब और नीम के पौधे लगाए।

इस अवसर पर डॉ. लोकेश शर्मा ग्वालियर, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश साहू और डॉ. प्रदीप भदौरिया ने पौधे लगाए। महा क्विज के प्रतियोगी नितेश मंडावरिया नीमच और आयुष एवं अपूर्वा ने भी पौधा-रोपण किया। जन्म-वर्षगांठ पर प्राची राजपूत और अमित राजपूत ने आज आरक्षक पिता देवेंद्र राजपूत और डॉ. चौरसिया के साथ पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...