पीएम नरेन्द्र मोदी ट्रांजिट विजिट पर आएंगे खजुराहो, एरिया नो फ्लाइंग जोन घोषित

PM Narendra Modi will come on transit visit to Khajuraho, area declared no flying zone

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को छतरपुर जिले के खजुराहो में ट्रांजिट विजिट पर आएंगे। जिनके आगमन को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट संदीप जीआर ने सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षात्मक दृष्टिगत खजुराहो हवाई पट्टी के नमतल एवं सम्पूर्ण खजुराहो के आस-पास 03 किमी के क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाईडर, हाट बैलून, अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट पर आदेश जारी कर प्रतिबंध लगाया है।

इसके तहत 11 से 12 अगस्त तक उपरोक्त क्षेत्र को रेड जोन एवं नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित पर विधि अनुसार की कार्रवाई की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इधर पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपाई पूरी तैयारियों में जुट गए हैं।

140 बसों से ले जाए जाएंगे लोग

सागर में आयोजित होने वाले संत रविदास मंदिर के आयोजन में शामिल होने के लिए छतरपुर भाजपाइयों ने पूरी तैयारी कर ली है। यहां से करीब 140 बसों में भरकर जिलेभर से लोग ले जाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों को दी है। इधर खजुराहो ट्रांजिट विजिट पर आने के दौरान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए करीब बीस लोगों के नाम भेजे गए हैं।

भिंड जिले के लहार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जनदर्शन कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन को किया संबोधित

Chief Minister Shivraj Singh's public darshan program at Lahar in Bhind district, addressed Ladli Bahna Sammelan

भिंड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिले के लहार में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन’ और विकास पर्व का आयोजन किया गया है। सीएम यहां जन दर्शन कार्यक्रम में भी श‍िरकत कर रहे हैं।

मप्र कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के गढ़ में यह कार्यक्रम है। पांच साल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक बार फिर लहार पहुंचे हैं। ऐसे में सीएम का यह कार्यक्रम आगामी दिनों में होने वाले विस चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात विभाग के कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद ग्वालियर से हैलीकाप्टर से लहार पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सीएम लहार तहसील परिसर में लाड़ली बहना महिला सम्मेलन और जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनता से संवाद भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जनता की जिंदगी बदलने का अभियान जारी रहेगा। आने वाला जमाना बहनों का है। बहनों की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उनकी जिंदगी में किसी भी तरह का दुख, तकलीफ और कष्ट नहीं रहने दिया जाएगा। लाड़ली बहना योजना में एक हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रति माह कर दिए जाएंगे। दूसरे गाँव पढ़ने जाने वाले बच्चों के लिये साइकिल के लिये आगामी 17 अगस्त को राशि अंतरित की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटा और बेटियों को बराबर मानना चाहिए। बिना बहन- बेटियों के यह सृष्टि नहीं चल सकती है। बेटे-बेटियों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई है, जिससे प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटी लखपति होगी। बेटियों के लिए पुलिस, शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। स्थानीय निकायों के चुनाव में भी आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में लागू मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सवा करोड़ बहनों के खातों में हर माह एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जा रही है। यह राशि केवल पैसा नहीं बल्कि बहनों का सम्मान है। वे 27 अगस्त को रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों से एक बार पुन: संवाद करेंगे। प्रदेश की सभी बहनें दोपहर में 2 बजे अपने- अपने गांव से वर्चुअली जरूर शामिल हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों पर अगर कोई गलत नजर से देखेगा या दुराचार करेगा तो फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा और उसके मकान को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटर और बेटी को ई-स्कूटी दिलाई जाएगी। प्रतिभाशाली बच्चों को बिना भेदभाव के आईआईटी, मेडिकल और इंजीनियरिंग, कानून की पढ़ाई के लिए उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी एक लाख भर्तियों का अभियान जारी है। पचास हजार पदों पर और भर्ती की जाएगी। सरकारी नौकरियों में भर्ती लगातार जारी रहेगी। स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ दिया जाएगा। सीखो कमाओ योजना के तहत काम सीखने के दौरान युवाओं को 8 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभव शाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

अतीत बदलकर वर्तमान को बेहतर बनाया है मुख्यमंत्री ने

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अतीत बदलकर वर्तमान को बेहतर बनाया है और मध्यप्रदेश का भविष्य उज्जवल करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना लाकर बहनों- बेटियों की संख्या और सम्मान में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहनों के भाई या बेटियों के मामा के रूप में कार्य कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए प्रतिमाह देकर बहनों को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों का ब्याज माफ कर उनका बोझ कम किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 12 हजार रुपए की राशि दी जा रही है।

559 करोड़ रूपये से अधिक 367 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज भिण्ड जिले की तहसील लहार में 559 करोड़ रूपये से अधिक लागत के कुल 367 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया।

इसमें लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 71 करोड़ 55 लाख लागत के 3 विकास कार्य, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 70 करोड़ 04 लाख लागत के 2 सीएम राईज स्कूल, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के 17 करोड़ 79 लाख लागत के 6 विकास कार्य, म.प्र. ग्रह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के 1 करोड़ 7 लाख लागत का शौर्य स्मारक एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 261 करोड़ 51 लाख 80 हजार लागत के 324 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 26 करोड़ 58 लाख लागत के 5 विकास कार्य, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 43 करोड़ 75 लाख लागत के 2 विकास कार्य, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन के 27 करोड़ 7 लाख लागत के 5 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग के 31 करोड़ 72 लाख लागत के 11 विकास कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8 करोड़ 28 लाख 4 हजार लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

रोड-शो में उमड़ा जन-सैलाब, हजारों लोगो ने पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का तहसील लहार के रोड-शो में सड़कों के दोनों ओर अपार जन-समूह के साथ लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का आम जनता ने आत्मीय स्वागत किया। लहार की सड़कों एवं चौराहों पर लाड़ली बहने “धन्यवाद शिवराज भैया” के नारे लगाकर लेकर पुष्प-वर्षा कर रही थीं। उन्होंने रोड-शो के मार्ग में संत शिरोमणि गुरु रविदास, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण भी किया।

जनदर्शन यात्रा में लाड़ली बहन मनोकामना झा, शांति देवी, सीता ओझा, महादेवी झा, शारदा झा, लक्ष्मी झा ने अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंहका रोड शो अंतर्गत अतिथि शिक्षकों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया।

किसानों को मिलेगी छह हजार रुपये की निधि, पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान, जानिए शिवराज कैबिनेट बैठक की अन्य बड़ी बातें

Farmers will get a fund of six thousand rupees, Panchayat secretaries will get seventh pay scale, know other big things of Shivraj cabinet meeting

भाेपाल। शिवराज सरकार मध्‍य प्रदेश के 83 लाख किसानों को दो हजार रुपये का चुनावी उपहार देगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में अब चार के स्थान पर छह हजार रुपये मिलेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। दो हजार रुपये की तीसरी किस्त देने पर लगभग एक हजार 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

केंद्र सरकार के बराबर सम्मान निधि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को केंद्र सरकार के बराबर सम्मान निधि देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों काे प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में छह हजार रुपये मिलते हैं। जबकि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में एक सितंबर 2020 से दो किस्तों में चार हजार रुपये दिए जा रहे थे।

तीन समान किस्तों में छह हजार रुपये

अब किसानों को एक अप्रैल से 31 जुलाई, एक अगस्त से 30 नवंबर और एक दिसंबर से 31 मार्च की अवधि में तीन समान किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाएंगे।बैठक में इसके अलावा पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 180 करोड़ रुपये अतिरिक्त देगी।

अधिकतम 41 हजार 814 रुपये वेतन

इस निर्णय से पंचायत सचिवों को अधिकतम 41 हजार 814 रुपये वेतन मिलेगा। श‍िवराज कैबिनेट ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मध्य प्रदेश में जीव विज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान को नोडल संस्था नामांकित करने का निर्णय लिया। इसके अंतर्गत सहकारी साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाने का काम किया जाएगा। सेंटर आफ एक्सलेंस का गठन भी होगा। विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गणवेश स्व-सहायता समूहों से तैयार कराकर दिए जाएंगे। इसके लिए राशि सीधे समूह के स्थान पर आजीविका मिशन की राज्य इकाई के माध्यम से दी जाएगी।

भोजन पर अब 1,300 के स्थान पर 5,300 रुपये होंगे व्यय

प्रदेश में स्वाधार और उज्जवला योजना को एक करके शक्ति सदन नाम से योजना चलाई जाएगी। इसमें निराश्रित, कल्याणी, जेल से छूटी, प्राकृतिक विपदा से निराश्रित, हिंसा पीड़ित, मानसिक रूप से विक्षिप्त और अनैतिक व्यापार में संलग्न सहित अन्य महिलाओं को आश्रय, पोषण, वस्त्र, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी सलाह सहित अन्य सुवधाएं उपलब्ध कराते हुए पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। भोजन के लिए प्रति महिला प्रतिमाह अब 1,300 के स्थान पर 5,300 रुपये व्यय किए जाएंगे। योजना के लिए 22 करोड़ 94 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

53वां जिला होगा मऊगंज, कलेक्टर सहित 96 पद स्वीकृत

मध्‍य प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज होगा। हनुमना, नईगढ़ी और मऊगंज तहसील को मिलाकर यह जिला बनेगा। इसके लिए कैबिनेट ने कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त व डिप्टी कलेक्टर, लेखाधिकारी, अधीक्षक सहित 96 पद सृजित करने की सहमति दे दी। इसके साथ ही छतरपुर में सटई तहसील, बालाघाट के परसवाड़ा और शाजापुर के गुलाना में अनुविभागीय कार्यालय की स्थापना और दमोह की ग्राम पंचायत बटियागढ़ को नगर पंचायत बनाने का भी निर्णय लिया गया।

मध्‍य प्रदेश में किसानों काे यह मिल रही सुविधा

9.35 लाख अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को पांच हार्सपावर तक के कृषि पंप पर निश्शुल्क बिजली।
अनारक्षित श्रेणी के किसानों को 51,896 के स्थान पर केवल 3,750 रुपये का बिजली बिल।
11.91 लाख किसानों को ढाई हजार करोड़ रुपये की ब्याज मुक्ति।
30 लाख से अधिक किसानों को खरीफ और रबी सीजन के लिए बिना ब्याज का कृषि ऋण।
उपज का उचित मूल्य दिलाने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन।
प्राकृतिक आपदा से फसल को क्षति पहुंचने पर मिलने वाली राहत राशि में वृद्धि।
यह भी हुए निर्णय

भिंड में सैनिक स्कूल के लिए सौ करोड़ रुपये मंजूर।

स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के 53 सीएम राइज स्कूल और छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत।
तीन जिला चिकित्सालय, 22 सिविल अस्पताल, दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन व दो नए उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए कुल 847 करोड़ रुपये व्यय की अनुमति।
आलीराजपुर में परिवहन विभाग के बस डिपो की 3980 वर्गमीटर भूमि दो करोड़ 25 लाख रुपये में सफल निविदाकार को देने की स्वीकृति।

लोक परिसम्पत्ति का निवर्तन

मंत्रि-परिषद ने अलीराजपुर में परिवहन विभाग की वार्ड क्र 5 स्थित अलीराजपुर बस डिपो भूमि परिसम्पत्ति पार्सल क्रमांक 1 कुल क्षेत्रफल 3980.32 वर्गमीटर के निवर्तन के लिये H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 2 करोड़ 25 लाख 72 हजार रुपये जो कि रिजर्व मूल्य राशि 2.07 करोड़ रूपये का 1.09 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के बाद अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया।

शाजापुर में नवीन अनुविभाग गुलाना के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने शाजापुर में नवीन अनुविभाग गुलाना के सृजन की स्वीकृति दी। नवीन अनुविभाग में तहसील गुलाना के राजस्व निरीक्षक मण्डल गुलाना 1 के समस्त 20 हल्कें, राजस्व निरीक्षक मण्डल मंगलाज 2 के समस्त 12 हल्कें, राजस्व निरीक्षक मण्डल सलसलाई 3 के समस्त 12 हल्के इस प्रकार कुल 44 हल्कें समाविष्ट होंगे तथा इसके गठन पश्चात शेष शाजापुर अनुविभाग में तहसील शाजापुर के 80 हल्कें और मोहन बडोदिया के 48 हल्कें इस प्रकार कुल 128 हल्के समाविष्ट होंगे।

नवीन अनुविभाग गुलाना के कुशल संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का 1, स्टेनो टायपिस्ट का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 4 पद इस प्रकार कुल 12 पद स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई।

बालाघाट में नवीन अनुविभाग परसवाड़ा की सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने बालाघाट में नवीन अनुविभाग परसवाड़ा की सृजन की स्वीकृति दी। नवीन अनुविभाग परसवाड़ा में तहसील परसवाड़ा के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 57 तक कुल 57 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। परसवाड़ा अनुविभाग के गठन के बाद शेष अनुविभाग बैहर में तहसील बैहर के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 50 तक और तहसील बिरसा के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 69 तक कुल 119 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।

अनुविभाग परसवाड़ा के कुशल संचालन के लिये अनुविभाग अधिकारी का 1, स्टेनो टायपिस्ट का 1. सहायक ग्रेड-2 के 2. सहायक ग्रेड-3 के 3, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 12 पद स्वीकृत किये गये है।

छतरपुर में नवीन तहसील सटई का गठन

मंत्रि-परिषद ने छतरपुर में नवीन तहसील सटई के गठन की स्वीकृति दी। नवीन तहसील में तहसील बिजावर के राजस्व निरीक्षक मण्डल सटई के पटवारी हल्का क्र. 26 से 39 तक, राजस्व निरीक्षक मण्डल देवरा के पटवारी हल्का क्र. 40, 41, 58 एवं 59 तथा तहसील राजनगर के राजस्व निरीक्षक मण्डल बसारी के पटवारी हल्का क्र. 46 से 54 एवं 56 से 59, इस प्रकार कुल 31 हल्के समाविष्ट होंगे। सटई तहसील के गठन के बाद बिजावर तहसील में 44 पटवारी हल्के तथा राजनगर तहसील में 75 पटवारी हल्के शेष रहेंगे।

नवीन तहसील सटई के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का 1, नायब तहसीलदार का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी/बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 5 इस प्रकार कुल 17 पद स्वीकृत किये गये है।

ग्राम पंचायत बटियागढ़ को नगर परिषद के रूप में गठित करने की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने जिला दमोह की ग्राम पंचायत बटियागढ़ को नगर परिषद के रूप में गठित किए जाने और प्रस्ताव माननीय राज्यपाल को प्रेषित किए जाने की स्वीकृति दी।

शक्ति सदन योजना नवीन मापदण्ड अनुसार संचालन करने की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार की मिशन शक्ति के “सामर्थ्य” अंतर्गत शक्ति सदन योजना को प्रदेश के जिलों में भारत सरकार के नवीन मापदण्ड अनुसार संचालित करने की स्वीकृति दी है। शक्ति सदन योजना के संचालन के लिये भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15वें वित्त आयोग की अवधि 2025-26 तक संचालन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद ने शासकीय शालाओं की कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के गणवेश स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्रदाय करने के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्णय का अनुमोदन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Prime Minister Narendra Modi's arrival in Madhya Pradesh is a matter of good fortune - Chief Minister Shivraj Singh

संत रविदास जी का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर समरसता का अद्भुत केन्द्र बनेगा

भोपाल, 11 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश आना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। प्रधानमंत्री 12 अगस्त को सागर के बड़तूमा में संत रविदास जी के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। संत रविदास जी का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर बनेगा, जो समरसता का अद्भुत केन्द्र होगा।

संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिPrime Minister Narendra Modi's arrival in Madhya Pradesh is a matter of good fortune - Chief Minister Shivraj Singh
र निर्माण की मांग आयी थी। मन में यह विचार आया कि विशाल स्वरूप के मंदिर का निर्माण हो। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया, आकल्पन और उसका स्वरूप तय हो गया है। भूमि-पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह अपने आप में अद्भुत प्रोजेक्ट है। संत रविदास जी ने सदैव कर्म को महत्ता दी, अत: प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्लोबल स्किल सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा।

अमरकंटक में होगा माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण : निचले क्षेत्र में बनेगा सेटेलाइट टाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अमरकंटक में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नर्मदा जी प्रदेश को बिजली-पानी, सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करा रही हैं, वे हमारी माँ हैं। अत: वहां माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण किया जाएगा। नर्मदा जी की धार अविरल बहती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि अमरकंटक में ऊपरी क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं होगा। पहाड़ के निचले क्षेत्र में एक सेटेलाईट टाउन बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित की गई भूमि पर होटल-मोटल, रेस्टोरेंट आदि का निर्माण होगा।

27 अगस्त को बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोड-शो में प्रदेशवासी अद्भुत और अभूतपूर्व उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, यह संतोष और आनंद का विषय है। शासन द्वारा प्रभावी तरीके से किए गए जनकल्याण और विकास कार्यों का यह परिणाम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों को लाड़ली बहना योजना की तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। रक्षाबंधन के पहले 27 अगस्त को बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी बहनों को जोड़ा जाएगा। हम रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त से तीन दिन पहले ही बहनों के साथ त्यौहार मनाएंगे।

CM शिवराज सिंह ने बरगद, कदंब और गुलमोहर के रोपे पौधे

CM Shivraj Singh planted saplings of Banyan, Kadamba and Gulmohar

 

भोपाल, 11 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदंब और गुलमोहर के पौधे रोपे।

नेहरू युवा केंद्र संगठन भोपाल के राज्य निदेशक डॉ. सुरेंद्र शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत पौध-रोपण किया। शुभम चौहान, विशाल सिंह, आशुतोष मालवीय, संघमित्रा तायवाड़े भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ रवीन्द्रनाथ चौरसिया, जनवेद चौरसिया, श्रीलाल चौरसिया, हरिओम चौरसिया ने भी पौध-रोपण किया। इंदौर के नरेन्द्र तिवारी, अभिषेक तिवारी, कपिल मिश्रा और माला वाजपेयी तिवारी ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर नमन किया

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to martyr Khudiram Bose on his martyrdom day.

 

भोपाल, 11 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद खुदीराम बोस को मात्र 19 साल की उम्र में 11 अगस्त 1908 को फाँसी दी गई। उनका जन्म 3 दिसम्बर 1889 को मिदनापुर जिले में हुआ। वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के बाद खुदीराम बोस स्वाधीनता आंदोलन में कूद पड़े। वे रिवोल्यूशनरी पार्टी में शामिल हुए। वंदे-मातरम के पर्चे वितरित करने और अनेक क्रांतिकारी गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोलकाता के मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड पर बम फेंकने के प्रयास में दो यूरोपियन महिलाओं की मौत हो गई। खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया और फाँसी की सजा सुनाई गई।

अखण्ड भारत के संकल्प के साथ, मध्य भारत की विशाल तिरंगा यात्रा 14 को

भोपाल। राष्ट्रवाद और धर्म के प्रति जागरूकता लाने हेतु नित नए आयोजन करने वाले हुजूर विधायक अपनी संस्था ‘‘कर्मश्री’’ के तत्वावधान में इस बार भी 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस और केंद्र सरकार के ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत मध्य भारत की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा में तिरंगा लगे 15 हजार से अधिक दोपहिया-चौपहिया वाहन शामिल होंगे। ‘‘कर्मश्री’’अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त को हम अखंड भारत दिवस मनाते हैं एवं पिछले वर्ष की तरह इस बार भी केंद्र सरकार ने ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ शुरू किया है। युवा पीढ़ी के मन में अखंड भारत की स्मृति ताजा करने और हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के उद्देश्य से ‘‘कर्मश्री’’ द्वारा मुखर्जी नगर कोलार से लेकर संत नगर तक मध्य भारत की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 अगस्त को किया गया है। विधायक शर्मा ने राष्ट्रवाद के ओतप्रोत इस विशाल आयोजन में भोपाल वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रत्येक भारतवासी का आयोजन है । उन्होंने युवाओं एवं बच्चो को इस आयोजन में विशेष रूप से पधारने का आग्रह किया है । विधायक शर्मा ने कहा कि युवा और बच्चे भारत का आने वाला भविष्य है उनके कंधों पर देश की बागडोर आने वाली है तिरंगे के प्रति उनका सम्मान ही भारत को परम वैभव पर ले जाएगा । श्री शर्मा ने राजधानी वासियों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाला, यात्रा का स्वागत करने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र की सेवा कर अपने नागरिक बोध का परिचय भी देगा। अतः भोपाल वासियों का आह्वान करता हूँ कि इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व-अपने उत्साह का प्रदर्शन करें। यात्रा में भाग लेकर हम गौरवशाली राष्ट्र की सेवा का संकल्प लें।

मोदी सरकार ने तिरंगे को आम आदमी के घर तक पहुंचाया: रामेश्वर शर्मा

तिरंगा यात्रा के आयोजक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सही मायने में भारत अब एक हुआ है। वही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का आर्थिक विकास भी द्रुत गति से दौड़ रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतवंशियों का मान बढ़ा है। पहले तिरंगा विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा ही फहराया जाता था और सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ाता था। अब मोदी सरकार ने भारत के आम नागरिक को अपने हाथों में तिरंगा थामने और घरों में तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है यह क्रांतिकारी कदम है। अतः इस अधिकार के बारे में जन जागृति लाने और इसका उत्सव मनाने के लिए इस बार पहले से भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

कोलार से सुबह 10 बजे निकलकर संतनगर पहुँचेगी यात्रा, भैंसाखेड़ी में होगा समापन

500 से अधिक स्थानों पर होगा स्वागत

कर्मश्री के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा प्रातः 10 बजे मदर टेरेसा स्कूल मुखर्जी नगर कोलार से आरंभ होकर भोपाल के विभिन्न चौक चौराहों से होती हुई संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में लगभग 500 से अधिक स्थानों पर स्थानीय नागरिक बंधुओ सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा स्वागत की तैयारियां जा रही है । आयोजक संस्था के अध्यक्ष-विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे मुखर्जी नगर कोलार स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर बैरागढ़ चिचली कोलार, डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, बीमा कुंज, सर्वधर्म कोलार, चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ चौराहा, नानके तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा, विवेकानंद चौराहा (पॉलिटेक्निक चौराहा), राजा भोज सेतु, वीआईपी रोड, लालघाटी , हलालपुर बस स्टैंड से होते हुए संत हिरदाराम नगर, दीनदयाल उपमंडी भैंसाखेड़ी पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मश्री संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ अनेक जनप्रतिनिधि, धार्मिक,सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य नागरिक बंधु उपस्थित रहेंगे ।

15 हजार से अधिक वाहन होंगे शामिल

विधायक रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में हुजूर विधानसभा सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 15 हजार से अधिक दो एवं चार पहिया वाहन सम्मिलित रहेंगे। सभी वाहनों पर तिरंगा लगा होगा और वाहन सवार अपने हाथों में भी तिरंगा थामे रहेंगे।

यात्रा का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रचार

हुजूर विधायक एवं कर्मश्री अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा 14 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। यात्रा का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रचार चल रहा है। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा भी तिरंगा यात्रा का बढ़-चढ़कर प्रचार किया जा रहा है। यात्रा को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए है। कार्यकर्ताओ द्वारा होर्डिंग बैनर पोस्टर एवं सोशल मीडिया पर यात्रा का जबरदस्त प्रचार प्रसार किया जा रहा है । विधायक श्री शर्मा ने कहा कि 15 हजार से अधिक वाहनों की संभावित उपस्थिति से निश्चित है कि भोपाल 14 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंग जाएगा।

आकर्षण का केंद्र रहेगी वेशभूषा

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं में भारतीय परिधानों के साथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है । साफा के साथ कुर्ता-पजामा, तिरंगे रंग के दुपट्टे, तिरंगा पगड़ी आदि यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे । यात्रा को आकर्षक और उत्साहवर्धक बनाने के लिए अनेकों अनेक उपाय कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं । पूर्व के वर्षों में निकली तिरंगा यात्रा में भी शामिल लोगों की वेशभूषा सदैव आकर्षण का केंद्र रही है। इस बार भी तिरंगा यात्रा में राष्ट्र प्रेम के अनूठे प्रदर्शन नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भिंड जिले के लहार में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे

Chief Minister Shivraj Singh will address Ladli Bahna Sammelan at Lahar in Bhind district

 

भोपाल, 11 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार 11 अगस्त को भिंड जिले के लहार में लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमजन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लहार में 559 करोड़ से अधिक लागत के 367 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आमजन से संवाद भी करेंगे।

विपक्ष के वॉकआउट के साथ लोकसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव, अधीर रंजन चौधरी निलंबित

No-confidence motion dropped in Lok Sabha with opposition walkout, Adhir Ranjan Chowdhary suspended

 

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है।

गुरुवार को लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद विपक्ष की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से रद्द कर दिया गया। इससे प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब दो घंटों तक अपना जवाब दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद ध्वनि मत से अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। इस बीच प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित कर दिया है। ये निलंबन तब तक के लिए है, जब तक इस मामले पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती।

नियम के तहत हुआ फैसला

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगने की आदत नहीं है। प्रधानमंत्री पर ऐसा कटाक्ष करना ठीक नहीं था। जो भी हुआ वह नियम के तहत हुआ है।

संसदीय कार्य मंत्री ने पेश किया प्रस्ताव

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को लेकर सदन में प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा किकांग्रेस नेता हर बार देश और सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं। हमने उसी दौरान माफी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया जिसे स्वीकृत किया गया। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि ये सत्ता के अहंकार को दर्शाता है।

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें- राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Participants should contribute in making soft targets of cyber criminals hard targets – Governor Mangubhai Patel

 

भोपाल, 10 अगस्त| राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य लगाए। प्राप्त ज्ञान का समाज में प्रसार ही उसकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त ज्ञान और साधन से निज उन्नति के साथ ही समाज के वंचित, पिछड़े वर्ग को लाभान्वित कर, उनके उत्थान में सहयोग करना ही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा है कि हर घर तिरंगे के संकल्प से हर नागरिक स्वयं को जोड़े। दूसरों को जोड़ कर, राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पण शक्ति को जागृत करे। इस अमृत काल को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य काल के रूप में मनाएं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज आई.ई.एस. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित साइबर सिक्योरिटी हैकथॉन कवच-2023 के विजेताओं के पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। हैकथॉन का आयोजन केन्द्रीय शिक्षा एवं गृह मंत्रालय की पहल पर किया गया था। राज्यपाल ने प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ आई.ई.एस. विद्यालय और विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हार से सीखने वाले ही भविष्य के विजेता होते है। प्रतियोगिता में सहभागिता की सार्थकता परिणामों में नहीं, प्राप्त ज्ञान, अनुभव और कौशल के प्रसार में है। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीक के लाभ और हानि दोनों पक्ष होते है। शिक्षित युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह अपनी प्रतिभा और ज्ञान से आधुनिक तकनीक के लाभ को समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचाएं। तकनीक के दुरुपयोग की हानियों से रक्षा करें। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि समाज के शिक्षित और सक्षम वर्ग के कुछ लोग अपने सामर्थ्य का दुरुपयोग गरीब और वंचित वर्ग को सताने में करते है। अशिक्षित, गरीब और पिछड़े वंचित वर्ग के सदस्य ऐसे अपराधियों के द्वारा आर्थिक और मानसिक पीड़ा का शिकार बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा शक्ति की ऊर्जा और उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए, नये अवसर उपलब्ध कराए है। अवसरों का लाभ लेकर युवा पूरे जोश और होश के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने। उन्होंने साइबर सुरक्षा और अपराध की चुनौतियों से निपटने के प्रयासों और नवाचार के लिए युवाओं की सहभागिता के साथ आयोजन की पहल की सराहना भी की।

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष, भरत शरण सिंह ने कहा कि देश का अमृत काल हमारे आजादी के संघर्ष के वीरों शहीदों से प्रेरणा लेने का काल है। आजादी के लिए उनके बिना प्रतिफल की कामना के संघर्ष और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण के अनुसरण का है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को अपनी विरासत पर गर्व के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित होना चाहिए। नागरिक कर्तव्यों के दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

आई.ई.एस. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर बी.एस.यादव ने स्वागत उद्बोधन में समूह की गतिविधियों, उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समूह के पूर्व छात्र-छात्राएं देश विदेश में अच्छे स्तर कार्य करने के साथ संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी कर रहे है। उन्होंने हैकथॉन-2023 के आयोजन और प्रतिभागियों की ऊर्जा एवं कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवांश सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। उनका पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनका आभार ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...