हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक

भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में  दिनांक 13 से 15 अगस्त 2023 की अवधि में “हर घर तिरंगा अभियान के कियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु प्रेरित करना, जन सामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। इसी अनुक्रम में “हर घर तिरंगा” अभियान के क्रियान्वयन हेतु विगत वर्षानुसार कार्यवाही के बिन्दु निम्नानुसार है:-

1. सभी शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराया जाना।

2. समस्त जिला कलेक्टरों के माध्यम से “हर घर तिरंगा अभियान का कियान्वयन |

 

 

15 की जगह 14 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत, पाकिस्तान

India, Pakistan will clash on October 14 instead of 15

 

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम होने वाले बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले की तारीख 15 से बदलकर 14 अक्टूबर कर दी गयी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को यह पुष्टि की।
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख बदले जाने के कारण 14 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होने वाला मुकाबला अब 15 अक्टूबर को खेला जायेगा।

लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को होगी मासिक सहायता की राशि अंतरित

The amount of monthly assistance will be transferred to the account of dear sisters on August 10.

 

रीवा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : सभी वार्ड और पंचायतें वर्चुअली जुड़ेंगी

भोपाल, 09 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि जन-कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रदेश की जनता पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेशवासी इन योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़े हैं। रीवा में 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी जिलों की ग्राम पंचायतें और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 10 अगस्त को रीवा में होने जा रहे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए जिलों में जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त तथा कलेक्टर्स बैठक से वर्चुअली जुड़े।

लाड़ली बहना सेना निभाएंगी सक्रिय भूमिका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्राम और वार्ड में बनी लाड़ली बहना सेना की बहनों की शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महिला सशक्तिकरण में यह सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में समर्थ है। ग्राम पंचायतों और वार्डों में 10 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित रंगोली, लोकगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और अन्य स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर राशि अंतरण के पल को उत्सव के रूप में मनाया जाए।

धातु और ऊर्जा शेयरों में लिवाली से बाजार की तेजी लौटी

Buying in metal and energy stocks brought market momentum back

 

मुंबई 09 अगस्त| विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, ऊर्जा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों के शेयरों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149.31 अंक की तेजी लेकर 65,995.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 61.70 अंक की बढ़त के साथ 19,632.55 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.39 प्रतिशत बढ़कर 30,497.43 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत उछलकर 35,450.37 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3743 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2031 में तेजी जबकि 1555 में गिरावट रह वहीं 157 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 32 कंपनियां हरे जबकि 18 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई में धातु, ऊर्जा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान धातु 2.32, तेल एवं गैस 1.16, कमोडिटीज 0.82, सीडी 0.46, ऊर्जा 1.11, एफएमसीजी 0.61, हेल्थकेयर 0.50, इंडस्ट्रियल्स 0.76, आईटी 0.34, दूरसंचार 0.29, यूटिलिटीज 0.21, ऑटो 0.74, कैपिटल गुड्स 0.81, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.21, पावर 0.04 और टेक समूह के शेयर 0.26 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई जर्मनी का डैक्स 0.89, जर्मनी का डैक्स 1.19 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.32 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं जापान का निक्केई 0.53 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.49 प्रतिशत की गिरावट रही।

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, ‘लोकसभा से जाते हुए राहुल गांधी ने किया फ्लाइंग किस का इशारा’

Smriti Irani's big allegation, 'While leaving the Lok Sabha, Rahul Gandhi made a gesture of flying kiss'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज (बुधवार) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया। उसने जाने से पहले अभद्रता की। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति है जो महिला सदस्यों को बैठाने वाली संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।

महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में जो हरकत की है, वहSmriti Irani's big allegation, 'While leaving the Lok Sabha, Rahul Gandhi made a gesture of flying kiss'
 असंसदीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की जाएगी। महिला सांसदों के एक दल ने शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी है।

मणिपुर देश का अभिन्न अंग है

स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है। न कभी खंडित था, न है और न कभी होगा। भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।

कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने भाषण में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया। उन्होंने गिरिजा टिक्कू, सरला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया। स्मृति ईरानी ने कहा, आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें। 84 के दंगों के दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा कि बच्चों की हत्या कर उनके अंगों को मां के मुंह में ठूसा गया था।

जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी- ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी। जिस यात्रा की बात कर रहे हैं। उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए थे। उन्हें ये नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के बाद ऐसा संभव हो पाया है।

भूलकर भी हथेली पर न दें ये चीजें, चली जाती है घर की बरकत

Do not give these things on the palm even by mistake, the blessings of the house go away

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बातें ऐसी होती हैं, जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होती है। जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनका प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। अक्सर लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो मां लक्ष्मी वैसे ही प्रसन्न हो जाती हैं। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हथेली पर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

मिर्च

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी व्यक्ति को सीधे हाथ पर मिर्च नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि अगर कोई ऐसा करता है तो उस व्यक्ति के साथ लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि व्यक्ति को कभी भी हाथ पर मिर्च न दें।

नमक

कहा जाता है कि नमक न तो किसी व्यक्ति को हथेली पर देना चाहिए और न ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर से मांगना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में दरिद्रता का वास होता है। किसी भी व्यक्ति को यदि आप नमक दे रहे हैं तो किसी कटोरी या प्लेट में रखकर दें।

रुमाल

ज्योतिष शास्त्र में रुमाल का भी जिक्र किया गया है। कभी भी हाथ में रुमाल न दें। अगर आप किसी को भी रुमाल दे रहे हैं, तो उसे कहीं पर रख दें, लेकिन हाथ में न पकड़ाएं। कहा जाता है कि हाथ में रुमाल देने से व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ता है।

रोटी

व्यक्ति को कभी भई रोटी हाथ में नहीं लेनी चाहिए। हमेशा रोटी प्लेट में रखकर ही परोसें। शास्त्रों में भी इस बार जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को कभी भी हाथ में रखकर रोटी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

मांसपेशियों में ऐंठन व दर्द से परेशान हैं तो इन तेलों से करें मसाज, जल्द मिलेगा आराम

If you are troubled by muscle cramps and pain, then massage with these oils, you will get relief soon.

 

अधिकांश लोग 40 साल की उम्र के बाद मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहते हैं। गलत पोजीशन में लगातार बैठना, मांसपेशियों में चोट या हड्डियों के कमजोर होने जैसे कारणों से भी पीठ दर्द हो सकता है। आमतौर पर लोग मांसपेशियों में दर्द होने पर दवाओं का सेवन करने लगते हैं। इंदौर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र पाठक के मुताबिक इन तेलों से मालिश करने पर जल्द आराम मिलता है।

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल में मेन्थॉल होता है, जिससे मसाज करने पर मांसपेशियों पर ठंडा प्रभाव होता है। इससे भी मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। पेपरमिंट ऑयल में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

लैवेंडर तेल

लैवेंडर तेल से मालिश करने पर भी जल्द आराम मिलता है। यह मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में मदद करता है। मांसपेशियों में ऐंठन भी जल्द दूर हो जाती है।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल में एनाल्जेसिक और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसमें शीतलन प्रभाव भी होता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल कमर व पीठ दर्द में काफी राहत देता है। रोज नहाने से पहले सरसों के तेल को गर्म करके गुनगुना कर लें और 10 मिनट मसाज करें। इसके बाद ही स्नान करें। सरसों के तेल में आप अजवाइन का तेल भी मिला सकते हैं।

सिल्वर स्क्रीन पर डॉन का किरदार निभायेंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh will play the role of a don on the silver screen.

 

मुंबई, 09 अगस्त| बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर डॉन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन ने डॉन का किरदार निभाया था। फरहान अख्तर ने शाहरूख खान को लेकर डॉन का रीमेक बनायी।डॉन की सफलता के बाद डॉन का सीक्वल बनाया गया।

फरहान अख्तर अब डॉन का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। डॉन 3 में रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फिल्म डॉन 3 का पहला लुक जारी किया। यह ‘डॉन’ के रूप में रणवीर सिंह का अनाउंसमेंट वीडियो भी है। ‘डॉन 3’ का पूरा नाम ‘डॉन 3: द चेज एंड्स’ है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट की शुरुआत धमाकेदार डायलॉग से होती है… ‘शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं, फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी। फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी। जीतना ही मेरा काम है। तुम तो हो जानते। जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन। मैं हूं डॉन।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरेली पहुँचकर पूर्व विधायक स्व. भगवत सिंह पटेल को दी श्रृद्धांजलि

Chief Minister Shivraj Singh reached Bareilly and former MLA self. Tribute paid to Bhagwat Singh Patel

Chief Minister Shivraj Singh reached Bareilly and former MLA self. Tribute paid to Bhagwat Singh Patel

भोपाल, 09 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को रायसेन जिले के बरेली पहुंचे तथा पूर्व विधायक स्व. भगवत सिंह पटेल को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बरेली में गंगाजली पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और स्व. भगवत सिंह पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्व. पटेल के परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान भारत माता की आराधना है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

"Meri Mati Mera Desh" campaign is the worship of Mother India - Chief Minister Shivraj Singh

 

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में मनाया जा रहा है अभियान

भोपाल, 09 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि ‘मेरी माटी-मेरा देश’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अद्भुत गतिविधि से पूरे प्रदेश में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह एक तरह से भारत माता की आराधना और पूजा है। अभियान से सभी प्रदेशवासियों को जोड़ा जाए। सभी जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के सदस्य, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठन, धार्मिक संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी, भजन मंडलियां, स्थानीय कलाकारों को अभियान से जोड़ा जाए।

अभियान की थीम पर सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हों। मेरी माटी-मेरा देश केवल शासकीय कार्यक्रम न बनकर रह जाए, देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौध-रोपण भी हो। मैं स्वयं भी 14 अगस्त को लाड़ली बहनों के साथ 75 पौधे लगाऊंगा। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, अत: मेरी माटी मेरा देश अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री  मेरी माटी-मेरा देश अभियान पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी जिलों के जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

स्मारक स्थल पर ली जाएगी पंच प्रण की शपथ

बैठक में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई कि आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के रूप में 9 से 15 अगस्त तक गतिविधियां संचालित होंगी। शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, राष्ट्रध्वज फहराना तथा राष्ट्रगान का गायन अभियान के प्रमुख घटक हैं। प्रत्येक पंचायत तथा नगरीय निकाय में विद्यमान स्थानीय विद्यालय परिसर में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना की जाएगी। स्मारक स्थल पर हाथ में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ उपरांत व्यक्तियों द्वारा सेल्फी पोर्टल https://yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh पर अपलोड की जाएगी। पंच प्रण के अंतर्गत भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ ली जाएगी।

वसुधा वंदन के अंतर्गत सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में लगाए जाएंगे 75 पौधे

वसुधा वंदन के अंतर्गत अमृत सरोवरों अथवा विद्यालयों तथा उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों के आसपास 75 पौधे लगाए जाएंगे। वीरों का वंदन के अंतर्गत कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों, वीरांगानाओं का स्मरण और सम्मान होगा। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त रक्षा, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र गान के उपरांत समारोह का समापन होगा। बैठक में बताया गया कि सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में अभियान के आयोजन के लिए तैयारियां जारी हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...