18 करोड़ की लागत से होगा विदिशा रेलवे स्‍टेशन का कायाकल्‍प, शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह

Vidisha railway station will be renovated at a cost of 18 crores, CM Shivraj Singh participated in the foundation stone program

 

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश में साढ़े इक्कीस गुना रेल बजट बढ़ा है। कांग्रेस के शासन काल में प्रदेश को रेलवे की ओर से 632 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलते थे। अब मध्यप्रदेश को वर्ष 2023–24 के रेल बजट में 13 हजार 607 करोड़ रुपये मिले है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्‍टेशन योजना में प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। वे रविवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस के कार्यकाल में दुनिया देश को न सम्मान देती थी और ना ही गिनती थी। लेकिन जबसे नरेन्‍द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है, तब से पूरी दुनिया में भारत की जय–जय हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस अमेरिका ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी को वीजा नहीं दिया था, उसी देश के व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता है। इससे देश की जनता का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत पहले चरण में 34 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विदिशा रेलवे स्टेशन पर 18 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि से आधुनिकीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने करीब दस मिनट उद्बोधन दिया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निबंध, कविता, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव और सहित जिले के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
राघवजी से बंद कमरे में की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करीब तीन घंटे विदिशा में रहे। रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम के बाद वे प्रदेश के पूर्व वित्‍त मंत्री राघव जी के घर पहुंचे और उन्होंने करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में उनसे चर्चा की। मालूम हो, राघवजी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की यह मुलाकात लंबे अरसे बाद हुई है। पिछले महीने ही राघवजी अप्राकृतिक यौन शोषण के मामले में उच्च न्यायालय से दोषमुक्त हुए है।

विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

India is taking steps towards a developed nation: Prime Minister Narendra Modi

भोपाल, 6 अगस्त| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आजादी के अमृत काल के प्रारंभ में ही भारत विकसित राष्ट्र होने की दिशा में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नये संकल्प के साथ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नये अध्याय की शुरूआज हो रही है, जब 25 हजार करोड़ रूपये की लागत से भारत के 508 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकता के साथ विकास और पुनर्निमाण कार्य प्रारंभ हो रहा है। “अमृत भारत रेलवे स्टेशनों योजना” में देश के 1300 स्टेशनों का विकास किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिये मैं रेलवे मंत्रालय की सराहना करता हूँ और सभी देशवासियों को बधाई देता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत रेलवे स्टेशनों योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के विदिशा सहित देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निमाण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन दे रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना में India is taking steps towards a developed nation: Prime Minister Narendra Modi भारत के सभी राज्य लाभान्वित होंगे। मध्यप्रदेश में 1000 करोड़ रूपये की लागत से 34 रेलवे स्टेशनों का विकास और पुनर्निमाण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 4500 करोड़ रूपये की लागत से 55 रेलवे स्टेशनों का और महाराष्ट्र में 1500 करोड़ रूपये की लागत से 44 रेलवे स्टेशनों का विकास होगा। राजस्थान में 55 रेलवे स्टेशनों काविकास होगा। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और उत्तर पूर्व के राज्यों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गत 9 वर्षों में भारतीय रेलवे के नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इस दौरान भारत में साउथ अफ्रीका, यूक्रेन, पॉलेंड, यूके, स्वीडन में जितना रेलवे नेटवर्क है, उससे अधिक नेटवर्क बिछाया गया। भारत में आधुनिक ट्रेन संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज भारतीय रेल विकास का प्रतीक बन गई है। भारत ने विश्व की चुनौतियों का स्थाई हल निकाला है। दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। दुनिया का भारत के प्रति रवैया बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेल में हर नागरिक के लिये सुलभ और सुखद यात्रा के साथ ही उसे रेलवे स्टेशन पर अच्छा अनुभव मिले, इसके लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं। हर रेलवे स्टेशन पर अच्छी बैठक व्यवस्था, वेटिंग रूम, मुफ्त वाईफाई आदि सुविधाएँ दिलाई जा रही हैं। भारतीय रेल, भारत की लाइफलाइन के साथ ही अब हमारे शहरों की पहचान भी बन रही है। रेलवे स्टेशन अब ‘हार्ट ऑफ दि सिटी’ बन रहे हैं। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से विकास को लेकर नया माहौल बनेगा, पर्यटन बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना से हमारे रेलवे स्टेशन अब शहर और राज्यों की पहचान बन रहे हैं। स्टेशनों पर स्थानीय विरासत और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यह आधुनिक आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक भी बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेल में विकास को रफ्तार देने की अपार संभावनाएँ हैं। यह विकास को नये अवसर दे रही है और युवा विकास को नये पंख लगा रहे हैं। गत दिनों डेढ़ लाख युवकों को रेलवे ने पक्की नौकरी दी। भारतीय रेल का आज ढाई लाख करोड़ से अधिक का बजट हो गया है, जो वर्ष 2014 की तुलना में 5 गुना अधिक है। लोकोमोटिव के उत्पादन में 9 गुना वृद्धि हुई है और 13 गुना अधिक एचसीपी कोच बन रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट में रेलवे का विस्तार हो रहा है और शीघ्र की वहाँ की सारी राजधानियाँ इससे जुड़ जाएगी। माल-गाड़ियों के लिये ‘डेडिकेटेड कॉरिडोर’ बना है। माल वाहन में कम समय लगने से किसानों को सर्वाधिक फायदा हो रहा है। तेज यातायात से विश्व बाजार में हमारे उत्पाद तेजी से बिक रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले भोपाल में रेलवे ब्रिज 6000 से भी कम थे, आज 10000 से ज्यादा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारतीय रेल ‘नैट जीरो एमिशन’ पर चलेगी। जल्द ही शत-प्रतिशत रेलवे लाइन्स का विद्युतीकरण हो जाएगा। भारतीय रेल आधुनिकता के साथ पर्यावरण फ्रेंडली भी है। बीते 9 वर्षों में भारत के 1200 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर सोलर पैनल से बिजली व्यवस्था हुई है, 70 हजार एलईडी लाइट्स लगी हैं और बायो टॉइलेट्स में 28 गुना वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगस्त कई दृष्टियों से विशेष माह है। यह क्रांति, कृतज्ञता और कर्तव्य का महीना है। 7 अगस्त स्वदेशी आंदोलन का दिन है, इस दिन हम वोकल फॉर लोकल का संकल्प लें। स्थानीय उत्पादों को महत्व दें। गणेश चर्तुथी पर पर्यावरण फ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना करें। 9 अगस्त क्विट इंडिया डे है, इस दिन हम “बुराई, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो” यह संकल्प लें। 14 अगस्त विभाजन की विभीषिका का दिन है, इस दिन हम उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करें, जिन्होंने कष्ट सहे। 15 अगस्त राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का दिन है, हर घर तिरंगा फहरायें। हर दिन, हर मन, हर मकान, हर सपना, हर संकल्प तिरंगा हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के नागरिकों द्वारा चुकाए गए टेक्स की एक-एक पाई राष्ट्र के निर्माण में उपयोग की जा रही है। देश में निरंतर टेक्स पेयर्स की संख्या बढ़ रही है, गत दिनों यह 16 प्रतिशत बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि 7 लाख रूपये की आय तक अब इनकम टेक्स नहीं लिया जाएगा। जनता का विकास के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। रेलवे का कायाकल्प, मेट्रो विस्तार, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्टस, अस्पताल, स्कूल आदि विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। यह सब बच्चों के अच्छे भविष्य की गारंटी है। नये भारत का निर्माण हो रहा है। हम सब यह संकल्प लें कि अपने नागरिक के दायित्व का भी पालन करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश और प्रदेश में विश्वस्तरीय अधोसंरचना विकसित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश में विकास और समाज के सभी वर्गो के कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। आज देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली,प्रगतिशाली, समृद्धशाली और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर के अनेक कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का लोहा मान रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा आज प्रदेश के 34 स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास प्रदेश को समृद्ध और अधोसंरचनात्मक नया स्वरूप देगा। विदिशा के स्टेशन का 28 करोड़ रूपये से कायाकल्प होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार और सरकार में फर्क होता है। वर्ष 2014 में जहा मध्यप्रदेश के लिए रेल का बजट मात्र 632 करोड़ होता था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 21 गुना यानी 13 हजार 607 करोड़ रूपए किया गया है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का सड़क, हवाई और रेल यातायात बेहतर हुआ है। विदिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, अधोसंरचना के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास, निर्माण और समाज कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। उन्होंने विकसित मध्यप्रदेश के लिए आमजनों से सहभागिता की अपील की।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वी.सी. के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जल, वायु, सड़क और रेल के अधोसंरचना विकास में शानदार काम किया है। आज रेलवे का बजट लगभग ढाई लाख करोड़ रूपए हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 1300 स्टेशनों का कायाकल्प होना है और वर्तमान में 25000 करोड़ रुपए की राशि से देश के 508 रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास के लिए निर्माण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आभार माना और देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। रेलवे बोर्ड के अपर महा प्रबंधक रविशंकर सक्सेना ने स्वागत भाषण दिया। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व वित्त मंत्री राघव जी, विधायक हरिसिंह सप्रे, अपर महाप्रबंधक रेलवे श्री रविशंकर सक्सेना, डी.आर.एम. देवाशीष त्रिपाठी, जन-प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दाल-दलहन और मीठे में तेजी

Decline in most edible oils, rise in pulses and sweets

 

दिल्ली 06 अगस्त| विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के दबाव और स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों के भाव गिर गाए जबिक दाल-दलहन और मीठे में तेजी का रुख रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा सप्ताहांत पर 54 रिंगिट गिरकर 3800 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अगस्त का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.99 सेंट की गिरावट लेकर 61.12 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

PM नरेन्द्र मोदीने देश भर में 508 ‘अमृत भारत’ रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला

PM Narendra Modi lays foundation stone for redevelopment of 508 'Amrit Bharat' railway stations across the country

 

दिल्ली, 06 अगस्त| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के भर में कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य की रविवार को आधारशिलाएं रखीं। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विकसित किए जाने वाले ये स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में फैले हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को यहां से वीडियो कांफ्रेसिंग सुविधा के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, “ अमृत भारत स्टेशन भारतीय रेल के कायाकल्प की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नयी ऊंचायी प्रदान करेंगे। ” प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस योजना को ‘ एक ऐतिहासिक पहल ’ की संज्ञा दी है और कहा कि सरकार देश में अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे को देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन बताते हुए रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इस सोच और सपने की प्रेरणा के साथ देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। इन 508 स्टेशनों के पुनर्विकास पर 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की खच आने का अनुमान है। इनके अंतर्गत शहर के दोनों ओर को समुचित सड़क संपर्क सुविधाओं के साथ ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास के विजन से प्रेरित है। इन 508 स्टेशन देश में उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात में 21, तेलंगाना में 21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश में 18, तमिलनाडु में 18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पुनर्विकास कार्य से अच्छी तरह से सुव्यवस्थित यातायात सुविधा, इंटर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए चिह्नों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य जल्द ही होगा शुरू: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Work on Ken-Betwa link project will start soon: Chief Minister Shivraj Singh

 

छतरपुर, 06 अगस्त| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे किसानों के खेतों को पानी मिलेगा और छतरपुर (नौगाँव) जिले में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंहने जिले के नौगाँव में रोड-शो के बाद कल 431 करोड़ 57 लाख रुपये के 20 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में जनता को संबोधित किया।

समारोह में 353 करोड़ 24 लाख रुपये के 11 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 33 लाख रुपये के 9 कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश प्रजापति, राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री ललिता यादव, नगरपालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, मलखान सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि युवाओं का बेहतर भविष्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना 13 अगस्त से शुरू की जा रही है। योजना के हितग्राहियों को सीखने के दौरान प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये स्पाईपेंड भी मिलेगा। युवाओं के लिए सरकारी पदों पर एक लाख पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और इसके बाद 50 हजार और पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में माँ-बहन-बेटी के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए अनेक योजनाओं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में वर्तमान में दी जा रही 1000 रूपये की राशि को बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली किश्त की राशि 10 अगस्त को रीवा से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच आयी है। स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही पुलिस, शिक्षक एवं अन्य नौकरियों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं का आत्म-विश्वास ही नहीं बढ़ा है, बल्कि उनकी हर जगह भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के दूसरे चरण में अब 21-23 साल की बहनों और ट्रेक्टरधारी परिवार की बहनों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

अगले महीने से योजना से लाभान्वित होने से छूट गई बहनों का पंजीयन किया जायेगा। इससे लाड़ली बहनों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 40 लाख हो जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि योजना में प्रतिवर्ष 15 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। बहनों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, उनका भाई बहनों के सशक्तिकरण के लिये सब कुछ करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की कि नौगाँव में नया सर्व-सुविधायुक्त बस स्टेण्ड और लाड़ली बहना पार्क बनेगा। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर आईटी और इलेक्ट्रीकल ब्रांच खोली जाएगी और शासकीय अस्पताल को 100 बिस्तरीय अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनका विद्युत का खर्च कम है और अधिक राशि के बिल प्राप्त हुए उन्हें सुधार किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएँ बंद कर दी थी, जो हमारी सरकार ने फिर से शुरू कर दी हैं। शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण, मेधावी विद्यार्थी को लेपटॉप, प्रसूति सहायता, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह, तीर्थ-दर्शन यात्रा पुनः शुरू की गई है। प्रदेश में बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है। छोटे किसानों को प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 12 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द कुमार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लोगों के हित में लगातार कार्य कर रही है। इसका लाभ लोगों मिल रहा है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की सराहना करते हुए कहा कि दूसरे प्रदेशों में भी इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि गाँव और गरीब किसान के हित में सरकार ने अनेक कदम उठाये है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रति बोरी 300 रुपये से कम में यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि इसकी कीमत कही 2100 से 3000 रुपये प्रति बोरी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह छतरपुर जिले के नौगाँव की जनता से मिले अपार स्नेह से अभिभूत हो गये। उन्होंने रोड-शो के दौरान विकास पर्व के रथ से उतर कर लाड़ली बहनों द्वारा तैयार की गई राखी को स्वीकार किया और बहनों को धन्यवाद दिया। बहनों ने भी लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिये प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। नौगाँव के रोड-शो में विशाल जन-समूह गलियों और चौराहों पर मौजूद था। रोड-शो में जनता ने अपने घरों की छत से मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए ‘प्यारे भैया जिंदाबाद’ एवं ‘प्यारे मामा जिंदाबाद’ के नारे लगाये। मार्ग में लाड़ली बहनों के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों ने भी तख्ती लेकर आभार व्यक्त किया। रोड-शो में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह, ललिता यादव और पूर्व विधायक पुष्पेन्द्र नाथ पाठक सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल, महुआ और केसिया के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Mahua and Cassia

भोपाल, 6 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पीपल, महुआ और केसिया के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ निधि सिंह, व्योमकेश वर्मा और केशव ने अपने जन्म दिवस पर पौधे रोपे। इस अवसर पर परिवारजन एवं मित्रगण ज्योत्सना गोरे, यशवंत गोरे, कानु पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, भगवान सिंह लोधी, चित्रांश सक्सेना और करण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj on her death anniversary

भोपाल, 6 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और नमन कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज द्वारा विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण भी किया।

14 अगस्त को प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकलेगी

Rameshwar sharma

अगस्त माह की शुरुआत होते ही देशभर में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला शुरू हो जाता है। हर ओर देश प्रेम की फुहार हर मन को राष्ट्रीय चेतना से सिंचित कर देती है। पिछले वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। इस अभियान पूरे देश ने जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा लगाया था। अमूमन 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को त्योहार के रूप में मनाया जाता है लेकिन भोपाल की एक विधानसभा ऐसी भी है जहां के विधायक रामेश्वर शर्मा 14 अगस्त को प्रतिवर्ष विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन करते हैं। यह यात्रा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में भारत को पुनः अखण्ड बनाने के संकल्प के साथ की जाती है, जिसमें हजारों की

संख्या में देशभक्त शामिल होते हैं। यात्रा हुजूर विधानसभा के कोलार से प्रारंभ होकर संत हिरदाराम नगर तक जाती है। हजारों वाहन, हजारों तिरंगे और हजारों लोग जब भारत माँ के जयकारे लगाते हुए सड़क मार्ग से गुजरते हैं तो पूरा भोपाल राष्ट्र रंग में रंग रंग जाता है।

विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निकाली जाने वाली यह तिरंगा यात्रा मध्यभारत की सबसे विशाल है। प्रखर राष्ट्रवादी नेता रामेश्वर शर्मा लगातर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक आदि संगठनों के नागरिकों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारी कर रहे है। लंबे रूट को ध्यान में रखते हुए हर स्थान पर कार्यकर्ताओं की तैनाती, यात्रा के स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विधायक ने बैठक में निर्देश दिये।

लाड़ली बहना योजना जीवन बदलने का अभियान : CM शिवराज सिंह

Ladli Bahna scheme life changing campaign: CM Shivraj Singh

भोपाल, 05 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केवल योजना ही नहीं, बल्कि बहनों का जीवन बदलने का अभियान है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को धनराशि दिलाने के साथ मन में विश्वास और आत्म-सम्मान भी बढ़ाया है। बेटी के बगैर जीवन-चक्र नहीं चल सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बालिका और महिला केन्द्रित महत्वाकांक्षी योजनाएँ मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की है। प्रदेश में इस योजना का लाभ एक करोड़ 25 लाख बहनों को मिल रहा है, जिनके बैंक खाते में प्रतिमाह की 10 तारीख को 1000 रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। योजना के दूसरे चरण में 21 से 23 साल की बहनों का पंजीयन किया जा रहा है। अगले माह छूटी हुई बहनों का पंजीयन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के वेरवार गाँव में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विकास पर्व के दौरान 138 करोड़ 8 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, विधायक हरिशंकर खटीक, श्री राहुल सिंह, डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक अनीता नायक सहित जन-प्रतिनिधि और हजारों लाड़ली बहनें एवं नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों की आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा। सबके चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर ही चैन से बैठूंगा। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं सवा करोड़ लाड़ली बहनों का भाई हूँ। भाई ने सोचा कि साल में एक बार नहीं, हर महीने बहनों के खाते में राशि देना चाहिये। इसीलिये लाड़ली बहना योजना शुरू की। शुरूआत 1000 रूपये से की है, लेकिन धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3000 रूपये किया जायेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उनकी आमदनी प्रतिमाह 10 हजार रूपये तक करने का लक्ष्य है। उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए स्व-सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है, साथ ही समूहों को कार्य भी दिये जा रहे हैं। बहना के हाथ में पैसा होने पर उनका घर और समाज में सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों 10 तारीख फिर आ रही है। आपके खाते में फिर राशि डाली जायेगी। इसी महीने की 28 तारीख को आपका भाई आपसे फिर संवाद करेगा।

स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत तक भागीदारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जहाँ स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में महिलाएँ पंचायत और नगरीय निकाय का सफलता से संचालन कर रही हैं। समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी और ताकत, दोनों बढ़ी हैं। प्रदेश में नया कानून लाकर बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सजा दिलाई जा रही है और आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि 2000 रूपये बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छोटे किसानों की माली हालत सुधारने के लिये प्रधानमंत्री सम्मान-निधि में 6000 रूपये की राशि 3 किश्तों में दी जा रही है। राज्य सरकार ने पहले 4000 रूपये की राशि अपनी ओर से किसानों के खाते में डाली, अब इसे बढ़ाकर 6000 रूपये तक किया गया है। किसानों के खाते में अब पूरे वर्ष 12 हजार रूपये की राशि डाली जा रही है।

केन-बेतवा परियोजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेलखण्ड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा परियोजना को केन्द्र सरकार की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब टीकमगढ़ के साथ बुंदेलखण्ड के बड़े क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और पानी की कमी दूर होगी। पूर्ववर्ती सरकार में किसानों को 15 से 18 प्रतिशत तक की दर पर कृषि ऋण मिल पाता था। हमारी सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ बंद कर दी थीं, जिन्हें हमारी सरकार ने दोबारा से शुरू किया है।

बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया है। प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 25 हजार रूपये की राशि दी गई है। जिन बच्चों ने अपने स्कूल में टॉप किया है, उन्हें स्कूटर और बालिकाओं को स्कूटी दी जा रही है। जो बच्चे गाँव से बाहर अन्य स्थान पर पढ़ने जाते हैं, उन्हें कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पर साइकिल खरीदने के लिए 4 हजार 500 रूपये की राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतिभाशाली बच्चे, जो देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश पाने में सफल हो जाते हैं, उनकी पढ़ाई का सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये राज्य सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। प्रदेश में 15 अगस्त तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरा करने के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रदेश के युवाओं को स्व-रोजगार के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार देने में मददगार साबित होगी। इस योजना में युवाओं को कम्पनियों में ट्रेनिंग के साथ प्रतिमाह 8 हजार रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।

लाड़ली बहनों ने भाई को 102 फीट की राखी भेंट की

लाड़ली बहना सम्मेलन में लाड़ली बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भाई को 102 फीट की राखी भेंट की। कार्यक्रम में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पूर्व मंत्री एवं विधायक खटीक ने रामराजा सरकार की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कन्या-पूजन से की। उन्होंने लाड़ली बहनों पर गुलाब के फूलों से पुष्प-वर्षा की।

भूमि-पूजन और लोकार्पण

जतारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 138 करोड़ 8 लाख के 56 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें जतारा विधानसभा क्षेत्र की 68.14 करोड़ की नल-जल योजना, 11.35 करोड़ का जतारा सिविल अस्पताल, 10.94 करोड़ से मोहनगढ़ में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन, 42 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर के जतारा-लिधौरा-जौरा सड़क निर्माण एवं 5.65 करोड़ के पाटनारपुर घाट वियर कुंवरपुरा के निर्माण कार्य शामिल हैं।

जतारा रोड-शो में उमड़ा जन-सैलाब, पुष्प-वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का शनिवार को जतारा के रोड-शो में सड़कों के दोनों ओर मौजूद अपार जन-समूह के साथ लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया। जतारा की सड़कों एवं चौराहों पर लाड़ली बहने “धन्यवाद शिवराज भैया” की तख्तियाँ लेकर पुष्प-वर्षा कर रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोड-शो के बीच वाहन को रोककर जनता से आवेदन भी लिये और हाथ भी मिलाया। एक बालिका ने उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोड-शो के बीच ही महान दिगंबर जैन संत आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने रोड-शो के मार्ग में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल दलहन समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर

Prices of all commodities including pulses and pulses along with edible oils stable in the wholesale commodity market

 

दिल्ली 05 अगस्त| स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल दलहन समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के भाव में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफ़ाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव में टिकाव रहा। दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...