नूंह हिंसा के खिलाफ VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा को जारी किया नोटिस

VHP-Bajrang Dal protests against Nuh violence, Supreme Court issues notice to UP, Delhi, Haryana

हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा पर पथराव के बाद फैली हिंसा राजस्थान तक पहुंच गई है। राजस्थान में अलवर बायपास पर कुछ दुकानों पर तोड़फोड़ कर दी गई। इसके बाद यहां भी धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह और आसपास के जिलों में शांति है, लेकिन लोगों में डर बना हुआ है। गुरुग्राम में पुलिस ने अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि आज सभी दरफ्त खुले हैं।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, “यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। इस वजह से यह घटना हुई। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।“

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विहिप-बजरंग दल के प्रदर्शन का मामलाVHP-Bajrang Dal protests against Nuh violence, Supreme Court issues notice to UP, Delhi, Haryana

इस बीच, नूंह हिंसा के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने नूंह के हालात पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन मामले में दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

बजरंग दल नेता की मौत

हरियाणा के नूंह में हुए बवाल में बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रदीप निवासी ग्राम पांची, बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना से संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है।

गुरुग्राम में ताजा हिंसा की खबर

गुरुग्राम में ताजा हिंसा की खबर आ रही है। खांडसा रोड के पटौदी चौक पर कई मांस की दुकानों, स्क्रैप की दुकानों और फर्नीचर मरम्मत की दुकानों पर हमला किया गया। पुलिस बल मौके पर है।

राजस्थान तक पहुंची आग

कुछ लोगों ने राजस्थान के अलवर जिले में सड़क किनारे कुछ दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। पुलिस को संदेह है कि यह पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव से जुड़ा हो सकता है।

इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
एहतियात के तौर पर नूंह जिले के साथ सीमा साझा करने वाले भरतपुर जिले की चार तहसीलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

डेली डाइट में दाल खाने के ये हैं फायदे, तेज होता है शरीर का मेटाबॉलिज्म

These are the benefits of eating lentils in the daily diet, the body's metabolism becomes faster

 

दालें लंबे समय से इंसानों के जीवन का हिस्सा रही हैं। दुनियाभर में विभिन्न तरह की दालों का सेवन किया जाता है। दाल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च प्रोटीन और फाइबर के अलावा आयरन, जिंक, फोलेट और मैग्नीशियम के साथ विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। संतुलित मात्रा में दालों के सेवन से कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, जब स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों की बात आती है, तो दालें पोषण के लिए सबसे बेहतर भोजन है। सेहतमंद रहने के लिए आप मूंग दाल, राजमा, चना दाल, मसूर दाल, उड़द दाल आदि का सेवन कर सकते हैं। डाइटिशियन मीना कोरी से यहां जानें दालों के सेवन से होने वाले 5 फायदों के बारे में।

मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद

दालों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का स्तर संतुलित बना रहता है। मधुमेह के रोगियों के लिए ये विशेष रूप से फायदेमंद होती है।

कैंसर का खतरा कम

दालों में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं जो हार्मोन से संबंधित कैंसर, जैसे स्तन और प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करने में सहायक होती है।

तेज होता है शरीर का मेटाबॉलिज्म

दालों में बहुत कम कैलोरी होती है। इसमें पाया जाने वाला जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर काफी धीरे-धीरे पचता है। दालों के सेवन से पेट ज्यादा भरा हुआ महसूस होता है। शरीर में आयरन की भी कमी नहीं होती है। दालों के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से होती है। इस कारण से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

कम होता है LDL कोलेस्ट्रॉल

दालों को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। दालों में फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है। दालों के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे ‘लगान’ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने स्टूडियो में लगाई फांसी

Art director of 'Lagaan' film Nitin Desai hanged himself in the studio due to financial crisis

 

मुंबई। ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। शव कर्जत के पास खालापुर रायगढ़ स्थित उनके एनडी स्टूडियो में मिला। 9 अगस्त को ही उनका 58वें जन्मदिन मनाया जाना था।

महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, “वह आर्थिक तनाव में थे और आत्महत्या का यही एकमात्र कारण हो सकता है।”
वहीं रायगढ़ एसपी ने बताया, “हमें कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत में उनके स्टूडियो में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सेट पर एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची, तो हमने उनके शरीर को लटका हुआ देखा। मामले की आगे की जांच जारी है।“
नितिन देसाई की 2 अगस्त को सुबह 4:30 बजे आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी। परिवार को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भव्य सेट डिजाइन किए थे।
अपने 20 साल के करियर में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया।
2002 में उन्होंने चंद्रकांत प्रोडक्शन के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा और देश देवी फिल्म बनाई, जो कच्छ की देवी माता पर आधारित एक भक्ति फिल्म थी।
2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में 52 एकड़ में अपना एनडी स्टूडियो खोला। यहीं जोधा अकबर, ट्रैफिक सिग्नल और कलर के रियलिटी शो बिग बॉस की शूटिंग हुई है।

भारत-पाक मैच की तारीख में बदलाव पर PCB सहमत, होंगे और भी बदलाव, आधिकारिक घोषणा जल्द

PCB agrees on change in date of Indo-Pak match, there will be more changes, official announcement soon

 

भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भारत – पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख में बदलाव तय है। ताजा खबर यह है कि यह मुकाबला 15 अक्टूबर के बजाए 14 अक्टूबर को खेले जाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी राजी हो गया है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) किसी भी दिन इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

क्यों बदली गई भारत-पाक मैच की तारीख

आईसीसी द्वारा जारी क्रिकेट विश्व कप की तारीखों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का यह मैच 15 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में होना था। उसी दिन नवरात्र का पहला दिन है।
इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कहा था कि नवरात्र के कारण मैच में सुरक्षा मुहैया कराने में परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि मैच की तारीख बदली जा रही थी।

क्या और भी मैचों में होगा बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेले जाने वाले पाकिस्तान के मैच की तारीख भी बदल दी जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले तीन दिन का अंतर हो जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव किए जाएंगे, क्योंकि कुछ देशों ने इस पर आपत्ति जताई है। भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विश्व कप में पाकिस्तान का शेड्यूल
6 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद
12 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, हैदराबाद
15 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम भारत, अहमदाबाद
20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
23 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई
31 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
4 नवंबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु

घर में डस्टबिन किस दिशा में रखना चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

In which direction the dustbin should be kept in the house, know what Vastu Shastra says

 

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियमों का जिक्र है। यदि इन नियमों का पालन किया जाए को घर के लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर हम घर में कोई वस्तु गलत दिशा में रखते हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव सामने आने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर हम घर में गलत दिशा में कूड़ादान रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं घर में डस्टबिन किस दिशा में रखना चाहिए।

इस दिशा में न रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डस्टबिन को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस दिशा में रखते हैं तो इसका असर घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि घर में कूड़ेदान को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में पूर्व या उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अवसाद और आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

डस्टबिन को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। दरअसल, कचरा आपके मन में आने वाले बुरे विचारों का कारण बन सकता है। डस्टबिन कितना भी साफ हो ये नकारात्मक प्रभाव डालता है।

अगर किसी कपल के बेडरूम में डस्टबिन रखा है तो इसका असर रिश्ते पर पड़ सकता है।

घर में डस्टबिन कहां रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र में घर में कूड़ादान रखने की सही दिशा बताई गई है। कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वहीं, डस्टबिन को कभी भी घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर रखना चाहिए।
घर में रखे कूड़ादान का रंग हल्का होना चाहिए। डार्क रंग के डस्टबिन अशुभ होते हैं और वास्तु दोष पैदा करते हैं।

अगस्त माह में शुक्र होंगे अस्त और सूर्य भी राशि परिर्वतन कर पहुंचेंगे अपनी राशि सिंह में

Venus will set in the month of August and Sun will also change its sign and reach its zodiac sign Leo.

 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन नियमित अंतराल में होता रहता है। ग्रहाें के राशि परिर्वतन का असर जातकों पर पड़ता है। अगस्त महीने में शुक्र का गोचर होगा और शुक्र अस्त भी होगा। साथ ही सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल का प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। कता है प्रभाव।

शुक्र ग्रह करेंगे कर्क राशि में गोचर

सबसे पहले 7 अगस्त 2023 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का गोचर काल करीब 23 दिनों क होता है। अगस्त में शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना कई राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। शुक्र के कर्क राशि में यात्रा करने के कारण मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अगस्त में इन दोनों ही राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने की संभावना है।

8 अगस्त को होगा शुक्र अस्त

शुक्र ग्रह 8 अगस्त को अस्त होगा। लेकिन इससे पहले शुक्र ग्रह 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। फिर शुक्र इस राशि में 02 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।

सूर्य करेंगे अपनी राशि सिंह में प्रवेश

सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य 17 अगस्त 2023 को अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में गोचर करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य 1 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करेंगे। सूर्य के स्वयं की राशि में गोचर करना कई राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन राशि वालों का बहुत फायदा मिल सकता है।

पंचक हुआ शुरू, 7 अगस्त तक भूलकर भी न करें ये काम

Panchak started, do not do this work till August 7

 

शुभता और अशुभता देखने के लिए हिंदू धर्म में पंचांग देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, पंचक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इससे अशुभ व अनिष्टकारी नक्षत्रों का संयोजन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 नक्षत्रों के मेल को पंचक कहते है। ये नक्षत्र घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचकाल आज (बुधवार) शुरू हो गया है। 7 अगस्त को दोपहर 1.43 बजे समाप्त होगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं पंचक काल के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

-पंचक के दौरान घर में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पंचक को अशुभ व अनिष्टकारी नक्षत्रों का योग माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों का फल नहीं मिलता है।
-पंचक के दौरान घर पर ही पूजा-पाठ कर सकते हैं, लेकिन किसी धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंत्र का जाप न करें।
-पंचक काल के दौरान गृह प्रवेश न करें। साथ ही नया फर्नीचर, महंगी वस्तुएं और सोना-चांदी न खरीदें।
-पंचक के दौरान विवाह संस्कार, नामकरण संस्कार, उपनयन संस्कार, नया व्यापार या कार्यालय शुरू करने जैसे कार्यों से बचना चाहिए।

पंचक काल में क्या उपाय करें

-पंचक के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।
-भोजन, कपड़े और औषधि का दान करें।
-मवेशियों को खाना खिलाएं।

फ्री में UPSC की तैयारी करवा रही शिवराज सरकार, ऐसे करें अप्‍लाई

Shivraj government is getting UPSC preparation done for free, apply like this

 

भोपाल। कई लोग सिविल सेवा परीक्षा देकर सिविल सेवाओं में आना चाहते हैं, लेकिन आर्थि‍क तंगी के कारण उचित काेचिंग नहीं कर पाते लिहाजा उनका यह सपना मात्र सपना बनकर रह जाता है। खास तौर पर आदिवासी समुदाय में आर्थि‍क समस्‍याओं के चलते अभ्‍यर्थी सिविल सेवा में नहीं जा पाते, ऐसे में अब अनुसूचित जाति के ऐसे अभ्‍यर्थियों का सपना पूरा करने के‍ लिए मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार एक याेजना चला रही है, जिसके माध्‍यम से एसटी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को दिल्‍ली में निशुल्‍क कोचिंग उपलब्‍ध करवाई जाती है।

क्‍या है योजना?

मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का नाम ‘5205 अखिल भारतीय सेवाओं की सिविल सेवा परीक्षा हेतु निजी संस्थाओं द्वारा कोचिंग’ है। जो‍ कि जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आती है।

क्‍या है योजना का उद्देश्‍य?

अनुसूचित जाति वर्ग से अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो इसके लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत सरकार द्वारा दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से अभ्‍यर्थियों को निशुल्‍क कोचिंग दिलाई जाती है।

क्‍या है पात्रता?

-आवेदक मध्‍य प्रदेश का मूलनिवासी हो और अनुसूचित जाति में आता हो

-माता-पिता अथवा खुद की वा‍र्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक न हो
-ऐसे आवेदक जिन्‍होने MPPSC मुख्‍य परीक्षा बीते तीन सालों में उत्‍तीर्ण की है, उन्‍हे योजना के तहत सीधे चयनित किया जाएगा

-शेष सीटों पर ग्रेजुएशन कर चुके आवेदकों को स्नातक के प्राप्तांक के आधार पर, मेरिट के आधार पर च‍यनित किया जाएगा
-5% सीटें कम आय के जरूरत मंद होनहार विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होगीक्‍या है अन्‍य शर्तें?

अभ्यर्थियों को योजना का लाभ एक बार प्रदान किया जाएगा

MPTAASC पोर्टल में प्रोफाईल पंजीयन करना अनिवार्य होगा
अभ्यर्थी की आयु UPSC द्वारा संबधित वर्ष की सिविल सेवा परीक्षा के पात्रता अनुसार ही निर्धारित होगी

क्‍या होगी सुविधाएं?

योजना के तहत संबंधित कोचिंग के बैंक खाते में सीधे अभ्‍यर्थी की फीस ट्रांसफर की जाएगी। (अधिकतम दो लाख रूपये)
किताबे खरीदने के लिए अभ्‍यर्थी के बैंक खाते में 15 हजार रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे। (सिर्फ एक बार)
अभ्य‍र्थियों को परिवहन, आवास और भोजन सुविधा के लिए हर माह 12 हजार 500 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। (18 माह तक)
योजना के तहत आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्‍लीक करें

http://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS

कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धात्री की मौत

Another female cheetah nurse died in Kuno National Park

 

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता धात्री (टिबलिसी) की मौत हो गई है। इस चीता की लोकेशन पिछले दो दिनों से जंगल में नहीं मिल रही थी। कूनो में अब तक 9 चीता ( 6 वयस्क और 3 शावक ) की मौत हो चुकी है। 14 चीता और 1 शावक जीवित हैं, जिसमें से एक चीता नीर्वा जंगल में है, उसकी भी कालर आईडी खराब होने से ट्रेकिंग में परेशानी आ रही है।

चीतों की मानिटरिंग कर रहे थे विशेषज्ञ

कूनो प्रबंधन के अनुसार बाहर जंगल में घूम रहीं 2 मादा चीतों को नामीबियाई विशेषज्ञ एवं कूनो वन्यप्राणी चिकित्सक एवं प्रबंधन टीम द्वारा लगातार मानिटरिंग की जा रही थी। उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बोमा में लाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इन दोनों में से एक मादा चीता धात्री (टिबलिसी) बुधवार सुबह मृत पाई गई। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्ट मार्टम किया जा रहा है है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोमा में रखे गए समस्त 14 चीते (7 नर एवं 6 मादा एवं 1 मादा शावक) स्वस्थ हैं और उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कूनो वन्यप्राणी चिकित्सक टीम एवं नामीबियाई विशेषज्ञ के द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Banyan and Karanj

 

भोपाल, 2 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौहान और राजेंद्र पाठक ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। बालक रेहल मालवीय ने भी अपने जन्मदिवस पर पौधा रोपा। बघेली फिल्मों में सक्रिय अविनाश तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...