किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Government will leave no stone unturned in the interest of farmers: Chief Minister Shivraj Singh

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में 1294 करोड़ से अधिक की हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने और हरणगांव को तहसील बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए, सरकार निरन्तर कार्य रही है। जब तक खेती फायदे का धन्धा नहीं बन जाती तब तक सरकार चैन की सांस नहीं लेगी। किसानों के कल्याण के लिए सभी संभव कदम उठाये जा रहे हैं। हमने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए इस क्षेत्र में नर्मदा का पानी खेतों तक पहुँचाया है। किसानों के लिए फसल ऋण के ब्याज का प्रतिशत घटाकर शून्य कर दिया है।

हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना

परियोजना में नर्मदा नदी से देवास जिले की खातेगांव तहसील के नजदीक ग्राम – कुण्डगांवखुर्द से 12.60 क्यूमेक जल उद्वहन कर देवास जिले के 72 ग्रामों में पहुँचाया जाएगा और 25 मेगावॉट विद्युत उत्पादन होगा। इससे हंडिया बैराज परियोजना से खातेगांव तहसील में 35000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। हरणगांव सहित छूटे हुए अन्य ग्रामों का सर्वे कर परियोजना का विस्तार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम सभी विशाल परिवार हैं। हम प्रदेश में सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। जिस प्रकार एक परिवार में हर सदस्य के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता है, उसी प्रकार प्रदेश में भी हर व्यक्ति के कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। गरीब किसानों को वर्ष में मिलने वाली सम्मान निधि की राशि 12 हजार रूपये की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सी योजनाएँ बंद कर दीं। हमारी सरकार ने किसानों का 2200 करोड़ रूपये का ब्याज भर कर उन्हें ऋण मुक्त किया है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें फसल ऋण दिया जा रहा है। पुरानी सरकार ने संबल और मुख्यमंत्री तीर्थ-यात्रा योजना बंद कर दी तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि नहीं दी। हमारी सरकार ने सभी योजनाएँ दोबारा चालू की। अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने बहनों के खाते में एक हजार रुपए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बहनों के खाते में आने वाली राशि एक हजार से बढाकर धीरे-धीरे तीन हजार तक कर दी जायेगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदेश की 45 लाख से अधिक बेटियों को दिया जा रहा है। प्रदेश में 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें हैं। अब 21 वर्ष की बहनों और ट्रेक्टर वाले 5 एकड़ से कम भूमि वाले परिवार की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना की पात्रता है। पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण के कारण आज बहनें सरकार चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहनों की इज्जत और मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। शराब के अहाते बंद कर दिये गये हैं। बहनों के प्रति दुराचार करने वालों को फाँसी की सजा का प्रावधान है। साथ ही दुराचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं बेटे-बेटियों की पढ़ाई में पैसों की बाधा नहीं आने दूँगा। बच्चों को किताब, गणवेश, सायकल, लेपटॉप के साथ ही अब टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी भी दी जा रही है। मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरवाएगी। प्रदेश में एक लाख पदों पर सरकारी भर्ती की जा रही है, स्व-रोजगार के लिये ऋण दिलाये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में प्रशिक्षण के साथ मानदेय भी दिया जा रहा है। हर हाथ को काम दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुष्प-वर्षा कर बहनों का अभिनंदन किया। मंच पर बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना से जुड़ी लघु फिल्म भी दिखाई गई।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक आशीष शर्मा, मनोज चौधरी और पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, श्री राजीव खण्डेलवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाडली बहनों, किसान सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था।

एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, अभी तक 60 हजार पदों पर नियुक्ति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Recruitment will be done on one lakh government posts in one year, so far 60 thousand posts have been appointed: Chief Minister Shivraj Singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। प्रदेश की जनता मेरा परिवार है और मैं सरकार को परिवार की तरह ही चलाने का प्रयास करता हूँ। गरीब और मजदूर हमारे लिए भगवान हैं। शासकीय सेवा में आपका चयन उनकी सेवा के लिए हुआ है। गरीब और मजदूर को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, उन्हें काम का स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आबकारी, श्रम और सहकारिता विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय पर कार्यक्रम का दीप प्रज्‍ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने नवनियुक्त शासकीय सेवकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए और शुभकामनाRecruitment will be done on one lakh government posts in one year, so far 60 thousand posts have been appointed: Chief Minister Shivraj Singh
एँ दीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पिछली 15 अगस्त पर मैंने एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की बात कही थी। यह भर्ती अभियान निरंतर जारी है। अब तक 60 हजार लोगों को नियुक्ति दी जा चुकी है। आज की नियुक्तियां भी इसमें शामिल हैं। हमारी प्रतिबद्धता रही है कि पारदर्शिता, ईमानदारी और मेरिट के आधार पर शासकीय सेवा में भर्तियां हों। आप सबका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है, अत: आप सब बधाई के पात्र हैं। शासकीय सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन आपके माध्यम से ही होगा। आप इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करें, यही आशीर्वाद और शुभकामनाएँ हैं। “मेरी अपेक्षा है कि आप इस भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें कि हम केवल अपने लिए नहीं, अपितु प्रदेश की जनता और प्रदेश के लिए हैं। शासकीय सेवा का अर्थ है, जनता की सेवा और प्रदेश एवं देश का विकास। इसके लिए कर्तव्य और दायित्व का भाव सदैव मन में रहना चाहिए। आप पर ही प्रदेश की प्रगति और विकास निर्भर है। आप पर ही जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन भी निर्भर है”।

महत्वूपर्ण हैं सहकारिता, श्रम और आबकारी विभाग के दायित्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग सामाजिक सरोकार से संबंधित महत्वपूर्ण विभाग है। विभाग ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराकर लोगों के और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है। श्रम विभाग श्रमिकों को काम का स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विशेषकर असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण नहीं हो, इस दृष्टि से सतर्क रहना आवश्यक है। आबकारी विभाग की दोहरी जिम्मेदारी है। नशे पर नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री न हो, इसके लिए सदैव चौकन्ना रहना विभाग के कर्मचारियों के लिए आवश्यक है। इस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संकल्प लें कि अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने देंगे और राज्य के राजस्व को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। नई आबकारी नीति में अहाते बंद करने का निर्णय लेकर उसका सफल क्रियान्वयन किया गया है। नशे पर नियंत्रण के लिए लोगों की मानसिकता में सुधार और जन-जागरूकता का कार्य भी करना होगा।

प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश, विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रति व्यक्ति आय जो वर्ष 2002-03 में 11 हजार रूपए हुआ करती थी, अब बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। जीएसडीपी 15 लाख करोड़ और प्रदेश का बजट 3 लाख 15 हजार करोड़ का है। सड़क, पानी, बिजली सहित संपूर्ण अधोसंरचना के क्षेत्र में बहुत सुधार हुआ है। साथ ही सामाजिक सरोकार रखने वाले विभागों में भी संवेदनशीलता के साथ गतिविधियाँ संचालित हैं।

कुल 741 को नियुक्ति पत्र वितरित

कार्यक्रम में कुल 741 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। आबकारी विभाग में 340 आबकारी आरक्षकों, सहकारिता विभाग में 347 क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर तथा श्रम विभाग में बीमा चिकित्सा पदाधिकारी, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड 3 और सफाई सेवक के पदों पर कुल 54 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रमुख सचिव सहकारिता श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी, आबकारी आयुक्त श्री ओ.पी. श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री पी.एस. तिवारी तथा चयनित अभ्यर्थी उपस्थित थे।

पूर्व विधायक की मौत के 3 दिन बाद ड्राइवर ने लगा ली फांसी

The driver hanged himself three days after the death of the former MLA.

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व विधायक के निजी ड्राइवर ने तीन बाद आत्महत्या कर ली है। ड्राइवर की आत्महत्या के बाद पुलिस के लिए मामला सुलझने के बजाए और उलझ गया है। ड्राइवर की आत्महत्या के बाद उनके गांव सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। क्या कोई राज ड्राइवर जानता था या किसी ने उसे मारकर फांसी पर लटका दिया होगा?The driver hanged himself three days after the death of the former MLA.

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक की मौत के तीन दिन बाद ड्राइवर का शव बरेली तहसील के ग्राम मांगरोल में नर्मदा तट के नजदीक बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक का नाम बिहारीलाल केंवट ग्राम अलीगंज निवासी है।

उलझी गुत्थी

बता दें कि 3 दिन पहले बरेली उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 3 बार विधायक रहे भगवत सिंह पटेल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पूर्व विधायक की मौत भी गिरने के कारण चोट लगने से बताई जा रही थी, लेकिन उनके गले में बने सुराख से मामला संदिग्ध हो गया था। नगर में यह चर्चा का विषय और संदेह की नजरों से इस घटना को देखा जा रहा था। ड्राइवर की मौत के बाद पूर्व विधायक की मौत को भी इसी कड़ी से जोड़ देखा जा रहा है। मौत का वास्तविक पीएम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।

पन्ना की हीरा खदान में मिला 40 लाख का 08.01 कैरेट का हीरा, दंपती को पहले भी मिल चुके 11 हीरे

08.01 carat diamond worth 40 lakhs found in Panna's diamond mine, the couple had already got 11 diamonds

 

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने सोमवार को नोएडा निवासी मीणा सिंह पति राणा सिंह को 8.01 केरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके पहले भी इस दंपत्ति को 11 हीरे मिल चुके हैं। बताया जाता है कि नोएडा में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम छोड़ पन्ना में आकर हीरा खदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

पन्ना व सतना से काम करने गए मजदूर के कहने पर लगाई थी हीरा खदान

राणा प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। बे वहां पर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते थे। पन्ना की हीरा खदानों के बारे में उन्हें उनके यहां काम करने वाले पन्ना जिले के मनोज दास और सतना जिले के सत्यम द्वारा बताया गया था। हीरा खदान की जानकारी मिलने के उपरांत उनके मन में भी जिज्ञासा जागी की क्यों ना किस्मत आजमाई जाए और हीरा खदान लगाई जाए।

वह अपने मुनीम को बिल्डिंग मटेरियल का काम सौंप कर खदान लगाने पन्ना चले आए। पहली बार उन्हें 9 सितंबर 2021 को हीरा कार्यालय से खदान उत्खनन के लिए अपनी पत्नी के नाम पट्टा लिया। इस तरह उन्होंने हीरा उत्खनन का काम शुरू किया और किस्मत ने भी उनका साथ दिया।

देखते ही देखते उन्होंने अपनी पत्नी मीणा देवी के नाम से 10 हीरे कार्यालय में जमा किए हैं। इनमें सबसे बड़ा हीरा 9.64 कैरेट का शामिल है। आज जो उन्होंने हीरा जमा किया है वह उनका दूसरा बड़ा हीरा है। इसके अलावा राणा प्रताप सिंह ने अपने नाम से भी पट्टा बनवाया था जिसमें उन्हें 4.57 कैरेट का हीरा मिला था।

किसान के निजी खेत में 20% पार्टनरशिप में लगाई थी खदान
खदान संचालक द्वारा बताया गया कि यह खदान दुर्गापुर गांव के निवासी किसान विमल सरकार के खेत में लगाई थी जिसमें खेत मालिक 20% के पार्टनर हैं । हीरा को आज हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है जो अगली होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

11 हीरे मिले जिसमें पत्नी के नाम 10 हीरे

हीरा खदान संचालक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक छोटे-बड़े कुल 11 हीरे पन्ना की खदानों से मिल चुके हैं। जिनमें पत्नी मीणा सिंह के नाम 10 और मेरे नाम एक हीरा जमा किया गया है।

रीवा के देवतालाब मंदिर में टूटा बिजली का तार, 39 श्रद्धालु करंट की चपेट में आए, अस्पताल में भर्ती

Electric wire broken in Devtalab temple of Rewa, 39 devotees got electrocuted, hospitalized

 

रीवा। जिले के लौर थाना क्षेत्र के देवतालाब मंदिर में करेंट की चपेट में आने से लगभग 39 श्रद्धालु घायल गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल सावन के चौथे सोमवार होने के चलते मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन करने के दौरान ही बिजली का तार टूटकर रेलिंग में गिरा। बताया जा रहा है कि रास्ते में पानी भरा था जिससे कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंभे में शार्ट सर्किट से हुआ था हादसा

जानकारी अनुसार सुबह 11.30 बजे बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ और बिजली का तार टूटकर गिर गया।हादसे के बाद घायलों को देवतालाब के अस्पताल और मऊगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घयाल तीन श्रद्धालुओं को रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।

मच गई थी भगदड़

जानकारी अनुसार शिव मंदिर होने से सावन के चौथे सोमवार को देवतालाब मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे ते। बताया जा रहा है कि जब बिजली का तार टूटकर गिरा और करंट फैला तो मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के कारण भी कई श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया है।

अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि

मंदिर में फैले करंट के घायल श्रद्धालुओं की जानकारी लगते ही आसपास के जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का जायजा लिया। इस दौरान मऊगंज के अस्पताल में विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

CM शिवराज सिंह ने कुशवाहा समाज को दी बड़ी सौगात: सागर में मंदिर के लिए 10 करोड़

CM Shivraj Singh gave a big gift to the Kushwaha community: 10 crores for the temple in Sagar

भोपाल। भेल गोविंदपुरा दशहरा मैदान पर कुशवाहा समाज का महाकुंभ शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश भर से आ चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचें। कुशवाहा समाज के लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन करने की सौगात देने पर उन्हें सम्मानित क‍िया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा रामचंद्र, कुशवाहा समाज को जय। भांजे भांजियों और भाई बहनों को प्रणाम। मंत्री भारत कुशवाह अच्छा काम कर रहे हैं। हम और सम्मान देंगे। मेरे मंत्री मंडल के कुशवाहा समाज के जनप्रतिंधियों को मंत्री दर्जा दिया है। कुशवाहा समाज ने देश को बहुत कुछ दिया। हमारे समाज से महत्मा।ज्योतिबा फूले को प्रणाम करता हूं। कुशवाह समाज के सम्मान से अभिभूत हूं। हम जो कहते हैं करते हैं।CM Shivraj Singh gave a big gift to the Kushwaha community: 10 crores for the temple in Sagar

आपके बच्चों की फीस मामा भरवाएगा। हम खेती करते हैं। सब्जी,अनाज की पैदावार करते है। फल फूल की मंडी अलग बनें। ऐसे बच्चे जो व्यापार में आना चाहता है। उसे 50 लाख तक लोन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की कई योजना हैं। कमाओ योजना के 8000 हर महीने।देंगे। 1000 बहनों को दे रहे हैं। 3000 तक दूंगा। महिलाएं मजबूत होंगी। छात्रावास बनेगा। धर्मशाला के लिए उज्जैन में पैसा देंगे। पूरी तरह से न्याय मिलेगा। गड़बड़ करने वालों को छोडूंगा नहीं। हम भी संकल्प लें प्रदेश व देश प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने इस धरती से अंग्रेजो को खदेड़ दिया था। मैं वचन देता हूं आपकी पगड़ी और कुशवाह समाज की शान कभी कम नहीं होने दूंगा। भोपाल में समाज के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। इसके अलावा उज्जैन में अधूरी धर्मशाला का काम पूरा किया जाएगा।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुख्य अतिथि हैं। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए हैं। सभी के लिए बैठक की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह समाज के नियुक्त प्रतिनिधि व्यवस्था संभालने में लगे हुए हैं।

गांधीनगर में जी -20 सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन कल

G-20 Empowerment Summit tomorrow in Gandhinagar

 

जी- 20 सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन कल गुजरात के गांधीनगर में शुरु होगा जिसमें महिलाओं के नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करने पर मंथन होगा और इसका उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि दो दिन के इस शिखर सम्मेलन में जी – 20 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के अलावा अनेक वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और आमंत्रित अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। सम्मेलन का उद्देश्य जी-20 देशों में निजी क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण में तेजी लाना है। शिखर सम्मेलन में श्रीमती ईरानी के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव इंदीवर पांडे, विश्व बैंक की उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्याम सुंदर, संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक सिमा बाहौस उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में प्रत्येक सत्र महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होगा। सत्र, “परिवर्तन का नेतृत्व: नेतृत्व को फिर से परिभाषित करती महिलाएं” , नेतृत्व में महिलाओं की परिवर्तनकारी भूमिका और नेतृत्व के मानदंडों और अपेक्षाओं को परिभाषित करने पर चर्चा की जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने अंजू वाले केस में स्‍पेशल ब्रांच को सूक्ष्‍मता से परीक्षण करने का निर्देश द‍िया

Home Minister Narottam Mishra instructed the Special Branch to investigate Anju's case meticulously.

 

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने अंजू वाले केस में स्‍पेशल ब्रांच को सूक्ष्‍मता से परीक्षण करने का निर्देश द‍िया
भोपाल। गृहमंत्री नरोत्‍तम म‍िश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अंजू की जिस तरह से पाकिस्‍तान मे आवभगत हो रही है, उपहार म‍िल रहे हैं, उससे कई संदेह जन्म लेते हैं और इसलिए मैंने इसके स्‍पेशल ब्रांच को निर्देशित किया है कि इस मामले की सूक्ष्‍मता से परीक्षण करे। उसे कहा गया है कि इस बात की जांच करे कि कहीं यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की साजिश तो नहीं है। यदि यह अंतरराष्ट्रीय साजिश हो तो ध्‍यान में रखकर अंजू वाले केस को देखे यह ग्‍वा‍लि‍यर का मामला है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि अंजू भारत से पाकिस्‍तान अपने पुरुष म‍ित्र से म‍िलने गई थी, इसके बाद से यह खबर आई कि उन्‍होंने वहां पर धर्म परिवर्तन कर निकाह कर ल‍िया था। इसके साथ ही उन्‍हें कई घर सह‍ित कई उपहार भी द‍िए गए थे। राजधानी में एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने गृहमंत्री नरोत्‍तम म‍िश्राा से अंजू से संबंध‍ित सवाल क‍िया था,वे इसी का जवाब दे रहे थे।

चलती ट्रेन में फायरिंग, 4 की मौत, आरोपी RPF जवान चेतन सिंह गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Firing in moving train, 4 killed, accused RPF jawan Chetan Singh arrested, interrogation continues

 

मुंबई। जयपुर से मुंबई आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह फायरिंग हो गई। फायरिगं आरपीएफ के एक जवान ने की। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5 और 5.30 बजे के बीच हुआ। आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं। चेतन को गिफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था।

 

रेलवे की प्रतिक्रिया

मुंबई में डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, “सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी। चार लोगों की मौत हुई है। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृत यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

यह पूरा मामला आरपीएफ के दो जवानों के बीच विवाद का है। दोनों के बीच पहले कहा सुनी होती है। हाथापाई के बाद दोनों एक दूसरे पर फायरिंग कर देते हैं। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। चलती ट्रेन से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ। पूरा घटनाक्रम चलती ट्रेन में हुआ। GRP के अनुसार, फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। ये ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर आ रही थी।

पश्चिमी रेलवे ने बताया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

46,000 साल बाद साइबेरियाई में हुआ इस जीव का पुनर्जन्म, वैज्ञानिकों ने दिया जीवनदान

This creature was reborn in Siberian after 46,000 years, scientists gave life

 

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने 46 हजार साल पहले के एक कीडे को जीवित किया है। जब पृथ्वी पर ऊनी मैमथ, बड़े दांतों वाले टाइगर और एल्क हुआ करते थे। तब यह कीड़े अस्तित्व में थे। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर सेल बायोलॉजी एंड जेनेटिक्स में प्रोफेसर एमेरिटस टेयमुरास कुर्जचालिया के अनुसार, यह राउंडवार्म साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट में सतह से 40 मीटर (131.2 फीट) नीचे सुप्त अवस्था में जीवित रहा। जिसे क्रिप्टोबायोसिस के रूप में जाना जाता है।

मेटाबोलिक एक्टिविटी का स्तर कम

कुर्जचालिया ने बताया कि क्रिप्टोबायोटिक अवस्था में जीव पानी या ऑक्सीजन की पूर्ण अनुपस्थिति को सहन कर सकते हैं। इसके अलावा, उच्च तापमान के साथ अत्यधिक नमकीन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। वे मृत्यु और जीवन के बीच की स्थिति में रहते हैं। जिसमें उनकी मेटाबोलिक एक्टिविटी एक स्तर तक कम हो जाती है।

वैज्ञानिकों ने बताया इससे प्रमुख खोज

उन्होंने कहा कि कोई भी जीव इस स्थिति में अपना जीवन रोक सकता है और फिर उसे शुरू कर सकता है। यह एक प्रमुख खोज है। पांच साल पहले, रूस में मुदा विज्ञान में भौतिक रासायनिक और जैविक समस्याओं के संस्थान के वैज्ञानिकों ने साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट में दो राउंडवॉर्म प्रजातियां पाई थीं।

46 हजार साल पुराना जीव

सीएनएन के अनुसार, शोधकर्ता अनास्तासिया शातिलोविच ने पानी में पुनर्जलीकरण करके दो कीड़ों को पुनर्जीवित किया। इन वर्म का समय का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन विश्लेषण किया। इसमें पता चला कि यह करीब 46 हजार साल पुराने हैं। हालांकि वैज्ञानिकों को नहीं पता था कि कोई ज्ञात प्रजाति है या नहीं। आखिरकार ड्रेसडेन और कोलोन में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए आनुवंशिक विश्लेषण से पता चला कि ये कीड़े नई प्रजाति के थे। जिसे शोधकर्ताओं ने पैनाग्रोलाईमेस कोलीमेनिस नाम दिया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...